Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

Showing posts with label panipat news. Show all posts

मन्दिरों और स्कूलों के आसपास नहीं होने चाहिए शराब के ठेके: मंत्री बनवारी लाल

There-should-not-be-liquor-vends-near-temples-and-schools-Minister-Banwari-Lal

पलवल, 30 दिसंबर। स्कूल, मंदिर सहित सभी धार्मिक स्थलों के आस-पास शराब के ठेके नहीं होने चाहिए। इस प्रकार की बहुत शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इसलिए लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए आबकारी एवं कराधान विभाग के सभी संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि ऐसे स्थानों पर शराब के ठेके न खोले जाएं। यह वक्तव्य सहकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डा. बनवारी लाल ने शुक्रवार को जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित परिवाद समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए। मासिक बैठक के एजेंडा में कुल 15 परिवाद शामिल किए गए, जिनमें से 13 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। उन्होंने शेष शिकायत के निपटान के लिए संबंधित अधिकारियों को जांच कर आगामी बैठक से पूर्व रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के गुरूवार को प्रात: हुए निधन पर विधायकों तथा प्रशासन सहित दो मिनट का मौन धारण कर शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि परमात्मा दिवंगत की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देकर मोक्ष प्रदान करें।

सहकारिता मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए कि वे शमशाबाद में पीडब्ल्यूडी रास्ते को जल्द से जल्द ठीक करवाएं तथा होडल के बाबरी मोड पर सडक़ में हुए गड्ढïों को भरवाकर तुरंत प्रभाव से ठीक करवाना सुनिश्चित करें। सहकारिता राज्यमंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि विभागीय अधिकारी आमजन की शिकायतों पर तत्परता से संज्ञान लेना सुनिश्चित करें। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि वे नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समयबद्ध रूप से सेवाएं प्रदान करें, इसमें किसी भी प्रकार की देरी न करें।

उन्होंने गांव सेवली निवासी धनसिंह की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि वे आरोपियों का जल्द लाइ डिटेक्टर टेस्ट करवाया जाए। गांव पेंगलतू निवासी दरयाब सिंह की शिकायत थी कि गांव के जोहड की जमीन से लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे हटवाए जाए। इस पर मंत्री ने संज्ञान लेते हुए बीडीपीओ होडल को निर्देश दिए कि वे तुरंत पुलिस की मदद से गांव के जोहड पर लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटवाना सुनिश्चित करें। गांव पिगोड़ निवासी राजेंद्र सिंह की शिकायत के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल ने बताया कि शिकायतकर्ता के पौत्रो की स्कूल की टी.सी. प्रदान कर उनकी शिकायत का निवारण कर दिया गया है। 

गांव कलवाका निवासी राजेंद्र सिंह की शिकायत थी कि उनका नया ट्यूबवैल कनैक्शन पास होने के बाद ठेकेदार द्वारा कनैक्शन नही लगाया गया। इस पर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि शिकायतकर्ता के ट्यूबवैल कनैक्शन को समयावधिक के अंदर-अंदर लगवा दिया गया है। गांव अहरवां निवासी सीमा की प्राचीन देवी मंदिर के नजदीक स्थित शराब के ठेके को हटवाने की शिकायत पर आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ठेके को मंदिर से समीप से दूसरी जगह शिफ्ट करके शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान कर दिया गया है और प्राथी संतुष्टï है। इस पर संज्ञान लेते हुए सहकारिता मंत्री ने आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह सुनिश्चित करें कि स्कूल व धार्मिक स्थलों के पास किसी भी हाल में शराब के ठेके स्थापित न किए जाएं।

फरीदाबाद निवासी नितिन गुप्ता की सेक्टर-12 में स्थित प्लाट के संबंध में शिकायत के बारे में एचएसवीपी के अधिकारियों ने बताया कि शिकायतकर्ता की मांग के अनुरूप प्रार्थी को आवश्यक जमीन आगामी दो महीने के अंदर-अंदर उपलब्ध करवा दी जाएगी। गांव घुघेरा निवासी प्रदीप की शिकायत के संबंध में मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए जब तक कोर्ट का फैसला नहीं आ जाता तब तक इंतजार किया जाए। गांव मीसा निवासी बीरसिंह की शिकायत के बारे में बीडीपीओ बडौली को निर्देशित करते हुए मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि मजदूरों के मेहनताने की अदायगी समय पर होनी चाहिए। डीडीपीओ ने मंत्री को आश्वस्त किया कि इस शिकायतकर्ता की धनराशि की अदायगी संबंधित गांव के सरपंच के माध्यम  से आगामी एक हफ्ते के अंदर-अंदर करवा दी जाएगी। 

