Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

Showing posts with label States. Show all posts

जल संसाधन और प्रबंधन पर CM खट्टर ने टास्क फोर्स बनाने के दिए आदेश

Haryana-and-Israel-together-will-move-ahead-in-the-field-of-water-resources-CM-Khatta

चंडीगढ़, 26 जुलाई – हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने कहा कि जल संसाधन के क्षेत्र में हरियाणा और इजराइल मिलकर काम करेंगे और आगे बढ़ेंगे। हरियाणा में घटते जलस्तर और इजराइल में कम पानी की समस्या है, ऐसे में दोनों मिलकर तकनीक व अन्य विषयों पर काम कर सकते हैं। इससे हरियाणा व इजराइल में पानी से जुड़ी समस्याओं का समाधान निकाला जा सकता है। मुख्यमंत्री मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित अपने निवास स्थान पर जल संसाधन को लेकर इजालइल के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करते हुए बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में जल स्तर तेजी से गिर रहा है, ऐसे में प्रदेश सरकार पानी बचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसके लिए हरियाणा सरकार ने हरियाणा जल संसाधन (संरक्षण, विनियमन और प्रबंधन) प्राधिकरण बनाया है, जिसके तहत प्रदेश के 18 हजार तालाबों के जीर्णोदार का जिम्मा उठाया गया है। इन तालाबों की सफाई के साथ-साथ इन्हे डिशिल्ट भी किया जा रहा है, ताकि भूमि में पानी की ज्यादा से ज्यादा रिचार्जिंग हो। इसके साथ-साथ प्रदेशभर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लॉट (एसटीपी) लगाए जा रहे हैं। इन एसटीपी के पानी को खेती, निर्माण और घरों में गार्डनिंग के लिए उपयोग करने पर जोर दिया जा रहा है। खेती में ड्रिप इरीगेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है। पानी बचाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इजराइल और हरियाणा दोनों ही पानी की चुनौती को समझते हैं। मुझे लगता है कि हमें मिलकर काम करने की जरुरत है। इजराइल पहले ही हरियाणा के साथ कृषि और बागवानी के क्षेत्र में सहयोग कर रहा है। हरियाणा में इंडो इजराइल सहयोग के चार उत्कृष्टता केंद्र चल रहे हैं और पांचवा केंद्र भिवानी में बनाया जा रहा है। इसी तरह ड्रिप इरीगेशन में भारत की कुछ निजी कंपनियां इजराइल में कार्य कर रही हैं। पानी बचाने के लिए हम दोनों को सहयोग करके आगे बढ़ना होगा। इससे हमारे संबंध और मधुर होंगे।  

मुख्यमंत्री ने टास्क फोर्स बनाने के दिए निर्देश

इजराइल के साथ मिलकर जल संसाधन एवं प्रबंधन के विषय पर कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग को एक टास्क फोर्स बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों को एक दूसरे की तकनीक, अविष्कार और चुनौतियों से सीखने की जरुरत है। इसके लिए टास्क फोर्स काम करे। मुख्यमंत्री ने इजराइल के प्रतिनिधिमंडल का आह्वान किया कि वे ऐसे प्रोजेक्ट व प्लॉन हरियाणा में लेकर आएं जिससे पानी का सही इस्तेमाल किया जा सके और कम पानी में भी भूमि की ऊपजाऊ शक्ति को कायम रखा जा सके। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हरियाणा और इजराइल को भविष्य में और आगे बढ़ना है।

दूरगामी सोच के साथ जल प्रबंधन और जल संसाधन पर कार्य कर रहा इजराइलः अरोनोविच ईत्सहाक

इजराइल के पूर्व मंत्री एवं मेकोरोट के चेयरमैन अरोनोविच ईत्सहाक ने कहा कि इजराइल जल संसाधन में एक अग्रणी देश है। कम पानी होने के बावजूद यहां अच्छे जल प्रबंधन से खेती की जा रही है। हम चाहते हैं कि इजराइल की तकनीक व अन्य संसाधनों के माध्यम से हरियाणा को टिकाऊ जल प्रबंधन एवं संसाधन का समाधान दिया जा सके। बाढ़, सूखे, वाटर रिचार्जिंग आदि की स्थिति से कैसे निपटा इसके लिए अच्छे प्लॉन तैयार किए जाएं। अरोनोविच ने कहा कि इजराइल दूरगामी सोच के साथ जल प्रबंधन और संसाधन पर कार्य कर रहा है। इसी तरह वह हरियाणा में भी कार्य करना चाहते हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव  डीएस ढेसी, हरियाणा जल संसाधन (संरक्षण, विनियमन और प्रबंधन) प्राधिकरण की चेयरपर्सन केशनी आनंद अरोड़ा, विदेश सहयोग विभाग के प्रधान सचिव योगेंद्र चौधरी, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के इंजीनियर इन चीफ सतबीर कादियान, इजराइली दूतावास दिल्ली के जल विशेषज्ञ डॉ. लियोर असफ़, बॉराक ग्राबर, डॉ. डीएगो बर्जर , नीव पिंटो, नीरज गहलावत, ओडेड कोहलर मौजूद रहे।

हरियाणा में आधुनिक सुविधाओं से लैस 1200 लाइब्रेरी खोली जायेगी

1200-libraries-equipped-withmodern-facilities-will-be-opened-in-Haryana

चंडीगढ़: 25 जुलाई: हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली ने कहा कि प्रदेश भर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस 1200 लाइब्रेरी खोली जाएंगी, ताकि ग्रामीण युवाओं को शिक्षा के साथ साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने की सुविधा भी मिल सके।

