Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

Showing posts with label Rohtak News. Show all posts

देश के लिए शहीद सैनिकों के लिए पहरावर में होंगा हवन यज्ञ : जयहिंद

naveen-jaihind-rohtak-haryana

16 मई , जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने पिछले दिनों भारत पाकिस्तान युद्ध के चलते पहरावर में मनाए जाने वाला भगवान परशुराम जन्मोत्सव स्थगित कर दिया था अब युद्ध की समाप्ति के बाद स्थिति सामान्य होने पर और देश के सैनिकों द्वारा विरोधी देश को युद्ध में धूल चटाने के बाद अब जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने 25 मई को पहरावर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाए जाने का ऐलान किया है जिसके जयहिंद ने 36 बिरादरी के सभी योद्धाओं, क्रांतिकारियों और फरसाधारियों को भगवान परशुराम जन्मोत्सव का न्योता दिया है

नवीन जयहिंद ने बताया कि  36 बिरादरी के योद्धा क्रांतिकारी और फरसाधारियों द्वारा पहले भी तीन बार पहरावर की जमीन पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया जा चुका है जो 11 मई को मनाया जाने वाला भगवान परशुराम जन्मोत्सव युद्ध के कारण स्थगित हो गया था जयहिंद ने बताया कि 25 मई को पहरावर में मनाए जा रहे भगवान परशुराम जन्मोत्सव में सरकार से भी गौड़ ब्राह्मण शिक्षण संस्था के विकास कार्यों के लिए 21 करोड़ रु की मांग मांगने के साथ ही संस्था के चुनाव कराने की मांग की जाएगी

जयहिंद ने बताया कि 25 मई को मनाए जा रहे भगवान परशुराम जन्मोत्सव में सभी ब्राह्मण विधायक, सांसदों और मंत्रियों से गौड़ ब्राह्मण शिक्षण संस्था पहरावर के लिए 1/1 करोड़ रु की मांग भी की जाएगी क्योंकि सभी ब्राह्मण विधायक, सांसद, मंत्री करोड़पति हैं इससे संस्था का विकास भी होगा

25 मई को पहरावर में मनाए जा रहे भगवान परशुराम जन्मोत्सव को नवीन जयहिंद ने सरकारी की बजाए क्रांतिकारी ओर फरसाधारी बताते हुए कहा कि 25 मई को पहरावर में मनाए जा रहे भगवान परशुराम जन्मोत्सव की अध्यक्षता भगवान शिव करेगे और मुख्यातिथि भगवान परशुराम स्वयं होंगे

एक पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए जयहिंद ने बताया कि 25 मई पहरावर में मनाए जाने वाला भगवान परशुराम जन्मोत्सव इसलिए खास है जिस पहरावर की जमीन को कल तक सरकार नगर निगम की जमीन बता रही थी अब उसी जमीन पर सरकारी भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाए जाने की घोषणा सरकार द्वारा की जा रही हैं वहीं जयहिंद ने गौड़ ब्राह्मण संस्था को लूटने वालों पर भी तंज कसते हुए कहा कि 25 मई को ऐसे ऐसे नेताओं की भी पोल खोली जाएगी जिन्होंने संस्था को लुटा है और शहर में सभी संस्थाओं के चुनाव होने के बाद भी गौड़ ब्राह्मण शिक्षण संस्था के चुनाव नहीं होने दिए

जयहिंद ने हरियाणा सरकार में एक मंत्री पर भी तंज कसते हुए कहा कि वर्तमान में पहरावर की जमीन का श्रेय लेने वाले मंत्री  जो माफीवीर है खट्टर सरकार में बेइज्जत करने पर हमने ही उनकी भी आवाज उठाई थी जिन्होंने बाद में पूर्व मंत्री के साथ खीर हलवा खाने खिलाने का खेल खेला जो संस्था की जमीन के कागजों को रोकने की बात खुद मंत्री जी कह रहे थे

जयहिंद ने बताया कि पहरवार की जमीन पर 121 फुट की भगवान परशुराम की मूर्ति की स्थापना कराना मेरा सपना है जिसके लिए प्रयास करता रहूंगा वहीं 25 मई को पहरावर में देश के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए हवन यज्ञ भी किया जाएगा

हरियाणा से 100 क्रांतिकारी योद्धा नेता ढूंढेंगे जो बिना डरे लोगो की आवाज उठा सके : जयहिंद

naveen-jaihind-rohtak-haryana

रोहतक (12 जनवरी) / नवीन जयहिन्द द्वारा तम्बू में रविवार 12 जनवरी को भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें जयहिन्द ने सभी को नववर्ष व मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी और टोपी व बुजुर्गों को कंबल भेंट करके सम्मानित किया। साथ ही जयहिन्द ने ऐलान किया कि 23 जनवरी नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती  से लेकर 23 मार्च बलिदान दिवस तक जयहिन्द सेना द्वारा सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा।

जयहिन्द ने बताया कि हम पूरे हरियाणा प्रदेश से सौ क्रांतिकारी योद्धा नेता ढूंढेंगे जो बिना डरे लोगो के हक की आवाज उठा सके। साथ ही 2100 योद्धा भी ढूंढेंगे जो सौ क्रांतिकारी नेताओं की मदद कर सके।

जयहिन्द ने 7027–822–822 नंबर जारी करते हुए बताया कि जो भी साथी जयहिन्द सेना से जुड़ना चाहता है वह हमारे इस नंबर पर कॉल करके हमसे सीधा जुड़ सकता है।

जयहिन्द ने बताया कि जिस दिन हमें ये लोग मिल गए उस दिन हम सभी सांसदों और विधायकों को बता देंगे कि काम कैसे होता है।

आप को बता दें कि जयहिन्द सेना ने निस्वार्थ भाव से हर वर्ग के लोगों की मदद की है और लोगों की समस्याओं का समाधान करवाने के लिए l सरकार व प्रशासन से बिना डरे भिड़ी है। आप इस बात से अंदाजा लगा सकते है कि दादा दुलीचंद की बारात से लाखों बुजुर्गो, विकलांगों व विधवा महिलाओं की पेंशन बनी व फैमिली आईडी और बीपीएल कार्ड संबंधित समस्याओं का समाधान हुआ, पहरावर की जमीन से सालों से सरकारों का कब्जा हटवाया, बेरोजगारों की बारात निकाली जिससे 25 हजार बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी मिली, खिलाड़ियों का खेल कोटा खत्म हुआ तो जयहिन्द ने सोटा उठाया जिससे सरकार को 3% खेल कोटा बहाल करना पड़ा, दलितों के घर गिराने से बचाए व बहुत से ऐसे आंदोलन जयहिन्द सेना द्वारा किए जिनसे लाखों बुजुर्गो, बेरोजगारों, विकलांगों, खिलाड़ियों व हर वर्ग के लोगों को लाभ मिला।

जयहिन्द सेना द्वारा योद्धा खानदान जयहिन्द को रोटी–दान मुहीम का हिस्सा बने प्रमोद कौशिक

NAVEEN-JAIHIND-ROHTAK-HARYANA

राई (5 जनवरी) / जयहिन्द सेना द्वारा योद्धा खानदान जयहिन्द को रोटी–दान मुहीम चलाई गई है। इसी कड़ी में रविवार 5 जनवरी को जिला सोनीपत के राई निवासी प्रमोद कौशिक ने नवीन जयहिन्द को अपने आवास पर बुलाकर खाना खिलाया और इक्कीस हजार रुपए दान दिए। जयहिन्द ने प्रमोद कौशिक व उनके पूरे परिवार का आभार जताया।

जयहिन्द ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी व रविवार 12 जनवरी को रोहतक तम्बू में आयोजित होने वाले भंडारे का न्योता दिया।

जयहिन्द ने 7027–822–822 नंबर जारी करते हुए बताया कि जो भी साथी जयहिन्द सेना से जुड़ना चाहता है वह हमारे इस नंबर पर कॉल करके हमसे सीधा जुड़ सकता है।

जयहिन्द ने बताया कि प्रमोद बहुत ही संघर्षशील आदमी है और हमारे हर अच्छे बुरे समय में हमेशा आगे खड़ा मिलते है। और आज हम प्रमोद व उनके परिवार का रोटी–दान के लिए बहुत आभार व्यक्त करते है।

जयहिन्द ने कहा कि राई विधानसभा के हारे हुए व जीते हुए एमएलए–एमपी को सप्ताह में 1 दिन लोगो की समस्या सुनने व उनके समाधान करवाने के लिए जनता दरबार जरूर लगाना चाहिए और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रसारण किया जाना चाहिए।

