Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

Showing posts with label bhiwani. Show all posts

हरियाणा 2014 तक विकास के हर पैमाने पर नंबर 1 था, अब अपराध में - दीपेन्द्र हुड्डा

mp-deepender-singh-hooda

भिवानी, 26 अगस्त। भिवानी दौरे पर पहुंचे सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री का नाम नायब है, हरियाणा में कानून व्यवस्था गायब है। उन्होंने आगे कहा कि जो हरियाणा 2014 तक विकास के हर पैमाने पर नंबर 1 था, जिसे  देश का सबसे शांतिपूर्ण राज्य माना जाता था। 

अन्य प्रदेशों में यहाँ के कानून व्यवस्था की मिसाल दी जाती थी, उसे भाजपा सरकार ने बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध, नशाखोरी में नंबर 1 पर पहुंचा दिया। भारत सरकार का गृह मंत्रालय बता रहा है कि हरियाणा देश का सबसे असुरक्षित राज्य है। 

जनता की बजाय अपराधी बेखौफ हो गये हैं। हरियाणा हत्या, फिरौती, नशाखोरी में नंबर 1 पर पहुँच गया है। खुलेआम फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं। हरियाणा की STF ने बताया कि राज्य में 80 से अधिक संगठित आपराधिक गिरोह सक्रिय हैं, जो कान्ट्रैक्ट किलिंग, ड्रग्स तस्करी, अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त, अपहरण, फिरौती, जबरन वसूली, जेलों से संगठित अपराध जैसी खतरनाक गतिविधियों को बेरोकटोक अंजाम दे रहे हैं।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि आज सबसे ज्यादा संगठित अपराध हरियाणा में हो रहा है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि 2014 में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद से हरियाणा में दलितों के खिलाफ अपराधों में 96.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 2014 में दलित समाज के खिलाफ अपराध 16.2 से बढ़कर 38.8 प्रतिशत पर पहुंच गया यानी दलितों के खिलाफ अपराध दो-ढाई गुना बढ़ गया। मुख्यमंत्री हर बात को हंसकर टाल रहे क्योंकि, अफसर नायब सैनी को मुख्यमंत्री नहीं मान रहे। अफसरों को भी पता है कि उनकी डोर कहीं और है, ट्रांसफर पोस्टिंग कहीं और से हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय कानून व्यवस्था का राज था। अपराधी छुपते फिरते थे, अब हालात ये है कि गैंगस्टर बेखौफ होकर सोशल मीडिया पर अपराध का श्रेय लेने की होड़ लगाते हैं कि ये अपराध हमने किया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 10 साल की बीजेपी सरकार पूर्णतः विफल थी। यही कारण था कि लोग भाजपा सरकार को बदलना चाहते थे। 

लेकिन भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर व्यापक गड़बड़ी की और जनभावनाओं को धोखा देकर यंत्र, मंत्र तंत्र के सहारे वोट चोरी से सरकार बना ली। चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं रहा अब पूरी तरह से भाजपा का सहायक आयोग बन गया है। हरियाणा में केवल वोट चोरी नहीं हुई यहां सत्ता चोरी हुई है। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि वो जल्द ही तथ्यों के साथ हरियाणा में हुई वोट चोरी का खुलासा करेंगे।

राज्य में आम नागरिक, विशेषकर महिलाएं और व्यापारी, स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे – दीपेन्द्र हुड्डा

mp-deepender-singh-hudda

भिवानी, 16 अगस्त। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री अपराधियों को मिट्टी में मिलाने की बात कह रहे हैं जबकि हकीकत ये है कि अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को मिट्टी में मिला दिया। अपराधियों के सामने सरकार मजबूर दिखाई देती है। हरियाणा को मजबूर सरकार की नहीं, मजबूत सरकार की जरूरत है। सरकार की कार्यप्रणाली से ऐसा लगता है जैसे उसने अपराधियों के सामने समर्पण कर दिया है। भिवानी में महिला शिक्षिका की नृशंस हत्या प्रदेश में जंगलराज का जीता जागता प्रमाण है। 

पुलिस थानों में पीड़ित को मदद मिलने की बजाय दुत्कार कर भगाने की खबरें आम हैं।  हरियाणा में अपराधी बेखौफ और सरकार बेबस है और सरकार का इकबाल पूरी तरह खत्म हो चुका है। हरियाणा अपराधियों की शरणस्थली बन चुका है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि अपराध रोक पाने में सरकार लाचार है या उसका अपराधियों को खुला संरक्षण मिल रहा है। 

क्योंकि, अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़े हुए हैं कि वो एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने महिला शिक्षिका को श्रद्धांजलि देते हुए पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ कर कठोर सजा दिलाने की मांग की।

उन्होंने बताया कि हरियाणा विधानसभा के पिछले सत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा रखे गये अपराध से संबंधित नवीनतम आंकड़ों ने राज्य में अपराध की भयावह स्थिति को उजागर कर दी। आंकड़ों से स्पष्ट है कि प्रदेश में आमजन की सुरक्षा खतरे में है। मुख्यमंत्री ने खुद बताया कि वर्ष 2024 के दौरान हरियाणा में औसतन हर दिन 3 हत्याएं, 3 बलात्कार और सामूहिक बलात्कार, 9 से अधिक अपहरण, 1 डकैती, और करीब महिलाओं के विरुद्ध 19 अपराध दर्ज किए गए। 

वर्ष 2024 में विभिन्न संगीन अपराधों के दर्ज कुल मामलों की संख्या भी चिंता बढ़ाने वाली है। इनमें 966 हत्याएं, 1,388 बलात्कार, 113 सामूहिक बलात्कार, 4,621 अपहरण, 489 डकैती/लूटपाट, 9,488 महिलाओं के खिलाफ अन्य अपराध दर्ज हुए हैं। पुलिस थानों में दर्ज अपराधों की संख्या खुद इस बात का प्रमाण है कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति भयावह हो चुकी है। खुद सरकार के आंकड़े यह साबित करते हैं कि राज्य में आम नागरिक, विशेषकर महिलाएं और व्यापारी, स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। 

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि भारत सरकार की सामाजिक प्रगति सूचकांक (SPI) रिपोर्ट में हरियाणा को देश का सबसे असुरक्षित राज्य बताया गया। सरकार का अपराध नियंत्रण तंत्र पूरी तरह विफल हो चुका है। वर्ष 2019 से 2024 तक कुल 1,19,011 प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई हैं। इनमें से 6,338 हत्या और 22,994 अपहरण से जुड़े मामले हैं। उन्होंने ये भी कहा कि बड़ी संख्या में ऐसे मामले भी हैं जो थानों में दर्ज ही नहीं होते, ऐसे में अगर अपराध की पूरी तस्वीर देखी जाए तो हालात बेहद भयावह हैं। 

दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि बीते महीने ही रोहतक में एक महिला की बर्बरता पूर्ण तरीके से हत्या की दिल दहला देने वाली वारदात हुई। अपराधियों ने महिला के शव को काटकर केमिकल से बॉडी पार्ट जलाकर उसके टुकड़े फेंक दिए। वहीं, रोहतक के एक होटल कारोबारी से विदेशों में बैठे बदमाशों ने 5 करोड़ की रंगदारी मांगी और पूरे परिवार को मारने की धमकी दी है। 

कैथल के गाँव बड़सीकरी कलां में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया। रतिया में एक युवक को गोली मार दी गई। पानीपत में छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्ष की घटना दर्ज हुई। प्रसिद्ध हरियाणवी गायक मीता बरोदा पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें वो बाल-बाल बचे। 

प्रदेशवासी भय और आतंक के साए में जीने को मजबूर है, हर दिन किसी कारोबारी, व्यापारी, दुकानदार से फिरौती मांगने की घटनाएं सामने आ रही हैं लेकिन सत्ता में बैठी बीजेपी सरकार कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए कुछ नहीं कर पा रही है।

किसानों को मिले बरसात के कारण ख़राब हुई फसलों का मुआवजा - दीपेन्द्र हुड्डा

MP-Deepender-Singh-Hooda-today-visited-Dhanana

भिवानी, 3 अगस्त। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आज बवानी खेड़ा हलके के गाँव धनाना, तालु, पुर आदि गांवों में पहुँचकर खेतों में जलभराव से बर्बाद हुई फसलों का मुआयना किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के कारण प्रेमनगर, जताई, घुसकानी, चांग, तिगड़ाना, बडेसरा, मिथाथल, कूँगड़, भैणी, प्रेम नगर आदि इलाकों में भी खेतों में 3-4 फुट पानी जमा होने के कारण कपास, नरमा, ज्वार, बाजरा की सारी फसल नष्ट हो चुकी है। 

दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार से मांग करी कि तत्काल क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलकर स्पेशल गिरदावरी कराई जाए और किसानों को 50,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए। बरसात के कारण जिनकी खड़ी फसल बर्बाद हुई है उनको डबल मुआवजा दिया जाए साथ ही जो किसान फसल की बिजाई नहीं कर पाए उनको भी पूरा मुआवजा दिया जाए। 

उन्होंने इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की भी मांग की ताकि अलग से फंड मिल सके। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने जलभराव के स्थाई समाधान की पुख्ता योजना बनाने पर भी जोर दिया और कहा कि इस मुद्दे को पहले भी संसद में उठाया था दोबारा फिर संसद और विधानसभा में उठायेंगे।

उन्होंने कहा कि खेतों और आवासीय क्षेत्रों में जलनिकासी न होने से आम जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। प्रशासन को जलनिकासी के लिये सारे संसाधन लगाने चाहिए और जल्द से जल्द लोगों को इस समस्या से निजात दिलानी चाहिए। मौके पर मौजूद किसानों ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा को अपनी परेशानियां बताते हुए कहा कि बारिश की वजह से बड़े इलाके में जलभराव हुआ और खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। 

