Main Section

Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

Showing posts with label Faridabad News. Show all posts

टैंक से लेकर तोप भारत में ही तैयार हो रहे हैं, यह है आत्मनिर्भर भारत का सच्चा स्वरूप : कृष्णपाल गुर्जर

union-minister-of-state-krishan-pal-gurjar

फरीदाबाद 04 अक्टूबर। भाजपा, जिला कार्यालय अटल कमल पर आयोजित प्रेस वार्ता में केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि स्वदेशी संकल्प एक नारा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव है। यह एक आह्वान है कि हम अपने देश में बने उत्पादों को अपनाए, अपनी संस्कृति को गले लगाएं, और अपने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करें। हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी हमारा मंत्र है, हमारा लक्ष्य है, और हमारी शक्ति है। स्वदेशी केवल आर्थिक क्षेत्र में ही नहीं है, यह हमारी संस्कृति और आत्मा का हिस्सा है। 

दुनिया में भारत का योग, आयुर्वेद, हस्तशिल्प, परंपरागत उद्योग, यह सब  वैश्विक पहचान बना चुके हैं। स्वदेशी हमारे देश के कारीगरों,  किसानों,  छोटे व्यापारियों, और हमारे उद्यमियों के प्रति एक सम्मान है। जब हम स्वदेशी अपनाते हैं, तो हम अपने देश की मिट्टी से जुड़ते हैं, अपने लोगों की मेहनत को सम्मान देते हैं, और अपने देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक कदम बढ़ाते हैं। देश की सभी समस्याओं की एक ही दवा है स्वदेशी का प्रयोग और आत्मनिर्भर भारत ।

इस प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, प्रदेश प्रवक्ता बिजेन्द्र नेहरा, जिला मिडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, आत्मनिर्भर भारत जिला संयोजक सीमा भारद्वाज, जिला सह संयोजक नीरज मित्तल, गिर्राज त्यागी, जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, जिला कार्यालय सचिव राज मदान, जिला सचिव,भाजपा मनीष छोंकर व अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे ।

गुर्जर ने कहा कि दत्तोपंत ठेंगड़ी जी ने हमें सिखाया आर्थिक आत्मनिर्भरता ही सुरक्षा है, भारतीय उद्योग और श्रमिक हमारी ताकत हैं। उन्होंने स्वदेशी प्रौद्योगिकी, कृषि और लघु उद्योगों को बढ़ावा देकर यह दिखाया कि हमारा विकास हमारे हाथ में है। यही प्रेरणा आगे चलकर वर्ष 1991 में आत्मनिर्भर भारत के आंदोलन का आधार बनी जिसे आगे बढ़ाते हुए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आत्मनिर्भर भारत का आह्वान किया था। 

आज मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल अवसंरचना और "वोकल फॉर लोकल" जैसे अभियान इसी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। हमारी शक्ति, हमारी संस्कृति और हमारी उद्योग-कुशलता ही हमें आत्मनिर्भर भारत की ऊंचाइयों तक ले जाएगी। देश में स्वदेशी, स्वभाषा और स्वभूषा  यह तीनों स्तंभ मिलकर 'विकसित भारत' की ओर ले जाते हुए 'आत्मनिर्भर भारत' की नींव तैयार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का मानना था कि आर्थिक व्यवस्था स्वदेशी पर आधारित होनी चाहिए। आज मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की केन्द्र सरकार इसी मंत्र पर चलते हुए स्वदेशी को बढ़ावा दे रही है। 'मेक इन इंडिया' से लेकर 'स्टार्टअप इंडिया', 'वोकल फॉर लोकल' से लेकर 'आत्मनिर्भर भारत' तक हर पहल का लक्ष्य यही है कि हम विदेशी निर्भरता कम करें और स्वदेशी उत्पादन को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाएं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने रक्षा स्वदेशीकरण, ओडीओपी, जीईएम/ओएनडीसी, भाषा प्रौद्योगिकियों और भारतीय विरासत पर गर्व के माध्यम से आत्मनिर्भरता के विचार को आगे बढ़ाया है। अब स्वदेशी का स्वरूप केवल खादी या दीये तक सीमित नहीं है। आज यह ब्रह्मोस मिसाइल से लेकर सेमीकंडक्टर तक, चिप से लेकर शिप तक और विश्व स्तरीय वस्तु और शिल्प तक फैल चुका है। स्वदेशी हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने  और भारत को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे ले जाने का मंत्र है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी कई बार देश से आवाहन किया है कि देशवासी जो भी खरीदें वो देश में ही बना होना चाहिए। चाहे दीपावली की मूर्तियां हों या मोबाइल-टीवी-फ्रिज हो। उसमें हिंदुस्तान की मिट्टी की खुशबू होनी चाहिए। 

सभी व्यापारी भाई-बहन जो भी बेचें वो देश में ही बना होना चाहिए। अब हमें स्वदेशी को विकसित भारत की नींव बनाना है। गुर्जर ने कहा कि जब से मोदी की ने देश की कमान सम्भाली है देश ने आर्थिक तरक़्क़ी की है, भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बना है । मोदी जी ने नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश के संपूर्ण विकास के लिए बेहतर रेल और डिजिटल कनेक्टिविटी, 140 से ज्यादा वन्दे भारत ट्रेन, रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन, नए नए हाईवे एवं एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, शिक्षा और स्वास्थ्य संस्थानों आई.आई.एम, एम्स, आई.आई.टी, मेडिकल कालेज, विश्व विद्यालय की स्थापना की गई है। खादी की बिक्री 2014 से पहले 33 हज़ार करोड़ सालाना की थी और अब एक लाख 70 हज़ार करोड़ रूपये की हो गई है |

गुर्जर ने कहा कि जब हम अपने उद्योगों को मजबूत करते हैं, कौशल और तकनीक को बढ़ावा देते हैं, तो हम न सिर्फ आत्मनिर्भर बनते हैं बल्कि दुनिया को भी अपनी शक्ति का परिचय देते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का भी मानना है कि "स्वदेशी उत्पादों का मतलब कम कीमत, अधिक शक्ति है।" आत्मनिर्भर भारत का रास्ता स्वदेशी के प्रयोग और निर्माण से होकर जाता है। स्वदेशी संकल्प से आर्थिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करनी होगी। हमारी स्वतंत्रता तभी सार्थक होगी जब हम आत्मनिर्भर बनेंगे।

गुर्जर ने कहा कि आज भारत न सिर्फ अपनी सेना के लिए आधुनिक हथियार बना रहा है बल्कि कई देशों को रक्षा उपकरण निर्यात भी कर रहा है। 'मेक इन इंडिया' और 'डिफेंस इंडिजिनाइजेशन' के कारण आज टैंक से लेकर तोप और ड्रोन तक भारत में ही तैयार हो रहे हैं। 

यह आत्मनिर्भर भारत का सच्चा स्वरूप है। आज गांव-गांव तक डिजिटल क्रांति पहुंची है। मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक बन गया है। UPI आज पूरी दुनिया में भारत का गर्व बढ़ा रहा है। पहले हम तकनीक आयात करते थे, आज दुनिया भारत से सीख रही है, यह आत्मनिर्भर भारत का नया चेहरा है। आज

फरीदाबाद में श्रमिकों के लिए जागरूकता रैली का आयोजन

Labour-Department-Faridabad-under-Service-Fortnight

फरीदाबाद, 29 सितम्बर। हरियाणा सरकार द्वारा 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज श्रम विभाग, फरीदाबाद द्वारा श्रमिकों और आमजन में श्रम कानूनों तथा श्रम कल्याण योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली श्रमिक बस्तियों, लेबर चौकों और राज्य के विभिन्न प्रतिष्ठानों से होकर गुजरी।

रैली का उद्देश्य श्रमिकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही श्रम कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने श्रम नियमों, न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा, कर्मचारी भविष्य निधि, बीमा योजनाओं और अन्य कल्याणकारी प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही श्रमिकों को यह भी बताया गया कि किस प्रकार ये नियम उनके हितों की रक्षा करते हैं और उन्हें सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्य वातावरण प्रदान करने में सहायक हैं।

रैली में बड़ी संख्या में श्रमिकों, स्थानीय निवासियों और विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां और बैनर लेकर श्रम नियमों के पालन और श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए जन-जागरूकता का संदेश दिया। रैली के दौरान श्रम नियमों से संबंधित शिकायत निवारण तंत्र और ऑनलाइन पोर्टल की भी जानकारी उपलब्ध कराई गई, ताकि वे आसानी से लाभ प्राप्त कर सकें।