प्रमोद ने बताया कि जयहिन्द एक ऐसा आदमी है जो निस्वार्थ भाव से हर वर्ग के लोगों की मदद करता है और लोगों की समस्याओं का समाधान करवाने के लिए अकेले ही सरकार व प्रशासन से भीड़ जाता है। आप इस बात से अंदाजा लगा सकते है कि दादा दुलीचंद की बारात से लाखों बुजुर्गो, विकलांगों व विधवा महिलाओं की पेंशन बनी व फैमिली आईडी और बीपीएल कार्ड संबंधित समस्याओं का समाधान हुआ, पहरावर की जमीन से सालों से सरकारों का कब्जा हटवाया, बेरोजगारों की बारात निकाली जिससे 25 हजार बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी मिली, खिलाड़ियों का खेल कोटा खत्म हुआ तो जयहिन्द ने सोटा उठाया जिससे सरकार को 3% खेल कोटा बहाल करना पड़ा, दलितों के घर गिराने से बचाए व बहुत से ऐसे आंदोलन जयहिन्द ने किए जिनसे लाखों बुजुर्गो, बेरोजगारों, विकलांगों, खिलाड़ियों व हर वर्ग के लोगों को लाभ मिला।

राजीव गांधी स्टेडियम के सफाई कर्मचारियों, पहलवानों व सांघी गांव के लोगो के साथ जयहिन्द ने मनाया नववर्ष


रोहतक (1 जनवरी) /  नववर्ष के अवसर पर बुधवार 1 जनवरी को जयहिन्द ने राजीव गांधी स्टेडियम के सफाई कर्मचारियों, महाकाल अखाड़े के पहलवानों व सांघी गांव के लोगो के साथ नववर्ष बनाया। और सबको नववर्ष की बधाई दी।

सुबह–सुबह स्टेडियम के सफाई कर्मचारियों ने जयहिन्द को बुलाया और अपनी समस्या बताई जयहिन्द ने सफाई कर्मचारियों के साथ झाड़ू भी लगाई। जयहिन्द ने मुख्यमंत्री जी से अपील करते हुए कहा कि आपके व सरकार के लगभग सभी कार्यक्रम इसी स्टेडियम में होते तो आपको 26 जनवरी तक इन कर्मचारियों की समस्या का निवारण करना चाहिए नहीं तो हम सब झाड़ू लेकर डीसी ऑफिस में पहुंचेंगे।

इसके बाद रोहतक जिले के गांव सुंदरपुर में स्थित महाकाल अखाड़े के पहलवानों ने जयहिन्द को बुलाया और बादाम रगड़ा पिलाकर व इक्कीस हजार रुपए देखे सम्मानित किया। जयहिन्द ने पहलवान मुकेश व उनकी पूरी टीम का आभार जताया। 

जयहिन्द ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी व रविवार 12 जनवरी को रोहतक तम्बू में आयोजित होने वाले भंडारे का न्योता दिया। इस मौके पर पहलवान मुकेश, रवि पहलवान, अतुल पहलवान, पहलवान नवीन शर्मा, आदि मौजूद रहे।

इसके बाद जयहिन्द पूर्व मुख्यमंत्री के गांव सांघी पहुंचे जहां की महिलाएं अपने टूटे हुए घरों की समस्या लेकर पेड़ के नीचे पहुंची थी। जयहिन्द ने नववर्ष के अवसर पर उनकी सहायता की ओर उनके टूटे हुए घर बनवाने के लिए ईंटें, रोड़ी, रेती, टीन व सीमेंट आदि उनके घर डलवाया और मिस्रियों को बोला इनका घर बनाए। जयहिन्द ने पूर्व मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री व पंचायत मंत्री से अपील करते हुए कहा कि आप एक बार सांघी गांव आकर इन लोगों के हालात देखे और इनकी समस्याओं का समाधान करें।

जयहिन्द ने 7027–822–822 नंबर जारी करते हुए बताया कि जो भी साथी जयहिन्द सेना से जुड़ना चाहता है वह हमारे इस नंबर पर कॉल करके हमसे सीधा जुड़ सकता है।

जयहिन्द ने बताया कि पहलवान मुकेश व उनसे पूरी टीम बहुत ही संघर्षशील है। पहलवान अतुल(सुंदरपुर) यहां बच्चों को पहलवानी सिखाने के लिए कोई पैसे नहीं लेते। यहां तक कि एक किला अखाड़े के लिए दान किया हुआ है ताकि बच्चों को पहलवानी सीखने में किसी तरह की कोई समस्या न आए। आपको बता दें कि इस अखाड़े से बहुत से पहलवान सरकारी नौकरी पा चुके है, बहुत से अंतरराष्ट्रीय पहलवान व भारत केसरी नीरज पहलवान ने इसी अखाड़े में पहलवानी करते है।

पहलवान जी ने बताया कि जयहिन्द एक ऐसा आदमी है जो निस्वार्थ भाव से हर वर्ग के लोगों की मदद करता है और लोगों की समस्याओं का समाधान करवाने के लिए अकेले ही सरकार व प्रशासन से भीड़ जाता है। आप इस बात से अंदाजा लगा सकते है कि जयहिन्द ने ही सोटा उठाकर खिलाड़ियों का 3% खेल कोटा बहाल करवाया था, दादा दुलीचंद की बारात से लाखों बुजुर्गो, विकलांगों व विधवा महिलाओं की पेंशन बनी व फैमिली आईडी और बीपीएल कार्ड संबंधित समस्याओं का समाधान हुआ, पहरावर की जमीन से सालों से सरकारों का कब्जा हटवाया, बेरोजगारों की बारात निकाली जिससे 25 हजार बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी मिली, दलितों के घर गिराने से बचाए व बहुत से ऐसे आंदोलन जयहिन्द ने किए जिनसे लाखों बुजुर्गो, बेरोजगारों, विकलांगों, खिलाड़ियों व हर वर्ग के लोगों को लाभ मिला।

सरकार व समाज की जिम्मेदारी है शहीदों के परिवारों को संभालना – जयहिन्द

naveen-jaihind-rohtak-haryana

चरखी दादरी (27 दिसंबर) / शुक्रवार 27 दिसंबर को जिला चरखी दादरी के गांव चांगरोड में शहीद नवीन जोशी जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया, उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया जहां नवीन जयहिन्द पहुंचे और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जयहिन्द ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि आज हमें हवन में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

साथ ही प्रतिमा अनावरण पर नवीन जयहिन्द बाढ़डा विधानसभा से विधायक उम्मेद पातूवास जी से मिले। जयहिन्द ने विधायक जी को बहुत ही सामाजिक व नेकदिल बताया।

जयहिन्द बताया कि जब भी कोई सैनिक देश के लिए बलिदान देता है तो यह हम सब के लिए दुख के साथ–साथ गर्व की भी बात होती है, क्योंकि देश के लिए शहीद होना सभी के भाग्य में नहीं होता। साथ शहीद के परिवार को संभालने की जिम्मेदारी सरकार के साथ–साथ समाज की भी बनती है।

सांघी गांव के लोगों ने जयहिन्द को बताई अपनी समस्याएं

NAVEEN-JAIHIND-ROHTAK-HARYANA

19 दिसंबर, जैसा कि आप सभी जानते है कि जयहिन्द सेना द्वारा योद्धा खानदान जयहिन्द को रोटी–दान मुहीम चलाई गई है। इसी कड़ी में वीरवार 19 दिसंबर को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा जी के गांव सांघी से बुजुर्ग विधवा महिला बबली बाल्मीकि ने नवीन जयहिन्द को अपने घर बुलाकर खाना खिलाया और ग्यारह सौ रुपए का दान दिया जिन्हें जयहिंद ने वहां अपनी समस्या लेकर आई महिलाओं को दे दिए।

आपको बता दें कि बबली अपनी कटी हुई विधवा पेंशन की समस्या लेकर जयहिन्द के पास आई थी जिसके बाद जयहिन्द बबली के साथ रोहतक डीसी ऑफिस गए थे। और बाद में उनकी कटी हुई पेंशन बनी व साथ ही जो पेंशन रुकी हुई थी वह भी मिली।

जब जयहिन्द बबली के घर खाने पर पहुंचे तो आस पास की ओर भी महिलाएं उनको अपनी समस्या बताने उनके पास पहुंची। उन्होंने बताया कि जिनके अच्छे घर बने हुए है उनके तो पैसे पास कर दिए और जिनके घर टूटने की काग़ार पर है उनके नहीं किए। हमारी कहीं कोई सुनवाई नहीं होती।

