Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

Showing posts with label palwal police. Show all posts

DC हरीश कुमार वशिष्ठ ने समाधान शिविर में शिकायतें सुनकर किया समाधान

DC-Harish-Kumar-Vashishth-Palwal

पलवल, 6 फरवरी। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि समाधान शिविर जन सुनवाई का सशक्त प्लेटफार्म है। जहां जिला प्रशासन की ओर से कार्य दिवस पर प्रतिदिन प्रात: 10 से 12 बजे तक सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार समाधान शिविर का आयोजन कर जन सुनवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं को सुनते हुए मौके पर ही समाधान करवाया गया।

उपायुक्त ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं के निपटारे के लिए आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर काफी कारगर सिद्ध हो रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों पर राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए समाधान शिविर से शिकायतकर्ताओं का विश्वास शासन-प्रशासन के प्रति बढ़ रहा है। समाधान शिविर में विभिन्न विभागीय सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता से मौके पर ही निवारण किया जा रहा है। 

समाधान शिविर में बैंक लोन नॉ ड्यूज प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, विभिन्न प्रकार की पेंशन, अवैध कब्जा, पीपीपी में आय ठीक करवाना आदि से संबंधित 22 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 10 का मौके पर ही समाधान करवा दिया गया तथा जो शिकायतें लंबित रही, उनका भी जल्द से जल्द समाधान करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने आह्वान किया कि यदि उनकी कोई समस्या है तो उसे समाधान शिविर में जिला प्रशासन के समक्ष रखते हुए उनका समाधान करवाएं।

वृद्ध महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की समस्याओं को विशेष तवज्जो देते हुए करें निपटारा : उपायुक्त

उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से समाधान शिविर में विशेष तौर पर फैमिली आईडी में आय ठीक करवाने, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, बिजली, पानी, परिवार पहचान पत्र में त्रुटियों को दुरुस्त करने सहित विभिन्न प्रकार की समस्याएं गंभीरता से सुनी जा रही हैं। 

प्रदेश सरकार के निर्देशों पर जिला में आयोजित हो रहे समाधान शिविरों में त्वरित समाधान होने से लोग हरियाणा सरकार व जिला प्रशासन की कार्यशैली की सराहना करते हुए सरकार व जिला प्रशासन का आभार जता रहे हैं। उपायुक्त ने समाधान शिविर में शिकायतों की सुनवाई करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाली वृद्ध महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की समस्याओं को विशेष तवज्जो देते हुए निपटाएं। 

इस बात का ध्यान रखें कि लोगों को शिकायतों व समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। शिविर में आने वाली प्रत्येक शिकायत पर कार्यवाही हो और निर्धारित समय अवधी में रिपोर्ट भी भेजी जाए। समाधान शिविर में एसडीएम पलवल ज्योति सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

DC नेहा सिंह ने समाधान शिविर में सुनी लोगों की समस्याएं

DC-NEHA-SINGH-PALWAL

पलवल, 12 जून। प्रदेश सरकार के आदेशानुसार जनता की समस्याओं के निवारण के लिए जिला स्तर पर लघु सचिवालय के सभागार में डीसी नेहा सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिला सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में 82 समस्याएं प्राप्त हुई, जिनमें से 31 का मौके पर ही समाधान किया गया। इसी प्रकार होडल में 8 तथा हथीन में आयोजित उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर में 10 समस्याएं प्राप्त हुई। इन सभी समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नागरिकों की समस्याओं के निवारण के लिए मुख्य सचिव कार्यालय में समाधान प्रकोष्ठ का गठन किया है। इन शिविर में पुलिस, राजस्व, नगर निकाय, समाज कल्याण आदि जनकल्याण की योजनाएं लागू करने वाले विभागों के अधिकारी एक साथ मौजूद रहते हैं और लोगों की समस्याओं का समाधान करते है। 

बुधवार को आयोजित हुए समाधान शिविर में ज्यादातर समस्याएं क्रिड विभाग से संबंधी प्राप्त हुईं। इससे संबंधी अधिकतर समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया और अन्य को लेकर निवारण की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग, डीएफएससी, नगर निकाय, बिजली, पंचायत विभाग, पुलिस, राजस्व तथा कल्याण विभाग संबंधित समस्याओं की सुनवाई की गई।

उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं के निवारण के लिए कर्मचारी मौके पर ही प्रार्थी की समस्या का समाधान कर रहे हैं। उपमंडल स्तर पर संबंधित एसडीएम द्वारा भी समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। हर रोज कार्य दिवस के दौरान समाधान शिविर लगाकर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा. अंशु सिंगला, एसडीएम नरेंद्र कुमार, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, डीएसपी दिनेश, डीडीपीओ संजय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

मन्दिरों और स्कूलों के आसपास नहीं होने चाहिए शराब के ठेके: मंत्री बनवारी लाल

There-should-not-be-liquor-vends-near-temples-and-schools-Minister-Banwari-Lal

पलवल, 30 दिसंबर। स्कूल, मंदिर सहित सभी धार्मिक स्थलों के आस-पास शराब के ठेके नहीं होने चाहिए। इस प्रकार की बहुत शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इसलिए लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए आबकारी एवं कराधान विभाग के सभी संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि ऐसे स्थानों पर शराब के ठेके न खोले जाएं। यह वक्तव्य सहकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डा. बनवारी लाल ने शुक्रवार को जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित परिवाद समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए। मासिक बैठक के एजेंडा में कुल 15 परिवाद शामिल किए गए, जिनमें से 13 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। उन्होंने शेष शिकायत के निपटान के लिए संबंधित अधिकारियों को जांच कर आगामी बैठक से पूर्व रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के गुरूवार को प्रात: हुए निधन पर विधायकों तथा प्रशासन सहित दो मिनट का मौन धारण कर शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि परमात्मा दिवंगत की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देकर मोक्ष प्रदान करें।

सहकारिता मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए कि वे शमशाबाद में पीडब्ल्यूडी रास्ते को जल्द से जल्द ठीक करवाएं तथा होडल के बाबरी मोड पर सडक़ में हुए गड्ढïों को भरवाकर तुरंत प्रभाव से ठीक करवाना सुनिश्चित करें। सहकारिता राज्यमंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि विभागीय अधिकारी आमजन की शिकायतों पर तत्परता से संज्ञान लेना सुनिश्चित करें। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि वे नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समयबद्ध रूप से सेवाएं प्रदान करें, इसमें किसी भी प्रकार की देरी न करें।

उन्होंने गांव सेवली निवासी धनसिंह की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि वे आरोपियों का जल्द लाइ डिटेक्टर टेस्ट करवाया जाए। गांव पेंगलतू निवासी दरयाब सिंह की शिकायत थी कि गांव के जोहड की जमीन से लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे हटवाए जाए। इस पर मंत्री ने संज्ञान लेते हुए बीडीपीओ होडल को निर्देश दिए कि वे तुरंत पुलिस की मदद से गांव के जोहड पर लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटवाना सुनिश्चित करें। गांव पिगोड़ निवासी राजेंद्र सिंह की शिकायत के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल ने बताया कि शिकायतकर्ता के पौत्रो की स्कूल की टी.सी. प्रदान कर उनकी शिकायत का निवारण कर दिया गया है। 