श्रम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का यह आयोजन केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि समाज में श्रमिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण की दिशा में एक ठोस पहल है। उन्होंने अपील की कि सभी नियोक्ता श्रम नियमों का पालन सुनिश्चित करें और श्रमिक भी अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहें, जिससे राज्य और राष्ट्र की प्रगति में श्रम शक्ति का योगदान और अधिक प्रभावी हो सके।

मोदी सरकार की ऐतिहासिक आर्थिक नीतियों से भारत का वैश्विक उदय हुआ है : कृष्णपाल गुर्जर

union-minister-of-state-krishan-pal-gurjar

फरीदाबाद, 28 सितंबर। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने प्रबुद्ध जन सम्मेलन एवं वरिष्ठजन सम्मान समारोह में कहा कि पिछले 11 वर्षों में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया है। 2014 से पहले का कालखंड आपने देखा है देश का क्या हाल था, चारों तरफ भ्रस्टाचार और लूट का बोलबाला था और देश कि वितीय हालत ख़राब थी। 

मोदी जी ने राष्ट्र प्रथम कि सोच के साथ कार्य कर देश विकास के पथ पर को आगे बढाने का कार्य किया । उनके नेतृत्व में आज भारत न केवल दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति है, बल्कि वैश्विक स्तर पर अपनी आर्थिक नीतियों और सुधारों के कारण विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है। 

मोदी सरकार की ऐतिहासिक आर्थिक नीतियों से भारत का वैश्विक उदय हुआ है । आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी को अपनाकर ही हम दुनिया की महाशक्ति बनेंगे। आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की निर्णायक भूमिका है । भारत अब सुनता नहीं, बल्कि सुना जाता है। यह युग भारत के जन-जन को सशक्त करने का युग है। यह मोदी जी का नया भारत है – सक्षम, सजग और स्वाभिमानी भारत । मोदी जी के नेतृत्व में भारत फिर से विश्वगुरु बनने की ओर निरंतर अग्रसर है।

सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा फ़रीदाबाद द्वारा भाजपा जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ में प्रबुद्ध जन सम्मेलन एवं वरिष्ठजन सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में फ़रीदाबाद के अधिवक्ता, चार्टर्ड अकाउंटेट, शिक्षक, व्यापारी, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी और फ़रीदाबाद के वरिष्ठ बुद्धिजीवी लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, जिला प्रभारी नरेंद्र वत्स, महापौर प्रवीण जोशी, जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, सेवा पखवाडा जिला संयोजक शोभित अरोड़ा, पूर्व जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश रक्षवाल, वजीर सिंह डागर, जिला सह संयोजक मदन पुजारा, प्रभा सोलंकी, खुशबू सिंह, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता उपस्थित रहे । केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद के वरिष्ठ समाजसेवियों संजय शर्मा, गौसेवक तिलकराज बैसला, के.जी अग्रवाल का उनके सेवा के कार्यों के लिए सम्मानित किया |

गुर्जर ने कहा कि मोदी जी का नेतृत्व आज भारत के लिए एक परिवर्तनकारी युग का प्रतीक बन चुका है। वर्ष 2014 से अब तक का कालखंड विकास, पारदर्शिता, सुशासन और जनकल्याण के नए प्रतिमान स्थापित करने वाला युग रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से ज्यादा  पक्के घर बनाए गए, हर घर नल से जल योजना से स्वच्छ जल, उज्ज्वला योजना से 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को गैस कनेक्शन मिले, 12 करोड़ शौचालय का निर्माण और आयुष्मान भारत योजना ने 50 करोड़ से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की। 

गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को भोजन सुरक्षा मिली है। देश के संपूर्ण विकास के लिए बेहतर रेल और डिजिटल कनेक्टिविटी, 140 से ज्यादा वन्दे भारत ट्रेन, रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन, नए नए हाईवे एवं एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, शिक्षा और स्वास्थ्य संस्थानों आई.आई.एम, एम्स, आई.आई.टी, मेडिकल कालेज, विश्व विद्यालय की स्थापना की गई है। 

मोबाइल उत्पादकता में भारत विश्व में दुसरे स्थान पर है। मोबाइल के साथ रक्षा उपकरण भी भारत एक्सपोर्ट कर रहा है । स्पेस टेक्नोलॉजी में भारत में भारत ने अभूतपूर्व तरक्की की है । मोदी जी ने 12 लाख तक की  इनकम पर टैक्स ख़त्म करने का कार्य किया है, जो कभी किसी ने सोचा तक ना था । 

पूर्वोत्तर भारत और जम्मू-कश्मीर को मुख्यधारा में जोड़ते हुए अनुच्छेद 370 को हटाकर राष्ट्र की अस्मिता और अखंडता को मजबूत किया गया। देश की आंतरिक सुरक्षा भी मज़बूत की और देश की सीमाओं को भी सुरक्षित किया। आतंकवाद पर जीरो टोलरेंस पोलिसी है और आतंकवाद को सबक सिखाने के लिए अब भारत घर में घुसकर मारता है।  

गुर्जर ने कहा कि नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म्स नई आर्थिक क्रांति की शुरुआत है । रसोई से लेकर कार तक 99 % सब सस्ता हुआ है और मोदी सरकार ने हर वर्ग के नागरिक को सीधी राहत दी है। कांग्रेस शासन में 17 तरह के टैक्स के माध्यम से 30% से 40% तक टैक्स वसूला जाता था, मोदी जी ने “वन नेशन, वन टैक्स” के विजन से कांग्रेस की शोषणकारी टैक्स व्यवस्था का अंत करने का काम किया है । हाल ही में लागू हुए जीएसटी 2.0 ने कर संरचना को बेहद सरल बनाया है। अब केवल दो टैक्स स्लैब (5% और 18%) लागू हैं । केंद्र सरकार का लक्ष्य आर्थिक सुधारों के जरिए देश को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।

गुर्जर ने कहा कि  स्वदेशी आत्मनिर्भरता की नींव है।  वोकल फॉर लोकल के माध्यम से मोदी जी ने 140 करोड़ देशवासियों से स्वदेशी को जीवनशैली बनाने का आह्वान किया है, जो न केवल हमारी अर्थव्यवस्था को सशक्त कर सकता है, बल्कि राष्ट्रीय गौरव और आत्मनिर्भरता की भावना को भी जागृत कर सकती है। यह आह्वान केवल एक नारा नहीं, बल्कि भारत को वैश्विक मंच पर एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का संकल्प है। 

यह आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक कदम है। स्वदेशी उत्पादों की मांग बढ़ने से देश में रोजगार के अवसर बढ़ते हैं। स्वदेशी उत्पादों की खरीद से अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा कि प्रदेश सरकार प्रदेश के जन जन को सशक्त किया है और प्रदेश भाजपा सरकार प्रदेश को लगातार विकास पथ पर आगे बढ़ा रही हैं ।  

 

दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक दोनों ही समाज के अभिन्न अंग : केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर

union-minister-of-state-krishan-pal-gurjar

पलवल, 27 सितंबर। केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिक दोनों ही समाज के अभिन्न अंग है। इनको सहायता की नहीं सहयोग की जरूरत होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय वयोश्री और एडिप योजना लागू कर देश के लाखों दिव्यांगों और बुजुर्गों को सहायक उपकरण वितरित कर राहत देने का कार्य किया है। 

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर शनिवार को पलवल के नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में एलिम्को द्वारा रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से 75वें सामाजिक अधिकारिता शिविरों के क्रम में नि शुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए।

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका सम्मान के उद्देश्य से जनहित में योजनाएं लागू कर उनको धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री ने दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय वयोश्री और एडिप जैसी योजनाएं लागू कराकर लाखों बुजुर्गों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण उपलब्ध करवाकर राहत देने का कार्य किया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे आने वाले वरिष्ठ नागरिकों को दृष्टिबाधित, श्रवण बाधित, और चलने-फिरने में अक्षम लोगों के लिए वॉकिंग स्टिक, बैसाखी, श्रवण यंत्र, चश्मे आदि जैसे सहायक उपकरण प्रदान करती है। 

वहीं एडिप योजना के तहत जरूरतमंद दिव्यांगजनों को टिकाऊ, परिष्कृत, वैज्ञानिक आधार पर निर्मित, आधुनिक, मानक सहायक यंत्र एवं उपकरण प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि पलवल में लगाए गए इस समारोह 603 वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग जनों को एलिम्को द्वारा रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से प्रदान किए गए हैं, जो कि सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 70 साल या इससे अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड के तहत 5 लाख रुपये तक निशुल्क ईलाज करवाया जा रहा है। वहीं समाज के हर वर्ग को लेकर जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर उन्हें लाभ दिया जा रहा है। 