गांव चांदहट निवासी उमेद की जमना नदी के कटाव से फसल व खेतों को बचाने के संबंध में संज्ञान लेते हुए सहकारिता मंत्री ने कहा कि इसका फैसला फ्लड़ कंट्रोल बोर्ड की बैठक में होना है। उन्होंने शिकायतकर्ता को आश्वस्त किया कि उनकी इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। पलवल के शमशाबाद निवासी बलबीर की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मंत्री ने कहा कि एसडीएम पलवल, बिजली बोर्ड के एसडीओ और मुकेश सिंगला की एक टीम बनाकर शिकायतकर्ता की समस्या के समाधान के लिए मौके पर जाकर फिजीकल वैरीफिकेशन किया जाए और उसकी रिपोर्ट आगामी बैठक से पूर्व प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि टीम यह भी सुनिश्चित करे की बिजली के ट्रांस्फार्मर को किसी दूसरे उचित स्थान पर कहां स्थापित किया जा सकता है। कृष्णा कॉलोनी निवासी रतन सिंह की पानी के नाजायज बिल भेजने के संबंध में जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि शिकायतकर्ता के बिल को सही करवा दिया गया है। इस पर मंत्री ने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस प्रकार की बहुत सी शिकायते आ रही हैं। अधिकारी ऑनलाइन मोड से जनरेट होने वाले बिलों को ठीक करें, जिससे की आमजन को समस्या न हो। 

गांव जोधपुर निवासी सरोज की पुलिस विभाग से संबंधित शिकायत पर मंत्री ने संज्ञान लेते हुए कहा कि पुलिस विभाग जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करे। गांव रायपुर निवासी विजयपाल की भूमि का रिकॉर्ड सही दर्ज करवाने की शिकायत पर तहसीलदार ने अवगत करवाया कि शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान कर दिया गया है। मंत्री ने विजयपाल की दूसरी शिकायत के संदर्भ में तहसीलदार को भूमि की पैमाइश करवाने के निर्देश दिए। कमल कॉलोनी रोहतक निवासी सरोज की एक साल 9 महीने से वेतन के लिए परेशान करने की शिकायत के संबंध में सीएमओ ने बताया कि शिकायतकर्ता की पैमेट करते हुए उसकी समस्या का निवारण कर दिया गया है। इस शिकायत पर मंत्री डा. बनवारी लाल ने सीएमओ को निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि लोगों को ज्यादा समय तक सेवाओं का इंतजार न करना पड़े। गांव चिरवाडी निवासी राजकुमार की शिकायत पर बीडीपीओ ने अवगत करवाया कि असैसमेंट रिपोर्ट अनुसार शिकायतकर्ता के लेबर व मैटिरियल की शेष धनराशि की अदायगी कर दी गई है। सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि मजदूर की मेहनत की राशि की समयबद्ध तरीके से अदायगी की जाए। इसमें किसी प्रकार की देरी न हो। सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने सभी को आगामी नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।

डीसी नेहा सिंह ने सहकारिता मंत्री सहित विशिष्ठï अतिथियों का बैठक में स्वागत अभिवादन व्यक्त किया। उन्होंने सहकारिता मंत्री को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को अमल में लाकर उनके द्वारा दी गई सभी हिदायतों के अनुरूप कार्य किया जाएगा।

बैठक में 

डीसी नेहा सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल, अतिरिक्त उपायुक्त हितेश कुमार, एसडीएम डा. चिनार, एसडीएम लक्ष्मी नारायण, एसडीएम शशि वसुंधरा, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार, सीटीएम द्विजा सहित प्रशासनिक एवं जिला अधिकारी और परिवाद समिति के सदस्यगण मौजूद रहे।

