Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

Showing posts with label up news. Show all posts

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया वाराणसी NTPC के हरित कोयला परियोजना प्लांट का दौरा


वाराणसी/गुरुग्राम/फरीदाबाद, 14 जून: हरियाणा सरकार में शहरी स्थानीय निकाय, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, और नागरिक उड्डयन जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने शनिवार को वाराणसी स्थित एनटीपीसी के हरित कोयला परियोजना (Green Coal Project) प्लांट का दौरा किया।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में गुरुग्राम एवं फरीदाबाद में हरित कोयला संयंत्रों की स्थापना के लिए एनटीपीसी के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) केंद्रीय विद्युत मंत्री  मनोहर लाल जी की उपस्थिति में पर20July 2024 को  हस्ताक्षर किए थे  और व इस दौरे से इस परियोजना के क्रियान्वयन प्रक्रिया  को गति मिलेगी । 

इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता (IAS),  धीरेंद्र (IAS) आयुक्त फरीदाबाद म्युनिसिपल कारपोरेशन , संयुक्त सचिव  कंवर सिंह (HCS), तथा ओएसडी  सौरभ ढल सहित अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय टीम मौजूद रही। टीम ने वाराणसी के ग्रीन कोल प्लांट की तकनीकी दक्षता, संचालन प्रक्रिया और पर्यावरणीय प्रभाव का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। इस दौरान यह समझा गया कि किस प्रकार बिना किसी पर्यावरणीय क्षति के ठोस कचरे से कोयले का उत्पादन संभव है। 

फरीदाबाद और गुरुग्राम में लगेंगे अत्याधुनिक संयंत्र 

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने जानकारी दी कि हरियाणा में फरीदाबाद और गुरुग्राम को प्राथमिकता के आधार पर इस परियोजना से जोड़ा जाएगा। बीते वर्ष ही एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड के साथ ग्रीन कोल प्लांट लगाने की सहमति बनी थी और प्रारंभिक सर्वेक्षण भी पूरे किए गए थे। 

फरीदाबाद प्रतिदिन लगभग 600–700 टन और गुरुग्राम लगभग 1000–1200 टन ठोस शहरी कचरा उत्पन्न करते हैं। प्रस्तावित संयंत्रों के माध्यम से दोनों शहरों में प्रतिदिन 400–500 टन हरित कोयले का उत्पादन किया जा सकेगा। यह हरित कोयला परंपरागत कोयले का वैकल्पिक स्रोत बनेगा जिससे ऊर्जा उत्पादन में नवाचार, कार्बन उत्सर्जन में कमी, और स्वच्छता में क्रांतिकारी परिवर्तन संभव होगा। 

फरीदाबाद में कुछ स्थानीय आपत्तियों के चलते कार्य में अस्थायी विलंब हुआ, जबकि गुरुग्राम में तकनीकी कारणों से सर्वेक्षण रुका था। हालांकि गुरुग्राम में स्थानीय स्तर पर कोई विरोध दर्ज नहीं हुआ था। इन सभी अवरोधों को दूर करने और जनसमर्थन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंत्री गोयल ने वाराणसी के सफल मॉडल का गहन अध्ययन किया। 

क्या है हरित कोयला परियोजना? 

एनटीपीसी का यह ग्रीन कोल प्लांट एक आधुनिक वैज्ञानिक तकनीक पर आधारित संयंत्र है, जिसमें ठोस शहरी कचरे का प्रोसेसिंग कर उससे ईंधन योग्य कोयला तैयार किया जाता है। वाराणसी में संचालित संयंत्र प्रतिदिन 600 टन कचरे से 200 टन ग्रीन कोल का उत्पादन कर रहा है। 

यह तकनीक न केवल कचरे के पहाड़ों को कम करेगी बल्कि उस कोयले का उपयोग बिजली उत्पादन जैसे क्षेत्रों में भी किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त यह शहरी भूमि को कचरा मुक्त कर विकास कार्यों हेतु पुनः उपयोग के योग्य बनाएगी।

एमओयू के साथ आगे बढ़ेगा हरियाणा 

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि एनटीपीसी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हो चुके हैं और अब प्रशासनिक स्तर पर फरीदाबाद व गुरुग्राम में परियोजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। 

उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में हरियाणा निरंतर प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। अब कचरे से हरित कोयला उत्पादन की योजना भी धरातल पर उतरेगी और हरियाणा कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में राष्ट्रीय उदाहरण बनेगा।" 

पर्यावरण संरक्षण की दीर्घकालिक दृष्टि 

विपुल गोयल का पर्यावरण के प्रति जुड़ाव कोई नया नहीं है। वे वर्षों से प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान, वृक्षारोपण और जन-जागरूकता जैसे अभियानों में अग्रणी भूमिका निभा चुके हैं। इसके लिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण सेवा सम्मान भी प्राप्त हो चुका है। 

अब जब वे शहरी विकास जैसे रणनीतिक विभागों की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, तो उन्होंने नीति निर्माण से लेकर क्रियान्वयन तक पर्यावरणीय दृष्टिकोण को केंद्र में रखा है। वाराणसी दौरा और एनटीपीसी के साथ समझौता इस सोच का सशक्त प्रमाण है। 

स्वच्छ शहर – समृद्ध हरियाणा की दिशा में ऐतिहासिक पहल 

इस परियोजना से फरीदाबाद और गुरुग्राम जैसे घनी आबादी वाले शहर न केवल कचरा-मुक्त और ऊर्जा सक्षम बनेंगे, बल्कि यह पहल पर्यावरणीय स्थिरता, रोज़गार सृजन, और तकनीकी नवाचार के नए अवसर भी लाएगी। 

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने विश्वास जताया कि यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 'स्वच्छ भारत – स्वच्छ ऊर्जा' के विज़न को साकार करने की दिशा में हरियाणा द्वारा उठाया गया एक ऐतिहासिक कदम सिद्ध होगा।

स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने उत्तर प्रदेश में किया अवैध लिंग जांच गिरोह के धंधे का पर्दाफाश

Raid-action-by-Health-Department-Palwal-team-in-UP

पलवल, 28 मार्च। स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने गत दिवस उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में गोपनीय शिकायत के आधार पर टप्पल-अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के प्राइवेट हॉस्पिटल में छापा मार कर अवैध लिंग जांच गिरोह के धंधे का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने स्वास्थ्य विभाग पलवल टीम की छापामार कार्यवाही की सराहना करते हुए शाबाशी दी।