कैबिनेट मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली ने आज टोहाना विधानसभा क्षेत्र के गांव पिरथला, फतेहपुरी, रसूलपुर, चांदपुरा, ललुवाल व हिंदवाला में ई-लाइब्रेरी व आधुनिक जिम का उद्घाटन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री  ने जिम में मशीनों पर स्वयं अभ्यास भी किया ।

 देवेंद्र सिंह बबली ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि गांवों में ई-लाइब्रेरी खोले जाने के लिए उन्होंने अपना सुझाव  मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के समक्ष रखा, जिस पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए उन्होंने प्रदेश के प्रत्येक गांव में ई-लाइब्रेरी बनाए जाने का फैसला लिया । उन्होंने बताया की ये वातानुकूलित इ-लाइब्रेरी  पानी, नवीनतम कंप्यूटर, स्मार्ट बोर्ड सहित सभी सुविधाओं से लैस हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह आधुनिक जिम में  भी अच्छी तकनीक की मशीनें उपलब्ध करवाई गई हैं ।

हथियार के दम पर लूटपाट की कोई वारदातों को अंजाम देने वाला आरोपी चढ़ा पलवल पुलिस के हत्थे

The-accused-who-carried-out-any-incidents-of-robbery-on-the-basis-of-weapons-caught-in-the-hands-of-Palwal-police

हरियाणा: पलवल पुलिस को मिली इस बड़ी  कामयाबी का खुलासा प्रेस वार्ता के माध्यम से करते हुए शिवा अर्चन शर्मा डीएसपी पलवल ने बताया कि राजेश दुग्गल, पुलिस अधीक्षक पलवल द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हुए हैं जिनकी पालना के तहत सी०आई०ए० पलवल प्रभारी निरीक्षक विश्व गौरव की टीम ने शहर थाना क्षेत्र से *आरोपी अजय पुत्र रोशनलाल नि० लिखी थाना हसनपुर जिला पलवल* को अवैध हथियार कटटा सहित गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है। इससे पूर्व आरोपी डिटेक्टिव स्टाफ पलवल द्वारा भी अवैध हथियार देशी कटटा सहित देशी अजय को 6 मई 2022 को गिरफतार कर जेल भेजा गया था।

अपराधिक रिकार्ड मुताबिक आरोपी अजय पुत्र रोशनलाल नि० लिखी थाना हसनपुर ने पिछले 3 माह के अंदर अंदर सिकरोना एवं भनकपुर फरीदाबाद से दो, केएमपी सोहना पहाड़ के पास से एक, थाना गदपुरी क्षेत्र के गांव मीरापुर, जनौली रोड बघोला, गांव भूर्जा अलग-अलग तीन ट्रांसफार्मर चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया साथ ही आरोपी  ने अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रान्सफर चोरी की नियत से छपरौला रोड से अन्दर एव सरकारी बुस्टर के अन्दर गार्ड को कट्टा से गोली मारने की वारदात को अंजाम देना तथा दुधौला रोड पर बनी कम्पनी के अन्दर घुसकर गार्ड को कट्टा दिखाकर बाथरूम मे बन्द कर ट्रान्सफर खोल उसकी कवाईल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया हुआ था।

👉 आगे डीएसपी पलवल ने बताया कि दिनांक 23.05.2022 को आरोपी अजय को थाना गदपुरी पुलिस ने उपरोक्त मामलो में शामिल तफतीस हेतु प्रोडक्सन वारंट पर लाकर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था जिस संबंध में आरोपी के खिलाफ मुकदमा नं० 224 दिनांक 24.05.2022 धारा 224 आई0पी0सी0 के तहत थाना गदपुरी में मामला पंजीबद्ध किया गया।

मोस्ट वांटेड आरोपी अजय उपरोक्त के फरार होने पर श्री राजेश दुग्गल, पुलिस अधीक्षक पलवल द्वारा मामले को बड़ी गंभीरता से लिया गया तथा  दबोचने के लिए सी०आई०ए० सहित थाना स्तर पर टीमें नियुक्त की गई । इस दौरान आरोपी पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दक्षिण मंडल रेवाडी द्वारा 5000 रूप्ये का ईनाम भी घोशित किया गया। जो आरोपी को  रात्री डोमिनेशन के दौरान सी0आई0ए0 पलवल ने धर दबोचा है। आरोपी को आज पेश अदालत किया जायेगा। मामलों में लिप्त बाकी फरार आरोपी शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे ।

लाखों रुपए के 4 टन लोहा सरिया चोरी मामले में 3 आरोपियों को हथीन AVT स्टाफ ने धरदबोचा

AVT-staff-arrested-3-accused-in-the-theft-of-4-tonnes-of-iron-bars-worth-lakhs-of-rupees

हरियाणा:पलवल एवीटी स्टाफ इंचार्ज उप निरीक्षक सत्यवान ने बताया कि हथीन थाना अंतर्गत निर्माणाधीन डीएनडी हाईवे पर स्कियोरिटी सुपरवाईजर के पद पर कार्यरत ओमप्रकाश ने दिनांक 30 जून 2022 को अपनी थाना हथीन में शिकायत दर्ज कराई है कि नंगला असरोई, जिला इटावा (यूपी) निवासी ठेकेदार द्रोण पुत्र ज्ञान सिंह उन्नतीस जून की रात को ट्रैकटर-ट्राली में गांव की साइट से चार टन लोहा सरिया को चोरी कर ले जा रहा था। जिसको उनकी स्कियोरिटी ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचित कर दिया।

आगे जानकारी देते हुए प्रभारी AVT ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए राजेश दुग्गल पुलिस अधीक्षक पलवल के द्वारा दिए गए प्रभावी दिशानिर्देश अनुरूप कार्य करते हुए स्टॉफ मे तैनात हेड कांस्टेबल रुकमुद्दीन/ जांच अधिकारी ने गहनता से जांच की गई।

 गहन पूछताछ व आरोपी द्रोण की निशानदेही पर वारदात में शामिल उसके साथी आरोपी आबीद पुत्र दिनू निवासी उल्हटा का नंगला, जिला नूंह व साहिल पुत्र रणवीर सिंह निवासी जीता खेड़ली (हथीन) गांव को भी मात्र चौबीस घंटे के अंदर गिरफतार कर लिया गया। 

आरोपियों के कबजे से ट्रैकटर-ट्राली व चोरी किए हुए चार टन लोहा सरिया को भी बरामद कर लिया गया। चोरीशुदा लोहा सरिया की किमत तीन लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पंचकूला के विकास के लिए 5540 लाख रुपये की 11 परियोजनाओं का CM खट्टर ने किया शिलान्यास

 CM-Khattar-lays-foundation-stone-for-11-projects-worth-Rs-5540-lakh

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा  कि पंचकूला के  विकास के लिये नई रूपरेखा तैयार की गई है तथा पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण का गठन भी किया है। इस कड़ी में आज 11 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है जो जिला के विकास के लिये मील का पत्थर साबित होंगी। मुख्यमंत्री आज लोक निर्माण विश्राम गृह से सूक्ष्म सिंचाई एवं नहरी विकास प्राधिकरण की 7500 प्रदर्शनी परियोजनाओं का उद्घाटन करने उपरांत बोल रहे थे। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पंचकूला जिला के लिये 5540.23 लाख रुपये की जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया, उनमें पंचकूला-मोरनी-नीमवाला सडक़मार्ग का सुदृढ़ीकरण थापली-भुजकोटी वायां भोज धारला, भोज पीपला सडक़मार्ग मोरनी से बड़ीसेर वायां खरटीया, मंडलाय से भावड़ी वायां खरटीया सडक़मार्ग का अपग्रेडेशन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंजौर का पोलिक्लिनिक में अपग्रेडेशन, तांगड़ा कांगन से तांगड़ा हरिसिंह नहर का सुदृढ़ीकरण, राजकीय मॉडल सीरियर संस्कृति स्कूल बतौड़ में लडक़ो व लड़कियों के लिये शौचालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिंजौर में 15 नये कमरों का निर्माण शामिल है। इसके अलावा नगर निगम पंचकूला के वार्ड नंबर 4 के तहत सेक्टर-8, 9, 10, वार्ड नंबर 5 के तहत सेक्टर-15 की बिटुमिनस सडक़े तथा समनवाला से बिचपड़ी तक के लिंक रोड़ का शिलान्यास शामिल है।

राहुल गांधी को सभी तरफ अंधेरा दिख रहा है, उन्हें अच्छे पहलू तक नजर नहीं आते-गृह मंत्री अनिल विज

Rahul-Gandhi-is-seeing-darkness-everywhere-he-cant-even-see-the-good-side-Home-Minister-Anil-Vij

चंडीगढ़: हरियाणा के स्वास्थ्य गृह एवं गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘राहुल गांधी को तो सभी तरफ अंधेरा ही अंधेरा नजर आ रहा है, उनको चीजों के अच्छे पहलू नजर नहीं आते हैं।‘ उन्होंने कहा कि जीएसटी को सारे देश ने सराहा है और हर साल इसकी रिकवरी बढ़ रही है। 

नोटबंदी को काले धन का कारोबार करने वालों को छोड़ बाकी सभी लोगों ने सराहा है। पांच राज्यों के चुनाव हुए तो कांग्रेस का पांचों राज्यों से सफाया हो गया, राहुल गांधी को यह समझ नहीं आता और राहुल गांधी को बेशक अच्छे पहलू नजर नहीं आ रहे, लेकिन लोगों को ये नजर आते है। 

उन्होंने कहा कि जनता समझ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो नीतियां बना रहे हैं वे देशहित में है। अनिल विज ने कहा कि विरोध-प्रदर्शन करना हर आदमी का अधिकार है, मगर इसकी आड़ में तोड़फोड़ और आगजनी करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। 

उन्होंने कहा कि तोड़फोड़ करने वाले को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा और इसके लिए पूरी हिदायतें दी गई हैं। सभी की सूचियां बनाई जा रही है और जो भी तोड़फोड़ करेगा उसको हम किसी भी हालत में बख्श नहीं सकते।

कैप्टन अजय यादव पर भड़के भड़ाना, बोले गुर्जर समाज के अपमान के लिए मांगे माफ़ी

Angry-at-Captain-Ajay-Yadav-said-apologize-for-insulting-Gujjar-society

फरीदाबाद। हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस ओबीसी सैल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव द्वारा गुर्जर समाज के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने को लेकर गुर्जर समाज में रोष व्याप्त है। बडखल विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश भड़ाना ने कैप्टन अजय यादव द्वारा गुर्जर समाज के प्रति की गई अभद्र भाषा के प्रयोग की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कांग्रेस पार्टी से मांग की है कि ऐसे नेता को तुरंत कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किया जाए, अन्यथा गुर्जर समाज जम्मू कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक धरने प्रदर्शन करके अपना विरोध दर्ज करवाएंगे। 