विकास कार्यों कोताही बर्दाश्त नहीं, देरी करने वाले ठेकेदारों को दिए जाएं नोटिस-DC नेहा सिंह, पलवल

dc-neha-singh-palwal-haryana

पलवल, 20 दिसंबर। उपायुक्त नेहा सिंह ने मंगलवार को जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर स्थित अपने कार्यालय में हथीन खंड के गांवों के खेतों में जलभराव को लेकर समीक्षा बैठक की। डीसी नेहा सिंह ने विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर की गई प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त नेहा सिंह ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कार्यसूची में शामिल हथीन खंड के गांव स्यारौली, कानौली, मंडकौला, मढनाका, जनचौली, बीघावली आदि विभिन्न गांवों के खेतों से भरे हुए पानी की निकासी के संबंध में अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए कड़ निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि वे कार्य में देरी करने वाले ठेकेदारों को नोटिस दिए जाएं। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि किसानों के खेतों जल भराव की समस्या को जल्द से जल्द दूर किया जाए। सभी लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से शीघ्र पूरा करें। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मंडकोला से शिलानी तथा स्यारौली से कानौली के सडक़ मार्ग को बनाने में आ रही बाधाओं को दूर कर शीघ्र कार्य शुरू करें।

इसके अलावा पलवल-हथीन मार्ग के कार्य में बिजली के खम्भों के कारण आ रही रूकावट को भी अतिशीघ्र दूर कर कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए कि वे हथीन में बनाए जा रहे विश्राम गृह के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करवाएं। उन्होंने बिजली विभाग व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही कर पानी निकालने के उद्देश्य से स्थापित नलकूपों के लिए विद्युत कनेक्शन प्रदान करने के कड़े निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसडीएम लक्ष्मीनारायण, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता एस.पी. गर्ग, एसडीओ राजेश कुमार, नसीम अहमद, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता संदीप दलाल, लोक निर्माण विभाग (बी एंड आर) के कार्यकारी अभियंता नरेन्द्र यादव, बीडीपीओ नरेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

दिव्यांगजनों को किसी की दया की आवश्यकता नहीं है, यह समाज का अभिन्न अंग हैं: कृष्णपाल गुर्जर

central-minister-krishan-pal-gurjar-faridabad-haryana

पलवल, 17 सितंबर। दिव्यांग समाज का अभिन्न अंग है, दिव्यांगजनों को किसी की दया की आवश्यकता नहीं है, बल्कि उन्हें सहायता की जरूरत है। यह वक्तव्य केंद्रीय भारी उद्योग एवं ऊर्जा राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शनिवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम पलवल में सामाजिक अधिकारिता शिविरों के माध्यम से सरकार की एडिप व व्योश्री योजना के अंतर्गत दिव्यांगजन व वरिष्ठï नागरिकों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजन को समाज की मुख्य धारा से जोडऩा है। कार्यक्रम की शुरूआत केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने दीप प्रज्जवलित करके की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने शिविर में लगाई गई विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और दिव्यांगजन एवं वरिष्ठï नागरिकों से रूबरू होकर उन्हें शिविर में दी जा रही सेवा-सुविधा के बारे में जानकारी ली।

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर व आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर पूरे देश में 75 स्थानों पर इस तरह के सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिव्यांजन के प्रति अति संवेदनशील हैं। आज से आगामी 2 अक्तूबर 2022 तक देश में सेवा पखवाडा मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत 15 दिनों तक रक्तदान शिविर, पौधोरोपण तथा दिव्यांग एवं वरिष्ठï नागरिकों को सहायक उपकरण वितरण शिविर आदि जैसे सेवा के कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश के विकास में दिव्यांगजनों की अहम भूमिका रहती है। इसलिए दिव्यांगजनों को सशक्त बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए पूरे देश में यूडीआईडी कार्ड बनाए जा रहे हैं, जिससे दिव्यांगजन देश में किसी भी स्थान पर सरकार की योजना का लाभ उठा सकते है।

