Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

Showing posts with label HARYANA POLICE. Show all posts

फरीदाबाद में होमगार्ड के जवानों को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

faridabad-homeguard-one-day-training

फरीदाबाद, 1 जुलाई। फरीदाबाद जिला आदेशक गृहरक्षी हरियाणा फरीदाबाद के द्वारा जिला स्तर पर 200 होमगार्ड के जवानों को बाढ़ और भूकंप आपदा से निपटने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जिसमें चीफ वार्डन सिविल डिफेंस एवं विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह के द्वारा उक्त विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। 

इस अवसर पर सुरेंद्र हुड्डा जिला आदेशक ने होमगार्ड के जवानों के कर्तव्य और दायित्वों के बारे में बताया तथा जीरो टॉलरेंस करप्शन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी । 

उन्होंने कहा कि रिश्वत लेना और रिश्वत देना दोनों ही अपराध है इसलिए अपने ट्रांसफर कराने के लिए या नौकरी पर चढ़ने के लिए किसी को रिश्वत नहीं देनी है और जहां पर आप कार्य कर रहे हैं वहां के किसी भी सीनियर अधिकारी से सिफारिश भी नहीं करानी है। 

इस अवसर पर डॉ. एमपी सिंह ने यातायात नियमों की जानकारी के अलावा बेहोशी का इलाज, खून रोकने के तरीके, रोगी को अस्पताल पहुंचाने के तरीके, बिजली से पीड़ित व्यक्ति को बचाने के तरीकों से अवगत कराया तथा तनाव मुक्त नौकरी करने के तरीके बताएं । 

इस अवसर पर होमगार्ड के जितेंद्र हवलदार ने बाढ़ आपदा से बचाव के लिए बांस, पीपा, पानी की बोतलों का प्रयोग करना सिखाया।

डीसीपी नरेंद्र कादियान ने पुलिस बल के साथ निकाला पैदल मार्च

DCP-Narendra-Kadian-Faridabad

फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के निर्देश के तहत डीसीपी एनआईटी नरेंद्र कादयान ने आज अपनी टीम के साथ पैदल यात्रा 5:00 बजे डबुआ थाना पैदल मार्च निकालकर आमजन से पुलिस कार्यों के बारे में फीडबैक लिया तथा उनकी समस्याएं सुनी। इस अवसर पर उनके साथ  एसजीएम नगर, सारन, डबुआ, कोतवाली, पर्वतीय कॉलोनी, बीपी नंबर दो इंचार्ज  सहित एरिया के थाना प्रभारी अपनी पूरी टीम के साथ पैदल मार्च में मौजूद रहे।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गृह मंत्रालय व पुलिस महानिदेशक पंचकूला द्वारा दिए गए आदेश व पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार डीसीपी एनआईटी ने आज पुलिस फोर्स के साथ पैदल मार्च निकाला। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस पैदल मार्च का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच तालमेल बिठाकर समाज में भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना हैसके साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस द्वारा पैदल मार्च निकालने पर आपराधिक किस्म के व्यक्ति के मन में पुलिस का खौफ पैदा होता है। इ और वह अपराधिक गतिविधियां अंजाम देने से डरता है। 

यह पैदल पैदल यात्रा 5:00 बजे डबुआ थाना से होकर बांगा चौक, बांगा चौक, 17 नंबर चुंगी वा 17 नंबर चुंगी से 33 फुट रोड होते हुए त्यागी मार्केट,डबुआ चौक से 60 फुट रोड एयरफोर्स रोड पर समाप्त की गई। डीसीपी द्वारा निकाले गए पैदल मार्च में उन्होंने आमजन के साथ बातचीत करी और उनसे फरीदाबाद पुलिस के कार्यों के बारे में फीडबैक लिया तथा उनकी समस्याएं सुनी। 

