Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

Showing posts with label Kurukshetra News. Show all posts

विकसित भारत बनाने में युवाओं का अहम योगदान होगा - CM नायब सैनी


चंडीगढ़, 18 फरवरी 2025 - हरियाणा के राज्यपाल व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने मंगलवार को विश्वविद्यालय के 34वें दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की मानद उपाधि से अलंकृत किया। साथ ही, विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले और अंतरिक्ष में भारत का गौरव बढ़ाने वाले इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ को भी विश्वविद्यालय द्वारा मानद उपाधि और गोयल पीस प्राइज से सम्मानित किया गया। 

अहम पहलू है कि इस दीक्षांत समारोह में लगभग 2000 विद्यार्थियों को डिग्री तथा 130 पंजीकृत पीएचडी धारकों को पीएचडी की उपाधि तथा 91 पंजीकृत विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल तथा मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। 

इससे पहले हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, कालका से विधायक शक्ति रानी शर्मा, इसरो वैज्ञानिक डॉ. सोमनाथ एस, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पाल, डॉ. एसपी सिंह व डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. दिनेश कुमार ने दीपशिखा प्रज्वलित कर विधिवत रूप से 34वें दीक्षांत समारोह का शुभारंभ किया तथा स्मारिका का विमोचन भी किया।  

राज्यपाल ने पीएचडी, पीजी, यूजी की डिग्री लेने वाले और गोल्ड मेडल हासिल करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन विद्यार्थियों में देश के उज्जवल भविष्य को देखा जा सकता है। इस 34वें दीक्षांत समारोह के बाद सभी विद्यार्थियों की जिंदगी में एक नई यात्रा की शुरुआत होगी। इस यात्रा से अभिभावकों, गुरुजनों को काफी अपेक्षाएं रहेंगी। 

कोई विद्यार्थी नौकरी की तलाश में होगा और कोई अपने व्यवसाय की तरफ आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को देखकर नजर आ रहा है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से डिग्री लेने के बाद अधिकतर विद्यार्थी नौकरी हासिल करने वाले नहीं अपितु नौकरी देने वाले संस्थान के रूप में मुकाम हासिल करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस नई राह में अनेक चुनौतियां सामने आएंगी। सभी विद्यार्थियों को इन चुनौतियां का सामना करना है और अपनी मंजिल को हासिल करना है। इस मंजिल को हासिल करने के लिए विद्यार्थियों को मेहनत, ईमानदारी  के साथ आगे बढ़ना होगा। 

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू कर दी गई है। इस शिक्षा नीति से देश में बड़ा परिवर्तन होने वाला है। इससे नवाचार, तकनीकी, शोध, शिक्षा, संस्कार, नैतिक मूल्य से युवा पीढ़ी को एक नया मार्ग दर्शन मिलेगा। जब सभी विद्यार्थी नई सोच के साथ आगे बढ़ेगे तो निश्चित ही वर्ष 2047 तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों का विकसित भारत बनेगा।

राज्यपाल ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को ए-प्लस-प्लस ग्रेड व एनआईआरएफ की 41वीं रैकिंग मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन, शिक्षकों और कर्मचारियों की मेहनत के कारण विश्वविद्यालय उन्नति की राह पर तेज गति के साथ आगे बढ़ रहा है। यह विश्वविद्यालय प्रदेश का सबसे प्राचीन विश्वविद्यालय है इसलिए विद्यार्थियों को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मिली शिक्षा और संस्कारों का हमेशा जहन में रखना होगा।

विकसित भारत बनाने में युवाओं को होगा अहम योगदान- नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि जब हम भारत की आजादी के 100 वर्ष मनाएंगे, तब हमारा भारत देश एक विकसित राष्ट्र बने। उन क्रांतिकारी वीरों के सपनों का भारत बने, जिन्होंने भारत को आजाद करवाने के लिए अपना सर्वस्व बलिदान दिया। 

इस विजन को साकार करते हुए वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में सबसे महत्वपूर्ण योगदान युवाओं को होगा। इसलिए युवाओं को मानसिक, शारीरिक एवं नैतिक रूप से मजबूत बनना है और जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करना है।

मुख्यमंत्री ने पीएचडी की उपाधि से विभूषित और पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह केवल डिग्री नहीं, बल्कि आपकी मेहनत का सम्मान है। उन्होंने विद्यार्थियों के अभिभावकों व संकाय सदस्यों को भी बधाई दी। उन्होंने इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ को विश्वविद्यालय द्वारा मानद उपाधि और गोयल पीस प्राइज से सम्मानित करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि एक दशक पहले तक हरियाणा में बेटियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूरा-दराज के कॉलेजों में जाना पड़ता था। इस कारण अधिकतर बेटियां शिक्षा से वंचित रह जाती थी। उनकी इस पीड़ा को समझते हुए सरकार ने रोडमैप तैयार किया और हर 20 किलोमीटर पर एक कॉलेज स्थापित करने का संकल्प लिया। पिछले 10 सालों में 79 कॉलेज खोले गए, जिनमें से 30 केवल लड़कियों के हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का ध्येय है कि हर बच्चे को अपने घर के नजदीक ही गुणवातापूर्ण शिक्षा मिले।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के साथ-साथ युवाओं के कौशल विकास पर भी बल दे रही है। समय की मांग के अनुसार स्कूल से विश्वविद्यालय तक की शिक्षा को कौशल के साथ जोड़ा है।

 इसके अलावा, स्कूलों में एनएसएसक्यूएफ, कॉलेजों में पहल योजना, विश्वविद्यालयों में इन्क्यूयबेशन सेंटर और तकनीकी संस्थानों में उद्योगों की जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए उद्योगों के लिए एमओयू करने जैसे कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस वर्ष के बजट के लिए सरकार ने युवाओं से भी सुझाव मांगे हैं, ताकि एक समावेशी और हर वर्ग के विकास का बजट बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवा स्टार्टअप के माध्यम से आज नई ऊंचाइयां छू रहे हैं, यह गर्व की बात है।

भारत पुनः विश्व गुरु बनने की राह पर अग्रसरः शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि इस दीक्षांत समारोह से डिग्री हासिल करने उपरांत युवा अपने सामाजिक जीवन में प्रवेश करके जिंदगी का लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि आज हमारे सामने भारत को दुनिया का सबसे ताकतवर देश बनाने की चुनौती है और इस चुनौती से निपटने के लिए युवाओं को संकल्प लेना होगा और संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाना होगा। हर भारतीय का यही संकल्प है कि वर्ष 2047 तक हम भारत को दुनिया का सबसे ताकतवर देश बनाएं, भारत पुनः विश्व गुरु बनने की राह पर अग्रसर हो।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुवतापरक शिक्षा प्रदान करने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रदेश में 2025 तक लागू करने का हमारा संकल्प है। इस दिशा में सभी शिक्षण संस्थानों ने रोडमैप तैयार कर लिया है।


हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने किया कुरुक्षेत्र में आयोजित शिक्षा कुंभ का शुभारंभ

Haryana-Governor-Bandaru-Dattatreya

चंडीगढ़ 20 दिसंबर- हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि शिक्षा कुंभ शैक्षिक नवाचार सहयोग और सशक्तिकरण का एक प्रतीक बनने का वादा करता है, जो शिक्षा को पुनर्जीवित करने और भारत के कालातीत सांस्कृतिक और दार्शनिक मूल्यों के साथ इसके संरक्षण को सुनिश्चित करने के हमारे मिशन को मजबूत करता है।

