Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

Showing posts with label Faridabad. Show all posts

पराली प्रबंधन की सहायता राशि पाने के लिए 30 नवंबर तक पंजीकरण जरुरी

DC-VIKRAM-SINGH-FARIDABAD

फरीदाबाद, 25 नवंबर। डीसी विक्रम सिंह ने बताया है कि किसान इन सीटू व एक्स सीटू विधि द्वारा पराली प्रबंधन करके हरियाणा सरकार द्वारा दी जाने वाली 1000 रुपए प्रति एकड़ सहायता राशि प्राप्त करे। इसके लिए किसान अपना पंजीकरण विभाग की वेबसाइट पर फसल अवशेष प्रबंधन स्कीम 2024 के तहत 30 नवंबर तक करवा सकते है। डीसी ने कहा कि किसान पराली न जलाकर मशीनो का प्रयोग से खेतो में अवशेष मिला सकते है। 

सरकार की स्कीम के तहत जो किसान सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, रिवर्सिबल एम० बी० प्लो, जीरो टिल सीड ड्रिल, रोटावेटर व हैरो द्वारा पराली अवशेषों को भूमि मे मिलाएगा वे किसान इन सीटू व एक्स सीटू प्रबंधन स्कीम के तहत 1000 रुपए प्रति एकड़ तक का लाभ उठा सकते है तथा ऐसा करने से किसान के समय की भी बचत होगी व किसानो को आर्थिक रूप से लाभ पंहुचेगा और पराली से पैदा होने वाले धुएं के प्रदूषण से भी बचाएगा। इन संसाधनो को बढाने के लिए विभाग की ओर से 50 प्रतिशत तक अनुदान भी दिया जाता है।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग से डॉ अनिल कुमार ने बताया कि पराली में आग लगने से निकलने वाली गैस हवा की गुणवत्ता में गिरावट के कारण मानव स्वास्थ्य को प्रभावित करते है। पराली जलाने से होने वाले उत्सर्जन में ज्यादातर कार्बन डाइआक्साइड है जो कि कुल उत्सर्जन का लगभग 91.6% है। शेष प्रतिशत 66% कार्बन मोनोऑक्साइड, 11% वोलेटाइल ऑर्गेनिक कार्बन, 5% हाइड्रोकार्बन और 2.2% ऑक्साइड आफ नाइट्रोजन से बना है 18.9 मिलियन टन पराली कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जित होती है जो सीधे तौर पर पर्यावरण प्रदूषित करती है व भूमि में मौजूद पोषक तत्व नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटेशियम और सल्फर भी धीरे-धीरे खत्म हो जाते है।

गिर्राज बाबा सेवा ट्रस्ट फरीदाबाद ने धूमधाम से मनाई होली 

 

फरीदाबाद- गिर्राज बाबा सेवा ट्रस्ट की तरफ से आठवां होली मिलन समारोह का आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी डबुआ कॉलोनी में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री भारी उद्योग व विद्युत श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने शिरकत की इस अवसर पर कॉलोनी की समस्त सरदारी बड़े बुजुर्गों वहां नौजवान युवाओं ने मंत्री जी का कार्यक्रम में पहुंचने पर फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।



इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने संस्था के संस्थापक  राजेश भूटिया  को बधाई देते हुए उनका सम्मान करते हुए कहा भूटिया  के द्वारा समाजहित में किया जा रहे हैं इस होली मिलन समारोह का अपना एक अद्भुत ही नजर है उनके इस कार्यक्रम के बदौलत आज मुझे भी आप सब लोगों से रूबरू होने का अवसर प्राप्त हुआ है मैं राजेश भूटिया जी को व उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई देता हूं कि वह भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करते रहें।


इस अवसर पर गिर्राज बाबा सेवा ट्रस्ट के प्रधान प्रवीण फ़ागना मंत्री गुर्जर  के आने के अवसर पर उनका धन्यवाद किया और डबुआ कॉलोनी वालो का भी  धन्यवाद किया , प्रधान जी ने ये आश्वासन दिया की उनकी गिर्राज बाबा ट्रस्ट आगे भी जनता हित के कार्य करती रहेगी ।

 संस्थापक  राजेश भूटिया  ने बताया कि इस बार का आयोजन आठवां आयोजन है जिसके अंतर्गत हमने आज यहां पर कॉलोनी वासियों के साथ सभी धर्म के लोगों के साथ रंगों के पावन पर्व होली को मनाने का कार्य किया है और सभी धर्म के लोगों को आपसी भाईचारे बनाए रखने का संदेश दिया है संगठन के द्वारा भविष्य में भी समाजहित के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा। 

इस मौके पर  प्रणव शुक्ला , सतीश फागना कविंद्र फागना, धर्मवीर भड़ाना, राकेश खटाना,  संदीप भीडूडी,  देवेंद्र चौधरी,श्री डीएसपी राजेश चेची , एसएचओ विद्या सागर ,  अनिल फागना संस्था के कार्यकर्ता और सहयोगी:  रोहतास भूटिया , महेश गुप्ता, विनोद महेश्वरी, गौरव भारद्वाज, आकाश भूटिया आदि मौजूद थे। 

फरीदाबाद में पहाड़ पर मिला लाखों वर्ष पुराना ओल्डुवई हैंडैक्स, ज्वालामुखी के लावे से बना था ये औजार

 

Faridabad- तस्वीर में दिख रहा पत्थररूपी औजार यह ओल्डुवाई हैंडैक्स मानव द्वारा  प्रयोग किया गया और कोट गांव की अरावली पहाड़ी पर पाया गया है। पत्थर का यह उपकरण मिलियन वर्ष पहले का है, और इसका उपयोग मुख्य रूप से मांस काटने और लकड़ी के काम के लिए किया जाता था। इसे हरे ज्वालामुखीय लावा से बनाया गया था और इसका उपयोग पहले प्रागैतिहासिक लोगों द्वारा किया गया था जो वास्तव में आधुनिक मनुष्यों के बराबर विकसित होने के लिए पर्याप्त विकसित थे। जिन लोगों ने इस उपकरण का आविष्कार किया, वे दुनिया के इतिहास में पहले बड़े पैमाने पर प्रवासन का भी हिस्सा थे ।

ओल्डुवई हैंडैक्स फोनोलाइट नामक हरे ज्वालामुखीय लावा से बना था। उपकरण के निर्माता ने पत्थर के किनारों पर एक गोल कंकड़ मारा होगा, फिर शेष पत्थर से परतें निकालकर असममित आकार की, नुकीली वस्तु बनाई होगी। फ़ोनोलाइट एक आग्नेय चट्टान है जिसे काटना कठिन है, लेकिन एक बार बनने के बाद यह अत्यंत कठिन है। इसे काटते समय यह पतली, सख्त प्लेटों में बंट जाता है। यह ऐसी उन्नत तकनीक के पहले प्रदर्शनों में से एक था: पत्थर को काटकर औजार बनाना। लावा चट्टान  ज्वालामुखी से आई थी 