थाना व चौकी क्षेत्र में रात के समय पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने के लिए कुछ लोगों ने सुझाव दिया जिसके पश्चात डीसीपी ने थाना व चौकी  प्रभारी को रात के समय नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। यह पैदल मार्च फरीदाबाद के विभिन्न एरिया में अलग-अलग समय पर आयोजित किया जाएगा और आमजन को विभिन्न सामाजिक मुद्दों के बारे में जागरूक करके शहर में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करना सुनिश्चित किया जाएगा। 

पैदल मार्च के दौरान डीसीपी ने आमजन को सामाजिक शांति व्यवस्था कायम रखने तथा भाईचारे की भावना बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज में रह रहे नागरिक पुलिस का सहयोग करके शहर में शांति व्यवस्था को कायम रखने में पुलिस की मदद कर सकते हैं। 

इससे न केवल पुलिस को सहयोग मिलेगा बल्कि शहर में अपराधिक वारदातों पर भी लगाम लगेगी। इसलिए आमजन पुलिस से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत 112 पर दें ताकि पुलिस समय पर कार्यवाही करके कानून व्यवस्था को कायम रख सके।

SHO बसंत चौहान ने साइबर जागरुकता कार्यक्रम में लोगों को जागरूक किया

INS-BASANT-CHAUHAN-FARIDABAD



फरीदाबाद, 11 मार्च, 2023, शनिवार: मानव रचना में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 सप्ताह हर्षपूर्ण रहा, विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं के साहस, लचीलापन और शक्ति का जश्न मनाया गया।

मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज, मानव रचना यूनिवर्सिटी, स्टूडेंट्स वेलफेयर और डॉ. ओ.पी. भल्ला फाउंडेशन ने वसुधैव कुटुम्बकम के तहत महिला सूचना नेटवर्क, शांति और भलाई के लिए वैश्विक पहल, मानवाधिकार, स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय की अखिल भारतीय परिषद और IAPEN इंडिया एसोसिएशन-दिल्ली चैप्टर के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।

इस कार्यक्रम में डॉ. एन.सी. वाधवा, महानिदेशक MREI; डॉ. बिन्नी सरीन, शांति और वैश्विक सद्भावना एम्बेसडर; डॉ. पाउला नोबल फेलिंघम, संस्थापक, महिला सूचना नेटवर्क (WIN); डॉ भाई साहिब सतपाल सिंह एम्बेसडर, सिख धर्म-यूएसए अध्यक्ष, सिख धर्म यूनिवर्सल; डॉ. अमित सेठ निदेशक न्यू जेन आईईडीसी; डॉ. अनीता जटाना सलाहकार डायटेटिक्स इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, संयोजक, आईडीए दिल्ली, संयोजक, नेटप्रोफैन, दिल्ली; डॉ. लक्सिता शर्मा डायरेक्टर एमिटी मेडिकल स्कूल यूडोक्सिया यूनिवर्सिटी, यूएसए के फेलो सदस्य; डॉ उमेश दत्ता, निदेशक, मानव रचना इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेंटर और डाइटिशियन शिल्पा चड्ढा ठाकुर, आरडी, सीनियर कंसल्टेंट डायटेटिक्स, एशियन हॉस्पिटल जनरल सेक्रेटरी, आईडीए दिल्ली चैप्टर जनरल सेक्रेटरी, आईएपीईएन दिल्ली चैप्टर शामिल थे। इस कार्यक्रम में 400 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें विभिन्न विभागों के छात्र और संकाय सदस्य शामिल थे।

डॉ. एन.सी. वाधवा, डीजी एमआरईआई ने अपने स्वागत भाषण में भारतीय संदर्भ में महिला अधिकारिता के इतिहास के बारे में बात की। उन्होंने विभिन्न संस्कृतियों, समाजों और अन्य समुदायों में महिला समुदाय पर ऐतिहासिक अत्याचार और हिंसा पर प्रकाश डाला। घटना का विषय महिलाओं के उत्थान और राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में महिलाओं के खिलाफ लक्षित यौनवाद को कम करने में नवाचार और प्रौद्योगिकी की भूमिका थी।