राज्यपाल बुधवार को एनआईटी कुरुक्षेत्र, डिपार्टमेंट ऑफ होलिस्टिक एजुकेशन, विद्या भारती संस्थान और श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के सहयोग से एनआईटी के सभागार में शिक्षा कुंभ-2023 अर्थव्यवस्था में अकादमिक-संचालित स्टार्टअप की भूमिका पर (रेस 2023) में शिक्षा, नवाचार और उद्यमिता के परिदृश्य को परिभाषित करने के संदर्भ में आयोजित शिक्षा कुंभ (रेस-2023) के शुभारंभ समारोह पर बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। 

अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा कुंभ का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं सशक्त नेतृत्व में तैयार की गई नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 भारतीय शिक्षा प्रणाली में एक ऐतिहासिक सुधार है। यह छात्रों के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए शिक्षा के लिए एक समग्र और बहु-विषयक दृष्टिकोण की कल्पना करता है। यह नीति शिक्षा महाकुंभ/शिक्षा कुंभ के उद्देश्यों के अनुरूप कम उम्र से ही कौशल विकास उद्यमिता और नवाचार को प्रोत्साहित करती है।

राज्यपाल ने कहा कि स्टार्ट अप बनाने के लिए नई शिक्षा नीति एक गेम चेंजर है। इसलिए नई शिक्षा नीति को जल्द अमल करे। केंद्र सरकार ने 2030 तक नई शिक्षा नीति को लागू करने का निर्णय लिया है, लेकिन प्रदेश सरकार ने 2025 तक हरियाणा में नई शिक्षा नीति को लागू करने का निर्णय लिया है। यह नीति अर्थव्यवस्था को आकार देने और नवाचार को बढ़ावा देने में अकादमिक-संचालित स्टार्टअप के महत्व के लिए कारगर है। 

शिक्षा महाकुंभ नवाचार उद्यमिता और कौशल विकास के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 तक करीब 800 स्टार्ट अप थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब एक लाख 16 हजार स्टार्ट अप बन गए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि नई तकनीक को सीखें और इसे अमल करें। उन्होंने विद्या भारती संस्थान के बारे में कहा कि यह संस्थान भारतीय परम्परा की दृष्टि से शिक्षा नीति को लागू कर रही है तथा स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए प्रगति पर है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति एक सरल, लचीले और बहु-विषयक पाठ्यक्रम पर जोर देती है, जो रचनात्मकता, आलोचनात्मक सोच और समस्या-समाधान कौशल को बढ़ावा देता है। हम सबके लिए गर्व की बात है कि सरकार की एक नई पहल के अंतर्गत हम सब विकसित भारत अभियान में सफलता हासिल करने के लिए दृढ़ता से आगे बढ़ रहे हैं। विकसित भारत अभियान शिक्षा महाकुंभ/शिक्षा कुंभ की दृष्टि से जुड़ी एक परिवर्तनकारी पहल है। इसका उद्देश्य शैक्षणिक अंकों की प्राप्ति से आगे बढक़र समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित कर युवाओं के बौद्धिक विकास को बढ़ावा देना है। 

समग्र शिक्षा विभाग के नेतृत्व में शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने के लिए ही नहीं बल्कि व्यक्तियों को समाज में उत्कृष्ट मूल्यवान धरोहर के रूप में विकसित करने के लिए है। इससे पहले एनआईटी संस्थान के निदेशक डॉ. वीवी रमना रेड्डी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया तथा ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने की दिशा में संस्थागत अनुसंधान गतिविधियों, उद्यमिता और स्टार्टअप संस्कृति को निर्देशित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में विद्या भारती संस्थान नॉर्थ जोन के जनरल सेक्रेटरी देश राज शर्मा ने कहा कि कुंभ भारत की संस्कृति का अभिन्न अंग है। शिक्षा का मूल विचार सामूहिक चिंतन है। विद्या भारती संस्था शिक्षा के क्षेत्र में औपचारिक और अनौपचारिक करीब 25 हजार संस्थान चला रही है। राष्ट्र की सामाजिक- सांस्कृतिक और सामाजिक आर्थिक गतिविधियों को सक्रिय करने में कुंभ की भूमिका पर प्रकाश डाला। 

पीआईएल मैन के रूप में जाने जाने वाले एडवोकेट अश्विनी उपाध्याय ने विकसित सवैंधानिक प्रतिमान की पृष्ठभूमि भारत की गौरवशाली विरासत की व्याख्या की और हमारी विरासत ज्ञान प्रणालियों का सम्मान करने और उन्हें पुनर्जीवित करने की आवश्यकता पर बल दिया। विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. राज नेहरू ने स्टार्टअप के बारे में विस्तार से चर्चा की और कहा कि स्टूडेंट्स को उद्योगों के साथ भी जोड़े ताकि तकनीकी बातों के बारे में भी जानकारी हासिल हो सके।

कार्यक्रम में रामकृष्ण मिशन चण्डीगढ़ के सचिव स्वामी भीती महाराज ने कहा कि कुरुक्षेत्र एक धर्म नगरी है। यहां पर भगवान श्री कृष्ण ने गीता का उपदेश दिया था। जीवन एक युद्ध भूमि है, परिस्थितियों के अनुसार व्यक्तियों को संघर्ष करना चाहिए। कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुदेश कुमार ने कार्यक्रम में बताया कि एनआईटी जालंधर में शिक्षा का महाकुंभ आयोजित हुआ था, जिसमें करीब 27 हजार लोगों ने भाग लिया था। 

कार्यक्रम में प्रो. सुल्तान ने सभी अतिथियों का परिचय विस्तार से दिया। इस मौके पर राज्यपाल द्वारा जालंधर में हुए शिक्षा महाकुंभ से संबंधित और वीरवार को कुरुक्षेत्र में शिक्षाकुंभ में स्कॉलर्स द्वारा लाए गए महत्वपूर्ण विषयों से संबंधित और शिक्षा महाकुंभ से संबंधित प्रोसीडिंग्स की पुस्तकों का विमोचन किया गया। इस मौके पर शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे विभिन्न यू-ट्यूबर्स को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. करतार धीमान ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया।    

BAMS और BHMS प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि हुई जारी, जाने?

online-apply-for-BAMS-and-BHMS-admission-HARYANA

चण्डीगढ़, 20 दिसम्बर - श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र ने सत्र 2022-23 आयुर्वेद-होम्योपैथी में बीएएमएस और बीएचएमएस में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि जारी कर दी है। विद्यार्थी 23 से 28 दिसंबर तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। सीटों का अंतिम आवंटन 3 जनवरी को किया जाएगा।


श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के प्रवक्ता ने आज इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आयुष विभाग से स्वीकृति उपरांत आयुर्वेद बीएएमएस और बीएचएमएस में प्रवेश की तिथि जारी की गई है। इच्छुक विद्यार्थी 23 से 28 दिसंबर तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट, जिनके पास दिव्यांगता  का प्रमाणपत्र नहीं है, ऐसे विद्यार्थियों के लिए 27 दिसंबर सुबह 10 से एक बजे तक पीजीआईएमएस, रोहतक में मेडिकल बोर्ड बैठेगा। वहां से विद्यार्थी अपना प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।