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी रिफॉर्म की नई व्यवस्था कर देशवासियों को बड़ा तोहफा देने का काम किया है। इससे जरूरत की सभी वस्तुएं और दवाइयों के दाम कम होने से आमजन को काफी राहत मिलेगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, अतिरिक्त उपायुक्त जयदीप कुमार, नगराधीश अप्रतिम सिंह, पूर्व विधायक दीपक मंगला, पूर्व विधायक प्रवीण डागर, पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, रेडक्रॉस सोसायटी सचिव बिजेंद्र सौरोत व एलिम्को के अधिकारी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

603 बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को वितरित किए गए सहायक उपकरण : उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ

उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि निशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह में 70 दिव्यांगों और 533 वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरित किए गए हैं। इनमें मोटराइज्ड ट्राई साइकिल व ट्राई साइकिल समेत कुल 3259 सहायक उपकरण वितरित किए गए हैं। इन उपकरणों में फोल्डिंग व्हीलचेयर, वॉकिंग स्टिक, वॉकर, बीटीआई (कान की मशीन), सिलिकॉन फोम कुशन, चश्मा, स्मार्ट केन, बैसाखी और टीएलएम किट आदि सहायक उपकरण दिए गए हैं।


PM मोदी के नेतृत्व में ‘नारी शक्ति’ को मिली नई पहचान : कृष्ण पाल गुर्जर

UNION-MINISTER-OF-STATE-KRISHAN-PAL-GURJAR

फरीदाबाद, 26 सितम्बर। भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य और सशक्तिकरण हमारे परिवारों, समुदायों और समग्र राष्ट्र की प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है ताकि विकसित भारत@2047 के विजन को साकार किया जा सके। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज एनआईटी-3 स्तिथ ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रांगण में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक जिले में ‘स्वस्थ नारी - सशक्त परिवार अभियान’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ बड़खल विधायक धनेश अदलखा भी मौजूद रहे।

नमो ड्रोन दीदी योजना’ से महिलाओं को मिला आधुनिक तकनीक में प्रशिक्षण

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सदैव ‘नारी शक्ति’ के रूप में प्राथमिकता दी गई है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 70 प्रतिशत से अधिक ऋण, स्टैंड-अप इंडिया योजना में 75 प्रतिशत ऋण और जन-धन खातों में 55 प्रतिशत हिस्सेदारी महिलाओं की है। लगभग 10 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण भारत में बदलाव ला रही हैं, जिनमें से एक करोड़ से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ पहल के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनी हैं। 

उन्होंने बताया कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के अंतर्गत संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर नीति निर्धारण में उनकी भागीदारी को नई पहचान दी गई है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी में भी महिलाएं अग्रणी हैं—चंद्रयान-3 की सफलता में 50 से अधिक महिला वैज्ञानिकों और इंजीनियरों का योगदान इसका उदाहरण है। ‘नमो ड्रोन दीदी योजना’ के माध्यम से महिलाओं को आधुनिक ड्रोन तकनीक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान में महिलाओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन

राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत माताओं को पहले बच्चे पर 5,000 रुपये और दूसरे बच्चे के रूप में कन्या संतान पर 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। अब तक 4 करोड़ से अधिक माताओं को DBT के माध्यम से 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत 6 करोड़ से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग, 2.7 करोड़ से ज्यादा जेनेटिक कार्ड वितरण और नवजात शिशुओं व किशोरों का उपचार किया गया है। 

“स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के तहत देशभर में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित हो रहे हैं, जिनमें एनीमिया, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कैंसर जांच, मातृ एवं शिशु देखभाल, पोषण परामर्श और “निक्षय मित्र अभियान” जैसी सेवाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान “पोषण माह” के साथ मिलकर मातृ, किशोर एवं बाल पोषण को मजबूत करने और समाज को सशक्त बनाने का एक अनूठा अवसर है। स्वस्थ महिला ही सशक्त परिवार, सक्षम समाज और मजबूत राष्ट्र की आधारशिला है।

केंद्र सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध

बड़खल विधायक धनेश अदलखा ने कहा कि स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक देशभर में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज आयोजित कार्यक्रम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। साथ ही, टीबी रोगियों को गोद लेने की पहल के अंतर्गत “निक्षय मित्र” अभियान को बढ़ावा दिया गया और जरूरतमंद मरीजों को पोषण किट उपलब्ध कराई गई।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार सेवा और संवेदनशीलता के रूप में हर नागरिक के साथ खड़ी है। चाहे बहनों और बेटियों की सुरक्षा का प्रश्न हो, बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने का कार्य हो, लाडो लक्ष्मी योजना जैसी महिला सशक्तिकरण पहल हो, पेंशन योजनाओं का समय पर लाभ पहुँचाना हो या फिर प्रसव के समय माताओं को सहायता प्रदान करने की व्यवस्था—हर क्षेत्र में सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग तक सुविधा पहुँचाने का कार्य किया है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि देश का कोई भी नागरिक उपेक्षित न रहे। यही कारण है कि केंद्र सरकार महिलाओं, किसानों, श्रमिकों, युवाओं, वरिष्ठजनों और दिव्यांगजनों सहित समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज का आयोजन न केवल स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि सरकार “सेवा ही संगठन” के भाव को लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने का सतत प्रयास कर रही है।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को टीबी मुक्त भारत और रक्तदान करने की शपथ दिलाई गई साथ ही ईएसआई डॉक्टर द्वारा 3 टीबी मरीजों को गोद लेकर पोषण किट दी गई।

कार्यक्रम में पार्षद गायत्री देवी, ईएसआई मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ चवन कालिदास दत्तात्रेय, मेडिकल सर्जन डॉ संदीप कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्तिगण मौजूद रहे।


फरीदाबाद में ADC की अध्यक्षता में हुई पोषण माह-2025 की जिला स्तरीय बैठक

ADC-SATBIR-MANN-FARIDABAD

फरीदाबाद, 26 सितम्बर। गत वीरवार को अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान की अध्यक्षता में पोषण अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर 2025 तक मनाए जा रहे पोषण माह-2025 की जिला स्तरीय अभिसरण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत एवं विकास विभाग, आयुष, सेवा निर्माण, खाद्य आपूर्ति विभाग एवं जनसंपर्क विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी मिनाक्षी चौधरी ने विभाग द्वारा भेजे गए गतिविधि कैलेंडर की जानकारी साझा की। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ने कुपोषण की गंभीरता पर जोर देते हुए कहा कि इसे जड़ से समाप्त करने का एकमात्र समाधान संतुलित आहार है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आठवें राष्ट्रीय पोषण माह-2025 को सफल बनाने हेतु अधिकतम जागरूकता सुनिश्चित करें और इस अभियान को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ें।

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि पोषण माह और सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित होने वाली सभी गतिविधियों को हर्षोल्लास के साथ तथा समाज की सक्रिय भागीदारी से मनाया जाए, ताकि आमजन में स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जागरूकता बढ़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग आपसी समन्वय से स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।

बैठक में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत जिले में पौधारोपण गतिविधियों को गति देने पर भी चर्चा हुई। जिला संयोजक (पोषण अभियान) गीतिका सभरवाल ने सभी विभागों को अपनी गतिविधियों को समय पर जन आंदोलन पटल पर अपलोड करने के निर्देश दिए।

बैठक में महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी डॉ. मंजू श्योरान, सुशीला सिंह, स्मिता कुमारी, डॉ. मनीषा लम्बा, खण्ड शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह, जसवंत सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. मान सिंह, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक आदित्य कौशिक, कार्यकारी अभियन्ता पंचायत राज परवीन गोठवाल, राकेट लर्निंग एन.जी.ओ. के प्रतिनिधि तथा पर्यवेक्षक वर्ग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना : कृष्ण पाल गुर्जर

UNION-MINISTER-OF-STATE-KRISHAN-PAL-GURJAR

फरीदाबाद, 25 सितंबर। भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती एवं सेवा पखवाड़े के अवसर पर शुरू की गई ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ राज्य की बेटियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है। 

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने महाबीर कम्युनिटी सेंटर में आयोजित ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ एप के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज रामपाल पूजन, बड़खल विधायक धनेश अदलखा, एनआईटी विधायक सतीश फागना भी मौजूद रहे।

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला से ऑनलाइन ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के लिए विशेष मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। आवेदन प्रक्रिया में सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 18001802231 और हेल्पलाइन नंबर 01724880500 भी जारी किए गए हैं। इसके साथ ही फरीदाबाद जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए ददसिया, ताजुपुर, बदरौैला, डीग, भनकपुर और चांदपुर में उप-स्वास्थ्य केंद्रों के भवनों का शिलान्यास किया गया।