डॉ. बिन्नी सरीन ने समाज में पुरुषों और महिलाओं के समान योगदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने उल्लेख किया कि कैसे भारत सरकार हमारे प्रिय राष्ट्र की महिलाओं के लिए स्पष्ट रूप से तैयार की गई कई कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को प्रबुद्ध और सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभा रही है।

डॉ. शिल्पा ठाकुर ने कहा कि कैसे सभी क्षेत्रों की महिलाओं को एकजुट करने में महिला एकजुटता आवश्यक है, क्योंकि जब महिलाएं सामूहिक रूप से अपने बारे में सोचती हैं तो बेहतर प्रदर्शन करती हैं। उन्होंने पोषण में महिलाओं की उपस्थिति पर प्रकाश डाला और बताया कि कैसे यह एक महिला-प्रधान अनुशासन बना हुआ है।

डॉ. पाउला नोबल फेलिंघम ने महिला नेतृत्व के महत्व पर जोर दिया और बताया कि अर्थव्यवस्था को अगले स्तर तक ले जाने में यह कैसे महत्वपूर्ण है। डॉ साहिब सतपाल ने इस विषय को उठाया कि धर्म से लेकर अन्य क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाना कितना महत्वपूर्ण है। पैनल चर्चा के बाद एमआरआईआईआरएस की म्यूजिक सोसाइटी सुरतरंग द्वारा एक शक्तिशाली प्रदर्शन किया गया। 

सुरतरंग ने अपने मधुर गीतों के प्रदर्शन में स्त्री आत्माओं को चित्रित किया। अतिथि सुश्री अरुंदिता ने कलात्मक रूप से सुंदर भरतनाट्यम का प्रदर्शन किया। मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज के पैगाम थिएटर सोसायटी द्वारा नुक्कड़ नाटक के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। नुक्कड़ नाटक ने समाज के कुछ वर्गों में पुरुषों और महिलाओं के बीच व्यवहार में असमानता को चित्रित किया।

स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, MRIIRS ने द इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के सहयोग से 'विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित और प्रबंधन में महिलाएं - भविष्य को प्रोत्साहित करने के लिए इक्विटी को गले लगाते हुए' पर एक शिखर सम्मेलन का आयोजन किया। बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक अपनी अविश्वसनीय कहानियों और कौशल को साझा करने के लिए विचारकों, शिक्षकों, नीति-निर्माताओं, नवोन्मेषकों और अग्रदूतों एक साथ आए |

हरियाणा राज्य महिला आयोग के सहयोग से छात्र कल्याण विभाग (MRIIRS) और डॉ. ओ.पी. भल्ला फाउंडेशन ने "साइबर जागरुकता: कानूनी जागरूकता और साइबर अपराध पर एक कार्यक्रम" का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में श्रीमती रेणु भाटिया, अध्यक्ष, हरियाणा राज्य महिला आयोग, श्री बसंत चौहान, एसएचओ, साइबर क्राइम, एडवोकेट रितु कपूर उपस्थित थे।

2022 में नशा कारोबारियों पर 3626 मामले दर्ज कर 31 करोड़ रुपये की संपत्ति हुई अटैच- P K अग्रवाल, DGP हरियाणा

haryana-dgp-prashant-kumar-agrawal-haryana

चंडीगढ़, 29 दिसंबर - हरियाणा पुलिस ने ड्रग माफिया और नशे के कारोबार के खिलाफ अपने लक्षित अभियान के तहत वर्ष 2022 के दौरान करोड़ों रुपये कीमत का 24 टन मादक पदार्थ जब्त कर नशा कारोबारियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने में कामयाबी हासिल की है। इस अवधि में पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों की 31.45 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अटैच करवाई है। साथ ही प्रदेश में मादक पदार्थों तस्करी के आरोपियों की 12.23 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच करने की प्रक्रिया भी जारी है।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), हरियाणा प्रशांत कुमार अग्रवाल ने आज इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने 2022 में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कुल 3636 मामले दर्ज किए हैं, जबकि 2021 में यह संख्या 2583 थी। डीजीपी ने कहा कि राज्य से नशे को पूरी तरह खत्म करने और आने वाली पीढ़ी को इस खतरे से बचाने के लिए नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। नशे के कारोबार में लिप्त लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