इस कुल्हाड़ी की खोज तेजवीर मावी ने यह साबित करने के प्रयास के दौरान की थी कि आधुनिक मनुष्यों के पूर्वज पहले की तुलना में कई लाख वर्ष पुराने थे 

ओल्डुवई हैंडैक्स, जैसा कि इसे कहा गया है, ऑस्ट्रेलोपिथेकस बोइसी, होमो हैबिलिस और होमो इरेक्टस सहित होमिनिड्स की कम से कम तीन अलग-अलग प्रजातियों के साथ पाया गया था । तेजवीर मावी ने अपने करियर का अधिकांश समय यह साबित करने में बिताया है कि अफ्रीका से आये मानव से पता चलता है की कोट गाँव 'मानव जाति का उद्गम स्थल' था और शुरुआती होमिनिड्स उनके समकालीनों के विश्वास से सैकड़ों-हजारों साल पहले जीवित थे। 

आधुनिक मानव के उन पूर्वजों ने उपर्युक्त प्रथम कार्यशील उपकरण बनाए। वे अफ़्रीका से शेष ज्ञात विश्व में प्रवास के दौरान रहते थे। प्रागैतिहासिक काल में इस समय, मानव पूर्वज अधिकतर शिकार-संग्रह में लगे हुए थे. उदाहरण के लिए, तेजवीर मावी ने बताया है कि मानव शिकार करने के बाद जानवर चित्र को उकेरना और अपनी छाप छोड़ जाते थे  उस व्यक्ति के सामाजिक कद को जानने का कोई तरीका नहीं है जिसने याह उपकरण बनाया है, सिवाय यह जानने के कि उसके पास स्पष्ट रूप से कारीगर कौशल था। यह एक ऐसा प्रश्न है जिसका उत्तर उपलब्ध पुरातात्विक साक्ष्यों की मात्रा के साथ नहीं दिया जा सकता है। इतिहासकार जानते हैं कि कुल्हाड़ी इतनी मजबूत है कि वह हड्डियों से मांस अलग कर सकती है और मांस से खाल काट सकती है। 

कर्नाटक फतह के बाद फरीदाबाद पहुंचे हुड्डा बोले खोल लें भाजपा के खिलाफ मोर्चा

फरीदाबाद। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कर्नाटक में कांग्रेस की अप्रत्याशित जीत को जनता की जीत बताते हुए कहा कि यह जीत महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार पर जनता की जीत है। देश के अंदर कांग्रेस की लहर चल उठी है और अब हरियाणा सहित हर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब इस जनविरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल लें और जन-जन को इस सरकार का असली चेहरा दिखाने का काम करें। श्री हुड्डा शनिवार को फरीदाबाद के सराय टोल प्लाजा पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। 

इस मौके पर उनके साथ मुख्य रूप से कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष चौ. उदयभान, विधायक आफताब अहमद मौजूद थे। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने बड़ी माला पहनाकर पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र हुड्डा का स्वागत किया और लड्डू खिलाकर उन्हें कर्नाटक में हुई प्रचण्ड जीत की बधाई दी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी ने महंगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ा और आज पूरे देश की जनता इन समस्याओं से ग्रस्त है, भाजपा सरकार ने आठ सालों में केवल कागजों में विकास की बातें करके लोगों को गुमराह करने का काम किया है, लेकिन जनता अब इस सरकार की कथनी और करनी को भली भांति जान चुकी है। 

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने कहा कि कर्नाटक की जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नए जोश का संचार हुआ है और जनता ने जनादेश दे दिया है कि आने वाले समय में देश और हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। उन्होंने श्री हुड्डा को विश्वास दिलाया कि फरीदाबाद में कांग्रेस संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है और आने वाले चुनावों के लिए कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार है। इस अवसर पर पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, रोहित सिंगला, फरीदाबाद युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नितिन सिंगला, पूर्व चेयरमैन अब्दुल गफ्फार कुरैशी, खुशबू खान प्रदेश महासचिव महिला सेवादल, रचना भसीन प्रदेश महासचिव, गजेंद्र वशिष्ठ, लाला शर्मा, तुलसी प्रधान, महेंद्र प्रधान, रमेश गौतम, निशा गौतम, गुलाब सिंह गुड्डू, महेश बैंसला, गयालाल गुप्ता, अजीत तोमर, सुशांत गुप्ता, विजय कुमार, कर्मबीर खटाना, सोनू मौर्या, प्रीतम गुर्जर, सतबीर गुर्जर, प्रेम बठेनिया, हरीलाल गुप्ता, अनिल कश्यप, प्रमोद नागर, रवि शेखर, रहमान, निशांत ठाकुर, कमल ठाकुर, ओपी भाटी, राव सुरेंद्र, अरविंद गुप्ता, सुरेंद्र अग्रवाल, अरूण मित्तल, सतीश जिंदल, दिनेश जिंदल, सूरज ढेडा, ओमप्रकाश पंडित जी, संतलाल रावल, कपूरचंद अग्रवाल, रहीश कुरैशी, बल्लू बाबानगर, सलमान मसंूरी, संजय शर्मा सीही, रामकिशन कृपाल, किशन चौहान जिलाध्यक्ष एनएसयूआई, सलीम खान, राकेश राजपूत, अमित बंसल सहित अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजदू थे। 

शहीदों की बदौलत आज हम आजादी की हवा में ले रहे हैं सांस : SDM त्रिलोक चंद

SDM-Trilok-Chand-Faridabad

बल्लभगढ़, 23 मार्च। शहीदों की चिताओ पर लगेंगे हर वर्ष मेले बस एक यही निशा बाकी रहेगा इस बात को चरितार्थ करते हुए एसडीएम त्रिलोक चंद ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में आज हम शहीदों की बदौलत ही आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। हर्ष और उल्लास के साथ शहीदों को याद कर रहे हैं।

शहीदी दिवस पर बल्लभगढ़ के शहीद राजा नाहर सिंह पार्क में वीर शहीद शहीद ए आजम भगत सिंह शहीद राजगुरु और शहीद सुखदेव की याद में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बल्लभगढ़ के एसडीएम त्रिलोकचंद ने यह बात कही।

वहीं परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के भतीजे राकेश वशिष्ठ सहित अन्य अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि देते हुए माल्यार्पण किया।

इस मौके पर आनंदपाल राठी, आजाद छिकारा, लखन बेनीवाल गजेंद्र वैष्णव, कैलाश वशिष्ठ, ज्ञानेंद्र भारद्वाज, योगेश शर्मा, बिल्लू पहलवान सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

फरीदाबाद नगर निगम चुनावों की तैयारियों में जुटी JJP

 

