Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

Showing posts with label gurugram-news. Show all posts

हरियाणा के राज्यपाल ने गुरुग्राम से चण्डीगढ़ तक रेल से सफर कर सुविधाओं का अवलोकन किया

Haryana-Governor-Bandaru-Dattatreya

चंडीगढ़, 15 अप्रैल - हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज सोमवार को गुरुग्राम से चंडीगढ़ का सफर रेल से तय किया। उन्होंने गुरुग्राम से चंडीगढ़ जाने के लिए कार या हवाई जहाज़ की बजाए वन्दे भारत ट्रेन से सफर करने को तरजीह दी। उनके इस सफर में उनके साथ अन्य सदस्यगण भी शामिल रहें।  

बंडारू दत्तात्रेय ने इस रेल यात्रा के दौरान अन्य यात्रियों को वंदे भारत ट्रेन में दी जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया और पिछले कुछ समय में रेलवे व्यवस्था में हुए सुधारों का भी अनुभव हासिल किया। उन्होंने कहा कि लंबी दूरी के लिए अन्य परिवहन साधनों की अपेक्षा रेल की यात्रा ज्यादा सुविधाजनक एवं आरामदायक है। वंदे भारत ट्रेन शुरू होने के बाद पहले की अपेक्षा रेल यात्रा में समय की बचत भी होने लगी है।

उन्होंने कहा कि रेल में दी जा रही सुविधाओं, खान-पान व वातावरण सराहनीय रहा और यात्रा में थकावट भी नहीं हई। सफर में समय का सदुपयोग करते हुए दो घंटे में सरकारी कार्यों को भी निपटाया गया।

गुरुग्राम से चंडीगढ़ तक का रेल सफ़र पूरा होने पर राज्यपाल दत्तात्रेय का चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर तैनात स्टेशन अधीक्षक संजीव कुमार चौधरी,  सुभाष पवार, आदित्य महरा,  शिखा सिन्हा सहित अन्य रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वागत किया और उन्हें रेलवे सुविधा के बारे में अवगत कराया। 

उल्लेखनीय है कि हरियाणा के राज्यपाल दत्तात्रेय भारत सरकार में रेल राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। उस समय और आज की रेल सेवा में हुए बदलाव को समझने और जानने के लिए उन्होंने सोमवार को वन्दे भारत ट्रेन से गुरुग्राम से चंडीगढ़ जाने का निर्णय लिया।

इस दौरान उन्होंने यात्रियों को रेल जैसी सार्वजनिक परिवहन सुविधा का भरपूर लाभ उठाने के बारे में प्रेरित किया।

ABVP का 54 वां प्रांत अधिवेशन गुरु द्रोणाचार्य की भूमि गुरुग्राम में हुआ सम्पन्न


गुरुग्राम- 9 जनवरी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरियाणा के तीन दिवसीय प्रांत अधिवेशन गुरु द्रोणाचार्य की भूमि गुरुग्राम के आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल में संपन्न हुआ। जिला मीडिया संयोजक रवि पांडे ने बताया कि इस अधिवेशन में हरियाणा प्रांत के सभी जिलों से लगभग 700 प्रतिनिधियों ने भाग लिया अधिवेशन उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री श्रम एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव उपस्थित रहे। 

एवीबीपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान विशेष उपस्थित रहे, विशिष्ट अतिथि के तौर पर चेयरमैन हरेरा केके खंडेलवाल का रहना हुआ। अधिवेशन में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय मंत्री आशीष चौहान राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुल्ला कांत, विशेष आमंत्रित सदस्य ममता यादव, क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय प्रताप, क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री आनंद श्रीवास्तव, प्रांत संगठन मंत्री श्याम कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

 प्रांत अध्यक्ष डॉ सुशील मेहता ने सत्र 2022 - 23 हेतु अभाविप के नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई।जिसमें फरीदाबाद के जिले के मीडिया संयोजक रवि पांडे को हरियाणा प्रांत सोशल मीडिया संयोजक, दीपक भारद्वाज को एस एफ एस आयाम का प्रांत संयोजक का दायित्व दिया गया, वही प्रो. बलजीत जाखड़, आरती, रमन पाराशर को हरियाणा प्रांत कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

