Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

Showing posts with label 13-Killed-in-road-accident. Show all posts

लोकतंत्र में लट्ठतंत्र से सरकार चला रही है भाजपा - जजपा सरकार  - दीपेंद्र सिंह हुड्डा 

 

फरीदाबाद। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि लोकतंत्र में लट्ठतंत्र से गठबंधन सरकार चलाई जा रही है, पहले कर्मचारियों पर फिर किसानों पर और अब सरपंचों पर लाठियां चलाकर सरकार ने अपना असली चेहरा उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि ये सरकार असंवेदनशील का प्रतीक बन चुकी है तथा हर वर्ग के अधिकारों को कुचलने में विश्वास रखती है और सरकार में भ्रष्टाचार का विकेंद्रीकरण किया जा रहा है। यह सरकार सरंपचों के अधिकार छीन रही है, जबकि इन सरपंचों को जनता ने चुना है। पहले ही इस सरकार ने दो-ढाई साल देरी से पंचायत के चुनाव करवाए है और अब ई-टेंड्रिंग के नाम पर उनके अधिकार छीना जा रहा है, जब सरपंच गांव में विकास कार्य नहीं करवाएं तो इसका भुगतान जनता को ही करना होगा इसलिए वह सरकार से मांग करते है कि वह सरपंचों के अधिकार न छीने और ई-टे्रडिंग जैसे तुगलकी फरमान को तुरंत वापिस लेते हुए आमजन की भावना का सम्मान करे। दीपेंद्र हुड्डा शनिवार को तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ललित नागर के संयोजन में तिगांव अनाजमंडी में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. उदयभान, कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, समालखा के विधायक धर्मसिंह छोकर, एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक पंडित नीरज शर्मा, पूर्व विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव कुमारी शारदा राठौर, फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला, प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, पूर्व पार्षद जगन डागर, पूर्व चेयरमैन अब्दुल गफ्फार कुरैशी, गिरीश भारद्वाज, फरीदाबाद युवा कांग्रेस अध्यक्ष नितिन सिंगला,  वेदपाल दायमा, गजना कालीरमन, बीरपाल पहलवान, गुलशन बगगा, रेनू चौहान, संजय सोलंकी, राजेंद्र भामला, हरिसिंह पार्षद, चेयरमैन संजय कौशिक, रोहताश चौधरी, कमल चंदीला, रविन्द्र वशिष्ठ, नानक चेयरमैन आदि मौजूद थे। कार्यक्रम मेें पहुंचने पर पूर्व विधायक ललित नागर ने क्षेत्र की मौजिज सरदारी की ओर से दीपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान सहित सभी अतिथियों का सम्मान रूपी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।

लोगों को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि आज हरियाणा में भ्रष्टाचार का बोलबाला है, चाहे नगर निगम हो या पंचायत हर जगह भ्रष्टाचार व्याप्त है, एक ठेकेदार से पूछ लो, उसे भी टेंडर लेने के लिए कहां क्या देना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता से किया कोई चुनावी वायदा पूरा नहीं किया। भाजपा सरकार ने युवाओं को हर वर्ष 2 करोड रोजगार देने का वादा किया था। 9 वर्ष हो गये, इस हिसाब से 18 करोड रोजगार मिलने चाहिए थे। आज हरियाणा में 2 लाख सरकारी पद खाली पडे हैं इन पर पक्की भंर्तियां होने की बजाय भर्ती घोटाले हो रहे हैं, पक्के पदों को खत्म किया जा रहा है। 9 साल से शिक्षकों की भर्ती नहीं हुई। स्कूल के बच्चों को भी धरनों पर बैठना पडा। 

लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौ. उदयभान ने गठबंधन सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस सरकार की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है, चुनाव से पूर्व 5100 रुपये हर महीने पेंशन देने का दम भरने वाली सरकार ने अब तक 5 लाख से ज्यादा बडे-बुजुर्गों की पेंशन काट दी गई है, जबकि लाखों गरीबों के राशन कार्ड काट दिए गए। अब तो भाजपा ने हर वर्ष 2 करोड रोजगार, 2022 तक किसान की दोगुनी आमदनी और हर व्यक्ति के खाते में 15-15 लाख रुपये देने वाले तमाम वायदों का जिक्र तक बंद कर दिया है। जब जनता भाजपा को उसके चुनावी वायदों की याद दिलाती है तो भाजपा सरकार उन पर लाठियां बरसाकर जनता की आवाज दबाने लग जाती है। इस अवसर पर पूर्व विधायक ललित नागर ने दीपेंद्र हुड्ड़ा व उदयभान को विश्वास दिलाते हुए कहा कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत भाजपा सरकार की पोल खोलने का काम करेगा और कांग्रेस संगठन को मजबूत करके 2024 में केंद्र व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ेगा। 


ठेके से फर्जी बिल बनवा अवैध शराब की सप्लाई करने वाले को CIA-30 ने 617 पेटी शराब के साथ दबोचा

 

