Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

Showing posts with label Ambala News. Show all posts

अयोध्या में बना राम मंदिर पहरावर में बनेगा परशुराम मंदिर - जयहिंद

 

अम्बाला | मंगलवार को नवीन जयहिंद शहजाद पुर में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव में शिरकत करने पहुंचें | इस मौके पर नवीन जयहिंद ने बाल परशुराम से आशीर्वाद लिया और मोजूद भक्तों को 19 मई पहरावर भगवान् परशुराम जन्मोत्सव का चूल्हा न्योत दिया | जयहिंद ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बना और पहरावर में परशुराम मंदिर बनेगा | बड़े लम्बे संघर्ष और लड़ाई के बाद यह जमीन सामज को मिली है | देश में अयोध्या में श्री राम की सबसे बड़ी मूर्ति लगाई गई हैं और  पहरावर में 121 फीट भगवान् परशुराम मंदिर मूर्ति निर्माण की नींव रखी जाएगी | भगवान परशुराम की मूर्ति न्याय, मान-सम्मान और स्वाभिमान की प्रतिक होगी | भगवान परशुराम किसी एक जात -बिरादरी के नहीं बल्कि सबके सांझे है | पूरा राज्य और आस -पास के राज्यों से 36 बिरादरी के लोग इस अनुष्ठान में पहुंचेंगे और  देशी के भंडारे का प्रसाद ग्रहण करेंगे  |

जयहिंद ने आगे कहा कि शासन और प्रशासन के साथ लड़ाई लडना कोई आसान काम नहीं है और उसमे साथ देने वाले 36 बिरादरी के योद्धाओं को वे 19 मई पहरावर में सम्मानित करेंगे | ये उनका ही संघर्ष था कि वे इस लड़ाई को जीत पाए | अब उसी जमीन पर मंदिर बनेगा और स्कूल -अस्पताल -कॉलेज बनेगा  | जिसमे 36 बिरादरी के बच्चे पढेंगे और बीमार लोगों का इलाज होगा |

वही न्योता देने पहुंचे जयहिंद ने कहा कि 36 बिरादरी में अगर किसी के साथ भी अन्याय हो रहा हो तो उन्हे आवाज उठानी चाहिए और हमेशा दूसरों की भलाई के लिए तैयार रहना चाहिए । ग़रीब कमजोर की लड़ाई लड़ने वाला ही परशुराम का असली चेला होता है और जो आवाज नहीं उठा सकते वह किसी भी भगवान के भक्त नहीं हो सकते ।  

जयहिंद ने अपनी मुहीम "जनता -जागो -नेताओ पर सवाल दागो" का जिक्र करते हुए कहा कि ये भोलेनाथ और भगवान परशुराम की ही शक्ति है कि वे लोगों के मुद्दों पर आवाज उठा पा रहे है और समाधान  करवा पा रहे | लेकिन आज जब नेता लोगों के पास वोट मांगने जा रहे है तो उनका रास्ता न रोकर उन्हें अपने पास बैठा कर उनसे सवाल करें कि वे 5 साल कहाँ थे | पक्ष में थे तो उनके इलाके क्या विकास कार्य किये और विपक्ष में थे किन मुद्दों पर उनकी आवाज उठाई | उन्होंने पांच साल में बुढ़ापा पेंशन(थारा फूफा जिन्दा है), फैमिली आईडी, बेरोजगारी (बेरोजगारों की बारात), खराब सडकों की समस्या, पानी की समस्या, नशे व अपराध की समस्या सहित किन मुद्दों पर आपकी आवाज उठाई  | दूसरों की राजनीति के चक्कर में अपना भाईचारा खराब ना करें | क्योकि ये नेता जेल में न जमानत कराने आयेंगे और न कि उनके घर वालों को पालेंगे | आय एक पार्टी है कल दूसरी पार्टी में होंगे | इसलिए अपना भाईचारा बना कर रखे और नेतोँ से सवाल करें न कि पथराव |