जयहिन्द ने बबली का घर देखा जो कि बहुत जर्जर हालत में था, कड़ियों की छत जो कि आधी टूटी हुई थी, और बाकी की भी कब गिर जाए कुछ पता नहीं। एक ओर महिला के घर गए जिनके घर के भी ऐसे ही हालत थे। महिलाओं ने बताया कि ऐसे सिर्फ दो घर नहीं है बल्कि 40 से 50 घर ऐसे है जो कभी भी गिर सकते है।

इस पर जयहिन्द ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा जी से अपील करते हुए कहा कि आप सांसद है और यह तो आपका पैतृक गांव है, आपके ही गांव में लोग इन हालातों में अपना जीवन यापन कर रहे है आपको सोचना चाहिए और यह आकर इनके हालात देखने चाहिए। साथ ही जयहिन्द ने रोहतक के नए डीसी साहब से भी अपील करी कि आपको अलग–अलग गांव के दौरे करने चाहिए ताकि यह पता चले कि योजनाएं लोगों तक क्यों नहीं पहुंच पाती।

जो भी आज हरिजन, प्रजापत, बाल्मीकि व अलग–अलग समाज के नेता बने घूमते है उनसे भी जयहिन्द ने अपील करते हुए कहा कि आपको यहां आकर इन लोगों के हालात देखने चाहिए और इनकी मदद करनी चाहिए।

लोगो की समस्याएं सुन कर जयहिन्द ने कहा मै एक दिन का समय निकाल कर दोबारा आपके गांव सांघी में आऊंगा और सबकी समस्याएं सुनूंगा।

जयहिन्द ने 7027–822–822 नंबर जारी करते हुए बताया कि जो भी साथी जयहिन्द सेना से जुड़ना चाहता है वह हमारे इस नंबर पर कॉल करके हमसे सीधा जुड़ सकता है।

अगर लोगो के मुद्दे उठाना अपराध है तो यह अपराध करता रहूंगा – जयहिन्द

naveen-jaihind-rohtak-haryana

रोहतक (12 दिसंबर) / जयहिन्द के तम्बू को टूटे 1 महीना ही हुआ था कि आज वीरवार 12 दिसंबर को फिर पुलिसकर्मी नवीन जयहिन्द के तम्बू में पहुंचे, नोटिस दिया व जयहिन्द पर एक और एफआईआर दर्ज की। जयहिन्द ने नोटिस को प्रेमपत्र बताया व पढ़कर सुनाया और कहा कि मैं कानून,पुलिस, न्यायालय का पूरा सहयोग करने को तैयार हूं अगर वे मुझे गिरफ्तार करना चाहते है तो मैं गिरफ्तारी देने के लिए भी तैयार हूं।

जयहिन्द का कहना है कि जिस तरह से मुझे ये नोटिस दिए जा रहे है मैने यहां कोई कब्जा नहीं किया। झोपडी डालने से कोई कब्जा नहीं होता, हमने यहां कोई बिल्डिंग नहीं बना रखी। मैं कब्जे छुड़वाने वाला आदमी हूं न कि कब्जे करने वाला।

मैं डीसी व एसपी साहब को ये कहना चाहता हूं कि यहां पेड़ों के नीचे पूरे प्रदेश से लोग अपनी–अपनी समस्याएं लेकर हमारे पास आते है और हम उनकी समस्याएं सुनते है और उनके मुद्दे उठाते है। अगर लोगो की समस्याएं सुनना, लोगो के मुद्दों की आवाज उठाना अपराध है तो ये अपराध होते रहेंगे।

हम सरकार व प्रशासन से यह कहना चाहते है कि एक तरफ तो सरकार, प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने को कहते है, यहां तक कि पेड़ों की पेंशन भी बनाई जा रही है। और दूसरी तरफ विभाग द्वारा यहां पेड़ों को काटकर प्लॉट काटने की बात की जा रही है। 

प्लॉट धारकों को उनके प्लॉट आसपास खाली पड़ी जमीन पर भी दिए जा सकते है, तो पेड़ों को काटकर ही क्यों? एक पेड़ काटना एक आदमी को मारने के बराबर है। साथ ही जयहिन्द ने मुख्यमंत्री जी से, डीसी साहब से अपील करते हुए कहा कि उन्हें इन पेड़ों को काटकर यहां प्लॉट काटने वाले मामले पर संज्ञान लेना चाहिए और स्वय या अपनी टीम को भेजकर इस मामले का निरीक्षण करवाना चाहिए।

हम इन पेड़ों के माली है न की मालिक। इन पेड़ों की न तो कोई पार्टी है और न ही इनका कोई नेता है इसलिए हम इन पेड़ों की रखवाली कर रहे है क्योंकि हमने सालों तक पानी डालकर इन पेड़ों को बड़ा किया है।

21 सालों के संघर्ष से 2100 दानवीर क्रांतिकारी योद्धा ढूंढेंगे – जयहिन्द

naveen-jaihind-rohtak-haryana

रोहतक (8 दिसंबर) / रविवार 8 दिसंबर को पेड़ों की छांव में जयहिंद सेना के कोर कमांडरों की मीटिंग हुई। जयहिंद ने बताया कि हमने जो 21 सालों का संघर्ष किया है उसमें से 2100 ऐसे दानवीर क्रांतिकारी योद्धा ढूंढेंगे, जिन्होंने पूरे तन–मन–धन से हमारा साथ दिया है और आगे भी हमारे इस संघर्ष में साथ रहेंगे। साथ ही जयहिंद ने बताया कि रविवार 12 जनवरी को मकर संक्रांति के आसपास हम आगे की रूपरेखा तैयार कर लेंगे।

जयहिंद सेना द्वारा रोटी–दान मुहीम चलाई जाएगी, जो 21 हजार रुपए दान व भोजन करवाने को तैयार होगा हम उसके घर जाकर भोजन करेंगे। हमें दान सिर्फ स्वाभिमानी लोगों से चाहिए न कि चोर, ठग, बेइमान, गरीबों को लूटने वाले लोगों से। साथ ही जयहिंद ने 7027–822–822 नंबर जारी करते हुए बताया कि जो भी साथी जयहिंद सेना से जुड़ना चाहता है वह हमारे इस नंबर पर कॉल करके हमसे सीधा जुड़ सकता है।

जयहिंद का कहना है कि सत्ता के लिए तो बहुत लोग दान लेते भी है और देते भी है। हम हर माध्यम से अपने 2100 संघर्ष के साथियों से मिलने की कोशिश करेंगे और जनता के लिए संघर्ष व काम के नाम पर दान लेंगे। लोग अपने समय का, बुद्धि का या पैसों का दान दे सकते है। इस मुहीम में सभी इंकलाबी योद्धा दानवीरों का न्योता है।

हम यह दान अपनी निजी काम के लिए नहीं बल्कि लोगों के संघर्ष करने के लिए मांग रहे है। हमारा ठिकाना तो झोपडी है और इसी झोपडी से संघर्ष जारी रहेगा। जिन लोगों को लगता है कि हमने लोगों के लिए संघर्ष किया है और आगे भी करते रहेंगे वह हमें सोशल मीडिया पर या सड़क पर साथ देकर व अन्य किसी भी प्रकार का दान दे सकता है।

दादा दुलीचंद की बारात से लाखों बुजुर्गो, विकलांगों व विधवा महिलाओं की पेंशन बनी व फैमिली आईडी और बीपीएल कार्ड संबंधित समस्याओं का समाधान हुआ, पहरावर की जमीन से सरकारों का कब्जा हटवाया, बेरोजगारों की बारात से 25 हजार बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी मिली, खिलाड़ियों का खेल कोटा खत्म हुआ तो हमने सोटा उठाया जिससे सरकार को 4% खेल कोटा बहाल करना पड़ा, दलितों के घर गिराने से बचाए व बहुत से आंदोलन ऐसे है जो इस तम्बू से हुए जिनसे लाखों बुजुर्गो, बेरोजगारों, विकलांगों, खिलाड़ियों व हर वर्ग के लोगों को लाभ मिला है।

जयहिन्द के पेड़ो के नीचे समस्या लेकर पहुँचे सैंकड़ों लोग

जैसा कि आप सभी जानते है कि नवीन जयहिंद हर रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोगो से मिलते है और उनकी समस्याएं सुनते है। रविवार 8 दिसंबर को सैकड़ों आदमी व महिलाएं अपनी समस्या लेकर जयहिंद के पेड़ के नीचे पहुंचे। जिनमें से रोहतक पीजीआई व बीपीएल कार्ड, फैमिली आईडी संबंधित समस्याएं लेकर पहुंचे। जयहिंद ने कहा कि हम पूरे दमदार तरीके से आपकी समस्या उठाएंगे।

