Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

Showing posts with label jind news. Show all posts

विपक्ष 5 महीने नही 5 साल सड़क पर उतरकर उठाए जनता के मुद्दे : जयहिंद

naveen-jaihind-rohtak-haryana

जींद :  गत शनिवार को जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद जींद पहुंचे और एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए ब्राह्मण समाज द्वारा ब्राह्मण विधायकों के लिए बनाए जा रहे ब्राह्मण ससद समारोह के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जींद में ब्राह्मण समाज द्वारा मनाए जा रहे ब्राह्मण संसद समारोह बारे  सुनने में आया है ब्राह्मण विधायक रोहतक स्थित गौड़ ब्राह्मण संस्था पहरावर की जमीन पर संस्था द्वारा बनाए जा रहे भगवान परशुराम मंदिर , स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल के लिए एक एक करोड़ रु देने का ऐलान कर रहे है जो कि दो साल पहले हरियाणा की 36 बिरादरी ने मिलकर सरकार से फरसे के दम पर ली थी वहीं जयहिंद ने बताया कि ब्राह्मण संसद में गौड़ ब्राह्मण संस्था के चुनाव को लेकर भी चर्चा होने जा रही है। 

जयहिंद ने रोहतक स्थित गौड़ ब्राह्मण संस्था पहरावर जमीन पर बनाए जा रहे भगवान परशुराम मंदिर, स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल के लिए ब्राह्मण समाज के विधायको द्वारा एक एक करोड़ रु देने की बात सुनना ब्राह्मण समाज के लिए सराहनीय है वहीं जयहिंद ने ब्राह्मण समाज के सबसे बुजुर्ग विधायक दादा राम कुमार गौतम को भी कुछ बड़ा पद देने बारे सरकार से अपील की ताकि बुजुर्ग ब्राह्मण का मान सम्मान बना रहे। 

पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए जयहिंद ने बताया कि हरियाणा में वर्तमान में ब्राह्मण समाज के 8 विधायक हैं और एक एक विधायक अगर एक करोड़ रु दे रहा हैं तो लगभग 8 करोड़ रु बन जाएगा जिससे पहरवार स्थित गौड़ ब्राह्मण संस्था पर 36 बिरादरी के शिक्षा और इलाज के लिए काम शुरू हो जाएगा जयहिंद ने बताया कि अब देखने वाली बात हैं कि हरियाणा में 8 ब्राह्मण विधायक में 2 कैबिनेट मंत्री होने के बावजूद कितने डीसी, एसपी, वीसी या फिर बड़े बड़े पदों पर समाज को प्रतिनियुक्ति होती है। 

वही हरियाणा में पिछले दिनों लगभग 25 हजार बेरोजगारों की लिस्ट लगाई गई 25 हजार बेरोजगारों की नौकरियों के मामले को लेकर जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने काफी सड़क पर संघर्ष किया और कहा कि 25 हजार बेरोजगार द्वारा जो पहले ग्रुप डी  में चयनित हो चुके थे और अब ग्रुप सी की नौकरी ज्वाइन कर चुके हैं सरकार को जल्द से जल्द ग्रुप डी भर्ती की वेटिंग लिस्ट लगानी चाहिए ताकि हरियाणा के बेरोजगारों की काली दिवाली ना बने उनके घर भी रोशनी हो। 

वही जयहिंद ने हरियाणा में पराली जलाने के चलते किसानों पर दर्ज हो रहे मुकदमों को सरकार द्वारा किसानों पर नाइंसाफी बताया क्योंकि आज तक कोई भी ये  सिद्ध नहीं कर पाया कि प्रदूषण पराली जलाने से हो रहा है इसके लिए किसानों को दोष नहीं देना चाहिए।