48 कोस के तीर्थों के लिए निरंतर काम कर रही है हरियाणा सरकार-CM खट्टर

cm-manohar-lal-khattar-haryana

चंडीगढ़, 4 दिसंबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में आयोजित 48 कोस तीर्थ सम्मेलन में तीर्थ मित्र पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि हमें अपने तीर्थों के विकास और देखभाल के लिए आगे आना चाहिए। गांव हो या शहर जिन भी स्थानों पर तीर्थ स्थान स्थापित हैं, वहां पर स्थानीय लोगों की समिति बनानी चाहिए और तीर्थों के विकास की योजना तैयार करनी चाहिए।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार तीर्थों के विकास के लिए पूर्ण योगदान दे रही है। इसके साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी अपना योगदान देना चाहिए। सरकार इन कार्यों में सहयोगी की भूमिका में है। तीर्थ स्थानों पर होने वाले कामों की प्राथमिकता तय करनी चाहिए। जब वे काम पूरे हो जाएं तो उन तीर्थ स्थानों के नाम से समाज सेवा के कार्य करने चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 48 कोस के सभी तीर्थों का विकास होगा तो इस क्षेत्र में जब भी कोई आएगा तो वह यह सोचकर आएगा कि उसे पूरे क्षेत्र में घूमना है। इससे उस क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, लोगों की आमदनी में भी इजाफा होगा।

गीता महोत्सव पर तीर्थों पर लगाए 1-1 स्टॉल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अगले वर्ष से गीता जयंती महोत्सव 6 दिन की बजाए 8 दिन का होगा। यह महोत्सव रविवार से शुरू होकर रविवार पर ही खत्म होगा। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि सभी तीर्थ स्थलों को गीता महोत्सव में 1-1 स्टॉल दी जाए ताकि वे अपने तीर्थों से जुड़ी जानकारी व कहानी वहां पर प्रदर्शित कर सकें।

48 कोस के तीर्थों का किया जा रहा विकास

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 48 कोस के तीर्थों का निरंतर विकास किया जा रहा है। 2017-18 में इन क्षेत्रों के 27 कार्यों के लिए 36 करोड़ रुपये की घोषणा की गई थी। इसमें 23 करोड़ रुपये अभी तक लग चुके हैं। 27 कार्यों में से 15 कार्य पूरे हो चुके हैं, 6 पर अभी काम चल रहा है और 6 पर अभी काम होना है। सरकार ने 80 तीर्थों पर काम करने की योजना बनाई है। इसके साथ-साथ पिहोवा तीर्थ के लिए 10 करोड़ रुपये की घोषणा की गई है। ज्योतिसर में 13 करोड़ रुपये की लागत से विराट स्वरूप स्थापित किया गया है। यहां पर लाईट एंड साउंड शो भी शुरू किया गया है। इसके साथ-साथ ज्योतिसर में 200 करोड़ रुपये खर्च कर संग्रहालय बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र देश ही नहीं दुनिया में गौरवपूर्ण स्थान है। यहां जियो गीता संस्थान बन गया है। तिरुपति बालाजी मंदिर बनाया गया है। अक्षरधाम मंदिर, ईस्कॉन मंदिर और ज्ञान मंदिर बनाया जा रहा है। निरंतर विकास हो रहा है, इस कार्य में सरकार सदा साथ खड़ी है।  

गीता सभी के लिए सद्भावना का ग्रंथ- ज्ञानानंद महाराज

स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि गीता सभी के लिए सद्भावना का ग्रंथ है। आज ही के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का अमर संदेश इस कुरुक्षेत्र की भूमि से दिया था। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल संकल्प लेकर कुरुक्षेत्र के तीर्थों का जीर्णोद्धार कर रहे हैं। इससे इस क्षेत्र में भारत ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आएंगे। गांव के लोगों को गौरव मिलेगा, गांव का विकास होगा और हरियाणा का गौरव बढ़ेगा। हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का यह प्रयास सराहनीय है।

प्रधानमंत्री मोदी की परिकल्पना को मुख्यमंत्री ने दिया मूर्तरूप

कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मूर्तरूप दिया है। 29 नवंबर को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गीता महोत्सव की शुरूआत की थी। हर रोज लाखों की संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि 48 कोस के तीर्थों को संरक्षित करने का संकल्प इन तीर्थों के लोगों को लेना चाहिए।

नेपाल के लोगों में भी गीता और श्रीकृष्ण के प्रति आदरभाव- नेपाल कल्चरल काउंसलर

नेपाल के कल्चरल काउंसलर यदुनाथ ने धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र की पावन धरा को प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि गीता ग्रंथ को जितनी बार पढ़ते हैं उतनी बार रहस्य खुलता है। गीता ज्ञान जन-जन तक पहुंचना चाहिए। नेपाल और भारत के अटूट संबंध हैं। नेपाल में 82 प्रतिशत लोग सनातनी हिंदू हैं। भगवान श्रीकृष्ण और गीता के प्रति उनके मन में भी आदरभाव है। भारत और नेपाल दोनों देशों के लोग एक-दूसरे के तीर्थ स्थलों पर यात्रा करते हैं। नेपाल से कलाकार, शिल्पकार इस मेले में आए हैं। यह उनके लिए सौभाग्य की बात है।

इस अवसर पर थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री व 48 कोस सम्मेलन में पहुंचे सभी लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार कुरुक्षेत्र व 48 कोस के तीर्थों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देऊबा का हरियाणा के मुख्यमंत्री को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के संबंध में भेजा गया संदेश भी पढ़कर सुनाया गया। कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने कुरुक्षेत्र के 48 कोस के तीर्थों व वहां हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। कुरुक्षेत्र में आयोजित गीता संगोष्ठी के विचारों को संकलित करके तैयार की गई स्मारिका का विमोचन भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा किया गया।

कुरुक्षेत्र में भीषण सड़क हादसा चार लोगों की दर्दनाक मौत,हादसे में सात लोग घायल

Four-people-died-in-a-horrific-road-accident-in-Kurukshetra-seven-injured-in-the-accident

चंडीगढ़: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले मेंबीते रविवार को कैथल मार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना हुआ जिसमे एक महिला समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई दुर्घटना में सात लोग घायल हो गए। हादसा कुरुक्षेत्र-कैथल मार्ग पर गांव कमोदा के निकट हुआ। i10 कार में सवार  मृतकों की पहचान हरिंदर मलिक, पिंकी के रूप में हुई है और टवेरा कार में सवार बूटा राम और सूबे सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस ने परिजनों के बयान दर्जकर पोस्टमार्टम के बाद शवों को सौंप दिया है। दो गाड़ियों में भीषण टक्कर के बाद सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंच गई।घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक़ टवेरा में सवार लोग नौ लोग  किसी का अंतिम संस्कार कर के  हरिद्वार से वापस पंजाब जा रहे थे। जिसके बाद i10  कार से भीषन  टक्कर हो गई जिसमे कुल चार लोगोनो की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने कहा की हम मामले की जांच कर रहे हैं।

होली के दिन हुड़दंग मचाने वाले 112 वाहनों के कटे चालान

Cut-challans-of-112-vehicles-that-created-a-ruckus-on-the-day-of-Holi

चंडीगढ़: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिला पुलिस द्धारा होली के पर्व पर सुरक्षा के विशेष प्रबन्ध किये गये थे। जिलाभर मे करीब 16 स्पैशल नाके लगाकर चैकिंग अभियान चलाया । इन नाकों पर तैनात सभी पुलिस कर्मचारियों को आदेश दिये गये थे कि हुडदंगबाजी करने वाले तथा यातायात नियमो की उल्लंघना करने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाऐ तथा ऐसे वाहन चालकों का चालान किया जाऐ। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जिला पुलिस ने होली पर हुडदंग करने वाले व यातायात नियमो की अन्देखी करने वाले वाहन चालकों के 112 चालान किये गये।