 डॉ भूपेंद्र मल्होत्रा राष्ट्रीय कला मंच प्रांत प्रमुख, आजाद भड़ाना खेल आयाम प्रमुख, जिला प्रमुख प्रोफेसर सरोज कुमार, अभाविप फरीदाबाद जिला संयोजक गायत्री राठौर, को पुनः दायित्व सौंपा गया है।

 सभी ने अपनी नियुक्ति पर अभाविप प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया सभी मिलकर संघठन को मजबूती देने का कार्य करेंगे व सभी मिलकर छात्र हितों में अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।

वेदप्रकाश विरोधी ने हरयाणा सरकार पर समय से कर्मचारियों के वेतन न देने के लगाए आरोप


7 जनवरी 2023-स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने आरोप लगाया कि हरियाणा के हजारों सरकारी कर्मचारियों को दिसंबर माह का वेतन नहीं मिला, जिसके चलते इन कर्मचारियों को अपने घर के रोजमर्रा के खर्चे चलाने के लिए भारी परेशानी हो रही है1 विद्रोही ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी सुशासन का दावा करते हैं1

वही बड़े आश्चर्य की बात है कि सुशासन का दावा करने वाली हरियाणा सरकार में कई विभागों के सभी श्रेणियों के कर्मचारियों का दिसंबर मॉस का वेतन ई-पोस्टिंग पर स्वीकृत पदों की 80 प्रतिशत पूर्ती ना होने के कारण रोक दिया गया है1 और निकट भविष्य में वेतन निकलने के कोई आसार भी नजऱ नहीं आते बड़ी विचित्र विडंबना है कि किसी की गलती का खामियाजा सभी कर्मचारियों को भुगतना  पड़  रहा है विद्रोही ने कहा अनगिनत कर्मचारी हैं

जिन्होंने या तो विभाग से अथवा अन्य बेंकों से मकान के लिए या अन्य किसी कारण से लोन लिया हुआ है ,जिसकी मासिक किश्त लगभग मॉस के प्रथम सप्ताह में संबंधित बैंकों को देनी होती  है ऐसे सभी कर्मचारी बड़ी विकट समस्या से जूझ रहे है क्योंकि समय पर किश्त ना दे पाने के कारण उन पर किश्त के ब्याज का अतिरिक्त बोझऔर पडेगा1 इसी के साथ शिक्षा विभाग के सभी श्रेणी के अध्यापकों पर शिक्षा विभाग की गाज गिरी हुई है1

जिनसे इस कडाके की  सर्दी में शरद अवकाश घोषित किये जाने के बावजूद 10वीं और 12वीं की बोर्ड कक्षाओं को पढ़ाने की  आड़ में  परिवार पहचान पत्र का कार्य करवाया जा रहा है1 जिसका सभी वर्ग के अध्यापकों द्वारा पुरजोर विरोध किया जा रहा है1 और सभी वर्ग के कर्मचारियों में बहुत भारी रोष व्याप्त है1 किन्तु मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट बताकर विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा सभी अध्यापकों पर इस कार्य को पूरा करने का दबाव बनाया हुआ है1

विद्रोही ने कहा एक और वेतन ना मिल पाने और दूसरी और कडाके की  सर्दी में परिवार पहचान पत्र के कार्य को पूरा करने को लेकर सभी शिक्षक मानसिक रूप से परेशान हैं1 सवाल उठता है मानसिक रुप से परेशान अध्यापक, कर्मचारी कैसे ओर कितना काम कर पा रहे होंगे1 मुख्यमंत्री महोदय को चाहिए कि वे अपने सभी कर्मचारियों का वेतन समय पर निकलवाने के तत्काल आदेश जारी करें1 खैर सरकार कि करनी और कथनी के अंतर का इस प्रदेश की  जनता को भली भांति पता है1

अगस्त 2022 में शिक्षा विभाग द्वारा किये गए शिक्षकों व् प्राचार्यों के तबादलों में प्रत्येक जिले के काफी स्कूलों में कम छात्र संख्या का हवाला देते हुए उन पदों को केपट श्रेणी में रख  दिया गया जिस कारण बहुत से शिक्षकों तथा प्राचार्यों/मुख्याध्यापकों को अपने गृह जिले से दूर जाना पडा1