मादक पदार्थों की बरामदगी की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस वर्ष नशा तस्करों के कब्जे से 271 किलो से अधिक अफीम, 196 किलो से अधिक चरस/सुल्फा, 10173 किलो से अधिक चूरा पोस्त, 6 किलो 701 ग्राम स्मैक, 13311 किलो से अधिक गांजा और 35 किलो 328 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

ऐसे लगाई नशे के अवैध कारोबार पर रोक

डीजीपी ने कहा कि पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी को रोकते हुए नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। यह हमारी पुलिस टीमों के प्रयासों के साथ-साथ अंतरराज्यीय स्तर पर सूचना के आदान-प्रदान के कारण ही संभव हुआ है कि 2021 की तुलना में इस साल मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज केसों की संख्या में वृद्धि हुई है। हमने एक बहुआयामी  दृष्टिकोण अपनाते हुए प्रदेश से भारी मात्रा में नशा जब्त कर नशा कारोबारियों के मंसूबों को ध्वस्त किया। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) सहित हमारी फील्ड इकाइयों ने राज्य में सभी प्रकार के नशीले पदार्थों की संभावित आपूर्ति को ध्वस्त किया। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा को नशा मुक्त राज्य बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप पुलिस लगातार मादक पदार्थ की तस्करी पर अंकुश लगा रही है। सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत सर्वाधिक 587 मामले दर्ज किए गए। इसी प्रकार, फरीदाबाद में 349, करनाल में 273, फतेहाबाद में 240 और   कुरुक्षेत्र में 220 मामले दर्ज किए गए। हमारे समाज में ड्रग्स के लिए कोई जगह नहीं है। मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ हमारा अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि नशे के खतरे से युवाओं को बचाया जा सके।  इसके अतिरिक्त, युवाओं को नशा के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।

नशे के खिलाफ आगे आएं।

डीजीपी ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि नशा कारोबारियों के नेटवर्क पर नकेल कसने के लिए पुलिस का साथ दे और नशे की बिक्री, खपत और उपयोग संबंधी जानकारी मोबाइल नंबर 7087089947, टोल-फ्री नंबर 1800-180-1314 और लैंडलाइन नंबर 01733-253023 पर साझा करें।

पलवल पुलिस ने करोड़ों रुपए के 4900 kg मादक पदार्थ को किया स्वाहा

palwal-police-haryana

हरियाणा: एम रविकरण, भा0पु0से0, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक,दक्षिण रेंज रेवाडी की अध्यक्षता एवं राजेश दुग्गल, आईपीएस पुलिस अधीक्षक पलवल, वरुण सिंगला, आईपीएस पुलिस अधीक्षक नूह कमेटी मेंबरों के साथ-साथ इलाका पलवल के गांव डूंगरपुर  के मोजीज व्यक्ति इस्फाक खान   एवं गांव के मौजिज व्यक्ति साहिदा खान की मौजूदगी में जिला पलवल में 5 मदो से संबंधित मादक पदार्थ मदों का सेक्टर 37 गुरुग्राम में स्थित Biotic Waste Limited कंपनी मे  निष्पादन किया गया। यह निष्पादन कार्य पुलिस महानिदेशक हरियाणा की अनुमति मिलने उपरांत किया गया है।