स्वास्थ्य विभाग की प्रवक्ता डा सुषमा चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीएनडीटी रेड के लिए एक टीम का गुप्त रूप से गठन किया गया। पीएनडीटी रेड टीम में डिप्टी सिविल सर्जन पीएनडीटी डा. प्रवीण, नोडल ऑफिसर पीएनडीटी डा. नवीन शर्मा, डा. प्रियंका शर्मा व कोमल शामिल रहे। जिला अस्पताल पलवल से रेड के लिए गठित टीम गत दिवस छापेमारी के लिए अल्ट्रासाउंड सेंटर, नजदीक बिजली घर नूरपुर रोड टप्पल (उत्तर प्रदेश) के लिए रवाना हुई।

जिला स्वास्थ्य विभाग को पिछले कई दिनों से लगातार गुप्त सूचनाएं मिल रही थी कि सुशील कुमार निवासी वार्ड नंबर. 23, सैनी नगर, रसूलपुर रोड, जिला पलवल से गर्भवती महिलाओं को उनके गर्भ में पल रहे बच्चे की लिंग जांच कराने के लिए यूपी लेकर जाता है और वीएस हॉस्पिटल टप्पल पर ले जाकर गर्भवती महिलाओं की लिंग जांच करवाता है। गुप्त सूचना मिलते ही रेड के लिए एक नकली ग्राहक तैयार की गई। वह 4 महीने से गर्भवती थी। 

पीएनडीटी छापेमारी टीम ने नकली ग्राहक की दलाल सुशील कुमार से फोन पर बात करवाई, जिस पर सुशील कुमार ने 35000 में सौदा तय करके नकली ग्राहक को 27 मार्च को सुबह 7:30 बजे 35000 रूपए के साथ बस स्टैंड पलवल पर आकर मिलने के लिए कहा। पीएनडीटी छापेमारी टीम पलवल जीपीएस ट्रैकर की मदद से उनका पीछा कर रही थी। बस स्टैंड से नकली ग्राहक को सुशील कुमार अलीगढ़ रोड पर लेकर निकल गया। 

वहां आगे जाकर कार में उसे दो व्यक्ति और मिल गए, जिनके नाम खेम सिंह और कपिल थे। वहां जाकर गाड़ी में नकली ग्राहक ने उन लोगों को 35000 रुपए दे दिए और वह तीनों लोग नकली ग्राहक को अपने साथ गाड़ी में बिठाकर टप्पल की तरफ निकल गए। टप्पल के पास नूरपुर रोड पर इन तीनों को एक भोलू नाम का व्यक्ति स्कूटी पर मिला और नकली ग्राहक और खेम सिंह को वह अपनी स्कूटी पर बैठाकर वीएस अल्ट्रासाउंड सेंटर पर ले गया। वहां पर जाकर नकली ग्राहक का अल्ट्रासाउंड किया गया और अल्ट्रासाउंड करने वाले ने नकली ग्राहक को बताया कि उसके गर्भ में पल रहा बच्चा लडक़ा है। 

यह जानकारी देते हुए उन्होंने किसी से जिक्र न करने के लिए आग्रह किया। अल्ट्रासाउंड करते ही वह लोग नकली ग्राहक को नूरपुर रोड पर जैसे ही वापस छोड़ने गए वैसे ही पीएनडीटी छापेमारी टीम स्वास्थ्य विभाग पलवल ने उन्हें धर दबोचा और उन सब से 15000 की रिकवरी की और 5000 की रिकवरी खेमचंद से की, टीम उन्हें लेकर वापस अल्ट्रासाउंड सेंटर पहुंची। 

वीएस अल्ट्रासाउंड सेंटर टप्पल अलीगढ़ यूपी में जैसे ही टीम पहुंची वहां पर अफरा तफरी माहौल का बन गया और लोग इधर-उधर भागने लगे और मौके का फायदा उठाकर रिसेप्शन पर बैठा व्यक्ति गुलफाम छत से कूद कर भागने में सफल हो गया। 

जब वहां उपस्थित स्टाफ से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 15000 गुलफाम नाम के व्यक्ति को अल्ट्रासाउंड के लिए दिए गए थे। पीएनडीटी छापेमारी टीम पलवल ने तुरंत प्रभाव से सीएमओ अलीगढ़ को सूचित किया और उनके साथ मिलकर वहां पर सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई व एमटीपी में इस्तेमाल होने वाले इंस्ट्रूमेंट व दवाइयों व अल्ट्रासाउंड मशीन को भी सील कर दिया गया। 

उस समय सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया और अल्ट्रासाउंड मशीन को सील करने के बाद अल्ट्रासाउंड कर रहे दीपक शर्मा द्वारा किए गए हस्ताक्षर सहित अवैध अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट को भी बरामद कर लिया गया। बरामद सामान व लिंग जांच में लिप्त दीपक शर्मा, सुशील कुमार, भोलू, खेम सिंह, कपिल को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया और रिसेप्शन पर बैठे गुलफाम के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर दी गई।

महाकुंभ के लिए पलवल से रोजाना सुबह 8 बजे जाएगी बस

palwal-to-prayagraj-bus-for-mahakumbh

पलवल, 20 जनवरी। हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम के आह्वïान पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के लिए पलवल जिला से रोडवेज बस का संचालन शुरू किया गया है। सोमवार को हरियाणा प्रदेश के खेल मंत्री गौरव गौतम की माताजी रतन देवी ने पलवल बस अड्डे से महाकुंभ के लिए जा रही रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

खेल मंत्री गौरव गौतम की माताजी रतन देवी ने बस को हरी झंडी दिखाते हुए स्थानीय लोगों से महाकुंभ में पहुंचने के लिए अपील करते हुए कहा कि 144 वर्षों के बाद इस तरह का सुनहरा मौका सभी लोगों को मिला है। इसमें ज्यादा से ज्यादा लोग अपने परिवार के साथ प्रयागराज जाकर कुंभ स्नान जरूर करें।

उन्होंने बताया कि महाकुंभ के समापन तक पलवल बस अड्डे से यह बस रोजाना सुबह 8 बजे मथुरा, आगरा, इटावा, कानपुर, कौशांबी से होते हुए 645 किलोमीटर का सफर तय करके प्रयागराज रात को 8 बजे पहुंचेगी। इसमें दिव्यांग, सीनियर सिटीजन व छोटे बच्चों को बैठने के लिए सीटों का विशेष प्रबंध किया गया है। पलवल से प्रयागराज तक मात्र 890 रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से इसका किराया लिया जाएगा। वहीं प्रयागराज से वापसी में यह बस सुबह 8 बजे पलवल के लिए चलेगी।

इस अवसर पर पार्षद भक्ति शर्मा, पूर्व पार्षद इंद्रपाल, भरतलाल प्रधान, परमानंद प्रधान, सत्ते प्रधान, निरीक्षक लक्ष्मण, सलाहकार घनश्याम, पूर्व प्रधान कुलवीर देशवाल, वेद प्रकाश व बलजीत आदि मौजूद रहे।