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ अंत्योदय की उस परिकल्पना को समर्पित है, जिसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने दिया था और जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चुनावी घोषणा को पूरा करते हुए इस महत्वाकांक्षी योजना को लागू किया है। इसके तहत हरियाणा की लगभग 19 लाख महिलाओं को, जिनकी पारिवारिक आय एक लाख रुपये तक है, प्रतिमाह ₹2100 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि यह योजना 23 से 60 वर्ष की विवाहित एवं अविवाहित महिलाओं को कवर करेगी। आवेदन प्रक्रिया सरल है और इसके लिए केवल निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाता और बिजली बिल की आवश्यकता होगी। गुर्जर ने कहा कि मोदी सरकार की ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, ‘ड्रोन दीदी’ और ‘लखपति दीदी’ जैसी योजनाओं से पहले ही महिलाओं को नई दिशा मिली है। उन्होंने बताया कि यह योजना चरणबद्ध तरीके से लागू होगी। पहले चरण में एक लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवारों की महिलाएं शामिल होंगी, जबकि आगे के चरणों में 1.8 लाख, 3 लाख और अंततः 5 लाख रुपये वार्षिक आय तक की महिलाएं भी लाभान्वित होंगी।

गुर्जर ने कहा कि यह योजना केवल आर्थिक सहयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का सशक्त साधन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र महिला इस योजना से वंचित न रहे। उनका विश्वास है कि महिलाओं के सशक्त होने से ही समाज और राष्ट्र की नींव मजबूत होगी।

बड़खल विधायक धनेश अदलखा ने कहा की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चुनाव के समय कहा था कि तीसरी बार हमारी सरकार लाओगे तो बेटियों को हर महीने 2100 रुपए लाडो लक्ष्मी योजना के तहत दिए जाएंगे और अभी एक साल पूरा नहीं हुआ और आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपना वादा पूरा कर दिया अगले महीने से खातों में 2100 रुपये खाते में आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि दूसरे प्रदेश में विपक्ष की सरकार ने वादे तो बहुत किए लेकिन पूरा एक भी नहीं किया। उन्हीने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। हरियाणा सरकार की यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने सभी पात्र महिलाओं से योजना का पंजीकरण करवाने का आह्वान किया।

एनआईटी फरीदाबाद विधायक सतीश फागना ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज राज्य में बहुप्रतीक्षित 'दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना' का औपचारिक शुभारंभ किया। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की लाखों बेटियों और उनके परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा, जिससे बेटियों की शिक्षा, पोषण और सशक्तिकरण सुनिश्चित हो सकेगा। 

यह योजना मुख्यमंत्री सैनी द्वारा चुनाव से पूर्व किए गए वादों में से एक थी, जिसे अब धरातल पर उतारकर यह सिद्ध कर दिया गया है कि राज्य सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने इस अवसर पर कहा, "हमने जो वादा किया था, वह आज निभाया है। यह हमारी सरकार की पारदर्शिता और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि "मोदी जी का संकल्प है कि देश का कोई भी वर्ग—चाहे वह किसान हो, मजदूर हो या नौकरीपेशा—विकास की मुख्यधारा से अछूता न रहे। 

वे पूरे देश में 140 करोड़ नागरिकों के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले की सरकारें अक्सर वादे करके उन्हें भूल जाया करती थीं, लेकिन वर्तमान सरकार हर वादे को पूरा करने की दिशा में प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ कार्यक्रम में आज फरीदाबाद जिले में 1500 महिलाओं का पंजीकरण सफलतापूर्वक किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं के स्वास्थ्य की भी व्यापक जांच की गई। स्वास्थ्य जांच के दौरान महिलाओं के सामान्य स्वास्थ्य, पोषण और जीवनशैली से संबंधित जानकारी ली गई और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सुझाव भी प्रदान किए गए।इसके अतिरिक्त ग्राम स्तर पर उप-स्वास्थ्य केंद्रों पर भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज रामपाल पूजन, पार्षद जसवंत सिंह, मंडल अध्यक्ष अमित आहूजा, एडीसी सतबीर मान, एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद, सीएमओ डॉ जयंत आहूजा, जिला समाज कल्याण अधिकारी ममता शर्मा, डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्तिगण मौजूद रहे।

रोड मार्किंग, साइन बोर्ड, ट्रैफिक सिग्नल और स्ट्रीट लाइट की नियमित जांच हो : ADC

ADC-SATBIR-MANN-FARIDABAD

फरीदाबाद, 24 सितम्बर। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) सतबीर मान की अध्यक्षता में बुधवार को स्थानीय लघु सचिवालय परिसर स्थित सभागार कक्ष में रोड सेफ्टी की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीसी ने नेशनल हाईवे, स्टेट हाइवे, लोक निर्माण विभाग, मार्केटिंग बोर्ड, पंचायती राज आदि सडक़ निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने संबंधित सड़क मार्गों पर बने गड्ढा को शीघ्र दुरूस्त करवाना सुनिश्चित करने के साथ-साथ सडक़ों के किनारे खड़ी झांडियों को भी काटा जाए। किसी भी व्यक्ति की सडक़ हादसे में असमय मौत न हो। इसके अलावा जिला में ब्लैक स्पोट क्षेत्र में यातायात नियमों की उल्लंघना करने वालों के अधिक से अधिक चालान किए जाएं।

एडीसी सतबीर मान ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के मौसम के दौरान किए गए पेचवर्क कार्यों की विस्तृत समीक्षा की जाए और पेचवर्क कार्य मजबूती के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर अस्थायी मरम्मत की गई है, उन सभी को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर स्थायी मरम्मत सुनिश्चित की जाए ताकि सड़क यातायात सुगम और सुरक्षित बनाया जा सके। 

उन्होंने कहा कि सड़कों की गुणवत्ता से सीधे तौर पर आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा जुड़ी हुई है, इसलिए बरसात के बाद सड़क की स्थिति का समयबद्ध आकलन करना आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे सभी मार्गों की सूची तैयार की जाए और कार्ययोजना बनाकर सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी स्थान पर दोबारा गड्ढे या क्षतिग्रस्त सड़क की समस्या उत्पन्न न हो।

एडीसी सतबीर मान ने कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रोड मार्किंग, साइन बोर्ड, ट्रैफिक सिग्नल और स्ट्रीट लाइटों की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि पर्याप्त रोशनी बनी रहे और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि आवश्यक स्थानों पर कैट आई और साइन बोर्ड लगाए जाएं। विशेषकर तीव्र मोड़ों पर स्पीड लिमिट और चेतावनी बोर्ड होना अनिवार्य है।

एडीसी ने कहा कि यदि सड़क के बीच कोई खंभा लगा है तो संबंधित विभाग तुरंत कार्यवाही कर उसे हटाकर साइड में लगाए, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि शहर की जिन सड़कों पर गड्ढे हैं या सड़क टूटी हुई है, उनका तुरंत निरीक्षण कर मरम्मत कार्य पूरा किया जाए।

इस दौरान आरटीए सचिव मुनीश सहगल ने रोड सेफ्टी के बारे में समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने एडीसी को बताया कि दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए रॉंग साइड गाड़ी चलाने वालों के चालान कर जुर्माना लगाया जा रहा है।

बैठक में सभी संबंधित विभाग के अधिकारीगण सहित रोड़ सेफ्टी से जुड़ें अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


स्वदेशी ही वो मूल मंत्र है जो भारत को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा : कृष्णपाल गुर्जर

union-minister-of-state-krishan-pal-gurjar

फरीदाबाद, 23 सितंबर। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भाजपा जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ पर आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने रसोई से लेकर कार तक की हर चीज की कीमतों में भारी छूट दी है। मोदी सरकार ने 28, 18 और 12 प्रतिशत के स्लैब को खत्म कर अब 18 और 5 प्रतिशत तक कर दिया है। बहुत सी चीजों को टैक्स फ्री कर दिया है। 

हर चीज पर मोदी सरकार ने राहत देने का काम किया है। इस दौरान गुर्जर ने स्वदेशी को आत्मनिर्भर भारत बनाने का मंत्र बताया और कांग्रेस को भी घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर चीज में चुनाव और वोट को देखती है, लेकिन अब कांग्रेस के पास कहने के लिए कुछ बचा नहीं है।