मामूली झगडे में 16 वर्षीय लड़के को उतारा मौत के घाट

16-year-old-boy-put-to-death-in-a-minor-quarrel

नई दिल्ली: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में गमरी जट्टन गांव में शनिवार की रात मामूली विवाद को लेकर 16 वर्षीय लड़के की दर्दनाक हत्या कर दी गई। मृतक बच्चे की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है जबकि हत्या के तीन आरोपियों की पहचान सुभाष, साहिल और नीरज के रूप में हुई है।पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में मृतक के पिता गुरदेव सिंह ने कहा कि उसके बेटे अमित ने साहिल को पिछले महीने गली में अपनी मोटर साइकिल तेज गति से चलाने की सलाह दी थी। 

लेकिन साहिल और उसके पिता सुभाष को अमित की बात पसंद नहीं आई और वह पीड़िता और उसके परिवार से दुश्मनी रखने लगा। शनिवार की रात उन्हें पता चला कि साहिल और नीरज ने अमित की पिटाई की है और जब परिजन वहां पहुंचे तो उन्होंने अमित को सड़क पर बेहोश पड़ा पाया। वहां खड़े विशाल ने अमित के परिवार को बताया कि उसने साहिल और नीरज को अमित की पिटाई करते देखा है।

उसने बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने धारदार हथियार से अमित पर हमला कर दिया। इस बीच विशाल को भी चोट लग गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। अमित को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 302, 307, 34 और 120-बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पुलिस स्टेशन, राजपाल के एसएचओ ने कहा, “पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है और बाकी की जांच जारी है।

कुरुक्षेत्र के 116 छात्र में से 34 छात्र सकुशल युक्रेन से हिन्दुस्तान पहुंचे

Out-of-116-students-of-Kurukshetra-34-students-reached-India-from-Ukraine-safely

नई दिल्लीः हरियाणा ,उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि यूक्रेन में फंसे कुरुक्षेत्र के नागरिकों के परिजनों से प्रशासनिक अधिकारी लगातार संपर्क कर रहे है। इस क्षेत्र के 116 विद्यार्थी युक्रेन में फंसे थे, इनमें से 34 विद्यार्थी सुरक्षित अपने घरों में पहुंच चुके है और कुछ विद्यार्थी युक्रेन से निकलकर दूसरे देशों में पहुंच चुके है। इन सभी नागरिकों को भारत व हरियाणा सरकार की तरफ से सुरक्षित वापिस घर लाया जाएगा। इसके लिए लगातार सरकार और प्रशासन प्रयास कर रहा है। किसी भी परिजन को घबराने की जरुरत नहीं है, सभी नागरिकों की सुरक्षा के लिए सरकार प्रबंध कर रही है। इतना ही नहीं सभी परिजनों को किसी प्रकार की अफवाहों से बचना होगा। अगर किसी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो वह प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर सकता है।

उपायुक्त मुकुल कुमार बुधवार को उपायुक्त कार्यालय में युक्रेन में फंसे कुरुक्षेत्र के नागरिकों को सुरक्षित घर लाने के उद्देश्य से प्रशासनिक अधिकारियों की एक अहम बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उपायुक्त मुकुल कुमार ने एसडीएम नरेन्द्र पाल मलिक से थानेसर, एसडीएम शाहबाद कपिल शर्मा, एसडीएम पिहोवा सोनू राम, एसडीएम लाडवा विनेश कुमार, नायब तहसीलदार बलविन्द्र से यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों से संबंधित फीडबैक रिपोर्ट ली। उपायुक्त ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन सुबह 6 बजे और फिर दोपहर 12 बजे युक्रेन में फंसे विद्यार्थियों से बातचीत करेंगे। जब सभी परिजनों से आपसी तालमेल रहेगा तो सरकार को फीडबैक देकर विद्यार्थियों को जल्द से जल्द कुरुक्षेत्र वापिस लाने का प्रयास किया जाएगा। इस जिले में एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार सभी विद्यार्थियों के परिजनों से घर-घर जाकर मिल चुके है,और उन्हें प्रशासन की तरफ से हर संभव सहयोग करने का आश्वासन भी दिया गया है।

उन्होंने कहा कि युक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। युक्रेन में बढ़ते तनाव को लेकर वहां फंसे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की अफवाह या भ्रामक खबरों पर स्थानीय नागरिक ध्यान न दें। हरियाणा सरकार राज्य के निवासियों की सुरक्षित वापसी के लिए निरंतर केंद्र सरकार से समन्वय स्थापित किए हुए है। युक्रेन में फंसे जिला के नागरिकों के परिजनों से प्रशासन के अधिकारीगण संपर्क साधते हुए सरकार की कार्यशैली की जानकारी सही तरीके से परिजनों को देने में अपना दायित्व निभा रहे है और परिजनों को बताया जा रहा है कि राज्य सरकार केंद्र सरकार से समन्वय बनाकर उनकी घर वापसी सुनिश्चित करने में सक्रियता बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा चलाए गए ऑपरेशन गंगा के तहत युक्रेन में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने की प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में केंद्र सरकार के साथ-साथ हरियाणा सरकार ने उन्हें हर प्रकार की मदद पहुंचाई है। नागरिकों की सहायता के लिए भारत सरकार द्वारा विदेश सहयोग विभाग एफसीडी के माध्यम से स्थापित किया गया है नियंत्रण कक्ष का हेल्प डेस्क नंबर-011-23012113, 011-23014104, टोल फ्री नम्बर-180011879 है। इसी प्रकार हरियाणा सरकार द्वारा हेल्पलाइन व्हाट्सएप नंबर-92123-14595 जारी किया गया है। हेल्पलाइन डेस्क पर तैनात अधिकारी लगातार छात्रों तथा विदेश मंत्रालय के संपर्क में है। युक्रेन के घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं हर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और अधिकारियों से लगातार अपडेट ले रहे हैं।

अटल भूजल योजना के तहत चलाया कई गांव में जल जागृति अभियान


कुरुक्षेत्र। 4 फरवरी 22 - जिला भागीदार टीम डाक्टर नवीन कुमार नैन (भूजल विशेषज्ञ) के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद ब्लॉक में लगातर काम कर रही है। इस योजना के तहत शाहबाद ब्लॉक के 73 गांव अटल भूजल योजना में शामिल किए गए हैं जोकि भूजल समस्या से जूझ रहे हैं। हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण विभाग की ताजा रिर्पोट के अनुसार शहाबाद ब्लॉक के सारे गांव रेड जोन में शामिल किए गए हैं। रेड जोन में वो गांव आते हैं जिसमे वॉटर टेबल जून 2010 से जून 2020 तक 30.01 मीटर से भी ज्यादा नीचे चली गई है। इसी कड़ी में आज जिला भागीदार टीम ने शाहबाद ब्लॉक के चार गांव यारा, यारी, खानगढ और नारायणगढ़ में एक दिवश्य जल जागृति अभियान चलाया। 

डाक्टर नवीन नैन ने बताया कि इन चार गांव का भुजल स्तर लगभग 180 फीट के आसपास है। जल जागृति अभियान के दौरान भागीदार टीम ने गांव के वृद्ध व्यक्तियों के साथ पिछले 50 साल के भूजल स्तर पर काफ़ी लंबी वार्तालाप की और पाया कि सबमर्सिबल मोटर आने के बाद भूजल में जायदा गिरावट आई है। गांव के कुछ पढ़े लिखे लोगों ने बताया कि लोगों ने भूजल की कीमत को पहचानने में थोड़ी भूल की है और अब समय आ गया है कि पूरा गांव मिलकर इस समस्या का समाधान करे। उन्होंने भागीदार टीम के साथ मिलकर पूरे गांव में रैली निकाल कर गांव वालों को संदेश दिया कि हम सब मिलकर अटल भूजल योजना में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे और पड़ोसी गांव को भी प्रेरित करेंगे। 