मैं भी जनता का गुनहगार हूँ, हो सके तो माफ़ कर देना – जयहिंद

naveen-jaihind-rohtak-haryana

मंगलवार 26 नवंबर को जयहिन्द सेना सुप्रीमो नवीन जयहिन्द ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पेज पर लाइव आकर जो 13–14 साल अरविंद केजरीवाल के साथ रहे  अलग अलग मुद्दों के माध्यम से केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर तंज कसा । आम आदमी पार्टी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनता के सामने अपने जीवन में हुई कुछ गलतियों बारे बताते हुए केजरीवाल पर भी कटाक्ष किया

जयहिंद ने बताया कि केजरीवाल देश का सबसे घटिया, हर तरह से भ्रष्ट व धूर्त नेता है, केजरीवाल के द्वारा बोली जाने वाली झूठ व फरेब में इसका मुकाबला कोई नहीं कर सकता। यह सब धूर्तों का बाप है। इसके अंदर कोई भी गुण नहीं है।

जयहिंद ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि मैने इसके साथ काम किया है यह मैं अपने जीवन की सबसे बड़ी गलती मानता हूं, इस गलती के लिए मैं लोगों से हाथ जोड़कर माफी भी मांगता हूं और इस पाप का प्रश्चयाचाप करने की लिए मैं जनता के मुद्दे ओर समस्याओं की लड़ाई लड़ रहा हूं।

जयहिंद ने बीते समय के बारे में बताते हुए कहा कि 2007 में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में इसके साथ हमारी मुलाकात हुई थी, तब यह देश व देश की राजनीति में चल रहे भ्रष्टाचार को खत्म  करने की बात करता था और स्वराज अभियान पर जोर देने की बात करता था  जिसके कारण हमारे साथी रोहतक से दिल्ली जाकर इसके साथ आंदोलन करते थे। 

ताकि जनता के मुद्दो की लड़ाई लड़ी जा सके 2012 में जब अन्ना आंदोलन हुआ तब मैं अन्ना आंदोलन की कोर कमेटी में था जिसमें प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, कुमार विश्वास, मेघा पाटेकर, किरण बेदी, शांति भूषण जैसे बड़े–बड़े चेहरे शामिल थे। अन्ना जी पार्टी बनाने के बिल्कुल खिलाफ थे। पर कुछ लोग पार्टी बनाना चाहते थे जिनका मैने भी साथ दिया। मैं पार्टी में था तो इसके कहने से अच्छे बुरे सब काम किए। लेकिन मार्च 2020 में मैने अपने पापों का प्रश्यताप करने के लिए पार्टी छोड़ दी और लोगों की लड़ाई लड़ी।

जयहिंद ने बताया कि कांग्रेस पार्टी वाले बीजेपी पार्टी को खराब लगते है और बीजेपी पार्टी वाले को कांग्रेस पार्टी वाले खराब लगते है लेकिन केजरीवाल के धूर्तपन के सामने कोई कुछ भी नहीं है। इसे लोगो की भावनाओं के साथ खेलना बहुत अच्छे से आता है, यह रंगे सियार की तरह है।

जयहिंद ने बताया कि 70 में से 67 सीट जीतने वाले के पास आज 70 आदमी नहीं बच्चे है जिनको वह चुनाव लडवा सके। तभी करोड़ों रुपए में टिकट बेचकर बीजेपी, कांग्रेस से लोगों को लाकर उम्मीदवार बना रहा है। चार कमरों में रहने वाला आज सौ करोड़ के घर में रहता है और शौच के लिए भी 10 लाख का शौचालय इस्तेमाल करता है। अगर इसके पूरी परिवार  की सम्पत्ति की जांच करवाई जाए तो पता चलेगा कि जिसकी औकात रिक्शा का किराया देने की नहीं थी वह आज करोड़ों के घर में रह रहा है।

जयहिंद ने पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान का जिक्र करते हुए बताया कि भगवंत मान जी एक बहुत अच्छे इंसान है, सीएम कैसे है वो तो पंजाब की जनता बताएगी। लेकिन केजरीवाल ने उन्हें भी अपनी कठपुतली बना रखा है। जयहिंद ने मान साहब को नसीहत देते हुए कहा कि वे ठगवाल से बच कर रहे और पंजाब व पंजाब के लोगो के लिए अच्छे काम करें।

पेड़ नहीं काटने दूंगा, काटना है तो पहले मुझे जेल में डाल दो : जयहिंद

naveen-jaihind-rohtak-haryana

रोहतक / रोहतक से कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा जी ने विधानसभा में सेक्टर–6 स्थित बाग में लगे पेड़ों को लेकर बयान दिया है और इन पेड़ों को अवैध बताया। जिसे लेकर जयहिंद सेना सुप्रीमो नवीन जयहिंद ने सोमवार 25 नवंबर को पेड़ के नीचे प्रेसवार्ता की और बी बी बत्रा जी का वह वीडियो भी प्रेसवार्ता में दिखाया। 

जयहिंद ने विधायक बी बी बत्रा जी को बताया कि कोई बाप, बेटा व अन्य कोई व्यक्ति अवैध हो सकता है लेकिन पेड़ कभी अवैध नहीं हो सकता। विधायक बीबी बत्रा जी को पेड़ों से माफी मांगनी चाहिए। हम इस पेड़ों को नहीं कटने देंगे अगर पेड़ काटने है तो उससे पहले जयहिंद की गर्दन काटनी पड़ेगी।

जयहिंद ने बताया कि इसे लेकर मुझ पर एफआईआर भी की गई है। हम इन पेड़ों को कटते हुए नहीं देख सकते। मुझे जेल में डाल दो मेरे मारने के बाद इस पेड़ों को काट लेना। अगर पेड़ों को काटने का इतना ही ज्यादा दिल करता है तो मैं विधायक जी को कुल्हाड़ी गिफ्ट कर दूंगा। 

जयहिंद ने विधायक भारत भूषण बत्रा द्वारा विधानसभा में बोले गए झूठ का भी पर्दाफाश करते हुए बताया कि 2008 में इस जमीन पर हाईकोर्ट का स्टे था और 2011 में HSVP(HUDA) विभाग द्वारा इस जमीन पर प्लॉट काटे गए। जबकि 2001 में जब चौटाला साहब की सरकार थी तब यहां किसानों की जमीनें अधिकरण की गई थी। और विधायक जी यह बताए कि जब 2004 में भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी मुख्यमंत्री बने तब कितनी जमीन अधिकरण की गई और कितनी छोड़ी गई, किन–किन लोगों की छोड़ी गई व किस आधार पर छोड़ी गई। 

साथ ही विधायक जी यह भी बताए कि HUDA विभाग द्वारा स्टे वाली जमीन पर प्लॉट काटे गए थे और आपके कितने आदमियों की जमीन क्या लेकर रिलीज की गई थी। यह स्टे होने के बावजूद भी गैरकानूनी तरीके से प्लॉट काटे गए थे और यह बात प्लॉट धारक भी जानते थे।

विधायक जी कहते है कि 11 साल हो गए लोगो को यहां कटे प्लाटों के पैसे भरे लेकिन इस जमीन पर स्टे तो 2008 में लगा था तो इसका मतलब स्टे को लगे16 साल  हो चुके है और स्टे वाली जगह पर प्लॉट काटे गए। हम यह कह रहे है कि प्लॉट वाले को प्लॉट मिलने चाहिए लेकिन पेड़ों को काटकर ही क्यों। आस पास 16 किले खाली है उनमें भी प्लॉट काटे जा सकते है। 

यहां जो हजारों पेड़ काटने की बात हो रही है वे पेड़ 15 से 20 साल पुराने है, जो लाखों लोगों को स्वच्छ हवा व ऑक्सीजन प्रदान करते है। हमने इस पेड़ों को अपने हाथों से सिंचा है। हम विधायक जी से यह पूछना चाहते है कि विधायक जी ने अपने 10 साल के कार्यकाल में 10 पेड़ भी कहीं लगाए है क्या? 10 भी किसी की समस्या उठाई है क्या? आपकी पेड़ों के साथ क्या दुश्मनी है?