गांव कलवाका निवासी राजेंद्र सिंह की शिकायत थी कि उनका नया ट्यूबवैल कनैक्शन पास होने के बाद ठेकेदार द्वारा कनैक्शन नही लगाया गया। इस पर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि शिकायतकर्ता के ट्यूबवैल कनैक्शन को समयावधिक के अंदर-अंदर लगवा दिया गया है। गांव अहरवां निवासी सीमा की प्राचीन देवी मंदिर के नजदीक स्थित शराब के ठेके को हटवाने की शिकायत पर आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ठेके को मंदिर से समीप से दूसरी जगह शिफ्ट करके शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान कर दिया गया है और प्राथी संतुष्टï है। इस पर संज्ञान लेते हुए सहकारिता मंत्री ने आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह सुनिश्चित करें कि स्कूल व धार्मिक स्थलों के पास किसी भी हाल में शराब के ठेके स्थापित न किए जाएं।

फरीदाबाद निवासी नितिन गुप्ता की सेक्टर-12 में स्थित प्लाट के संबंध में शिकायत के बारे में एचएसवीपी के अधिकारियों ने बताया कि शिकायतकर्ता की मांग के अनुरूप प्रार्थी को आवश्यक जमीन आगामी दो महीने के अंदर-अंदर उपलब्ध करवा दी जाएगी। गांव घुघेरा निवासी प्रदीप की शिकायत के संबंध में मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए जब तक कोर्ट का फैसला नहीं आ जाता तब तक इंतजार किया जाए। गांव मीसा निवासी बीरसिंह की शिकायत के बारे में बीडीपीओ बडौली को निर्देशित करते हुए मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि मजदूरों के मेहनताने की अदायगी समय पर होनी चाहिए। डीडीपीओ ने मंत्री को आश्वस्त किया कि इस शिकायतकर्ता की धनराशि की अदायगी संबंधित गांव के सरपंच के माध्यम  से आगामी एक हफ्ते के अंदर-अंदर करवा दी जाएगी। 

गांव चांदहट निवासी उमेद की जमना नदी के कटाव से फसल व खेतों को बचाने के संबंध में संज्ञान लेते हुए सहकारिता मंत्री ने कहा कि इसका फैसला फ्लड़ कंट्रोल बोर्ड की बैठक में होना है। उन्होंने शिकायतकर्ता को आश्वस्त किया कि उनकी इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। पलवल के शमशाबाद निवासी बलबीर की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मंत्री ने कहा कि एसडीएम पलवल, बिजली बोर्ड के एसडीओ और मुकेश सिंगला की एक टीम बनाकर शिकायतकर्ता की समस्या के समाधान के लिए मौके पर जाकर फिजीकल वैरीफिकेशन किया जाए और उसकी रिपोर्ट आगामी बैठक से पूर्व प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि टीम यह भी सुनिश्चित करे की बिजली के ट्रांस्फार्मर को किसी दूसरे उचित स्थान पर कहां स्थापित किया जा सकता है। कृष्णा कॉलोनी निवासी रतन सिंह की पानी के नाजायज बिल भेजने के संबंध में जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि शिकायतकर्ता के बिल को सही करवा दिया गया है। इस पर मंत्री ने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस प्रकार की बहुत सी शिकायते आ रही हैं। अधिकारी ऑनलाइन मोड से जनरेट होने वाले बिलों को ठीक करें, जिससे की आमजन को समस्या न हो। 

गांव जोधपुर निवासी सरोज की पुलिस विभाग से संबंधित शिकायत पर मंत्री ने संज्ञान लेते हुए कहा कि पुलिस विभाग जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करे। गांव रायपुर निवासी विजयपाल की भूमि का रिकॉर्ड सही दर्ज करवाने की शिकायत पर तहसीलदार ने अवगत करवाया कि शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान कर दिया गया है। मंत्री ने विजयपाल की दूसरी शिकायत के संदर्भ में तहसीलदार को भूमि की पैमाइश करवाने के निर्देश दिए। कमल कॉलोनी रोहतक निवासी सरोज की एक साल 9 महीने से वेतन के लिए परेशान करने की शिकायत के संबंध में सीएमओ ने बताया कि शिकायतकर्ता की पैमेट करते हुए उसकी समस्या का निवारण कर दिया गया है। इस शिकायत पर मंत्री डा. बनवारी लाल ने सीएमओ को निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि लोगों को ज्यादा समय तक सेवाओं का इंतजार न करना पड़े। गांव चिरवाडी निवासी राजकुमार की शिकायत पर बीडीपीओ ने अवगत करवाया कि असैसमेंट रिपोर्ट अनुसार शिकायतकर्ता के लेबर व मैटिरियल की शेष धनराशि की अदायगी कर दी गई है। सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि मजदूर की मेहनत की राशि की समयबद्ध तरीके से अदायगी की जाए। इसमें किसी प्रकार की देरी न हो। सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने सभी को आगामी नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।

डीसी नेहा सिंह ने सहकारिता मंत्री सहित विशिष्ठï अतिथियों का बैठक में स्वागत अभिवादन व्यक्त किया। उन्होंने सहकारिता मंत्री को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को अमल में लाकर उनके द्वारा दी गई सभी हिदायतों के अनुरूप कार्य किया जाएगा।

बैठक में 

डीसी नेहा सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल, अतिरिक्त उपायुक्त हितेश कुमार, एसडीएम डा. चिनार, एसडीएम लक्ष्मी नारायण, एसडीएम शशि वसुंधरा, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार, सीटीएम द्विजा सहित प्रशासनिक एवं जिला अधिकारी और परिवाद समिति के सदस्यगण मौजूद रहे।

पलवल पुलिस ने करोड़ों रुपए के 4900 kg मादक पदार्थ को किया स्वाहा

palwal-police-haryana

हरियाणा: एम रविकरण, भा0पु0से0, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक,दक्षिण रेंज रेवाडी की अध्यक्षता एवं राजेश दुग्गल, आईपीएस पुलिस अधीक्षक पलवल, वरुण सिंगला, आईपीएस पुलिस अधीक्षक नूह कमेटी मेंबरों के साथ-साथ इलाका पलवल के गांव डूंगरपुर  के मोजीज व्यक्ति इस्फाक खान   एवं गांव के मौजिज व्यक्ति साहिदा खान की मौजूदगी में जिला पलवल में 5 मदो से संबंधित मादक पदार्थ मदों का सेक्टर 37 गुरुग्राम में स्थित Biotic Waste Limited कंपनी मे  निष्पादन किया गया। यह निष्पादन कार्य पुलिस महानिदेशक हरियाणा की अनुमति मिलने उपरांत किया गया है।

गौरतलब है कि इन मदों में से वर्ष 2022 मे उटावड थाने मे दर्ज एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग संख्या 147 में बरामद 1450 पैकेट प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल  जिसमे 2,08,800 कैप्सूल शामिल है और होडल थाना में दर्ज एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग संख्या 260  में बरामद 472.900  KG गांजा मादक पदार्थ तस्करों पर की गई सबसे बड़ी कार्रवाई मद है। निष्पादन की गई 5 मदों में कुल, 849.392   किलोग्राम मादक  पदार्थ था। एडीजीपी महोदय ने पुलिस कप्तान राजेश दुग्गल आईपीएस के नेतृत्व में जिला पुलिस की सर्वाधिक मादक पदार्थ बरामदगी बारे प्रशंसा की।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 में अब तक जिला पुलिस द्वारा करोड़ों रुपए के बरामद किए गए 4900.133 KG विभिन्न मादक पदार्थ को किया जा चुका है स्वाहा 