सीकरी फार्म हाउस पर जापान की तकनीक पर आधारित होगी स्थापित


कुरुक्षेत्र। 20 जनवरी - देश के किसानों के लिए जैविक खाद बनाने वाले शाहबाद के गांव ढकाली के सीकरी फार्म हाउस पर अब देश भर के किसानों के खेतों की मिट्टी की सेहत आधुनिक लैब में चैक की जाएगी। इस आधुनिक लैब को जापान की आधुनिकतम मशीनों के साथ लैस किया जाएगा। इस लैब की स्थापना प्रगतिशील किसान करण सीकरी द्वारा की जा रही है। इस लैब में हर माह मिट्टी के 100 नमूनों की जांच की जाएगी। अहम पहलू यह है कि सीकरी फार्म हाउस के साथ वर्ष 2023 तक 10 लाख किसानों को जोडऩे का लक्ष्य निर्धारित किया है। इन किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच भी करने का टारगेट तय किया गया है। इस लैब को जल्द ही किसानों को समर्पित कर दिया जाएगा।

शाहबाद के गांव डंगाली में सीकरी फार्म हाउस के प्रबंधक निदेशक प्रगतिशील किसान करण सीकरी ने वीरवार को विशेष बातचीत करते हुए कहा कि सीकरी फार्म हाउस पर मिट्टी की सेहत की जांच करने के लिए जापान की तकनीक और मशीनरी का प्रयोग करते हुए एक आधुनिक सॉयल टेस्टिंग लैब स्थापित की जा रही है। इस लैब का नाम उनके दादा के नाम पर श्री रामनाथ सॉयल लैब रखा गया है। इस लैब को चेरिटेबल प्रणाली से चलाया जाएगा और इस लैब का संचालन करने के लिए करणा फाउंडेशन ट्रस्ट की स्थापना की गई है। इस लैब के माध्यम से हर माह मिट्टïी के 100 नमूनों की जांच की जाएगी। इस लैब में मिट्टी की सेहत के बारे में विस्तृत रिपोर्ट मिल पाएगी। यह पहली ऐसी लैब है जहां पर मिट्टी के न्यूट्रिशन के साथ-साथ जीवाणु के बारे में जानकारी मिल पाएगी।

उन्होंने कहा कि सीकरी फार्म हाउस के साथ अभी तक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से करीब 7 राज्यों जिनमें हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, दिल्ली, राजस्थान शामिल है, के 5 लाख किसान जुड़े हुए है। अब लक्ष्य तय किया गया है कि 10 राज्यों जिनमें उत्तराखंड, उतर प्रदेश और अन्य प्रदेशों को भी शामिल किया जाएगा, के 10 लाख किसानों को सीकरी फार्म हाउस के साथ जोड़ा जाए। इन सभी किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच की जाएगी। उनका मुख्य लक्ष्य यह है कि मिट्टी की सेहत को तंदुरुस्त रखना है, यह तभी संभव हो पाएगा जब मिट्टïी की बीमारियों और कमियों के बारे में पता चल पाएगा। इस लैब के माध्यम से यह संभव हो पाएगा, क्योंकि इस लैब में हाईटैक प्रणाली से मिट्टी की सेहत की तमाम जानकारी मिल पाएगी। इस लैब में कम खर्चे पर नमूनों की जांच की जाएगी और कोई भी किसान लैब में पहुंचकर मिट्टी के नमूनों की जांच करवा पाएगा।


बिना खर्ची व पर्ची के शहीद सैनिक की बेटी नैंसी बनी पुलिस सब इंस्पेक्टर


कुरुक्षेत्र, 7 नवंबर - राकेश शर्मा - राजौरी में शहीद सैनिक की बेटी नैंसी ने बिना खर्ची व पर्ची के योग्यता के आधार पर हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर की नौकरी हासिल की है। इस बेटी के साथ साथ परिजनों ने कभी सपने में नहीं सोचा था कि हरियाणा में इतने सहज तरीके से इतने बड़े पद की नौकरी मिल जाएगी। इस पारदर्शी प्रणाली की बेटी नैंसी व उनकी माता सुनीता रानी व भाई गौरव सैनी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तारीफ की है। अहम पहलू यह है कि इस सरकारी नौकरी के लिए ना तो किसी जनप्रतिनिधि के पास जाना पड़ा ना किसी बड़े अधिकारी से संपर्क करना पड़ा।

सेक्टर 2 निवासी नैंसी सैनी ने रविवार को बातचीत करते हुए कहा कि जीवन में पहली बार किसी सरकारी नौकरी के लिए लिखित परीक्षा दी थी। हालांकि ग्राम सचिव के लिए भी परीक्षा दी थी लेकिन पेपर रद्द हो गया था। इसके बाद सब इंस्पेक्टर पद के लिए पहली अपीयर हुई थी। इस परीक्षा में मेरिट में आने के बाद शारीरिक परीक्षा भी बड़ी सहजता के साथ पास कर ली। उन्होंने कभी सपने में भी सोचा था कि पहली बार में ही सब इंस्पेक्टर बन जाएगी। इस नौकरी का सारा श्रेय मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जाता है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े पद की नौकरी के लिए पहले लोगों को बड़ी सिफारिश या फिर रिश्वत देनी पड़ती थी। इस सरकार के राज में गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों को भी सरकारी उच्च पदों की नौकरियां मिल रही है। इसलिए सरकार की पारदर्शी प्रणाली की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है।

उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि सभी खुब मेहनत व पढ़ना चाहिए ताकि परीक्षा पास करके अच्छे पदों पर नौकरी हासिल कर सके। इस सरकार के राज में सरकारी नौकरी के लिए सिर्फ मेहनत करने की ही जरूरत है। नैंसी सैनी का कहना है कि पूजा पब्लिक स्कूल से 12वीं व डीएन कॉलेज से बीएससी कंप्यूटर में डिग्री हासिल की और एक साल तक तैयारी की है। नैंसी सैनी की माता सुनीता सैनी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की नेक व अच्छी नीतियों के कारण ही नैंसी सब इंस्पेक्टर बनी है।

लुटेरा दिन-दहाडें घर के बाहर गली में बैठी महिला के गले से सोने की चैन तोड़ कर हुआ फरार

 

बाबैन, 6 नवम्बर, राकेश शर्मा - बाबैन की निरंकारी कालोनी से एक लुटेरा दिन-दहाडें ही अपने घर के बाहर गली में बैठी महिला के गले से सोने की चैन तोड़ कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही बाबैन के थाना प्रभारी राजपाल व सी.आई.ए. टीम के सब इन्सपैक्टर प्रेम चन्द शर्मा भी अपनी-अपनी टीमों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर जानकारी हासिल की। उन्होंने पीडि़त महिला इशरों देवी पत्नी हंस राज से भी लुटेरे के बारे में जानकारी प्राप्त की और आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों को भी खंगाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निरंकारी कालोनी निवासी ईशरो देवी पत्नी हंस राज अपनी बेटी व पुत्रवधू के साथ अपने मकान के बाहर गली में धूप में बैठी थी। तभी एक युवक स्पलैंडर मोटरसाईकिल पर आया और उसने महिला से कुछ दुरी पर ही मोटरसाईकिल रोक कर मोटरसाइकिल में कपड़ा फसनें का ढोंग किया। उसके बाद युवक अपनी मोटरसाइकिल को स्टार्ट ही छोड़ कर पैदल ही महिला के साथ नमस्ते करके उससे कुछ दुरी तक आगे गया और तुरंत वापिस मुड़ गया। वापसी में जैसे ही युवक महिला के पास से गुजरा तो उसने महिला के गले में डली सौने की चैन पर हाथ पाया और झटके से सोने की चैन तोड़ कर पहले से ही स्टार्ट खड़ी मोटर साइकिल पर बैठ कर वहां से फरार हो गया। जब तक महिला के साथ बैठी उसकी बेटी व पुत्रवधू युवक का पीछा करती तब तक युवक वहां से फरार हो चुका था।