जयहिंद ने वही कहा कि जन्मोत्सव में आने वाले लोग अपनी शासन और प्रशासन से जुड़ी समस्याओं लेकर आयेंगे । समाधान की लड़ाई वे लड़ेंगे । हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा । खाटू श्याम बाबा के आशीर्वाद से लोगों की आवाज़ उठाने का काम कर रहे है ।और आगे भी करते रहेंगे । पिछली साल भी सैकड़ों लोग अपनी समस्या लेकर जन्मोत्सव में आये थे और उनकी लगभग सभी समस्याओं का समाधान करवाया था | अबकि बार भी वे जनता की समस्याओं के समाधान की लड़ाई लड़ेंगे |

गरीब कमजोर की लड़ाई लड़ने वाला ही परशुराम का असली चेला - जयहिंद

NAVEEN-JAIHIND-IN-AMBALA

यमुनानगर | जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद यमुनानगर वासियों को पहरावर (रोहतक) में रविवार 19 मई को मनाया जा रहा भगवान परशुराम जन्मोत्सव का  न्यौता देने पहुँचे इस अवसर पर संदीप शर्मा, मोहन लाल भारद्वाज, प्रदीप शर्मा, वीरेंद्र त्यागी, एडवोकेट अजय त्यागी,अमित शर्मा, अनिल शर्मा, कामेश्वर शर्मा, विमल शर्मा, मुकेश शर्मा , बलदेव मलिक,  योगेश शर्मा, राधेश्याम,  सचिन शर्मा, अतुल शर्मा, डिम्पल शर्मा, ईशु शर्मा, ध्रुव शर्मा, शाहिद सैकड़ो लोग मौजूद रहे इस मौक़े पर जयहिंद ने कहा कि 36 बिरादरी में अगर किसी के साथ भी अन्याय हो रहा हो तो उन्हे आवाज उठानी चाहिए और हमेशा दूसरों की भलाई के लिए तैयार रहना चाहिए । ग़रीब कमजोर की लड़ाई लड़ने वाला ही परशुराम का असली चेला होता है और जो आवाज नहीं उठा सकते वह किसी भी भगवान के भक्त नहीं हो सकते । 

जयहिंद ने कहा कि आगामी 19 मई को पहरावर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया जायेगा और उसका न्योता 36 बिरादरी का भाईचारा 36 बिरादरी को घर -घर दे कर आएगा | देश में अयोध्या में श्री राम की सबसे बड़ी मूर्ति लगाई गई हैं और  पहरावर में 121 फीट भगवान् परशुराम मंदिर मूर्ति निर्माण की नींव रखी जाएगी | 

भगवान परशुराम की मूर्ति न्याय, मान-सम्मान और स्वाभिमान की प्रतिक होगी |यमुनानगर के बहुत सारे साथियों ने समाज के हक़ की लड़ाई में सहयोग दिया था |  सामाजिक योद्धाओं (36 बिरादरी) को जिन्होंने पहरावर की जमींन के लिए संघर्ष किया उन्हे भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर सम्मानित जायेगा |

जयहिंद ने साथ ही कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से गैर -राजनीतिक और सामाजिक रहेगा | किसी भी तरह से राजनीतिक बयानबाजी इस कार्यक्रम नहीं होगी | जयहिंद ने कहा कि इस मौके पर देशी घी का भंडारा किया जायेगा और 36 बिरदारी के लोग प्रसाद ग्रहण करने पहुंचेगे | प्रदेश ही नहीं बल्कि दुसरे राज्यों से भी परशुराम भक्त इस जन्मोत्सव में हिस्सा लेने पहुंचेंगे |

साथ ही जयहिंद ने कहा कि जन्मोत्सव में लोग अपनी शासन और प्रशासन से जुड़ी समस्याओं लेकर आयेंगे । समाधान के लड़ाई वे लड़ेंगे । हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा । खाटू श्याम बाबा के आशीर्वाद से लोगों की आवाज़ उठाने का काम कर रहे है ।और आगे भी करते रहेंगे । पिछली साल भी सैकड़ों लोग अपनी समस्या लेकर  जन्मोत्सव में आये थे और उनकी लगभग सभी समस्याओं का समाधान करवाया था | 19 मई को पहरावर में  पूरे राज्य  से 36 बिरादरी का भाईचारा आये, अपनी समस्या साथ लाए और भगवान परशुराम का आशीर्वाद व प्रसाद ग्रहण करें ।