 अब तक पूरे देश में 83 लाख यूडीआईडी कार्ड बनाए जा चुके हैं। उन्होंने उपायुक्त मुनीष शर्मा से कहा कि जिला पलवल में भी दिव्यांगों के यूडीआईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया को तेज किया जाए, जिससे कि दिव्यांगजन इसका फायदा उठा सकें। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए बस अड्डïा, रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डïों पर सुगम व्यवस्था की गई है, जिससे कि दिव्यांगजन इसका लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिव्यांगजनों के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, जिनमें सात से बढाकर 21 तरह के दिव्यांगता को शामिल करना, नौकरी में तीन से बढाकर 4 प्रतिशत आरक्षण तथा शिक्षा में 4 से बढाकर 5 प्रतिशत आरक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि 6 वर्ष तक की आयु वर्ग के मूक व बधिर बच्चों के लिए 6 लाख रुपए की लागत से कोकिला एम्प्लांट लगाए जा रहे हैं, ताकि जन्म से मूक व बधिर बच्चे सुन व बोल सकें। 

पूरे देश में अब तक 4500 बच्चों को कोकिला एम्प्लांट लगाए जा चुके हैं। यह सरकार की ओर से निशुल्क लगाया जाता है। उन्होंने कहा कि जिला पलवल में जो भी जन्म से मूक व बधिर हो, उसका नाम जिला उपायुक्त कार्यालय व जिला रैडक्रॉस सोसायटी में दर्ज करवाएं, जिससे कि उन्हें इस योजना का लाभ मिल सके। आज इस शिविर में लगभग 78 लाख की लागत से 158 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल दिव्यांगों को दी जा रही हैं, जोकि चार्जिंग से चलती हैं। इसके अलावा शिविर में एक करोड़ 5 लाख रुपए की लागत से 5082 सहायक उपकरण दिव्यांगजन व वरिष्ठï नागरिकों को वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि अभी तक देश में काफी कैंप आयोजित किए जा चुके हैं। 

आगामी अप्रैल माह में जिला पलवल में एक मैगा कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हर जरूरतमंद दिव्यांगजन व वरिष्ठï नागरिकों को आवश्यकतानुसार कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। अप्रैल माह में आयोजित किए जाने वाले मैगा वितरण शिविर में लगभग 10 हजार दिव्यांग व वरिष्ठï नागरिकों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे कि जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र का कोई भी जरूरतमंद दिव्यांग व वरिष्ठï नागरिक अछूता न रहे।

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि व्योश्री योजना के अंतर्गत वरिष्ठï नागरिकों को उनकी आवश्कता के अनुसार कृत्रिम अंग हाथ-पैर, जबड़ा व सहायक उपकरण कान की मशीन, छडी, कमर की बेल्ट, पहिया कुर्सी वितरित की जा रही हैं। इस अवसर पर उन्होंने एलिम्को का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सभी सक्षम बनकर देश की प्रगति में अपना अहम योगदान देते रहें।

हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के चेयरमैन एवं होडल के विधायक जगदीश नायर ने केंद्रीय राज्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर जरूरतमंदों को सेवा प्रदान करने का पुण्य कार्य किया जा रहा है। उन्होंने शिविर के आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि पर्यावरण को शुद्ध करने की दिशा में आगामी 25 सितंबर 2022 को हरेक बूथ पर 5-5 पौधे लगाए जाएंगे तथा जल संरक्षण की ओर अग्रसर होते हुए जहां पर नल की टैप टूटा पडा है उसे ठीक करवाया जाएगा, ताकि पानी व्यर्थ न बहे। उन्होंने कहा कि एलिम्को, जिला प्रशासन तथा जिला रैडकॉस की ओर से आयोजित कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरण समारोह से दिव्यांगजन व वरिष्ठï नागरिकों का उत्साह वर्धन हुआ है।

विधायक दीपक मंगला ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का अभिनंदन करते हुए कहा कि उनके दिशा-निर्देशानुसार आयोजित सहायक उपकरण वितरण समारोह में दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाकिल देकर दिव्यांगों की रफ्तार को बढाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री ने जिला में सेवा पखवाडे की शुरूआत की है। उनके मार्गदर्शन में भविष्य में और भी ऐसे सहायक उपकरण वितरण समारोह आयोजित किए जाते रहेंगे। विधायक दीपक मंगला ने कहा कि केंदीय राज्यमंत्री जिस प्रकार विकास कार्यों को पूरा करवाने में कोई कोर कसर नहीं छोडते, ठीक उसी प्रकार दिव्यांगजन व वरिष्ठï नागरिकों की सेवा करने में भी पीछे नहीं रहते।

