Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

Showing posts with label international-news. Show all posts

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मिले आयरलैंड के राजदूत केविन केली

Ireland's-ambassador-met-Haryana-Governor

चंडीगढ़, 27 जून - हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से गुरुवार को हरियाणा राजभवन में भारत में आयरलैंड के राजदूत केविन केली ने शिष्टाचार मुलाकात की। उनके साथ  रेमंड मुलेन, उप राजदूत,  पेदर ओ हुबैन, वाणिज्यदूत, द्वितीय सचिव, कैबरे ओ फियरघेल, वीजा कार्यालय के प्रमुख, तृतीय सचिव भी उपस्थित थे।

राज्यपाल ने दोनों राष्ट्रों के पारस्परिक लाभ के लिए शिक्षा, कृषि, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हरियाणा सहित दोनों देशों के बीच सहयोग और विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में अधिक सहयोग की आवश्यकता पर भी बल दिया।

केली ने दत्तात्रेय को बताया कि लगभग 12000 भारतीय छात्रों ने आयरलैंड में आगे की पढ़ाई के लिए आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि हर साल उनकी संख्या बढ़ रही है। केली ने भारत की चुनाव प्रणाली और लोकसभा चुनावों के संचालन के तरीके की भी प्रशंसा की।

राज्यपाल ने उन्हें भारत के चुनाव आयोग की कुशल और पारदर्शी कार्यप्रणाली से अवगत कराया। दत्तात्रेय ने उन्हें हरियाणा की महान सांस्कृतिक विरासत के बारे में भी बताया, जहां भगवान कृष्ण ने कुरुक्षेत्र में गीता का उपदेश दिया था। इस अवसर पर दत्तात्रेय ने उन्हें भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। केली ने राज्यपाल दत्तात्रेय को एक विशेष उपहार भी भेंट किया।

यूक्रेन पर बरसने लगे रूसी बम, पुतिन बोले कोई बीच में आएगा तो उसे भी लपेटेंगे

 
नई दिल्ली- रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमार पुतिन ने यूक्रेन से युद्ध का एलान कर दिया है और यूक्रेन से कहा है कि हथियार डालकर चले जाओ। इस एलान के बाद ट्विटर पर तीसरा विश्व युद्ध ट्रेंड हो रहा है। रूस के इस एलान के बाद दुनिया के कई देश हैरान भी हैं और रूस पर कई तरह के प्रतिबन्ध लगा रहे हैं। पुतिन ने ये भी चेतावनी दी है कि कोई देश इस मामले में हस्तक्षेप करेगा तो वो भी हमारी कार्यवाही के लिए तैयार रहे। जानकारी मिल रही है कि कीव में धमाके की आवाज आई है और रूस ने सैन्य आपरेशन शुरू कर दिया है। 

इधर अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन का भी बयान आया है। उन्होंने कहा है कई मैं आज शाम व्हाइट हाउस से स्थिति की निगरानी करूंगा और अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से नियमित अपडेट प्राप्त करूंगा। कल, मैं सुबह अपने G7 समकक्षों से मिलूंगा... हम अपने NATO सहयोगियों के साथ समन्वय करेंगे। ताजा अपडेट है कि राजधानी कीव सहित कई जगह रूसी बन बरस रहे हैं। क्रूज और बैलेस्टिक मिसाइलों से ये धमाके किये गए हैं।