गौरतलब है कि इन मदों में से वर्ष 2022 मे उटावड थाने मे दर्ज एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग संख्या 147 में बरामद 1450 पैकेट प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल  जिसमे 2,08,800 कैप्सूल शामिल है और होडल थाना में दर्ज एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग संख्या 260  में बरामद 472.900  KG गांजा मादक पदार्थ तस्करों पर की गई सबसे बड़ी कार्रवाई मद है। निष्पादन की गई 5 मदों में कुल, 849.392   किलोग्राम मादक  पदार्थ था। एडीजीपी महोदय ने पुलिस कप्तान राजेश दुग्गल आईपीएस के नेतृत्व में जिला पुलिस की सर्वाधिक मादक पदार्थ बरामदगी बारे प्रशंसा की।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 में अब तक जिला पुलिस द्वारा करोड़ों रुपए के बरामद किए गए 4900.133 KG विभिन्न मादक पदार्थ को किया जा चुका है स्वाहा 

आज निष्पादन के समय एडीजीपी  ने अपनी मौजूदगी में इलैक्ट्रोनिक कांटा से मदों का वजन चैक कराया एवं सही होने उपरांत निष्पादन कार्य अपनी निगरानी में कराया। इस दौरान निष्पादन कार्य के दौरान अनिल कुमार डीएसपी मुख्यालय पलवल, मालखाना मोहर्र, सहायक उप निरीक्षक दयाराम सहित संबंधित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

अवैध शराब से लादे ट्रक को जीरखपुर से गुजरात ले जा रहे दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्फ्तार

bhiwani-haryana-police-news

हरियाणा: 20/12/2022, भिवानी, पुलिस अधीक्षक भिवानी अजीत सिंह ने जिला पुलिस को जिले में बिना लाइसेंस के अवैध शराब बेचने वाले आरोपियों के विरुद्ध सख्त पुलिस कार्रवाई अमल में लाए जाने के लिए निर्देश दिए हुए हैं। जो इन्हीं निर्देशों के तहत दिनांक 19 दिसंबर 2022 को सीआईए स्टाफ-2 भिवानी के इंचार्ज निरीक्षक रविंद्र कुमार के नेतृत्व वाली टीम के इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक रमेश कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पड़ताल व अपराध रोकथाम ब्यूटी लोहारू- भिवानी रोड गांव देवसर मोड मौजूद थे। 

जो पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक बंद बॉडी ट्रक कंटेनर जिस पर राजस्थान का नंबर लगा हुआ है जो ट्रक चालक ने नंबर प्लेट भी फर्जी लगाई हुई है भारी मात्रा में जीरखपुर से अवैध शराब भरकर सूरत गुजरात के लिए लेकर जा रहे हैं। जो पुलिस टीम के द्वारा सूचना की महत्वता को देखते हुए बाईपास रोड लोहारू- भिवानी पर पहुंचकर सूचना के आधार पर एक कंटेनर ट्रक बंद बॉडी को रुकवाया गया। जो पुलिस टीम के द्वारा चालक से ट्रक के कागजात पेश करने के लिए कहा गया जिस पर ट्रक चालक ट्रक से संबंधित किसी प्रकार के कागजात पेश नहीं कर पाया। पुलिस टीम के द्वारा कंटेनर ट्रक को खोल कर चेक करने पर ट्रक में प्लास्टिक कटो में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटियां भरी हुई थी। जो पुलिस टीम के द्वारा इस शराब के संबंध में परमिट पेश करने के लिए कहा गया जिस पर चालक किसी प्रकार का लाइसेंस परमिट पेश नहीं कर पाया।

आरोपियों की पहचान कैंटर चालक नेनु सिंह पुत्र पूरन सिंह वासी बिच्छू धड़ा, थाना बिजनौर तहसील बिजनौर, जिला भीलवाड़ा, राजस्थान व सहायक चालक हरि सिंह पुत्र भूर सिंह वासी मालवा तहसील बिजनौर, जिला भीलवाड़ा, राजस्थान के रूप में हुई है। जांच इकाई के द्वारा कंटेनर ट्रक में से 84 पेटियां अंग्रेजी शराब इंपीरियल ब्लू, 340 पेटी अंग्रेजी शराब ऑल सीजन व 400 पेटी अंग्रेजी शराब मारका इंपीरियल ब्लू  बरामद की गई है। जांच इकाई के द्वारा कब्जे कंटेनर ट्रक को पुलिस कब्जे में लेकर आरोपियों के विरुद्ध थाना जुई कला में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीबद्ध कर कार्यवाही अमल में लाई गई है।