जलभराव के कारण खेतों में धान, नरमा, बाजरा की सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। जलभराव वाले गाँवों को तुरंत बाढ़ग्रस्त घोषित कर वहाँ सभी सुविधाएँ प्रदान की जाए। उन्होंने मौके पर ही उपायुक्त से बात की और कहा कि बाढ़ प्रभावित रिहायशी इलाकों में क्षतिग्रस्त हुए घरों के लिये भी अलग से मुआवजा दिया जाए।

इस अवसर पर उनके साथ सांसद जय प्रकाश जेपी, विधायक राजबीर फरटिया, पूर्व विधायक शिव शंकर भारद्वाज, पूर्व विधायक सोमवीर सिंह, प्रदीप नरवाल, अनिल मान, ओम प्रकाश कमरद, प्रो वीरेंद्र सिंह, संदीप सिंह, धीरज सिंह, प्रदीप गुलिया, विजय सिंह, अशोक बुवानिवाला, पवन बुवानिवाला आदि मौजूद रहे।

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने शहीद मनोज फोगाट के घर पहुँचकर दी श्रद्धांजलि

MP-Deepender-Singh-Hooda

भिवानी / चरखी दादरी, 22 मई। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा की बीजेपी सरकार लोगों के लिए पानी-बिजली का प्रबंध करने में पूरी तरह से फेल साबित हुई है। रिमोट से चलने वाली प्रदेश सरकार हरियाणावासियों के सुख-दुःख का ध्यान रखने में विफल रही है। प्रदेश की अफसरशाही मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री मान ही नहीं रही है। क्योंकि अफसरों को भी पता है कि रिमोट कहीं और है। 

ट्रांसफर-पोस्टिंग कहीं और से हो रहे हैं। इसलिए अफसरशाही मान रही है कि कमान किसी और के पास है। यही कारण है कि प्रदेश के लोगों को समस्याओं से राहत नहीं मिल पा रही है। BBMB मामले में पंजाब सरकार ने तो असंवैधानिक काम किया ही, लेकिन हरियाणा के हक का पानी मारने के लिए बीजेपी की हरियाणा सरकार जिम्मेदार है। 

पंजाब के साथ जल विवाद मामले पर हरियाणा सरकार यदि बीबीएमबी में समय से अफसर नियुक्त कर देती तो ऐसी समस्या खड़ी नहीं होती। पिछले कई वर्षों से बीजेपी सरकार ने हरियाणा कोटे के अफसर नियुक्त ही नहीं किए, इसलिए वहाँ कोई निगरानी रखने वाला नहीं था। यही कारण है कि पंजाब ने हरियाणा के हक का पानी मार लिया और गर्मी के पीक सीजन में हरियाणावासियों को बड़ा नुकसान पहुंचाया। जिनके हाथ में हरियाणा के हकों की रक्षा का दायित्व था वो इसमें पूरी तरह से चूक गए।

दीपेन्द्र हुड्डा ने यह भी कहा कि कहने को तो हरियाणा में ट्रिपल इंजन की सरकार है, लेकिन दुर्भाग्य से उसमें से एक भी इंजन काम नहीं कर रहा। तीनों इंजन खराब हैं, जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। हरियाणा सरकार प्रदेश से रेल कोच फैक्ट्री, इंटरनेशनल एयरपोर्ट चला गया, तब भी कुछ नहीं बोली। यही वजह है कि केंद्र व पंजाब सरकार को ये अहसास हो गया कि हरियाणा को कोई चीज़ छीन ली जाए तो यहाँ की बीजेपी सरकार कुछ बोलने वाली नहीं।  

उन्होंने बताया कि पूर्व की कांग्रेस सरकार भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड में हरियाणा कोटे के अधिकारियों की समय से नियुक्ति कर पूरी भागीदारी सुनिश्चित करती थी। इसमें हरियाणा से तीन-तीन सदस्य होते थे। विशेष तौर पर सिंचाई विभाग के अधिकारी को बीबीएमबी का सदस्य नियुक्त किया जाता था। इसके अलावा कांग्रेस सरकार द्वारा लगातार बोर्ड में चीफ इंजीनियर, एसडीओ और जूनियर इंजीनियर्स के पदों पर नियुक्तियां की जाती थीं।

दीपेन्द्र हुड्डा आज मातृभूमि की रक्षा का कर्तव्य निभाते हुए पंजाब के कपूरथला में शहादत देने वाले गाँव समसपुर निवासी शहीद मनोज फोगाट के घर पहुँचे। उन्होंने शहीद मनोज फोगाट को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया और परिवारजनों से मिलकर सांत्वना दी। 

दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि शहीद मनोज फोगाट ने देश के प्रति अपना कर्त्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि इस बात की गहनता से जांच होनी चाहिए कि कौन-कौन देश का गद्दार है और कहां छिपा बैठा है। उनकी पहचान करके कठोर कार्रवाई की जाए। किसी भी मामले में दोषी बचे नहीं।

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने लोहारु से कांग्रेस विधायक राजबीर फरटिया के भाई के स्वर्गवास पर आज गाँव फरटिया स्थित उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में हम पूरे परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवार को इस कष्ट का सामना करने की शक्ति दें और दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक राव दान सिंह, विधायक मंजू चौधरी, विधायक इंदुराज नरवाल, पूर्व विधायक चौ. सोमवीर सिंह, पूर्व विधायक कर्नल रघुवीर छिल्लर, दादरी से कांग्रेस प्रत्याशी रही मनीषा सांगवान, तोशाम से कांग्रेस प्रत्याशी रहे अनिरुद्ध चौधरी, संदीप तंवर, धीरज सिंह, कृष्ण मलिक, प्रदीप गुलिया, विजय जटाई, नरेंद्र गागड़वास, कुलवन्त कौंटिया, देवराज मेहता, सविता मान, हरदीप, नीतू चरखी, कमल प्रधान, डॉ. ब्रजपाल पप्पू, अमन डालावास आदि मौजूद रहे।

बीजेपी ने बड़े पूंजीपतियों की जेब में डाला धन, कांग्रेस गरीब, दलित, पिछड़े, महिला व बुजुर्गों को देगी लाभ : हुड्डा

Former-Chief-Minister-Bhupinder-Singh-Hooda

बवानीखेड़ा (भिवानी), बीजेपी और कांग्रेस दोनों की नीतियां व कार्य जनता के सामने हैं, जिनके आधार पर उसे मतदान का फैसला करना है। बीजेपी ने अपनी सरकार में घोटाले पर घोटाले करके जनता का हजारों करोड़ रुपये का नुकसान किया है। जबकि कांग्रेस अपनी कल्याणारी योजनाओं के जरिए जनता तक पहुंचाएगी । बीजेपी ने भ्रष्टाचारी, नशा तस्करों और बड़े पूंजीपतियों की जेब में सारा धन डाला है। लेकिन कांग्रेस अपनी योजनाओं के जरिए गरीब, किसान, दलित, पिछड़े, गृहणियों व बुजुर्गों की जेब में पैसा डालेगी।

यह बात नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बवानीखेड़ा हलके के कुंगड़ गांव में आयोजित जनसभा में कही। उन्होंने कहा कि बीजेपी अपने कार्यकाल में ना गरीबों को राशन दे पाई, ना दलित-पिछड़ों को आरक्षण दे पाई, ना आम आदमी को सुरक्षा और ना ही बच्चों को अच्छी शिक्षा दे पाई। 

लेकिन कांग्रेस युवाओं को 2 लाख नौकरी, महिलाओं को 2 हजार रुपए महीना सम्मान राशि, बुजुर्गों को 6000 पेंशन, कर्मचारियों को ओपीएस और अग्निवीर व कौशल निगम कर्मियों को पक्की नौकरी देगी। बीजेपी ने एचएसएससी और एचपीएससी के दफ्तरों में बैठकर नौकरियां बेची तो कांग्रेस भर्ती विधान के साथ पूरी पारदर्शिता व मेरिट के आधार पर 2 लाख नौकरियां देंगी।

भारी भीड़ को देखकर उत्साहित भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी की तानाशाही सरकार को अब उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। जनता से अपील है कि आप अपना एक-एक वोट कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप नरवाल को दे। आपकी सभी वोट भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जाएगी। आने वाली सरकार में प्रदीप नरवाल और रामकिशन फौजी का पूरा मान-सम्मान रखा जाएगा। भाजपा ने साजिश के तहत जिन वोट काटुओं को चुनाव में उतारा है, उनसे भी सावधान रहने की जरूरत है। वोट काटुओं को दिया गया हरेक वोट सीधे बीजेपी के खाते में जाएगा।

मंच से पूर्व विधायक रामकिशन फौजी ने भी प्रदीप नरवाल को पूर्ण समर्थन देने के साथ जनता से उनके लिए वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि चौ. बंसीलाल ने कहा था कि हमेशा भूपेंद्र हुड्डा का साथ देना। इसलिए मैं आज तक इसपर कायम हूं। आप प्रदीप नरवाल को बवानीखेड़ा से भारी बहुमत से जिताकर भेजें और भूपेंद्र हुड्डा के हाथ मजबूत करें।