शुक्रवार को अपने कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान राकेश भड़ाना ने कहा है कि कैप्टन अजय यादव गुर्जर समाज के प्रति किए गए व्यवहार को लेकर दो दिन के अंदर माफी मांगे, अन्यथा समाज उनके खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ेगा। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज ने सदैव छत्तीस बिरादरी का सम्मान किया है और सदैव करता रहेगा, देश की आजादी में भी गुर्जर समाज के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता, इसके बावजूद ओबीसी सैल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर सुशोभित कैप्टन अजय सिंह यादव द्वारा ओबीसी समाज को ही गाली देकर संबोधित करना, उनकी औछी और छोटी राजनैतिक सोच को दर्शाता है। 

भड़ाना ने कहा कि पार्टी दल अपनी जगह होते है और समाज अपनी जगह होता है, समाज से बढक़र कुछ नहीं होता है इसलिए इस प्रकरण में कांग्रेस पार्टी को सख्त कदम उठाते हुए कैप्टन अजय यादव को कांग्रेस से निष्कासित करना चाहिए। राकेश भड़ाना ने कहा कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष सोनिया गांधी से मांग करते है की कैप्टन अजय यादव को अगर पद से नही हटाया तो इसका परिणाम आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी व को भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर उनके साथ सतीश चंदीला, चंदवीर मुख्य रूप से मौजूद थे।

हरियाणा को मिली 2366 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, 2025 तक हर जिले में होगा एक मेडिकल कॉलेज

Haryana-has-received-development-projects-worth-Rs-2366-crore-by-2025-every-district-will-have-a-medical-college

हरियाणा: पंचकूला खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के चौथे संस्करण का आज विधिवत रूप से शानदार आगाज हुआ। पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कंपलेक्स में आयोजित उद्घाटन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। आज का दिन हरियाणा के लिए न केवल खेलों के नजरिए से खास रहा बल्कि राज्य को 2366 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात भी मिली।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लगभग 997 करोड़ रुपये की लागत से यमुनानगर में बनने वाले  गुरु तेग बहादुर साहिब राजकीय मेडिकल कॉलेज तथा लगभग 945 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय मेडिकल कॉलेज, कैथल का शिलान्यास किया। इसके अलावा, उन्होंने हरियाणा द्वारा जिला फतेहाबाद में 2800 मेगावाट गोरखपुर हरियाणा अनु विद्युत परियोजना के लिए जलापूर्ति चैनल प्रणाली के निर्माण की भी आधारशिला रखी। इस परियोजना पर लगभग 394 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

इन तीन प्रमुख विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने के लिए केंद्रीय मंत्री का धन्यवाद करते हुए मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने कहा कि सरकार का प्रयास और विजन  प्रदेश के हर नागरिक को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। मनोहर लाल ने कहा "सर्वे भवन्तु सुखिनः के मंत्र पर काम करते हुए केंद्र और राज्य सरकार दोनों ने नागरिकों के लिए कई स्वास्थ्य पहल की हैं।

2025 तक हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज होगा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमने प्रदेश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। अब प्रदेश का कोई जिला ऐसा नहीं होगा, जहां मेडिकल कॉलेज न हो। वर्ष 2014 में जब मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार बनी थी तो उस समय एमबीबीएस की 750 सीटें थी। अपने 8 साल के कार्यकाल के दौरान नए मेडिकल कॉलेज खुलने से एमबीबीएस की सीटें 1650 हो गई हैं और जब प्रदेश के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खुल जाएंगे तो यह सीटें 2900 हो जाएंगी। इससे प्रदेश में डॉक्टरों की कमी नहीं रहेगी।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए समर्पित प्रयास किए जा रहे हैं। 2800 मेगावाट गोरखपुर हरियाणा अनु विद्युत परियोजना हरियाणा का पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र होगामुख्यमंत्री ने जिला फतेहाबाद में 2800 मेगावाट गोरखपुर हरियाणा अनु विद्युत परियोजना के लिए जलापूर्ति चैनल प्रणाली के निर्माण प्रणाली की आधारशिला रखने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि 2800 मेगावाट गोरखपुर हरियाणा अनु विद्युत परियोजना (परमाणु ऊर्जा परियोजना) केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है। यह हरियाणा का पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र होगा। यह पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित होगा। यह संयंत्र 2800 मेगावाट बिजली का उत्पादन करेगा, जिसमें से हरियाणा राज्य के लोगों को 1400 मेगावाट बिजली की सप्लाई होगी। इस संयंत्र के चालू होने से इस क्षेत्र के ही नहीं बल्कि प्रदेश के लोगों को भी बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो पाएगी। इस परमाणु संयंत्र के लगने से गांव गोरखपुर की पहचान अंतरराष्ट्रीय पटल पर स्थापित होगी। इस संयंत्र के आसपास के इलाकों को न केवल रोजगार उपलब्ध होगा बल्कि आर्थिक समृद्धि भी आएगी।

चोरी का वाहन खरीदने वालों को सीआईए 17 इंस्पेक्टर अशोक कुमार की टीम ने दबोचा

CIA-17-Inspector-Ashok-Kumar's-team-caught-those-who-bought-stolen-vehicles

हरियाणा: फरीदाबाद- डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 17 प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार की टीम ने चोरी के वाहन खरीदने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गजराज और मनीष फरीदाबाद के गांव अमीपुर में रहने वालों के रूप में हुई है। 