जयहिंद ने कहा कि वे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी से मिलने का समय मांगेगे और उनसे अपील भी की इस पूरे मामले पर एसआईटी बिठाकर जांच की जाए। बताते है कि यह सरकार की जमीन है तो सरकार का काम पेड़ लगाना होता है या पेड़ों को कटना। जबकि सरकार तो पेड़ों को पेंशन देने की बात कहती है तो सरकार कैसे पेड़ों को कटवा सकती है। यहीं सामने एक पार्क है उसमें आज तक कोई डेवलेपमेंट नहीं हुआ।

जयहिंद ने विधायक बी बी बत्रा जी सवाल पूछते हुए कहा कि क्या जो कुछ आपने विधानसभा में बोला है वह भूपेंद्र सिंह हुड्डा साहब या दीपेंद्र सिंह हुड्डा जी से अनुमति लेकर बोला है क्योंकि ऐसा सुनने में आता है कि विधायक जी इनकी अनुमति के बिना पानी तक नहीं पीते। तो इस पर हमारा एक सवाल यह भी बनता है कि क्या भूपेंद्र सिंह हुड्डा व दीपेंद्र सिंह हुड्डा जी भी इन पेड़ों को कटवाना चाहते है? अगर वे ऐसा चाहते है तो यहां आएं ओर कुल्हाड़ी के साथ इन सभी पेड़ों को काट जाएं।

जयहिंद ने कहा कि विधायक जी सुप्रीम कोर्ट का हवाला दे रहे है जबकि सुप्रीम कोर्ट ने तो यह भी फैसला दिया है कि हरियाणा को एसवाईएल का पानी मिलना चाहिए, हम उनसे पूछना चाहते है कि एसवाईएल को लेकर अपने कितनी बार विधानसभा में आवाज उठाई है? कितनी बार सड़कों पर उतरकर रोहतक की जनता की आवाज उठाई है?

PGI के कर्मचारियों की समस्याएं लेकर राज्यपाल से मिलने पहुंचे जयहिंद, दिया ज्ञापन

Jaihind-reached-to-meet-the-Governor

रोहतक / हरियाणा के रोहतक जिले में नवीन जयहिंद सैक्टर 6 तंबू अक्सर चर्चाओं में रहता हैं पिछले दिनों जयहिंद के तंबू को बुलडोजर से सरकार द्वारा गिरा दिया गया ताकि जयहिंद लोगो की समस्याएं उठानी बंद कर दे ओर तंबू में लगाए जाने वाले जनता दरबार बंद हो जाए

वही गत मंगलवार को हजारों पीजीआई के कच्चे कर्मचारी अपनी समस्याएं लेकर जयहिंद के टूटे हुए तम्बू में पहुंचे और जयहिंद के नेतृत्व में पीजीआई में पहुंच रहे माननीय राज्यपाल जी ओर स्वास्थय मंत्री आरती राव को अपनी समस्याओं से अवगत कराने टूटे हुए तम्बू से पीजीआई की ओर कूच की।

हजारों कच्चे कर्मचारियों ने पीजीआई की तरफ सड़क पर पैदल गमन किया तभी बीच में ही सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने बेरिकेडिंग करके जयहिंद को बीच रास्ते में ही रोक दिया जिसके बाद जयहिंद पीजीआई के कच्चे हजारों कर्मचारियों के साथ बीच सड़क पर ही बैठ गए

जिसके बाद नवीन जयहिंद ओर कमेटी के कुछ सदस्यों को लेकर पीजीआई में ही माननीय राज्यपाल, डीसी व एसडीएम के सामने समस्याओं से अवगत कराने के लिए ले जाया गया जहां पहले डीसी व एसडीएम मिलने पहुंचे फिर राज्यपाल जी से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा। नवीन जयहिंद ने पीजीआई के सभी कच्चे कर्मचारियों की समस्याओं ओर पीजीआई में चल रहे भ्रष्टाचार के मामले से अवगत कराया जिसके बाद राज्यपाल जी द्वारा सभी मामले की जांच के आदेश जिला प्रशासन को दिए ताकि कच्चे कर्मचारियों की मांगो का जल्द से जल्द समाधान हो सके

वही जयहिंद ने चुनाव के दौरान चुनाव लड़ने वाले नेताओ पर भी तंज कसते हुए कहा कि चुनाव से पहले हजारों चुनावी शेर हरियाणा के अलग अलग हलकों में घूम रहे थे अब वे हजारों चुनावी शेर किस गुफा में छिप गए है उन्हें गुपा से बाहर आकर हरियाणा की जनता की समस्याओं को दूर करवाने के लिए सामने आना चाहिए ताकि जनता की समस्याओं का समाधान हो

जयहिंद ने हरियाणा में विपक्ष को अब विधानसभा चुनाव में हुई हार के संतापे से बाहर निकलकर  हरियाणा की पीड़ित जनता की आवाज उठानी चाहिए सिर्फ चुनाव के 5 महीने पहले जनता के बीच जाकर चुनाव जीतने का ढोंग नहीं करना चाहिए अगर विपक्ष जनता की आवाज नहीं उठाएगा तो ऐसे तो अगले 10 साल तक विपक्ष हरियाणा में सत्ता की कुर्सी हासिल नहीं कर पाएगा

कर्मचारी बोले पेड़ नहीं कटने देंगे

कर्मचारियों ने कहा जहां पर यह तम्बू था वहां पर किसी का कोई प्लाट नहीं था और रही बात बाग की तो सरकार बाग में इतने पेड़ काट कर कैसे प्लॉट काट सकती है और हम इन पेड़ों को नहीं कटने देंगे। जबकि हमारे मुख्यमंत्री नायब सैनी जी भी इस समाज से आते है जिस समाज में पेड़–पौधों की रक्षा की जाती है। ओर अगर फिर भी मुख्यमंत्री साहब पेड़ काट कर प्लॉट काटते है तो उन्हे पाप लगेगा।

कल 12 नवंबर को PGI के कच्चे कर्मचारियों की समस्या लेकर राज्यपाल व स्वास्थ्य मंत्री के पास जाएंगे जयहिंद

NAVEEN-JAIHIND-ROHTAK-HARYANA

रोहतक / सोमवार 11 नवंबर को जयहिंद ने पेड़ के नीचे प्रेसवार्ता कर बताया कि हम 12 नवंबर को पीजीआई पहुंच रहे राज्यपाल व स्वास्थ्य मंत्री के सामने पीजीआई के कच्चे कर्मचारियों की व वहां चल रहे भ्रष्टाचार की समस्या रखने जरूर जाएंगे और यह कोई प्रदर्शन नहीं है हम बिल्कुल शांतिपूर्ण तरीके से उनसे मिलेंगे और अपनी बात उन्हें बताएंगे।

जयहिंद ने एक पीजीआई प्रशासन द्वारा जारी एक पत्र दिखाते हुए कहा की यह जो पत्र प्रशासन द्वारा जारी किया गया है यह सभी कर्मचारियों की तख्वाह बढ़ाने के बारे है तो हम पीजीआई प्रशासन से यह पूछना चाहते है कि यह पत्र सच्चा है या झूठा, इस पर पीजीआई प्रशासन अपनी स्थिति स्पष्ट करे।

जयहिंद ने बताया कि अगर जो भी साथी मेरे साथ पीजीआई राज्यपाल व स्वस्थ मंत्री के समक्ष जाना चाहता है तो वह 12 नवंबर को सुबह 9 बजे तक जहां तम्बू तोड़ा गया है उसी स्थान पर पेड़ के नीचे आ जाए। अगर कोई आता है तो ठीक है वरना मैं अकेला जरूर पीजीआई जाऊंगा और समस्या राज्यपाल व मंत्री जी के सामने रखूंगा। 

इसके लिए अगर पुलिस प्रशासन मुझे या किसी ओर व्यक्ति को वहां जाने से रोकता है तो मैं प्रशासन को बताना चाहता हूं कि मैं अपनी खुद की जिम्मेदारी पर वहां जा रहा हूं, किसी ओर व्यक्ति का रास्ता रोकने या उस पर केस करने का कोई मतलब नहीं है।

जयहिन्द ने बताया हमने तो तम्बू से लोगो की आवाज उठाई है अगर सरकार को लगता है कि इस तरह तम्बू पर बुलडोजर चला देने से हम लोगों की आवाज उठाने से रुक जाएंगे तो सरकार बिल्कुल गलत सोचती है। इसके लिए जयहिन्द की जीभ, हाथ–पैर काटने पड़ेंगे या जान से मारना पड़ेगा लेकिन फिर भी हम लोगों की आवाज उठते रहेंगे।