किन्तु अभी हाल ही में जारी प्राचार्यों कि पदोन्नति सूची में उन्ही विद्यालयों में प्राचार्यों के पदों को रिक्त स्थान में दर्शाया गया है जिन्हें अगस्त मॉस में हुए तबादलों के दौरान कम छात्र संखा का हवाला देते हुए केपट की श्रेणी में रखा गया था1

विद्रोही ने मुख्यमंत्री से मांग कि वे इन सभी विसंगतियों को तत्काल प्रभाव से दूर करवाएं और केवल दोषी को दण्डित करें ना कि सभी को एक लाठी से हाके1 छात्रो की सलाना बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए अध्यापकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से दूर रखे ताकि वे बच्चों की पढ़ाई अच्छे ढंग से करवाने की अपनी पहली प्राथमिकता को सही रुप से निभा सके1 विद्रोही ने मुख्यमंत्री व सरकार न भूलें अध्यापकों की प्राथमिक जबाबदेही, जिम्मेदारी छात्रों को समुचित, प्रभावी, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने की हे न कि सरकार की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं, एजेंडे की पूर्ति के लिए अध्यापन कार्य छोडक़र अन्य सरकारी कामों की बेगार करना1

गुरुग्राम के DC से मिले विधायक नीरज शर्मा, गुरुग्राम एयरफोर्स के दायरे में लगी पाबन्दियों को हटाने की मांग

neeraj-sharma-mla

फरीदाबाद की एनआईटी विधानसभा के एयरफोर्स 100 मीटर के दायरे पर भू संपत्तियों की रजिस्ट्री एंव बिजली के मीटरों पर रोक लगा रखी थी, जिसका मामला विधायक नीरज शर्मा ने विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान एयरफोर्स स्टेशन के 100 मीटर दायरे पर भू संपत्तियों की रजिस्ट्री पर लगे रोक का प्रश्न उठाया था। जिस पर विधायक नीरज शर्मा द्वारा उप मुख्यमंत्री को बताया गया था कि न्यायालय द्वारा सिर्फ अवैध निर्माण पर रोक लगाई हुई है। इस क्षेत्र में प्लाट व भवनों की रजिस्ट्री व बिजली के मीटर पर कोई रोक नहीं है। 

हालांकि रक्षा मंत्रालय ने डबुआ एयरफोर्स स्टेशन के अधिकारियों की मांग पर इस दायरे में मूलभूत सुविधाओं की मरम्मत की छूट दी हुई है। नीरज के कथन के अनुसार उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 100 मीटर क्षेत्र के दायरे निर्माण कार्य नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि विधायक नीरज शर्मा ने इस क्षेत्र में रजिस्ट्री की बाबत संज्ञान कराया है। इसलिए सरकार की तरफ से 24 घंटे में विषयांकित जांच के बाद यह सुनिश्चित किया जाएगा कि एयरफोर्स स्टेशन के 100 मीटर दायरे में भी भू संपत्तियों की रजिस्ट्री हो सके। जिस उपरांत सरकार ने दिनंाक 17 मार्च 2022 को पत्र जारी करके भू संपत्तियों की रजिस्ट्री पर से रौक हटा दी थी। 

इसके बाद 100 मीटर में भूमि की रजिस्ट्री शुरू होते ही बिजली के नए मीटर लगने शुरू हो गए हैं। जिसको लेकर विधायक नीरज शर्मा ने बिजली विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास को 21 अप्रैल 2022 को पत्र लिखकर पूरे मामले के बारे में अवगत कराया था। इसके बाद उन्होंने फिर से एक पत्र लिखकर और 17 मई 2022 को व्यक्तिगत रूप से पीके दास से मिलकर पूरे मामले पर उनको अवगत कराया जिस पर उनके द्वारा आश्वासन दिया गया था कि जल्द से जल्द 2 से 3 दिन में नए बिजली के कनेक्शन लगने की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। उपायुक्त फरीदाबाद ने अपने पत्र क्रमशःस्था-8-2015 दिनांक 05-01-2015 के द्वारा 100 मीटर में बिजली के नये कनेक्शन देने पर रोक लगा रखी थी। उस लेटर को वापस ले लिया जाएगा