फरीदाबाद के सेवादार प्रयागराज महाकुंभ में रचेंगे इतिहास - राजेश भाटिया

Faridabad's-sevadar-Prayagraj-Mahakumbh

फरीदाबाद। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में भाग लेने के लिए रविवार को सिद्धपीठ हनुमान श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर-1 में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मेें शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने बढ़चढक़र हिस्सा लिया और महाकुंभ में जाने के लिए रुपरेखा तय की। इस दौरान फुल ड्रेस रिहर्सल का भी आयोजन किया गया। 

इस मौके पर मुख्य रुप से रेडक्रास से बाल कल्याण अधिकारी कमलेश शास्त्री, संरक्षक रेडक्रास सोसायटी विमल खंडेलवाल, शिक्षाविद डा. एम.पी. सिंह मौजूद थे। मंदिर के प्रधान डॉ राजेश भाटिया ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि महाकुंभ में जाने को लेकर सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों व सदस्यों में जबरदस्त उत्साह है और महाकुंभ में सभी जाने वाले लोग श्रद्धालुओं की मदद करेंगे और महाकुंभ में अपनी सेवाएं देंगे। 

डॉ भाटिया ने बताया कि, स्वयंसेवकों का दल 25 जनवरी, रात्रि 9:30 बजे सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्केट नंबर 1 से रवाना होगा, जो कि अपने साथ टॉर्च, मेडिकल किट, थर्मामीटर, झंडे, फोल्डिंग बैड, दरी, मास्क, रस्सी, लाठी, चाय की केतली, एक्सटैंशन बोर्ड, बाल्टी, मग, शीशा, सेफटी पिन, सुई धागा, भजन मंडली का सामान, कैंची सहित खाद्य सामग्री लेकर जाएंगे। 

तथा वहां पर भंडारे का आयोजन भी किया गया है डॉ भाटिया ने कहा कि महाकुंभ में फरीदाबाद से रवाना होने वाला दल पूरी तैयारियों में जुटा हुआ है और इस कुंभ को यादगार बनाने के लिए पूरी तत्परता से काम करेगा। उन्होंने कहा कि आज रेडक्रास सोसायटी से आए गणमान्य लोगों ने महाकुंभ में फस्ट ऐड के साथ-साथ अन्य प्रकार की जरूरी जानकारी दी, जिन्हें दल के सभी सदस्यों को ने ग्रहण किया और इसका लाभ उन्हें महाकुंभ में मिलेगा। 

इस अवसर पर कमलेश शास्त्री, विमल खंडेलवाल व डा. एम.पी. सिंह ने महाकुंभ जाने वाले सभी दल को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि फरीदाबाद से यह दल कुंभ में अपनी सक्रिय भागेदारी निभाकर शहर का नाम रोशन करेगा। 

इस अवसर पर प्रधान डॉ राजेश भाटिया के साथ प्रसोद लाल माटा, भगवान दास कपूर, राधेश्याम भाटिया, अनिल कुमार, अजय शर्मा, सचिन भाटिया, मोक्षित भाटिया, अनिल चावला, रिंकल भाटिया, अमित नरूला, अनिल अरोड़ा, चिमनलाल भाटिया, आशीष अरोड़ा, रविंद्र गुलाटी, लक्ष्मण सिंह, पवन सिंह, रामस्वरूप भाटिया, प्रेम शर्मा, मनोज शर्मा, हरिंदर भाटिया, अनुज नागपाल, संजय कुमार, हरीश कुमार, गगन अरोड़ा, गुरजिंदर सिंह, दीपक शर्मा, देवेंद्र अरोड़ा, तिलक मेहंदीरता, जितेश भाटिया, सुधीर भाटिया, प्रीतम सिंह, राम नारायण भाटिया, सुशील कुमार कुकरेजा, संजय आहूजा, इंदर राज बजाज, राधेश्याम, सुरिंदर सिंह, राजीव भाटिया, सुरेंद्र कुमार भाटिया, सुशील भाटिया, राकेश कुमार झाम, सतपाल सिंह, पुरन चंद, दिनेश शर्मा, रवि भाटिया, नंदलाल कपूर, मदन आहूजा, राजेश भाटिया, सुरजीत, विशन दास, महेंद्र कुमार, जगदीश गेरा, सुखबीर, सुधीर भाटिया, ओम प्रकाश छाबड़ा, प्रकाश लाल दुआ, जनक सिंह भाटिया, गिरीश कुमार, प्रेम बब्बर व सतीश कुमार अन्य शामिल रहे।

प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ में सेवा देने के लिए सेवादारों में भारी उत्साह : राजेश भाटिया

Maha-Kumbh-social-organizations-meeting

फरीदाबाद। आगामी 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ मेले में जाने की तैयारियों के संदर्भ में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों की एक बैठक सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर 1 में प्रधान राजेश भाटिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में महाकुंभ में रवाना होने वाले जत्थे की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। 

बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान राजेश भाटिया ने कहा कि हिन्दू धर्म में महाकुंभ मेले का काफी महत्व है, यह मेला 13 जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 तक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगने जा रहा है, जहां इसकी तैयारियों जोरों पर चल रही है। राजेश भाटिया ने कहा कि समुद्र मंथन से जुड़ा है महाकुंभ का इतिहास हिंदू धर्म में महाकुंभ मेले का काफी महत्व है। 

महाकुंभ हर 12 साल में एक बार लगता है। इस दौरान दुनिया भर के करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु गंगा जमुना और सरस्वती के पवित्र त्रिवेणी संगम तट पर स्नान करती है। ऐसा माना जाता है की महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम पर स्नान मात्र करने से ही व्यक्ति के सभी पाप खत्म हो जाते हैं और उसको मोक्ष की प्राप्ति होती है। 

उन्होंने कहा कि महाकुंभ में जाने वाले जत्थे में शामिल सदस्यों में खासा उत्साह है और उन्होंने सभी संस्थाओं से अपील की कि, जो भी संस्था के सेवक प्रयागराज में अपनी सेवा देना चाहते हैं तो कृपया करके मंदिर में प्रधान जी से संपर्क करें। बैठक में उपस्थित शक्ति सेवा दल के उप प्रधान प्रसोत माटा ने कहा पिछले कुंभ मेले में हमारी संस्था ने बढ़ चढक़र योगदान दिया था और आज भी हमारे स्वयंसेवक महाकुंभ मेले में जाने को उत्सुक है और सभी जत्थेदार वर्दी में जाएंगे और पूरी निष्ठा के साथ अपने जिम्मेवारियों का निर्वहन करेंगे। 