आज निष्पादन के समय एडीजीपी  ने अपनी मौजूदगी में इलैक्ट्रोनिक कांटा से मदों का वजन चैक कराया एवं सही होने उपरांत निष्पादन कार्य अपनी निगरानी में कराया। इस दौरान निष्पादन कार्य के दौरान अनिल कुमार डीएसपी मुख्यालय पलवल, मालखाना मोहर्र, सहायक उप निरीक्षक दयाराम सहित संबंधित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

नौकरी के साथ होगी डिग्री

palwal

पलवल,। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत कर्मियों के लिए महत्वकांक्षी प्रोग्राम शुरू कर रहा है। इसके अंतर्गत उन्हें अपनी नौकरी के दौरान डिग्री कोर्स करने का अवसर दिया जाएगा। इस प्रोग्राम को रिकॉग्निशन प्रायर लर्निंग (आरपीएल) का नाम दिया गया है। शुक्रवार को फरीदाबाद में इस प्रोग्राम की विधिवत शुरुआत होगी। हरियाणा सरकार के उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आनंद मोहन शरण इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे, जबकि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति राज नेहरू कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। जेबीएम ग्रुप के वाइस चेयरमैन निशांत शर्मा और फरीदाबाद इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

देश की पहली स्किल यूनिवर्सिटी श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय न केवल अपने कोर्सिस में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट देगा, बल्कि उससे भी एक कदम बढ़ाते हुए श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय इंडस्ट्री में काम कर रहे अनुभवी और कुशल कामगारों को डिग्री कोर्स करने का अवसर देने जा रहा है। इसके तहत इंडस्ट्री में काम कर रहे लोग बी. वोकशनल कोर्स कर पाएंगे। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय शुक्रवार को फरीदाबाद इंडस्ट्रियल एसोसिएशन हाउस में आयोजित एक समारोह में अपने प्रोग्राम का विधिवत प्रारंभ करेगा।

विश्वविद्यालय के कुलपति राज नेहरू ने बताया कि इसके पहले चरण में अपने इंडस्ट्री पार्टनर जेबीएम के 15 कर्मियों को कोर्स करवाया जाएगा। उनके लिए विशेष कक्षाओं का प्रावधान होगा और वह अपनी नौकरी के साथ-साथ पढ़ाई करके आगे तरक्की कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि बहुत से ऐसे कामगार हैं, जो इंडस्ट्री में अपने अपने काम में महारत रखते हैं और उनका अनुभव भी काफी अच्छा हो चुका है, लेकिन उनके पास डिग्री नहीं हैं। 

ऐसे कुशल कर्मियों की डिग्री के अभाव में उन्नति न रूक जाए, इसी को देखते हुए श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने आरपीएल की शुरुआत की है। हरियाणा सरकार श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के इस प्रोग्राम को काफी प्रोत्साहित कर रही है, क्योंकि यह एक ऐसा महत्वकांक्षी प्रोग्राम है, जिसमें डिग्री करके बहुत से कुशल कारीगर अपने करियर को संवार पाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद आरपीएल को विस्तार दिया जाएगा।

आधार के जरिए साइबर ठगी करने वाले आरोपी को पलवल साइबर पुलिस ने दबोचा

palwal-cyber-police-haryana

हरियाणा: पलवल, दिनांक 10 दिसंबर 2022, मामले का खुलासा हेतु आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी विजय पाल सिंह ने बताया कि जिला पुलिस कप्तान राजेश दुग्गल आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को अपराध एवं  अपराधियों पर अंकुश लगाने के सख्त निर्देश जारी किए हुए हैं। जिसके तहत कार्य करते हुए साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण एवं उनकी टीम ने आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम वित्तीय धोखाधड़ी के मामले का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

उन्होंने बताया कि मामले में गांव दुधौला के रहने वाले भरत सिंह ने शिकायत दी है कि उसकी पत्नी सुनीता का सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में खाता है।  बीती दो नवंबर को जब वह बैंक में रुपयों की निकासी करने के लिए गए तो उन्हें पता चला कि उनके खाते से दो लाख नौ हजार 140 रुपये निकाल लिए गए हैं। यह ठगी आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के जरिए की गई।  इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी। इससे पूर्व भी एक न्यायाधीश के साथ आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के जरिए धोखाधड़ी कर 24500 रुपयों की ठगी की गई। इस प्रकार के बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रभावी  दिशा निर्देश दिए जिन के अनुरूप कार्य करते हुए साइबर ठगी के इन मामलों की जांच गहनता से करते हुए मामले का भंडाफोड़ किया।

पुलिस की नजरों से बचने के लिए मजदूर के खातों का किया गया प्रयोग

दिन-प्रतिदिन सामने आ रहे ऐसे मामलों की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना पुलिस ने गहनता से जांच शुरु कर दी। जांच में पाया गया कि पीडि़तों के खातों से निकाले हुए रुपये जिला मथुरा के रहने वाले चांद खान के खातों में जमा हुए हैं। पुलिस खातों के जरिए चांद खान तक पहुंची और चाँद खान को काबू कर पूछताछ की गई। चांद खान ने बताया कि वह मथुरा में चाय की दुकान पर बर्तन साफ़ करने का कार्य करता है। करीब दो माह पहले मूल रूप से मध्यप्रदेश के मुरैना के रहने वाले इंद्रजीत और मथुरा के रहने वाले जीतू ने लड़की की शादी में कन्यादान राशि दिलाने का बहाना बनाकर उससे आधार कार्ड और पैन कार्ड ले लिए। इसके बाद आरोपितों ने उन कागजातों के आधार पर उसके खाते खुलवा लिए। आरोपितों द्वारा ठगी की राशि इन खातों में ट्रांसफर कर दी जाती और फिर यह राशि अपने अन्य साथियों के खातों में भेज दी जाती और मिलते ही पैसे निकाल लिए जाते। 

ठगी करने के लिए अपनाया शातिराना तरीका

आरोपितों द्वारा ठगी के लिए बेहद शातिराना तरीका अपनाया गया था। ठगी को अंजाम देने के लिए आरोपितों ने  रजिस्ट्री हासिल की।  इसके बाद आरोपितों द्वारा सबसे पहले प्राप्त हुई रजिस्ट्रियों से खरीदार विक्रेताओं के लगे हुए अंगूठे के निशान व आधार कार्ड नंबर को लिया गया। उसके बाद अंगूठे का क्लोन तैयार कर एईपीएस (आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के जरिए) से अलग-अलग खातों रुपये निकाल लिए गए। इतना ही नहीं आरोपितों ने बड़ी संख्या अंगूठे के क्लोन तैयार कर रखे हुए थे, जिनसे रुपये निकालने थे।  गिरफ्तार आरोपी के फोन से करीब 600 रजिस्ट्रियां मिली हैं। आरोपी को आज पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है रिमांड अवधि के दौरान ठगी गई रकम की बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे। आरोपी से गहनता से पूछताछ जारी है।

121 किलोग्राम गोमांस के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा गौतस्कर एजाज

HARYANA-POLICE-NEWS

हरियाणा: 09 दिसंबर, थाना उटावड़ प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि राजेश दुग्गल पुलिस अधीक्षक पलवल के नेतृत्व में गौ तस्करी एवं गौ मांस बेचने वालों पर अंकुश लगाने के सख्त निर्देश जारी किए हुए हैं जिनकी पालना के तहत उनकी टीम ने गौ तस्करी के 3 मामलों में फरार चल रहे आरोपी गौ तस्कर पर शिकंजा कसने में कामयाबी हासिल की है।