प्रेस वार्ता में पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, जिला मिडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, नेक्स्ट-जेन जीएसटी रिफॉर्म्स के जिला संयोजक डी.सी गर्ग, सह संयोजक हरीश मंगला, कार्यालय सचिव राज मदान और जिला प्रवक्ता आभास अग्रवाल उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि जीएसटी रिफार्म्स मोदी सरकार ऐतिहासिक निणर्य है। हर जरूरत की चीजें सस्ती हुई है। दवाएं, दूध, दही, पनीर, फ्रीज, ऐसी, टीवी हर चीज पर लोगों को राहत मिली है। जीवन बीमा और मेडिकल बीमा पर मोदी जी ने टैक्स ख़त्म कर दिया है जिससे प्रीमियम 15-18% तक सस्ता होगा।  

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों से भारत का आर्थिक उदय हुआ है। 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी आर्थिक व्यवस्था वाला देश बना है। प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद भारत की आर्थिक मजबूती बना रहना मोदी सरकार का बहुत बड़ा काम है।

गुर्जर ने कहा कि मोदी सरकार ने दीवाली से पहले जीएसटी रिफार्म्स कर देशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधारों से मोदी सरकार ने कांग्रेस के शोषण स्ट्रक्चर को समाप्त किया है। आज पीएम मोदी के  नेतृत्व में भारत पूरी दुनिया की इकोनोमी का नेतृत्व कर रहा है।

गुर्जर ने कहा कि पीएम मोदी के जीवन का एक-एक पल जनता के कल्याण को समर्पित है। उन्होंने कहा कि जीएसटी ने लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त किया है। अब नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म से व्यापारी, उधोगपति और आम आदमी आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत होगा। यह मोदी सरकार का देश के लोगों को दीवाली का बड़ा तोहफा है।

कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि जीएसटी रिफार्म से भारत की अर्थ व्यवस्था विश्व मे तजी से आगे बढ़ेगी। सामान्यजनों की खरीद पॉवर बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का जीएसटी का सरलीकरण करना क्रांतिकारी निर्णय है जो देश की आम जनता को बड़ी राहत प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य सिर्फ राजस्व संग्रह नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक की जीवन गुणवत्ता सुधारना है। 

टैक्स दरों की इस बड़े पैमाने पर समीक्षा से आम आदमी की रोजमर्रा की खर्चों में कमी आएगी, स्वास्थ्य सेवाएं सस्ती होंगी और व्यापारिक माहौल में सुगमता बढ़ेगी। यह कदम निश्चित तौर पर देश की आर्थिक ताकत को मजबूत करेगा और नई उम्मीदें जगाएगा।

पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल पर बोलते हुए कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश की सभी समस्याओं की एक ही दवा है आत्मनिर्भर भारत होना। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए स्वदेशी को अपना बहुत जरूरी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 140 करोड़ लोगों से स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी ही वो मूल मंत्र है जो भारत को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

एक अन्य सवाल पर गुर्जर ने कहा कि देश में पहले दर्जनभर से ज्यादा टैक्स थे। पीएम मोदी ने ‘‘वन नेशन, वन टैक्स किया है। पहले विपक्ष के लोग जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बोलते थे, लेकिन आज विपक्ष के पास बोलने के लिए कुछ बचा नहीं है।  कांग्रेस शासन में हर वस्तु पर 30 प्रतिशत से 40 प्रतिशत तक टैक्स था। सीमेंट से लेकर पैंसिल तक टैक्स लिया जाता था, लेकिन आज मोदी सरकार ने कई जरूरत की चीजों को टैक्स के दायरे से बाहर कर दिया है।

कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि विपक्ष को हर चीज को वोट व चुनाव से जोड़ने की आदत है। पीएम मोदी को गालियां देना उनकी माता जी को अपशब्द बुलवाना कांग्रेस की बौखलाहट है। कांग्रेस से सवाल करते हुए गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल राज किया तो क्या कांग्रेस ने वोट चोरी करके किया। उन्होंने कहा कि अभी भाजपा के 11 साल ही हुए हैं जो कांग्रेस के लोग इतना बौखला गए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को तो अभी बहुत लंबा इंतजार करना पड़ेगा। एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत होनी तय है और एनडीए की ही सरकार आने वाली है। 

नवरात्रों में मां की अराधना करने से दूर होते है सभी कष्ट : डॉ. राजेश भाटिया

DR-RAJESH-BHATIA-FARIDABAD

फरीदाबाद। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर एक में नवरात्रों की शुरुआत धूमधाम से की गई। इस दौरान सुबह ज्वाला जी से लाई गई माँ की जोत का स्वागत व् अभिनन्दन किया गया, मंदिर में मां की पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात माँ ज्वाला जी की जोत द्वारा मन्दिर के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया नवरात्री के शुभावसर पर जोत प्रचंड की, सुबह से ही भक्तजनों का मंदिर में तांता लग गया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, लोगों की भीड़ भी बढ़ती गई। 

इस दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्ग, महिलाएं और युवकों ने बड़ी संख्या में मां के दर्शन किये और पूजा अर्चना की। इस मौके पर मंदिर के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने कहा कि हर बार की भांति इस बार भी सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में नवरात्रि पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। मां के नौ दिनों भव्य पूजा अर्चना की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से नौ दिनों तक मां की पूजा अर्चना करता है, उसके दुख दर्द दूर हो जाते है। उन्होंन कामना की कि मां की कृपा सब पर बनी रहे और समाज में सुख-समृद्धि व भाईचारे की भावना बनी रहे। 

नवरात्रि पर्व को लेकर मंदिर प्रबंधन कमेटी द्वारा विशेष तैयारियां की गई है। इस अवसर पर मंदिर के चेयरमैन- बंसी लाल कुकरेजा, जय माँ कैला माँ एम्यूजमेंटस से विजय शुक्ला, तिलक चावला, गगन अरोड़ा, अमित नरूला, सचिन भाटिया, रिंकल भाटिया, भरत कपूर, आशीष अरोड़ा, अमर बजाज, बलविंदर खत्री, इन्दर चावला, जनक भाटिया, शैला कपूर, जान्हवी भाटिया, प्रेम बब्बर, जितिन गाँधी, अजय शर्मा, मुकुल कपूर, आयुष तिवारी शामिल रहे

श्री सिद्धदाता आश्रम में होने वाले अनुष्ठान आज से विधिवत प्रारंभ

Shri-Siddhdata-Ashram-Faridabad

फरीदाबाद। शारदीय नवरात्र के दौरान श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम श्री सिद्धदाता आश्रम में होने वाले अनुष्ठान आज से विधिवत प्रारंभ हो गए। इस अवसर पर घट स्थापना युवराज स्वामी अनिरुद्धाचार्य ने किया वहीं पीठाधिपति जगदगुरू रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने आरती कर सभी को आशीर्वाद एवं प्रसाद दिया।

यहां हर वर्ष होने वाले अनुष्ठान में सम्मिलित होने के लिए भक्तों में होड देखी जाती है लेकिन कुछ ही लोगों को इसकी अनुमति प्राप्त होती है। ये भक्त यहां रहकर नौ दिन तक माता रानी के सान्निध्य नामजप करेंगे। जिसका बड़ा ही सुखदायी फल होता है। यहां त्रिकाल संध्या के नियम का भी पालन करना होता है।

इसके अलावा दिव्यधाम में मां के मंडप में भी प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्त दर्शन करेंगे। आज भी मां के पूजन के उपरांत सभी आने वाले भक्तों को प्रसाद प्राप्त हुआ। पीठाधीश्वर स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने बताया कि व्यकुंठवासी महाराज का वचन है कि यहां आने वालों के जीवन में धर्म अर्थ काम और मोक्ष में संशय नहीं रहता है। 

उन्होंने जन्मों से भटके मानव को भगवान की शरण लगाने के लिए इस स्थान को पुनर्जीवित किया और अनंतकाल तक यहां मनोकामनाएं पूर्ण होने की बात कही लेकिन भाव की जरूरत भी बताई कि जिसका जैसा भाव होगा, उसे वैसी प्राप्ति होगी।


PM मोदी और CM सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयों पर : कृष्ण पाल गुर्जर


फरीदाबाद, 21 सितम्बर। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि पिछले 10 से 11 वर्षों में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फरीदाबाद सहित पूरे प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है। राज्य मंत्री  कृष्ण पाल गुर्जर आज 84 पालों की सरदारी द्वारा गांव जसाना में आयोजित सम्मान समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे । इस अवसर पर बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा, एनआईटी विधायक  सतीश फोगाट और होडल विधायक  हरिंदर सिंह भी मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि आज फरीदाबाद के हर गांव में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है। पहले केवल शहरों तक सीमित यह सुविधा अब गांवों तक पहुँची है। सड़कों और यातायात व्यवस्था में भी बड़ा सुधार हुआ है—जहां पहले हर चौराहे पर जाम की स्थिति रहती थी, वहीं आज बदरपुर बॉर्डर से लेकर कर्मन बॉर्डर तक जाम मुक्त आवागमन संभव हुआ है। साथ ही दिल्ली-वडोदरा-मुंबई कॉरिडोर से जुड़ाव और जेवर एयरपोर्ट व केएमपी से कनेक्टिविटी ने क्षेत्र के विकास को नई गति दी है।