वहीं श्री हनुमान मंदिर 2 के ब्लॉक के प्रधान सुशील कुमार ने उत्सुकता पूर्वक सभी संस्थाओं के साथ एवं प्रशासन के साथ चलने का आश्वासन जताया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ एक पवित्र स्थल है और यहां सेवा करने से मन की शांति मिलती है इसलिए संस्था के लोग इनमें अपनी भागेदारी निभाएंगे। वहीं बैठक में उपस्थित भाटिया सेवक समाज के दलपति अनिल कुमार गांधी ने सभी से आग्रह किया कि जो भी स्वयंसेवक प्रयागराज सेवा देने जा रहा है वह कृपया सेवा देते समय स्नान अथवा कहीं भी घूमने के लिए किसी अधिकारी को बाधित ना करें। 

फ्रेंड सोशल वर्कर एसोसिएशन नंबर 5 के उप प्रधान बंसीलाल कुकरेजा ने प्रयागराज कुंभ मेले में जाने में अपनी सहमति जताई और सभी संस्थाओं का साथ देने का आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि श्री सनातन महाबीर दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत स्वरूप बिहारी शरण ने बताया कि हर बार की भांति अति उत्साह और जोश के साथ महाकुंभ की तैयारी की गई है और महाबीर दल की ओर से सभी सदस्यों और यात्रियों के लिए भोजन का रहने का एवं बिस्तर का उचित प्रबंध किया गया है एवं अन्य सभी यात्रियों के लिए 13 जनवरी 2025 से प्रभु इच्छा तक लंगर सेवा का प्रबंध भी किया गया है। महाबीर दल का सेवा शिविर 24 जनवरी से 5 फरवरी तक चलाया जाएगा। श्री सनातन महाबीर दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत स्वरूप बिहारी शरण ने सभी सदस्यों से 26 तारीख जनवरी 2025 की सुबह तक पहुंचने का आग्रह भी किया है।

इस बैठक में प्रधान राजेश भाटिया के संग फ्रेंड सोशल वर्कर एसोसिएशन के उप प्रधान बंसीलाल कुकरेजा, श्री हनुमान मंदिर महावीर दल 2 के ब्लॉक के प्रधान सुशील मेहंदीरता व समीर धमीजा, श्री शक्ति सेवा दल के उप प्रधान प्रसोत माटा व सरदार अमरजीत सिंह भाटिया, भाटिया सेवक समाज से अनिल कुमार गांधी एवं इंद्र कुमार व सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर से विजय अरोड़ा, संजीव ग्रोवर, अजय शर्मा, अनिल अरोड़ा, सचिन भाटिया, गगन अरोड़ा, रिंकल भाटिया, आशीष अरोड़ा, अमित नरूला, विपिन भाटिया मौजूद रहे।

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण हेतु VHP ने निकाली यात्रा

Ayodhya-Ram-Temple-News

बल्लभगढ़ 19 दिसम्बर, बल्लभगढ़ शहर में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या से आए पूजित अक्षत (पीले चावल ) की भव्य कलश शोभा यात्रा गाजे बाजे, बैंड - ढोल ताशों के साथ निकाली गयी। जिसमें श्री राम सीता की झांकी, श्री राम पालकी, 151 कलश समाज द्वारा उठाए गए व लगभग 1000 लोग यात्रा में शामिल हुए। इसका आयोजन विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान एवं शहर के सभी धार्मिक सामाजिक संगठनो एवं सनातन समाज द्वारा किया गया। 

इसके बाद अक्षत दर्शन का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिसके अंतर्गत शोभा यात्रा पूरे नगर के विभिन्न मुख्य मार्गों से निकाली गई। जो कि विष्णु कॉलोनी खेड़ा देवता मंदिर से शुरू होकर सुभाष कॉलोनी, बाला जी  मंदिर, खाटू श्याम मंदिर, छज्जु राम रोड, मेलरना रोड, 24 फुट रोड, से होते हुए  श्याम मंदिर पर समाप्त हुई। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर पूजित अक्षत कलश यात्रा का पुष्प वर्षा, प्रसाद से स्वागत किया गया। हजारों लोगों ने पवित्र अक्षत के दर्शन करके धर्म लाभ कमाने का काम किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से राम जन्मभूमि अक्षत वितरण जनसंपर्क अभियान के सह संयोजक अमित। अक्षत वितरण में सभी बस्तियों के संयोजक दिलीप, अधिवक्ता दीपक, तरुण शर्मा, अमित दीक्षित, सजल। विश्व हिंदू परिषद से प्रांत सत्संग प्रमुख सुनील शर्मा, विभाग मंत्री ओपी यादव, विभाग संत संपर्क प्रमुख होरी लाल शर्मा, जिला अध्यक्ष सत्यदेव जी, जिला मंत्री महिपाल सोलंकी, जिला सत्संग प्रमुख द्वारका प्रसाद, नगर सह संघचालक सुरेश जी, भाजपा वरिष्ठ नेता टीपर चंद शर्मा और राकेश गुर्जर, जितेंद्र बंसल व अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।

पूजित अक्षत कलश यात्रा सह संयोजक विशाल ने बताया की यात्रा के बाद अक्षत नगर  की 11 बस्तियों में पहुंचेंगे। इसके बाद राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त अक्षत वितरण पूरे नगर में 1 से 15 जनवरी घर घर कार्यकर्ताओं द्वारा वितरण होगा व  इसके लिए टीम बनाने की तैयारियां हो रहीं हैं।

इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने वाले सावधान सोंच समझकर खरीदें

meerut-up-scooti-broke-news

मेरठ यूपी- 1 लाख 37 हजार रूपये की  ग्रीव्स इलेक्ट्रिक की AMPERE स्कूटी से जा रहा था धर्मेंद्र, अचानक स्कूटी के हुए 2 टुकड़े, पहुंचा शोरूम तो शोरूम संचालक ने वापस लौटाया, बोला नहीं बदलेंगे, अब ये स्कूटी हुई कबाड़ा, इलेक्ट्रानिक वाहन सोंच समझकर खरीदें खासकर स्कूटी जो 6 माह या एक साल में हो जा रहीं हैं कबाड़ा

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ दिखे प्रतापगढ़ के कांग्रेसी नेता नीरज त्रिपाठी



दिनांक-05/01/2023 राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा के उत्तर प्रदेश में पहुंचने पर आज एलम गांव,बागपत से ऊंचा गांव, शामिली तक की यात्रा में राहुल गांधी ने प्रतापगढ़ जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे व युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी से यात्रा के दौरान हुई मुलाकात में राहुल गांधी ने डॉ. नीरज त्रिपाठी के संघर्ष को सराहा l 

 राहुल गांधी जी से हुई मुलाकात के दौरान डॉ.नीरज त्रिपाठी ने उनसे युवाओं से जुड़े कई मुद्दों की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया जिस पर राहुल गांधी जी ने सकारात्मक रूख अपनाते हुए युवाओं के भविष्य निर्माण में कांग्रेस पार्टी के मजबूत भूमिका का भरोसा दिलाया l