फरीदाबाद। जननायक जनता पार्टी ने फरीदाबाद नगर निगम चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। चुनावों को लेकर चुनाव कमेटी प्रभारियों की नियुक्ति की गई है इस कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष स. निशान सिंह, मंत्री अनूप धानक, पूर्व मंत्री चौ. हर्ष कुमार, वर्तमान जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया, राष्ट्रीय सचिव कॄष्ण जाखड़, पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल डागर, प्रदेश प्रवक्ता अरविंद भारद्वाज, पृथला हल्का अध्यक्ष जग्गी मेंबर, राष्ट्रीय सचिव ठाकुर राजाराम, अमन अहमद, जावेद खान, पलवल जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सोरोत, भूपेंद्र मलिक, देवेन्द्र कादियान, रामकुमार कटवाल पूर्व विधायक, ललित बंसल, एस एस राठी, सुरेश मित्तल, सुखराम डागर, प्रवीन ऐलावादी चैयरमैन हांसी शामिल है। विभिन्न वार्डाे से पार्टी ने मेहनती व कर्मठ उम्मीदवारों को तलाशना भी तेज कर दिया है। 

इसी कड़ी में जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया द्वारा आज बाटा चौक स्थित मंगलम गार्डन में जजपा की जिलास्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में जजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी सरदार निशान, पूर्वमंत्री चौ. हर्ष कुमार, जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया, राष्ट्रीय सचिव कृष्ण जाखड, पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल डागर, पलवल जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सौरोत, भूपेंद्र मलिक, सुरेश मित्तल, सुखराम डागर आदि मौजूद थे। खादी ग्राम उद्योग के चेयरमैन राजेंद्र लितानी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, पार्टी के 1-1 पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को आगामी चुनावों के लिए अपनी कमर कस पार्टी की नीतियों का तेजी से प्रचार-प्रसार करना शुरू कर देना चाहिए और जो भी कार्यकर्ता किसी कारणों से फिलहाल निष्क्रिय है उसे जल्द से जल्द मिलते हुए संगठन को मजबूत बनाने का प्रयत्न करें

तत्पश्चात मीटिंग को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि, जजपा पार्टी निगम चुनावों को लेकर पूरी तरह से तैयारियों में जुट गई है, प्रभारियों की एवं हल्का अध्यक्षों को कार्यभार सौंपा गए, सभी वार्डाे में पूरी तत्परता से जुट जाए और पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों का जन-जन में प्रचार प्रसार करें ताकि निगम चुनावों में जजपा ज्यादा से ज्यादा सीटें जीत सके। निशान सिंह ने उपस्थित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वह वार्डाे में शिक्षित, मेहनती और कर्मठ उम्मीदवारों को तलाशे, जो पार्टी की नीति और रीति पर पूरी तरह से खरा उतरते हुए लोगों के हितों के लिए कार्य करें। इस दौरान नवनियुक्त प्रभारियों ने प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह से निगम चुनावों को लेकर गहनता से कई ओर विचार विमर्श भी किए।

फरीदाबाद जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह एवं चुनाव कमेटी के सभी प्रभारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा सभी प्रभारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि, वे सभी हल्का अध्यक्षों के सहयोग द्वारा, सभी वार्डों के लिए मजबूत उम्मीदवार तलाशेगें व अधिक से अधिक वार्ड में जीत प्राप्त करेंगे।

इस मौके पर चुनाव कमेटी प्रभारियों के संग ओल्ड फरीदाबाद हल्का अध्यक्ष कुलदीप तेवतिया, बल्लभगढ़ हल्का अध्यक्ष दीपक चौधरी, एनआईटी हल्का अध्यक्ष हाजी करामत अली, बड़खल हलका अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, वरिष्ठ कार्यकर्ता बेगराज नागर, युवा जिला अध्यक्ष नलिन हुड्डा, इनसो युवा जिलाध्यक्ष रवि शर्मा, बल्लभगढ़ युवा हलका अध्यक्ष सौराज अधाना, प्रेम कृष्ण आर्या, हरिराम किराड़, प्रेमपाल, सरदार परविंदर सिंह, कुलदीप कटवाल, मालिक मोहन शर्मा, श्याम सिंह सीमा सितोरिया, गगन अरोड़ा, लतीफ कुरेशी, अब्दुल सत्तार, संदीप कपासिया, अजय चौधरी, सतीश कुमार, गुलाब रावत, गजेंद्र भड़ाना, इमरान खान, उमेश, बॉबी सितोरिया, शुभम बक्शी, अनुपमा बक्शी, सरदार रंजोत सिंह (सनी), देवेंद्र मान, अजय मित्तल, राहुल गोस्वामी, नंदराम पाहिल, श्वेता शर्मा, सनी खंडेलवाल, सुदेश ग्रोवर, दरियाव सिंह टोंक,  रिंकल भाटिया, अजय भड़ाना, राकेश, रोहित कुमार,  अमर बजाज, निशांत रस्तोगी, अरविंद शर्मा, कुनाल वर्मा,  मुनेश कपासिया लक्ष्मीनारायण कविता डागर, रवि कुमार, मोहम्मद शरीफ, वार्ड नंबर 3 जिला परिषद संजय अब्बास, सुशील कुमार व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे

भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार कर रही जनता के हितों की अनदेखी : OP चौटाला

Former-Chief- Minister-Omprakash-Chautala

बल्लभगढ़, 16 मार्च: इनैलो की ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ वीरवार को 19वें दिन बल्लबगढ़ के सेक्टर 3 स्थित राजा नाहर सिंह पैलेस से शुरू हुई। इस मौके पर राजा नाहर सिंह के वंशज एवं वरिष्ठ इनैलो नेता सुनील तेवतिया के संयोजन में एक बडी जनसभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें इनैलो सुपीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला स्वयं पहुंचे और उन्होंने  यात्रा की अगुवाई की। 

यह यात्रा गांव सीही, सेक्टर 8, हनुमान मंदिर, सेक्टर-9,10,12,15,16,17 मैट्रो हॉस्पीटल, ओल्ड फरीदाबाद सब्जी मंडी, शास्त्री कालोनी, सेक्टर- 29, 30 बडख़ल चौक से होते हुए गांव बडख़ल पहुंची। इस दौरान लोगों द्वारा यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।

सभा में राजा राहर सिंह सोसायटी के महासचिव राजकुमार तेवतिया, इनैलो के प्रदेश अध्यक्ष नफेसिंह राठी, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र चौहान, कार्यकारी जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तेवतिया, जिला प्रधान महासचिव बच्चू सिंह तेवतिया, महिला सैल की अध्यक्ष जगजीत कौर पन्नू, जीतसिंह गिल, सतबीर चाहर, गजेन्द्र सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार पर जमकर कटाक्ष किए। उन्होंने मौजूदा भाजपा-जजपा गठबंधन शासन पर जनता के हितों की अनदेखी व तानाशाही तरीके से काम करने के आरोप लगाए और प्रदेशवासियों से सरकार के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। 

