Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

Showing posts with label nuh news. Show all posts

डेढ़ साल से फरार नूह हिंसा के आरोपी अरमान को इंस्पेक्टर विमल और उनकी टीम ने दबोचा

 

चंडीगढ़ - नूह साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विमल कुमार को एक और बड़ी कामयाबी मिली है।  इंस्पेक्टर विमल और उनकी टीम ने नूह हिंसा के फरार आरोपी अरमान को दबोच लिया है। इंस्पेक्टर विमल के मुताबिक अरमान गांव जलालपुर थाना नगीना का निवासी है और डेढ़ साल से फरार चल रहा था। 

उन्होंने बताया कि अरमान ने 31 जुलाई 2023 को नूह शोभायात्रा के दौरान गलत अफवाह फैलाने में अहम् भूमिका निभाई थी। जिस दौरान नूह में हिंसा हुई। इस हिंसा में 6 लोगों की मौत हुई थी और नूहं सहित आसपास के क्षेत्रों में भारी आगजनी हुई थी।  सरकारी एवं निजी संपत्ति को नुक्सान पहुंचाया गया था। 

भारत युवा शक्ति के दम पर विश्व का नेतृत्व करने में सक्षम है- कृष्णपाल गुर्जर

bjp-leader-krishnpal-gurjar

फरीदाबाद, 19 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिवस को पूरे भारतवर्ष में सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को सेक्टर-81 स्थित भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री गोल्डी अरोड़ा के कार्यालय पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शिरकत करते हुए रक्तदाताओं की हौसला अफजाई की।

सर्वप्रथम भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री गोल्डी अरोड़ा, युवा समाजसेवी पारस राय सहित अनेकों युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर सहित अन्य भाजपा नेताओं का जोरदार स्वागत किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत विश्व की प्रमुख आर्थिक शक्ति बनकर उभरा है और पूरे विश्व में आज भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है। भारत में 37 करोड़ युवा शक्ति है। हम सबने मिलकर इस युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में इस युवा शक्ति के दम पर भारत पुनः: विश्व का नेतृत्व करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है और सबसे पुण्य का काम है क्योंकि जरूरत के समय में दिया गया रक्त आपातकाल में दूसरे मनुष्य की जान बचा सकता है।

उन्होंने रक्तदान शिविर आयोजन करने पर जिला महामंत्री गोल्डी अरोड़ा और उनकी पूरी टीम को बधाई दी।

भाजयुमो के जिला महामंत्री गोल्डी अरोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में जहां देश और प्रदेश उन्नति की ओर आगे बढ़ रहे है वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के आर्शीवाद से फरीदाबाद विकास के नए मुकाम हासिल कर रहा है, पिछली सरकारों में यह जिला विकास के मामले में पिछड़ गया था, लेकिन पिछले आठ सालों में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सरकार के साथ मिलकर इस जिले को उसका खोया हुआ गौरव लौटाने का काम किया है।रक्तदान शिविर में 62 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, निवर्तमान वरिष्ठ उप महापौर देवेंद्र चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता सोहन पाल सिंह, जिला परिषद चेयरमैन विनोद चौधरी, जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल, डॉ. आरएन सिंह, जिला उपाध्यक्ष पंकज रामपाल, अमर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अमित मिश्रा, समाजसेवी राज भाटिया सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

142 सिम कार्ड के साथ दबोचा गया साइबर ठग बिलाल

Cyber-thug-Bilal-caught-with-142-SIM-cards

हरियाणा: पलवल, CIA  होडल प्रभारी निरीक्षक जंगशेर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कप्तान द्वारा अपराधों पर अंकुश के निर्देशों की पालना के तहत स्टॉफ मे तैनात उप निरीक्षक हनीश खान अपनी टीम के साथ बराये गस्त पडताल क्राईम करमन बोर्डर पर मोजुद थे जहां उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई  कि मेवात . राजस्थान व उत्तरप्रदेश अन्य राज्यो मे साईबर अपराध हो रहे है उनमे प्रयोग हो रही मोबाईल सिम बिलाल पुत्र अब्बास निवासी बादली थाना पुन्हाना जिला नूहं वा इसके साथी उत्तर प्रदेश से कोरियर के माध्यम से अमन ढाबा NH 19 नियर उजीना ड्रेन होडल के फर्जी पते पर मंगवा कर पुरे मेवात ईलाका मे सप्लाई करते है।