हुड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस की सरकार के दौरान सुंदर नहर महीने में दो सप्ताह आती थी और अब बीजेपी राज में किसान पानी को तरस गए हैं। भाजपा 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने का झूठ बोलकर सत्ता में आई थी, लेकिन डीजल, खाद, दवा के रेट बढ़ाकर लागत कई गुना बढ़ा दी। एमएसपी देने की जगह किसानों को पोर्टलों में उलझा दिया और फसल खरीद की तारीख पर तारीख दी। उन्होंने वादा किया कि कांग्रेस सरकार बनने पर किसानों को उचित भाव के साथ एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाएगी और जनविरोधी पोर्टलों को बंद किया जाएगा।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने ठेकेदारी प्रथा खत्म की थी और भाजपा खुद ठेकेदार बन गई। कौशल रोजगार निगम चलाकर बिना मेरिट, बिना रिजर्वेशन, बिना पेंशन और मामूली तनख्वाह पर ठेका कर्मी भर्ती कर युवाओं का शोषण किया है। कौशल रोजगार निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बना और यहां परचून की दुकान की तरह नौकरियां बांटी गईं। 

भाजपा ने इस निगम के जरिये दलितों और पिछड़ों के आरक्षण पर डाका डालने का काम किया। इसी का परिणाम है आज प्रदेश में मंजूरशुदा दो लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं। कांग्रेस इन्हें भर्ती विधान के तहत पूरी पारदर्शिता व मेरिट के साथ भरा जाएगा। साथ ही कौशल कर्मियों को भी रेगुलर करके उचित वेतन देने की नीति बनाई जाएगी। हरियाणा में बढ़ते नशे पर लगाम लगाने के लिए नशा मुक्ति हरियाणा आयोग व टास्क फोर्स बनाई जाएगी।

इस मौके पर सोनीपत से सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि आंदोलन के दौरान किसानों की शहादत पर भाजपा के नेताओें के मुंह से एक भी शब्द नहीं निकला था, अब वे किस मुंह से उनसे वोट मांग रहे हैं। कांग्रेस सरकार बनने पर आंदोलन के दौरान शहादत देने वाले 736 किसानों की याद में सिंघू या टिकरी बॉर्डर पर शहीदी स्मारक बनाया जाएगा। किसानों का शहीद का दर्जा देकर उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप नरवाल ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा और चौ. उदयभान के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। मैं तो दीपेंद्र सिंह हुड्डा का संदेश लेकर आपके पास आया था और आपने पूरा जनसमर्थन देने का काम किया। इसका कर्ज मैं पूरी जिंदगी नहीं उतार सकता। कांग्रेस सरकार बनने पर बवानी खेड़ा के रुके हुए विकास कार्यों को पूरा करवाऊंगा और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा। 

गरीब को गणेश, किसान को भगवान् मानकर प्रदेश में करेंगे विकास - दीपेंद्र हुड्डा

mp-deepender-singh-hudda

भिवानी, 28 सितंबर। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा आज तोशाम के गाँव पटौदी कलाँ में कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध चौधरी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान वहाँ उमड़े जनसैलाब को देखकर उत्साहित दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि तोशाम से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करें, कांग्रेस सरकार आने पर तोशाम को विकास के मामले में प्रदेश में नंबर 1 पर पहुंचा देंगे। 

दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा  का विकास चौ. बंसीलाल के बाद चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कराया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि चौ. बंसीलाल सरकार से लेकर 2014 में चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार तक हरियाणा देश में विकास, प्रगति, खुशहाली में नंबर 1 पर था। हरियाणा की पहचान विकास के प्रतीक के रूप में बनी। लेकिन 2014 के बाद गत 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने हरियाणा को विकास और खुशहाली की पटरी से उतारकर बेरोजगारी, अपराध, नशाखोरी, भ्रष्टाचार, महंगाई में नंबर 1 बना दिया। 

हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची। बढ़ते अपराध व अपराधियों से डरकर पलायन व्यापारी, कारोबारी करने को मजबूर हो गए। उन्होंने भरोसा दिया कि अब प्रदेश में भाजपा सरकार मात्र 9 दिन की बची है। कांग्रेस सरकार आने पर 2005 की तर्ज पर हरियाणा को अपराध मुक्त बनायेंगे। इस दौरान लोगों की मांग पर सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आश्वासन दिया कि कांग्रेस सरकार आने पर तोशाम के गांवों में नहरी पानी, पीने के पानी की कमी की समस्या को दूर करायेंगे।

उन्होंने कहा कि आज जेलों से और विदेशों से बड़े-बड़े गैंग फिरौती मांग रहे हैं। अपराधी दिनदहाड़े दनादन गोलियां बरसाकर जान ले रहे हैं। लोग डर के साये में तो अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। केंद्र सरकार की सामाजिक प्रगति सूचकांक (SPI) रिपोर्ट में हरियाणा को देश का सबसे असुरक्षित राज्य बताया गया है। NCRB रिपोर्ट बताती है कि हरियाणा में अपराध बेकाबू है। 

हरियाणा में रोज 3-4 हत्याएं, 4-5 रेप, रोज 11 अपहरण, महिलाओं के विरुद्ध अपराध के रोज 46 केस आते हैं। रोज़ 17 मामलों के साथ बच्चों के विरुद्ध अपराध के आंकड़े भी डराने वाले हैं। इसी तरह चोरी, वाहन चोरी, सेंधमारी, डकैती, दिनदिहाड़े वारदात जैसे मामलों में भी हरियाणा पहले, दूसरे, तीसरे नंबर पर है। 

NCRB की रिपोर्ट में एक और बड़ा खुलासा हुआ है कि हरियाणा की महिलाएं को अब इंसाफ मांगने के लिए दिल्ली जाना पड़ रहा है। जबकि हरियाणा में भी महिला आयोग है। महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज होने के बाद पुलिस की कार्रवाई बेहद ढीली है। यानी अपराध के मामले में टॉप पर और कार्रवाई के मामले सबसे नीचे।

दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि बाबा साहब के संविधान को कुचलने वाली बीजेपी सरकार कौशल निगम और अग्निपथ योजना के जरिए बिना मेरिट, बिना पेंशन, बिना रिज़र्वैशन वाली भर्ती ले आई। लोगों को पोर्टल, फैमिली आईडी, प्रॉपर्टी आईडी में उलझा दिया तो नौजवानों को कच्ची भर्ती, सीईटी में उलझाकर पेपर लीक पर पेपर लीक, भर्तियों में घोटाले पर घोटाले,  तारीख पर तारीख दी। लेकिन अब कांग्रेस सरकार आने पर खाली पड़े 2 लाख पदों पर भर्ती विधान के हिसाब से मेरिट पर पक्की भर्ती होगी और युवाओं को जॉइनिंग पर जॉइनिंग मिलेगी। 

BJP सरकार ने नौजवान के भविष्य को बेरोजगारी के गर्त में ढकेल दिया : दीपेन्द्र हुड्डा


भिवानी, 18 सितंबर। सांसद दीपेंद्र हुड्डा आज बवानी खेड़ा हलके के गाँव धनाना में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप नरवाल के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में लोगों ने बदलाव का फैसला लिया है ताकि हरियाणा विकास के रास्ते पर आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार खुद कह रही है कि हरियाणा में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। 10 साल में बीजेपी सारी पक्की भर्ती खा गई और कच्ची भर्ती की ठेकेदार बन गई। 

बीजेपी सरकार ने नौजवान के भविष्य को बेरोजगारी के गर्त में ढकेल दिया। कौशल निगम, अग्निपथ योजना के जरिये पक्की नौकरी को कच्ची नौकरी में बदल दिया। केन्द्र सरकार ने 30 लाख पक्की नौकरी खत्म कर दी, तो प्रदेश सरकार ने 2 लाख पक्की नौकरी खत्म कर दी। यहां तक कि प्रदेश के युवाओं को इजराइल युद्ध में भेजने के लिये बीजेपी सरकार ठेकेदार बन गयी। नौजवानों को कच्ची भर्ती और सीईटी में उलझा दिया जबकि हरियाणा के आम लोगों को पोर्टलों, पीपीपी, आईडी में उलझा दिया। 

बुजुर्गों को मृत घोषित करके उनकी पेंशन, राशन कार्ड काट दिये। दीपेन्द्र हुड्डा ने अग्निपथ योजना वापस लेने की मांग को पूरा कराने के लिए प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर पहली कैबिनेट मीटिंग में प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजने की बात दोहराई और कहा कि अग्निपथ योजना जायेगी, फौज में पहले की तरह पक्की भर्ती आयेगी।

दीपेन्द्र हुड्डा ने आज जारी संकल्प पत्र के ‘7 वादे, पक्के इरादे’ का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर कर्नाटक, हिमाचल की कांग्रेस सरकार की तर्ज पर महिलाओं को शक्ति देने के लिए महालक्ष्मी योजना के माध्यम से 2000 रुपये और 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देंगे। सामाजिक सुरक्षा को बल देने के लिए बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवाओं को 6000 रुपये पेंशन देंगे। कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल होगी। भर्ती विधान के तहत युवाओं को 2 लाख पक्की भर्ती होगी। नशा मुक्त हरियाणा बनाएंगे। 

हर परिवार को खुशहाली देने के लिए 300 यूनिट बिजली फ्री और 25 लाख रुपये तक के मुफ़्त इलाज की सुविधा देंगे। किसानों को MSP व सर्वाधिक भाव की गारंटी और तत्काल फसल खराबे का मुआवजा दिया जाएगा। गरीब परिवारों को 100-100  गज के मुफ़्त प्लॉट व इंदिरा आवास योजना के माध्यम से 3.5 लाख रुपये की लागत से 2 कमरे का मकान देंगे। जातिगत जनगणना कराएंगे और पिछड़ा वर्ग क्रीमी लेयर आय सीमा को बढ़ाकर 10 लाख करेंगे। कांग्रेस ने आज 7 बड़ी गारंटी जारी की हैं। विस्तृत घोषणा पत्र जल्द ही चंडीगढ़ में जारी होगा।