उन्होंने बताया कि होडल में यमुना पर पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है जिससे क्षेत्र को उत्तर प्रदेश से जोड़ा जाएगा। इसके अतिरिक्त नहर पर कई नए पुलों का निर्माण कर यातायात को जाम मुक्त बनाया गया है। रेलवे स्टेशन और बुनियादी ढांचे के विकास का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि लगभग 300 करोड़ की लागत से फरीदाबाद का ओल्ड रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। बल्लभगढ़ और पलवल के रेलवे स्टेशन भी नए स्वरूप में बनाए जा रहे हैं।

गुर्जर ने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में महिला कॉलेज स्थापित किया गया है। पासपोर्ट ऑफिस अब दिल्ली जाने की बजाय फरीदाबाद में ही उपलब्ध है। शिक्षा क्षेत्र में भी विशेष कदम उठाए गए हैं, नहर पार क्षेत्र में नए केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति दी गई है। ग्रेटर फरीदाबाद में 400 करोड़ की लागत से विज्ञान भवन से भी बेहतर कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के कार्यकाल के दौरान फरीदाबाद के लिए 2800 करोड़ रुपये की स्वीकृति दिलाई गई थी, जिसके तहत आने वाले दो वर्षों में पूरे शहर की बिजली लाइनों को अंडरग्राउंड किया जाएगा। इससे आंधी-तूफान और बरसात के दौरान बिजली बाधित नहीं होगी और सड़कों से पोल भी हट जाएंगे।

देश के समग्र विकास पर बोलते हुए गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पिछले 10 वर्षों में विश्व की चौथी सबसे बड़ी ताकत बन चुका है और शीघ्र ही तीसरे स्थान पर पहुंचेगा। धारा 370 का हटना, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण और सांस्कृतिक उत्थान इसी अवधि की बड़ी उपलब्धियां हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक और सांस्कृतिक दोनों दृष्टियों से सशक्त हुआ है। अंत में गुर्जर ने कहा कि अगले चुनाव से पहले बल्लभगढ़ से पलवल तक 300 किलोमीटर मेट्रो लाइन को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि विकास कार्य करने की नियत हो तो कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं है। आने वाले दिनों में जीएसटी सुधार से आमजन को भी सीधा लाभ मिलेगा और रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती होंगी।
                                                                                                                                                         
बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में दिल्ली बॉर्डर से लेकर होडल तक हुआ विकास अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि जहां पहले लोग एक पुलिया की मांग करते थे, वहीं आज सरकार ने जनता को यमुना पर बड़े पुल बनाकर दिए हैं।  शर्मा ने बताया कि बल्लभगढ़ क्षेत्र में आगरा नहर पर चार पुल और गुड़गांव नहर पर पांच पुलों का निर्माण कराया गया है। 

यह विकास केवल बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण है।उन्होंने कहा कि जल्द ही लगभग 650 करोड़ रुपये की लागत से गुरुग्राम पर एक बड़ा पुल बनाया जाएगा, जो तीन विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ेगा। विकास कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि मंत्री आते-जाते रहते हैं, लेकिन इतिहास में यह दर्ज होगा कि देश के विकास को गति देने का कार्य किसने किया। यह उपलब्धि हमेशा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से स्वर्ण अक्षरों में लिखी जाएगी।
                                                                                                                                                                  एनआईटी विधायक सतीश फागना ने कहा कि जितना विकास फरीदाबाद में हुआ है, वैसा विकास किसी अन्य विधानसभा में नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले विकास के नाम पर केवल जनता को झूठे आश्वासन दिए जाते थे और खोखले दावे किए जाते थे। फागना ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की बागडोर संभाली गई है, पूरे देश में सड़कों का जाल बिछाया गया है और विकास की गति नई ऊंचाइयों पर पहुँची है। उन्होंने बताया कि आज फरीदाबाद में रेलवे फाटकों पर अंडरपास और ओवरब्रिज का निर्माण कार्य लगातार जारी है। शहर से लेकर गांवों तक हर जगह विकास कार्य हो रहे हैं, जिसका लाभ आमजन को प्रत्यक्ष रूप से मिल रहा है।

सेवा पखवाड़ा-2025 के अंतर्गत श्रम विभाग द्वारा वृक्षारोपण

Tree-plantation-by-Labour-Department-under-Seva-Pakhwada-2025

फरीदाबाद, 21 सितंबर। हरियाणा सरकार द्वारा 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा-2025 के अंतर्गत उप श्रम आयुक्त भगत प्रताप के नेतृत्व में श्रम विभाग, फरीदाबाद द्वारा विभिन्न सामाजिक व जनहित कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

श्रम विभाग (लेबर विंग) कार्यालयों व कार्यालय प्रांगण में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी के साथ स्वच्छता एवं सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर कार्यालय प्रांगण को स्वच्छ बनाने हेतु सफाई कार्य किया गया। श्रम विभाग, फरीदाबाद कार्यालय परिसर व पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

दोनों ही कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए और समाज हित में सकारात्मक योगदान दिया।

बिजली बिलों में बढ़ोतरी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Faridabad-Congress-District-President-Baljeet-Kaushik

फरीदाबाद। हरियाणा में भाजपा सरकार द्वारा बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक के नेतृत्व में जिले के कांग्रेसियों ने जिला उपायुक्त के मार्फत महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। तयशुदा कार्यक्रम के तहत कांग्रेसी नेता भारी संख्या में सेक्टर-12 पेट्रोल पम्प पर एकत्रित हुए और वहां से पैदल विरोध मार्च निकालते हुए सेक्टर-12 लघु सचिवालय पहुंचे। 

इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लिए भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार के तुगलकी फरमान ने आम आदमी की जेबों पर कुठाराघात किया है, यह सरकार लोगों को सुविधाएं देना तो दूर उनके ऊपर टैक्सों का बोझा लादकर उन्हें परेशान कर रही है। 

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हरियाणा सरकार ने लोगों के बीच में कहा था कि बिजली के बिलों में किसी प्रकार की बढोतरी नही की जायेगी। लेकिन सरकार ने लोगों से वायदा खिलाफी करते हुए बिजली के बिलों में बेइंतहा बढोतरी करते हुए अप्रैल माह से बिलों में लगभग 9 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करके लोगों के पास बिल भेजे गये है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। कौशिक ने कहा कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से बिजली दरों की स्लैब में बदलाव के कारण उपभोक्ताओं के बिल 9 से 30 फीसदी तक बढ़ गए। 

तीन किलोवॉट के कनेक्शन वालों को 9 फीसदी, पांच किलोवॉट वालों को 12 फीसदी, 10 किलोवॉट पर 18 फीसदी व 20 किलोवॉट पर 30 फीसदी ज्यादा बिल देना होगा।  उद्योगों को मिलने वाले एलटी (50 केवीए) व एचटी (50 केवीए से ऊपर) कनेक्शन को दो स्लैब में बदला गया है। पहले 20 केवीए तक फिक्स चार्ज नहीं लगता था, जोकि अब सभी पर लग रहा है। इस श्रेणी में पहले एमएमसी 185 रुपये प्रति केवीए था। इसके तहत पहले एमएमसी और बिजली का बिल आने पर एक ही चार्ज लगता था। 

अब दोनों जोडकऱ आ रहे हैं। एचटी कनेक्शन पर 290 रुपये प्रति केवीए चार्ज आ रहा है, जो पहले 165 रुपये था। उन्होंने कहा कि स्लैब का गणित भी बदला घरेलु श्रेणी के उपभोक्ताओं को लोड के आधार पर 3 श्रेणियों में बांटा गया है। स्लैब 151-250 को बदलकर अब 151 से 300 यूनिट व 251 से 500 यूनिट को बदलकर 301 से 500 यूनिट का स्लैब कर दिया गया है। 

वहीं, 501 से 800 वाले स्लैब को भी बदला है। अब 500 यूनिट के ऊपर एक ही स्लैब रहेगा। 50 से 75 रुपये प्रति किलोवाट फिक्स चार्ज लग रहा। सभी कांग्रेसजनों ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार द्वारा बढाये गई बिजली की कीमतों को वापिस देने की मांग की ताकि आम जनता की जेब पर बोझ न पड़े। 