ऐसा ही मामला गुरूग्राम का है जंहा अभी तक एयरफोस के दायरे में ना तो भूमि की रजिस्ट्री हो रही है ना ही बिजली के नए मीटर लग रहे है इसको लेकर विधायक नीरज शर्मा दिनांक 3 अक्टूबर 2022 को गुरूग्राम के उपायुक्त निशांत यादव से मुलाकल कर मामले के दस्तावेज उपलब्ध करवाए ताकि एयरफोर्स के दायरे पर लगी पंबादी से रोक हट सके।

देश को आत्मनिर्भर बना रहा है वोकल फॉर लोकल अभियान : केंद्रीय मंत्री, कृष्णपाल गुर्जर

Union-Minister-Krishna-Pal-Gurjar-said-in-Ek-Bharat-Shreshtha-Bharat-program

फरीदाबाद 02 अक्तूबर ।  भारत एक ऐसा देश है जो “विविधता में एकता” का श्रेष्ठ उदाहरण है। भारत विभिन्न संस्कृति, नस्ल, भाषा और धर्म का देश है। इन भिन्नताओं के बावजूद भी वो भाईचारे और मानवता के संबंध के साथ रहते हैं।  केन्द्रीय  मंत्री कृष्ण पाल  गुर्जर ने एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम में कहा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रमों की कड़ी में भाजपा फरीदाबाद  द्वारा श्याम कॉलोनी सेहतपुर में  आयोजित एक भारत श्रेष्ठ भारत  और वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम  आयोजित किये गए । 

कार्यक्रम में मुख्य तौर पर  केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, विधायक राजेश नागर, जिला महामंत्री आर एन सिंह, एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम की  संयोजिका  भारती भाकुनी, सह संयोजक  पुनीता झा, राधेश्याम भाटिया, राजबाला सरधाना,  सर्वोजनिन काली मंदिर सोसायटी के चेयरमैन कमल दास, हर्ष पाल नेगी एवं अजय रावत और भाजपा जिला व मंडल पदाधिकारती उपस्थित रहे । एक भारत श्रेष्ठ भारत  कार्यक्रम को बंगाल थीम पर आयोजित किया गया । विविधता  में एकता की थीम पर बंगाल प्रान्त की संस्कृति पर बंगाली वेशभूषा में बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुति ने भारत देश की विविधता में एकता की परिभाषा को चरितार्थ किया।

वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम संयोजक सुनीता बघेल, सह संयोजक लाजर रंजीत सेन, चन्दन नेगी के नेतृत्व में वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम का आयोजन किया जिसके तहत स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए स्वदेशी सामान की स्टाल लगाई गई ताकि लोकल को वोकल और ग्लोबल किया जा सके । फरीदाबाद के लोकल प्रोडक्ट जूट बैग, बंगाली साड़ी, मेहंदी, हैण्ड मेड ज्वेलरी, मिट्टी के डिज़ाइनर दिये  आदि  की स्टाल ने लोगों का ध्यान अपनी और खींचा । केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने स्टाल का अवलोकन किया और बच्चों को किताबें भी वितरित की । 

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री  कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि महामारी का संकट  इतना बड़ा था  कि बड़ी से बड़ी व्यवस्थाएं हिल गई थी । विश्व के बड़े-बड़े देश अपनी अर्थव्यवस्था सँभालने में नाकाम रहे ।  ऐसे कठिन दौर में मोदी ने लोकल के लिए ‘वोकल’ और आत्मनिर्भर भारत का मंत्र दिया । मोदी ने अपने कौशल और सूझ बुझ से  ना केवल देश की अर्थव्यवस्था को संभाला देश की अर्थव्यवस्था को विश्व  की पांचवी सबसे अर्थव्यवस्था के स्तर पर पहुँचाने  का कार्य किया है उन्होंने प्रदर्शि में लगाये लोकल प्रोडक्ट की तारीफ की और कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है की हम लोकल प्रोडक्ट का प्रचार प्रसार करें ताकि हमारे भाई बहनों को ज्यादा काम मिल सके ।

जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि लोकल को वोकल करना, देश की तरक्की का मंत्र बन गया । हमें इस लोकल ने ही बचाया है । लोकल सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि हम सबकी जिम्मेदारी है । गोपाल शर्मा ने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि अपने लोकल के लिए वोकल बनना है । न सिर्फ लोकल प्रोडक्ट्स खरीदने हैं, बल्कि उनका गर्व से प्रचार भी करना है ।उन्होंने कहा की मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में  सेवा पखवाडा के तहत कार्यक्रमों के माध्यम से केन्द्र और राज्य सरकार  की उपलब्धियों और जनहित कार्यों कोलोगों तक पंहुचाया जा रहा है  और भाजपा के सभी नेता और कार्यकर्त्ता इसमें पूर्ण निष्ठा के साथ कार्यरत हैं ।

1 IAS और 50 HCS अधिकारियों के स्थानांतरण/तैनाती के आदेश हुए जारी

Transfer-posting-orders-of-1-IAS-and-50-HCS-officers-issued
चंडीगढ़ , 17 सितंबर - हरियाणा सरकार ने एक आईएएस और 50 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

आनंद कुमार शर्मा को जिला नगर आयुक्त, नूहं का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

स्थानांतरित एचसीएस अधिकारियों में सुरेंद्र सिंह - I को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) - सह - अतिरिक्त कलेक्टर, तावडू लगाया गया है।

नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे जगनिवास को झज्जर का जिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

सत्येंद्र दुल्हन को ग्रामीण विकास विभाग का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) तथा विकास एवं पंचायत विभाग का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है।

डॉ सुभिता ढाका को रेवाड़ी का जिला नगर आयुक्त लगाया गया है।

अनुराग ढालिया को जिला नगर आयुक्त, महेंद्रगढ़ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

कमलप्रीत कौर को जिला परिषद, अंबाला और डीआरडीए, अंबाला का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।

अश्वनी मलिक को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) - सह - अतिरिक्त कलेक्टर, लाडवा लगाया गया है।

सतीश कुमार को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज, करनाल के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

भारत भूषण गोगिया को हरियाणा रोडवेज, रोहतक का महाप्रबंधक लगाया गया है।

कुशल कटारिया को संयुक्त श्रम आयुक्त, गुरुग्राम लगाया गया है।

वीरेंद्र चौधरी को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, पंचकूला का सचिव लगाया गया है।

मेजर (सेवानिवृत्त) गायत्री अहलावत को सहकारी चीनी मिल, रोहतक का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।

रविंद्र यादव को नॉर्थ गुरुग्राम का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

डॉ निर्मल नागर को संयुक्त रजिस्ट्रार (प्रशासन), सहकारी समितियां हरियाणा लगाया गया है।

डॉ. पूजा भारती को हैफेड चीनी मिल, असंध के महाप्रबंधक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

सुरेंद्र पाल को थानेसर का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

जयवीर यादव को हिसार का उपमंडल अधिकारी  (नागरिक) लगाया गया है।

भूपेंद्र सिंह को जिला परिषद, कुरुक्षेत्र और डीआरडीए, कुरुक्षेत्र का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।

सुमन भांकर को जिला परिषद, फरीदाबाद और डीआरडीए, फरीदाबाद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।

वीरेंद्र सिंह को लोहारू का उपमंडल अधिकारी  (नागरिक) लगाया गया है।

शंभू को डबवाली का उपमंडल अधिकारी  (नागरिक) लगाया गया है।

शशि वसुंधरा को पलवल का उपमंडल अधिकारी  (नागरिक) तथा सहकारी चीनी मिल, पलवल का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।

अदिति को नारायणगढ़ का उपमंडल अधिकारी  (नागरिक) तथा नारायणगढ़ चीनी मिल लिमिटेड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी - सह - कार्यकारी निदेशक लगाया गया है।

अनिल कुमार यादव को सिवानी का उपमंडल अधिकारी  (नागरिक) लगाया गया है।

विनेश कुमार को जिला परिषद, जींद और डीआरडीए, जींद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।