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 10 साल में प्रदेश को विकास की पटरी से उतार दिया। जो हरियाणा विकास, खुशहाली, अमन-चैन शांति का प्रतीक था वो हरियाणा आज देश के 28 राज्यों में बेरोजगारी, अपराध दर, नशे, भ्रष्टाचार में नंबर 1 बन गया। बीजेपी सरकार ने 10 वर्षों में समाज के हर वर्ग पर अत्याचार किया, उनपर लाठियाँ बरसाई। 

किसान, मजदूर, सरपंच, आंगनवाडी वर्कर, आशा वर्कर, महिलाएं, कर्मचारी, खिलाड़ी बेटियां यहाँ तक कि 5000 स्कूल बंद करने के खिलाफ स्कूली बच्चों तक को धरना देना पड़ा। बीजेपी का घमंड सातवें आसमान पर पहुंच गया। लोकसभा चुनाव के पहले अहंकार इतना बढ़ गया कि बाबा साहब के संविधान को खत्म करने के लिए 400 पार के नारे लगाने लगे, लेकिन जनता ने बीजेपी के सारे मंसूबे ध्वस्त कर दिये और अल्पमत की सरकार बना दी।

लोकसभा चुनाव में BJP को किया हाफ, विधानसभा में कर देंगे साफ – दीपेन्द्र हुड्डा

Rohtak-Congress-MP-Deepender-Hooda

भिवानी, 3 अगस्त।  सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत आज बवानीखेड़ा विधान सभा क्षेत्र में शहीद गुलाब सिंह पार्क से बाजार होते हुए हांसी चुंगी तक पदयात्रा की। इस दौरान सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। पूरे यात्रा मार्ग पर लोगों ने जगह-जगह फूल बरसाकर पदयात्रा का जोरदार स्वागत किया। लोग सवालों की तख्तियाँ लेकर चल रहे थे और बीजेपी सरकार हिसाब दो, जवाब दो के नारे से पूरा बवानी खेड़ा गूँज उठा। 

दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि पक्की नौकरी लगाना तो दूर, हरियाणा में बीजेपी सरकार पक्की नौकरियों को कच्चे में बदल रही है। अग्निपथ योजना व कौशल रोजगार निगम ने हरियाणा के हजारों युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है। हमारे 15 सवालों ने बीजेपी सरकार की बोलती बंद कर दी है, क्योंकि उसके पास इन सवालों का जवाब है ही नहीं। उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही, इसलिए ईडी को आगे कर रही है। दीपेन्द्र हुड्डा ने ऐलान किया कि जैसे लोकसभा चुनाव में बीजेपी हाफ कर दिया वैसे ही विधानसभा चुनाव में साफ कर देंगे। इस दौरान उनके साथ सांसद जयप्रकाश ‘जेपी’ मौजूद रहे।

उन्होंने प्रदेश में रिकार्ड बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भारत सरकार ने देश की संसद में बताया है कि देश के 28 प्रदेशों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी हरियाणा में है। बीजेपी सरकार ने हरियाणा को कौशल निगम के जरिये बिना रिजर्वेशन, बिना पेंशन, बिना मेरिट वाली कच्ची नौकरी की राजधानी बना दिया। 10 साल में बीजेपी सरकार ने प्रदेश में सरकारी नौकरी समाप्त कर दी। 2 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं। 

अग्निपथ योजना लागू होने से पहले हर साल सेना में हरियाणा से 5500 की पक्की भर्ती होती थी, अब वो घटकर 900 रह गयी, जिसमें से 4 साल बाद 225 ही पक्के होंगे। गृह मंत्रालय के आंकड़े बता रहे हैं कि देश में सबसे ज्यादा नशा, सबसे ज्यादा अपराध आज हरियाणा में है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के नौजवान को बेरोजगारी, नशे, कौशल निगम, अग्निपथ योजना के चंगुल से बचाना है। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा की दुर्दशा के लिये भाजपा सरकार जिम्मेदार है। जिस सरकार को ये ही न पता हो कि कौन से काम उसने कराये और कौन से नहीं तो उसे अधिकारियों को सस्पेंड करने की बजाय खुद को सस्पेंड करना चाहिए।

दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी सरकार ने लोगों को आईडी व पोर्टलों में उलझा दिया। फैमिली आईडी, प्रापर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र लोगों के लिये परेशान पत्र बन चुका है। हर आदमी को लाईनों में खड़ा करके कागजों में उलझा दिया गया। एससी, पिछड़ा वर्ग, गरीब वर्ग के लिये कांग्रेस सरकार के समय चलाई जा रही सारी योजनाएं बंद कर दी। 

100 गज के प्लाट, पानी की टंकी, पानी के मुफ्त कनेक्शन समाप्त कर पानी के बिल पकड़ा दिये। स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले वजीफे समाप्त कर दिये। एससी, बीसी समाज को मिलने वाले आरक्षण के संवैधानिक हक को समाप्त कर दिया। बाबा साहब के संविधान को कमजोर कर दिया। सांसद दीपेन्द्र ने कहा कि सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष को निशाने पर लिया जा रहा है। लेकिन 2 महीने बाद हरियाणा की जनता भाजपा को अपने निशाने पर लेगी और सत्ता से बाहर करेगी।

उन्होंने कहा कि बीजेपी और बीजेपी-जेजेपी प्रदेश को लूटकर खा गये। बीजेपी-जेजेपी ने 5100 रुपये बुढ़ापा पेंशन का समझौता नहीं किया, बल्कि प्रदेश को लूटने का गठबंधन किया था। लोकसभा चुनाव के एक हफ्ते पहले इन लोगों ने समझौता तोड़ा और बीजेपी ने कहा कि दुष्यंत चौटाला के घोटालों की जांच करायेंगे तो जेजेपी ने कहा बीजेपी के घोटालों के राज बतायेंगे। 

दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि आज भी प्रदेश में अवैध खनन हो रहा है और जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई ऐसा वर्ग नहीं बचा जिसको इस सरकार के खिलाफ सड़क पर नहीं आना पड़ा हो। बीजेपी सरकार ने हर वर्ग का अपमान किया। सरपंचों, कर्मचारियों, अहीर रेजिमेंट की मांग करने वाले युवाओं को, आंगनबाड़ी, आशा वर्कर पर लाठीचार्ज किया। देश के किसान के साथ अन्याय किया। किसान आंदोलन में 750 किसानों की जान चली गयी लेकिन सरकार ने सहानुभूति के दो शब्द भी नहीं कहे।

CPIM व CPI ने शहर में बिजली कटौती के विरोध में विधुत निगम कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

PROTEST-IN-BHIWANI-ON-ELECTRICITY

भिवानी 30 मई, 2024,भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमेटियों के नेतृत्व में भिवानी शहर व बाहरी कालोनियों में भंयकर बिजली कटौती के विरोध में बीटीएम रोड़ स्थित विधुत कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन करके उच्च अधिकारियों व राज्य सरकार के विरुद्ध रोष प्रकट करते हुए नारे लगाए। दोनों वामपंथी पार्टियों की ओर से प्रदर्शन की अध्यक्षता माकपा के जिला सचिव मण्डत सदस्य सज्जन कुमार सिंगला व भाकपा के जिला संयोजक फूलसिंह इन्दौरा ने संयुक्त रूप से की।

प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए माकपा के जिला सचिव कामरेड ओमप्रकाश व युवा कल्याण संगठन के संरक्षक कमल सिंह प्रधान ने कहा कि पिछले 10-12 दिनों से गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है तथा शहर व उसके बाहरी कालोनियों में दिन और रात के बिजली के लम्बे कट लग रहे हैं, भयंकर गर्मी में लोगों को भारी परेशानी हो रही है, बिजली कटौती के कारण जनता को पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं हो रहा है, पूरे शहर में बिजली पानी अभाव में जनता के बीच त्राहि त्राहि मची हुई है। 

जन प्रतिनिधि व सम्बन्धित अधिकारियों के कान पर जूं नहीं रेंग रही है। उन्होंने कहा कि, 220 केवी स्टेशन बापोड़ा रोड़ भिवानी का एक ट्रासफार्मर पिछले 10 दिनों से ओवर लोडिंग होने के कारण जल गया, उसे अभी तक बदला नहीं गया है, सम्बन्धित कार्यकारी अभियन्ता सुरेन्द्र कुमार ने 5 जून तक उसे बदलने का आश्वासन दिया है। दोनों पार्टियों के प्रतिनिधि मण्डल को अधीक्षक अभियन्ता ने आश्वासन दिया कि शीघ्र प्रयाप्त बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी और अब कोई कटौती नहीं लगेगी। 

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सम्बन्धित शिकायत केन्द्र व अधिकारी जनता के फोन उठाकर उनकी समस्याओँ का समाधान करेंगे, उनको यह हिदायत आज ही वे अपने आफिस से जारी करेंगे। उच्च अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त किया। वामपंथी नेताओँ ने कहा कि कल 31 मई को दोनों वामपंथी पार्टियां जन स्वास्थ्य एवं यान्त्रिकी विभाग भिवानी के उच्च अधिकारियों से मिलकर शहर में पीने के पानी की प्रयाप्त आपूर्ति बहाल करने के वास्ते प्रातः 10 बजे प्रदर्शन करके ज्ञापन देंगे। 