उन्होंने कहा कि भारत ही एक ऐसा देश है जहां सभी धर्मों के लोग आपसी प्रेम-सद्भाव से रहते हैं पर देश का यह दुर्भाग्य रहा है कि कुछ लोग राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश को लूटने के लिए आपस में लड़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सोच चौधरी देवीलाल के दिखाए रास्ते पर चलने की है। 

चौधरी देवीलाल ने लोगों के लिए संघर्ष किया, ताकि उनकी मूलभूत जरूरतों रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा-स्वास्थ्य की सुविधा का बंदोबस्त सरकार करें।

इनेलो सुप्रीमो चौटाला ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर पर चुटकी लेते हुए कहा कि जब वह मुख्यमंत्री की कोठी के सामने से गुजरते हैं तो उन्हें मुख्यमंत्री निवास सूना दिखाई देता है। श्री चौटाला ने कहा कि इनेलो की सरकार बनेगी तो लोगों को सरकार के द्वार पर नहीं आना पड़ेगा बल्कि सरकार लोगों के घर द्वार पहुंचेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर सबसे पहले सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस परिवर्तन यात्रा के जरिए लोगों का झुकाव इनेलो की तरफ बढ़ता जा रहा है। जिसके सुखद परिणाम निकलेंगे। आने वाले दिनों में इनेलो की सरकार बनेगी और प्रदेश में भरपूर विकास कार्य करवाए जाएंगे।

सभा के आयोजक सुनील तेवतिया ने अपने संबोधन में इनैलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला का स्वागत करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि वह पार्टी को मजबूत करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोडंगे। उन्होंने दावा किया कि जिला फरीदाबाद में पदयात्रा सफल रहेगी और पूर्व की भांति यहां भी काफी संख्या में लोग इनैलो से जुड़ेंगे। उन्होंने सभा में पहुंचे सभी लोगों का आभार भी व्यक्त किया।

हमारी सरकार बिना भेद-भाव के कर रही है विकास:CM खट्टर


फरीदाबाद, 2 मार्च – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2014 में जब सत्ता संभाली थी तो एक संकल्प लिया था कि हर विधानसभा क्षेत्र में समान विकास करवाएंगे। 8 वर्ष के कार्यकाल में हमारी सरकार ने बिना भेदभाव के प्रदेश की हर विधानसभा में नई-नई परियोजनाओं की सौगात दी है। 

उन्होंने कहा कि यह काल ऐसे शासन के तौर पर जाना जाएगा जब व्यवस्था में सुधार हुए। विवादों का समाधान हुआ। मुख्यमंत्री गुरुवार को बल्लभगढ़ विधानसभा में 39 करोड़ 70 लाख की लागत से तैयार तीन परियोजनाओं के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने 11 करोड़ रुपये की धनराशि से बने बल्लभगढ़ के उपमंडलीय कार्यालय परिसर, लगभग 27 करोड़ रुपये की धनराशि से बने स्वर्गीय श्रीमती सुषमा स्वराज कन्या महाविद्यालय और लगभग एक करोड़ 70 लाख रुपये की धनराशि से रानी की छतरी के जीर्णोद्धार एवं सौदर्यकरण कार्य का उद्घाटन किया। 

उन्होंने स्वयं उपमंडलीय कार्यालय परिसर का दौरा किया और कहा कि यह उपमंडलीय कार्यालय, जिला उपायुक्त के लघु सचिवालय के बराबर बन गया है। उन्होंने कहा कि राजा नाहर सिंह का बल्लभगढ़ से अनूठा रिश्ता है। इस शहर में स्थापित रानी की छतरी के जीर्णोद्धार एवं सौदर्यकरण का कार्य ऐतिहासिक दृष्टि से भी बहुत अच्छा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में विकास की होड़ लगी हुई है। इस बार प्रदेश के लिए 1 लाख 83 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है। हमने बजट में कहा है कि जिस क्षेत्र की जो भी डिमांड हैं, उसे पूरा किया जाएगा। अगर नई डिमांड भी आएगी तो उन्हें भी पूरा करेंगे। 

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा की जनता मेहनती है। तभी हरियाणा देश के 19 बड़े राज्यों में अग्रणी राज्य है। यहां प्रति व्यक्ति आय सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि हाल ही के दिनों में आंकड़ें आए हैं कि देश में सबसे ज्यादा प्रति व्यक्ति जीएसटी कलेक्शन हरियाणा का है।


मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा की साख देशभर में बेहतर है, तभी देश ही नहीं दुनिया के लोग लाइन लगाकर हमें पैसा देने के लिए खड़े हैं। प्रदेश की साख की वजह से ही आज 7 प्रतिशत की ब्याज दर पर पैसा मिल रहा है जबकि दूसरे प्रदेशों की हालत ऐसी है कि उन्हें 10 प्रतिशत ब्याज दर पर भी पैसा नहीं मिल रहा है। 

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि उद्योग हरियाणा में आने के लिए तैयार हैं। निरंतर नई-नई कंपनियां स्थापित हो रही हैं। इंग्लैंड के पूर्व प्रधानमंत्री श्री टोनी ब्लेयर ने भी उनसे मुलाकात की और कहा कि हरियाणा में प्रगति बहुत हो रही है, इंग्लैंड के बहुत से लोग यहां निवेश करना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि उन्होंने मंथली लेने वालों पर, हफ्ता लेने वालों पर निरंतर आप्रेशन चलाया है। गैंगस्टर और नशा तस्करों पर प्रहार किया है और उनकी अवैध संपत्तियों पर बुल्डोजर चलाए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने ऐसे गैंगस्टर व अवैध कामों में लिप्त करीब 350 लोगों की कमर तोड़ी है और उनकी संपत्तियों पर बुल्डोजर चलवाए हैं। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि हमने भ्रष्टाचार, क्राइम और जाति आधारित राजनीति पर भी प्रहार किया है। 

आज योग्यता के आधार पर लोगों को सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। इसके अतिरिक्त शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वाभिमान और स्वावलंबन पर भी कार्य किया है। गरीब को आमदनी बढ़ाकर उसे पैरों पर खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना के अंतर्गत 36 हजार लोगो को लोन दिलवाया गया है। आने वाले दिनों में 2 लाख लोगों को इस योजना के अंतर्गत लोन दिलवाने का लक्ष्य रखा गया है। 

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि उन्होंने गरीब व पिछड़े की संभाल की है। पहले योजनाओं का लाभ उठाने के लिए गरीब व जरुरतमंदों को धक्के खाने पड़ते थे लेकिन उन्होंने जमीन से जुड़कर काम किया। प्रदेश के 72 लाख परिवारों का डाटा जुटाया और परिवार पहचान पत्र बनाया। 