आम लोगों और पेड़ो की लड़ाई लड़ना पाप तो मैं नरक में जाने को तैयार – जयहिन्द

NAVEEN-JAIHIND-ROHTAK-HARYANA

रोहतक / रविवार 10 नवंबर को जयहिंद के टूटे हुए तम्बू में जयहिन्द सेना के कोर कमांडरों की मीटिंग हुई जिसमें प्रदेश के हर जिले से लोग पहुंचे। सभी ने अपने–अपने विचार रखे और बाद में उसी स्थान पर टूटे हुए तम्बू का अंतिम संस्कार किया। साथ ही यह फैसला लिया गया कि सेक्टर–6 में जहां सरकार का बुलडोजर तम्बू पर चला था उसी जगह पर अगले रविवार 17 नवंबर को टूटे हुए तम्बू की सत्रहवीं की जाएगी।

जयहिंद ने बताया कि जब तक वह जिंदा है 36 बिरादरी की आवाज उठाई जाएगी और आगे भी जनता दरबार भी इसी तरह लगाया जाएगा। अगर सरकार को जयहिंद द्वारा लगाए जाने वाले जनता दरबार से इतनी ही दिक्कत है तो सरकार जयहिंद को हरियाणा से तड़ीपार कर दे ओर अपने मंत्रियों और अधिकारियों को कहे कि वे जनता की समस्याओं का समाधान करें।

जयहिंद ने बताया कि जिस जगह पर तम्बू था उस जगह पर किसी का कोई प्लाट नहीं था और न ही किसी का कब्जा ओर आस पास भी हजारों पेड़–पौधे भी थे। अगर सरकार इन पेड़ों को काटकर यहां प्लाट निकालना चाहती है तो यह सरकार की बहुत खराब नीति है। 

जयहिंद ने बताया कि हमारे मुख्यमंत्री नायब सैनी जी भी उस समाज से आते है जिस समाज में पेड़–पौधों की रक्षा की जाती है, अगर सरकार ऐसा करती है तो वह पाप की भागी बनेगी और नरक में जाएगी। साथ ही जयहिंद ने कहा कि इन पेड़ों से पहले जयहिंद की गर्दन कटेगी।

जिस तरह से जयहिंद के तम्बू पर सरकार का बुलडोजर चला कोर कमांडरों ने सरकार की इस हरकत को कायराना बताते हुए कहा कि तम्बू से लोगो की आवाज उठाई जाती थी अगर सरकार को लगता है कि इस तरह तम्बू पर बुलडोजर चला देने से हम लोगों की आवाज उठाने से रुक जाएंगे तो सरकार बिल्कुल गलत सोचती है। यहां तक कि तम्बू के टूटने से सभी पक्ष व विपक्ष के नेता सभी खुश नजर आ रहे है। जयहिन्द की जीभ, हाथ–पैर काटने पड़ेंगे या जान से मारना पड़ेगा लेकिन फिर भी हम लोगों की आवाज उठते रहेंगे।

जयहिंद के टूटे हुए तम्बू में पीजीआई के कच्चे कर्मचारी भी पहुंचे। आपको बता दें कि गत दिनों पहले भी पीजीआई के कच्चे कर्मचारी अपनी समस्या लेकर जयहिंद के पास आए थे जिस पर जयहिंद ने उनकी समस्या सुनने के बाद ऐलान किया था कि 12 नवंबर को वे पीजीआई पहुंच रहे हरियाणा के राज्यपाल व स्वास्थ्य मंत्री के पास जाएंगे और उनके सामने समस्या रखेंगे। साथ ही कुछ लोगों बीजेपी ऑफिस कि बाहर की सड़क ख़राब होने की शिकायत लेकर टूटे हुए तम्बू में पहुंचे।

टूटे हुए तम्बू में होगी कोर कमांडर मीटिंग साथ ही लगेगा जनता दरबार - जयहिंद

NAVEEN-JAIHIND-ROHTAK-HARYANA

शनिवार 9 नवंबर को जयहिंद के टूटे हुए तम्बू में प्रदेश के हर जिले से सैंकड़ों लोग पहुंचे और चर्चा हुई। साथ ही चर्चा में सभी लोगों ने अपने–अपने विचार रखे और यह फैसला लिया गया कि कल रविवार 10 नवंबर को कोर कमांडर मीटिंग की जाएगी, जिसमें आगे की रूप-रेखा को लेकर अहम फैसला लिया जाएगा और जयहिंद ने 9050906161 नंबर जारी करते हुए कहा कि जिस साथी की जो भी समस्या हो वह अपनी समस्या इस नम्बर पर कॉल करके हमें बता सकता है व कल टूटे हुए तम्बू में भी अपनी समस्या लेकर पहुंच सकता है।

आपको बता दे कि बीते शुक्रवार 8 नवंबर को अलसुबह करीब चार बजे भरी पुलिस बल जयहिंद के तम्बू पर पहुंचा और सरकार का बुलडोजर तम्बू पर चला, जिसे लेकर आज टूटे हुए तम्बू में लोग पहुंचे और मीटिंग हुई।

जयहिन्द ने बताया हमने तो तम्बू से लोगो की आवाज उठाई है अगर सरकार को लगता है कि इस तरह तम्बू पर बुलडोजर चला देने से हम लोगों की आवाज उठाने से रुक जाएंगे तो सरकार बिल्कुल गलत सोचती है। यहां तक कि तम्बू के टूटने से सभी पक्ष व विपक्ष के नेता सभी खुश नजर आ रहे है।

जयहिन्द की जीभ, हाथ–पैर काटने पड़ेंगे या जान से मारना पड़ेगा लेकिन फिर भी हम लोगों की आवाज उठते रहेंगे। साथ ही जयहिन्द ने कहा कि मेरा किसी बाबा से या तंत्र–मंत्र से इलाज नहीं होगा अगर सरकार मुझसे इतनी परेशान है तो मुझे हरियाणा से तड़ीपार कर दे।

तम्बू टूटे चाहे टांग टूटे जनता के लिए जयहिंद बोलता रहेगा – जयहिंद

naveen-jaihind-rohtak-haryana

शुक्रवार 8 नवंबर अलसुबह करीब चार बजे भरी पुलिस बल जयहिंद के तम्बू पर पहुंचा और सरकार का बुलडोजर तम्बू पर चला, जिससे चलते तम्बू में रखी भगवान व शहीदों की सभी फोटो मलबे में दब गई।

जिस वक्त यह कारवाई की गई, उस वक्त जयहिन्द वहां नहीं थे। मामले का पता चलने पर जयहिन्द के सैकड़ों समर्थक व जयहिन्द मौके पर पहुंचे और सरकार की कारवाई पर कड़ी आपति जताई है। बताया कि 9 नवंबर को सभी साथियों को तोड़े गए तम्बू में बुलाएंगे और आगे की रूपरेखा तैयार करेंगे।

जयहिन्द ने प्रेसवार्ता कर बताया कि यह कारवाई इसलिए की गई है क्योंकि इस तम्बू से बुजुर्गों की पेंशन, बेरोजगारों का व अन्य लाखों लोगों की आवाज उठाई गई  थी। जिससे यह तम्बू पूरे हरियाणा प्रदेश के लिए आवाज उठाने का केंद्र बना हुआ था। साथ ही जयहिन्द ने कहा कि हम यमराज से भी नहीं डरते तो सरकार क्या चीज है।

जयहिन्द ने बताया कि ये जो कायराना हरकत हुई है, एक साल पहले भी रात को ही हुई थी और आज भी रात को ही हुई है। जयहिंद ने कहा रात को चोर आते है और हम चार आदमियों के लिए चार सौ पुलिसकर्मी की क्या जरूरत थी दिन में हमें बता देते। हमने तो हाल ही में 12 नवंबर को पीजीआई के कच्चे कर्मचारियों की आवाज स्वास्थ्य मंत्री व राज्यपाल जी के सामने ले जाने की बात कही थी। यह कोई विरोध प्रदर्शन भी नहीं था।

जो प्रशासन यह कह रहा है कि जयहिंद को नोटिस दिया हुआ है उस पर जयहिंद का कहना है कि हमें कोई नोटिस नहीं मिला है। एक नोटिस मिला था वह भी किसी अज्ञात के नाम पर था जयहिंद के नाम पर नहीं। जहां पर यह तम्बू था वहां पर किसी का कोई प्लाट नहीं था और रही बात बाग की तो बाग में इतने पेड़ काट कर कैसे प्लॉट काट सकती है जबकि हमारे मुख्यमंत्री नायब सैनी जी भी इस समाज से आते है जिस समाज में पेड़–पौधों की रक्षा की जाती है। ओर अगर फिर भी मुख्यमंत्री साहब पेड़ काट कर प्लॉट काटते है तो उन्हे पाप लगेगा।