सूचना मिलते ही बाबैन के थाना प्रभारी राजपाल भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने इसकी सूचना सी.आई.ए. टीम को दी। सूचना मिलते ही सी.आई.ए. टीम भी उप निरीक्षक प्रेमचन्द शर्मा के नेतृत्व में मौके पर पहुंच गई और उन्होंने लुटेरे के बारे में महिला से जानकारी हासिल की। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात लुटेरों की गहनता से तलाश शुरु कर दी है।

नशा तस्करी में संलिप्त 25,000 रुपये का इनामी मोस्ट वांटेड मादक पदार्थ सप्लायर MP से काबू

 

चंडीगढ,  - नशा सौदागरों के विरूद्घ चलाए जा रहे अभियान में हरियाणा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने कुरुक्षेत्र से 10 क्विंटल से अधिक की ड्रग रिकवरी के मामले में नशीले पदार्थों के सप्लायर व 25000 रुपये के इनामी मोस्ट वांटेड अपराधी को मध्य प्रदेश से काबू किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफतार किया जा चुका है।

पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मध्य प्रदेश में दबिश देकर 2 अगस्त, 2021 को नशीले पदार्थों के सप्लायर आरोपी सोनू निवासी जिला आगर, मध्य प्रदेश को काबू कर लिया।

रिमांड अवधि में आरोपी के कब्जे से एक कार व 50,000 रुपये नकदी बरामद की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी के विरुद्ध जिला जींद में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में आरोपी पुलिस टीम को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया था जिसको अदालत के आदेश से भगोड़ा अपराधी घोषित किया गया था। आरोपी के विरुद्ध जिला जींद में कुल 3 मामले दर्ज हैं।

उल्लेखनीय है कि 30 अक्तूबर, 2020 को कुरुक्षेत्र में गुप्त सूचना मिली थी कि नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तीन युवकों ने जी. टी. रोड़ के पास एक मकान में गोदाम बनाया हुआ है। जहां भारी मात्रा में मादक पदार्थ रखा है और वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आने-जाने वाले ट्रक चालकों को नशीला पदार्थ बेचते हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने नियमानुसार मौके पर तुरंत छापा मार कर तीन आरोपियों रोशन, फिरोज खान और संदीप को रंगे हाथों काबू कर लिया। मकान की तलाशी के दौरान काले रंग के प्लास्टिक कट्टों में भारी मात्रा में कुल 10 क्विंटल 38 किलोग्राम चुरापोस्त व डोडापोस्त तथा 34 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था।

जनता पर राज करने के लिए हो रही केवल राजनीति

 

कुरुक्षेत्र राकेश शर्मा- राजनीति में केवल आज राजनीतिक लोग केवल अपनी आकांक्षाओं और अपनी प्रबल इच्छाओं को पूरा करने के लिए दिन-रात प्रयासरत हैं। चुनावों के दौरान जनता के बीच में किए चुनावी वायदे जीतने के बाद हवा हवाई हो जाते हैं और जनता को उनके हालात पर छोड़ दिया जाता है। देश और समाज के लिए कुछ करने की लालसा रखने वाले लोगों को  उसको समाज मौका ना देकर पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही राजनीतिक लोगो की बेल को आगे बढ़ाने में लगे हुए है।

राजनीति का खेल देश की जनता बखूबी देख रही है जान रही है आखिर क्या सत्ता की चाह पाने के लिए ही जनता की भावनाओं से खिलवाड़ हो रहा है। केवल आज राजनीति के बड़े-बड़े पदों पर विराजमान होने के लिए दांवपेच लगा रहे है जिसको मिला खुश जिसको नही मिला नाखुश। जिसको अब जनता भी भली-भांति पहचान चुकी है। देश की जनता राजनीतिक दलों को वोट इसलिए देती है कि वह जनता के लिए कार्य करें उनके लिए ऐसी योजनाओं को धरातल पर लेकर आए जिससे जन जन का भला हो सके लेकिन सिर्फ कहने ओर भाषणों तक ही सीमित होता जा रहा है सब कुछ। राजनीति में आने के लिए ना तो शिक्षा की जरूरत है और ना ही शारीरिक मापदंड की।  देश की आजादी के 70 साल से ज्यादा का वक्त बीत जाने के बाद भी जनता स्वास्थ्य सेवाओं ,शिक्षा ,चिकित्सा ,पानी ,बिजली, सड़क की लड़ाई सड़कों पर लड़ रही है। 

राजनीतिक दल केवल घोषणाओं और वायदों के सहारे अपनी राजनीति की नाव एक किनारे से  दूसरे किनारे तक ले जाने के लिए जनता रूपी चप्पू का सहारा ले कर तैर रही है और जनता की समस्या रूपी पानी वही का वही ठहरा हुआ सा दिखाई दे रहा है। आज भी ना जाने कितने लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के ना मिलने से दम तोड़ना पड़ता है सड़क दुर्घटना में ना जाने कितने लोगों ने अपनों को खो दिया आज भी पीने के पानी की समस्या से छुटकारा नहीं मिला। ये समस्याएं हर रोज समाचार पत्रों की सुर्खियां बनती है। भारत को युवाओं का देश  कहा जाता है लेकिन  सबसे ज्यादा युवा ही  बरोजगारी के दंश से मर रहा है। हर रोज ना जाने कितने बरोजगार युवा अपने हाथों में डिग्रियां लेकर नौकरी की तलाश में हर भटकता हुआ दिखाई देता है। यू तो इस विषय पर जितनी भी चर्चा की जाए या लिखा जाए उतना ही कम है मुद्दे की बात करें तो आज की राजनीति केवल सत्ता सुख के लिए और जनता पर राज के लिए ही रह गई है इसमें शायद कोई अतिशोक्ति नही।

समय के साथ साथ देश की राजनीति को बदलने की जरूरत महसूस की जा रही तभी तो मतदान केंद्रों पर जनता भी किसी भी उम्मीदवार को ना चुनकर नोटा का बटन दबाकर ही अपनी गुम आवाज को उठाने की कोशिश कर रही है। 

ATM, पशु, ट्रक व ट्रैक्टर चोरी करने वाले 7 आरोपी पुलिस गिरफ्त में


कुरुक्षेत्र राकेश शर्मा-  कुरुक्षेत्र पुलिस की अपराध शाखा-1 ने करीब चार दर्जन एटीएम चोरी, भैंस चोरी, ट्रक चोरी, ट्रैक्टर व खड़े ट्रकों के टायर चोरी के वारदातों को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह के सात आरोपियों को किया गिरफ्तार। पुलिस ने आरोपी फरमान पुत्र इशाक उर्फ शाका वासी बेगी नाजर, रुकमदीन उर्फ रुकमा पुत्र जुल्फा वासी बेगी शाहपुर, जिसान पुत्र अदरिस वासी बेगी रुस्तम, जाबिर पुत्र खालिद उर्फ सोलू बेगी शाहपुर, तासीम पहलवान पुत्र आसिक अली उर्फ़ आशी वासी बेगी नाजर, आसमोहम्मदउर्फ़ अनसू पुत्र सलीम वासी व शाकिर उर्फ़ झंगी पुत्र जहुरहसन बेगी शाह पुर  सभी वासियान जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है| यह जानकारी पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र  आस्था मोदी ने दी|