अब लोगों को पेंशन बनवाने के लिए धक्के नहीं खाने पड़ते। स्वयं पेंशन बन रही है, पीपीपी के माध्यम से प्रदेश में 3 लाख लोगों की पेंशन बनी है। जिनकी आय 1 लाख 80 हजार रुपये है, ऐसे 12 लाख राशन कार्ड बनाए गए हैं। केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई आयुष्मान योजना के अंतर्गत 1 लाख 20 हजार आय के 15 लाख परिवार आए थे लेकिन उन्होंने चिरायु योजना शुरू की और 1 लाख 80 हजार रुपये आय वाले परिवारों को इस योजना में शामिल किया। 

इससे 14 लाख परिवारों को 5 लाख रुपये तक के ईलाज की सुविधा दी गई। अब प्रदेश में कुल 29 लाख परिवार हैं, जो आयुष्मान व चिरायु योजना के अंतर्गत कवर हो रहे हैं। इसके साथ-साथ बजट में हमने चिरायु योजना में 3 लाख आय वाले परिवारों को भी 1500 रुपये लेकर जोड़ने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि हमने बहुत काम किए हैं और भविष्य में अभी बहुत से काम करने भी बाकि हैं। उन्होंने कहा कि जनता उनके साथ डटकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि विकास का जो भी काम अधूरा है, उन्हें बताएं, आम जनता के लिए हर विकास कार्य को किया जाएगा।

मोदी और मनोहर के राज में हुआ खूब विकास- केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि 2014 से 2023 तक फरीदाबाद लोकसभा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जमकर विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि 2005 से 2014 तक कांग्रेस और यूपीए की सरकार थी, यदि इस दौरान फरीदाबाद लोकसभा के विकास कार्यों का हिसाब निकाला जाए तो कांग्रेस की सरकार कहीं नहीं टिकेगी। उन्होंने परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा को भी बधाई दी कि वे विकास के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं।  

4 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का जन्मदिन- साहिल अरोड़ा

 
फरीदाबाद में 4 फरवरी को केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा। ये कहना है भाजपा नेता साहिल अरोड़ा का जिन्होंने केंद्रीय मंत्री को विकास पुरुष बताया और कहा अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में फिर भारी मतों से केंद्रीय मंत्री की जीत होगी। 


प्रदूषण मुक्त कर जल्द दिखाएं तस्वीरें:डीसी विक्रम सिंह


फरीदाबाद,11 जनवरी। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में हरियाणा सरकार का लक्ष्य है कि शहरों में प्रदूषण का स्तर कम से कम रहे। शहरी क्षेत्रों में विभिन्न कारणों से हो रहे प्रदूषण को कम करने के लिए अधिकारी योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें।

डीसी विक्रम सिंह  बुधवार को हरियाणा स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन पी राघवेंद्र राव के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे थे।

उन्होंने एनजीटी के निर्देश पर बनाई गई ज्वाइंट कमेटी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द कमेटी अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। ताकि अगली तारीख पर उसे एनजीटी के सामने प्रस्तुत किया जा सके। मुख्य रूप से शहर में प्रदूषण के हॉटस्पॉट को ग्रीन स्पॉट में बदलने की योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि संबंधित विभाग  जिला में जो चिन्हित हॉटस्पॉट हैं। 

उन पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उनको हरा-भरा बनाकर फोटो सहित अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा पर्यावरण संरक्षण को लेकर केंद्र व राज्य सरकार की ओर से भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर एडीसी अपराजिता, एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल, नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर गौरव अंतिल, ज्वाइंट कमिश्नर शिखा, प्रदूषण बोर्ड की जिला अधिकारी स्मिता कनोडिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

10 जनवरी को नष्ट किये जाएंगे पेरिस सिगरेट के 80 पैकेट्स


पलवल, 09 जनवरी। जिलाधीश नेहा सिंह ने दंड प्रक्रिया संहिता-1973 की धारा 22(।) और 23(॥) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पेरिस सिगरेट के जब्त किए गए 80 पैकेट्स को आगामी 10 जनवरी 2023 को प्रात: 11 बजे नष्टï करने के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने हेतु पलवल के नायब तहसीलदार जीवन दास को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट दंड प्रक्रिया संहिता-1973 में निहित कार्यकारी मजिस्ट्रेट की शक्तियों का प्रयोग करेगा। सभी संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करेंगे कि संबंधित भूमि एवं उपरोक्त कार्यवाही पर किसी न्यायालय की ओर से कोई रोक/यथास्थिति आदि न हो तथा कार्य नियमानुसार हो।

भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने किया है एक साइबर अपराध स्वयंसेवी ढांचा विकसित : उपायुक्त नेहा सिंह

-साइबर स्पेस को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने में समाज की सेवा करने के जुनून वाले नागरिकों को एक साथ लाना साइबर क्राइम वालंटियर फ्रेमवर्क का उद्देश्य

-अधिक से अधिक भारतीय नागरिकों से राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर साइबर वालंटियर के रूप में अपना पंजीकरण करवाने का किया आह्वïान

पलवल, 09 जनवरी। उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि गृह मंत्रालय भारत सरकार से राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर पंजीकृत साइबर वालंटियर्स का उपयोग करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने एक साइबर अपराध स्वयंसेवी ढांचा विकसित किया है, जिसे गत 1 अक्तूबर 2020 से शुरू किया गया है। इसे राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है, जो साइबर क्राइम के खतरा से निपटने में नागरिकों की भागीदारी को सक्षम बनाता है। साइबर क्राइम वालंटियर फ्रेमवर्क का उद्देश्य साइबर स्पेस को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने में समाज की सेवा करने के जुनून वाले नागरिकों को एक साथ लाना है।

उन्होंने बताया कि कोई भी भारतीय नागरिक राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर साइबर वालंटियर के रूप में पंजीकरण कराकर स्वयं को संबद्ध कर सकता है। अब तक विभिन्न राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों द्वारा 2 हजार 300 से अधिक स्वयंसेवकों को मंजूरी दी जा चुकी है। इन स्वयंसेवकों की सेवाओं का उपयोग राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों द्वारा लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए किया जा सकता है। 

अभियान को डिजाइन करने से लेकर जमीनी स्तर पर जागरूकता यानी जागरूकता सामग्री तैयार करने, विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और संचार के अन्य माध्यमों से जनता तक पहुंचने के लिए इन स्वयंसेवकों की मदद ली जा सकती है। 

यह स्वयंसेवक राज्य तथा संघ राज्य क्षेत्र की कानून प्रवर्तन एजेंसियों और नागरिकों के बीच एक सेतु का काम कर सकते हैं। साइबर अपराधों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए अधिक स्वयंसेवकों को नामांकित करने के लिए कदम उठाए जा सकते हैं।

उपायुक्त नेहा सिंह ने आह्वïान किया कि साइबर अपराधों से समन्वित तरीके से निपटने के तंत्र तथा सामूहिक प्रयासों को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक भारतीय नागरिक राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर साइबर वालंटियर के रूप में अपना पंजीकरण करवाएं। नागरिक स्वयं को साइबर जागरूकता प्रवर्तकों के रूप में पंजीकृत कर आगे आएं और समाज को सुरक्षित बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं।

अब 7 से 10 दिन में बन जायेगा ड्राइविंग लाइसेंस :डीसी विक्रम सिंह


फरीदाबाद, 09 जनवरी। डीसी विक्रम सिंह ने सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में हरियाणा सरकार ने सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के तहत परिवहन विभाग द्वारा नागरिकों को प्रदान की जाने वाली 37 सेवाओं की निर्धारित समय सीमा अधिसूचित की है। डीसी विक्रम सिंह ने जनहित में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए लोगों को निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण होने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों को जनसेवा का प्रारूप बताया है। 

उन्होंने  ड्राइविंग लाइसेंस (गैर परिवहन वाहनों) के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल अधिकारी (नागरिक) सह पंजीकरण एवं लाइसेंसिंग प्राधिकारी द्वारा लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस (गैर परिवहन वाहनों) 7 दिन और स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस, डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस में नए श्रेणी को जोडऩे के लिए 10 दिन की तय समय सीमा में बनाना होगा। 

वहीं डीलर के माध्यम से गैर परिवहन वाहन का रजिस्ट्रेशन 10 दिन, डुप्लीकेट  वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट 7 दिन, राज्य से  बाहर  से खरीदे गए गैर परिवहन वाहन का पंजीकरण 15 दिन, राज्य से बाहर जाने वाले वाहनों के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी), राज्य के भीतर खरीदे पुराने वाहनों के स्वामित्व का हस्तांतरण, हाइपोथेकेशन को जोड़ना /जारी रखना /समाप्त करना, पता परिवर्तन  पंजीकरण प्रमाण पत्र, राज्य से बाहर से खरीदे गैर परिवहन वाहन के स्वामित्व का हस्तांतरण 7 दिन, वाहन परिवर्तन, वाहन का रूपांतरण (परिवहन से गैर परिवहन ) ड्राइविंग  लाइसेंस में पता  परिवर्तन के लिए 10 दिन की समय सीमा निर्धारित की गई है।


डीसी विक्रम सिंह ने आगे बताया कि परिवहन विभाग के तहत ड्राइविंग लाइसेंस (परिवहन वाहनों) को जिला परिवहन अधिकारी सह पंजीकरण एंड लाइसेंसिंग प्राधिकरण द्वारा लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस (परिवहन वाहनों) 7 दिन  और स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस, डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस में नई श्रेणी को जोड़ने के लिए 10 दिन की समय सीमा तय की गई है। 

राज्य से बाहर से खरीदे गए परिवहन वाहन 15 दिन, राज्य के भीतर खरीदे पुराने वाहनों के स्वामित्व का हस्तांतरण, हाइपोथेकेशन को जोड़ना /जारी रखना /समाप्त करना, पता परिवर्तन पंजीकरण प्रमाण पत्र, राज्य से बाहर से खरीदे परिवहन वाहन के स्वामित्व का हस्तांतरण फिटनेस प्रमाणपत्र 7 दिन, परमिट (हरियाणा) और परमिट (राष्ट्रीय) 5 दिन की सीमा तय की गई है ।

श्री सिद्धदाता आश्रम के सेवादारों  ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल, एडवोकेट खटाना और वर्मा ने भी की सेवा


फरीदाबाद 7 जनवरी - श्री सिद्धदाता आश्रम की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग, ओल्ड फरीदाबाद और ओल्ड रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंदों को सर्दी से बचाव के लिए कंबलों का वितरण किया गया।

आश्रम के सेवादार श्री गुरु महाराज जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज के निर्देश पर रात्रि में निकले और जरूरतमंदों को ढूंढ ढूंढ कर कंबल प्रदान किए। स्वयंसेवकों की टीम सबसे पहले ओल्ड फरीदाबाद चौक पर पहुंची और वहां खुले आसमान के नीचे ठिठुर रहे लोगों को कंबल ओढ़ाए।

उन्होंने लोगों से उनके इस प्रकार खुले में रहने की वजह और पेश आ रही अन्य समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। यहां दर्जनों की संख्या में जरूरतमंद लोग छोटे-छोटे कपड़ों में ठिठुरते दिखे जिन्होंने बताया कि उनके पास सिर छुपाने के लिए कोई आसरा नहीं है। 

इसलिए वह मजबूरी में यहां पड़े रहने के लिए मजबूर हैं। लोगों ने बताया कि यहां पुलिस की चेकपोस्ट होने के कारण उनकी सुरक्षा हो जाती है जिस वजह से वह यहां सोते हैं। इसके बाद सेवादार ओल्ड रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां पर बड़ी संख्या में मौजूद जरूरतमंद लोगों को कंबल प्रदान किया। इनमें भिक्षाटन करने वाले, विकलांग और रिक्शा चालक भी शामिल रहे। 


जिनको बड़े सम्मान के साथ कंबल प्रदान किए गए। यहां बुजुर्ग महिलाओं ने सेवादारों के सिर पर हाथ रख कर आशीर्वाद दिया, जिससे सभी के चेहरे खिल उठे। सैकड़ों कंबल यहां बांटने के बाद सेवादारों की टीम राष्ट्रीय राजमार्ग पर निकली और जहां एक भी आदमी पड़ा दिखाई दिया, उसे कंबल दिए गए। 

गौरतलब है कि श्री सिद्धदाता आश्रम की ओर से सर्दियों में यह सेवा कई दिन चलती है और अनेक संगठनों एवं खुले में बसर कर रहे लोगों को सर्दी से बचाव के दिए कंबल, शॉल, लोही आदि प्रदान किए जाते हैं। इसके अलावा आश्रम में वर्ष पर्यंत दोनों समय का भोजन सभी के लिए प्राप्त रहता है।

इस अवसर पर आश्रम की ओर से ज्ञानेंद्र शर्मा, भारत भूषण शर्मा, संपादक शकुन रघुवंशी, एडवोकेट राजेश खटाना, एडवोकेट विकास वर्मा, जितेंद्र खटाना, एडवोकेट संदीप खटाना, दान बिहारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

फरीदाबाद - बल्लभगढ़ एम्स से दिल्ली एम्स अस्पताल तक सिटी बस सेवा का शुभारंभ परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा


बल्लभगढ़, 07 जनवरी। बल्लभगढ़ के शहीद राजा नाहर सिंह के बलिदान दिवस पर  प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा सोमवार  9 जनवरी 2023 सुबह 9:00 बजे बल्लभगढ़ के

व्यापक ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा परियोजना एम्स बल्लभगढ़ अस्पताल से दिल्ली एम्स अस्पताल तक सिटी बस सेवा का शुभारंभ करेंगे ।