आज के प्रदर्शन में माकपा जिला सचिव मण्डल सदस्य सुखदेव पालवास, रामफल देशवाल, जिला कमेटी सदस्य करतार सिंह ग्रेवाल, सन्तोष देशवाल, सदीक डाडम, माकपा नेता बिमला घनघस, नरेंद्र धनाना, किसान नेता दिलबाग ढुल, महाबीर फौजी, नरेश शर्मा, महेन्द्र तंवर, पूर्व कर्मचारी नेता दिलबाग ग्रेवाल, महेन्द्र मिताथल, मास्टर चांदीराम, सामाजिक कार्यकर्ता नरेश कुमार गोयल, रामकुमार ढिल्लो, पूर्व बैंक मैनेजर पृथ्वी सिंह लम्बूरिया, महिला नेत्री ज्ञान काजल, उर्मिल मंडीवाल, सुशीला घनघस, पूर्व प्राचार्य ओमप्रकाश जांगड़ा, प्रताप सिंह सिंहमार, नरेन्द्र स्योकंद, ओमप्रकाश दलाल, मजदूर नेता भीमसिंह समेत शहर के कई लोग शामिल थे।

10 साल में बीजेपी ने हरियाणा का भट्ठा बिठा दिया और हरियाणा का हर आदमी रुला दिया : दीपेन्द्र हुड्डा

mp-depender-singh-hudda-haryana

भिवानी/महेन्द्रगढ़, 18 मई। सांसद दीपेंद्र हुड्डा आज भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिये पहुंचे। उन्होंने लोहारु, तोशाम, बवानी खेड़ा हलकों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर राव दान सिंह को भारी मतों के अंतर से जिताने की अपील की। रैली को संबोधित करते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 1600 करोड़ के बिजली बिल माफ किये थे जिसका सबसे ज्यादा फायदा भिवानी-महेन्द्रगढ़ के लोगों को हुआ था। 

कांग्रेस की हुड्डा सरकार ने भिवानी महेंद्रगढ़ को शिक्षा व खेलों का हब बनाया। हुड्डा साहब चौ. बंसीलाल के कामों की बहुत कद्र करते हैं। उन्होंने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए चौ. बंसीलाल जी के नाम पर भिवानी में यूनिवर्सिटी, मेडिकल कॉलेज बनवाया। कांग्रेस की UPA सरकार के समय इस लोकसभा क्षेत्र के नारनौल में आयुर्वेदिक मेडिकल यूनिवर्सिटी, महेंद्रगढ़ में केंद्रीय विश्वविद्यालय जैसे अनेक संस्थान व परियोजनाएं आईं। 

भिवानी में खेल विश्वविद्यालय, राजीव गांधी महिला कॉलेज, बवानी खेड़ा में महिला महाविद्यालय, सरकारी तकनीकी संस्थान, लोहारु में महिला छात्रावास, तोशाम में चौ. बंसीलाल महिला महाविद्यालय आदि की स्थापना की। लेकिन, पिछले 10 साल में बीजेपी ने हरियाणा का भट्ठा बिठा दिया और हरियाणा का हर आदमी रुला दिया। किसान मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी, सरपंच, खिलाड़ी, आँगनवाडी, आशा वर्कर समेत कोई वर्ग ऐसा नहीं बचा जिसका अपमान न किया हो। जनता में भारी नाराजगी देखकर बीजेपी ने CM, Dy. DM बदल दिए लेकिन बीजेपी अब क्या मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री बदलेगी, लोग पूरी सरकार ही बदल देंगे।

उन्होंने कहा कि भिवानी-महेन्द्रगढ़ सैनिकों की खान रहा है। बीजेपी सरकार की अग्निपथ योजना से सबसे ज्यादा नुकसान इन दोनो जिलों को हुआ है। दीपेन्द्र हुड्डा ने विश्वास दिलाया कि कांग्रेस सरकार आने पर अग्निपथ योजना खत्म करेंगे, रेगुलर भर्ती शुरु करके पहले से भर्ती अग्निवीरों को पक्का करायेंगे। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि फौजियों की खान माने जाने वाले इस इलाके में अग्निपथ योजना ने बेरोजगारों की फौज खड़ी कर दी। ये ऐसा इलाका है जहां फौज में भर्ती होना गौरव की बात मानी जाती है। 

यहां हर घर में फौजी हैं, यहां के हर गांव में किसी न किसी ने अपनी शहादत दी है। लेकिन बीजेपी सरकार ने अग्निपथ योजना लाकर शहीद के बलिदान में भी भेदभाव कर दिया। हरियाणा में हर साल फौज में करीब 5500 की पक्की भर्ती होती थी लेकिन अब अग्निपथ योजना में ये भर्ती घटकर करीब 225 ही रह गयी है। वहीं, 4 साल की नौकरी और सैनिक के तौर पर मिलने वाले लाभ में भेदभाव होने के कारण युवा बीच में ही ट्रेनिंग छोड़कर वापस लौट रहे हैं। अग्निपथ योजना न देश के हित में है, न फौज के हित में है न ही नौजवानों के हित में है।

दीपेन्द्र हुड्डा ने कांग्रेस के न्याय पत्र की गारंटियों को बताते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर महालक्ष्मी योजना के तहत हर गरीब परिवार की एक महिला को साल में 1 लाख रुपये देंगे। फौज की अग्निपथ योजना खत्म करेंगे और पहले की तरह पक्की भर्ती शुरु करेंगे। इसके अलावा पहले से भर्ती अग्निवीरों को पक्का करायेंगे। उन्होंने आगे कहा कि बेरोजगारी का संकट कम करने के लिए कांग्रेस सरकार बनने पर केंद्र में खाली पड़े 30 लाख सरकारी पद ⁠भर्ती भरोसा के तहत समयबद्ध तरीके से कैलेंडर के अनुसार भरेंगे तो हरियाणा में 2 लाख से ज्यादा युवाओं को खाली पड़े सरकारी पदों पर समयबद्ध पक्की भर्ती करेंगे। 

इसके अलावा पढ़े-लिखे युवाओं की पहली नौकरी पक्की होगी, हर शिक्षित युवा को 1 लाख रुपए की अप्रेंटिसशिप का अधिकार देंगे। किसानों को एमएसपी की गारंटी और कर्ज से मुक्ति दी जाएगी। प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने पर बुजुर्गों को ₹6000 बुढ़ापा पेंशन मिलेगी, 300 युनिट मुफ्त बिजली, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम और गृहणियों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देंगे। गरीब परिवारों के लिए 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट योजना लागू कर उसपर 3.5 लाख रुपये की लागत से 2 कमरे का मकान देंगे, जनता को परेशान करने वाले पोर्टलों से छुटकारा दिलायेंगे।

इस दौरान लोहारु में JJP BC सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष और जोगी समाज हरियाणा के युवा प्रदेश अध्यक्ष संजय जोगी ने जेजेपी छोड़कर और देवराला के सरपंच परमानन्द जोगी, सूबेदार, पवन जोगी, राम निवास जोगी, गुलाब सिंह, ब्रड़दू जोगी, योगेश आदि अनेक कार्यकर्ता बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए।  

इस्तीफ़ा दे भाजपा सरकार, कांग्रेस की लहर में पूरी तरह बह जाएगी बीजेपी-हुड्डा


भिवानी, 9 मईः पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि कांग्रेस की लहर में इस बार बीजेपी पूरी तरह बह जाएगी। क्योंकि हरियाणा की 36 बिरादरी ने बीजेपी को हराकर कांग्रेस को जीतने का मन बना लिया है। हुड्डा आज भिवानी में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने भिवानी-महेंद्रगढ़ से प्रत्याशी राव दान सिंह के लिए वोट की अपील की। 

सम्मेलन में पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा ने अपने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस ज्वाइन की। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व व कांग्रेस की नीतियों में भरोसा व्यक्त करते हुए शर्मा ने कांग्रेस का दामन थामा। वासुदेव शर्मा ने राव दान सिंह की बड़े अंतर से जीत का दावा किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए हुड्डा ने कार्यकर्ताओं से दिन-रात पुरजोर तरीके से मेहनत करने का आह्वान किया और कहा कि जमीनी स्तर पर असली चुनाव पार्टी या उम्मीदवार नहीं बल्कि कार्यकर्ता ही लड़ते हैं। इसलिए हरेक वोट को बूथ तक लेकर जाना और मत प्रतिशत बढ़ाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

हुड्डा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को घर-घर और जन-जन तक कांग्रेस के घोषणापत्र को पहुंचना है। कांग्रेस ने ऐलान किया है कि केंद्र में सरकार बनने पर 30 लाख सरकारी नौकरी, हर शिक्षित युवा को ₹100000 सालाना की अप्रेंटिसशिप, महिलाओं को ₹100000 सालाना की आर्थिक मदद, किसानों को एमएसपी की गारंटी, आंगनवाड़ी, मिड डे मील वर्कर और आशा वर्कर्स को दोगुनी तनख्वाह दी जाएगी। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर 2 लाख सरकारी नौकरी, हर बुजुर्ग को ₹6000 पेंशन, कर्मचारियों को ओपीएस, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और ₹500 में गैस सिलेंडर दिया जाएगा।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि एकतरफ कांग्रेस अपने कार्यों व योजनाओं के नाम पर वोट मांग रही है, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के पास ना अपना कोई रिपोर्ट कार्ड है और ना ही कोई भविष्य की नीति। जो भी बीजेपी नेता भिवानी-महेंद्रगढ़ में वोट मांगने के लिए आए तो उनसे सभी को पूछना चाहिए कि 10 साल की सरकार में उसने क्षेत्र के लिए क्या किया? जाहिर है कि बीजेपी एक भी काम नहीं गिनवा सकती। जबकि कांग्रेस सरकार ने भिवानी महेंद्रगढ़ को शिक्षा व खेलों का हब बनाया था। 