जयहिंद ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि हरियाणा में विपक्ष को सामने आकर जनता के मुद्दे उठाने चाहिए क्योंकि जनता ने उन्हें वोट दी है और उनके 37 विधायक बने है जबकि जयहिंद ना सत्ता पक्ष है ना ही विपक्ष, फिर भी जनता के मुद्दो को लेकर केस भुगत रहा है जबकि जयहिंद तो 25 हजार बेरोजगारों के लिए सड़क पर उतरकर संघर्ष कर चुका है अब विपक्ष को बेरोजगारों की आवाज उठानी चाहिए विपक्ष को मुर्दा बनकर नहीं रहना चाहिए भी जयहिंद ने सरकार को 100 दिन का समय देते हुए कहा कि सरकार अभी हनीमून पर है अगर विपक्ष जनता के मुद्दे नहीं उठाएगा तो फिर जयहिंद जनता के मुद्दो को लेकर सड़क पर ही दिखाई देगा। 

किसानों को खाद ना मिलने पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज की भी जयहिंद ने निंदा की और किसानों के लिए खाद का प्रबंध करने बारे सरकार से अपील की। 

जयहिंद ने हरियाणा की राजनीति में चल रहे परिवारवाद पर भी तंज कसते हुए कहा कि हरियाणा चंद परिवारों का गुलाम है जिसके कारण हरियाणा की राजनीति चंद परिवारों के इर्द गिर्द घूमती है जो गलत परम्परा हैं दूसरे लोगों को भी राजनीति में आगे आना चाहिए। 

नवीन जयहिंद ने J&K में शहीद CRPF इंस्पेक्टर कुलदीप मलिक को दी श्रद्धांजलि

NAVEEN-JAIHIND-ROHTAK-HARYANA

जींद - बीते बुधवार जयहिंद सेना सुप्रीमो नवीन जयहिंद जींद के निडानी गांव पहुंचे जहा उन्होंने  54 वर्षीय शहीद  सीआरपीएफ इंस्पेक्टर कुलदीप मलिक को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को सांत्वना दी। जयहिंद ने कहा की शहीद कुलदीप मलिक भारतीय सेना में एक बहादुर जवान थे । बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के डुडू बसंतगढ़ इलाके में आतंकियों ने सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त दल पर हमला किया। इस मुठभेड़ में कुलदीप मलिक वीरगति को प्राप्त हुए।

जयहिंद ने कहा कि कब तक हमारे आम घरों के जवान ऐसे शहीद होते रहेंगे ऐसा कोई सप्ताह नही जाता जब ये खबर न आती हो कि आज हमारे देश प्रदेश का जवान शहीद न हुआ हो । वही नवीन जयहिंद ने कहा कि जिस तरह नेता चुनाव में अपने घर के बेटो को आगे करते है उसी तरह उन्हें सेना भर्ती में आगे करने चाहिए और बॉर्डर पर तैनात होना चाहिए  । तभी वहां की समस्याओं का समाधान होगा। नही तो ऐसे ही आम घरों के बच्चे शहीद होते रहेंगे और राजनेता ऐसे ही श्रद्धांजलि देते रहेंगे

साथ ही जयहिंद गांव के लोगो की बात को आगे रखते हुए कहा की गोहाना से निडानी रोड शहीद कुलदीप मलिक के नाम पर होना चाहिए और  निडानी गांव में स्मारक होना चाहिए।  साथ ही जयहिंद ने सरकार प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि जो मुआवजा शहीद के परिवार को मिलना है वह जल्द से जल्द मिलना चाहिए उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर न  काटने पड़े। साथ शहीद के परिवार को राष्ट्र परिवार घोषित किया जाये ।

जयहिंद ने बताया की शहीद कुलदीप मालिक बहुत अच्छे पहलवान थे और वह कुश्ती के नेशनल खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने कई मेडल जीते थे। 34 साल पहले वह खेल कोटे से सीआरपीएफ में कॉन्स्टेबल भर्ती हुए थे। और 54 वर्षीय कुलदीप मलिक जल्द ही डीएसपी प्रमोट होने वाले थे।

युवाओं में नवाचार के साथ हर क्षण कुछ नया सीखने की भावना होनी चाहिए : राज्यपाल

HARYANA-RAJYAPAL-BANDARU-DATTATREYA

चंडीगढ़, 27 मई हरियाणा के महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा है कि भारत का युवा बहुत ही ऊर्जावान है। पूरे विश्व की निगाहें भारत की युवा पीढ़ी पर लगी हैं। यहां का  युवा दुनिया के अन्य देशों की जरूरत बन रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं में नवाचार के साथ-साथ हर पल कुछ नया सीखने की भावना का होना जरूरी है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे केवल महज अपने तक रोजगार पाने की न सोचकर अन्य को रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें। 