 डॉ.नीरज त्रिपाठी के साथ प्रतापगढ़ से शामिल हुए भारी संख्या में भारत जोड़ो यात्री को देखकर राहुल गांधी जी गदगद दिखे l

यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि राहुल गांधी जी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा पिछले 112 दिनों से जारी है जो कन्याकुमारी से पैदल चलकर शामिली पहुंच चुकी है आगामी जनवरी माह के अन्त में श्रीनगर के लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर यात्रा को विराम किया जायेगा l 

डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार,किसानों की समस्याओं को लेकर राहुल गांधी जी की यह पदयात्रा निश्चित रूप से भारतीय राजनीति में मील का पत्थर  साबित होगा। इस यात्रा का मकसद "नफरत छोड़ो भारत जोड़ो" है 

मॉर्निंग वॉक करने वालों के साथ लूट करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

The-miscreant-who-robbed-the-morning-walkers-injured-in-a-police-encounter

चंडीगढ़: उत्तरप्रदेश में बदमाशों की धर पकड़ लगातार जारी है।  कहीं एनकाउंटर तो कही चेकिंग के दौरान दबोचा जा रहा है। आपको बता दें कि आज सुबह पुलिस ने चेकिंग के दौरान थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस की मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों के साथ छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाश से हुई मुठभेड़ में लुटेरा सूरज उर्फ लल्ला पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे नॉएडा पुलिस ने गिररफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया की बदमाश के कब्जे से 02 लूटे गये मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल व अवैध हथियार बरामद हुआ। इस वक्त उत्तर प्रदेश पुलिस जबरदस्त एक्शन मोड़ में है।  उत्तर प्रदेश के इस रवैये से बड़े-बड़े बदमाश पुलिस स्टेशन आके आत्मसमर्पण कर रहे है और जो भागने की कोशिस कर रहे है उनका सीधा एनकाउंटर हो रहा है। आज नॉएडा में हुए मुठभेड़ में लुटेरा सूरज उर्फ लल्ला के पैर में गोली मार कर गिरफ्तार कर लिआ गया। बदमाश से हुई पुलिस मुठभेड़ के संबंध में एडीसीपी नोएडा द्वारा दी गई बाइट देखें। 

कांशीराम साहब की 88 वीं जयंती महिला कमांडरों द्वारा काशीराम स्मारक स्थल पर किये श्रद्धा सुमन अर्पित


लखनऊ ||  सामाजिक परिवर्तन के योद्धा बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब की 88 वीं जयंती के अवसर पर लक्ष्य की महिला कमांडरों ने लखनऊ में स्थित मान्यवर कांशीराम स्मारक स्थल पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और रैली के रूप में उनके सम्मान में जोशीले नारे लगाए l

इस अवसर पर लक्ष्य की कमांडरों ने उनके संघर्ष को याद किया तथा सभी कमांडरों ने उनके संघर्ष को आगे बढ़ाने की एक स्वर में शपथ ली l लक्ष्य कमांडरों ने बताया कि लक्ष्य के कमांडर पिछले 23 वर्षों से सामाजिक तौर पर मान्यवर साहब के कारवां को आगे बढ़ाने में दिन रात जुटे हुए हैं। इसीलिए लक्ष्य संगठन का नारा भी हैं कि "लक्ष्य कमांडर्स समाज में समाज के लिए 365 दिन"

बदलाव चाहिए तो संघर्ष करो और संघर्ष को समझना है तो कांशीराम साहब को समझो जिन्होंने बहुजन समाज को वास्तविक रूप से बहुजन बनाया l वे बिना थके, बिना रुके और भूख-प्यास की परवाह किए बिना निरंतर चलते गए और एक-एक व्यक्ति को जगाते चले गए, वे जीवन भर समाज के बीच में आंदोलन की चर्चा करते दिखाई दिए, समाज के बीच में ये परिवर्तन की चर्चाएं ही उनकी खुराक थी l

मिला तो खा लिया नही मिला तो आगे चल दिए ऐसी सादगी की मूर्ति थे कांशीराम साहब । वे कैडरों के माध्यम से अपने कमांडरों को सीख देते रहते थे और कहा करते थे कि जो सहारा देगा वो इशारा भी करेगा अर्थात् जो सहयोग करेगा तो वह ज्यादा वसूली भी करेगा। इसलिए दूषित मानसिकता वालों से कोई सहारा नही लेना चाहिए तथा उन्होंने समाज को अपने छोटे-मोटे संसाधनों के साथ संघर्ष करना सिखाया और वे समाज में तरह-तरह के प्रयोग भी करते थे जैसे संसद चलो अपने पैरो पर चलो इसका अर्थ यह है कि आपके पास खाने लिए भी नहीं हो तो भी चलो और आपके पास वाहन नहीं है तो भी चलो लेकिन संसद पहुंचो यानि कि कैसे भी करके अपने बलबूते हुक्मरान बनो l

क्योंकि हुक्मरान कौम का कभी भी शोषण नही होता है देश की धनधरती  पर उनका ही कब्जा होता है  इसलिए वो कहा करते थे कि नालायक समाज में लायक नेतृत्व पैदा करके ही उसको हुक्मरान बनाया जा सकता है l उन्होंने समाज की खातिर शादी नही की, घर परिवार यानि कि मां बाप भाई भतीजों को छोड़ दिया, मोह माया का त्याग कर दिया, बड़े पैमाने पर धन इकट्ठा नही किया अर्थात् आंदोलन में रोड़ा बनने वाले सारे कारणों को दूर कर दिया, समाज के सच्चे सिपाही थे वो l वो समाज के लिए जिए और समाज के लिए ही मरे l

उन्होंने बहुजन के लोगों में  सामाजिक परिवर्तन व राजनीति की ऐसी अलख जला दी कि वो अलख कभी बुझने वाली नही है, हां वह कम ज्यादा जरूर हो सकती है l उन्होंने दबे कुचले समाज को जिसका हजारों वर्षों से शोषण हो रहा था उसी के हाथ में देश की कमान सौंप दी अर्थात् अंतिम पायदान पर बैठे भूखे प्यासे लाचार समाज को देश का हुक्मरान बना दिया। असंभव को संभव कर दिखाया, यह विश्व की सबसे कठोरतम क्रांति थी वो जानते थे कि आंदोलन का रास्ता ही संसद व विधान सभाओं की ओर जाता है, इसीलिए वे निरंतर सड़कों पर बने रहे l

सामाजिक परिवर्तन की बुलंद इमारत का नाम ही मान्यवर कांशीराम साहब है l उनकी इस इमारत की जीजान से हिफाजत करेंगे और उनके द्वारा सामाजिक परिवर्तन की अलख को किसी भी कीमत पर बुझने नही देंगे चाहे हमें कोई भी कीमत क्यों न चुकानी पड़े। यह बात लक्ष्य कमांडरों ने अपनी चर्चा में कही l