कांग्रेस कार्यकाल के दौरान भिवानी-महेंद्रगढ़ में चौधरी बंसीलाल के नाम पर यूनिवर्सिटी, नारनौल आयुर्वैदिक मेडिकल यूनिवर्सिटी, केंद्रीय विश्वविद्यालय, मेडिकल यूनिवर्सिटी जैसे अनेक संस्थान व परियोजनाएं आईं। भाजपा द्वारा कोई नया काम करवाना तो दूर, कांग्रेस कार्यकाल में मंजूर परियोजनाओं को भी आगे नहीं बढ़ाया गया। ऐसे में बीजेपी वालों को भिवानी-महेंद्रगढ़ की जनता से वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं है।

इस मौके पर राव दान सिंह ने कहा कि कांग्रेस के प्रति लोगों का रुझान देखकर बीजेपी को उसकी हार का एहसास हो गया है। हार की हताशा बीजेपी के नेताओं और तमाम कार्यक्रमों में स्पष्ट देखी जा सकती है।

कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच संचालन प्रदीप गुलिया योगी द्वारा किया गया। मंच से राजपूत समाज ने भी बीजेपी के प्रति अपना रोष जाहिर किया। क्योंकि हुड्डा सरकार के दौरान हरियाणा में महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष पर छुट्टी का ऐलान हुआ था। लेकिन बीजेपी ने सत्ता में आने के बाद इस छुट्टी को कैंसिल कर दिया। राजपूत समाज ने कहा कि यह किसी एक वर्ग का नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र का अपमान है। समाज इस अपमान का बदला वोट की चोट से लगा।

सम्मेलन के बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए हुड्डा ने बताया कि हरियाणा कांग्रेस ने राज्यपाल को पत्र लिखकर मिलने के लिए समय मांगा है। क्योंकि हरियाणा की भाजपा सरकार बहुमत खो चुकी है। हरियाणा में आज अल्पमत की असंवैधानिक सरकार चल रही है। ऐसे में राज्यपाल को सभी विधायकों की खुद के समक्ष परेड का समय देना चाहिए। कांग्रेस अपने सभी विधायकों की राज्यपाल के सामने परेड करवाने के लिए तैयार है।

जेजेपी द्वारा राज्यपाल को पत्र लिखने पर पूछे गए सवाल के जवाब में हुड्डा ने कहा कि जेजेपी को भी अपने सभी 10 विधायकों की परेड राज्यपाल के सामने करवानी चाहिए। अगर ऐसा होता है तो कांग्रेस के 30, कांग्रेस को समर्थन देने वाले 3 निर्दलीय, जेजेपी के 10, एक अभय चौटाला और एक बलराज कुंडू को मिलाकर कुल 45 विधायक बनते हैं, जो आज की तारीख में बीजेपी सरकार को समर्थन नहीं दे रहे। जबकि 88 विधायकों के सदन में बीजेपी सरकार के पास सिर्फ 43 विधायकों का समर्थन है। ऐसे में प्रदेश सरकार को खुद ही नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करके जल्द विधानसभा चुनाव करवाए जाने चाहिए।

भाजपा ने किसान, जवान, पहलवान समेत हर वर्ग का तिरस्कार किया - हुड्डा

Former-Chief-Minister-of-Haryana-Bhupendra-Singh-Hooda

नारनौल, 3 मईः भिवानी-महेंद्रगढ़ की मिट्टी में देशभक्ति का जज्बा पनपता है। यहां का प्रत्येक युवा फौज में भर्ती होने और देश के लिए मर-मिटने की ख्वाहिश लेकर बड़ा होता है। लेकिन अग्निवीर योजना लागू करके बीजेपी ने हमारे युवाओं से देश के लिए कुर्बानी देने का अधिकार भी छीन लिया। ये कहना है पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। हुड्डा आज भिवानी-महेंद्रगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह का नामांकन करवाने पहुंचे। इस मौके पर एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया गया।

लोगों को संबोधित करते हुए हुड्डा ने कहा कि किसान, जवान और पहलवान हरियाणा की पहचान हैं। लेकिन बीजेपी ने इन तीनों का तिरस्कार किया है। किसानों को एमएसपी देने की बजाय लाठी और गोलियां दी गईं। जवानों को शिक्षा और रोजगार देने की बजाय बेरोजगारी और नशा दिया गया। 

पहलवानों को सम्मान और ‘पदक लाओ पद पाओ’ नीति के तहत उच्च पद देने की बजाय. उन्हें सड़कों पर घसीटा गया। इसी तरह बीजेपी सरकार ने मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी, सरपंच और नंबरदार समेत प्रदेश के हर वर्ग को प्रताड़ित किया। लेकिन अब चुनाव में बीजेपी को अपनी हर एक कारगुजारी का हिसाब देना पड़ेगा।

हुड्डा ने कहा कि बीजेपी को अब उसी जनता के बीच जाकर वोट मांगने पड़ रहे हैं, जिससे इस पार्टी ने हमेशा अहंकार और लाठी गोली की भाषा में बात की है। जनता अपने दर्द को वोटिंग के जरिए बयां करेगी और 36 बिरादरी एकजुट होकर कांग्रेस की सरकार बनाएगी। यहां से राव दान सिंह बड़े अंतर से जीत तर्ज करेंगे और संसद में इलाके की मजबूत आवाज बनेंगे।

अपने संबोधन में राव दान सिंह ने कहा कि अग्निवीर योजना लागू होने से पहले हरियाणा से हर साल लगभग 5000 युवा फौज में भर्ती होते थे। लेकिन अब मुश्किल से 200 युवा भर्ती होंगे। केंद्र सरकार ने अहीर रेजिमेंट की मांग को भी ठुकरा दिया है। केंद्र में अग्निवीर और हरियाणा में कौशल रोजगार निगम जैसी योजना लागू करके बीजेपी ने युवाओं से पक्की नौकरी का अधिकार छीन लिया। 

कौशल निगम के जरिए बीजेपी ने आरक्षण को भी खत्म कर दिया। इससे स्पष्ट है कि यह सरकार गरीब, दलित और पिछड़ों की भागीदारी के खिलाफ है। इसीलिए भाजपा द्वारा कांग्रेस के क्रांतिकारी मेनिफेस्टो के खिलाफ लगातार झूठ फैलाया जा रहा है।

लेकिन जनता अब भाजपा के मायाजाल में नहीं फंसेगी। जनता, किसानों को एमएसपी की गारंटी, युवाओं को रोजगार की गारंटी, महिलाओं को नौकरियों में 50% आरक्षण और 1 लाख सालाना देने का वादा करने वाली कांग्रेस को वोट देगी।

किसानों ने अनाज मण्डियों में उठान, खरीद व भुगतान में देरी के विरोध में किया प्रदर्शन

All-India-Kisan-Sabha-Haryana

भिवानी 22 अप्रैल , 20224, अखिल भारतीय किसान सभा ने भिवानी अनाज मण्डी का दौरा किया तथा बैमौसमी बारिश से सरसों व गेहूं को  हुए नुकसान के लिए सरकार व प्रशासन के कुप्रबंध को जिम्मेवार ठहराया। किसान सभा के जिला प्रधान रामफल देशवाल के नेतृत्व में पांच सदस्यी प्रतिनिधि मण्डल प्रातः स्थानीय चारा मण्डी भिवानी में गया और उसने लाखों किंवटल खुले में पड़ी बेमौशमी बारिश से  भिगि पड़ी सरसों व गेहूं को देखा तो क्षोभ हुआ कि यह सब शीघ्र  खरीद व उठान प्रक्रिया में सरकार व प्रशासन की कुप्रबंध नीति का परिणाम है। 

किसान सभा के जिला उपप्रधान कामरेड ओम प्रकाश ने बताया कि एक अप्रैल को खरीद शुरू होते ही उनके संगठन ने जिला अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन दिया था कि खरीद व उठान प्रक्रिया को तेज किया जाए तथा बेमोशमी बारिश से सरसों व गेहूं को सुरक्षा के लिए तिरपाल व जरूरी व्यवस्था की जाए । परन्तु प्रशासन और सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया, इसी वजह से यह आढ़तियों व किसानों को नुकसान हुआ है, इसके लिए वे स्वयं जिम्मेवार हैं ।

उन्होंने चुने हुए जन प्रतिनिधियों जो अब फिर चुनाव लड़ रहे हैं और जनता से वोट मांग रहे हैं, इतनी नैतिकता नहीं है कि वे सरकार व प्रशासन को नसीयत दें कि किसान द्वारा पैदा किए गये उत्पादन को बर्बाद न होने दे और उन्हें न्यायोचित एमएसपी पर अपने उत्पादन बेंचने में किसी तरह की परेशानी न आए। वे  किसानों व जनता के प्रति अपनी जवाबदेही निभाने में पूर्णत विफल रहे हैं। 

ऐसे गैर जिम्मेवार लोग वर्तमान चुनाव में जनता से  वोट मांगने आते हैं तो किसान उनसे स्वाल पूछते हैं या उनका  शान्तिपूर्ण तरीके सेविरोध करते हैं तो विरोध करने व स्वाल पूछने वाले किसानों के विरुद्ध मुकदमें दर्ज करके उनको गिरफ्तार करवाया जा रहा है। किसान सभा सरकार व प्रशासन की तानाशाही कार्यवाही की कड़ी निंदा करती है तथा आगाह करती है कि वे अकेले किसान नहीं हैं, बल्कि सभी किसान संगठन एकजुट हो प्रशासन व सरकार की दादागिरी का मुंहतोड़ जवाब देगा। 

उन्होंने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि मन्डियों में खरीद, उठान व भुगतान प्रक्रिया को तेज करे, बेमौशमी बारिश से नुकसान की हिफाजत के लिए तिरपाल की व्यवस्था करवाए अन्यथा उसका खामियाजा उनको भुगतना पड़ेगा। आज के प्रदर्शन में किसान नेता प्रताप सिंह सिंहमार, बलजीत मोखरा, नरेश, जोगेन्द्र देवसर व मूर्ति नीमड़ीवाली ने भाग लिया।