फरीदाबाद- डीसीपी क्राइम श्री नरेंद्र कादयान के द्वारा शहर में आरोपियों की धरपकड़ के दिए गए दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 प्रभारी इंस्पेक्टर रविन्द्र की टीम ने एक आईसर कैंटर में सेक्टर 16 से सैनिक कॉलोनी में अवैध तरीके से शराब की सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम साजिद खान है। आरोपी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गांव जट्टारी का रहने वाला है। आरोपी ड्राइवरी का काम करता है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर नाका बंदी कर थाना एनआईटी क्षेत्र से अवैध तरीके से शराब सप्लाई करते हुए काबू किया है। आरोपी से मौके पर विभिन्न मार्का 323 पेटी अंग्रेजी शराब, विभिन्न मार् का197 पेटी बियर तथा 97 पेटी देसी शराब की बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना एनआईटी में अवैध नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सेक्टर 16 के ठेके से नकली बिल बनवा कर शराब सैनिक कॉलोनी में सप्लाई करने जा रहा था। आरोपी से मौके पर 323 पेटी( 3876 बोतल) विभिन्न मार्का की अंग्रेजी बोतल वैल्यू करीब 14 लाख रुपए, 197 पेटी (2364 बोतल) विभिन्न मार्का बियर की बोतल वैल्यू करीब ढाई लाख रुपए, 97 पेटी (1164 बोतल) वैल्यू करीब एक लाख रुपए की बरामद हुई है। आरोपी अधिक पैसे कमाने के लालच में आनंद नाम के ठेकेदार से उसके ठेका से फर्जी बिल पेपर तैयार करके सेक्टर 16 फरीदाबाद से सैनिक कॉलोनी के लिए लेकर जा रहा था। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

अरावली फ़ार्म हॉउस तोड़फोड़, देखें सिक्के का दूसरा पहलू,, तमाम किरायेदारों की नींद गायब

फरीदाबाद- सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अरावली पर स्थित कई फ़ार्म हाउसों पर गाज गिर चुकी है। सबसे उन लोगों  के फ़ार्म हाउस पर नगर निगम का पीला पंजा चला जो कभी भाजपा के बड़े नेताओं के खास हुआ करते थे। संदीप चपराना का नंबर पहले लगा फिर  कमल जख्मी को भी निगम के पीले पंजे ने बड़ा जख्म दिया और एक दो और फ़ार्म हाउसों में तोड़फोड़ हुई। आज अब तक किसी फ़ार्म हाउस में तोड़फोड़ नहीं हुई। सिक्के के दो पहलू होते हैं और दूसरा पहलू फ़ार्म हाउस के मालिक या किरायेदार हैं।  पहले पहलू की बात करें तो फ़ार्म हॉउस वन विभाग की जमीन पर बने हैं और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तोड़े जा रहे हैं। 

दूसरे पहलू की बात करें तो आज कुछ फ़ार्म हाउस के मालिकों से बात हुई साथ में फ़ार्म हाउस की जमीन को किराए पर लेने वालों से भी बात हुई। कुछ किरायेदारों का कहना है कि हमारा तो सब  कुछ बर्बाद हो जा रहा है क्यू कि हमने किराये पर जमीन ली थी और वहां काफी पैसे लगाकर हाल वगैरा का निर्माण किया था। अब ये सब टूटेगा तो नुकसान हमारा होगा। मालिक की जमीन तो उसी तरह रहेगी जैसे पहले थी। किरायेदारों ने कहा कि अब किसी फ़ार्म हाउस पर जेसीबी चल रही होती है तो हम कांपने लगते हैं और लगता है कि पीला पंजा कहीं और नहीं हमारे पेट पर चल रहा है क्यू कि कॉरोनकाल में भी हम अपने मालिकों को किराया देते रहे और लगभग डेढ़ साल से एक भी शादी पार्टी की बड़ी बुकिंग कोरोना गाइडलाइंस के कारण नहीं कर पाए और इस कारण हम ही नहीं स्टाफ के लोग और फ़ार्म हाउस में काम करने वाले मजदूर भुखमरी के कगार पर हैं। दो हफ़्तों से शहर में कोरोना के बहुत कम मामले आने लगे और उम्मीद जगी कि अब बुकिंग आएंगी लेकिन अब ये सब होने लगा। हमारे अरमानों पर तोड़फोड़ की तलवार लटकने लगी इस कारण हम क्या हमारे परिवार की नींद चैन कई दिनों से गायब है। 

लोगों ने कहा कि अगर ये सब पूरी तरह से अवैध है तो हमारी बर्बादी में फरीदाबाद का प्रशासन भी पूरी तरह से जिम्मेदार है ,हम जब फ़ार्म हाउस में पहली ईंट लगा रहे थे तभी रोक दिया जाता  हम यहाँ करोड़ों रूपये न लगाते।उस समय अधिकारी हमें कुछ नहीं बोले और क्यू नहीं बोले ये एक बड़ा सवाल है?  अब हमें एकतरफा बलि  के बकरे की  तरह इस्तेमाल किया जा रहा है।  हमें फ़ार्म हॉउस के कई मालिक भी मिले और  बहुत दुखी दिखे। ऐसी रूम में भी वो पसीने से तरबतर दिखे। कल इनका दर्द सार्वजानिक करूंगा। ये सब भी बहुत दुखी दिखे 

MP के ग्वालियर में बड़ा सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 13 लोगों की दर्दनाक मौत

नई दिल्ली - मध्य प्रदेश  के ग्वालियर में भीषण सड़क हादसे की खबर है जहां आज सुबह बस -ऑटो की भिड़ंत में ऑटो चालक समेत 12 महिलाओं की मौत हो गई है। 

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, ये सभी महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़ी हुई थी और ये सभी ऑटो में सवार होकर अपने-अपने केन्द्रों की ओर जा रही थी। ऑटो ग्वालियर से मुरैना रोड पर चमन पार्क की तरफ जा रहा था और बस ग्वालियर से मुरैना की तरफ आ रही थी।  तभी आनंदपुर हास्पिटल के सामने ऑटो व बस की आमने-सामने टक्कर हो गयी। ऐसे में आटो में बैठे सभी 13 लोगों की मौत हो गई।