       यह जानकारी देते हुए श्रीमती मोदी ने बताया कि दिनांक 20 फरवरी 2020 को मांगे राम पुत्र सुखबीर वासी हथवाला, जिला पानीपत ने थाना शाहबाद में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह गाडी नम्बर HR67B-6318 ( भारत बैंज ) पर ड्राईवरी करता है। जो यह गाडी संजय पुत्र सतप्रकाश गोयल के नाम है| वह दिनांक 17 फरवरी 2020 को मण्डी गोबिन्दगढ पंजाब का माल लेकर गन्नौर से आया था| वह गाडी मण्डी में खाली करने के बाद वापिस मण्डी गोबिन्दगढ से समालखा लोहा पत्ती लोड करके दिनांक 19 फरवरी 2020 को चला था| वह अपनी गाडी चलाकर रात को करीब 11.45 बजे पर अम्बाला – शाहबाद के बीच रनवे होटल के पास जी.टी. रोड पर पहुँचा तो उसकी गाडी के पिछले टायरो मे अवाज सुनाई दी| जैसे ही वह जी.टी. रोड पर गाडी को साईड मे लगाकर टायर चैक करने के लिये निचे उतरा तो पिछे से एक बैलेरो पिकअप गाडी आई उसमे से छ:-सात लडके अपने-2 हाथो में बिण्डे लेकर उतरे | जैसे ही वह उसके पास आए तो वह डरने की वजह से सडक की दुसरी तरफ भाग गया | उसकी गाडी उस समय स्टार्ट थी और उनमे से दो लडके उसकी गाडी मे चढ गए तथा बाकी लडके बैलेरो पिकअप मे बैठ गए| वह उसकी गाडी को छीनकर भगाकर लेकर गए| उसने इस बारे मे अपने मालिक संजय गोयल व अपने मित्र साथ वाली गाडी वाले को सुचना दे दी| इसके तुरन्त बाद उसने 100 नम्बर पुलिस को सुचना दे दी थी । जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जाँच शुरूकर दी थी| मामले की गंभीरता को देखते हुए इस प्रकार के अपराधों की जाँच का जिम्मा अपराध शाखा-1 व 2 को सौंपा गया| 

अपराध शाखा-1 के प्रभारी निरीक्षक प्रतीक कुमार के मार्ग निर्देश में जांच एएसआई प्रेम चन्द, उपनिरीक्षक रमेश कुमार, हवलदार सतपाल, विजय कुमार, सी-1 भजन सिंह व चालक सिपाही संदीप कुमार को सौंपी गई। जिसकी जाँच करते हुए आरोपियों का पता चला की शाहबाद से लोहा पत्ती का भरा हुआ ट्रक छीनने के सात आरोपी जिनमे से तीन सहारनपुर, तीन कुरूक्षेत्र तथा एक आरोपी पानीपत जेल में बंद हैं| एएसआई प्रेम चन्द ने सभी आरोपियों के माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाकर आरोपियों को दिनांक 10 सितम्बर 2020 को अदालत में पेश करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया । जिन्होंने पुलिस रिमांड अवधि के दौरान स्वीकार किया कि उन्होंने इसके इलावा एटीएम फाड़ने,भैंस चोरी तथा अन्य प्रकार की चोरी करीब चार दर्जन वारदाते जिला जींद, करनाल पंजाब, उत्तर प्रदेश में की हुई हैं| सात सदस्यी चोर गिरोह का पर्दाफाश किया| पुलिस नेआरोपी फरमान पुत्र इशाक उर्फ शाका वासी बेगी नाजर, रुकमदीन उर्फ रुकमा पुत्र जुल्फा वासी बेगी शाहपुर, जिसान पुत्र अदरिस वासी बेगी रुस्तम, जाबिर पुत्र खालिद उर्फ सोलू बेगी शाहपुर, तासीम पहलवान पुत्र आसिक अली उर्फ़ आशी वासी बेगी नाजर, आसमोहम्मदउर्फ़ अनसू पुत्र सलीम वासी व शाकिर उर्फ़ झंगी पुत्र जहुरहसन बेगी शाह पुर सभी वासियान जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार करके माननीय अदालत में पेश करके जिला जेल कुरुक्षेत्र भेज दिया। 

कड़ाके की ठंड में धर्म नगरी कुरुक्षेत्र के ब्रम्हसरोवर पर  लाखों लोगों ने किया स्नान 


चण्डीगढ़, 26 दिसम्बर- राकेश शर्मा: पौष मास की अमावस्या पर धर्म नगरी कुरुक्षेत्र के ब्रह्मïसरोवर पर आयोजित सूर्यग्रहण मेले में कड़ाके की ठंड में लगभग 4 डिग्री सैल्शियस तापमान के बावजूद लाखों लोगों ने मोक्ष-प्राप्ति के लिए स्नान किया। इस मेले में देश के विभिन्न राज्यों व पड़ोसी देश नेपाल से आए लोगों ने पितर-दान कर अपने पितरों की शांति के लिए हवन यज्ञ किया। यह प्रात: 8:15 मिनट पर सूर्यग्रहण स्पर्श स्नान से शुरू होकर 10:15 मिनट तक मोक्ष स्नान तक चला तथा 10:55 मिनट पर ग्रहण समाप्त हुआ।

जिला प्रशासन व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा सूर्यग्रहण मेले के लिए पुख्ता सुरक्षा व श्रद्धालुओं के रहने व ठहरने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। इस मेले के लिए पहली बार 10 बिस्तरों के अस्पताल की विशेष व्यवस्था भी की गई थी और 20 स्थानों पर जीवन रक्षक उपकरणों के साथ चिकित्सा केन्द्र स्थापित किए गए थे। इसके अलावा सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा एक मुख्य सूचना केन्द्र के अलावा 35 अन्य सूचना केन्द्र स्थापित किए गए थे। ठंड को देखते हुए रजाई व गद्दों की विशेष व्यवस्था से श्रद्धालु  काफी संतुष्ट दिखाई दिए। एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार 23 दिसम्बर को गीता जंयती समारोह सम्पन्न हुआ और उसके साथ ही 26 दिसम्बर को सूर्यग्रहण मेला पड़ा है। जिला प्रशासन की ओर से इन दोनों अवसरों के सफल आयोजन के लिए विशेष प्रबंध किए गए। उन्होंने बताया कि सूर्यग्रहण मेले में लगभग 10 से 15 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान था परन्तु कड़ाके की ठंड व 4 डिग्री तापमान के बावजूद भी 3 से 4 लाख श्रद्धालुओं ने इस मेले में भाग लिया।

मेले के दौरान जिला उपायुक्त एस.एस.फुलिया, पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी तथा कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) गगनदीप सिंह निरंतर ब्रह्मïसरोवर का दौरा करके सभी प्रकार के प्रबंधों का जायजा लेते रहे। हरियाणा बाढ़ आपदा प्रबंधन की ओर से विशेष नौकाओं का प्रबंध किया गया था जो ब्रह्मसरोवर पर निरंतर गश्त कर रही थी ताकि स्नान के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर तत्काल सहायता पहुंचाई जा सके। 