इस मौके पर मनोज अग्रवाल, मास्टर ऋषिपाल, संजीव चौधरी, योगेश ढींगड़ा, गौरव ढींगड़ा, अनिल शर्मा, शाहबुददीन, विनोद कौशिक चेयरमैन विचार विभाग हरियाणा कांग्रेस, डा. सौरभ शर्मा, वेदप्रकाश यादव, पवन रावत, अशोक रावल, संजय सोलंकी, सुरेश बैनीवाल, सेवा चौधरी, ठाकुर राजाराम, ललित बंसल, इकबाल कुरैशी, ओमी यादव, उमेश कौशिक, डा. पराग गौतम, चंचल, सुनीता फागना, अनुज शर्मा , सुंदर जिला प्रधान एससी सैल, ईश्वर कौशिक, मोनू ढिल्लो, सुहैल सैफी,धर्मवीर परसवाल, वेद भड़ाना, ब्रजमोहन, महेंद्र गटवाल, राजेंद्र चौहान, वेदराम शर्मा,प्रियंका अग्रवाल,सोनू चौधरी,अजय रावत,वंदना सिंह, चुन्नू राजपूत, बिजेंद्र मावी, अनिल पाराशर, धीरज भारद्वाज, मुकेश शर्मा, देव वशिष्ठ, जवाहर ठाकुर, सरवेश कौशिक, सोनू बंसल, एनके शर्मा, दीपक शर्मा,शशिबाला,चंदना सावंत, ज्ञानवीर मलिक, रमेश जुन्हेडा, बाबूराम, प्रेम, धीरज भारद्वाज, बबलू,  महेश बैंसला, आशिष पाराशर, सलमान, नरेश, रियाज खान, मंगत, सुरेंद्र शर्मा, श्रवण, भरत शर्मा, हब्बन प्रधान, आजाद, अर्जुन, रामबीर, राजेंद्र, रामकुमार, जयभगवान भारद्वाज, शैलेंद्र, कुलदीप गुलाटी, जसविंदर, संतोष कौशिक, महेंद्र यादव, वीरपाल, आकाश शर्मा, केडी कौशिक, महेश चन्द शर्मा, पंकज, श्याम, रामकुमार सहित भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्तागण मौजूद थे।

फरीदाबाद के सेक्टर 12 स्थित EVM वेयर हाउस का DC ने किया निरीक्षण

DC-VIKRAM-SINGH-FARIDABAD

फरीदाबाद, 19 सितंबर। डीसी एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने आज शुक्रवार को फरीदाबाद के सेक्टर 12 स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ नगराधीश अंकित कुमार व विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस में ईवीएम मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ने बताया कि यह त्रैमासिक रूटीन प्रक्रिया है, जिसके अंतर्गत फरीदाबाद स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम मशीनों की स्थिति की समीक्षा की। उपायुक्त ने बताया कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य जिलों में ईवीएम वेयरहाउस की व्यवस्था की जांच करना है, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनहोनी की संभावना से बचा जा सके।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विक्रम सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयरहाउस की समुचित निगरानी एवं रखरखाव सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचा जा सके। उन्होंने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की जांच की और उनकी सख्त निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीसी ने वेयरहाउस में अग्निशमन यंत्रों की भी जांच की और उनकी स्थिति को संतोषजनक बताया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन उपकरणों की समय-समय पर कार्यक्षमता की जांच अवश्य की जाए।

इस अवसर पर भाजपा से अश्विनी गुलाटी, सीपीएम पार्टी से वीरेंद्र सिंह डंगवाल, बीएसपी पार्टी से कमल दत्त और कांग्रेस पार्टी से दीपक शर्मा सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।


छात्र-छात्राएं भविष्य संवारें, बहकावे और झूठे प्रलोभनों से बचें : रेनू भाटिया

Haryana-Women-Commission-Chairperson-Renu-Bhatia

फरीदाबाद, 19 सितंबर। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष  रेनू भाटिया ने आज फरीदाबाद स्थित नेहरू कॉलेज में आयोजित एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को पोस्को एक्ट, पोस्ट एक्ट और साइबर क्राइम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों और युवाओं को इन संवेदनशील विषयों के प्रति सजग रहने और इनके बचाव के उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में बच्चों और युवाओं को शिक्षा और करियर निर्माण पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, न कि किसी की बहकावे वाली बातों या झूठे प्रलोभनों में आकर अपना भविष्य बिगाड़ना चाहिए। 

उन्होंने बताया कि आयोग लगातार प्रदेशभर में स्कूली बच्चों को आठवीं कक्षा से बारहवीं कक्षा तक विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक कर रहा है। इसी कड़ी में फरीदाबाद के नेहरू कॉलेज पहुंचकर उन्होंने छात्राओं से सीधे संवाद किया।

उन्होंने छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि यदि कभी उन्हें लगे कि कोई उनका पीछा कर रहा है, अशोभनीय टिप्पणियाँ कर रहा है या किसी भी प्रकार की असुरक्षा महसूस हो रही है, तो वे तुरंत इसकी जानकारी अपने कॉलेज के प्राचार्य को दें अथवा बिना हिचक पुलिस की सहायता लें। उन्होंने यह भी बताया कि साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में बच्चों और युवाओं को सोशल मीडिया तथा इंटरनेट पर सतर्कता बरतनी चाहिए। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करना, व्यक्तिगत जानकारी साझा न करना और समय-समय पर पासवर्ड बदलना जैसी सावधानियां अपनाकर कई गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान भाटिया ने यह भी स्पष्ट किया कि महिला आयोग का उद्देश्य केवल समस्याओं के समाधान तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों और महिलाओं को पहले से जागरूक कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना भी है। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि समय बर्बाद करने वाली निरर्थक रीलें बनाने के बजाय युवाओं को साइबर क्राइम, पॉक्सो एक्ट और महिला सुरक्षा जैसे विषयों पर जागरूकता फैलाने वाली रीलें तैयार करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी रचनात्मक रीलें आयोग तक पहुँचाई जाएँगी और बेहतरीन रील बनाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। आयोग का उद्देश्य युवा पीढ़ी की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना और समाज में जागरूकता का विस्तार करना है।

डीसीपी मोनिका ने छात्र-छात्राओं को पॉश एक्ट, पोक्सो एक्ट, साइबर क्राइम और डिजिटल अरेस्ट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पॉश एक्ट (कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न अधिनियम) और पोक्सो एक्ट (बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम) विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन अधिनियमों के तहत किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में त्वरित शिकायत दर्ज कराना और कानूनी कार्रवाई करना संभव है। 

साइबर क्राइम पर उन्होंने कहा कि ऑनलाइन फ्रॉड, हैकिंग और फर्जी कॉल्स जैसी घटनाएँ तेजी से बढ़ रही हैं। खासकर “डिजिटल अरेस्ट” जैसी नई धोखाधड़ी तकनीकों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अपराधी फर्जी कॉल कर स्वयं को पुलिस अधिकारी या किसी सरकारी एजेंसी का प्रतिनिधि बताते हैं और लोगों को डराकर ऑनलाइन पैसों की वसूली करते हैं। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि ऐसी किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज से सतर्क रहें और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें।

इस अवसर पर अधिवक्ता ऋतू कपूर, कॉलेज की प्रधानाचार्य रुचिका खुल्लर  कई गणमान्य व्यक्ति और छात्र-छात्राएं मौजूद रही।

फरीदाबाद में हुआ MSME नीति प्रसार कार्यशाला का आयोजन


फरीदाबाद, 19 सितम्बर। सेवा पखवाड़ा समारोह के अंतर्गत जिला एमएसएमई केंद्र (उद्योग), फरीदाबाद द्वारा गुरुवार को होटल सेंट्रल व्यू, सेक्टर-12, फरीदाबाद में एक जिला स्तरीय नीति प्रसार कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का शुभारंभ रामनदीप, संयुक्त निदेशक, जिला एमएसएमई कार्यालय (उद्योग), फरीदाबाद के निर्देशन में हुआ।

इस कार्यशाला में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) से जुड़े उद्यमियों व हितधारकों को हरियाणा सरकार की वर्तमान व आगामी एमएसएमई नीतियों एवं भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विश्व बैंक द्वारा समर्थित रैम्प (RAMP) कार्यक्रम, एमएसएमई वित्तपोषण के वैकल्पिक साधनों जैसे एसएमई एक्सचेंज आदि पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यशाला का उद्देश्य जिले के एमएसएमई उद्यमियों को सरकारी योजनाओं व नीतियों से अवगत कराना और उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने हेतु वित्तीय व तकनीकी सहायता उपलब्ध करवाना रहा। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने उद्यमियों के सवालों के उत्तर भी दिए और योजनाओं का लाभ उठाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।