जानें मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी किस प्रकार इन्डिया गठबंधन का करेगी सहयोग

Marxist-Communist-Party-Aid-India-Alliance

भिवानी 4 अप्रैल, 2024.भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी का दो दिन का राज्य प्रशिक्षण शिविर भिवानी के शहीद भगत सिंह यादगार भवन में आयोजित किया गया, जिसमें राज्य के अलग अलग हिस्सों से पांच दर्जन से ज्यादा प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया, पार्टी के राष्ट्रीय नेता कृष्ण प्रसाद, राज्य सचिव कामरेड सुरेन्द्र मलिक व राज्य सचिव मण्डल सदस्य डा० इन्द्रजीत सिंह ने पार्टी के कार्यक्रम, वर्तमान राजनीतिक लाईन, वर्तमान अन्तरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय आर्थिक व राजनीतिक हालात पर विस्तार से चर्चा की। 

उन्होंने कहा कि आज देश में कारपोरेट साम्प्रदायिक गठजोड़ की सरकार है जिसका गठजोड़ साम्राज्यवाद से है। कार्पोरेट वर्गों की नवउदारवादी नीतियों ने किसान मजदूर व आमजनता की रोजी रोटी पर हमला बोल रखा है, वर्तमान भाजपा शासन ने कारपोरेट की शह पर ज्यादा मुनाफे बटोरने के लिए देश के संसाधनों को उन्हें सौंपने का काम किया है। 

पूरे मीडिया तन्त्र पर उनका कब्जा करवा दिया है, कारपोरेट से चुनावी बाण्ड व अन्य अरबों रुपये लेकर विपक्षी पार्टियों के चुने हुए प्रतिनिधियों को डर व लोभ लालच देकर थोक के भाव दल बदल करवाया जा रहा है। आयकर विभाग, सीबाईआई व ईडी जैसी संवैधानिक संस्थाओं के हाथों विपक्ष को प्रताड़ित करने तथा भाजपा में शामिल करवाने की साजिशें रचकर भारत को विपक्ष मुक्त बनाकर तानाशाही थोपने की नापाक हरकतें की जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने भ्रष्टाचार को संस्थागत रूप दे दिया है, यदि पीएम केयर फण्ड, चुनावी बाण्ड की न्यायिक जांच हो जाए तो भाजपा नेताओं की असलियत देश की जनता के सामने आ जाएगी। 

उन्होंने कहा कि भाजपा एक देश -एक चुनाव, सीएए, एन आर सी, सिविल यूनोफोर्म कोड जैसे आर एस एस के एजेन्डे थोपकर देश के संविधान, धर्मनिरपेक्ष लोकतान्त्रिक गणराज्य को समाप्त करके तानाशाही फासीवादी निजाम कायम करना चाहती है, जिसको भारत की जनता कभी भी सहन नहीं करेगी। 

जनता में भाजपा सरकार की तानाशाही, झूठ, वायदा खिलाफी, बेरोजगारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार, गैर बराबरी व फूट परस्त नीतियों के विरोध में भंयकर आक्रोश है, जिसे वह जातीय व धार्मिक ध्रुवीकरण पैदा करके छल बल व धन से तर्कहीन मनोवैज्ञानिक भ्रम पैदा करके आगामी लोकसभा चुनाव जीतना चाहती है। 

देश की जनता उसकी यह मंशा पूरी नहीं होने देगी। पार्टी जिला सचिव कामरेड ओमप्रकाश ने कहा कि हरियाणा में माकपा वैसे तो अपने उम्मीदवार उतार कर चुनाव नहीं लड़ रही है परन्तु देश में संविधान व लोकतंत्र बचाने वास्ते भाजपा को हराने तथा इन्डिया गठबंधन को सफल बनाने हेतु लोकसभा की सभी 10 सीटों पर अपने बलबूते पर जनता के बीच जाएगी तथा भाजपा हराना क्यों जरूरी है, यह बात जन जन तक पहुंचाएगी।

किसानों ने अनाज मण्डियों में इन मांगों को लेकर ADC को सौंपा ज्ञापन


भिवानी 1 अप्रैल, 2023.अखिल भारतीय किसान सभा भिवानी जिले का एक प्रतिनिधि मण्डल अतिरिक्त जिला उपायुक्त हर्षित कुमार से मिला तथा जिले की विभिन्न मण्डियों में सरसों की खरीद प्रक्रिया को तेज करने तथा हैफेड द्वारा खरीदी गई सरसों का शीघ्र उठान करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।

प्रतिनिधि मण्डल में किसान सभा के जिला प्रधान रामफल देशवाल, उपप्रधान कामरेड ओमप्रकाश, ब्लाक प्रधान नरेंद्र धनाना व महाबीर फोजी शामिल थे। उन्होंने कहा कि सरसों की खरीद के बाद ढेर लगे होने के कारण उठान नहीं होने के कारण   अन्य किसान अपनी फसल मण्डी में नहीं ला सकते और उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है। अतिरिक्त जिला उपायुक्त ने अपनी सहमति देते हुए शीघ्र उठान का आश्वासन दिया तथा ज्ञापन की मांग के अनुसार किसानों के लिए गर्मी से बचने हेतु सैल्टर तथा पीने के पानी की व्यवस्था करने का भरोसा दिलाया। 

किसान सभा के पदाधिकारियों ने पिपली वाली जोहड़ी भिवानी तथा वार्ड 14,15,16 के नागरिकों की प्रयाप्त पानी आपूर्ति की मांग का समर्थन किया तथा उनके प्रदर्शन में भाग लेकर जिला उपायुक्त व अधीक्षक अभियन्ता से मांग की है कि इन परेशान नागरिकों को पीने हेतु स्वच्छ पानी की शीघ्र आपूर्ति की जाए तथा सीवरेज युक्त पानी को बंद किया जाए। उनके रुके पड़े सीवरों को शीघ्र खोला जाए। किसान सभा उन नागरिकों के साथ एक्जुटता प्रकट करती है।

एक रक्तवीर के रक्त से बचाई जा सकती है चार लोगों की जान - जयहिन्द

NAVEEN-JAIDIND-IN-BLOOD-DONATION-CAMP

भिवानी । बुधवार 20 मार्च को शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह सेवा ट्रस्ट द्वारा भिवानी में स्थित चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में कैंसर पीड़ितों के लिए विशाल रक्तदान शिविर आयोजित करवाया गया जिसमें जयहिंद सेना सुप्रीमो नवीन जयहिन्द पहुंचे। 

जयहिन्द ने भाई मोनू, नवीन बौंद व उनकी पूरी टीम का इस नेक काम के लिए बहुत धन्यवाद किया, क्योंकि रक्तदान से बड़ा कोई दान नही होता। साथ ही जयहिन्द ने बताया कि यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान उन्होंने भी सौ से ज्यादा रक्तदान शिविर लगाए है।

जयहिन्द ने देश, प्रदेश के हस्पतालों मे खून की कमी के हालात बताते हुए कहा कि समय पर खून न मिलने की कमी के कारण लाखो लोगो की मौत हो जाती है, लेकिन रक्तदान करने वाला एक व्यक्ति कम-से-कम चार लोगों की जान बचाता है। जो भी रक्तदान करता है हम उसे रक्तवीर भी बोल सकते है।

जयहिन्द ने युवाओ का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि आप सब इसी तरह समाज कल्याण के कार्य करते रहिए, अगर आप जैसे लोग होंगे तो यह देश अपने आप सुधर जाएगा। जिस तरीके से शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी के नाम पर यह रक्तदान शिविर लगाया गया है, हमारे क्रांतिकारियों को याद करने का इससे अच्छा तरीका कुछ नही हो सकता। इस अवसर पर मोनू, नवीन बौंद व पूरी टीम मौजूद रही।

अपनी मांगों को लेकर भिवानी से दिल्ली महापंचायत के लिए रवाना हुए सैंकड़ों किसान मजदूर


भिवानी 14 मार्च, 2024 संयुक्त किसान मोर्चा एवं केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर विभिन्न किसान मजदूर संगठनों की ओर से अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय किसान मजदूर महापंचायत के लिए प्रातःकाल भिवानी से सैकड़ों किसान मजदूर रवाना हुए। 

अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान रामफल देशवाल, जिला सचिव मास्टर जगरोशन, युवा कल्याण संगठन के संरक्षक कमल सिंह प्रधान, ग्राम स्वराज किसान मोर्चा के जिला प्रधान जोगेन्द्र तालू, भारतीय किसान यूनियन चन्दूनी के जिला प्रधान राकेश आर्य, जाटू खाप के कार्यवाहक प्रधान सुबेदार रामकिशन व मजदूर संगठन सीटू के जिला प्रधान राममेहर के नेतृत्व में किसान मजदूरों का बड़ा जत्था रवाना हुआ। 

उन्होंने कहा कि उनकी मांगों में एमएसपी की संवैधानिक गांरटी, किसान मजदूर को कर्ज मुक्त करना, बिजली का प्रस्तावित निजिकरण वापिस हो, लखीमपुर खीरी के किसानों को न्याय मिले, बुढ़ापा पैंशन 10 हजार रुपये प्रति माह हो, मजदूरों के चार कोड रद्द हों, पुराने कानून बहाल हों, सभी महकमों में खाली पड़े पद भरे जांए, न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये प्रति माह हो, कच्चे कर्मचारी परियोजना वर्कर पक्के हों, पुरानी पैंशन बहाल हो, सेना में अग्नि पथ रद्द हो, नियमित भर्ती हो, सार्वजनिक क्षेत्र के निजिकरण पर रोक लगे। उन्होंने कहा कि यदि मोदी सरकार ने उनकी उपरोक्त मांगे लागू नहीं की तो वे उसे वोट के जरिये सत्ता से बाहर करेंगे। 