जयहिन्द ने बताया हमने तो तम्बू से लोगो की आवाज उठाई है अगर सरकार को लगता है कि इस तरह तम्बू पर बुलडोजर चला देने से हम लोगों की आवाज उठाने से रुक जाएंगे तो सरकार बिल्कुल गलत सोचती है। इसके लिए जयहिन्द की जीभ, हाथ–पैर काटने पड़ेंगे या जान से मारना पड़ेगा लेकिन फिर भी हम लोगों की आवाज उठते रहेंगे। साथ ही जयहिन्द ने कहा कि मेरा किसी बाबा से या तंत्र–मंत्र से इलाज नहीं होगा अगर सरकार मुझसे इतनी परेशान है तो मुझे हरियाणा से तड़ीपार कर दे।

जयहिन्द ने कहा कि मुझे ही क्यों टारगेट किया जा रहा है प्रदेश में पक्ष और विपक्ष दोनों के विधायक है उनके घर कभी पुलिस नहीं जाती। जयहिन्द ने इसका कारण बताया कि जब लोगो की समस्याओं की पक्ष व विपक्ष में कोई सुनवाई नहीं करता तब लोग एक उम्मीद लेकर मेरे तम्बू में आते है। मुख्यमंत्री जी के दरबार में भी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता होगा इसीलिए लोग तम्बू में मेरे पास आते है।

आप देखिए जब परशुराम जयंती की तैयारियां रुकवाई गई थी तब इन्होंने सोचा कि हम रुक जाएंगे लेकिन हम नहीं रुके और परशुराम जयंती मनाई। दूसरी बार बाग तोड़ा ओर तीसरी बार आज तम्बू तोड़ दिया। जितनी बार सरकार इस तरह की कायराना हरकत करती है इससे हमारा मनोबल बढ़ता है।

जयहिन्द के तम्बू में अपनी समस्या लेकर पहुंचे PGI के सैकड़ों कर्मचारी

NAVEEN-JAIHIND-ROHTAK-HARYANA

5 नवंबर को पीजीआई के सैकड़ों कर्मचारी अपनी तनख्वाह, एरियर और इंक्रीमेंट बढ़वाने जयहिन्द के तम्बू में पहुंचे। कर्मचारियों ने जयहिन्द को बताया कि हमें नौकरी करते लगभग 5 से 10 साल हो गए है। जब तक हमें एचकेआरएन में नहीं डाला जाता तब तक हमें ठेकेदार के अंडर ही रखा जाए। इसी पर जयहिन्द ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिन कर्मचारियों को नौकरी करते 5 साल से कम का समय हुआ है उनकी नौकरी पर भी आंच नहीं आनी चाहिए।

साथ ही जयहिन्द ने पीजीआई के वॉइस चांसलर, डायरेक्टर, रजिस्ट्रार और ठेकेदार को चेतावनी दी के सभी कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द हो जाना चाहिए वरना सड़क पर उतरकर हम अपनी आवाज उनके कानो तक पहुंचाने का काम करेंगे।

जयहिन्द ने बताया कि ये कर्मचारी मेरे पास अपनी समस्या लेकर आते है मैं कोई विधायक या सांसद नहीं हूं और न ही विपक्ष में हूं। पूछने पर कर्मचारियों ने बताया कि हम सब जगह जा चुके है लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर जयहिन्द ने सवाल उठाया कि विपक्ष के नेता कब जागेंगे क्योंकि पक्ष व विपक्ष को इन लोगों की आवाज उठानी चाहिए और समाधान करवाना चाहिए।

जयहिन्द ने कहा यह संयोग की ही बात है कि आज भी रोहतक पीजीआई में कच्चे कर्मचारियों की समस्या व बहुत से भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे है। इस पर मुख्यमंत्री नायब सैनी जी व स्वास्थ्य मंत्री आरती राव जी को संज्ञान लेना चाहिए। क्योंकि पीजीआई को भी इलाज की जरूरत है।

पीजीआई भर्ती के कोर्ट केस मामल पर रोहतक कोर्ट में पेश हुए जयहिन्द

जैसा कि आप सभी जानते है कि कुछ समय पहले जब रोहतक पीजीआई भर्तियों में चल रहे भ्रष्टाचार की शिकायत लेकर कुछ अभ्यर्थी नवीन जयहिन्द के पहुंचे थे तो जयहिन्द ने रोहतक पीजीआई में पहुंचकर भ्रष्टाचार का विरोध किया जिसके बाद जयहिन्द व उनके साथियों पर केस कर दिया जिसकी तारीख पर 5 नवंबर को नवीन जयहिन्द रोहतक कोर्ट में पहुंचे। जयहिन्द ने कहा कि हम जनता की आवाज उठते रहेंगे चाहे कितने भी कोर्ट कैसे क्यों न हो। इस मौके पर एडवोकेट गौरव भारतीय भी कोर्ट में मौजूद रहे।

12 नवंबर को राज्यपाल व स्वास्थ्य मंत्री के सामने रखेंगे PGI कर्मचारियों की समस्याएं : जयहिंद

NAVEEN-JAIHIND-ROHTAK-HARYANA

रोहतक / हरियाणा में नई नवेली बीजेपी सरकार बन चुकी है और हरियाणा में मंत्रियों को सरकार द्वारा उनके मंत्रालयों का भी बटवारा कर दिया गया है वहीं हरियाणा में जनता की समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही है

गत रविवार को रोहतक स्थित जयहिंद के तंबू में एक बार फिर जनता की समस्याओं को लेकर दरबार लगा जिसमे हरियाणा के अलग अलग जिलों से लगभग सैकड़ों फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे

वही पीजीआई एम एस  रोहतक मैडिकल में काम कर रहे सैकड़ों अलग अलग पदों पर विराजमान कच्चे कर्मचारी भी अपनी समस्या लेकर जयहिंद के तंबू में लगाए गए जनता दरबार में पहुंचे पीजीआई के सैकड़ों कच्चे कर्मचारियों ने अपनी समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि सरकार ने हरियाणा में ठेका प्रथा बंद करने की घोषणा की हुई है और सरकार द्वारा अब एचकेआरएन के तहत सभी विभागों में भर्ती किया जा रहा है। 

लेकिन जिस कंपनी ने पीजीआई में ठेका लिया हुआ है उस कंपनी के द्वारा सैकड़ों कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है जबकि एचकेआरएन के तहत कर्मचारियों को ज्यादा सैलरी दी जा रही है जबकि ठेकदार के डरा उन्हें कम सैलरी दी जा रही है जिससे ठेकदार द्वारा करोड़ो रु का घोटाला किया जा रहा है और उनकी कई महीनों की सैलरी भी बकाया है जो ठेकदार द्वारा नहीं दी जा रही है। 

जयहिंद ने जनता दरबार में कच्चे कर्मचारियों की सभी समस्याओं को ध्यान से सुना ओर  स्वास्थ्य मंत्री आरती राव और सरकार को अपील करने के साथ साथ पूरे मामले को सुलझाने के साथ साथ कर्मचारियों की समस्या की तह तक जाने की बात कही ताकि पीजीआई में काम कर रहे सैकड़ों कर्मचारियों का शोषण ना हो। 

जयहिंद ने कर्मचारियों का शोषण कर रही पीजीआई का ठेका लेने वाली कंपनी के साथ साथ पर्दे के पीछे सह दे रहे किसी भी नेता जी को भी चेताया कि अगर किसी पार्टी का कोई नेता जो सैकड़ों कर्मचारियों की कम सैलरी के नाम पर शोषण कर रहा है और करोड़ो रु के घोटाले में शामिल है या तो अपने आप में सुधार कर ले ओर कच्चे कर्मचारियों का कंपनी के माध्यम से शोषण बंद कर दे या फिर आंदोलन के लिए तैयार रहे। 

वही जयहिंद ने बताया कि 12 नवंबर को पीजीआई रोहतक में महामहिम हरियाणा राज्यपाल ओर स्वास्थय मंत्री आरती राव आ रहे है उससे पहले इन सैकड़ों कर्मचारियों की समस्या का समाधान कर दे नहीं तो 12 नवंबर को सभी कर्मचारियों को लेकर पीजीआई पहुंचूंगा क्योंकि ये लगभग सभी कर्मचारी पिछले 5 साल से लेकर  15 सालों से काम कर रहे हैं और जबकि सरकार स्वयं भी ठेकदारों खत्म करके एचकेआरएन के तहत भर्ती करने की बात स्वयं भी कह चुकी है। 

जयहिंद ने पीजीआई में काम कर रहे कर्मचारियों को मिलने वाली सैलरी के अंतर में हो रहे करोड़ो रु के घोटाले पर भी सवाल उठाए। 