 थाना प्रभारी ने बताया कि दिनांक 20 जुलाई 2022 को थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक नसीब खान  अपनी टीम के साथ गांव रूपडाका बस अड्डा पर मौजूद थे जहां उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई  कि वकील पुत्र बाबुदीन, सकील पुत्र बाबुदीन, मुसतकीम पुत्र सलीम, एजाज पुत्र कल्लु, कल्लु पत्र मजीद उर्फ चीता निवासीयान गाव रूपडाका थाना उटावड जिला पलवल सभी मिलकर गऊकसी करते है व गऊ कसी करके गाय का माँस बेचते है जो आज भी उपरोक्त सभी व्यक्तियो ने मिलकर गाव रूपडाका के खेती जंगल नियर अहाता के पास गऊ कसी कि हैं और कट्टे हुये गौ मांस को मोटर साईकल पर रखकर बेचने के लिए ले जायेगे। 

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बतलाये हुये स्थान गाव रूपडाका खेती जंगल नियर अहाता के पास रैड कि जो पुलिस पार्टी की गाडी भनक पाकर पांचों आरोपी मोके से अपने अपने हाथो मे कुलाहडी छुरा आदी उठाकर रात का अंधेरा होने का फायदा उठाकर मौका से भाग गये।मौका पर ताजा कट्टा हुआ गौ मांस एवं एक मोटर साईकल पर रखे बेगो में गोमांस मिला। वजन करने पर गौ मांस का कुल वजन 121 किलो ग्राम मिला।  मोटर साईकल पर कोई नंबर प्लेट ना होने पर साइबर  सेल से पता किया जो मोटरसाइकिल चोरी शुदा मिली जिस पर मुकदमा नम्बर 78 दिनाक 6.2.2022 थाना एन ई बी जिला अलवर राजस्थान दर्ज रजिस्टर पाया गया। 

गौ मास व बरामद शुदा चोरी कि मोटर साईकल व लोहा तराजु व भाटो को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। आरोपी तभी से फरार चले हुए थे जिनकी सरगर्मी से तलाश जारी थी इसी दौरान विश्वसनीय सूत्र की सूचना के आधार पर वारदात में शामिल एक आरोपी एजाज पुत्र कल्लु निवासी गाव रूपडाका थाना उटावड जिला पलवल क़ो रूपडाका बस अड्डा  से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ इससे पूर्व भी दो अन्य मामले थाना उटावड़ में गौ तस्करी के संबंध में दर्ज हैं। आरोपी को आज पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है जबकि फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है जिनकी धरपकड़ जारी है जो शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी को मौत के घाट उतारने वाला आरोपी जाकिर हुसैन हुआ गिरफ्तार

PALWAL-police-haryana

हरियाणा: दिनांक 7 दिसंबर 2022, उटावड़ थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि राजेश दुग्गल आईपीएस पुलिस अधीक्षक पलवल द्वारा जिला पुलिस को अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के सख्त निर्देश जारी किए हुए हैं। जिन की पालना में उनकी टीम ने 15 माह से फरार चल रहे हत्यारोपी पति को गिरफ्तार करने में विशेष सफलता हासिल की है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

आगे प्रभारी थाना ने बताया कि 11 सितंबर 2021 को उटावड के गढ़ी मोहल्ले में अरफीना नामक महिला की हत्या कर दी गई थी। इस संबध मे मृतका के भाई हमीद निवासी अहलवाड़ी राजस्थान ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसकी बहन अरफीना की शादी वर्ष 2010 में उटावड़ निवासी जाकिर हुसैन से हुई थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे हुए। इस बीच पेशे से डॉक्टर जाकिर हुसैन ने अपना क्लीनिक खोल दिया। जिसमें बीसरू गांव की शमा को नर्स के रूप में नौकरी पर रख लिया। जिससे उसके अवैध संबंध स्थापित हो गए। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि इस बात की जानकारी अरफीना को हुई तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया। बाद में 11 सितंबर 2021 को अपने प्रेम में बाधा बनने पर प्रेमिका बीसरू निवासी शमा और छह अन्य लोगों के साथ मिलकर जाकिर हुसैन ने अरफीना की चुन्नी से गला घोटकर हत्या कर दी थी।

थाना प्रभारी ने बताया इस मामले में आरोपी जाकिर हुसैन पुत्र बशीर अहमद निवासी नोरिया मोहल्ला उटावड़* उसी दिन से फरार था। जिसे विश्वसनीय सूत्रों की सूचना के आधार पर मंगलवार को शिकरावा रोड टोंका के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को आज बुधवार पेश अदालत कर 1 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अब पूछताछ के दौरान उससे उसकी प्रेमिका शमा और अन्य आरोपियों के बारे में जनकारी ली जाएगी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

पलवल पुलिस ने 2 खूंखार आरोपियों को किया गिरफ्तार, दर्ज हैं हत्या सहित एक दर्जन से अधिक मुकदमें

HARYANA-PALWAL-POLICE-NEWS

हरियाणा: पलवल, दिनांक 30 नवंबर 2022, थाना सदर पलवल प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के सख्त निर्देश जारी किए हुए हैं जिनकी पालना के तहत उनकी टीम ने जिला में लूट- डकैती की वारदातों में शामिल रहने वाले दो लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की गाडी हरीयर से एक देशी कट्टा भी बरामद हुआ है।   

मामले में आगे जानकारी देते हुए प्रभारी थाना ने बताया कि थाना में तैनात सहायक उपनिरीक्षक अमित कुमार बीती 29 नवंबर की रात को अपनी टीम के साथ गेलपुर मोड स्थित गश्त पर मौजूद थे। उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि दो युवक लूट डकैती  की वारदातों को अंजाम देते हैं और आपराधिक वारदातों में संलिप्त रहते हैं। उक्त दोनों युवक आज भी अवैध हथियार के साथ एक काले रंग की  हरीयर न0 HR51CA-0150 में सवार होकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के लिए पलवल शहर की तरफ आएंगे। उन्होंने तुरंत मौके पर नाकाबंदी कर दी।  कुछ देर बाद ही उन्हें गेलपुर की तरफ से एक काले रंग की  हरीयर गाड़ी आती हुई दिखाई दी।

 उन्होंने कार को रोकने का इशारा किया। मगर चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी और सीधा उनके द्वारा लगाई गई बैरिगेड में टक्कर मार दी और कार को लेकर भाग निकले। उसने और हेड कांस्टेबल अरुण ने जैसे-तैसे खुद को बचाया। टक्कर में एसपीओ सुरेंद्र को चोटें आई। इसके बाद उन्होंने तुरंत मुझे सूचित किया। हमने उक्त कार का पीछा किया। और कार चालकों को चेतावनी भी दी। मगर उक्त युवकों ने कार नहीं रोकी। इसके बाद मैने अपनी सरकारी पिस्टल से एक हवाई फायर किया। मगर इसके बाद भी उक्त युवकों ने गाड़ी नहीं रोकी। इसके बाद एक फायर गाड़ी के टायर में किया, जिसके बाद आरोपी कार को छोड़कर मौके से भागने लगे। मगर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों युवकों को धर दबोचने में सफलता हासिल की।

आरोपियों की पहचान हितेश उर्फ कृष्ण पुत्र रामबीर निवासी गेलपुर व दूसरे शक्स ना अपना नाम राजकुमार उर्फ टिकू पुत्र भगतसिंह निवासी गौडोता के रूप में हुई।

आरोपियों की गाड़ी हरीयर की तलाशी में एक देशी कट्टा मिला। बरामद अवैध हथियार एवं गाड़ी हरीयर को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं 186,332,353,34 आईपीसी व  25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

