Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

Showing posts with label punjab news. Show all posts

हरियाणा राजभवन में हुवा होली मिलन समारोह, CM खट्टर ने पंजाब के CM भगवंत मान के साथ मनाई होली

Holi-meeting-held-in-Haryana-Raj-Bhavan-CM-Khattar-celebrated-Holi-with-Punjab-CM-Bhagwant-Mann

चण्डीगढ़: हरियाणा राजभवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ,पंजाब के राज्यपाल  बनवारी लाल पुरोहित, पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवन्त मान, हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री  दुष्यंत चौटाला हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष  ज्ञान चंद गुप्ता, मुख्य सचिव  संजीव कौशल, मुख्य प्रधान सचिव  डी.एस. ढेसी, सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक व मुख्यमंत्री हरियाणा के अतिरिक्त प्रधान सचिव  अमित कुमार अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ सहित अन्य अधिकारीगण व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

हरियाणा के राज्यपाल  बंडारू दत्तात्रेय ने मुख्यमंत्री हरियाणा  मनोहर लाल, पंजाब के राज्यपाल  बनवारी लाल पुरोहित, पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवन्त मान, हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री  दुष्यंत चौटाला, हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष  ज्ञान चंद गुप्ता, मुख्य सचिव  संजीव कौशल, मुख्य प्रधान सचिव  डी.एस. ढेसी सहित सभी अधिकारी गणों को रंग गुलाल लगाकर व पुष्प बरसाकर होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने समारोह में उपस्थित सभी कर्मचारियों को भी तिलक लगाया और बधाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान के साथ की गई और इसके बाद कला एवं सांस्कृतिक विभाग की ओर से संगीतमय कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

पंजाब: EVM की सुरक्षा में तैनात सब-इंस्पेक्टर की गोली लगने से मौत

Punjab-Sub-inspector-posted-in-EVM-security-shot-dead

नई दिल्ली: 4 मार्च 2022 को पंजाब के एक सरकारी  सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक स्ट्रांगरूम के बाहर तैनात एक Sub-inspectorबलदेव चंद की गोली लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक़ जलालाबाद के सिमरेवाला गांव के बलदेव चंद ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली थी, जिसके कारण का पता नहीं चल पाया है।

सूत्रों के मुताबिक़ Sub-inspector बलदेव के साथ तैनात पुलिसकर्मियों ने सुबह करीब साढ़े तीन बजे गोली चलने की आवाज सुनी और देखा कि  बलदेव स्ट्रांगरूम के बाहर फर्श पर पड़ा है। उन्हें स्थानीय जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। Sub-inspector बलदेव स्ट्रांगरूम के बाहर पुलिस टीम इंचार्ज के पद पर तैनात थे। SHO परविंदर सिंह ने एक बयान में कहा कि सुरुवाती जांच से पता चलता है कि Sub-inspectorकी सर्विस रिवॉल्वर गलती से फट गई, जिससे बलदेव चंद की मौत हो गई।हालांकि, पुलिस ने कहा कि वह गोली लगने के सही कारणों की जांच कर रही है।

यूक्रेन में फंसे पंजाबियों के लिए भगवंत मान ने बढ़ाए हाँथ, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

AAP-leader-Bhagwant-Mann-extends-helping-Punjabis-trapped-Ukraine-released-helpline-number

नई दिल्ली: पंजाब के आम आदमी पार्टी से CM फेस भगवंत मान ने यूक्रेन में फंसे पंजाबियों के लिए हाँथ आगे बढ़ाया है! भगवंत मान ने फेसबुक पर एक हेल्पलाइन नंबर साझा किया है ! भगवंत मान लिखा है की "यूक्रेन में फंसे पंजाबियों या उनके रिश्तेदारों से अनुरोध है कि हमसे व्हाट्सएप नंबर 9877847778 पर संपर्क करें... हम आपकी हर संभव मदद करेंगे"... भगवंत मान !रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हो चुका है, यूक्रेन में हजारों भारतीय भी फंसे हैं और मदद की गुहार लगा रहे हैं। फेसबुक पोस्ट देखें