जांच इकाई के द्वारा आरोपियों से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि राजस्थान निवासी व्यक्ति ने उन्हें यह अवैध शराब जीरखपुर से लेकर गुजरात ले जाने के लिए कहा था। जो आरोपियों को इस चक्कर के लिए 20-20 हजार रुपए दिए गए थे। जांच इकाई के द्वारा कंटेनर चालक व सचालक को आज पेश माननीय न्यायालय में कर  7 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ जारी है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे।

हरियाणा के गुरुग्राम में लॉरेंस बिश्नोई-काला जठेड़ी गैंग के 2 बदमाश गिरफ्तार

haryana-gurugram-police

चंडीगढ़, 19 दिसंबर- हरियाणा पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी गैंग के 2 बदमाशों सहित एक और व्यक्ति को गुरुगाम से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 1 देसी पिस्टल 30 बोर, 1 देसी पिस्टल 9 एमएम, 4 देसी पिस्टल 32 बोर सहित 6 हथियार व 16 जिंदा राउंड भी बरामद किए हैं। 

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान गांव नाहरा जिला सोनीपत निवासी दीपक उर्फ लोटा (36), गांव श्रीराग खेड़ा जिला जींद निवासी संदीप (28) और गांव ढाबधानी जिला भिवानी निवासी मनीष (24) के रूप में हुई है।  अपराध जांच एजेंसी, सेक्टर-17, गुरुग्राम की एक टीम ने यह कार्रवाई को अंजाम दिया है।

पुलिस थाना सेक्टर 17/18 गुरुग्राम में आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामले में मनीष को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित कई मामलों में शामिल पाए गए हैं। आरोपी दीपक उर्फ लोटा और संदीप तीन दिन के पुलिस रिमांड पर हैं जबकि तीसरे आरोपी मनीष को भोंडसी जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

आरोपी दीपक का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है और वह दिल्ली व हरियाणा में दर्ज चार आपराधिक मामलों में वांछित है। संदीप डीएलएफ गुरुग्राम में दर्ज एक मामले में वांछित है। वह जींद, करनाल, भिवानी और पड़ोसी राज्य राजस्थान में दर्ज छह आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वालों 4 आरोपियों को भिवानी पुलिस ने दबोचा

haryana-cyber-froud-bhiwani-haryana-police

हरियाणा: 19/12/2022, भिवानी,  रोबिन निवासी दादरी गेट भिवानी  ने एक शिकायत थाना साईबर क्राईम भिवानी को दर्ज करवाई थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि जुलाई 2022 में शिकायतकर्ता के मोबाइल फोन पर एक फोन आया था। जो फोन करने वाले ने शिकायतकर्ता को ऑनलाइन लोन उपलब्ध कराने की बात कही थी। इसके पश्चात शिकायतकर्ता से ₹ 2,000/- चार्ज के नाम से पे फोन के माध्यम में विकास नामक एक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कराए गए थे। इसके बाद दिनांक 16 अगस्त 2022 को ₹ 10,833 एडवांस किस्त के रूप में पे फोन के माध्यम से ट्रांसफर करवाए गए थे। इसके बाद 18 अगस्त 2022 को ₹ 23,010 लोन इंश्योरेंस के नाम से पे फोन के माध्यम से ट्रांसफर करवाए थे।

इसके बाद फोन करने वाले आरोपियों के द्वारा रोबिन से किसी प्रकार का संपर्क नहीं किया गया और मोबाइल फोन पर संपर्क करने पर आरोपियों के मोबाइल फोन बंद आ रहे थे। जो इस शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत अभियोग थाना साईबर क्राईम भिवानी में पंजीबद्ध किया गया था।