अपराधिक रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी राजकुमार उर्फ टिकू पुत्र भगतसिंह निवासी गौडोता के खिलाफ फरीदाबाद गुरुग्राम एवं पलवल में लूट डकैती हत्या आदि संगीन 8 मामले दर्ज होने पाए गए वहीं दूसरी आरोपी हितेश उर्फ कृष्ण पुत्र रामबीर निवासी गेलपुर के खिलाफ लूट एवं अवैध हथियार रखने के भी दो अपराधिक मामले दर्ज होने पाए गए। आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना संबंधित थानों क़ो अलग से दी गई है। दोनों आरोपियों को पेश अदालत किया गया जहां अदालत ने आरोपियों को बंद कारागार के आदेश फरमाए गए।

पीड़िता के साथ दुष्कर्म के दौरान वीडियो बनाने वाले आरोपी को पलवल पुलिस ने दबोचा

palwal-police-haryana

हरियाणा: पलवल, दिनांक 16 नवंबर 2022, थाना साइबर क्राइम पलवल प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण ने जानकारी देते हुए बताया कि  पुलिस अधीक्षक पलवल राजेश दुग्गल आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को महिला विरुद्ध अपराध अंजाम देने वाले अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हुए हैं। निर्देशों की पालना करते हुए जिला पुलिस अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करते हुए अपराधियों को  उनके अंजाम तक पहुंचा रही है।

उन्होंने बताया कि थाना चांदहट जिला पलवल  क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता महिला की शिकायत जिसमें 14 मई 2022 को शौच के लिए गई उसकी बड़ी लड़की के साथ जबरन बलात्कार कर वीडियो बनाकर वीडियो वायरल करने के संबंध में आईपीसी की धारा 376 एवं आईटी एक्ट की सेक्शन 67/67 A, तथा एससी एसटी एक्ट की संबंधित धारा के तहत दर्ज मामले मु० म० 275/2022 में त्वरित कार्रवाई करते हुए गत दिनांक 7 अगस्त 2022 को *मामले में संलिप्त मुख्य एवं बलात्कार करने वाले आरोपी लोकेश कुमार निवासी रघुपुरा तहसील जेवर जिला गौतम बुध नगर यूपी* को ओल्ड सोहना रोड पलवल  से गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है जिसका मामला विचाराधीन न्यायालय चला हुआ है। 

आगे प्रभारी थाना साइबर क्राइम पलवल ने बताया कि मामले में संलिप्त एवं दुष्कर्म समय वीडियो बनाने वाला आरोपी की तलाश में पुलिस तभी से जुटी हुई थी लेकिन आरोपी फरार चला हुआ था जिसे विश्वसनीय सूत्रों की सूचना के आधार पर गत दिनांक 15 नवंबर 2022 को विश्वसनीय सूत्रों की सूचना के आधार पर ओल्ड सोहना रोड से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। *आरोपी की पहचान तैयब पुत्र हमीद निवासी ग्राम पल्हाका थाना रघुपुरा जिला गौतम बुद्ध नगर यूपी* के रूप में हुई।  आरोपी से वारदात में प्रयुक्त दो मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया जहां अदालत ने आरोपी को बंद कारागार के सादर आदेश फरमाए।

381 किलोग्राम गौ मांस और 1 अवैध देसी कट्टा के साथ अलीजान को पुलिस ने दबोचा

HARYANA-PALWAL-POLICE

हरियाणा: दिनांक 10 नवंबर 2022, AVT हथीन प्रभारी उपनिरीक्षक सत्यवान ने जानकारी देते हुए बताया कि राजेश दुग्गल,पुलिस अधीक्षक पलवल के कुशल मार्गदर्शन में जिला पलवल पुलिस द्वारा गौ तस्करी एवं गौ मांस बेचने वालों पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में उन्हें गत दिनांक 9 नवंबर 2022 को सूचना प्राप्त हुई की 4 जनवरी 2022 को गौ मांस की तस्करी रोकने हेतु पुलिस नाका पार्टी पर जानलेवा हमला करने का आरोपी बुराका मोड़ पर अवैध हथियार सहित खड़ा है सूचना पर हेड कांस्टेबल सत्यवीर के नेतृत्व में टीम गठित कर दबिश देकर आरोपी को धर दबोचने में सफलता प्राप्त की *आरोपी की पहचान अलीजान पुत्र बुद्धि मेव निवासी  साहपुर नगली,नूह* के रूप में हुई। आरोपी से तलाशी के दौरान एक अवैध हथियार देसी कट्टा बरामद हुआ। अवैध हथियार को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत एक अन्य मामला थाना हथीन में दर्ज किया गया है।

आरोपी ने अपने अन्य साथी आरोपी सुबेदिन उर्फ सुबी पुत्र ललू, काला उर्फ तालीम पुत्र सद्दीक निवासी मलाई थाना उटावड़ जिला पलवल सहित अन्य तीन के साथ मिलकर गत दिनांक 4 जनवरी 2022 को हेड कांस्टेबल सत्यवीर के नेतृत्व में गौ मांस की तस्करी रोकने हेतु गठित पुलिस नाका पार्टी पर जान की मारने की नियत से फायरिंग की तथा पुलिस पार्टी पर अपनी गाड़ी इनोवा चढ़ाने की कोशिश की थी। पुलिस पार्टी ने अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की तो वो अंधेरे तथा कोहरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए थे। जिनकी गाड़ी इनोवा नंबर DL4CAE-5289 की तलाशी में 381 किलोग्राम गोमांस बरामद हुआ था। 

गाड़ी तथा गोमांस को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर हमला करने तथा  गौ मांस की तस्करी संबंधित धाराओं के तहत थाना हथीन में मामला दर्ज किया गया था। मामले में पहले ही दोनों आरोपी सुबेदिन उर्फ सुबी पुत्र ललू, काला उर्फ तालीम पुत्र सद्दीक निवासी मलाई थाना उटावड़ जिला पलवल को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। आरोपी अलीजान  तभी से ही पुलिस गिरफ्त से फरार चले हुए थे। आरोपी को आज पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की धरपकड़ जारी है जो शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।


ATM ठग अकरम और मोहम्मद पकडे गए, 209 ATM कार्ड बरामद

palwal-haryana-police

चंडीगढ़,10 नवंबर - हरियाणा पुलिस ने धोखे से एटीएम बदलकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का चंद घंटों में पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 209 एटीएम कार्ड और एक पेटीएम स्वाइप मशीन भी बरामद की है।

पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि यह गैंग मदद के नाम पर भोले भाले लोगों के एटीएम कार्ड बदल लेता था और फिर वारदात को अंजाम देता था।

9 नवंबर, 2022 को एनआईटी फरीदाबाद में रहने वाले उत्तराखंड के निवासी धर्मवीर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने खाते में बैलेंस चेक करने के लिए एटीएम में गया था। कुछ समय बाद, उसे बैंक खाते से 5000 रुपये और 10000 रुपये की कटौती के बारे में दो एसएमएस प्राप्त हुए। चेक करने पर उसने पाया कि उसका एटीएम कार्ड बदल गया है और जालसाजों ने पैसे निकाल लिए।

शिकायत पर संज्ञान लेते हुए, खुफिया और अन्य इनपुट के आधार पर एक पुलिस टीम ने पलवल जिले के निवासी अकरम और मोहम्मद के रूप में पहचाने गए दो आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उनके पास से राष्ट्रीयकृत सहित अन्य निजी बैंकों के 209 एटीएम कार्ड और एक भारत स्वाइप मशीन भी बरामद की।