हथीन के विधायक प्रवीण डागर ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का स्वागत आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज बडा खुशी का दिन है हम सब साथ मिलकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर पुण्य कार्य करके प्रधानमंत्री का जन्म दिवस मना रहे हैं। देश में विभिन्न स्थानों पर इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो भी ग्रामीण क्षेत्र के दिव्यांग व वरिष्ठï नागरिक इस कैंप से अछूते रह गए हैं वे अपना पंजीकरण करवा लें ताकि आगामी अप्रैल माह 2023 में आयोजित किए जाने वाले मैंगा शिविर में उन सबको आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण अथवा कृत्रिम अंग वितरित किए जा सकें।

डीसी मुनीष शर्मा ने वितरण समारोह में पधारे मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर सहित अन्य गणमान्य अतिथियों को स्वागत व्यक्त करते हुए कहा कि अगले वर्ष और भी बडे वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज के समय में कोई भी दिव्यांगजन अक्षमता वाला नहीं हैं। हरेक व्यक्ति में कोई न कोई क्षमता मौजूद रहती है। उन्हें सरकार की योजनाओं से जुडक़र जीवन में सुअवसर मिल रहे हैं। उन्होंने शिविर में आए दिव्यांगजन व वरिष्ठï नागरिकों से आह्वïान किया कि वे अन्य दिव्यांगजन व वरिष्ठï नागरिकों को भी इस योजना के बारे में जानकारी दें, ताकि वे भी अपना पंजीकरण करवाकर लाभान्वित हो सकें।

आरईसीएल के जी.एम. डा. राजेश दास ने सहायक उपकरण वितरण शिविर में कहा कि एलिम्को केंद्र सरकार का उपक्रम है। वह सामाजिक जिम्मवारी निभाकर देश में विभिन्न जरूरतमंद क्षेत्रों अपना सहयोग देता रहता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में भी किए जाएं इसके लिए एलिम्को अग्रसर है।

सहायक उपकरण वितरण शिविर में उपमंडल वाइज स्टॉल लगाकर पंजीकृत दिव्यांगों व वरिष्ठï नागरिकों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर सहित अन्य गणमान्य अतिथियों को पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेट कर स्वागत अभिवादन किया गया।

6 साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म और हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में धरदबोचा

 
The-police-arrested-the-accused-who-kidnapped-and-raped-and-murdered-a-6-year-old-innocent-girl-in-a-few-hours

चंडीगढ़, 16 अगस्त- हरियाणा पुलिस ने पानीपत जिले में 15 अगस्त को हुई 6 साल की मासूम बच्ची का अपहरण के बाद दुष्कर्म कर और हत्या की वारदात का पर्दाफाश करते हुए इस जघन्य अपराध में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पानीपत  शशांक कुमार सावन ने तुरंत अपराध स्थल का दौरा किया और वारदात को सुलझाने के लिए पुलिस की पांच टीमों का गठन किया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि हुई।

पुलिस टीमों ने इसका संज्ञान लेते हुए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद फुटेज को खंगाला, जिसमें आरोपी लड़की को ले जाते हुए दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे पानीपत के सेक्टर 25 स्थित जिमखाना क्लब के पास से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान पीरी चमोली (उत्तराखंड) के मूल निवासी ईश्वर के रूप में हुई है, जो वर्तमान में कृष्णा गार्डन में किराएदार के रूप में रह रहा था।

पुलिस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में लेकर जाएगी और चिन्हित अपराध की सूची में शामिल कर आरोपी को फांसी की सजा दिलवाने के लिए माननीय न्यायालय से गुजारिश की जाएगी।

पूछताछ में आरोपी ने जघन्य अपराध करना स्वीकार किया। उसने बताया कि वह वहां से गुजर रहा था जब पीड़िता अपने छोटे भाई के साथ एक पार्क में खेल रही है। वह पीड़िता को बहला-फुसलाकर उठाकर ले गया, जहां दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। आरोपित ईश्वर पिछले 5 महीने से फ्लोरा चैक स्थित एक ढाबे पर काम कर रहा था।

आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।