जयहिंद ने अपनी "जनता जगाओं  - नेताओं पर सवाल दागो" मुहीम को लेकर कहा कि आपके पास वोट मांगने आये नेताओं चाहे पक्ष के हो या विपक्ष के किसी का रास्ता न रोके सवाल करें बल्कि उनसे सवाल करें | उन्होंने पांच साल में बुढ़ापा पेंशन(थारा फूफा जिन्दा है), फैमिली आईडी, बेरोजगारी (बेरोजगारों की बारात), खराब सडकों की समस्या, पानी की समस्या, नशे व अपराध की समस्या सहित किन मुद्दों पर आपकी आवाज उठाई  | जब वे आपके पास आये तो उनका न तो रास्ता रोको और न ही उन पर पथराव करो, अपने मुद्दों पर उनसे सवाल पूछों | किसी और की  राजनीति के चक्कर में अपना भाईचारा खराब न करें |

जयहिंद ने वही SYL के मुद्दे पर भी नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सभी पार्टियों के नेता SYL के मुद्दे पर चुप है | syl हरियाणा का हक़ का पानी है | आज प्रदेश के हर जिले -गावं में पानी की किल्लत चल रही है |सरकारी आंकड़ों के अनुसार 70 % हरियाणावासी जहरीला पानी पी रहा है | कहि लोग गन्दा पानी पीने को मजबूर है तो कहि पीने को पानी मिल ही नहीं रहा है| किसानों के खेत सुख रहे है | 

बच्चे -बुजुर्ग और महिलाएं गन्दा पानी पीने की वजह से लाइलाज बिमारियों से ग्रस्त हो रहे है | ऐसे में नेताओं को चाहिए कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार वे जनता के हक़ की आवाज उठाये और SYL पर खुल कर बोले | सब वोटों लुटने के चक्कर में एक्टिंग कर रहे है एक्शन कोई नहीं ले रहा है | साथ ही जयहिंद ने कहा कि वोट मांगने आए नेताओं को शहर/गांव/मोहल्ले/गली का पानी जैसा आप पानी (जहरीला/मीठा) पीते है पिलाए व उनसे दारू नहीं घी- दूध नगद दान में ले |

साथ ही जयहिंद ने अपील की कि सभी मतदाता अपना वोट जरुर डाल कर आये चाहे नोटा भी ही क्यों डाले |

अहंकार में डूबी बीजेपी-जेजेपी ने हरियाणा को बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई में नंबर 1 बनाया : दीपेन्द्र हुड्डा

Member-of-Parliament-Dipendra-Hooda-Haryana

महेंद्रगढ़- सांसद दीपेन्द्र हुड्डा आज महेंद्रगढ़ के गांव सेहलंग से गुजर रहे नारनौल अम्बाला नेशनल हाईवे 152-डी पर गांव सेहलंग व बाघोत के बीच वाहनों को चढ़ने-उतरने के लिए दोनों तरफ एंट्री-एग्जिट दिये जाने की मांग को लेकर जारी अनिश्चितकालीन धरने पर पहुँच कर उन्हें अपना समर्थन दिया। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि करीब 2 महीने से धरने पर बैठे लोगों की मांग जायज है और सरकार तुरंत इसका समाधान करे। 

उन्होंने कहा कि 35 किलोमीटर तक एक भी कट न होना कहीं न कहीं सरकार की चूक है। सड़कें लोगों की सुविधाओं के लिए होती हैं, परेशानी के लिए नहीं होती। दीपेन्द्र हुड्डा ने मांग करी कि सरकार तुरंत प्रभाव से इस कट को मंजूर कर बनवाए। वो लोगों की इस जायज मांग को संसद में उठाने के अलावा स्वयं केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से समय लेकर लोगों की मांग पूरा कराने का प्रयास करेंगे।