जांच के दौरान पता चला कि दोनों का आपराधिक अतीत रहा है और उन्होंने 2014 से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और हरियाणा के पलवल में एटीएम कार्ड धोखाधड़ी की कई वारदातों को अंजाम दिया है। दोनों जालसाज स्वाइप मशीन के जरिए फर्जी अकाउंट में पैसे डालकर वापस पैसा निकाल कर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। आरोपी अकरम के खिलाफ उज्जैन (एमपी) में अलग-अलग थानों में इसी तरह की धोखाधड़ी के छह मामले दर्ज पाए गए।

उन्होंने कहा कि अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता का पता लगाने के लिए आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा।

अवैध हथियार से सोशल मीडिया पर हवाई फायर कर हवाबाजी करना पड़ा भारी, हुए गिरफ्त्तार

palwal-police-haryana

हरियाणा: दिनांक 9 नवंबर 2022, उटावड़ थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि राजेश दुग्गल आईपीएस पुलिस अधीक्षक पलवल के कुशल मार्गदर्शन में जिला पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अवैध हथियारों के साथ हवाबाजी करने वालों पर पूरी तरह से पैनी नजर बनाए हुए हैं इसी कड़ी में थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक देवी सिंह को एक विडयो प्राप्त हुई है जिसमे एक व्यक्ति भीड़ के अन्दर छत पर खड़ा होकर अपनी जैब से हथियार निकालकर हवा में आसमान की तरफ फायर करता हुआ दिखाई दे रहा है जिसकी जांच के दौरान पता चला कि यह विडयो गाव रनियाला खुर्द की है और फायर करने वाले नौजवान लड़का का नाम अलताफ पुत्र इकबाल निवासी रनियाला खुर्द थाना उटावड जिला पलवल है। जिस पर अभियोग  संख्या 227 धारा  285 IPC  25.54.59 A ACT के तहत दर्ज किया गया तथा अनुसंधान के दौरान आईटी एक्ट की संबंधित धारा भी इजाद की गई।

palwal-police-haryana

आगे जानकारी देते हुए प्रभारी थाना ने बताया कि मामले में आरोपी अल्ताफ को उनकी टीम ने गत दिनांक 8 नवंबर 2022 को मालूका झंडा रोड से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गहन पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह अवैध पिस्टल उसने अपने ही गांव के अलीशेर पुत्र शेर मोहम्मद से खरीदी थी। जिस पर आरोपी अलीशेर को भी धर दबोचा गया, जिसने पूछताछ के दौरान उक्त अवैध पिस्टल के अलावा एक अन्य देसी कट्टा खंदौली आगरा यूपी निवासी सोहेल से खरीदने बारे बतलाया। जिसके भी संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। दोनों आरोपियों से हथियार बरामदगी हेतु पेश अदालत कर 2 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों से गहनता से पूछताछ जारी है।

धानुका एग्रीटेक रिसर्च एन्ड टेक्नोलॉजी सेंटर का CM खट्टर ने किया उद्घाटन

cm-manohar-lal-khattar-haryana

पलवल, 04 नवंबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि परम्परागत खेती के बदलते स्वरूप के साथ नई तकनीक अपनाकर किसान आर्थिक उत्थान की ओर अग्रसर हो सकते हैं। इसी उद्देश्य के साथ सरकार कृषि क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ावा देने की दिशा में कारगर कदम उठा रही है, जिससे किसानों की आय में भी इजाफा होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को पलवल जिला के गांव सिहौल में धानुका एग्रीटेक अनुसंधान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र के उदघाटन उपरांत किसानो और कृषि विशेषज्ञों से सीधा संवाद कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उन्होंने पलवल जिला को दो बड़ी सौगात दी हैं, जिनमें एक जल संरक्षण और दूसरी किसानों को नई तकनीक से खेती करने की दिशा में प्रेरित करेंगी। उन्होंने कहा कि स्वदेशी कंपनी धानुका किसानों के हित में काम कर रही है, जिससे किसानों की आय में निश्चित रूप से वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि परंपरागत खेती कई पहलुओं पर निर्भर करती है। किसान पहले नई तकनीकों से अवगत नही थे। लेकिन आज समय की मांग के अनुरूप खेती करने का समय है, लिहाजा कृषि क्षेत्र में अनुसंधान की सख्त जरूरत है। 

उन्होंने धानुका प्रबंन्धन को अनुसंधान और विकास केंद्र की शुरुआत पर बधाई देते हुए हरियाणा सरकार की ओर से हर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि पेस्टीसाइड बढऩे से अन्न जहरीला हो रहा है और अनुसंधान केंद्र आज की आवश्यकता है । पानी जहरीला, अन्न का जहरीला होना, हवा का जहरीला होना मानवता के लिए खतरा है। इन खतरों से निपटने के लिए अनुसंधान केंद्र अपनी भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि धान की जगह 3 एम- मूंग, मस्टर्ड और मक्का को सरकार तरजीह दे रही है। उन्होंने नवनिर्मित इस अनुसंधान केंद्र में कृषि क्षेत्र से जुड़ी 11 प्रकार की प्रयोगशाला बनाई गई है, जिनके माध्यम से किसानों को उन्नत किस्म की खेती करने में सहायता मिलेगी। 

प्रशिक्षण केंद्र से किसानों को लाभ मिलेगा ताकि वे अच्छी खेती कर सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों को बागवानी, मछली पालन, पशु पालन और अन्य विकल्पों के प्रति भी प्रोत्साहित कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ड्रोन का प्रचलन लगातार बढ़ रहा है। खेती, खनन और ट्रैफिक को लेकर सरकार द्वारा दृश्य नामक कारपोरेशन बनाया गया है,जिसके चलते रचनात्मक कार्यों में ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा, इतना ही नहीं ड्रोन के इस्तेमाल के लिए सरकार द्वारा ट्रेनिंग का भी प्रावधान किया जाएगा।

अनुसंधान केंद्र के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुज्जर ने कहा कि हरियाणा कृषि प्रधान प्रदेश है और यह अनुसंधान केन्द्र न केवल पलवल बल्कि साथ लगते क्षेत्रों के किसानो को इसका खासा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीऔर प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकारें किसानों के हितों को सर्वपरि रखते हुए कार्य कर रही हैं। सरकार कृषि क्षेत्र में किसानों को फसल विविधकरण के साथ साथ अधिक मुनाफा देने फसलों के लिए प्ररित कर रही है।

हरियाणा पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ईनामी बदमाश, 4 हत्या सहित 23 संगीन मुकदमें हैं दर्ज

palwal-police-haryana

हरियाणा: दिनांक 4 नवंबर 2022, पलवल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी का खुलासा करते हुए डीएसपी विजयपाल सिंह ने बताया कि राजेश दुग्गल आईपीएस पुलिस अधीक्षक पलवल के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में वर्ष 2019 के हत्याकांड मामले में कैंप थाना पुलिस ने 50,000 के इनामी घोषित बदमाश को गिरफ्तार करने में विशेष सफलता प्राप्त की है।

उन्होंने बताया कि मूल रूप से बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के धनोरा गांव की रहने वाली रजनी ने वर्ष 2019 के सितंबर माह में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह कैंप थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव लोहागढ़ में रहती है। वर्ष 2019 की 15 सितंबर को वह अपने बच्चों के साथ घर पर मौजूद थी। उसी दौरान सुबह करीब छह बजे गाड़ी में सवार होकर उसके गांव के ही रहने वाले अमित, सतीश, कुलदीप और एक अन्य व्यक्ति आया। उक्त लोगों के साथ अन्य गाड़ियों में 5 व्यक्ति और मौजूद थे। आरोपित उनके पति जगत सिंह उर्फ़ जगपाल को घर के बाहर गेट पर ले गए। आरोपित अमित और कुलदीप पुलिस वर्दी में थे। 