क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी मनीष को गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर डबुआ कॉलोनी से चोरी की मोटरसाइकिल सहित काबू किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने यह मोटरसाइकिल अपने गांव के गजराज से खरीदी है। और अपनी गजराज को क्राइम ब्रांच टीम ने अमीरपुर गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी गजराज ने किसी अन्य व्यक्ति से मोटरसाइकिल खरीद ली है जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

अधिकारियों और कर्मचारियों ने विश्व आतंकवाद विरोधी दिवस पर आतंकवाद मिटाने की ली शपथ

Officers-and-employees-took-oath-to-eradicate-terrorism-on-World-Anti-Terrorism-Day

हरियाणा: फरीदाबाद उपायुक्त जितेन्द्र यादव के कुशल मार्गदर्शन में आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में विश्व आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने शपथ ली। शपथ में अधिकारियो और कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे बिना वजह न तो किसी से दबें और न किसी को दबाएं तथा निष्पक्ष रूप से कार्यालयों में कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्हें बताया गया कि किसी से दबना व दबाना भी आतंकवाद की श्रेणी में आता है।

आज शुक्रवार को लघु सचिवालय में  विश्व आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ दिलाने से पहले अधिकारियों व कर्मचारियों को यह जानकारी डीसी कार्यालय अधीक्षक कुन्दन लाल ने दी। उन्होंने कहा कि हम सभी आज यह प्रण व संकल्प लें कि हम न तो बेवजह किसी से दबेंगे और न ही किसी को दबाएंगे और इसकी शुरुआत हमें अपने घरों से करनी होगी। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान में हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार है।

उन्होंने कहा कि देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम सभी को मानवता के लिए हर प्रकार के आतंकवाद का विरोध करना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों सहित  आमजन से अपील की कि यदि किसी को कहीं पर भी कोई आतंकी गतिविधि होती दिखाई दे तो वे इसकी सूचना तुरंत पुलिस व प्रशासन को दें, ताकि उस पर उसी वक्त रोक लगाई जा सके।

विश्व आतंकवादी विरोधी दिवस के अवसर पर जिला सचिवालय परिसर में अधिकारियों, कर्मचारियों व आमजन को सभी प्रकार के आंतकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने, मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की हम सभी भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृण विश्वास रखते है तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते है कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम मानव जाती के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सदभाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ दिलवाई गई।

पलवल: अवैध रूप से बने रेस्टोरेंट, होटल, मोटेल, बैंकेट्स व ढाबे के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही-ADC उत्तम सिंह

Strict-action-will-be-taken-against-illegally-built-restaurants-hotels-motels-banquet-and-dhabas-ADC-UttamSingh

हरियाणा: पलवल, 10 मई। अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह ने कहा कि जिला में नियमों के विरूद्ध बने रेस्टोरेंट, होटल, मोटेल, बैंकेट्स व ढाबे के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाए।अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह ने गत दिवस लघु सचिवालय के सभागार में हरित न्यायालय के आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कमेटी को निर्देश दिए कि वे जिला में नियमों के विरूद्ध बने रेस्टोरेंट, होटल, मोटेल, बैंकेट्स व ढाबे को बंद करने की आवश्यक कार्यवाही अमल में लाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने जिला योजनाकार व नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बिना अनुमति के बने रेस्टोरेंट, होटल, मोटेल, बैंकेट्स व ढाबे के भवनों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाएं, ताकि हरित न्यायालय के आदेशों की पालना सुनिश्चित की जा सके।बैठक में डीएसपी हैडक्वाटर अनिल कुमार, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विजय चौधरी, जिला योजनाकार व नगर परिषद के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

फरीदाबाद साइबर थाना इंस्पेक्टर वसंत चौहान की टीम को बड़ी कामयाबी, 262 वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग को दबोचा

Big-success-for-the-team-of-Faridabad-Cyber-Police-Inspector-Vasant-Chauhan-arrested-the-gang-who-carried-out-262-incidents

हरियाणा: फरीदाबाद पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा द्वारा साइबर अपराधों में कार्रवाई करके आरोपियों की जल्द से जल्द धरपकड़ करने के दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बसंत की टीम ने साइबर क्राइम गैंग का भंडाफोड़ करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। साइबर थाना की टीम ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में धर्मेंद्र, विकास उर्फ विकी, सचिन, मनीष तथा मैक्स उर्फ बिल्लू का नाम शामिल है। 

आरोपी विकास यूपी के मुजफ्फरनगर, आरोपी धर्मेंद्र दिल्ली के त्रिलोकपुरी तथा आरोपी सचिन, मनीष तथा बिल्लू गुरुग्राम के रहने वाले हैं। आरोपी धर्मेंद्र तथा विकास साइबर क्राइम की वारदातों के मुख्य आरोपी हैं तथा आरोपी सचिन का बैंक खाता धोखाधड़ी की इन वारदातों में प्रयोग किया जाता था वहीं आरोपी मनीष तथा आरोपी बिल्लू आरोपी सचिन और धर्मेंद्र के बीच की कड़ी थी जो सचिन से बैंक एटीएम लेकर धर्मेंद्र तथा विकास को उपलब्ध करवाता था जो धोखाधड़ी से प्राप्त हुई रकम को निकलवा लेते थे। आरोपियों द्वारा फरीदाबाद के आदर्श नगर के रहने वाले सत्य प्रकाश से साइबर फ्रॉड की वारदात को अंजाम देते हुए ₹215949 हड़प लिए थे। पीड़ित की शिकायत के आधार पर 26 दिसंबर 2021 को धोखाधड़ी तथा षड्यंत्र इत्यादि धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई। 

पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने मामले में आरोपियों की धरपकड़ के लिए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बसंत के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया जिसमें एएसआई भूपिंदर, नरेंद्र तथा नीरज, महिला प्रधान सिपाही अंजू, सिपाही संदीप, अमित तथा अंशुल का नाम शामिल था। काफी दिनों की कड़ी मशक्कत तथा गुप्त सूत्रों व तकनीकी की सहायता से साइबर थाना की टीम ने इस मामले में शामिल आरोपी सचिन, मनीष तथा बिल्लू को दिनांक 20 अप्रैल 2022 को दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया जिसमें आरोपियों ने अपने साथी धर्मेंद्र तथा विकास के बारे में पुलिस को जानकारी दी। उक्त आरोपियों की जानकारी के आधार पर दिनांक 22 अप्रैल को आरोपी धर्मेंद्र तथा विकास को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों को अदालत में पेश करके 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया जिसमें आरोपियों ने फरीदाबाद निवासी के साथ की गई धोखाधड़ी की वारदात के बारे में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बहुत ही शातिर किस्म के अपराधी हैं। इस मामले का मुख्य आरोपी धर्मेंद्र एक इंश्योरेंस करवाने वाली कॉल सेंटर कंपनी में नौकरी करता था जहां पर उसके पास विभिन्न इंश्योरेंस कंपनियों के ग्राहकों की जानकारी थी। आरोपी धर्मेंद्र कंपनी से जानकारी चुराकर लाता था और इसी जानकारी के आधार पर आरोपी ने अपने साथी विकास के साथ मिलकर पॉलिसी धारकों से संपर्क करना शुरू कर दिया। आरोपी उन कस्टमर को अपना निशाना बनाते थे जिनकी जिनकी पॉलिसी किस्त न भरने या अन्य किसी कारण से लेप्स हो चुकी होती थी। आरोपी पॉलिसी धारकों को कॉल करके उनकी लेप्स हुई पॉलिसी पर बजाज फाइनेंस कंपनी से लोन दिलवाने का लालच देते थे। 

जब पॉलिसी धारक अपनी लेप्स हुई पॉलिसी पर लोन लेने के लिए राजी हो जाता था तो वह उसे बैंक में नया खाता खुलवाने के लिए बोलते थे जिसमे लोन की रकम डालने का लालच दिया जाता थ और खाता खुलवाने के लिए पॉलिसी धारक का आधार, पेन कार्ड तथा अन्य जरूरी कागजात मंगवा लेते थे। इसके पश्चात आरोपी पॉलिसी होल्डर के कागजात के आधार पर बैंक में ऑनलाइन खाता खुलवाकर उसकी नेट बैंकिंग सर्विस एक्टिवेट करवा लेते थे तथा ग्राहक को अपने झांसे में लेकर ओटीपी की सहायता से नेट बैंकिंग का आईडी पासवर्ड तैयार करके अपने पास रख लिया जाता था। आरोपी लोन के पैसे खाते में डलवाने के लिए ग्राहक को लालच देते कि लोन का कुछ हिस्सा उन्हें पहले अपने खाते में जमा करना होगा और उसके पश्चात उन्हें लोन की पूरी रकम उनके खाते में डाल दी जाएगी। लोन की राशि को पाने के लालच में आकर ग्राहक आरोपियों द्वारा बताई गई रकम आरोपियों द्वारा खुलवाए गए ग्राहक के अकाउंट में डलवा देते थे। 

जैसे ही रकम ग्राहक के खाते में आ जाती थी तो नेट बैंकिंग की सहायता से आरोपी सारी की सारी रकम अपने साथी आरोपी सचिन के एचडीएफसी बैंक खाते में ट्रांसफर कर लेते थे। इसी प्रकार की धोखाधड़ी को अंजाम देते हुए आरोपियों ने फरीदाबाद निवासी सत्य प्रकाश को उसकी पॉलिसी पर 12 लाख रुपए रुपए का लोन दिलवाने का लालच देकर उसके खाते से ₹215949 अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए और इसके पश्चात आरोपियों ने एटीएम के माध्यम से सारे पैसे निकलवा लिए।  साइबर थाना की टीम ने इस मामले में आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल फोन तथा ₹117500 बरामद किए हैं। 

साइबर थाना की टीम ने आरोपियों के कब्जे से प्राप्त मोबाइल फोन के माध्यम से जब जानकारी निकलवाई तब पता चला कि इन मोबाइल नंबर के माध्यम से पूरे देश के अंदर आरोपियों द्वारा 262 साइबर क्राइम की वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है जिसमें सबसे अधिक उत्तर प्रदेश के 91 तथा दिल्ली के 30 मामले शामिल है।  पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपियों को अदालत में दोबारा पेश करके जेल भेज दिया गया है। साइबर थाना की टीम द्वारा इस मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की गई है जो भविष्य में भी इसी प्रकार साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने में लगातार प्रयासरत रहेगी।

नशा तश्करों पर हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 क्विंटल 13 किलोग्राम गांजा सहित 2 तश्करों को नूंह पुलिस ने धरदबोचा

Haryana-Police-big-action-on-drug-smugglers-Nuh-police-arrested-2-smugglers-including-3-quintals-of-13-kg-ganja