इसके साथ ही अपने अंदर समाज और राष्ट्र सेवा की भावना रखकर देश को दुनिया का सुपर पावर देश बनाएं। उन्होंने समाज से महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने व पूरा सम्मान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ अत्याचार करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। सभ्य समाज के निर्माण के लिए महिलाओं का आदर करना बहुत जरूरी है।

महामहिम राज्यपाल दत्तात्रेय सोमवार को स्थानीय चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित चतुर्थ दीक्षांत समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। दीक्षांत समारोह में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायधीश डॉ. सूर्यकांत भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। महामहिम राज्यपाल दत्तात्रेय और न्यायधीश डॉ. सूर्यकांत ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राज्यपाल दत्तात्रेय ने दीक्षांत समारोह में 2021 से 2023 तक के 744 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान, जिनमें 509 छात्राएं शामिल थी। 

विभिन्न विषयों के 21 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए, जिनमें 18 छात्राएं शामिल रहीं। उन्होंने समारोह में शिक्षा के क्षेत्र के उल्लेखनीय योगदान देने वाले डीएवी शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष पूनम सूरी को पीएचडी की मानद उपाधि से नवाजा। राज्यपाल ने डिग्री लेने व स्वर्ण पदक हासिल करने वालों के साथ-साथ विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थियों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

अपने संबोधन में महामहिम राज्यपाल दत्तात्रोय ने विद्यार्थियों से आह्वान करते हुए कहा कि वे जहां भी जाएं, अपने अभिभावकों, समाज व राष्ट्र के साथ-साथ अपने विश्वविद्यालय को कभी न भूलें, जहां से उन्होंंने शिक्षा-दीक्षा ली है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में हमेशा नई तकनीक सीखकर आगे बढऩे, नवाचार और नया शोध करने की भावना का होना जरूरी है। निपुणता जितनी बढ़ेगी, उतने ही रोजगार के अवसर अधिक मिलेंगे। 

उनहोंने कहा कि युवाओं में समाज के प्रति समपर्ण की भावना होनी चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि जीवन में पैसा सर्वोपरि नही मानना चाहिए, बल्कि जीवन में मूल्यों को होना जरूरी है। जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि यदि किसी इंसान नेधन को खो दिया समझो कुछ नहीं खोया, यदि स्वास्थ्य खोया है तो समझो कुछ नुकसान हुआ है और यदि चरित्र को खोया है तो समझो सब कुछ खो दिया है। उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानंद द्वारा बताए गए इस मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय ने बहुत ही कम समय में शिक्षा व खेलों के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। विश्वविद्यालय युवाओं को शिक्षित करने के साथ-साथ उनमें चरित्र निर्माण का भी कार्य कर रहा है, जो सबसे जरूरी है। यह विश्वविद्यालय हरियाणा को शिक्षित, साक्षर, समर्थ व संपन्न बनाने में सहभागी बनेगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू करने वाला यह प्रदेश का दूसरा विश्वविद्यालय है। आज हम विकसित भारत, विकसित हरियाणा बनाने की जो कल्पना कर रहे है, उसे बनाने में इस विश्वविद्यालय से निकले विद्यार्थियों का बड़ा योगदान होगा।  

उन्होंने कहा कि स्वर्ण पदक हासिल करने वालों में 18 लड़कियों का होना अपने-आप में गर्व की बात है। लड़कियों ने हर उच्च मुकाम को हासिल कर लिया है। उन्होंने कहा कि चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय ने देश को अनेक होनहार रत्न दिए हैं, जिनमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी शामिल हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा शुरू किए गए नए कोर्साेें पर विश्वविद्यालय प्रशासन की प्रशंसा की।