जब उसने आरोपितों से पूछा कि उनके पति को कहां ले जा रहे हो। इतना कहते ही आरोपियों ने उसके पति पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। उनके पति को करीब पांच से छह गोलियां मारी गई। उसने शोर मचाया तो मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। आसपास के पड़ोसी बदमाशों को पकड़ने के लिए भागे, इसके बाद बदमाश हवा फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। वह आनन फानन अपने पति को जिला नागरिक अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसके पति को मृत घोषित कर दिया। पीड़िता ने शिकायत में कहा था कि उसके पति की हत्या करने में उसके पति की पहली पत्नी हेमलता की मिलीभगत है। यह हत्या पुरानी रंजिश के कारण हुई है। इससे पहले उसकी सास श्रृंगारी देवी की भी गांव धनोरा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

आगे डीएसपी पलवल ने बताया कि इसके बाद से इस मामले में बुलंदशहर के धनोरा निवासी आरोपित अमित पुत्र राजेंद्र फरार चल रहा था। आरोपित पर डीजीपी हरियाणा द्वारा वर्ष 2020 के जुलाई माह में 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था जिसे गत दिनांक 3 नवंबर 2022 को पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल मार्गदर्शन में कार्य करते हुए कैंप थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार की टीम ने गिरफ्तार करने में विशेष सफलता प्राप्त की है । 

आरोपित अमित पर कैंप थाना समेत उत्तर प्रदेश में हत्या के चार मामले दर्ज हैं। इनके साथ ही आरोपित पर उत्तर प्रदेश में गैंगस्टर और गुंडा एक्ट के दस मामले, अवैध हथियार रखने के छह मामले, जानलेवा हमला करने के तीन मामले सहित 23 संगीन मामले दर्ज हैं। आरोपित वर्ष 2005 से आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है। आरोपित ने वर्ष 2005 में अपने गृह थाना क्षेत्र के अंतर्गत पहली हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को पेश अदालत कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद के प्रयास किए जाएंगे साथ ही फरार आरोपियों का पता लगाकर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहा आरोपी आया हथीन पुलिस के गिरफ्त में

palwal-police-haryana

हरियाणा: दिनांक 2 नवंबर 2022, हथीन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक पलवल राजेश दुग्गल आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा भगोड़ा एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ के बारे में विशेष अभियान चलाया हुआ है इसी कड़ी में उनकी टीम ने हत्या के प्रयास हमले में एक साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रभारी थाना  ने बताया कि फरवरी 2021 में हथीन के वार्ड नंबर निवासी भारत भूषण ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि वह बजरंग दल के कार्यकर्ता के रूप में काम करता है। तीन फरवरी 2021 को वह अपनी गाड़ी में सवार होकर बैठक में जा रहा था। 

धीरनकी गांव स्थित पहाड़पुर मोड के समीप *गांव पहाड़पुर निवासी शाहिद पुत्र अय्युब खान* व एक अन्य ने गाड़ी के आगे बाइक अड़ाकर रुकवा लिया। शाहिद ने हाथ में लिया देसी कट्टा उसकी कनपटी पर लगा दिया। विरोध करने पर शा​हिद के साथी ने जान से मारने की नीयत से सीधी गोली चला दिया। उसने गाड़ी को तेजी चलाकर अपनी जान बचाई। आरोपियों ने बाइक से उसका पीछा किया। शिकायत में कहा गया कि उसके दल के सदस्य ने शाहिद के खिलाफ गौकशी का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके विरोध में वह उसे जान से मारना चाहता है। 

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के भरसक प्रयास किए गए थे लेकिन मामले में आरोपी शाहिद की गिरफ्तारी न होने पर 11 जनवरी 2022 को भगोड़ा घोषित कर दिया था। आरोपी सोमवार को जिला अदालत के सामने सवारी का इंतजार करते हुए काबू किया है।आरोपी को अदालत में पेश कर हथियार व बाइक बरामदगी के लिए एक दिन की रिमांड पर लिया है। फरार दूसरे आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा जिसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

CIA होडल और डिटेक्टिव स्टाफ की बड़ी कार्यवाही, 4 युवको को अवैध हथियार सहित धर दबोचा

cia-palwal-hodal-haryana-police

हरियाणा: दिनांक 30 अक्टूबर 2022, पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश दुग्गल आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को अवैध हथियार धारकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश जारी किए हुए हैं जिनके तहत जिला पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान अवैध हथियार धारकों की धरपकड़ के संबंध में चलाया हुआ है।

 इसी मुहिम के अंतर्गत गत दिनांक 29 अक्टूबर 2022 को सीआईए होडल प्रभारी निरीक्षक जंगशेर सिंह की टीम में तैनात सहायक उप निरीक्षक ओमप्रकाश के नेतृत्व में गठित टीम ने विश्वसनीय सूत्रों की सूचना के आधार पर बाबरी मोड़ होडल से आरोपी कपिल पुत्र मामचंद निवासी औरंगाबाद जिला पलवल को एक अवैध हथियार देसी कट्टा सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की तो वही दूसरे मामले में सीआईए होडल में ही तैनात हेड कांस्टेबल नरेंद्र के नेतृत्व में गठित टीम ने विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर डबचीक होटल के पास से एक युवक को अवैध असला के साथ धर दबोचा। 

आरोपी की पहचान रविंद्र पुत्र हरकिशन निवासी ग्राम कौंडल तहसील हथीन जिला पलवल  के रूप में हुई 

जिसकी तलाशी लेने पर एक देशी कट्टा बरामद हुआ। दोनों मामलों में बरामद अवैध हथियार को कब्जे में लेकर थाना होडल में दोनों आरोपियों  के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

तीसरे मामले में डिटेक्टिव स्टाफ पलवल में तैनात हेड कांस्टेबल साहुद अहमद के नेतृत्व में गठित टीम ने विश्वसनीय सूत्रों की सूचना के आधार पर कमेटी चौक पलवल से आरोपी रविंद्र उर्फ कालू पुत्र तोती राम निवासी दया बस्ती कॉलोनी पलवल जिला पलवल को अवैध हथियार एक देसी कट्टा सहित काबू करने में सफलता प्राप्त की।

तो वही चौथे मामले में सीआईए पलवल में तैनात हेड कांस्टेबल अजीत सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने विश्वसनीय सूत्र की सूचना के आधार पर कृष्णा कॉलोनी पलवल से आरोपी विजय पुत्र धर्मवीर निवासी कृष्ण कॉलोनी पलवल को अवैध हथियार देसी कट्टा सहित धर दबोचने में विशेष सफलता प्राप्त की।सभी मामलों में अवैध हथियार को कब्जा मे लेकर आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है तथा बरामद अवैध हथियार के स्तोत्र बारे गहनता से पूछताछ जारी है। आरोपियों को आज पेश अदालत किया जाएगा।