आज बिलाल पुत्र अब्बास व अन्य साथी फर्जी सिम का कोरियर लेने अमन ढाबा होडल पर आने वाले है। सूचना पर पुलिस पार्टी अमन ढाबा NH-19 नियर उजीना ड्रेन पहुंची जहां एक नोजवान लडका BLUEDART कोरियर का एक लिफाफा  हाथ मे लिये खडा मिला जो पुलिस पार्टी को देखकर तेज-2 कदमो से खिसकने लगा जिसे काबु करके नाम पता पुछा तो आरोपी ने अपना नाम बिलाल पुत्र अब्बास निवासी बादली थाना पुन्हाना जिला नुँह मेवात  बतलाया। जिसके हाथ मे लिये हुये कोरियर को चैक किया जिस पर  BLUEDART लिखा हुआ मिला जिसको खोलकर चैक किया तो दो VI HERO UNLIMITED टैपनुमा रैपर को चैक किया तो बडे रैपर टैपनुमा के अन्दर जिओ टेलीफोन सर्विस प्रोवाईडर 117 सिम कार्ड चिपके हुये मिले।  

वा दूसरे छोटे VI HERO UNLIMITED टैपनुमा रैपर को खोलकर चैक किया तो उसके अन्दर 25 सिम कार्ड टैप पर चिपके हुये मिले जो कुल 142 सिमकार्ड जिओ वा वोडाफोन बरामद हुए जिनके बारे में आरोपी कोई सन्तोषजनक जबाब नही दे सका। जिस ने पूछताछ के दौरान बताया कि वो इन सिम कार्डों को साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल करते हैं। बरामदा 142 सिमकार्ड वा कोरियर लिफाफा को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धारा 419.420.120B आईपीसी के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। इस बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आरोपी को पेश अदालत कर रिमांड पर लिया जाएगा।

नूह जिले के उमरदीन, तालीम, नसम नाम के गौ तस्करों के चंगुल से पलवल पुलिस ने 30 गौवंशो की बचाई जान

The-Palwal-police-saved-the-lives-of-30-cows-from-the-clutches-of-smugglers-of-Umardeen-Talim-Nasam-Lawyer-of-Nuh-district

हरियाणा: पलवल, CIA  पलवल प्रभारी निरीक्षक विश्व गौरव ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस कप्तान राजेश दुग्गल आईपीएस द्वारा गौ तस्करी पर अंकुश लगाने तथा गौ तस्करों खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश जारी किए हुए हैं जिनकी पालना के तहत गत दिनांक 13 अगस्त 2022 उनकी टीम में तैनात एएसआई हरबीर व हेड कांस्टेबल कर्मवीर, सिपाही रविंदर, सिपाही संदीप और देवीदयाल के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित आटोहा चौक पर मौजूद था। उसी दौरान उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि उमरदीन, तालीम, नसम, वकील गोकशी का धंधा करते हैं। 

जो गोकशी करने के लिए गाय को कंटेनर में भरकर केजीपी एक्सप्रेस वे से केएमपी होते हुए नूंह की तरफ जाएंगे। इन्हें एक गाड़ी भी पायलट कर रही है। सूचना के उपरांत उन्होंने तुरंत केजीपी एक्सप्रेस वे स्थित टोल प्लाजा के समीप नाकाबंदी कर दी। करीब 20 मिनट बाद उन्हें एक आल्टो कार आती हुई दिखाई दी। जिसे उन्होंने रुकने का इशारा किया। मगर पुलिसकर्मियों को देखकर चालक ने कार को पुलिसकर्मियों के ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद ऑल्टो कार में सवार दो व्यक्तियों को काबू किया। तलाशी में कार से एक देशी कट्टा व दो जिंदा रौंद मिली।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान तालीम निवासी टाई सदर नूह और उमरदीन निवासी ग्राम छाऐंसा, हथीन जिला पलवल के रूप में हुई

 पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उनके पीछे-पीछे एक कंटेनर गायों से भरा हुआ आ रहा है। इसी दौरान उन्हें एक कंटेनर आता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने कंटेनर को रुकने का इशारा किया तो कंटेनर में मौजूद बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। कंटेनर में मौजूद चालक व परिचालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। उन्होंने कंटेनर की जांच की तो उसमें 30 गोवंश भरे हुए थे।  

पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने बताया कि यह गौवंश वह अलीगढ़ से लेकर आए हैं और इन्हें अरबाज  को गोकशी के लिए सौंपना था। पुलिस ने मामले में उमरदीन, तालीम, नसम, वकील, अरबाज के खिलाफ चांदहट थाना मे मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को आज नियमानुसार पेश अदालत किया जाएगा। मामले से जुड़े अन्य आरोपी शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होगें जिनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।