चण्डीगढ़: हरियाणा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला नूंह में एक कुएं के अंदर छुपाए हुए 10 कट्टों में 3 क्विंटल 13 किलोग्राम गांजा बरामद कर 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान अंसार निवासी गांव गोलपुरी जिला नूंह तथा मोरमल निवासी गांव खिल्लुका जिला भरतपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है।  पुलिस ने दोनों तस्करों से एक कंटेनर गाड़ी व गांजा पत्ती बरामद कर थाना फिरोजपुर झिरका में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है ।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अंसार व मोरमल एक राजस्थान नम्बर कंटेनर में गांजा सप्लाई करने का धंधा करते हैं। जिसके तुरंत बाद पुलिस टीम द्वारा नूंह-सोहना रोड़ पर अनाजमंडी गेट के पास नाकाबंदी की गई तथा फिरोजपुर झिरका की तरफ से आ रहे एक राजस्थान नम्बर कंटेनर को रूकने का इशारा किया गया। कंटेनर में नशीला पदार्थ होने के शक में कंटेनर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कंटेनर के अंदर करीब 200 कट्टों में काली राख भरी हुई मिली।

दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह गाडी में 10 कट्टों के अंदर गांजा भरकर लाए थे, जिसको उन्होंने पुलिस के पकड़े जाने के डर से साकरस गांव के पास एक गहरे कुएं के अंदर तिरपाल डालकर छुपा दिया। दोनों आरोपियों को साथ लेकर पुलिस टीम साकरस गांव पहुंची और कुएं के अंदर से 10 कट्टों से 3 क्विंटल 13 किलोग्राम गांजा बरामद किया। दोनों आरोपियों को और अधिक गहनता से पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

10वीं,12वीं की परीक्षाओं के लिए की उच्च स्तरीय बैठक,उपायुक्तों और पुलिस को दिए गए विशेष निर्देश

High-level-meeting-for-10th-12th-examination-special-instructions-given-to-Deputy-Commissioner-and-Police

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा 30 मार्च 2022 से शुरू होने वाली सीनियर सैकेण्डरी नियमित/रि-अपीयर/मुक्त विद्यालय तथा सैकेण्डरी (रि-अपीयर/मुक्त विद्यालय) की परीक्षाएं को सुचारू ढंग व नकल रहित करवाने के उदेश्य से राज्यभर में विशेष प्रबंध किए गए हैं। मुख्य सचिव  संजीव कौशल ने जिला प्रशासन को परीक्षा केंद्रों के निकट पुलिस सहायता उपलब्ध करवाने तथा अन्यावश्यक मूवमेंट को रोकने के लिए धारा 144 लागू करने के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने परीक्षाओं के संचालन के दौरान कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला उपायुक्तों और पुलिस अधिक्षकों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षाओं को नकल रहित व पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला उपायुक्त अपने जिलों में उडऩदस्ते का गठन करें। एक बार उपायुक्त स्वयं भी परीक्षा केंद्रों का दौरा करें और केंद्र के आस-पास के क्षेत्र में चेकिंग करें। विशेष तौर पर नजर रखी जाए कि किसी परीक्षा केंद्र के आस-पास किसी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन की मूवमेंट न हो। इसके अलावा, संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए।

बैठक में जिला उपायुक्तों ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि परीक्षाओं के मद्देनजर सुरक्षा के लिहाज से जिला में धारा 144 लागू करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिलों में कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं, जो बोर्ड मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम से सीधा संपर्क में रहेगा। इतनी ही नहीं, परीक्षा केन्द्रों के नजदीक फोटोस्टेट व्यवसाय पर भी प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा केंद्रों के बाहर पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा सेंटर के आस-पास फोटोस्टेट की दुकानें भी बंद रहेंगी।बैठक में बताया गया कि परीक्षा केंद्रों में में बिना पहचान-पत्र किसी भी अधिकारी / कर्मचारी का प्रवेश नहीं होगा, इसलिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अपना पहचान-पत्र साथ लेकर ही परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित रहना होगा।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की संपूर्ण तैयारी कर ली गई है। इस बार परीक्षाओं को नकल रहित करने पर अधिक जोर दिया गया है। पुलिस सुरक्षा के बीच प्रश्न पत्रों को केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। किसी भी प्रकार की समस्या की सूचना के लिए बोर्ड मुख्यालय पर एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जा चुका है।बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण, स्कूल शिक्षा विभाग के विशेष सचिव अंशज सिंह और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के निदेशक  चंद्र शेखर खरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

9.40 करोड़ रूपये की लागत से गुरुग्राम के नेहरू स्टेडियम में लगेगा नया हॉकी एस्ट्रोट्रफ

 New-Hockey-Astro-Turf-to-be-set-up-at-Gurugrams-Nehru-Stadium-at-a-cost-of-Rs-9-40-crore

चण्डीगढ: हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने बताया कि जल्द ही लगभग 9.40 करोड़ रूपये की लागत से गुरुग्राम के नेहरू स्टेडियम में नया हॉकी एस्ट्रोट्रफ लगाया जाएगा। यह कार्य वित्त वर्ष 2022-23 में पूरा कर लिया जाएगा। यह जानकारी सरदार संदीप सिंह ने आज यहां हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान एक सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए दी ।

खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री ने सदन को अवगत करवाते हुए कहा कि इसके अलावा गुरूग्राम जिले के गांव फाजिलपुर में लगभग 2.04 करोड़ रूपये की लागत से खेल स्टेडियम निर्माणाधीन है। उन्होंने बताया कि इस समय जिले में 10 प्रशिक्षक तथा 08 कनिष्ठ प्रशिक्षक है जो विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण दे रहे हैं ।

यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर शुरू, डरे बदमाश थाने पहुँच कर रहे हैं सरेंडर

Encounter-started-in-UP-scared-crooks-are-reaching-the-police-station-and-surrender