हरियाणा के अलावा नेपाल, तमिलनाडू, आंध्रप्रदेश, उड़ीसा, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, जम्मू एवं कश्मीर इत्यादि राज्यों से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने सूर्यग्रहण मेले के महत्व की जानकारी ब्रह्मसरोवर पर जगह-जगह बैठे पुरोहितों से ली और पितृ-शांति के लिए यज्ञ किया। सभी ने ब्रह्मसरोवर तथा धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए किए गए प्रबंधों, विशेषकर सफाई, शौचालय, स्नान घाटों, विशेष बसों तथा रहने-ठहरने के लिए किए गए प्रबंधों के लिए राज्य सरकार की सराहना करते हुए कहा कि सूर्यग्रहण मेला उनके लिए हमेशा एक यादगार रहेगा। संयोग से बड़े वर्षों के बाद पौष अमावस्या के दिन यह मेला आया है। विभिन्न अखाड़ों से आए साधु-संत भी इस मेले को गौचर की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कालांतर मान रहे हैं।

हरियाणा की मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनंद अरोड़ा ने राज्य सरकार की ओर से सूर्यग्रहण मेले में आने पर देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए मेले के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों का धन्यवाद किया।

मोदी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35ए ख़त्म किया , सांसद ने खिलाई खट्टर को मिठाई


कुरुक्षेत्र 5 अगस्त राकेश शर्मा: कुरुक्षेत्र सांसद नायब सैनी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पर केंद्र सरकार द्वारा लिए गए फैसले ने आज के दिन को ऐतिहासिक बना दिया है। ऐसे में हम एक बार फिर से यह गर्व से कह सकते हैं कि केन्द्र की सरकार सबका साथ-सबका विकासी नीति पर कार्य कर रही है। सांसद ने केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह देश हित में लिया गया एक ऐतिहासिक फैसला है।
वे सोमवार को चंड़ीगढ़ में मुख्यमंत्री निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले सांसद नायब सैनी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया और केन्द्र सरकार के इस फैसले पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश हित मे कड़े निर्णय ले रही है जिसके सफलतम परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में अनुछेद 370 व आर्टिकल 35ए को समाप्त करते हुए वहां के लोगों को भी देश के अधिकारों में शामिल किया गया है। अब जम्मू कश्मीर में देश का कानून लागू होगा। आज पूरा देश संसद में लाये गए इस निर्णय पर खुशी मना रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह सहित समस्त मन्त्रिमण्डल का आभार जताया है। 

उन्होंने कहा कि इस निर्णय के बाद आज असल मायने में भारत अखण्ड़ भारत बना है। पिछले सत्तर सालों से यह धारा देश के लिए एक नासूर बनी हुई थी और इससे न तो जम्मू कश्मीर की समस्या का कोई हल हो पा रहा था और न ही आंतकवाद का खात्मा हो सका। उन्होंनेे कहा कि इस धारा को हटा कर जम्मू कश्मीर व लद्धाख को अलग-अलग केन्द्र शासित प्रदेश बनाया गया है।  उन्होंने कहा कि आंतकवाद के प्रति केन्द्र सरकार की जीरो टालरेंस की नीति है और इस निर्णय के बाद जम्मू कश्मीर व लद्धाख का ओर अधिक तेजी के साथ विकास हो पायेगा तथा वहां के लोगों की जो भी समस्याएं है उनका भी निवारण होगा। उन्होंने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है यह इस निर्णय के बाद एक बार फिर से साबित हो गया है। 

उन्होंने कहा कि आजाद भारत का यह सबसे बड़ा फैसला है और प्रत्येक भारतवाशी के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह ने इस निर्णय से अपनी प्रतिबद्धता को स्पष्ट किया है। केन्द्र सरकार के इस निर्णय से संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का सपना भी साकार हुआ है। केंद्र सरकार के इस फैसले से देश को विघटित करने वालों पर कड़ा सबक सिखाया गया है। लद्दाख तथा जम्मू एवं कश्मीर को दिल्ली की तर्ज पर केंद्र शासित प्रदेश बनाकर देश हित में एक बड़ा फैसला लिया गया है। भाजपा सरकार विकास की सोच के साथ आगे बढ़ रही है। 

गर्मी चरम सीमा पर, तरबूज की बिक्री बढ़ी, रात्रि में न खाएं


कुरुक्षेत्र राकेश शर्मा : गर्मी मे तापमान अपनी चरम सीमा पर पहुँच रहा है तो गर्मी से बचने के लिए लोग भी  तरबूज का सहारा ले रहे है। शहर के कोने कोने मे भारी मात्रा मे तरबूज के लगे ढेर इस बात को प्रमाणित भी करते है ,गर्मी से बचने और प्यास को बुझाने के लिए तरबूज का भरपूर आनंद ले रहे है। गर्मी के मौसम मे तरबूज शरीर को शीतलता देने के लिए उत्तम फल माना जाता है यही वजह है की तापमान बढ़ने के साथ साथ इसकी आवक भी बढ़ने लगती है इसलिए बाजार मे आते ही इसकी खरीददारी भी बढ़ जाती है अमूमन लोग  इसको ठंडा करके कहते है जिससे इसका स्वाद दुगना हो जाता है। 

करनाल और कुरुक्षेत्र की मंडियों मे भरमार ------------ 
गुजरात और उत्तरप्रदेश तक के तरबूज कुरुक्षेत्र की मंडी मे भारी मात्रा मौजूद है  जिनको भारी मात्रा में लाकर शहरों में  बेचा जाता हैं,तरबूज विक्रेता कबीर ने बताया की वह 25000 रुपए का तरबूज ले कर आते है और जिसको बेचने के लिए चार से पांच दिन लग जाते है। परिवार के पांच भाईयो मे से तीन भाई यह काम करते है और हर रोज तक़रीबन एक किवंटल से ज्यादा का तरबूज बेच देते है। जिससे उनका खर्चा और घर का गुजरा हो जाता है। 

बाजार मे तीन प्रकार का तरबूज की बिक्री---------------
कबीर और उसके भाई क़ासिम ने बताया की बाजार मे तीन प्रकार के तरबूज की बिक्री है , देशी तरबूज , सेंचरी और आलिया।  देसी और सेंचरी तरबूज  की बिक्री ज्यादा है और फुटकर मे बीस रुपए किलो के हिसाब से बेचा जा रहा है , तरबूज की फसल सबसे अधिक नदियों के किनारे होती है जिससे यह ज्यादा फैलावट व् मीठा हो जाता है। कबीर ने बताया की वह काफी समय से इस काम को कर रहे है दो महीने के सीजन के बाद भी वह फल और फ्रूट को ही मंडियों से लाकर बेचते है। 
विशेषज्ञ कहते हैं कि तरबूज को रात में नहीं खाना चाहिए. तरबूज में थोड़ा सा एसिड पाया जाता है, ऐसे में अगर इसे रात में खाया जाए तो हो सकता है कि इसे डाइजेस्‍ट करने में आपको समस्‍या हो। तरबूज खाने का सबसे सही समय दोपहर 12 से 1 बजे के बीच का होता है। 

रात में तरबूज खाने से इसे हजम करना मुश्किल होता है. रात में इसे खाने से आपको इरिटेबल आंत्र सिंड्रोम जैसी समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है. ये भी हो सकता है कि अगले दिन आपका पेट खराब हो जाए. दिन के मुकाबले रात को हमारा डाइजेस्टिव सिस्‍टम काफी धीमी गति से काम करता है, इसलिए रात के समय शक्कर और अम्लीय खाद्य पदार्थों से दूर रहने की सिफारिश की जाती है। 
तरबूज में प्राकृतिक रूप से चीनी पाई जाती है. यहां चीनी से हमारा मतलब मिठास से है. ऐसे में हो सकता है कि हमेशा रात को इसे खाने से आपको वजन बढ़ने लगे। 
हम सब जानते हैं कि तरबूज में भारी मात्रा में पानी होता है. ऐसे में हो सकता है कि रात के समय इसे खाने के बाद आपको बार-बार टॉयलेट जाना पड़े और आपकी नींद पूरी न हो सके।