राज्यपाल ने कहा कि आज का युग इंफॉर्मेशन एण्ड टेक्नोलॉजी का युग है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग जैसी नूतन टेक्नोलॉजी ने विश्व का परिदृश्य बदल दिया है। अपने-अपने विषय में नवीनतम टेक्नोलोजी से जुड कर क्रिएटिव इन्नोवेशन तथा स्टार्टअप्स सृजित करने के लिए आपको कमर कसनी होगी। यदि आप चूक गए तो पीछे रह जाएंगे। मंथन करें कि कैसे विषय के ज्ञान से आधुनिक तकनीक को आप कल्याणकारी रूप में परिवर्तित कर सकते हैं।

जिसे मंजिल का जूनून है वे कभी मशविरा नहीं लेते: न्यायधीश डॉ. सूर्यकांत

दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए सर्वोच्च न्यायालय के न्यायधीश डॉ. सूर्यकांत ने सबसे पहले विश्वविद्यालय प्रशासन और डिग्री हासिल करने वाले विद्यार्थियों व शोधार्थियों को शुभकामनाएं दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गुणवत्ता युक्त शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की कुंजी होती है। 

शिक्षा नैतिक मूल्यों पर आधारित होनी चाहिए। इसी से ही आने वाली पीढ़ी सभ्य और समाज के प्रति समर्पित बनेगी। उन्होंने कहा कि देश की उन्नति के लिए पूर्ण संसाधनों का होना जरूरी है, जिनमें इंसान के अंदर दक्षता, निपुणता और कुशलता मुख्य रूप से शामिल है। न्यायधीश ने कहा कि देश को समृद्धशाली बनाने के लिए निरंतर प्रगति जरूरी है।

न्यायधीश डॉ. सूर्यकांत ने संबोधन के माध्यम से अपने विद्यार्थी जीवन की यादें ताजा कर सांझा की। भले ही उस समय संसाधनों का अभाव था, लेकिन उनमें सीखने की प्रबल भावना थी। ग्रामीण परिवेश से शिक्षा लेकर वे जिस मुकाम तक पहुंचे हैं, उसमें उनके शिक्षकों का अहम योगदान है, जिनकी दुआएं अब भी उनके साथ रहती हैं। शिक्षकों ने हमेशा उनको नई दिशा दी और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

भगवान परशुराम की मूर्ति न्याय, मान-सम्मान और स्वाभिमान की प्रतिक होगी

naveen-jaihind-in-jind-haryana

जींद/ बीते शनिवार जींद में बड़े धूम धाम से भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में विशाल शोभा यात्रा निकाली जिसमे सैकड़ों  लोगो  ने हिस्सा लिया और जो शांति पूर्ण यात्रा रही उसी बीच  जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद भी जींद पहुंचे और शोभा यात्रा में हिस्सा लिया भगवान परशुराम का आशीर्वाद लेकर 36 बिरादरी  के लोगो के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की जयहिंद ने बताया की भोलेनाथ के पहले भगत भगवान परशुराम थे दूसरे भगवान श्री राम थे और तीसरे दादा रावण थे

इसी बीच नवीन जयहिंद ने जन्मोत्सव में युवाओं को

संदेश देते हुए कहा 36 बिरादरी में अगर किसी के साथ भी अन्याय हो रहा हो तो उन्हे आवाज उठानी चाहिए और हमेशा दूसरों की भलाई के लिए तैयार रहना चाहिए ग़रीब कमजोर की लड़ाई लड़ने वाला ही परशुराम का असली चेला होता है और जो आवाज नहीं उठा सकते वह किसी भी भगवान के भक्त नहीं हो सकते

इसी बीच पत्रकार द्वारा पूछे गए लोकसभा चुनाव के सवाल का जवाब देते हुए जयहिंद ने कहा कि चुनाव के चक्र में जनता आपस में लड़ाई झगड़ा न करें भाईचारा बनाए रखें

जयहिंद ने कहा की मेरा किसी पार्टी के साथ कोई मतलब नही है और भगवान परशुराम को किसी भी तरह से राजनीतीकरण में हम प्रयोग नहीं होने देंगे क्योंकि