संजय कुमार को कैथल का उपमंडल अधिकारी  (नागरिक) लगाया गया है।

अशवीर सिंह को बरवाला का उपमंडल अधिकारी  (नागरिक) लगाया गया है।

विशाल को बहादुरगढ़ का उपमंडल अधिकारी  (नागरिक) लगाया गया है।

अनुभव मेहता को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, करनाल के संपदा अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

सुरेश कुमार को बाढड़ा का उपमंडल अधिकारी  (नागरिक) लगाया गया है।

नवीन कुमार को चरखी दादरी का उपमंडल अधिकारी  (नागरिक) लगाया गया है।

कृष्ण कुमार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, भिवानी के संपदा अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

होशियार सिंह को रेवाड़ी का उपमंडल अधिकारी  (नागरिक) लगाया गया है।

राजेश पुनिया को इंद्री का उपमंडल अधिकारी  (नागरिक) लगाया गया है।

ब्रह्म प्रकाश को सहकारी चीनी मिल, कैथल का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।

सुभाष चंद्र - I को सांपला का उपमंडल अधिकारी  (नागरिक) लगाया गया है।

अनिल कुमार दून को नरवाना का उपमंडल अधिकारी  (नागरिक) लगाया गया है।

राजेंद्र कुमार को सिरसा का उपमंडल अधिकारी  (नागरिक) तथा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, सिरसा का संपदा अधिकारी लगाया गया है।

प्रवीन कुमार को जींद के उपमंडल अधिकारी  (नागरिक) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

जगदीश चंद्र को अंबाला का उपमंडल अधिकारी  (नागरिक) तथा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, अंबाला का संपदा अधिकारी लगाया गया है।

जितेंद्र जोशी को उचाना कलां का उपमंडल अधिकारी  (नागरिक) लगाया गया है।

हरबीर सिंह को भिवानी का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

अमित कुमार - II को समालखा का उपमंडल अधिकारी  (नागरिक) लगाया गया है।

सिद्धार्थ दहिया को नूहं का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

जय प्रकाश को कोसली का उपमंडल अधिकारी  (नागरिक) लगाया गया है।

रविंद्र मलिक को बेरी का उपमंडल अधिकारी  (नागरिक) लगाया गया है।

प्रतीक हुड्डा को टोहाना का उपमंडल अधिकारी  (नागरिक) लगाया गया है।

रोहित कुमार को बादली का उपमंडल अधिकारी  (नागरिक) लगाया गया है।

पुलकित मल्होत्रा को हरियाणा विद्युत नियामक आयोग, पंचकूला का सचिव लगाया गया है।

विजय कुमार यादव को संयुक्त निदेशक, मॉडल संस्कृति स्कूल लगाया गया है।



शहीद मनोज भाटी के नाम पर होगा शाहजहांपुर गांव- CM खट्टर

Shahjahanpur-village-will-be-named-after-martyr-Manoj-Bhati-CM-Khattar

फरीदाबाद, 17 अगस्त। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि शहीद हमारे समाज का गौरव हैं और हमें उनकी शहादत पर गर्व है। शहादत परिवार के लिए आपदा से कम नहीं है और दुख की इस घड़ी में सरकार परिवार के साथ है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को जिला के गांव शाहजहांपुर में शहीद मनोज भाटी के घर जाकर उनके परिजनों को शोक व्यक्त किया और ढाढस बंधाया। गौरतलब है कि भारतीय सेना में राइफलमैन मनोज भाटी 11 अगस्त की सुबह जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकवादी हमले में सेना कैंप की सुरक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार शहीद परिवार के साथ है और परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर गांव के राजकीय स्कूल का नाम अब शहीद मनोज भाटी के नाम रखा जाएगा। इसके अलावा सरकार की नीति के अनुसार शहीद परिवार को आर्थिक मदद भी दी जाएगी। उन्होंने कहा शहीद परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। इसके लिए सदस्य का नाम शहीद के परिवार द्वारा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी परिवार को अगर अन्य किसी मदद की जरूरत पड़ेगी तो वह भी की जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल शहीद मनोज भाटी के पिता बाबूराम, उनकी धर्मपत्नी कोमल तथा मां सुनीता देवी,भाई सुनील व योगेश से मिलकर सांत्वना दी और ढांढस बंधाया।इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनके पड़ोसी राहुल भाटी के घर जाकर भी उनके परिवारजनों को ढांढस बंधाया।  राहुल भाटी की खेतो से आते समय यमुना में डूबने से मौत हो गई थी।