दिल्ली जत्थे में किसान नेता कामरेड ओमप्रकाश, कर्णसिंह जैनावास, सुबेदार धनपत ओबरा, रामोतार बलियाली, नरेन्द्र धनाना, मन्दरूप यादव, बलबीर सिंह बजाड़, मजदूर नेता कामरेड अनिल कुमार, सदीक डाडम, सुमेर बाढड़ा, सुखदेव पालवास, कर्मचारी नेता रतन कुमार जिंदल के अलावा सैंकड़ों किसान मजदूर शामिल थे।

702 दिनों बाद समाप्त हुआ दिव्यांगों की 18 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना

bhiwani-disabled-people-indefinite-strike-end

भिवानी, 13 मार्च 2024 ऑल हरियाणा दिव्यांग अधिकार संघर्ष समिति द्वारा 1 अप्रैल 2022 से दिव्यांगों की 18 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के 702 दिन की अध्यक्षता विनोद वर्मा प्रदेश अध्यक्ष ने की व मंच का संचालन संदीप रोहिल्ला उपप्रधान ने किया। आज धरने पर पहुंचकर श्रीमान हरबीर सिंह एसडीएम भिवानी ने दिव्यांगों को जूस पिलाकर धरना समाप्त करवाया।

विनोद वर्मा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि सीएम हाउस करनाल से हमारे पास कॉल आई थी जिसमें बातचीत के लिए बुलाया गया था हमारा 5 सदस्य प्रतिनिधिमंडल श्रीमान संजय बाटला ओएसडी से माननीय मुख्यमंत्री हाउस करनाल में मिला। श्रीमान संजय बतला ने सकारात्मक बातचीत करते हुए बताया कि आपकी आठ मांगे पूरी हो चुकी हैं। 

35000 दिव्यांगों के रोजगार की फाइल माननीय मुख्यमंत्री साहब ने आगे बढ़ा दी है वह दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 के अनुसार सभी दिव्यांगों को 40 प्रतिशत से लाभ देने बारे फाइल को भी आगे बढ़ा दिया है जल्दी पूरी हो जाएंगे आगे की आठ मांगों पर भी सीएम हाउस से कार्रवाई कर दी गई है। इसलिए हम आग्रह करते हैं कि आप धरना जल्द से जल्द उठाएं इस आश्वासन के बाद दिव्यांगों की सहमति बनी और आज श्रीमान एसडीम साहब ने दिव्यांगों को जूस पिलाकर धरना समाप्त करवाया।

संदीप रोहिल्ला उपप्रधान ने अपने संबोधन में बताया कि हमने 702 दिन संघर्ष किया दिव्यांगों की 8 मांगे पूरी कार्रवाई जिसका फायदा हरियाणा भर के दिव्यांगों को होगा 35000 दिव्यांगों के रोजगार जिसमें 15000 सरकारी नौकरी वह 20000 प्राइवेट कंपनियों में रोजगार की फाइल खुल चुकी है और जल्द ही हम सफल होंगे और 35000 दिव्यांग जल्द ही रोजगार प्राप्त करेंगे 702 दिन के धरने पर सहयोग देने वाले सामाजिक संगठन, राजनीतिक दल, आमजन, दिव्यांग साथी हम सभी का आभार व्यक्त करते हैं कि लंबा धरना चलाना बहुत मुश्किल होता है मगर आप सबके सहयोग से हम इसे चलाने में सफल रहे और सरकार से अपनी मांगे मनवाने में सफल रहे। यह सभी के सहयोग से दिव्यांग समाज हरियाणा की जीत है।

हरवीर सिंह एसडीएम भिवानी ने अपने संबोधन में कहा कि आप सभी ने शांतिपूर्वक आंदोलन चलाया आप लोगों की कोई शिकायत प्रशासन को नहीं मिली। इतना लंबा संघर्ष चलाया दिव्यांगों ने प्रशासन की तरफ से और सरकार की तरफ से मैं आश्वासन देता हूं कि जो भी आपके कानूनी अधिकार होंगे प्राथमिकता से आप लोगों तक पहुंच जाएंगे। प्रशासन दिव्यांगों को कोई भी कानूनी अधिकारों में दिक्कत नहीं आने देगा हम पूरा सहयोग करेंगे।

आज के धरने पर मुख्य वक्ता रमेश कुमार लाडवा धरना प्रभारी दिव्यांग समाज हरियाणा, सुमित शर्मा मीडिया प्रभारी, सतीश शर्मा प्रधान हल्का लोहारू, राजकुमार प्रधान हल्का बवानी खेड़ा, सरोज देवी महिला प्रधान, ताई कृष्णा देवी, मदन कुमार, जिले सिंह, राजबाला, प्रदीप कुमार प्रधान हल्का तोशाम,  सैकड़ो की संख्या में दिव्यांगों उपस्थित रहे।

कांग्रेस सरकार बनने पर फिर से लागू होगी पदक लाओ पद पाओ योजना: मास्टर सतबीर रतेरा

भिवानी, 28 फरवरी। कांग्रेस नेता मास्टर सतबीर रतेरा ने आज हल्का बवानीखेड़ा के गांव मिताथल में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिता में पहुंचने पर मास्टर सतबीर रतेरा का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मास्टर सतबीर रतेरा ने खिलाड़ीयों का परिचय लेते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हमें स्वस्थ रखने के साथ-साथ मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास का भी माध्यम है। इसके साथ ही, खेल हमें विज्ञान, मनोविज्ञान, संघटना, अनुशासन और नैतिकता की महत्वपूर्ण शिक्षाएं भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि खेल का महत्व सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य की ही सीमा नहीं होता है, बल्कि यह हमारे मनोविज्ञानिक विकास के लिए भी आवश्यक है। खेल खेलने से हमारा मन ताजगी और सक्रियता से भर जाता है। यह हमारी मानसिक तनाव को कम करने में मदद करता है और हमें खुश और स्वस्थ रखता है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि हल्का बवानीखेड़ा का प्रत्येक गांव खेल प्रतिभाओं से भरा हुआ है, लेकिन अफसोस की बात है कि इस क्षेत्र में खेल सुविधाओं के नाम पर गठबंधन सरकार के हाथ खाली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर बवानीखेड़ा में विश्वस्तरीय स्टेडियम एवं अनेक खेल नर्सियां विकसित की जाएगी। मास्टर सतबीर रतेरा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा नेतृत्व वाली सरकार में पदक लाओं पद पाओ नीति के तहत युवाओं को खेलों के प्रति रूझान बढ़ा था और युवाओं का खेलों के प्रति रूझान बढ़ा था। लेकिन मौजूद भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार ने दुर्भावनावश इस योजना को बंद कर दिया। कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर पदक लाओं पद पाव नीति को दोबारा लागू किया जाएंगा। इस मौके पर अनेक गणमान्य लोग एवं ग्रामवासी उपस्थित रहें।

विकसित भारत के लिए भारतीय स्वदेशी प्रौद्योगिकी" थीम के साथ मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

भिवानी। देश और दुनिया में बढ़ती तकनीकी के चलते आज दुनिया पाताल से चांद को छूने का प्रयास करती है, तो वह नई-नई खोज के बल पर ऐसा कर पाती है।उपरोक्त विचार आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष पर सदाचारी शिक्षा समिति एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृत सेवा समिति के द्वारा विवेकानंद हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों के समक्ष संचालिका सावित्री यादव ने व्यक्त करते हुए कहा कि आज विज्ञान के क्षेत्र में तकनीकी को लेकर हमारे देश के विद्यार्थी चांद तक पहुंच रहे हैं। यह बड़े गर्व की बात है। हर दिन में नई-नई खोज की जा रही है वह साइंस टेक्नोलॉजी के माध्यम से ही संभव हो रहा है।

कार्यक्रम के संयोजक राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज ने कहा कि आज हम विज्ञान के बल पर चांद पर पहुंचे हैं,चंद्रयान 3 जैसे सफल अभियान में हम दुनिया में अपनी पहचान बना पाए हैं। कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति समाज में जागरूकता लाने और वैज्ञानिक सोच पैदा करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वावधान में हर साल 28 फरवरी को भारत में मनाया जाता है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस रमन प्रभाव की खोज के कारण मनाया जाता है। इस खोज की घोषणा भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन (सर चन्द्रशेखर वेंकटरमन ने 28 फरवरी सन् 1928 को की थी। इसी खोज के लिये उन्हे 1930 में नोबल पुरस्कार दिया गया था। 

 उन्होंने महत्त्वपूर्ण आयोजनों में वैज्ञानिकों के रिसर्च,प्रयोग,भाषण, निबंध, लेखन, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान प्रदर्शनी, सेमिनार तथा संगोष्ठी पर प्रकाश डाला गया। अशोक भारद्वाज ने कहा कि देश में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2024 का विषय " विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीक " है, जो भारत की वैज्ञानिक प्रगति में घरेलू नवाचारों के महत्व पर जोर देता है। यह थीम स्वदेशी प्रौद्योगिकियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास करती है जो देश के विकास और कल्याण में योगदान दे सकती हैं। इस अवसर पर विज्ञान अध्यापक मास्टर रिंकू सहजलान ने विद्यार्थियों को साइंस टेक्नोलॉजी में प्रयोग करके दिखाए।वही विद्यार्थियों ने भी विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्या समी यादव, कंट्रोलर ग्रेसी मैथ्यू ,समाजसेवी सतीश यादव, मास्टर अमित कुमार, मास्टर कपिल वर्मा , गणितज्ञ सर दयानंद सहित अनेक शिक्षक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।