भगवान परशुराम सबके और और न्याय के देवता है जिसको जिस जगह वोट डालनी है वो डाले लेकिन भगवान परशुराम के नाम का और समाज का इस्तेमाल हम नही होने देंगे

वही आयोजको ने नवीन जयहिंद को भगवान परशुराम की मूर्ति देकर सम्मानित किया

जयहिंद ने कहा कि आगामी 19 मई को पहरावर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया जायेगा और उसका न्योता 36 बिरादरी का भाईचारा 36 बिरादरी को घर -घर दे कर आएगा | देश में अयोध्या में श्री राम की सबसे बड़ी मूर्ति लगाई गई हैं और  पहरावर में 121 फीट भगवान् परशुराम मंदिर मूर्ति निर्माण की नींव रखी जाएगी | भगवान परशुराम की मूर्ति न्याय, मान-सम्मान और स्वाभिमान की प्रतिक होगी

सामाजिक योद्धाओं (36 बिरादरी) के जिन्होंने पहरावर की जमींन के लिए संघर्ष किया उन्हे भगवान परशुराम जन्मोत्सव में सम्मानित जायेगा |  

जयहिंद ने साथ ही कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से गैर -राजनीतिक और सामाजिक रहेगा | किसी भी तरह से राजनीतिक बयानबाजी इस कार्यक्रम नहीं होगी |

जयहिंद ने कहा कि इस मौके पर देशी घी का भंडारा किया जायेगा और 36 बिरदारी के लोग प्रसाद ग्रहण करने पहुंचेगे |




सरकार गाय के अंतिम संस्कार की करें उचित व्यवस्था, गौमाता का न होने अपमान - जयहिंद

जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद जुलाना मे हिंदू वरिष्ठ विद्यालय में प्राध्यापक त्रिलोकनाथ शास्त्री जी के सेवानिवृत्ति के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचें।

जयहिंद ने त्रिलोक शर्मा को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन का बहुत बड़ा हिस्सा शिक्षा को दिया और आगे भी इसी तरह शिक्षा को आधार बना बच्चों के लिए प्ररेणदायी बने ।

इसी में बॉक्स -

जयहिंद वही पत्रकारों द्वारा SYL पर पूछे सवाल पर कहा कि SYL हरियाणा का हक ये हम नहीं सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है । अपना हक लेना न्याय की बात है निष्पक्षता की बात है । वे हरियाणा के विधायकों से हरियाणा की जनता की बात रखने की कह रहे है।

जयहिंद ने कहा कि जींद में आज पानी की सबसे ज्यादा कमी है । आज जुलाना से कई लोग उनसे मिलने आए और गंदे पानी की समस्या उनके सामने रखी। विधायक अपनी  विधानसभा क्षेत्र के घरों में आ रहा पानी को चेक करवाए उन्हे पानी के जहरीलेपन का पता चल जायेगा।

जयहिंद ने किसान नेताओं को भी घेरते हुए कहा कि वे किसानों के साथ , MSP किसान का हक है लेकिन फसल उगाने के लिए पानी चाहिए । हरियाणा के किसानों की 10 लाख एकड़ जमीन बंजर पड़ी है वो इन किसान नेताओं को दिखाई नहीं दे रही क्या। आज ये किसान नेता हरियाणा के किसानों और ढाई करोड़ जनता के हक की बात आई तो एक शब्द नहीं बोल पा रहे हैं।

जयहिंद ने वही गौ हत्या पर भी कहा कि गौ माता के शव का अपमान भी पाप से कम नहीं।  जब गाय की हड्डियों का बिज़नेस किया जा रहा है तो इंसानों की हड्डियाँ भी सरकार बेचना शुरू कर दे । जो गौशला के नाम पर, गाय के चारे के नाम पर, गाय  के शव के नाम पर व्यापार कर रहे है वे पाप के भागीदार है ।