इस अवसर पर लक्ष्य की कमांडरों का जोश उनकी आवाज और उनके  चहरे पर साफ दिखाई दे रहा था जो कह रहा था कि साहब ये आपकी शेरनियां किसी भी सूरत में आपके आंदोलन को पीछे नहीं जाने देंगी l

यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर शुरू, डरे बदमाश थाने पहुँच कर रहे हैं सरेंडर

Encounter-started-in-UP-scared-crooks-are-reaching-the-police-station-and-surrender

नई दिल्लीः यूपी में योगी की सरकार की वापसी होते ही बदमाशों के ताबड़तोड़ एंकाउंदार का सिलसिला जारी छोटे से लेकर बड़े बदमाश किसी को भी नही बक्श रही है यूपी पुलिस। बदमाशों में एनकाउंटर का खौफ इस कदर बढ़ गया है की यूपी के कई थानों में बदमाश आत्मसमर्पण कर रहे हैं। नोएडा में हुए मुठभेड़ पर ADCP नोएडा रणविजय सिंह द्वारा दी गई बाइट

ऐसा ही एक मामला गोंडा के थाना छपिया में 25 हजार का एक इनामी बदमाश सरेंडर करने पहुँचा। बदमाश  हाथ में एक तख्ती थी, जिस पर लिखा था- मैं आत्मसमर्पण कर रहा हूँ, मुझे गोली मत मारो।अपराधी की पहचान गौतम सिंह के रूप में हुई है। 

 

CM फ्लाइंग को बड़ी कामयाबी, फरीदाबाद में नकली पेट्रोल पंप पर चल रहा था नकली तेल का बड़ा कारोबार

Big-success-for-CM-Flying-big-business-of-fake-oil-was-going-on-at-Fake-Petrol-Pump-in-Faridabad

नई दिल्लीः हरियाणा मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हरियाणा फरीदाबाद टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर MVN यूनिवर्सिटी के नजदीक गांव औरंगाबाद जिला पलवल क्षेत्र में अवैध रूप से मिलावटी तेल को पैट्रोल पम्प नुमा स्थान बनाकर बिना परमिशन लिए चलाये जा रहे स्थान चेकिंग की गई। मौका पर करीब 10,000 से अधिक लीटर मिलावटी तेल पाया गया मौका पर दो पोर्टेबल तेल डालने की 2 मशीन लगी हुई मिली जिनमें दो बड़े टैंकरों से मिलावटी तेल को लंबे रूट पर चलने वाली गाड़ियों को मार्केट रेट से सस्ते रेट पर बेचा जा रहा था।

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने DFSC पलवल, फायर  विभाग पलवल, स्थानीय पुलिस व संबंधित विभागों को मौका पर बुलाकर इस स्थान का निरीक्षण करवाया।पूछताछ करने पर इस स्थान पर तेल बेचने का कार्य कर रहे मैनेजर व अन्य कर्मचारियों द्वारा कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किए गए।

इस संबंध में त्रुटिकर्ताओ के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पूछताछ पर पाया गया कि बड़ी-बड़ी कंपनियों के मालिक में मैनेजर अपने ड्राइवरों को इस अवैध पेट्रोल पंप के पास भेजते थे क्योंकि उन मालिक मैनेजर की इस अवैध पेट्रोल पंप के मालिक से सांठगांठ थी जो यह मिलावटी तेल मार्केट से सस्ते रेट पर बेचा जा रहा था यह कार्रवाई डीएसपी मनीष सहगल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम में इंस्पेक्टर जगदीश सब इंस्पेक्टर सतबीर सिंह सब इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार हेड कांस्टेबल प्रभु दयाल द्वारा की गई

महिला को बंधक बना कर उड़ा ले गए लाखों का ज़ेवर

The-woman-was-taken-hostage-and-took-away-the-jewelery-worth-lakhs

नई दिल्लीः हरियाणा के गुरसन गांव में आज तीन अज्ञात लोगों ने पीने के पानी के बहाने एक महिला को बंधक बना लिया और एक घर से लाखों के जेवर लूट लिए। पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़िता राजकुमारी की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक आज सुबह करीब 11.30 बजे दो युवक उसके बेटे नीरज को मांगने उसके घर आए।

यह खुलासा करते हुए कि वह घर में अकेली थी क्योंकि उसका बेटा दूर था, आरोपी ने पीने के लिए पानी मांगा। उसने कहा कि जब वह रसोई में पानी लेने गई तो एक युवक ने उसका पीछा किया और उसकी साड़ी से हाथ बांधकर उसे बंधक बना लिया। उनमें से एक ने जहां उसे हाथ-पैर बांधकर बैठाया, वहीं उसके साथी ने तिजोरी की चाबियां मांगी। महिला डर गई और चाबी सौंप दी जिसके बाद अपराधी कई लाख के जेवर और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। इसी बीच क्राइम ब्रांच की टीम ने घर का दौरा किया और अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। 

बीजेपी और सपा की हार जीत में दांव पर लगाया बीघा ज़मीन

Bigha-land-put-at-stake-in-the-defeat-of-BJP-and-SP


नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के विरिया डांडी गांव में बड़ा ही अटपटा मामला सामने आया है बताया जा रहा है की विधान सभा में किसकी सरकार बनेगी इस बात पर चार बीघा जमीन दावं पर लगा दिया। मिली जानकारी के मुताबिक़ ककराला में दो किसानों में पंचायत के दौरान भाजपा और सपा सरकार बनने पर बहस हो गई।

बहस इतनी बढ़ गई की दोनों व्यक्तियों ने अपना-अपना चार बीघा खेत दावं पर लगा दिया। शर्त ये थी की जो भी शर्त हारेगा वो वो जीतने वाले को अपनी चार बीघा जमीन एक साल के लिए दे देगा। एक शर्त को बाकायदा एक कागज पर लिखा पढ़ी हुई जो की सोसल मिडिया पर वायरल हो रहा है। शर्त लगाने वाले व्यक्तियों का नाम है भाजपा का समर्थन करने वाले व्यक्ति का नाम विजय सिंह और वहीँ समाज वादी पार्टी की तरफ से शेर अली इन्ही दोनों व्यक्तियों में शर्त लगी था।

UP के औरैया जिले में CM योगी आदित्यनाथ ने जनसैलाब का किया धन्यवाद और कहा "भाजपा की प्रचंड विजय की हुंकार है"



नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश का चुनावी माहौल एक दम गर्म है, सभी राजनितिक पार्टियों के नेता एक दुसरे के ऊपर शब्दों के तीखे बाण चला रहे हैं, ऐसा कुछ नजारा उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में  मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने एक चुनावी रैली को सम्बोधित करते हुवे भारत में रह कर पकिस्तान प्रेम दिखाने वालों को अपने भाषण में कड़ा संदेस दे डाला उन्होंने कहा ट्वीट कर कहा  "जनपद औरैया में राष्ट्रवाद की हिलोरें लेते इस जन-समुद्र में भाजपा की प्रचंड विजय की हुंकार है।
'जिन्नावादियों' का 'जिन्न' जनता 'उतार' रही है...
धन्यवाद औरैया वासियों! " 

जनपद औरैया में राष्ट्रवाद की हिलोरें लेते इस जन-समुद्र में भाजपा की प्रचंड विजय की हुंकार है।

'जिन्नावादियों' का 'जिन्न' जनता 'उतार' रही है...

धन्यवाद औरैया वासियों! pic.twitter.com/3zRMOagtid

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 13, 2022

गुर्जर समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट को माला अर्पण कर उनको याद किया


लखनऊ । 10 फरवरी सन 1945 को  उत्तर प्रदेश के जिला गौतम बुध नगर ( तब जिला गाजियाबाद ) के गाँव वेदपुरा में एक गुर्जर परिवार में  जन्मे राजेश्वर प्रसाद के पिता एक सैनिक थे । 10 वर्ष की उम्र तक साधारण जीवन जीते राजेश्वर प्रसाद के परिवार पर संकट तब आया जब इनके पिता का आकस्मिक देहांत हो गया , उस वक्त इनकी उम्र 11 साल थी।   परिवार में माता , विवाह योग्य दो बहनों और एक छोटे भाई का दायित्व इनके ऊपर आ गया,  जिससे जिम्मेदारी की भावना बहुत कम उम्र  में आ गयी । उस उम्र में पैदल कई किलोमीटर नंगे पैर चलते हुए भी शिक्षा पूरी करने की लगन और कुछ करने की चाहत लिए राजेश्वर प्रसाद को कुछ सालो के बाद गाँव छोड़कर दिल्ली आने का निर्णय लेना पड़ा , जहाँ उनके  चचेरे भाई की दूध की डेरी थी ।

युवावस्था में राजेश पायलट -

ये समय राजेश्वर प्रसाद के लिए कड़ी मेहनत का था । राजेश सुबह जल्दी उठते , दूध निकालते और मंत्रियो की कोठी में दूध देने जाते फिर जल्दी आकर स्कूल भी जाते।  इसी तरह शाम को भी दूध बाटकर फिर पढने के लिए समय निकालते।  ये वो कठिन समय था जब राजेश्वर प्रसाद को संघर्ष में लैंप पोस्ट के नीचे भी पढ़ाई करनी पड़ी । लेकिन ये पीछे नहीं हटे और दोनों बहनों की शादी करने के अलावा छोटे भाई को  भी शिक्षा दिलवाई  लेकिन दुर्भाग्यवश छोटे भाई की आकस्मिक म्रत्यु ने इनको अंदर से तोड़ दिया ।

परिवार की जिम्मेदारी संभालते और दूध सप्लाई का काम करते करते ही इन्होने अपनी ग्रेजुएशन पूरी की और सगे भाई से ज्यादा मानने वाले इनके चचेरे भाई नत्थी सिंह ने इनको पूरा सहयोग किया और ये एयर फ़ोर्स में भर्ती हो  गये  ।वायु सेना में प्रशिक्षण के बाद वे लड़ाकू विमान के पायलट बने और फिर पंद्रह वर्षो की अथक मेहनत के बाद प्रमोशन पाकर स्क्वार्डन लीडर बने ! उन्होंने 1971 के भारत पाक युद्ध में भी भाग लिया और बहादुरी के लिए पदक भी मिलाrajesh pilot राजेश पायलट लेकिन लुटियन जोंस के बंगलो में बचपन में दूध बेचने वाले राजेश पायलट की जिन्दगी उन्हें वायु सेना से फिर वापस उन्ही बंगलो तक ले जाना चाहती थी जहां उनका कष्ट भरा समय बीता था ..शायद उन्हें अपने कहे वो शब्द चरित्रार्थ करने थे जो राजेश पायलट की पहचान बन गये थे –

“जब  किसानो और मजदूरों  के बच्चे  पढ़ लिख कर उन कुर्सियों  तक पहुचेगे जहाँ से नीतियाँ बनती और क्रियान्वित होती है तब  भारत का सही मायनों में विकास होगा “ . 1979 में नौकरी से इस्तीफा देकर राजेश्वर प्रसाद जब भरतपुर में कोंग्रेस का पर्चा दाखिल कर रहे थे तो वहां  के कार्यकर्ताओं ने उनसे निवेदन किया कि वे अपने नाम के साथ “पायलट ” लिखे । उन्होंने उनका आग्रह स्वीकार करके राजेश पायलट( Rajesh Pilot) के नाम से परचा भरा और जब वो बाहर निकले तो “राजेश पायलट जिंदाबाद  ” के नारे लग रहे थे ।उन्होंने भरतपुर की सीट से वहां के राजपरिवार की सदस्य महारानी को हराकर पहला चुनाव जीता और इसी के साथ राजनीति की दुनिया में उन्होंने कदम रखा ! इसके बाद उन्होंने कई चुनाव जीते और 1991 से 1993 तक टेलिकॉम मिनिस्टर रहे और 1993 से 1995 तक आंतरिक सुरक्षा मंत्री रहे ।

राजेश पायलट इसी दौरान आंतरिक सुरक्षा मंत्री रहते हुए पायलट जी ने देखा कि एक विवादस्पद तांत्रिक चंद्रास्वामी जिसके सामने बड़े बड़े मंत्री और अधिकारीगण सर झुकाते थे और जिसे तत्कालीन प्रधानमन्त्री पी वी नरसिम्हा राव का करीबी भी माना जाता था उसके खिलाफ जांच बैठाने की किसी की हिम्मत नहीं होती थी ,उसके खिलाफ शिकायत आने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही थी , सत्ता में बेठे लोगो का भी मूक समर्थन उसे प्राप्त था , इसके अलावा सबूतों की कमी का हवाला देकर भी गिरफ्तारी न करने का दवाब भी था जिससे किसी मामले में पायलट के सामने भी संकट खड़ा हो सकता था। 

ग्रामीण भारत से उनका जुड़ाव इतना मजबूत था कि उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर कोई भी देशवासी उनसे मिल सकता था , सबकी शिकायते सुनना और बड़े आराम से सबको मनाना उनकी खासियत थी।  

कौशाम्बी के गांव "लक्ष्य गांव गांव की ओर" अभियान के तहत में एक कैडर कैंप का आयोजन


