नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप के समापन अवसर पर हरियाणा सरकार में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय एवं नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने बतौर मुख्य अतिथि तथा खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने अति विशिष्ठï अतिथि के तौर पर खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करते हुए उनका हौंसला बढ़ाया और उनहें भविष्य के लिए शुभकमानाएं दीं।
हरियाणा की खेल नीति देश ही सर्वश्रेष्ठï नीतियों में से एक : विपुल गोयल
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप भाग लेने वाले खिलाडिय़ों, खेल प्रेमियों व उपस्थित गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा की खेल नीति देश की सर्वश्रेष्ठ नीतियों में से एक है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 के उपरांत देश सहित हरियाणा प्रदेश में खेल अवसंरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जो केंद्र और प्रदेश सरकार की दूरदर्शी व प्रभावशाली नीतियों का प्रतिफल है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने, खिलाडिय़ों के समग्र विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने खिलाडिय़ों को आश्वासन दिया कि यदि वे कड़ी मेहनत करेंगे, तो सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी और उन्हें हर स्तर पर सहयोग प्रदान किया जाएगा।
खिलाडिय़ों को प्रतिभा दिखाने के लिए मजबूत मंच उपलब्ध करा रही केंद्र और राज्य सरकार : राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने आयोजन समिति को भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता ने युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढऩे के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मजबूत मंच उपलब्ध करा रही है।
यही कारण है कि भारत देश और हरियाणा प्रदेश की प्रतिष्ठा आज पूरी दुनिया में बढ़ी है और देश और प्रदेश के खिलाड़ी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेडल जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं न केवल खिलाडिय़ों के आत्मविश्वास और मनोबल को बढ़ाती है, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने देश और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित भी करती हैं।
उन्होंने उपस्थित खिलाडिय़ों और युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि सफलता की कुंजी कड़ी मेहनत और ईमानदारी में छिपी है। यदि खिलाड़ी दृढ़ संकल्प और अनुशासन के साथ निरंतर प्रयास करें तो वे अधिक पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ा सकते हैं। इस मौके उन्होंने उपस्थिति को स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई।


Post A Comment:
0 comments: