Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

Showing posts with label news. Show all posts

पराली जलाने वालों पर दर्ज होगा केस, 12 टीमें मारेंगी छापे- DC विक्रम

dc-vikram-yadav

फरीदाबाद, 10 अक्तूबर। डीसी विक्रम ने जिला फरीदाबाद के किसानों से धान की कटाई के बाद पराली ना जलाने का आह्वान किया है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे पराली का उचित प्रबंधन कर इसे आईपीएल के एथनॉल प्लांट के लिए बेचे। ताकि देश ईंधन के लिए आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े।

इसके साथ ही डीसी विक्रम ने कहा है कि पराली जलाने वालों के खिलाफ केस भी दर्ज किया जाएगा और तुरंत  कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से जहां पर्यावरण प्रदूषित होता है, वहीं खेतों में मित्र कीटों को भी नुकसान पहुंचता है।

12 टीमें मारेंगी छापे

अधिकारियों की टीमों को फील्ड में रहने के निर्देश देते हुए डीसी  ने कहा कि पराली जलाने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों की टीमों को रविवार के दिन भी विशेष रूप से गश्त करके पराली जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए 12 टीमों का विशेष तौर पर गठन किया गया है। ताकि पर्यावरण के संरक्षण के साथ ही पराली का उचित प्रबंधन भी हो सके। उन्होंने कहा कि किसान पराली जलाने की बजाय उसका उचित प्रबंधन कर लाभ कमाएं। पर्यावरण का संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। इसमें किसान को भी सहयोग देना चाहिए।

कृषि विभाग के उपनिदेशक की अपील पराली न जलाएं किसान   

जिला में किसानों को जागरूक करने के लिए जागरूकता कैम्प चलाए जा रहे हैं।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ पवन कुमार ने जिला के किसानों से धान की पराली न जलाने की अपील करते हुए कहा कि धान के बचे अवशेष में खेती के लिए उपयोगी 17 तत्व पाए जाते हैं। इसलिए इन्हें जलाए नही बल्कि खेत में ही जोत कर खेत की उपजाऊ शक्ति को बढ़ा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला में धान की कटाई का समय आ गया है। ऐसे में कृषि विभाग द्वारा स्कूलों में विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए 20 टीमें स्कूलों में जा रही है ताकि स्कूलों के विद्यार्थी भी किसानों को पराली प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर जागरूकता अभियान के भागीदार बनकर किसानों में जागरूकता लाई जा रही हैं।

डॉ पवन कुमार ने बताया कि धान के फसल अवशेष में आर्गेनिक कार्बन कंटेंट भी उपलब्ध होता है। जिसमें नाइट्रोजन 0.65 प्रतिशत व पोटेशियम की मात्रा करीब 0.30 प्रतिशत होती है। उन्होंने बताया की चूंकि जिला फरीदाबाद की भूमि में ऑर्गेनिक कार्बन कंटेंट की मात्रा 0.2 से 0.4 प्रतिशत के करीब है। ऐसे में धान की फसल अवशेष को पूसा डी कंपोजर की मदद से खेत मे ही सड़ा कर खेत की उपजाऊ शक्ति बढ़ाई जा सकती है।

डॉ पवन कुमार ने आगे कहा कि किसान जीरो टिलेज यंत्र के माध्यम से खड़ी फसल में भी गेहूं की बिजाई कर सकते है। रोटावेटर के माध्यम से खेत को जोत सकते है व सुपर सीडर की मदद से जुताई व बिजाई दोनों एक साथ  की जा सकती है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा कटाई से पहले ही इन सीटू एक्स सीटू कृषि यंत्र उपलब्ध कराए गए है जिस पर 50 प्रतिशत की अनुदान राशि व्यक्तिगत किसान व 80 प्रतिशत की अनुदान राशि कस्टम हायरिंग सेंटर को दी गई है।

पलवल पुलिस के हांथ लगी बड़ी कामयाबी, साइबर ठगों के अंतरराज्य गिरोह का किया पर्दाफाश

 palwal-police-haryana

हरियाणा: दिनांक 3 अक्टूबर 2022,  इंस्पेक्टर सत्यनारायण प्रभारी थाना साइबर क्राइम पलवल ने जानकारी देते हुए बताया कि जन्म एवम् मृत्यु रजिस्ट्रार, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिनगवॉ नूह डा. लियाकत अलि पुत्र मोहम्मद अलि गांव रनियाला खुर्द उटावड़ पलवल  ने पुलिस अधीक्षक जिला नूह कार्यालय में पत्र क्रमांक संख्या: PHC/PIN/2021/153 दिनांक 02.06.2021 तहत अपनी शिकायत दर्ज कराई थी कि Civil Registration System (CRS) Portal पर PHC पिनगवां की User ID से फर्जी Birth Delay Cases की 51 Entry की गईं। जब दिनांक 31 मई 2021 को अपनी USER ID LOGIN करना चाहा तो पासवर्ड बदला हुआ मिला। 

इसके तत्काल बाद जिला जन्म एवम् मृत्यु रजिस्ट्रार (नुहं ) कार्यालय में फोन से सम्पर्क किया और उन्हे इसके बारे में बताया फिर उन्होंने तुरंत बाद User ID  की प्रोफाइल को चैक किया तो पता चला की इस User ID की gmail id बदल (HACK) कर दी गई। जिस शिकायत पर मु० न० 105 तिथी 24-08-2021 धारा 419/420/467/468/471/201 भा.दं.सं. व धारा 66 बी, 66 सी व 72 आई टी एक्ट थाना पिनगवा नुहं में दर्ज किया गया। जिसका अनुसंधान जिला नूह की विभिन्न जांच इकाइयों द्वारा अमल में लाया गया।

आगे प्रभारी थाना पलवल ने बताया कि मामले की आगामी जांच पुलिस महानिदेशक हरियाणा एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दक्षिण मंडल रेवाड़ी के आदेश अनुसार जिला पलवल पुलिस को जुलाई माह में  प्राप्त हुई। जिसकी विवेचना के दौरान राजेश दुग्गल आईपीएस पुलिस अधीक्षक पलवल के कुशल मार्गदर्शन में कार्य करते हुए साइबर क्राइम थाना पुलिस ने संबंधित पीएचसी से रिकॉर्ड प्राप्त किया जिसमें कुल 130 फर्जी प्रमाण पत्र जारी होने पाए गए तथा साइबर तकनीकी का इस्तेमाल करते हुए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह की तह तक पहुंच गई। 

मामले में दिनांक 2 अक्टूबर 2022 को गैंग की मुख्य महिला आरोपी सपना कुमारी पुत्री सरोज गोंद निवासी बलही खास कर्कताह कटैया, गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार किया जिसने गहन पूछताछ के दौरान चौंकाने वाले आंकड़े बताते हुए बताया  कि उसकी इस गैंग ने अब तक बिहार झारखंड एवं हरियाणा में 700 फर्जी प्रमाण पत्र जारी किए हैं। जांच के दौरान महिला आरोपी व  गैंग के खिलाफ रांची में भी इस प्रकार का एक अन्य  मामला दर्ज होना पाया गया। महिला आरोपी को पेश अदालत नूह किया गया जहां अदालत के आदेश पर बंद कारागार की सादर आदेश फरमाए। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

फरीदाबाद पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने किया स्वागत

krisan-pal-gurjar

फरीदाबाद, 03 अक्टूबर। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज फरीदाबाद सेक्टर- 79 स्थित ओमेक्स वर्ल्ड स्ट्रीट में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत की। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी सविता कोविंद व उनकी स्वाति कोविंद भी कार्यक्रम में मौजूद रही।

कार्यक्रम में पहुंचने पर केंद्रीय भारी उद्योग एवं ऊर्जा राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, विधायक राजेश नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने फूलों का बुक्के देकर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और धर्मपत्नी सविता कोविंद का स्वागत किया।

इस अवसर पर उपायुक्त विक्रम, एसडीएम परमजीत चहल, एसीपी सत्यपाल यादव सहित कई अधिकारीगण मौजूद थे।

BJP-JJP गठबंधन सरकार हरियाणा में चहुंमुखी विकास कर रही है: अजय भड़ाना

ajay-bhadana-bjp-jjp-haryana

फरीदाबाद। बडखल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 के अंतर्गत आने वाले ए ब्लाक शिवदुर्गा विहार में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा डी प्लान के तहत दी गई ग्रांट से इंटरलॉकिंग टाइल्स से सड़क बनाने के कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान जजपा नेता अजय भड़ाना ने स्थानीय लोगों ने नारियल फुड़वाकर इस कार्य की शुरूआत करवाई। इस सड़क के बनने की शुरूआत होने से लोगों में खुशी का माहौल बन गया है और शिवदुर्गा विहार कालोनी के स्थानीय लोगों ने जजपा नेता अजय भड़ाना का धन्यवाद किया।  

इस मौके पर जजपा नेता अजय भड़ाना ने कहा कि हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला  हरियाणा के साथ-साथ फरीदाबाद का भी विकास करवाने में कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ रहे। उन्होंने कहा कि बडखल क्षेत्र में गलियों को पक्का करवाने, पीने के पानी की समस्या को दूर करने तथा बिजली की बेहतर व्यवस्था जैसे कार्य करने के लिए उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हुए है। भड़ाना ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला युवा है और राजनैतिक परिवार से होने के कारण उन्हें पूरे हरियाणा के बारे में पूरी जानकारी है, इसलिए वह हर जिले, हर गली का विकास करवाने में प्रयासरत है। 

अजय भड़ाना ने कहा कि वार्ड नंबर 23 में उपमुख्यमंत्री के प्रयासों से काफी विकास कार्य करवाए जा रहे है, यहां विकास का पहिया घूमने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि आने वाले दिनों में वार्ड 23 के अंतर्गत आने वाले अन्य एरियों में विकास का सिलसिला बदस्तूर जारी रहेगा। इस अवसर पर उदयवीर भड़ाना, सतवीर रेक्सवाल, दुभेष तिवारी, माता प्रसाद पाठक, प्रभा पाठक, विद्यावती, सुधा शास्त्री, शीनू ठाकुर, दुर्गावती, बिंदू तिवारी, मीरा देवी, सतीश भड़ाना, अजीत कुमार, गोपाल, प्रकाश कुमार, रामबाबू, गौरी शंकर, कम सिंह, विनोद पाठक, नरदेव, सुरेश कुमार, रविन्द्र चौहान, दीपक गुप्ता, कन्हैयालाल, अनूप, रक्सवाल सिंह, चुन्नीलाल, सतीश, सन्नी प्रधान, कुंदन ठाकुर, नवीन शर्मा, नीरज भड़ाना सहित अनेकों कालोनीवासी मौजूद थे।

अवैध हथियार सहित 15000 के इनामी बदमाश को पुलिस ने दबोचा

kaithal-police-haryana

चंडीगढ़,  हरियाणा पुलिस ने कैथल जिले से 15,000 रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल और दो कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान करोडा निवासी राकेश उर्फ रिंकू के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ जिला कैथल में पहले से ही 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी शराब ठेके पर फायरिंग करके घातक हमला करने के दो मामलों में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर 15000 रुपये का नकद इनाम घोषित किया गया था।

गश्त के दौरान अपराध जांच एजेंसी की टीम को एक विश्वसनीय सूत्र से आरोपी के बारे में गुप्त सूचना मिली। गुप्त मुखबिर के कहने पर पुलिस दल ने आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किये।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच की जा रही है। 

ठगों से बचना है तो विदेशियों से दोस्ती करते समय बरतें सावधानी- IPS ओपी सिंह

state-crime-branch-haryana-ips-op-singh

चंडीगढ़ 21 सितंबर - साइबर जालसाज़ी से बचने का सबसे बेहतर तरीका है, उसके बारे में जागरूक होना, लेकिन फिर भी अगर फ्रॉड हो जाये तो क्या किया जाना चाहिए ? इसका जवाब है नेशनल साइबर हेल्पलाइन 1930। अगर साइबर हेल्पलाइन पर समय रहते शिकायत की जाए तो आम आदमी की मेहनत की कमाई बचाई जा सकती है। इसी वादे पर स्टेट नोडल एजेंसी, साइबर के तौर पर कार्य कर रही स्टेट क्राइम ब्रांच खरी उतर रही है और सिर्फ 2 ही दिन में तुरंत कार्रवाई कर लाखों की साइबर ठगी को रोकने में सफलता हासिल की है।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया की सिर्फ पिछले 2 दिन में ही साइबर टीम ने सतर्कता कारण अलग अलग केस में आम जनता के करीबन साढ़े 26 लाख रूपए बचाये है। जालसाज़ बैंक और सोशल मिडिया द्वारा भरोसा कायम कर इन अपराधों को अंजाम दे रहे है जिनपर लगाम लगाने का काम साइबर हेल्पलाइन 1930 कर रही है।  

पैन कार्ड अपडेट करने के नाम पर ठगे साढ़े 23 लाख, 1930 पर शिकायत दर्ज कर बचाये

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया की साइबर जालसाजों ने रोहतक के सेक्टर 1 के रहने वाले एक व्यवसायी के खाते में पैन कार्ड अपडेट कराने का झांसा देकर खाते से करीबन साढ़े 23 लाख रूपए के फ्रॉड किया है। शिकायत में बताया गया कि जालसाजों ने इसके लिए उनके पास बैंक के नाम से एक मैसेज भेजा था। मैसेज में बताया गया कि नीचे दिये गए एक लिंक को क्लिक करके पैन कार्ड को अपडेट करें ताकि आपका खाता बंद ना हो। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने संबंधित लिंक को क्लिक किया जिसके कुछ देर के बाद ही उनके फोन पर साढ़े 23 लाख रूपए कटने का मैसेज आया।  साइबर थाना में मामला दर्ज कराने के दौरान पीड़ित को 1930 पर शिकायत दर्ज करने के लिए कहा गया जहाँ शिकायत करते हुए खाते को फ्रीज़ कर दिया गया। जिले के साइबर थाने ने बैंक में जाकर मामले की पड़ताल की तो जानकारी मिली की उक्त रकम को एक व्यवसायी के नाम से ऑनलाइन खाता बनाकर वहां ट्रांसफर कर दिया गया है।  बैंक ने अनुसन्धान अधिकारी को जानकारी दी की इतनी बड़ी रकम को इस खाते से दूसरे खाते में भेजने के लिए ठगों को एक ओटीपी की आवश्यकता होती है, जिसके बारे में व्यवसायी को पहले ही समझा दिया गया था की किसी को अपने खाते से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी नहीं देनी है। साइबर थाने की कार्रवाई पर अमल करते हुए बैंक द्वारा उपरोक्त रकम व्यवसायी के खाते में वापस भेज दी गयी। इस तरह से साइबर टीम की तुरंत कार्रवाई से एक बड़ी ठगी होने से बच गयी।    

विदेशी दोस्त बनकर ठग रहे है आम जनता को, 3 शिकायतों पर साइबर टीम ने बचाये सवा 3 लाख रूपए

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया की सोनीपत निवासी महिला ने शिकायत दी कि फेसबुक पर उसकी दोस्ती एक विदेशी लड़की से हुई।  कुछ समय बाद, विदेशी दोस्त ने मिलने आने का प्लान बनाया। पीड़िता ने बताया की उसके पास एक कॉल आयी जिसमें सामने वाले ने खुद को कस्टम अफसर बताया और कहा की आपकी दोस्त के पास काफी महंगे गिफ्ट है जिनके बदले आपको जीएसटी देना पड़ेगा वरना आपके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।  पीड़िता ने जीएसटी देने के लिए ठगों की बातों में आकर 2.20 लाख रूपए दे दिए।  ठगी के एहसास होने पर पीड़िता ने शिकायत 1930 दी, जिसपर तुरंत कार्रवाई करते हुए ठगों का खाता फ्रीज़ कर पीड़िता के 1.35 लाख तुरंत वापस कर दिए गए।  

वहीँ एक अन्य केस में कैथल निवासी साहब सिंह के पास अंतरराष्ट्रीय नंबर से फ़ोन आया जिसमें ठग ने खुद को कनाडा में रहने वाले उसके भाई का वकील बताया।  शिकायतकर्ता के अनुसार उक्त ठग ने कहा की आपके भाई का पुलिस के साथ झगड़ा हो गया है और पुलिस उसे डिपोर्ट कर रही है और अगर उसे अपने भाई को बचाना है तो पैसे देने पड़ेंगे। बातों में आने के कारण उसने तुरंत 1 लाख रूपए दे दिए। मोडस ऑपरेंडी समझ आने पर तुरंत शिकायत नेशनल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दी है जिस पर कार्रवाई करते हुए तुरंत साइबर टीम ने 90 हज़ार बचाये।  

इसके अलावा एक अन्य शिकायत में फरीदाबाद निवासी धर्मेंद्र ने गलती से 92 हज़ार अनजान व्यक्ति के खाते में भेज दिए।  गलती के एहसास होने पर शिकायतकर्ता ने बताया की अनजान खाताधारक से सम्पर्क किया गया तो उसने पैसे देने से मना कर दिया।  इस पर धर्मेंद्र सिंह द्वारा तुरंत शिकायत 1930 पर की गयी जिस पर कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने तुरंत 92 हज़ार रूपए फ्रीज़ कर वापस करवाए गए।  

विदेशी लोगों से दोस्ती करते समय बरतें सावधानी, निजी जानकारी ना करें शेयर : ओ.पी. सिंह , आईपीएस

प्रदेश के साइबर नोडल अधिकारी ओ.पी. सिंह , आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अपराध ने बताया की किसी भी तरह के प्रलोभन में ना आएं।  विदेशी लोगों से दोस्ती करने से पहले जांच पड़ताल ज़रूर करें।  सोशल मिडिया पर आजकल जालसाज़ अपने शिकार ढूंढ रहे है और सतर्कता से ही हम इससे बच सकते है।  यदि किसी रिश्तेदार की मदद के नाम पर कोई कॉल आये तो जल्दबाज़ी में फैसला ना लें। इसके अतिरिक्त, हरियाणा पुलिस , सभी जिलों में महीने के प्रथम बुधवार को साइबर जागरूकता दिवस मना रही है जिसमें साइबर राहगीरी से जनता को जागरूक किया जा रहा है।  इसके अलावा, सभी जिलों के साइबर नोडल अधिकारीयों के साथ समय समय पर मीटिंग की जा रही है ताकि साइबर जालसाज़ी की नई नई मोडस ऑपरेंडी से आम जनता को बचाया जा सके।

29 सितम्बर को आयोजित रोजगार मेले की अध्यक्षता करेंगे केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर

CENTRAL-MINISTER-krishanpal-gurjar

फरीदाबाद, 20 सितम्बर। डीसी विक्रम ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पखवाड़ा के तहत आगामी 29 सितम्बर बुधवार को स्थानीय सेक्टर-12 के कन्वेंशन हाल में विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले की अध्यक्षता भारत सरकार के भारी उद्योग एवं ऊर्जा विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर करेंगे। 

युवाओं को स्वरोजगार के लिए  आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। डीसी विक्रम ने कहा कि रोजगार मेले में  बेरोजगारों को स्वरोजगार देकर भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार युवाओं को कौशल के आधार रोजगार मुहैया करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले में जिला फरीदाबाद की कंपनियों को भागीदार बनाया जाएगा। जहां युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।  इसके लिए सरकार ने एनसीआर में सीक्रेट पॉलिसी बनाई गई। जिसमें औद्योगिक क्षेत्र में सक्षम युवाओं को स्वरोजगार देने में सरकार हर संभव मदद की जा रही है।

सरकार की नई पॉलिसी के तहत कौशल विकास और आईटीआई पास युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मल्टीनेशनल कंपनियों में युवाओं को रोजगार के लिए आवेदन लेकर उन्हें रोजगार दिलवाया जाएगा।

बैठक में नगराधीश नसीब कुमार, जिला रोजगार अधिकारी सुनीता यादव,श्रम विभाग के अजय पाण्डु, प्रिंसिपल डॉ महेन्द्र कुमार गुप्ता, प्रिंसिपल डॉ नरेन्द्र कुमार, कुमारी नीतू कपूर, कुमारी सोनिया, पदम सिंह, प्रताप सिंह सहित बैठक से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों और शैक्षणिक संस्थानों व एफआईए के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

भारत युवा शक्ति के दम पर विश्व का नेतृत्व करने में सक्षम है- कृष्णपाल गुर्जर

bjp-leader-krishnpal-gurjar

फरीदाबाद, 19 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिवस को पूरे भारतवर्ष में सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को सेक्टर-81 स्थित भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री गोल्डी अरोड़ा के कार्यालय पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शिरकत करते हुए रक्तदाताओं की हौसला अफजाई की।

सर्वप्रथम भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री गोल्डी अरोड़ा, युवा समाजसेवी पारस राय सहित अनेकों युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर सहित अन्य भाजपा नेताओं का जोरदार स्वागत किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत विश्व की प्रमुख आर्थिक शक्ति बनकर उभरा है और पूरे विश्व में आज भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है। भारत में 37 करोड़ युवा शक्ति है। हम सबने मिलकर इस युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में इस युवा शक्ति के दम पर भारत पुनः: विश्व का नेतृत्व करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है और सबसे पुण्य का काम है क्योंकि जरूरत के समय में दिया गया रक्त आपातकाल में दूसरे मनुष्य की जान बचा सकता है।

उन्होंने रक्तदान शिविर आयोजन करने पर जिला महामंत्री गोल्डी अरोड़ा और उनकी पूरी टीम को बधाई दी।

भाजयुमो के जिला महामंत्री गोल्डी अरोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में जहां देश और प्रदेश उन्नति की ओर आगे बढ़ रहे है वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के आर्शीवाद से फरीदाबाद विकास के नए मुकाम हासिल कर रहा है, पिछली सरकारों में यह जिला विकास के मामले में पिछड़ गया था, लेकिन पिछले आठ सालों में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सरकार के साथ मिलकर इस जिले को उसका खोया हुआ गौरव लौटाने का काम किया है।रक्तदान शिविर में 62 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, निवर्तमान वरिष्ठ उप महापौर देवेंद्र चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता सोहन पाल सिंह, जिला परिषद चेयरमैन विनोद चौधरी, जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल, डॉ. आरएन सिंह, जिला उपाध्यक्ष पंकज रामपाल, अमर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अमित मिश्रा, समाजसेवी राज भाटिया सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

2024 में फिर से देश व प्रदेश में खिलेगा कमल- यशवीर डागर

BJP-leader-Yashveer-Dagar-2024

फरीदाबाद। एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता यशवीर डागर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जनहितैषी नीतियों को भाजपा कार्यकर्ता एनआईटी क्षेत्र में घर-घर दस्तक देकर लोगों तक पहुंचाएंगे और पिछले आठ सालों में भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश की दिशा और दशा बदलने का काम किया है, आज हर व्यक्ति प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियों में अपना पूर्ण विश्वास जता रहा है।  यशवीर डागर एनआईटी के सेक्टर-55 स्थित कृष्णा वाटिका में रविवार को भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। 

इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि देश-प्रदेश में मिशन 2024 की शुरूआत हो चुकी है और भाजपा कार्यकर्ता भी कमर कस लें और आठ सालों में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में शुरू की गई योजनाओं को घर-घर जाकर लोगों को बताएं ताकि देश और हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनें और विकास का यह सिलसिला बदस्तूर जारी रहे। यशवीर डागर ने कहा कि आज विपक्ष पूरी तरह से हताश है, उसके पास सरकार को घेरने के लिए कोई मुद्दा ही नहीं है इसलिए वह आधारहीन बातें करके लोगों को बरगलाने के प्रयास में जुटा है, लेकिन जनता जनार्दन पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी के साथ है और 2024 में फिर से देश व प्रदेश में कमल खिलाने का संकल्प ले चुकी है। 

उन्होंने कहा कि बेशक एनआईटी क्षेत्र में भाजपा का विधायक ना हो, लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आर्शीवाद से समूचे क्षेत्र के कोने-कोने में विकास कार्य प्रगति पर है, जहां सीमेटिंड सड़कें, बड़ी सीवरेज लाईनें, बरसाती पानी की निकासी, गलियों में इंटरलॉकिंग टाईलें, पीने के पानी की व्यवस्था करवाना जैसे कार्य करवाकर सरकार अपना दायित्व जनता के प्रति पूरा कर रही है, इसके लिए एनआईटी क्षेत्र की जनता हमेशा मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ऋणी रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2019 के चुनावों में एनआईटी क्षेत्र में जो कमी रह गई थी, उसे जनता 2024 में पूरा करेगी और इस क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार को भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा में भेजेगी। 

इस अवसर पर निवर्तमान पार्षद मुकेश डागर, ऋषि चौधरी, कविन्द्र फागना, राजपाल दहिया, शमशेर रावत, संतोष धनखड़, मदनलाल जांगड़ा, रमेश बिष्ट, अशोक कुमार, रविन्द्र राघव, जगदीश कुमार, महंत राम गिरी, शेर सिंह भाटिया, बिट्टू बजरंगी, प्रवीन शर्मा, गुरुचरण डोरा, राजेश लखेरा, मुन्ना प्रधान, अमित कुमार सहित एनआईटी क्षेत्र के कई गांवों से आए पंच-सरपंच, नंबरदार सहित कालोनियों के मौजिज लोग उपस्थित थे। 

अंत्योदय रोजगार मेलों में लगभग 30000 लोगों को मिला रोजगार- CM खट्टर

cm-manohar-lal-khattar-haryana

चण्डीगढ़, 17 सितंबर -गुरु द्रोण की नगरी गुरुग्राम में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजकीय श्रमिक दिवस समारोह में मनोहर लाल ने कहा कि सरकार द्वारा रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए समय-समय पर ब्लॉक स्तर पर अंत्योदय रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। अंत्योदय रोजगार मेले में लगभग 30000 लोगों को रोजगार दिया गया है। श्रमिकों की शिकायतों के शीघ्र निपटान हेतु ऑनलाइन शिकायत निवारण पोर्टल भी शुरू किया गया है। ‘मुख्यमंत्री महिला निर्माण श्रमिक सम्मान योजना’ के तहत सभी पंजीकृत महिला श्रमिकों को कपड़ों व उनकी व्यक्तिगत जरूरत के लिए 5100 रुपये की सालाना वित्तीय सहायता दी जाती है। 

निजी क्षेत्र के उद्यमों में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश के युवाओं को 75 प्रतिशत आरक्षण दिया है।  इसी तरह कई अन्य योजनाओं के जरिए श्रमिकों और उनके परिवार की बेहतरी के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2020 में, श्रम विभाग को आवंटित 49 व्यापार सुधारों को पूर्ण रूप से लागू करके हरियाणा पूरे देश में अग्रणी स्थान पर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने उद्यमियों को बेहतर वातावरण देने के लिए ईज ऑफ डूइंग को सुचारू रूप से लागू किया है।  

हरियाणा कौशल विकास मिशन के तहत लगभग 2 लाख युवा हुए प्रशिक्षित

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, उन्हें स्वरोजगार के लिए हुनरमंद बनाने, डिजिटल तौर पर दक्ष बनाने और अपना कारोबार शुरू करने के काबिल बनाने के लिए अनेक नई पहल की हैं। इनसे हमारे युवाओं में एक नये उत्साह का संचार हुआ है। युवाओं को परम्परागत व्यवसायों के साथ-साथ आधुनिक व्यवसायों में भी प्रशिक्षण देने के लिए ‘हरियाणा कौशल विकास मिशन’ बनाया गया है। इसके तहत लगभग 2 लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है। युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण देने के लिए 'उद्योग मित्र योजना' चलाई जा रही है। वहीं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों व तकनीकी संस्थानों में विद्यार्थियों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

हरियाणा में इंडस्ट्री का बड़ा हिस्सा गुरुग्राम में मौजूद: राव इन्द्रजीत सिंह

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। कोरोना काल के बाद देश की जीडीपी तेजी से बढ़ी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इंडस्ट्री का बड़ा हिस्सा गुरुग्राम में मौजूद है। हरियाणा की इंडस्ट्री का देश के विकास में बड़ा योगदान है।

मनोहर लाल के नेतृत्व में श्रमिकों का सम्मान बढ़ाने की परंपरा हुई शुरू - अनूप धानक

श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक ने अपने सम्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में श्रमिकों का सम्मान बढ़ाने की परंपरा शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के कल्याण के लिए सरकार ने उच्च शिक्षा, स्वरोजगार व वित्तीय सहायता देने के लिए अनेक योजनाएं चलाई है। श्रमिकों व उनके आश्रितों को अनेक योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। श्रमिकों के बच्चों को पहली से आठवीं तक नि:शुल्क पुस्तकें व वर्दी उपलब्ध कराई गई है।

कार्यक्रम में 20 श्रमिक और 15 उद्यमी सम्मानित

उल्लेखनीय है कि समारोह में राज्य की प्रगति में योगदान के लिए 20 श्रमिकों और 15 उद्यमियों को सम्मानित किया गया है। श्रम रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाले एक श्रमिक को 2 लाख रुपये, श्रम भूषण पुरस्कार प्राप्त करने वाले एक श्रमिक को 1 लाख रुपये, हरियाणा श्रम वीर तथा श्रम वीरांगना पुरस्कार प्राप्त करने वाले 18 श्रमिकों को 51-51 हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप दिये गये। वहीं श्रमिकों के कल्याण व उनकी बेहतरी के लिए उद्यमियों को हरियाणा राज्य सुरक्षा, कल्याण और स्वास्थ्य पुरस्कारों से नवाजा गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राजकीय श्रमिक दिवस समारोह में श्रम एवं रोजगार विभाग की योजनाओं पर आधारित 9 पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया। इस अवसर पर विधायक संजय सिंह, श्रम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राज शेखर वुंदरु व अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

थैलेसीमिया से ग्रस्त व्यक्तियों का होगा फ्री मेडिकल टेस्ट और मिलेंगे 2500 रुपये प्रतिमाह- CM मनोहर लाल

cm-manohar-lal-khattar-haryana

चंडीगढ़, 17 सितंबर - हरियाणा में थैलेसीमिया से ग्रस्त व्यक्तियों को 2500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे तथा इनके स्वास्थ्य जांच के लिए आवश्यक मैडिकल टेस्ट भी फ्री होंगे ताकि बीमारी के ईलाज पर होने वाले खर्च का भार व्यक्ति के परिजनों पर न पड़े।

यह घोषणा हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने शनिवार को गुरुग्राम में समरस हिंदु मंच द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर के अवसर पर बोलते हुए की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने शिविर में उपस्थित थैलेसीमिया से ग्रस्त बच्चों व उनके परिजनों के साथ समूह चित्र करवाकर उनका मनोबल बढाया।

मनोहर लाल ने इस मौके पर थैलेसीमिया से पीड़ित 125 बच्चों को नगर निगम गुरुग्राम की ओर से एक साल के लिए रक्तजांच व एमआरआई इत्यादि बिल्कुल मुफ्त करवाने से संबंधित कार्ड भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि थैलेसीमिया एक गंभीर बीमारी है, जिसमें एक अवधि के बाद व्यक्ति का खून बदलना पड़ता है और इसका ईलाज महंगा है।

हरियाणा सरकार ने आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ाया, 22 लाख परिवारों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों को इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए लागू की गई आयुष्मान भारत योजना केंद्र और राज्य सरकार की मिली जुली योजना है। केंद्र सरकार के मापदण्डों के अनुसार हरियाणा में साढे़ 15 लाख परिवार इस योजना में कवर हो रहे थे, लेकिन राज्य सरकार ने इस योजना का दायरा बढ़ाया, जिसके कारण अब हरियाणा के 22 लाख परिवार इस योजना के दायरे में आ गए हैं।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें भगवान विश्वकर्मा के दिखाए रास्ते पर चलते हुए देश और प्रदेश की तरक्की में अपना योगदान सुनिश्चित करना है

मुख्यमंत्री ने कहा कि समरस हिंदु मंच ने आज प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर लगाकर 1100 युनिट एकत्रित करने का संकल्प लिया है। उन्होंने रक्तदान को पुण्य का कार्य बताते हुए कहा कि दान किए गए रक्त की पूर्ति व्यक्ति के शरीर में महीने भर में हो जाती है। कई रक्तदाता तो तीन महीने में रक्तदान करते रहते हैं। रक्तदान करने वाला व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति को जीवनदान देता है और यही मानवता है। इस अवसर पर मेयर मधु आजाद, निगम पार्षद मधु बत्रा सहित जिला प्रशासन के अधिकारीगण व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

IPS, IAS अधिकारियों की फोटो लगा कर अब ठगी नहीं कर पाएंगे ठग- IPS OP Singh

op-singh

चंडीगढ़ ,17 सितंबर - एक नई मोडस ऑपरेंडी आयी है जिसमें साइबर क्रिमिनल्स ठगी और एक्सटॉर्शन के लिए पुलिस के आला अधिकारियों,  तक के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। अफसरों की फोटो का इस्तेमाल कर अपराधी फेक व्हाट्सएप प्रोफाइल बना  कर मातहत अफसरों से लेकर व्यवसायियों तक को व्हाट्सएप मैसेज भेजकर पैसे की मांग करते हैं ।  सीनियर आईएएस- आईपीएस व अन्य अधिकारियों की फोटो लगाकर होने वाले साइबर अपराध को समझने और रोकने के लिए स्टेट क्राइम ब्रांच नोडल एजेंसी, साइबर क्राइम हरियाणा द्वारा प्रदेश के साइबर नोडल अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए स्पेशल ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। विदित है कि इस तरह के होने वाले अपराधों की रोकथाम के व्हाट्सएप के नोडल अधिकारी के साथ हरियाणा पुलिस अधिकारियों की की गत दिनों मीटिंग हुई थी जिसमें कम्पनी से इस नई मोडस ऑपरेंडी पर समाधान के लिए कहा गया था।  इसके लिए व्हाट्सएप की तरफ से अब एक नए फीचर को लागू किया गया है जिसमें इस तरह के अपराध की तुरंत रोकथाम की जा सकती है। 

कई राज्यों में हो चुका है इस तरह का अपराध, खरीदवाए जाते हैं गिफ्ट कार्ड, मांग लेते हैं पेमेंट  

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया की इस मोडस ऑपरेंडी में आईपीएस, आईएएस अधिकारियों की फोटो इंटरनेट से डाउनलोड की जाती है और वर्चुअल वॉट्सऐप नंबर के स्टेटस में डीपी लगा दी जाती है।  साइबर अपराधी अक्सर अन्य जूनियर अधिकारियों को मैसेज करते हैं जिसमें गिफ्ट कार्ड लेने के लिए या निजी जरूरतों के लिए पैसे मांगे जाते हैं , जिसे कुछ दिनों बाद वापस करने के लिए लिखा जाता है। सीनियर अधिकारी की फोटो होने के कारण अधिकारी अक्सर भ्रमित हो जाते हैं । देश के कई राज्यों में ऐसे अपराध संज्ञान में आये हैं ।  

नए फीचर में कर सकेंगे ऐसे प्रोफाइल को निष्क्रिय, हुई प्रदेश के नोडल अधिकारियों की ट्रेनिंग

स्टेट क्राइम ब्रांच , नोडल एजेंसी, साइबर द्वारा प्रदेश भर के साइबर अधिकारियों और नोडल अफसरों के लिए ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया।  जिसमें बताया गया की एलइआरएस (लॉ एनफोर्समेंट रिस्पांस सिस्टम) में ऐसे नए फीचर को लागू किया गया है जिसमें यदि कोई ऐसी व्हाट्सप्प प्रोफाइल पुलिस के संज्ञान में आती है, तो उसे तुरंत बंद करवा सकते हैं ।  इस कार्यशाला में प्रदेश भर के जिलों से करीब 72 नोडल अधिकारियों व कर्मचारियों ने ऑनलाइन भाग लिया।  इस ऑनलाइन ट्रेनिंग सेशन में बताया गया कि यदि प्रोफाइल पर किसी अधिकारी की फोटो लगा रखी है तो कैसे अनुसन्धान करना है , किस तरह से कंप्लेंट को ट्रेस करना है और कैसे जल्द से जल्द साइबर अपराधी को गिरफ्त में लाना है।  

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया की व्हाट्सप्प हैक करने के लिए जिन मोबाइल ऍप्लिकेशन्स का इस्तेमाल किया जाता है, उसकी क्या कार्यप्रणाली है और उसे कैसे रोका जाए। इसके अतिरिक्त नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर आने वाली तकनीकी सवालों का जवाब दिया गया जिससे साइबर अपराध को और बेहतर तरीके से रोका जा सकता है। इस पोर्टल को भारत सरकार द्वारा लागू किया गया है जिसमें पीड़ित को थाने आने की ज़रूरत नहीं है और पोर्टल द्वारा शिकायत थाने स्वत ही पहुँच जाएगी।  इसके अतिरिक्त यदि कोई पीड़ित अपनी निजी जानकारी उजागर नहीं करना चाहता है तो उसके लिए भी ऑप्शन है जहाँ वो अपनी जानकारी को गुप्त रख सकता है।

अधिकारियों की फोटो मिल जाती है इंटरनेट से, भ्रमित ना हो - ओपी सिंह, आईपीएस

इस तरह के साइबर अपराध की मोडस ऑपरेंडी को अपनाना साइबर अपराधियों के लिए आसान है। चूँकि सभी प्रदेश के सभी अधिकारियों के फोटो व नंबर ऑनलाइन आसानी से मिल जाते है तो साइबर अपराधी झूठी प्रोफाइल बनाकर अन्य अधिकारियों के पास व्हाट्सएप पर मैसेज भेज देते है। उच्च अधिकारी की फोटो लगे होने के कारण, सामने वाला सवाल नहीं कर पाता है और जैसा कहा जाता है सामने वाला वैसे ही करता है। इस तरह के अपराधों में ध्यान देने की ज़रूरत है । कभी भी जल्दबाज़ी में फैसले ना लें।  यदि मैसेज पर कोई कुछ खरीदने को कहता है या अन्य कोई डिमांड करता है तो एक बार फ़ोन पर बात अवश्य करें। इस ट्रेनिंग सेशन में प्रदेश के सभी साइबर नोडल अधिकारीयों और साइबर डेस्क पर नियुक्त कर्मचारियों को इस नयी मोडस ऑपरेंडी में बारे में बताया जाए। जिस तरह से साइबर क्राइम अपना रूप बदल रहा है उसी तरह से पुलिस भी हाईटेक हो रही है।  भविष्य में भी साइबर कर्मचारियों के लिए इस तरह की ट्रेनिंग का आयोजन किया जाता रहेगा। आम जनता से भी कहा जाता है की यदि कोई अनजान नंबर से कोई मैसेज आता है तो जांच पड़ताल अवश्य करें।  किसी की बातों में ना आएं। साइबर अपराध होने पर तुरंत अपनी शिकायत 1930 पर ज़रूर दें।

NIT फरीदाबाद में लगे नीरज शर्मा जिंदाबाद के नारे

nit-faridabad-mla-neeraj-sharma-haryana

हरियाणा: फरीदाबाद, एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा आज दिनंाक 16 सितबंर 2022 को वार्ड-9 में सुरेश तेवितया वाली गली में ट्यूब्ल का शिलान्यास करने पहुचे तो जनता द्धारा नीरज शर्मा जिदाबाद के नारे लगाकर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर सुरेश तेवतियां ने बताया की वार्ड-9 में उनके एरिया में पानी की काफी समस्या थी जिसके बारे में उनके द्धारा समय समय पर विधायक जी को अवगत करवाया गया था। आज उसी कढी में विधायक नीरज शर्मा जी द्धारा जो इस ट्यूब्ल का कार्य शुरू करवाया गया है इसके लिए वार्ड-9 की जनता विधायक जी की बहुत-2 अभारी है। 

इस मौके पर विधायक नीरज शर्मा ने बताया की उनके द्धारा वार्ड-9 में 8 ट्यूब्लों को पास करवाया गया है जिनके टेंडर हो गए है अब एक-2 करके इन ट्यूब्लों का कार्य शुरू करवाया जाएगा। इन सभी ट्यूब्लों के लगने से आने वाले समय में वार्ड-9 में पानी की अधिक समस्या नही होगी। विधायक नीरज शर्मा को हंा-2 काली मदिंर वाली गली वासियों ने अनुरोध किया की उनकी गली के ट्यूब्ल का कार्य जल्द शुरू करवाया जाए। इसपर विधायक नीरज शर्मा ने बोलते हुए कहंा की कुछ नेतांओ को जनता ने धर बैठा दिया है लेकिन वह फिर भी अपनी ओछि राजनीति कर रोटिंया सेक रहे है यही कारण है की आज इस ट्यूब्ल का कार्य अधर में लटक गया है। विधायक शर्मा ने विश्वास दिलाया की जल्द ही आपके ट्यूब्ल के कार्य को शुरू करवाया जाएगा।

इस मौके पर ढोल नगाडों से सुरेश तेवतिया एंव उनके साथियों द्धारा फुल मालाओ से स्वागत किया गया। सभी द्धारा नीरज शर्मा जिदांबाद के नारे लगाए गए। इस मौके पर इन्द्रपाल फौजी, गिर्राज मुदगिल,गुडडृ भडाना, राहुल भडाना, राजेन्द्र ठाकुर, भानूप्रताप, इस्लाम खान, हरीराज, अमीलाल, हुकम सिंह, धनश्याम, कन्हैया लाल, धर्मपाल, डुलीचंद, विनय कुमार, रामकुमार, पचौरी, रवि पाल, सुंदर दहिया, जगबीर, बृजलाल यादव, अमीचंद, देवी, सतेन्द्र, नवीन कौशिक, बिट्टू, करमबीर, फौजी जाट, सतबीर,रामबीर, नीरंजन, फुल सिंह, मदनलाल, पप्पू दहिया, मुररी एंव अन्य गणमान्य साथी उपस्थित रहे।

'ग्राम दर्शन पोर्टल' के जरिये गाँव की समस्या व समाधान सीधे सरकार को बताएं- DC विक्रम

Tell-the-problem-and-solution-of-your-village-directly-to-the-government-through-Gram-Darshan-Portal-D-C-Vikram

फरीदाबाद, 16 सितंबर। ग्रामीण अंचल के निवासी अब सरकार को विकास कार्यों संबंधी मांग, शिकायत और सुझाव सीधे ऑनलाइन माध्यम से दे सकेंगे।

हरियाणा सरकार द्वारा इसके लिए ऑनलाइन  https://gramdarshan.haryana.gov.in/ पोर्टल शुरू किया गया है।

उपायुक्त विक्रम ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम दर्शन पोर्टल सरकार की एक व्यापक, सहभागी, पारदर्शी और जवाबदेह पहल है। इसका उद्देश्य निर्वाचित प्रतिनिधियों, सरकार और ग्रामीण निवासियों के बीच संबंध स्थापित करना है। यह पोर्टल ग्रामीणों को अपनी मांग, शिकायत व सुझाव देने का एक सुविधाजनक एवं सरल माध्यम है।

डीसी ने बताया कि इस पोर्टल पर ग्रामीणों द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर भविष्य की विकास योजनाओं का खाका तैयार किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने विभाग से संबंधित कार्यों की प्राथमिकताएं तय करें। उन्होंने बताया कि सरकार की प्राथमिकता लोगों की शिकायतों का निवारण करना है।

अपने गांव की शिकायत ही की जा सकेगी दर्ज

ग्राम दर्शन पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति केवल अपने स्थाई निवास के गांव (जो परिवार पहचान पत्र में दर्ज हो) के संबंध में शिकायत दर्ज कर सकेगा। ग्रामीणों द्वारा दिया गया सुझाव और मांग सीधे सरपंच/पंचायत समिति सदस्य/जिला परिषद सदस्य/विधायक और सांसद को दिखाई देंगे। सभी जनप्रतिनिधियों को उनके अधिकार क्षेत्र के ही सुझाव डैशबोर्ड पर दिखाई देंगे, जिन्हें संबंधित जनप्रतिनिधि संस्तुति के साथ आगे बढ़ा सकेंगे।

एसएमएस से मिलेगी सुझाव/शिकायत के स्टेटस की जानकारी

पोर्टल पर सुझाव/शिकायत दर्ज कराने के साथ ही एक आईडी जनरेट होगी जो संबंधित आवेदक को एसएमएस के माध्यम से मिलेगी। इसके साथ ही आवेदक को समय समय पर सुझाव/शिकायत पर हुई कार्रवाई की अपडेट सूचना एसएमएस के माध्यम से मिलती रहेगी।

साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए 5000 पुलिस कर्मियों को दी जायेगी स्पेशल ट्रेनिग-ओ पी सिंह

Special-training-will-be-given-to-5000-police-personnel-to-check-cyber-crime-OP-Singh

चंडीगढ़, 16 सितंबर -  ओ पी सिंह, जो साइबर अपराध के लिए राज्य नोडल अधिकारी हैं, ने गुरुवार को साइबर अपराध के लिए 29 साइबर पुलिस थाना एसएचओ और सभी जिला नोडल अधिकारियों (डीएसपी और एएसपी) की बैठक की अध्यक्षता की और अधिकारियों से साइबर अपराधों की शिकायतों का अधिक तेजी से निपटान करने का आह्वान किया। सिंह बताते हैं कि इस साल अगस्त तक साइबर क्राइम की 36,996 शिकायतें साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930, पोर्टल साइबर क्राइम डॉट जीओवी डॉट इन, 309 साइबर-डेस्क और 29 साइबर पुलिस स्टेशनों पर प्राप्त हुई थीं। इनमें से 20,484 प्रक्रियाधीन हैं और 15,057 का निपटारा किया जा चुका है।

राज्य नोडल अधिकारी ओपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस साल अगस्त तक राज्य में हेल्पलाइन नंबर 1930, साइबर क्राइम पोर्टल, 309 साइबर डेस्क और 29 साइबर पुलिस थानों पर साइबर अपराध से संबंधित 36,996 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। उनमें से 20,000 से अधिक पर जांच चल रही है और 15,057 का निपटारा कर दिया गया है।

जानकारी अनुसार, राज्य अपराध शाखा के साइबर पुलिस स्टेशन, पानीपत और सोनीपत, शिकायतों के अधिकतम निपटान करने वाली शीर्ष तीन इकाइयों में शामिल हैं। इसके अलावा, जांच पूरी करने वाले शीर्ष तीन जिलों में करनाल, सिरसा और भिवानी शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त जानकारी देते हुए बताया कि मीटिंग में हाई वैल्यू के 88 मामलों पर काम करने पर विशेष जोर दिया, जिसमें धोखाधड़ी की राशि 5 लाख रुपये से अधिक थी। उन्होंने ऐसे आठ मामलों के जांच अधिकारियों की सराहना की जिन्हें सफलतापूर्वक सुलझा लिया गया और 58 जालसाजों को गिरफ्तार किया गया।

एडीजीपी ने उपस्थित अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा संचालित साइबर सेफ पोर्टल का अधिक से अधिक उपयोग करने और साइबर अपराध करने के लिए दुरुपयोग किए जाने वाले फोन नंबर अपलोड करने के लिए कहा ताकि इन्हें अवरुद्ध किया जा सके और इसके द्वारा उत्पन्न लेनदेन का डेटा जांच अधिकारियों द्वारा मामलों का पता लगाने के लिए उपयोग किया जा सके।

इस साल अगस्त तक इस तरह के 8,516 नंबर इस पोर्टल पर अपलोड किए जा चुके हैं। गुरुग्राम, फरीदाबाद और रेवाड़ी उन शीर्ष तीन जिलों में शामिल हैं, जिन्होंने साइबर अपराध करने में वाले फ़ोन नंबरों को सबसे अधिक संख्या में पोर्टल पर अपलोड किया किया। उन्होंने साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई करने और अगस्त तक लगभग 13 करोड़ रुपये की वसूली के लिए साइबर इकाइयों की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि लोगों को 1930 नंबर के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए ताकि वे साइबर धोखाधड़ी की शीघ्र रिपोर्ट कर सकें और फर्जी खातों से साइबर अपराधियों द्वारा पैसे निकालने से पहले धोखाधड़ी के पैसे को रोका जा सके।

इसके अतिरिक्त नोडल अधिकारी ने जानकारी दी कि बढ़ते साइबर अपराधों के बीच, हरियाणा पुलिस की राज्य अपराध शाखा ने राष्ट्रीय साइबर अपराध प्रशिक्षण केंद्र (साइट्रेन) के पोर्टल पर साइबर अपराध जांच में 5,000 से अधिक इच्छुक पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के ऑनलाइन प्रशिक्षण में तेजी लाने का निर्णय लिया है, जिसे केंद्र सरकार द्वारा विकसित किया गया है।

यह कदम इसलिए शुरू किया गया है ताकि पुलिस नेटवर्क वाले उपकरणों के उपयोगकर्ताओं की बढ़ती संख्या का सामना कर सके, जिससे साइबर अपराध अधिक संख्या में हो सकते हैं। साइबर अपराधों पर अपराध शाखा की जागरूकता गतिविधियों के बाद, राज्य में पिछले कुछ महीनों में शिकायतों की रिपोर्टिंग में 136 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

हरियाणा एडीजीपी (अपराध) ओपी सिंह का कहना है कि साइबर अपराध जांच, फोरेंसिक और अभियोजन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के माध्यम से पुलिस अधिकारियों और न्यायिक अधिकारियों की क्षमता निर्माण के लिए साइट्रेन पोर्टल - गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ओपन ऑनलाइन कोर्स प्लेटफॉर्म विकसित किया गया है।

विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बनेगा फरीदाबाद- कृष्णपाल गुर्जर


World-class-railway-station-will-be-built-in-Faridabad-Krishnapal-Gurjar

फरीदाबाद, 15 सितंबर। भारतीय रेल के रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत फरीदाबाद रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बनाने हेतु चयन किया गया है। पुर्नविकास कार्यों के द्वारा इस रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों की सुविधाओं के लिए प्रमुख उन्नयन कार्य किए जायेंगे। केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने इसी क्रम में बुधवार को उद्योग भवन, नई दिल्ली में उत्तर रेलवे के अधिकारियों के साथ कार्य योजना का अवलोकन भी किया। फ़रीदाबाद स्टेशन पर किए जाने वाले प्रमुख उन्‍नयन कार्यों पर विस्तार से चर्चा की भी उन्होंने की।

केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बताया कि इस परियोजना की कुल राशि रुपये 262 करोड़ है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित योजना के अंतर्गत फरीदाबाद स्टेशन पर आधुनिक इंजीनियरिंग की तर्ज पर स्टेशन के दोनो ओर आईकॉनिक भवन बनाए जाएंगे जो कि रेलवे स्टेशन के दोनों ओर स्थित निवासियों को लाभान्वित करेंगे। 

उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन पर एयरपोर्ट की तरह आगमन व प्रस्थान की अलग-अलग सुविधा होगी। स्टेशन के दोनों ओर मल्टी लेवल कार पार्किंग होगी। 72 मीटर चौड़ा सुसज्जित स्थान रेलवे स्टेशन के दोनो ओर होगा। इसके अतिरिक्त अधिक क्षमता व स्थान युक्त प्रतीक्षालय क्षेत्र, फूड कोर्ट सहित अन्य सुविधाएं भी यहां विकसित की जाएंगी। 

उन्होंने बताया कि 12 मीटर चौड़े 2 फुट-ओवर-ब्रिज भी यहां बनाए जायेंगे ताकि बाधारहित आवागमन किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि नए प्रस्ताव में रेलवे स्टेशन परिसर में ही स्थानीय परिवहन हेतु  सुविधा का भी प्रावधान है। इसके साथ ही साथ रेलवे स्टेशन के भवन को स्मार्ट तथा हरित भवन की तर्ज पर पुनर्विकसित किया जायेगा।

रोहतक में 'जन संवाद कार्यक्रम' के दौरान CM खट्टर ने बुजुर्ग महिला को दिए 2500 रुपये

During-the-'Jan-Samvad-Program'-in-Rohtak,-CM-Khattar-gave-2500-rupees-to-an-elderly-woman

चंडीगढ़, 15 सितंबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि प्रदेशभर में जिन भी बुजुर्गों की पेंशन परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) की वेरिफिकेशन की वजह से कटी है, उस पेंशन को तत्काल ठीक करके बहाल किया जाए। गुरुवार को रोहतक के जिला विकास भवन में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने एक बुजुर्ग महिला को अपनी जेब से 2500 रुपये दिए और अधिकारियों को तत्काल उनकी पेंशन शुरू करने के आदेश दिए।

रोहतक दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने जन संवाद कार्यक्रम में आम जन की समस्याएं सुनी। इस दौरान बुजुर्गों की पेंशन कटने से जुड़ा मामला सामने आया। एक बुजुर्ग महिला की विधवा पेंशन कट जाने की समस्या मुख्यमंत्री ने सुनी। उन्होंने सर्वप्रथम अधिकारियों से इसका कारण जाना और फिर पेंशन बहाली के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने महिला से बातचीत की और अपनी जेब से 2500 रुपये पेंशन के दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रोहतक में 160 लोगों की पेंशन कटी थी। इनमें से 70 की पेंशन दोबारा शुरू हो गई है, वहीं बाकि लोगों की पेंशन शाम तक शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रदेशभर के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। तत्काल प्रभाव से लोगों की पेंशन बहाली की जाएगी और पिछली पेंशन की अदायगी भी की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ व सुविधा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी वजह से परिवार पहचान पत्र की शुरूआत की गई है। आज पीपीपी के माध्यम से सीधे सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति के पास पहुंच रहा है।

नशे की लत ने बाइक मैकेनिक को बनाया चोर, 16 मोटरसाइकिल हुई बरामद

 Drunk-addict-turned-bike-mechanic-into-thief-16-motorcycles-recovered

चंडीगढ़, 15 सितंबर- हरियाणा पुलिस ने बाइक चोरों के एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए अंबाला जिले से एक मोटससाइकिल मैकेनिक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 16 बाइक भी बरामद की हैं।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि काबू किए गए आरोपियों की पहचान अंबाला जिले के रवि कुमार, अतुल और अरुण के रूप में हुई है।

11 सितंबर 2022 को दर्ज एक बाइक चोरी की वारदात को लेकर पुलिस टीम ने जांच के दौरान 12 सितंबर को आरोपी रवि कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह मोटरसाइकिल मैकेनिक का काम करता था। वह ड्रग्स के लिए पैसे नहीं जुटा पा रहा था और अपनी नशे की महंगी जरूरतों को पूरा करने के लिए बाइक चोरी करना शुरू कर दिया। वह चोरी की मोटरसाइकिलों को आरोपी अतुल और अरुण को औने-पौने दामों में बेच देता था। सूचना के आधार पर पुलिस ने 14 सितंबर को अतुल और अरुण को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 बाइक बरामद की थी।

बरामद बाइक में 1 मोटरसाइकिल पंजाब नंबर की है और 1 मोटरसाइकिल जगाधरी से चोरी होना पाई गई है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दी दिवस पर हमने ठाना है,लोगों में हिन्दी का स्वाभिमान जगाना है :- पुलिस अधीक्षक डॉ.अर्पित जैन

arpit-jain-sirsa-haryana-police

सिरसा हरियाणा पुलिस अधीक्षक डॉ.अर्पित जैन ने हिंदी दिवस पर जिला वासियों तथा सभी पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए ज्यादा से ज्यादा हिंदी भाषा की पुस्तकें पढ़ने तथा अपने कार्य में हिंदी भाषा को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि हिंदी हमारे देश की पहचान है। उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं का देश है, जहां कई भाषाएं और लिपि बोली और पढ़ी जाती हैं फिर भी अनेकता में एकता है । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि देश में अधिकतर लोगों की मातृभाषा हिंदी ही है । उन्होंने कहा कि देश के सभी सरकारी कार्यालयों में हिंदी का ही उपयोग होता है,इसलिए हिंदी के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करने और इसके चलन को बढ़ाने के लिए सरकारी दस्तावेज आज भी हिंदी में ही तैयार किए जाते हैं । 

हिंदी के इसी उपयोगिता को लेकर हर साल 14 सितंबर को भारतवासी हिंदी दिवस के रुप में मनाते हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस दिन को मनाने की शुरुआत 1953 से हुई थी । अंग्रेजी के चलन के कारण आजकल बच्चों से लेकर बड़े तक लगभग अंग्रेजी में ही बात करना पसंद करते हैं लेकिन हमें अपने देश की भाषा और हिंदी का ज्ञान जरूर होना चाहिए । उन्होंने कहा है कि हिंदी भाषा से हमें संस्कार व मानवीय संवेदनाओं के प्रति शिक्षा मिलती है । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हिंदी दिवस का सही मायने में सम्मान तभी है, जब हम सब हिंदी साहित्य को पढ़े-लिखे और सुने तथा हिंदी भाषा के व्यापक प्रचार-प्रसार में अपनी अग्रणी भूमिका अदा करें । उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए सिरसा पुलिस हर सप्ताह जिले के सभी पुलिस कर्मियों को हिंदी भाषा में रचित कहानी,कविताएं व अन्य रचनाएं पढ़ने व सुनने के लिए प्रेरित करेगी । 

पुलिस अधीक्षक डॉ.अर्पित जैन ने कहा कि हमारे धार्मिक ग्रंथ रामायण तथा महाभारत आदि का हिंदी भाषा में बहुत ही सुंदर तरीके से वर्णन किया गया है । उन्होंने कहा कि हिंदी दिवस पर हम सभी का यह कर्तव्य है कि हिंदी भाषा को अपनाने व इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित कर प्रत्येक भारतीय नागरिक को प्रेरित किया जाए । यहां यह बता दें कि पुलिस अधीक्षक डॉ.अर्पित जैन स्वयं हिन्दी भाषा के एक अच्छे लेखक है और कई राष्ट्रीय अखबारों में उनके हिंदी भाषा के लेख प्रकाशित भी हो चुके हैं । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समय-समय पर सिरसा पुलिस हिंदी के साहित्यकारों को आमंत्रित भी करेगी और पुलिसकर्मियों को हिन्दी साहित्य के ज्ञान को बढ़ाने की प्रेरणा देती रहेगी । 

उन्होंने कहा कि हिन्दी भाषा के ज्ञान व अध्ययन से मानव की संवेदनशीलता के साथ-साथ रचनात्मकता भी बढ़ाती है । पुलिस अधीक्षक डॉ.अर्पित जैन ने कहा कि पुलिस जितनी संवेदनशील होगी,समाज उतना ही सशक्त होगा । उन्होंने कहा की बच्चों को हिंदी बोलना और पढ़ना आना ही चाहिए। ऐसे में हिंदी को जन-जन तक पहुंचाने और हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए अपने दोस्तों, प्रियजनों को हिंदी दिवस के शुभकामना संदेश व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए भेजने चाहिए ।

पिछड़े वर्ग व अनुसूचित जाति की धर्मशालाओं को सौर ऊर्जा पर मिलेगी 75% सब्सिडी- बिजली मंत्री रणजीत सिंह

Dharamshalas-of-Scheduled-Castes-and-Backward-Classes-will-get-75%-subsidy-on-solar-energy-Power-Minister-Ranjit-Singh

चंडीगढ़, 14  सितंबर- हरियाणा के बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने कहा है कि सौर ऊर्जा को  वैकल्पिक ऊर्जा के रूप में बढ़ावा देने के दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने हरियाणा में अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग की धर्मशालाओं की छतों पर लगाए जाने वाले सौर ऊर्जा संयत्रों पर 75 प्रतिशत सब्सिडी देने का निर्णय लिया है। इसी प्रकार सामाजिक संस्थानों के भवनों को भी 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। 

चौधरी रणजीत सिंह ने यह जानकारी आज यहाँ अपने कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थानों के भवनों पर राज्य सरकार 50 प्रतिशत वित्तीय सहायता देगी और शेष 50 प्रतिशत खर्च लाभार्थी संस्थानों को वहन करना होगा। 

बिजली मंत्री ने कहा कि म्हारा गांव, जगमग गांव योजना के प्रति भी लोगों में जागरूकता आई है । जनता का सहयोग भी जरूरी है। बिजली विभाग भी बिजली चोरी रोकने के लिए निरंतर अभियान चला रहा है। उन्होंने बताया की वर्ष 2019 -20 में 171688  परिसरों में चेकिंग की गई और 45394 बिजली चोरी के मामले पकड़े गए और 138.79 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया जिसमें से 92.94 करोड़ रुपये की राशि वसूली गई।  

इसी प्रकार 2020 -21 में 226213 परिसरों में चेकिंग की गई और 73524 बिजली चोरी के मामले पकड़े गए और 245.71 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया जिसमें से 131.7 करोड़ रुपये की राशि वसूली गई जबकि 2021 -22 में 312102 परिसरों में चेकिंग की गई और 75839 बिजली चोरी के मामले पकड़े गए और 272.23  करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया जिसमें से 132.53 करोड़ रुपये की राशि वसूली गई। इस प्रकार कुल 357.17 करोड़ रुपये की राशि जुर्माने के रूप में वसूली गई।