SYL पर दो शब्द भी नहीं बोले केजरीवाल और भगवंतमान – जयहिन्द

naveen-jaihind-rohtak-haryana

जयहिन्द सेना प्रमुख नवीन जयहिन्द रविवार 28 जनवरी को अपने साथियों सहित नोटो से लदी ट्रैक्टर ट्रैली पर जींद में हो रही सीएम अरविन्द केजरीवाल व सीएम भगवंत मान की रैली में उनसे सवाल करने निकले तो सैकड़ो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की जिसके बाद जयहिंद ने प्रशासन को आश्वासन दिया कि वे शान्ति पूर्ण तरीके से अपने सवाल पूछने जा रहे है। तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें जाने दिया और सैकड़ो पुलिसकर्मी जयहिन्द की यात्रा के साथ–साथ चले।

जैसा कि नवीन जयहिन्द ने दोनों मुख्यमंत्रियों को SYL मामले पर नहर का निर्माण करवाने व सुप्रीम कोर्ट का निर्णय लागू करवाने का बयान देने पर 1-1 लाख रुपए ईनाम देने की घोषणा की थी। लेकिन बताया जा रहा है कि दोनों सीएम ने अपने भाषण में SYL मामले पर दो शब्द तक नही बोले। इस पर जयहिन्द ने कहा कि क्या SYL का नाम लेते वक़्त उनकी जीभ को लकवा लग गया था? या याददाश भूल गए थे? SYL का जिक्र तक नही किया।

हरियाणा की जनता जो जहरीला पानी पी रही है वे कोई दूध या दारू नही मांग रहे थे बल्कि वे अपने हक़ का पानी मांग रहे थे। हरियाणा की जनता ने यह देख लिया कि ये दोनों मुख्यमंत्री किस तरह सुप्रीम कोर्ट को भी कुछ नही मान रहे है। सुप्रीम कोर्ट के मान सम्मान के लिए ही हम उनसे सवाल पूछने आये थे और SYL के लिए जो भी लड़ाई हम लड़ सकते है जरूर लड़ेंगे।

एक पत्रकार साथी के सवाल का जवाब देते हुए जयहिन्द ने कहा कि सांच को आंच क्या, ईडी से क्या डरना। ईडी और सीडी से वही व्यक्ति डरता है जिसमे कमी हो।केजरीवाल व भगवंत मान syl पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय न मान कर सुप्रीम कोर्ट और संविधान का उल्लंघन कर रहे है और गणतंत्र को लठतंत्र बनाना चाह रहे है।

हरियाणा के 22 में से 17 जिलों में पानी की कमी है। सभी जिलों में लोग जहरीला पानी पी रहे है जिससे उनको अनेको बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है जैसे लोगो के समय से पहले बाल सफेद व गंजे हो जाते है। 80% हरियाणा के गाँवों में भूमिगत जलस्तर (चौवा) एक हजार फ़ीट निचे जा चुका है जिसके कारण किसानों को खेती व आम जनता को पानी की समस्या हो रही है। 

साथ ही जयहिन्द ने कहा कि अगर SYL का पानी हरियाणा को मिले तो 40 लाख टन अनाज किसान हर साल उगाकर जनता का पेट भर सकते है। यह राजनीतिक लड़ाई नही बल्कि न्याययिक लड़ाई है। और जो नेता या अभिनेता हरियाणा के हक़ में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करवाने की आवाज नही उठा रहा( syl नहर निर्माण के बारे में नही कह रहा) सब गद्दार है।

जयहिंद ने कहा कि हरियाणा की ढ़ाई करोड़ जनता SYL के पानी का इंतजार कर रही है। किसान खेतीबाड़ी के लिए तो आम जनता पीने के पानी के लिए। हरियाणा में पानी की स्थिति बड़ी भयावह है। खराब पानी पीने की वजह से छोटे बच्चों, महिलों और युवाओं में अनेक तरह की बिमारियां हो रही है।

केजरीवाल और भगवंत मान से SYL पर सवाल पूछने नोटों से सजी ट्रैक्टर ट्राली लेकर निकले जयहिंद