कौशाम्बी || लक्ष्य की महिला टीम ने  "लक्ष्य गांव गांव की ओर" अभियान के तहत लक्ष्य कमांडर ममता गौतम के नेतृत्व में एक कैडर कैंप का आयोजन जिला कौशाम्बी के गांव अटसरई तहसील सिराथू में किया। जिसमें लखनऊ से आई लक्ष्य की महिला कमांडरों को सुनने के लिए गांव की महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और लक्ष्य कमांडरों के संघर्ष की जोरदार प्रशंसा की। यहां यह बता दें कि लक्ष्य की महिला कमांडर समाज के अधिकारों के लिए दिनरात जुटी हुई है। वे ठण्ड, बरसात, गर्मी की  परवाह किये बिना पूरे प्रदेश में दौरा कर रही है और उनके संघर्ष  की छाप समाज में साफ देने लगी है |

अपना हित चाहते हो तो समाज हित पर ध्यान दो, अगर समाज मजबूत होगा तभी हम लोग भी मजबूत बन पाएंगे, अगर अपने तक सीमित रहोगे तो कभी भी मजबूत व सुरक्षित नहीं रह सकते हो, इतिहास गवाह है कि जिस समाज के लोगों ने समाज  के हित में कार्य किया है, समाज के हितों को सर्वोपरि रखा है उसी समाज के लोगों ने विकास के फलों का अच्छे से सेवन किया अर्थात् वे ही लोग देश की धन धरती पर काबिज रहे है अर्थात्  समाज की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझने वाले लोग ही समाज के बीच में दिखाई देंगें। यह बात लखनऊ  से आई लक्ष्य की महिला कमांडरों ने अपने सम्बोधन में कही |

लक्ष्य कमांडरों ने समाज के लोगों से आवाह्न करते हुए कहा कि आओ मिलकर जातियों की दीवारों को तोड़ें और मान्यवर कांशीराम साहब के बताये मार्ग पर चलकर बहुजन समाज के भविष्य का निर्माण करें। इस कैडर कैंप में लक्ष्य कमांडर संघमित्रा गौतम, रेखा आर्या, राजकुमारी कौशल, ममता प्रकाश, ममता गौतम, इंद्रानी गौतम, रोली पाल, रूचि मौर्या, समीना बानो,  अश्विवनी गौतम, आशा गौतम, नेहा गौतम, हर्षवर्धन गौतम, लवकुश गौतम, अशोक सिद्धार्थ गौतम, शेष नरायन गौतम, राजू सोनकर, संदीप गौतम, गुड्डू गौतम, शैलेन्द्र राज, अशोक कुमार व एम एल आर्या ने हिस्सा लिया |

महिलाऐं सामाजिक परिवर्तन के आंदोलन में अहम् भूमिका निभा सकती है : लक्ष्य


लखनऊ |  लक्ष्य की महिला टीम ने "लक्ष्य घर घर की ओर" अभियान के तहत बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर एक सामाजिक चर्चा का आयोजन लखनऊ के पिंक सिटी कॉलोनी में स्थित लक्ष्य कमांडर मीना सुमन जी के निवास स्थान पर किया | सामाजिक परिवर्तन की गति को मजबूत करना है तो बहुजन समाज के घर घर तक पहुंचना होगा अर्थात् एक एक व्यक्ति को स्वाभिमान की परिभाषा तथा महापुरुषों के द्वारा किए गए संघर्षों को अच्छे से समझाना होगा और इसके लिए निरन्तर जगने जगाने का सिलसिला जारी रखना होगा और इसमें समाज की महिलाऐं अहम् भूमिका निभा सकती है अर्थात् महिलाऐं सामाजिक परिवर्तन के आंदोलन में अहम् भूमिका निभा सकती है।इसीलिए लक्ष्य की महिला कमांडर्स घर घर गांव गांव जाकर बहुजन समाज के लोगों के साथ भीम चर्चाऐं कर रही है और महापुरुषों के कारवां को आगे बढ़ाने में जुटी है | यह बात लक्ष्य की महिला कमांडरों ने सामाजिक चर्चा के दौरान कही |

इस अवसर पर लक्ष्य की महिला कमांडरों ने बहुजन समाज को बिरसा मुंडा जयंती की बधाई भी दी और उनके संघर्षों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अंग्रेजो से टक्कर लेते हुए  मात्र 25 वर्ष की उम्र में ही इतिहास अपने नाम कर लिया। समाज ऐसे महापुरषों के प्रति सैदव कृतज्ञ रहेगा और उनके बताये मार्ग पर चलता रहेगा | इस सामाजिक  चर्चा में लक्ष्य कमांडर मीना सुमन, संघमित्रा गौतम, रेखा आर्या, राजकुमारी कौशल, पुष्पा भारती,सावित्री, बबिता सेन, धम्मप्रिया गौतम, देवकी बौद्ध, निखिल सेन,  शिवानी कश्यप, उर्मिला गौतम, उर्मिला राव, बिंदेश्वरी, सविता, राघवेंद्र प्रताप सिंह,प्रियांशु,प्रज्ञा जयंत व मूलचंद सुमन ने हिस्सा लिया |

UP CM Yogi's stature Rise in BJP

8 November 2021, (Rishika Rajput) - Has the stature of UP CM Yogi Adityanath in BJP increased at the national level ? These things are being said after a political resolution was passed by CM Yogi Adityanath in the BJP's national executive meeting held in Delhi on Sunday. Yogi Adityanath was the only Chief minister of a state where elections are going to be held next year. 

Bhupendra Patel of Gujarat, Jai Ram Thakur of Himachal, Pushkar Dhami of Uttarakhand and all other Chief Ministers attended the meeting only through video conferencing. Yogi Adityanath's coming to Delhi and presenting the important proposal gives an important message. Not only this, he was sitting in the first row along with leaders like Amit Shah, Nitin Gadakri and Rajnath Singh in the meeting.


UP Election 2022- BSP will not ally with Congress




8 November 2021, (Rishika Rajput) - Congress's campaign to prepare a new alliance for the Uttar Pradesh assembly elections has suffered a setback. BSP is not ready to come with congress in Uttar Pradesh. For that, where the old experience is being put forward, the same go hurdle in elections of Punjab. In which Congress and BSP are face to face. In such a situation, such an alliance in Uttar Pradesh seems far-fetched. Congress is in the search of new allies in Uttar Pradesh.

A glimpse of this was visible on October 31, when RLD chief Chaudhary Jayant Singh's closeness with the Congress was seen. Jayant left the SP chief Akhilesh Yadav's flight and returned to Delhi with Priyanka Gandhi in a Congress private plane while returning from Lucknow to Delhi. 

It was discussed that from the Congress, Jayant was offered from seats in Punjab to sending him to the Rajya Sabha. Jayant did not directly deny it, but the difficulty was that this alliance would be able to flourish only when BSP is also involved in it.