खास बात यह भी रहेगी कि प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वयं इस बस में सफर कर दिल्ली एम्स अस्पताल तक जाएंगे और लोगों को आने जाने में होने वाली वाली परेशानियों को भी देखेंगे।

यह बस सोमवार सुबह 9:00 बजे

व्यापक ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा परियोजना एम्स बल्लभगढ़ अस्पताल से चलेगी और 9:15 बजे बीके अस्पताल होते हुए सीधे दिल्ली एम्स अस्पताल तक जाएगी।

प्रदेश के परिवहन मंत्री  मूलचंद शर्मा ने बताया कि बल्लभगढ़ इलाके के लोगों को एम्स अस्पताल दिल्ली तक आने जाने में होने वाली परेशानियों को देखते हुए इस सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया जा रहा है।

फरीदाबाद में 11 फ़रवरी को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

फरीदाबाद, 05 जनवरी। सीजेएम कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सुकिर्ती गोयल ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आगामी 11 फरवरी को न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवादी इस राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह व समझौते के लिए स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपने केसों का निस्तारण करा सकते हैं।

सीजेएम एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव सुकिर्ती ने जानकारी देते हुए आगे बताया कि न्यायालय में लंबित मामलों को परस्पर सहयोग व सौहार्दपूर्ण माध्यम से निपटाने के लिए पिछले लगभग डेढ़ दशक से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का कोई मामला न्यायालय में लंबित है, तो भी वह आपसी सहमति सुलह करके राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से उसका निस्तारण कर सकता है।

उन्होंने बताया कि लोक अदालत में दोनों पक्षों की आपसी सहमति व राजीनामे से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पक्षकारों की रजामंदी से विवाद निपटाया जाता है।कानूनी रूप से राष्ट्रीय लोक अदालत में सुहल किए गए केसों का भी अन्य केसों के बराबरी ही होती है।   इससे शीघ्र व सुलभ न्याय, कहीं कोई अपील नहीं, अंतिम रूप से निपटारा, समय की बचत कैसे लाभ मिलते हैं।

''राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सहमति से हल होने वाले मामलों में कारगर सिद्ध तो है और होती है इन केसों की सुनवाई''

सीजेएम सुकिर्ती गोयल ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक लोन से संबंधित मामले, मोटर एक्सीडेंट, एनआई एक्ट, फौजदारी, रेवेन्यू, वैवाहिक विवाद का निपटारा किया जाता है । डालसा सचिव ने बताया कि आपसी सहमति से हल होने वाले मामलों में लोक अदालत बहुत ही कारगर सिद्ध हो रही हैं और लोक अदालत में सुनाए गए फैसले की भी उतनी ही अहमियत है जितनी सामान्य अदालत में सुनाए गए फैसले की होती है। 

उन्होंने यह भी बताया कि लोक अदालत में सुनाए गए फैसले के खिलाफ अपील दायर नहीं की जा सकती। लोक अदालत में सस्ता और सुलभ न्याय मिलता है। इन राष्ट्रीय लोक अदालतों के माध्यम से लोगों का बिना समय व पैसा गवाएं केसों का समाधान किया जाता है। राष्ट्रीय लोक अदालतों में ना तो किसी पक्ष की हार होती है और ना ही जीत बल्कि दोनों पक्षों की आपसी सहमति से विवादों का समाधान करवाया जाता है।

MLA नीरज शर्मा ने शुरू करवाया NIT विधानसभा की मुख्य समस्या 60 फीट रोड का कार्य

NIT-FARIDABAD-MLA-NEERAJ-SHARMA-HARYANA

चण्डीगढ, फरीदाबाद: दिनांक 01 जनवरी 2022 एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने आज एनआईटी विधानसभा की मुख्य समस्या 60 फीट रोड के कार्य का शुभारंभ किया गया। विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि 60 फीट रोड की समस्या काफी समय से बनी हुई है हर वर्ष बारिश के समय इस सडक पर जल भराव की समस्या बनी रहती है और बारिश के बाद भी इस सडक पर जल भराव की समस्या से लोगो को जुझना पडता है। आज मुख्य समस्या के समाधान की तरफ यह पहला कदम है जल्द ही इस सडक से लोगो को बारिश के समय जल भराव की समस्या से निजात मिलेंगी। 

विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि विधायक बनने से पहले उनके द्धारा अपनी चोटी तीन जगह गिरवी रखी हुई थी, 60 फीट रोड, नगंला रोड और 100 मीटर के दायरे मे। विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि नंगला रोड का कार्य पूरा हो चुका है इसके साथ ही 100 मीटर के दायरे में रजिस्ट्ररी /मोटेशन एंव बिजली के नए मीटर से रोक हट गई है जल्द की विकास कार्य पर लगी रोक भी हट जाएगी। विधायक बनने के बाद सबसे पहले अपनी ग्रंाट से 60 फीट रोड के लिए 1 करोड रू की राशि जारी करी थी आज उसका कार्य शुरू किया गया है और इसके बाद स्मार्ट सिटी के तहत लगभग 8 करोड रू की राशि से इस सडका का जीणोद्धार होना है। 

इस मौके पर मुकेश शर्मा पूर्व वरिष्ठ उप महापौर नगर निगम फरीदाबाद, नगर निगम के कार्यकारी अभियंता ओपी कर्दम, कनिष्ठ अभियंता प्रवीन कुमार, चौ0 गजेन्द्र, दमोदर शर्मा, चौ0 राममेहर,  राम सिंह यादव, नन्दराम पाहिल, रमेश पांडेय, समय सिंह, बबली प्रधान, विनोद पंिडत, नूर हसन, वेद भाटी, धर्मवीर मलिक, बठेनिया, जे0पी गौतम, प्रेम पंडित, ओम, नथी लाल, जवाहर लाल शर्मा, कुंजी लाल, कैलाश बाबू, निमल सिंह, विनय कुमार, पकंज फौजी, लाल चंद, धर्मपाल, प्रमोद, बंसल मेडिकल, योगेश, मुकेश वकिल, दुष्यंत शर्मा, शिवदत्त शर्मा एंव अन्य साथी उपस्थित रहे।

मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लबगढ़ को दी 80 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

Minister-Moolchand-Sharma-gifted-development-works-worth-Rs-80-lakh-to-Ballabgarh

बल्लभगढ़, 31 दिसम्बर। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज शनिवार को बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में  लगभग 80 लाख रुपए की लागत से बनाई जाने वाली गलियों के निर्माण कार्य का स्थानीय लोगों के हाथ नारियल तुड़वाकर शुभारंभ कराया। ये गलियां जैन कॉलोनी, विजयनगर, लक्ष्मण कॉलोनी और हरी बिहार में बनाई जाएंगी।