NAVEEN-JAIHIND-ROHTAK-HARYANA

जयहिन्द सेना प्रमुख नवीन जयहिन्द  शनिवार 27 जनवरी को रोहतक से अपने  साथियों सहित ट्रैक्टर ट्रैली पर जींद के लिए कूच किया। जयहिंद अपने साथियों सहित रोहतक से चलकर लखनमाजरा,जुलाना होते हुए जींद पहुंचेंगे जहां वे 28 जनवरी को जींद पहुंच मुख्यमंत्री केजरीवाल व भगवंत मान से SYL को लेकर सवाल पूछेंगे।उनकी ये यात्रा सोशल मीडिया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुईं है। क्योंकि ट्रैक्टर ट्राली की यात्रा पूरी नोटों से लदी हुई थी और वो syl लिखे मटके, टंकी और सोटे के साथ ट्राली में बैठे हुए थे।

जयहिंद से जब इस बारे में सवाल किया तो उन्होने कहा कि जो उन्हे चंदा मिला था वो जनता की लड़ाई के लिए था और आज उसी लडाई के वो जा रहें है। दोनो मुख्यमंत्री सिर्फ बयान देदे कि वे सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करवाएंगे । एक -एक लाख रुपए इनाम में देंगे।जयहिन्द ने कहा की केजरीवाल व भगवंत मान syl पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय न मान कर सुप्रीम कोर्ट और संविधान का उल्लंघन कर रहे है और गणतंत्र को लठतंत्र बनाना चाह रहे है।


मुख्यमंत्री केजरीवाल व भगवंत मान जींद में 28 जनवरी को आएंगे तो SYL मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें। साथ ही जयहिन्द ने कहा कि दोनों मुख्यमंत्री सिर्फ एक बयान दें कि SYL नहर का निर्माण करवाएंगे–हरियाणा की प्यास के 22 में से 17 जिलों में पानी की कमी है। सभी जिलों में लोग जहरीला पानी पी रहे है जिससे उनको अनेको बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है जैसे लोगो के समय से पहले बाल सफेद व गंजे हो जाते है। 

80% हरियाणा के गाँवों में भूमिगत जलस्तर (चौवा) एक हजार फ़ीट निचे जा चुका है जिसके कारण किसानों को खेती व आम जनता को पानी की समस्या हो रही है। साथ ही जयहिन्द ने कहा कि अगर SYL का पानी हरियाणा को मिले तो 40 लाख टन अनाज किसान हर साल उगाकर जनता का पेट भर सकते है। यह राजनीतिक लड़ाई नही बल्कि न्याययिक लड़ाई है। और जो नेता या अभिनेता हरियाणा के हक़ में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करवाने की आवाज नही उठा रहा( syl नहर निर्माण के बारे में नही कह रहा) सब गद्दार है।

जयहिंद ने कहा कि हरियाणा की ढ़ाई करोड़ जनता SYL के पानी का इंतजार कर रही है। किसान खेतीबाड़ी के लिए तो आम जनता पीने के पानी के लिए। हरियाणा में पानी की स्थिति बड़ी भयावह है। खराब पानी पीने की वजह से छोटे बच्चों, महिलों और युवाओं में अनेक तरह की बिमारियां हो रही है।

23 हजार रुपए की रिश्वत लेते रोजगार विभाग का लिपिक रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार

Employment-department-clerk-arrested-red-handed-taking-bribe-of-23-thousand-rupees

चण्डीगढ़, 10 अगस्त - हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने रोजगार विभाग, जींद में कार्यरत एक लिपिक को 23,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफतार किया है।  आरोपी कर्मचारी बेरोजगारी भत्ते की राशि के भुगतान संबंधी एक मामले को फाइल करने की एवज में पैसे की मांग कर रहा था।

ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि काबू किए गए लिपिक की पहचान 29 वर्षीय रोशन के रूप में हुई है।

जींद निवासी शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को दी शिकायत में बताया कि बेरोजगार होने के दौरान उसे 32 माह का बेरोजगारी भत्ता मिला। इस दौरान उसकी नौकरी लग गई। आरोपी लिपिक उसके द्वारा लिए गए भत्ते को गलत तरीके से लिया गया मामला बताकर इसे फाइल करने की एवज में रिश्वत की मांग कर रहा है।

शिकायत के बाद विजिलेंस की टीम ने रेड करते हुए आरोपी लिपिक को 23,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।  

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले मं आगे की जांच जारी है।