नई दिल्लीः यूपी में योगी की सरकार की वापसी होते ही बदमाशों के ताबड़तोड़ एंकाउंदार का सिलसिला जारी छोटे से लेकर बड़े बदमाश किसी को भी नही बक्श रही है यूपी पुलिस। बदमाशों में एनकाउंटर का खौफ इस कदर बढ़ गया है की यूपी के कई थानों में बदमाश आत्मसमर्पण कर रहे हैं। नोएडा में हुए मुठभेड़ पर ADCP नोएडा रणविजय सिंह द्वारा दी गई बाइट

ऐसा ही एक मामला गोंडा के थाना छपिया में 25 हजार का एक इनामी बदमाश सरेंडर करने पहुँचा। बदमाश  हाथ में एक तख्ती थी, जिस पर लिखा था- मैं आत्मसमर्पण कर रहा हूँ, मुझे गोली मत मारो।अपराधी की पहचान गौतम सिंह के रूप में हुई है। 

 

पंजाब: अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी को चार अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

Punjab-International-Kabaddi-player-shot-by-four-unidentified-assailants

नई दिल्ली: पंजाब के शाहकोट अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप सिंह नंगल अंबियन (40) को आज शाम नकोदर के मल्लियां खुर्द गांव में चार हथियारबंद हमलावरों ने गोली मार दी। क्षेत्र में कबड्डी टूर्नामेंट के सबसे बड़े आयोजकों में से एक की निर्मम हत्या ने खेल समुदाय को झकझोर कर रख दिया है।संदीप को गांव में एक कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान निशाना बनाया गया था। कुछ दोस्तों ने संदीप को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिर में कई बार गोली मारी।

नंगल अंबियन गांव के रहने वाले संदीप सिंह इंग्लैंड में रह रहे थे और उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। वायरल हो रहे इस घटना के एक वीडियो में हमलावर पेड़ों के बीच खड़े होकर किसी को गोली मारते नजर आ रहे हैं, एक खुले मैदान के पास कम से कम सात से आठ शॉट दागे जाते हैं जहां एक मैच चल रहा था। जैसे ही हमलावरों ने गोलियां चलाईं, टूर्नामेंट को बीच में ही रोक दिया गया और लोग छिपने के लिए दौड़ पड़े। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

संदीप, जो कई टूर्नामेंटों के अध्यक्ष थे, कबड्डी कार्यक्रमों की मेजबानी करने और कुछ शादियों में शामिल होने के लिए भारत आए थे। सर्कल-शैली की कबड्डी में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मेजर लीग कबड्डी फेडरेशन और शाहकोट लायंस कबड्डी कप के अध्यक्ष थे। वह शाहकोट लायंस टीम के खिलाड़ी भी थे। दोस्तों ने बताया कि वह खेलों के जरिए नशे को खत्म करने का काम कर रहे थे। संदीप भी दिल्ली सीमा पर सिंघू में किसानों के लिए राज्य के खिलाड़ियों द्वारा आयोजित लंगर के प्रमुख आयोजकों में से एक थे। वह किसान आंदोलन में भाग लेने के लिए विशेष रूप से इंग्लैंड से आए थे। हालाँकि ह्त्या करने के मकसद का पता नहीं चल पाया है और न ही हमलावरों की पहचान हो पाई है। वहीं नकोदरके थाना प्रभारी ने कहा की 'एक टूर्नामेंट के दौरान अज्ञात चार लोगों ने संदीप को गोली मार दी थी, हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है लेकिन पुलिस संदिग्धों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

आज शाम सीएम पद की शपथ लेंगे चौहान, MP में फिर शिव राज


नई दिल्ली: शिवराज सिंह चौहान की आज फिर लाटरी लग सकती है और संभव है आज शाम को वो फिर मध्य प्रदेश के सीएम पद की शपथ ले लें। आज शाम 7 बजे राज्यपाल लालजी टंडन ने शपथ दिला सकते हैं। उसके पहले शाम 6 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक है। 

सूत्रों की मानें तो 26 मार्च को राज्य सभा चुनावों से पहले भाजपा मध्य प्रदेश में अपनी सरकार बना लेना चाहती है यही वजह है कि चौहान आज ही शपथ ले सकते हैं। इसके पहले अफवाह थी कि दो और नाम सीएम पद की सूची में हैं लेकिन कांग्रेस से अलग हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहली पसंद शिवराज चौहान हैं इसलिए भाजपा चौहान को ही फिर मध्य प्रदेश की कमान सौंप सकती है। 

मंत्री के जन्मदिन का होर्डिग्स हटाने वाले निगम कर्मियों की पिटाई के बाद शिवराज ने कांग्रेस को घेरा


नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वाइरल हो रहा है जिसमे कहा गया है कि ये वीडियो मध्य प्रदेश के इंदौर का है जहां मंत्री तुलसी सिलावट के जन्मदिन पर लगे होडिंग बैनर को हटा रहे निगम कर्मी को मंत्री के समर्थकों ने बुरी तरह पीटा व गंदी गंदी गालियां भी दी।
इस वीडियो के बारे में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लिखा है कि इसको कहते हैं कानून की धज्जियां उड़ाना। जब मंत्री और उसके समर्थक ही कानून और व्यवस्था का सम्मान ना करें, बेलगाम हों, तो किसी और से क्या उम्मीद की जाए! बेशर्म सरकार के बददिमाग मंत्री और उनके समर्थक, क्या मेरे प्रदेश को अराजकता के अंधकार में झोंककर ही दम लेंगे!