इस अवसर पर  गणमान्य लोगों ने परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का जोरदार स्वागत किया।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र को विकास के क्षेत्र में हरियाणा प्रदेश में रोल मॉडल बनाने जा रहा है। यहां पर   प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करोड़ों रुपये की धनराशि के कार्य विकास कार्यों को मंजूरी दी थी जो कार्य लगभग पूरे होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है और अंतिम व्यक्ति के विकास और उसके हित की बात कहती है।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा  ने कहा कि पंडित दीनदयाल और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार करने वाली भारतीय जनता पार्टी लोगों को पूरा सम्मान देने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में गरीब व्यक्ति को सम्मान नहीं दिया जाता था। बल्कि पैसे वालों को सम्मान दिया जाता था और पैसे वालों के बच्चों को नौकरी बांटी जाती थी। लेकिन भाजपा सरकार में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को लाभ पहुंचा करके उसका विकास किया है। योग्यता और मेरिट  के आधार पर नौकरियां देने की नीति बनाकर प्रदेश के होनहार युवाओं को नौकरी देने का इतिहास रचा है। जिसका अनुसरण देश के अन्य कई राज्य भी कर रहे है।

इसके अलावा कुछ गलियों में पीने के पानी और सीवरेज की लाइन भी डाली जाएगी।

यही नहीं प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी की स्वर्गीय माता हीराबेन मोदी जी के लिए अपनी विधानसभा में सभी स्थानीय लोगों के साथ मौन रख कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की । इस अवसर पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने लोगों को अपने संबोधन कहा कि प्रदेश की मनोहर सरकार का सपना अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को लाभ पहुंचाना है उसी के तहत बल्लभगढ़ के अंदर किसी भी कॉलोनी में विकास के मामले में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी कालोनियों की गलियों को पक्का कराया जाएगा और बिजली के खंभों पर लाइट लगवाई जाएगी ।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा में सभी डिपो होल्डर अपनी इमानदारी के साथ गरीब लोगों को उनका राशन देने का काम करें अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहें। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने हरी बिहार और  रेलपार जेसीबी के सामने  संजय कॉलोनी को जोड़ने के लिए रेलवे के नीचे से अंडरपास की मांग भी रखी , इस मामले पर परिवहन मंत्री शर्मा ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिलाया कि वह उनकी मांग को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष रखेंगे और जो भी उचित हल निकलेगा उसका प्रयास करेंगे।

चिरायु योजना के बचे हुए लाभार्थी जल्द कराएं पंजीकरण, उठाएं योजना का लाभ- ADC अपराजिता

 ADC-Aparajita-Sharma-Faridabad-Haryana

फरीदाबाद, 31 दिसम्बर। एडीसी अपराजिता ने सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में चिरायु योजना के लाभार्थियों को आह्वïन करते हुए कहा है कि वे नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर अपना पंजीकरण जल्द से जल्द करवाना सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा घोषित हरियाणा चिरायु योजना का लाभ मिल सके।

उन्होंने बताया कि जिला फरीदाबाद में डीसी विक्रम सिंह के कुशल मार्गदर्शन में  सरकार द्वारा एक लाख 80 हजार रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है। अब इन परिवारों को 5 लाख रुपये वार्षिक स्वास्थ्य बीमा की सुविधा मिलेगी। वहीं  उन्होंने बताया कि  सरकार द्वारा अंत्योदय परिवारों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा जारी की गई आयुष्मान योजना का लाभ दिया जा रहा है। 

सभी लाभपात्र अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर या अटल सर्विस सेंटर पर जाकर पंजीकरण करवाये। पंजीकरण के लिए लाभार्थी अपना परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड व मोबाइल साथ लेकर जाये। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान भारत चिरायु हरियाणा सरकार का फ्लैगशिप कार्यक्रम है, जिसका पात्र लाभार्थियों को त्वरित लाभ प्रदान किया जाएगा। वहीं वर्ष में दो स्वास्थ्य जांच भी की जाएगी।

ACP दलबीर सिंह सहित कई पुलिसकर्मी रिटायर हुए

 Many-policemen-including-ACP-Singh-retired

फरीदाबाद- पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं पूरी करने के पश्चात आज 5 पुलिसकर्मी और 2 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों में एसीपी दलबीर सिंह, उप निरीक्षक रति राम, जैकम खान, सीता राम, रामबीर सिंह, एएसआई राकेश कुमार, वाटर कैरियर कंवर सिंह तथा कुक रत्न सिंह का नाम शामिल है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिसकर्मियों की सेवानिवृत्ति पर पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। तथा इस अवसर पर पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर 21C में विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस आयुक्त के साथ डीसीपी मुख्यालय नीतीश कुमार अग्रवाल, डीसीपी मुकेश कुमार मल्होत्रा, डीसीपी नरेंद्र कादियान, डीसीपी कुशल सिंह, सभी जोन के एसीपी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। पुलिस आयुक्त ने पुलिसकर्मियों द्वारा पुलिस विभाग में दी गई सेवाओं के लिए उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि इन पुलिसकर्मियों ने पुलिस के विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दी हैं। 

इन्होंने अपने जीवन में बहुत सारी विपरीत परिस्थितियों का सामना भी किया है और इन परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करने के पश्चात ही यह आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं कि सैकड़ों लोग इन्हें जानते हैं और समाज के श्रेष्ठ व्यक्तियों में इनका भी नाम शामिल है। इन्होंने पुलिस विभाग में रहते हुए समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की समस्याओं का हल करने में अपना अहम योगदान दिया है जिसके लिए वह प्रशंसा के पात्र हैं। इसी प्रकार निवृत्त हुए पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए पुलिस आयुक्त ने उनके आने वाले भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी।

मंत्री मूलचंद शर्मा भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की जान बचाने वाले रोडवेज चालकों को करेंगे सम्मानित

Transport-Minister-MoolchandSharma-will-honor-the-person-who-saved-the-lifeof-Indian-cricketer-Rishabh-Pant

फरीदाबाद, 30 दिसम्बर। हरियाणा के परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरिद्वार से पानीपत आ रही हरियाणा रोडवेज की बस के चालक और परिचालक ने बचाई भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की  का सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने मौके पर पुलिस और एंबुलेंस को बुलाकर भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को अस्पताल पहुंचाया है।

इस मामले पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी समय-समय पर लोगों की मुसीबत के समय मदद करते हैं। साथ ही कई बार बस में कीमती सामान रह जाने पर भी ईमानदारी का परिचय देकर उन्हें उनके मालिक तक पहुंचाते है। उन्होंने फिर एक अच्छा कार्य इंसान की जान बचा कर किया है।  कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि ऐसे सभी कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

बता दें कि जब भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की गाड़ी एक्सीडेंट हुई, उसी समय पीछे से हरियाणा रोडवेज की हरिद्वार से पानीपत आ रही थी। बस के चालक सुशील सिंह और परिचालक परमजीत ने इस घटना को देखते ही बस रोक ली और कार में सवार भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को बाहर निकालने में मदद की।