दिनांक 18 दिसंबर 2022 को अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना साईबर  भिवानी के मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार ने ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

अनंतराज पुत्र राजकुमार निवासी बेगमपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश हाल निवासी हरिद्वार, उत्तराखंड

2. फुरकान निवासी सूर्य नगर कॉलोनी रोहनाबाद हरिद्वार उत्तराखंड।

3. राजकुमार पुत्र रमाकांत निवासी जिला पूर्णिया वेस्ट बंगाल।

 4. पवन कुमार पुत्र अमर सिंह  निवासी नरेला, दिल्ली के रूप में हुई है।

आरोपियों से पूछताछ :-

जांच इकाई के द्वारा आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी राजकुमार पुत्र रमाकांत ने बताया कि प्राइवेट कंपनियों में लेबर सप्लाई करने का कार्य करता हूं। आरोपी राजकुमार ने उसके साथी अनंत राज व फुरकान के साथ मिलकर उनके कमरे पर रहने वाले विकास नामक व्यक्ति का खाता खुलवाया था। जो आरोपियों के द्वारा विकास के खाते को ₹ 6,000/- में पवन निवासी दिल्ली को बेच दिया था। वहीं आरोपी पवन ने विकास का बैंक खाता दिल्ली में एक व्यक्ति को ₹ 12,000/- में बेच दिया था। आरोपी अनंतराज व फुरकान हरिद्वार में एक प्राइवेट नौकरी में कार्य करते हैं।

जांच इकाई के द्वारा उपरोक्त सभी आरोपियों को पेश माननीय न्यायालय में किया गया था। जहां माननीय न्यायालय ने आरोपी अनंतराज, फुरखान, राजकुमार को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं। वहीं आरोपी पवन कुमार को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी पवन से गहनता से पूछताछ जारी है।

पुलिस अधीक्षक भिवानी की जिला वासियों से अपील :-

पुलिस अधीक्षक भिवानी अजीत सिंह भा०पु०से० ने जिला वासियों से अपील की है पुलिस विभाग के द्वारा समय-समय पर स्कूल- कॉलेज व सार्वजनिक स्थानों पर आम जनता को साइबर अपराध के बारे में बताया जा रहा है। लेकिन फिर भी कई बार व्यक्ति ऐसे अपराधियों की बातों में आकर अपनी मेहनत के रुपयों को धोखाधड़ी से गवा देते हैं। उन्होंने जिला वासियों से अपील की है किसी भी प्रकार के ऑनलाइन लोन व लॉटरी के प्रलोभन में न आए और यदि किसी व्यक्ति के साथ किसी प्रकार की भी ऑनलाइन धोखाधड़ी होती है तो इसकी शिकायत तुरंत थानों में स्थापित साईबर हेल्प डेस्क व 1930 पर दर्ज करवाएं।

सनसनीखेज अपराध में युवाओं की बढ़ती संलिप्तता पर नजर रखेगी हरियाणा पुलिस- DGP हरियाणा

DGP-Prashant-Kumar-Agarwal-Haryana

चंडीगढ़, 11 दिसंबर -  हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), प्रशांत कुमार अग्रवाल ने सभी पुलिस आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि आपराधिक गतिविधियों और लक्षित हत्याओं में शामिल पाए गए आपराधिक तत्वों के बारे में खुफिया जानकारी हासिल करने के लिए तुरंत एक मजबूत तंत्र स्थापित करें।

डीजीपी आज हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन में राज्य स्तरीय क्राइम समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने गांवों व कस्बों से ऐसे सभी तत्वों के बारे में जानकारी एकत्र करने की संभावना तलाशने का सुझाव दिया ताकि ऐसे बदमाशों के बारे में एक आपराधिक खुफिया नेटवर्क प्रणाली पुलिस को आसानी से उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसे लोगों और गिरोहों के सोशल मीडिया हैंडल पर भी कड़ी नजर रखेगी।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों सहित सभी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक भी मौजूद रहे।