जयहिंद ने चुनाव के दौरान जनता से वोट मांगने वाले ओर उनके हर दुख सुख में साथ देने वाले नेताओ की मंशा पर भी सवाल उठाए और वहीं कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के साथ साथ रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा को भी विपक्षी पार्टी के नेता के तौर पर जनता की आवाज उठाने बारे आग्रह किया और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर जिनकी हरियाणा में सरकार है कर्मचारियों की समस्या को दूर करवाने बारे आहवान किया के साथ ही हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से अपील करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री साहब जब आपका दरबार जनता के लिए लग रहा है तो ये लोग मेरे पास अपनी समस्याएं लेकर क्यों आ रहे हैं में कोई विधायक या सांसद नहीं हु इसलिए सीएम साहब जल्द से जल्द इन पीजीआई के कर्मचारियों की समस्या का समाधान करे ताकि जयहिंद को इन कर्मचारियों को लेकर सड़क पर ना उतरना पड़े। 

पहरावर जमीन मामले में रोहतक कोर्ट में पेश हुए नवीन जयहिंद

naveen-jaihind-rohtak-haryana

रोहतक : बीते सोमवार जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद की पहरावर जमीन मामले में रोहतक कोर्ट में  पेशी हुई| इस मौके पर जयहिंद ने कहा कि पहरावर की जमीन की  लड़ाई 36 बिरादरी  के भाईचारा के साथ मिलकर लड़ाई लड़ी थीं जिसके बाद सरकार को जमीन  वापिस लौटानी  पड़ी| माननीय जज कारण दीप जी की कोर्ट में तारीख़ लगी।

गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा संस्था पहरावर की विवादित जमीन मामला में जयहिंद दो-दो केस कोर्ट में लड़ रहे हैं।   जबकि पहरावर की जमीन सरकार ने गौड़ ब्राह्मण संस्था को दे दी है । जयहिंद की आए दिन पहरावर जमीन मामले को लेकर कोर्ट में पेशी लग रही है । ज़मीन के लिए पहले प्रशासन से लड़ रहे थे अब कोर्ट केस लड़ रहे हैं।

जयहिंद ने बताया कि जब सरकार ने गौड़ ब्राह्मण संस्था की जमीन संस्था को दे दी है जो 36 बिरादरी के दम पर मिलकर हासिल की है तो फिर कोर्ट केस का क्या औचित्य रह गया है । जयहिंद ने बताया कि उन्होंने माननीय न्यायालय से अपील करते हुए है कहा कि मामले का जल्द से जल्द निपटारा कर दे और आपका जो भी फैसला होगा मंजूर है ।

जयहिंद के अनुसार मामला जमीन और जमीर का था

जयहिंद के वकील  गौरव भारती ने बताया कि अब माननीय न्यायालय ने पहरावर जमीन मामले की आगामी तारीख 8 जनवरी 2025 दी हैं । 

सैनी साहब ने अपना वादा निभाया, भंडारा कर मैंने भी अपना वादा पूरा किया - जयहिंद

naveen-jaihind-rohtak-haryana

जयहिंद सेना सुप्रीमो नवीन जयहिंद के तंबू में रविवार को उनका आभार जताने सैकड़ों नवनियुक्त पटवारी, पंचायत सेक्रेटरी, क्लर्क, कांस्टेबल सहित सैकड़ों युवा पहुँचे। हरियाणा में सरकार द्वारा 25000 हजार बेरोजगारों की नौकरियों का 17 अक्टूबर को रिजल्ट जारी किया गया  जयहिंद ने मुख्यमंत्री सैनी साहब जी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार जताया |

जयहिंद ने अपने वादे पूरा करते हुए रविवार को रोहतक तंबू में भंडारे के आयोजन किया जिसमे भर्ती हुए युवा पहुंचे और जयहिंद का आभार जताया  जयहिंद ने दोहराते हुए बताया की जब हम सीएम सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मिले थे तो उन्होंने 25 हजार बेरोजगारों को ज्वाइनिंग देने का वादा किया था अब 25 हजार बेरोजगार युवाओं की ज्वाइनिंग पर हमने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और सीएम सैनी के नाम जो भंडारा बोल रखा है हम आपने वादे पर अटल है अपने वादे अनुसार आज हमने 25 हजार बेरोजगारों के परिणाम जारी होने पर भंडारे का आयोजन किया है |

जयहिंद ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री अच्छा काम करेंगे तो उनकी बढ़ाई करेंगे अगर सरकार की नीतियों से जनता परेशान होगी तो जयहिंद फिर सड़क पर लड़ाई को तैयार है।

हम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी और एचएसएससी चेयरमैन हिम्मत सिंह का धन्यवाद करते है कि उन्होंने प्रदेश के युवाओं के संघर्ष पर रिजल्ट जारी कर दिया।

जयहिंद के तंबू में एक बार फिर परेशान जनता का ताँता लगना शुरू हो गया -

पिछले छह महीने से वेटिंग लिस्ट का इंतज़ार कर रहे ग्रुप डी के अभ्यार्थी भी अपनी समस्या लेकर नवीन जयहिंद के पास पहुँचे।

बेरोज़गारों ने जयहिंद को बताया कि मार्च में ग्रुप डी का रिजल्ट आया था । उसके बाद अब जब ग्रुप सी का रिजल्ट आया तो ग्रुप डी में लगे हज़ारों युवाओं ने इस नौकरी से रिजाइन दे दिया । ऐसे में ग्रुप डी में फिर से लगभग 10 हज़ार पद ख़ाली हो गये है । ऐसे में  आयोग इन पदों का वेटिंग रिजल्ट जल्द से जल्द जारी करे ताकि हर ज़रूरतमंद को नौकरी मिल सके। उनके घर में भी घी के दीये जल सके। वे हर तरीक़े से बेरोज़गारों के साथ है। ओर उनकी आगे भी समस्या उठाते रहेंगे।

CM नायब सैनी ने निभाया वादा, बेरोज़गार भी निभायेंगे, कल है भंडारा - जयहिंद

NAVEEN-JAIHIND-ROHTAK-HARYANA

रोहतक / हरियाणा में सरकार द्वारा 25000 हजार बेरोजगारों की नौकरियों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है  जयहिंद ने मुख्यमंत्री सैनी साहब जी का आभार जताया | जयहिंद ने अपना वादा भी दोहराते हुए बताया की जब हम सीएम सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मिले थे तो उन्होंने 25 हजार बेरोजगारों को ज्वाइनिंग देने का वादा किया था अब 25 हजार बेरोजगार युवाओं की ज्वाइनिंग पर हमने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और सीएम सैनी के नाम जो भंडारा बोल रखा है हम आपने वादे पर अटल है अपने वादे अनुसार रविवार 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे रोहतक तंबू में 25 हजार बेरोजगारों के परिणाम जारी होने पर भंडारा करवाएंगे |

जयहिंद ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री अच्छा काम करेंगे तो उनकी बढ़ाई करेंगे अगर सरकार की नीतियों से जनता परेशान होगी तो जयहिंद फिर सड़क पर लड़ाई को तैयार है।

जयहिंद ने वही युवाओं के लिए भी कहा कि उनके लिए रिश्ते वालों के भी फ़ोन आने शुरू हो गए है । अब रिश्ते ही रिश्ते होंगे । राँडे नहीं रहेंगे।

जयहिंद ने बताया कि हरियाणा में बेरोजगार पिछले कई महीनों से उन्हें तंबू में आकर अपनी समस्याएं बता रहे थे कि सरकार उनकी लिए नहीं लगा रही है वहीं बेरोजगारों ने जयहिंद के साथ मिलकर बेरोजगारों की बारात निकाली तब जाकर संघर्ष करने पर सरकार के कानों पर जू रेंगी और 25 हजार बेरोजगारों को रोजगार मिला

भर्ती होने वाले उम्मीदवार ज्वाइनिंग से संबंधित समस्या 20 अक्टूबर को भंडारे में आकर बता दे : जयहिंद

जयहिंद ने नए भर्ती हुए उम्मीदवारों के नाम संदेश जारी करते हुए कहा की हाल ही में जारी हुए 25 हजार बेरोजगारों की ज्वाइनिंग को लेकर किसी भी तरह समस्या आ रही हो तो 20 अक्टूबर रविवार को भंडारे वाले दिन आकर अपनी समस्या से अवगत करा सकता है ताकि नए भर्ती हुए उम्मीदवारों की ज्वाइनिंग संबंधित किसी भी तरह की समस्या का समाधान कराया जा सके