संयुक्त निदेशक रामनदीप ने कहा कि “सरकार की मंशा है कि अधिक से अधिक उद्यमी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने उद्योगों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं। इस दिशा में इस तरह की कार्यशालाएं एक मजबूत कड़ी साबित होती हैं।”

कार्यशाला में जिले के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से बड़ी संख्या में एमएसएमई उद्यमियों ने भाग लिया और इसे अत्यंत लाभकारी बताया।

कार्यशाला में भाग लेने हेतु इच्छुक उद्यमी जिला एमएसएमई कार्यालय (उद्योग), फरीदाबाद से संपर्क कर सकते हैं।

 

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के फरीदाबाद ब्लॉक का सम्मेलन संपन्न

Sarva-Karmachari-Sangh-Haryana

फरीदाबाद, 19 सितम्बर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के फरीदाबाद ब्लॉक का सम्मेलन आज सेक्टर 15 सेंट्रल पार्क में संघ के जिला प्रधान करतार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मेलन का संचालन संघ के जिला सचिव युद्ध वीर सिंह खत्री ने किया सम्मेलन में सांगठनिक एवं वित्त रिपोर्ट प्रस्तुत की गई जिसको समस्त हाउस ने सर्वसम्मति से पारित किया इसके बाद सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री की देखरेख में त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न करवाए गए चुनाव में सर्वसम्मति से प्रधान विजय चावला,नगर निगम, सचिव पूजा बिजली विभाग,वरिष्ठ उपप्रधान कल्लूराम पर्यटन,कोषाध्यक्ष प्रवेश बैंसला बिजली,उपप्रधान अंकित बैंसला व कमलेश सहसचिव दान सिंह व जयराम, प्रैस सचिव नरवत,संगठन सचिव प्रेमपाल, आडिटर विसाल सौदे,कार्यालय सचिव मनोज कुमार हुड्डा विभाग से  चुना गया। 

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने सम्मेलन में उपस्थित सभी कार्यकर्ता एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फैडरेशन के आह्वान पर आगामी 23 सितंबर को जिला मुख्यालयो पर होने वाले एक दिवसीय धरनो को सभी विभागों के कर्मचारी सफल बनाएं ।

शास्त्री ने कहा कि पूरे देश के सभी जिलों में धरना देकर केंद्र एवं राज्य सरकारो से देश और प्रदेश के कर्मचारी सभी श्रम संहिताएं रद्द करने, पीएफआरडीए अधिनियम रद्द करने, एनपीएस व यूपीएस समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाल करने, सभी कर्मचारियों को ईपीएफ 95 की परिभाषित लाभ वाली पेंशन प्रणाली में शामिल करने, सभी अनुबंधित कर्मचारियों को नियमित करने, ठेका आउटसोर्स  बंद करने, सभी रिक्त पदों पर नियमित भर्ती करने आदि मांगों को लेकर ज्ञापन दिए जाएंगे। 

शास्त्री ने कहा कि कर्मचारी बड़ी संख्या में जिला स्तर पर किए जाने पर वाले प्रदर्शनों को सफल बनाने के लिए जुट जाएं। इस अवसर पर विभागीय यूनियन नेता सुभाष चंद्र देशवाल, हितेष शर्मा ,दलीप बहोत , अनिल चिंडालिया, कमला, सुरेश देवी, बिजेन्द्र बेनीवाल, बलबीर बालगुहेर,मुकेश बेनीवाल, जगदीश, देवी सिंह, अनूप चिंडालिया, मुरारीलाल, अशोक कुमार, आदि शामिल रहे।

फरीदाबाद के बुखारपुर ग्राम पंचायत में सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित हुई ग्राम सभा

Bukharpur-Gram-Panchayat-under-Seva-Pakhwada

फरीदाबाद, 18 सितंबर। जिला में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत उपायुक्त विक्रम सिंह के निर्देशानुसार और सीईओ जिला परिषद शिखा के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत बुखारपुर में “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत ग्राम सभा का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच, ग्राम सचिव, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी आरती, उपेन्द्र सिंह (कार्यक्रम प्रबंधक, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, फरीदाबाद) सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ग्राम सभा में पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया। बताया गया कि स्वच्छ वातावरण न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है बल्कि समाज की प्रगति और विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। 

विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में गलियों, नालियों और सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता बनाए रखना सभी की साझा जिम्मेदारी है। इस अवसर पर पंचायत स्तर पर चलाए जा रहे स्वच्छता अभियानों और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

खंड विकास एवं पंचाय अधिकारी आरती ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने अपील की कि प्रत्येक परिवार अपने घर और आस-पड़ोस की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दे और गंदगी फैलाने से बचें। साथ ही, कूड़े का सही निपटान करने और गीले-सूखे कचरे को अलग-अलग करने की आदत डालने पर बल दिया।

कार्यक्रम प्रबंधक उपेन्द्र सिंह ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक स्वच्छता के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बने तो न केवल गाँव बल्कि पूरा जिला “स्वच्छ और स्वस्थ” बन सकता है। 

उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर निरंतर स्वच्छता अभियान चलाए जाएं और सभी ग्रामीणों को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाए। ग्राम सभा के दौरान गलियों और नालियों की नियमित सफाई, ठोस कचरा प्रबंधन और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई।

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने ग्रामवासियों को आश्वस्त किया कि पंचायत और प्रशासन मिलकर गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। ग्रामीणों ने भी आश्वासन दिया कि वे स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे और अपने गांव को एक आदर्श ग्राम बनाने की दिशा में योगदान देंगे।


महिलाएं अष्टभुजाधारी देवी शक्ति का प्रतीक : मेयर प्रवीण जोशी


फरीदाबाद, 18 सितम्बर। उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तर पर 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर 2025 तक पोषण अभियान के अंतर्गत मनाये जा रहे पोषण माह का शुभारम्भ नगर निगम मेयर प्रवीण जोशी द्वारा एनआईटी-2 में गांधी कॉलोनी में किया गया |

कार्यक्रम में पोषण की अन्नप्राशन, गोद भराई, महिला गोष्ठी, बच्चों का वजन व नाप लेना, पोषण वाटिका, मिशन शक्ति की स्टाइल लगायी गयी |

जिला कार्यक्रम अधिकारी मिनाक्षी चौधरी ने विभाग द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में मुख्यातिथि को अवगत करवाया तथा कार्यक्रम में मुख्यातिथि द्वारा गर्भवती महिला की गोदभराई एवं 6 माह से अधिक बच्चे का अन्नप्राशन किया गया व “एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया।

मेयर प्रवीण जोशी ने सबसे पहले  भारत के प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए सभी का वेबकास्ट से जुड़ने के लिए धन्यवाद किया तथा आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर समाज के लिए बेहतरीन कार्य करने हेतू उत्साह बढ़ाते हुए संबोधित किया कि वे इस पोषण माह तथा सेवा पखवाडा के अंतर्गत आने वाली विभिन्न गतिविधियों को हर्षोल्लास के साथ समाज के लोगों की भागीदारी के साथ मनाएं ताकि जन मानस में भी इन कार्यक्रमों के प्रति जानकारी एवं रुझान बढ़े।

उन्होंने महिलाओं को दुर्गारुपी अष्टभुजाधारी समान कहते हुए कहा कि हम महिलाएं ही हैं जो विभिन्न कार्य एक साथ करने की क्षमता रखते है। उन्होंने ये आवाहन किया आंगनवाडी कार्यकर्ता समाज के लगभग सभी वर्गों से जुड़े रहते हैं इसलिए वे इस बात का विशेष ख्याल रखें कि जिन परिवारों में तीसरी या चौथी संतान लड़की पैदा हुई है उस बच्ची के साथ कोई अमानवीय व्यवहार न हो इसका विशेष ध्यान रखने बाबत समझाया गया।

जिला संयोजक पोषण अभियान गीतिका सभरवाल द्वारा कार्यक्रम में सभी को पोषण शपथ दिलवाई गयी एवं महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सुशीला सिंह द्वारा मुख्यातिथि से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करवाई। कार्यक्रम के समापन होने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी मिनाक्षी चौधरी ने सभी का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम में फरीदाबाद जिले की सुपरवाइजर रेनू, स्मिता, नीरू, ज्योति, मोनिका, आंगनवाडी कार्यकर्ता, पीपीओ हेमा कौशिक, गरिमा तोमर तथा डीसीपीओ भी उपस्थित रहे।