इलाके के करीब 40 गांवों के लोगों ने सांसद दीपेन्द्र हुड्डा को बताया कि महेंद्रगढ़-कनीना से दादरी-झज्जर के बीच लगभग 35 किलोमीटर दूरी पर एक भी एंट्री-एग्जिट नहीं है। इससे करीब 4 जिलों के लोग प्रभावित हो रहे हैं। जबकि इस पूरे रास्ते पर हर 15-20 किलोमीटर पर कट है। 


बाघोत गांव में नजदीक ही 64 ज्योतिर्लिंगों में से एक बागेश्वर धाम है जहां साल में 2 बार मेला लगता है और हजारों लोग दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। इसके अलावा लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर ही केन्द्रीय विश्वविद्यालय भी है यहाँ हजारों छात्र और शिक्षाविद पहुंचते हैं। लगभग 10 से 12 किलोमीटर दूरी झाड़ली का पावर प्लांट, आईएमटी है। यहाँ दोनो तरफ रास्ते पर कट बनने से लगभग दर्जनों गांवों को इससे फायदा होगा, उनका समय भी बचेगा।

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा आज महेन्द्रगढ़ में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी-जेजेपी ने हरियाणा को विकास की पटरी से उतार दिया और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया। भाजपा-जजपा का गठबंधन 5100 रुपये पेंशन पर नहीं बल्कि हरियाणा में लूट की छूट पर हुआ था। खुद मुख्यमंत्री ने कहा कि बुजुर्गों को 5100 रुपये की पेंशन देने की कोई बात ही नहीं हुई थी। 

जो हरियाणा विकास में गरीबों की कल्याणकारी योजनाओं में नंबर 1 पर माना जाता था, वो विकास में पिछड़कर 19वें स्थान पर पहुंच गया बेरोजगारी में नंबर 1 पर पहुंच गया। 9 साल से शिक्षकों की भर्ती नहीं हुई और सरकारी स्कूलों को बंद करने की नौबत आ गयी। 2 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं और जो भर्ती निकली को घोटाले की भेंट चढ़ गयी। पक्की भर्तियों को कौशल रोजगार निगम के जरिये कच्ची भर्ती में बदल दिया गया।

उन्होंने कहा कि अहंकार में डूबी इस सरकार ने हरियाणा को बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई में और लोगों का अपमान करने में भी नंबर 1 बना दिया। ऐसा कोई वर्ग नहीं बचा जिसे इस सरकार ने अपमानित न किया हो। आज दिल्ली में जंतर मंतर पर देश का गौरव हमारे खिलाड़ी जिनमें कई बेटियाँ भी हैं, न्याय की गुहार लगाते हुए सड़कों पर बैठे हैं। लेकिन अहंकार में चूर ये सरकार उनकी बात भी नहीं सुन रही है। 

इसी प्रकार 1 साल से ज्यादा समय तक किसान धरने पर बैठे रहे, मनरेगा मजदूर, खिलाड़ी, चौकीदार, कर्मचारी, सरपंच, महिलाएं, आशा वर्कर, बुजुर्ग और बच्चों तक को इस सरकार के खिलाफ सड़कों पर धरना देना पड़ा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक राव दान सिंह, पूर्व मंत्री राव नरेंदर, पूर्व सीपीएस अनिता यादव, पूर्व विधायक मोला राम, पूर्व विधायक राधेश्याम, पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, विजय सिंह, सुरेंदर नंबरदार, प्रदीप यादव, सेवानिवृत्त न्यायाधीश राकेश यादव, सतबीर झोंकिया, राधेश्याम गोमला, राजेश मांदी, प्रवीण चौधरी, नितिन झंडू, विनोद भील, संजय पतिकरा, महाबीर यादव, मनोज कोसली, संजय भाला, सतपाल दहिया, अनिल धनखड़, लवली यादव समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।