इस अवसर पर तिगांव से विधायक राजेश नागर, भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव अजय गौड़, पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, मंडल आयुक्त संजय जून, एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर आलोक मित्तल, पुलिस आयुक्त विकास कुमार, डीसी यशपाल, जेजेपी के नेता राजा राम, बीजेपी के नेता सोहनपाल छोकर, मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर अमित आर्य, मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ, लखन बैनीवाल, प्रताप सिंह भाटी, गांव के पूर्व सरपंच नाहर सिंह, पूर्व सरपंच कृष्ण, भारती भाटी, राजकुमार भाटी, रूपचंद भाटी, नारायण सिंह, जगदीश भाटी, रणबीर भाटी, वरदान नम्बरदार सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भी शोक व्यक्त किया।

गुरुग्राम ATS ने 13 साल से फरार 25 हजार रुपए के इनामी चोर को दबोचा

 
गुरुग्राम ,  13 अगस्त 2022.- पुलिस अधीक्षक जयबीर सिंह राठी (ह.पु.से.) एस.टी.एफ. गुरूग्राम,  वरूण कुमार HPS उप पुलिस अधिक्षक गुरूग्राम के दिशा-निर्देशानुसार मे उप निरीक्षक राम निवास इंचार्ज एस.टी.एफ यूनिट गुरूग्राम की टीम ने स्पेशल टास्क फोर्स (S.T.F.) हरियाणा द्वारा उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देशानुसार वांछित अपराधियों पर कार्यवाही करते हुए एसटीएफ यूनिट गुरुग्राम की टीम ने दिनांक 13-08-2022 को 13 साल से फरार अतिवांछित अपराधी, उदधोषित अपराधी (P.O) वा 25 हजार रुपए के इनामी  * लक्की उर्फ निरंजन पुत्र सतपाल वासी 223/8 कृष्णा कॉलोनी नियर सिविल होस्पिटल भिवानी थाना शहर भिवानी को मुकदमा नम्बर 92/2009 धारा 457,380  IPC थाना सिविल लाईन भिवानी जिला भिवानी को रेलवे कॉलोनी मंडावली दिल्ली से काबू किया ।

आरोपियान पर राजस्थान व हरियाणा से अभियोग अंकित है। जो आरोपी को आगामी कार्यवाही के लिए थाना शहर भिवानी के हवाले किया जाएगा।

आरोपी लक्की उर्फ निरंजन पर दर्ज अभियोगो का विवरण-

1. मुकदमा नम्बर 210/2009 धारा 380,420 IPC थाना सिविल लाईन भिवानी

2. मुकदमा नम्बर 92/2009 धारा 380,420 IPC थाना सिविल लाईन भिवानी

3.मुकदमा नम्बर 227/2010 धारा 379,420 IPC थाना शहर भिवानी

4.मुकदमा नम्बर 300/2009 धारा 379,420 IPC थाना शहर भिवानी

5.मुकदमा नम्बर 545/2009 धारा 379,420 IPC थाना शहर भिवानी

6. मुकदमा नंबर 543/2009 धारा 379, 420 IPC  थाना मालिव्य नगर जयपुर।

7. मुकदमा नंबर 227/2009 धारा 379, 420 IPC थाना सुभाष चौक जयपुर।

8. मुकदमा नम्बर 300/2009 धारा 379 IPC थाना मोती डूंगरी जयपुर।


नोट - आरोपी लक्की उर्फ निरंजन पर बहरोड व कोटपुतली राजस्थान मे वर्ष 2009-10  मे 4 अभियोग दर्ज है।


टीम मैम्बर-

1. SI Vivek Kumar

2. HC Surya Kant

3. HC Dharmander 

4. HC Dinesh kumar

5. C-1 NARENDER KUMAR ( CYBER)