ब्रांडेड कंपनियों के लेवल लगाकर नकली मोबिल ऑयल बेचने वालो को CIA पलवल ने दबोचा


CIA-PALWAL-HARYANA

हरियाणा: दिनांक 12 अक्टूबर 2022, अपराध जांच शाखा पलवल प्रभारी निरीक्षक विश्व गौरव  के अनुसार नई दिल्ली के कालकाजी एक्सटेंशन स्थित सी-3 आई कंसलटैंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के ऑपरेशन मैनेजर हरिराम शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उन्हें कैस्ट्रोल व टाटा कंपनी की तरफ से शिकायत देने का अधिकार है। उन्हें सूचना मिली कि राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित आल्हापुर पुल के समीप एक मकान में टाटा व कैस्ट्रोल कंपनी के नाम का लेवल लगाकर मोबिल तैयार कर बेचा जा रहा है। 

पुलिस की मदद लेकर मौके पर छापा मारा गया तो मौके से कैस्ट्रोल के 900 एमएल के 1410, तीन लीटर के 630 खाली डिब्बा, 1404 ढक्कन, बार कोड स्कैनर 1250, कैस्ट्रोल एक्टिव स्टीकर 13,500,  जीटीएक्स स्टीकर 50 सेट, पैंकिग टेप 10 रोल बरामद हुए। इसके अलावा टाटा कंपनी की 20 लीटर की 40 बाल्टी, थ्री डी स्टीकर आठ, बाल्टी के ढक्कन 56,  सील लगाने वाली मशीन सहित अन्य सामान बरामद हुआ। शिकायत में कहा गया कि पलवल की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी विक्रम नकली फैक्ट्री लगाकर मुनाफा कमा रहा है। 

आगे प्रभारी सीआईए ने बताया कि कंपनी अधिकारी की शिकायत पर शहर थाना में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच सीआईए मे तैनात जांच अधिकारी शहीद अहमद ने शुरू की तथा मामले में संलिप्त *आरोपी विक्रम पुत्र बलबीर निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पलवल को गत दिनांक 8 अक्टूबर 2022 को गिरफ्तार कर कुल 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। आरोपी को आज बाद रिमांड अवधि पेश अदालत किया गया जहां अदालत ने आरोपी को बंद कारागार के आदेश फरमाए। मामले में संलिप्त अन्य आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

क्रेटा चोर को सीआईए ने किया गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी भी बरामद

haryana-palwal-police

हरियाणा: 11 अक्टूबर 2022, सीआईए पलवल प्रभारी निरीक्षक विश्व गौरव ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय पलवल राजेश दुग्गल आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को वाहन चोरों पर अंकुश लगाने के सख्त निर्देश जारी किए हुए हैं,निर्देशों की पालना के तहत स्टाफ में तैनात हेड कांस्टेबल कर्मवीर सिंह अपनी टीम के साथ गत दिनांक 10 अक्टूबर 2022 को पडताल क्राईम पंचवटी चौक पलवल मोजूद था जहां उसे विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक गाड़ियां चोरी करके UP में बेचता है। 

जो वह आज चोरी की गाड़ी क्रेटा बिना नम्बर प्लेट को लेकर हथीन मोड़ पलवल होता हुआ जेवर UP की तरफ जायेगा। सूचना के आधार पर तुरंत टीम द्वारा हथीन मोड़ नजदीक यादव गैस पलवल के पास नाका बंदी शुरू की गई जो थोड़ी देर में एक गाड़ी क्रेटा सफेद हथीन की तरफ से आती हुई दिखाई दी जो गाड़ी चालक सामने खड़ी पुलिस पार्टी को देखकर गाड़ी क्रेटा को वापिस मोड़ने लगा लेकिन पुलिस पार्टी ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को गाड़ी क्रेटा सहित काबू किया।

आरोपी की पहचान वाजिद पुत्र ईकबाल निवासी मरोखडा थाना हथीन जिला पलवल के रूप मे हुई।

आरोपी से गाड़ी क्रेटा बारे कागजात मांगने पर गाड़ी क्रेटा के कोई कागजात पेश नहीं कर सका। गाड़ी क्रेटा पर अंकित इंजन चेसिस नंबर के आधार पर  साईबर शाखा पलवल से पता किया गया  तो बरामद गाड़ी क्रेटा सफ़ेद रंग प्रशांत बिहार दिल्ली थाना प्रशांत बिहार दिल्ली ईलाका से चोरी होनी पाई गई। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना संबंधित थाना दिल्ली को दी गई है। आरोपी को आज पेश अदालत किया जा रहा है।

50 लाख की फिरौती मांगने वालों को पलवल पुलिस ने फ़टाफ़ट दबोच लिया

haryana-palwal-police

हरियाणा: पलवल, दिनांक 11 अक्टूबर 2022: डीएसपी होडल सज्जन सिंह ने प्रेस वार्ता कर पलवल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी का खुलासा करते हुए बताया कि नवीन गर्ग पुत्र गौतम चंद गर्ग निवासी हसनुपर ने गत दिनांक 10 अक्टूबर 2022 को थाना हसनपुर में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी कि दिनांक 10.10.2022 को समय 04.07. पी0एम0 पर जब वह हसनपुर में अपनी किराना की दुकान फर्म कन्हैयालाल धर्म प्रकाश पर था तो उसके फोन नं० 8215671208 पर फोन नं ० 9166560758 से फोन आया जिसने अपना नाम रावत निवासी राजस्थान बतलाया और उसे व परिवार को हत्या का भय दिखाकर 50 लाख की फिरौती मांगी। शिकायत के आधार पर तुरंत ही आईपीसी के संबंधित धारा 386 आईपीसी के तहत थाना हसनपुर में अभियोग संख्या 230 दर्ज किया गया।

डीएसपी होडल ने आगे बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए राजेश दुग्गल आईपीएस पुलिस अधीक्षक पलवल के कुशल मार्गदर्शन में कार्य करते हुए होडल सीआईए प्रभारी निरीक्षक जंगशेर सिंह की टीम में तैनात सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार ने साइबर सेल प्रभारी विनोद कुमार की सहायता एवं तकनीकी संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए मामले का चंद घंटे के अंदर भंडाफोड़ कर फिरौती की इस वारदात को अंजाम देने वाले चारों आरोपियों को हसनपुर क्षेत्र से धर दबोचने में विशेष सफलता प्राप्त की।

आरोपियों की पहचान 1. कृष्ण पुत्र बिजेन्द्र निवासी माहोली थाना हसनपुर 2. राजू पुत्र तुलसी निवासी हसनपुर  3. वीरु उर्फ वीर सिंह पुत्र गंगराम निवासी माहोली थाना हसनपुर 4 जसवंत उर्फ भोंगा पुत्र करतार निवासी गांव लिखी थाना हसनपुर जिला पलवल के रूप में हुई।

आरोपियों से गहन पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कृष्ण जो बॉडरों पर टोल टैक्स पर पर्ची वगैरा का काम करता था ने राज0 - गुजरात बार्डर से एक सिम कार्ड फ़्रॉड करने की नियत से खरीदी थी,जिसे आरोपी कृष्ण ने अपने गांव के वीरु उर्फ वीरसिंह को दी थी। आरोपी वीर उर्फ वीर सिंह कस्बा हसनपुर में नाईपने/ सलून का काम करता है तथा पिडित नवीन गर्ग का इसकी दुकान पर आना जाना था जिस कारण इसके पास पिडित का मोबाईल नम्बर भी था । आरोपी वीरु उर्फ वीर सिंह ने अपने अन्य साथी राजू पुत्र तुलसी तथा जसवंत उर्फ़ भोंगा, के साथ मिलकर पैसा कमाने के लिये यह फिरोती की मांग की। अभियोग में धारा 420 आईपीसी जोड़ी गई है सभी आरोपियों को पेश अदालत कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान वारदात में प्रयुक्त मोबाइल आदि के बरामद के प्रयास किए जाएंगे।