हरियाणा को अपराध मुक्त और नशा मुक्त प्रदेश बनाने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए डीजीपी ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राज्य भर में नशीले पदार्थों की तस्करी और गैंगस्टर गतिविधियों में संलिप्त बड़ी मछलियों की पहचान करके मादक पदार्थों की रोकथाम व आपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए एक परिणामोन्मुख रणनीति अपनाते हुए कार्य करें।

अपराध परिदृश्य की गहन समीक्षा करते हुए उन्होंने हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, और स्पेशल टास्क फोर्स सहित सभी पुलिस इकाइयों से आग्रह करते हुए कहा कि प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने, अपराध और आपराधिक तत्वों का पूरी तरह से खत्म करने व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस के साथ मिलकर कार्य करे। साथ ही अवैध हथियारों की तस्करी को रोकने, नशा सप्लाई करने वाले अन्य फरार लोगों को गिरफ्तार करने और लंबित मामलों को जल्द से जल्द सुलझाने के भी निर्देश दिए। सभी जिलों के एसपी और पुलिस आयुक्तों को अधिक सक्रिय होते हुए बदमाशों और आपराधिक तत्वों, चाहे वे जो भी हों, उनसे सख्ती से निपटा जाना चाहिए।

उन्होंने साइबर क्राइम की स्थिति की समीक्षा करते हुए साइबर क्राइम की बढ़ती घटनाओं से निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों का भी जायजा लिया। आज साइबर अपराध न केवल व्यक्तिगत तौर पर बल्कि सरकारी क्षेत्र के लिए भी खतरा बन गया है, और राष्ट्रीय सुरक्षा को भी खतरे में डाल रहा है। उन्होंने कहा कि नए साइबर थाने स्थापित करने के साथ ही साइबर अपराध से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए पूरे पुलिस विभाग को मजबूत किया जा रहा है। बैठक में इस बात पर भी प्रकाश डाला गया कि हरियाणा पुलिस द्वारा अब तक साइबर धोखाधड़ी की लगाभग 43 करोड़ रुपये की राशि रिकवर/ब्लाॅक की जा चुकी है।

डीजीपी ने सजा दर की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को संबंधित अदालतों में समन्वित प्रयासों और प्रभावी ‘पैरवी‘ से सजा की दर में और सुधार लाने के निर्देश दिये। साथ ही सभी उद्घोषित अपराधियों, बेल जम्पर्स और अन्य भगौड़ों की गिरफ्तारी को प्राथमिकता देने और सक्षम प्राधिकारी के माध्यम से उनकी अवैध संपत्ति की कुर्की की प्रक्रिया शुरू करने के भी निर्देश दिये।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सीआईडी आलोक मित्तल ने सुझाव दिया कि आपराधिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए हिंसक अपराध में शामिल उद्घोषित अपराधियों (पीओ) की एक अलग सूची बनाई जानी चाहिए।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने सजा दर में सुधार, वीवीआईपी की सुरक्षा, जांच प्रक्रिया, गैंगस्टरों व नशा तस्करों पर नकेल कसने आदि के संबंध में अपने सुझाव दिए। इसके अतिरिक्त राज्य में सीसीटीवी कवरेज बढ़ाने से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

बैठक में एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल, एडीजीपी एचएसएनसीबी श्रीकांत जाधव, एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर संदीप खिरवार, एडीजीपी साउथ रेंज रवि एम किरण, निदेशक एचपीए मधुबन सीएस राव, सीपी गुरुग्राम कला रामचंद्रन, एडीजीपी रोहतक रेंज ममता सिंह, सीपी फरीदाबाद विकास अरोड़ा, आईजी आधुनिकीकरण अमिताभ ढिल्लों, आईजी कानून व्यवस्था संजय कुमार, आईजी सुरक्षा सौरभ सिंह, आईजी हिसार रेंज राकेश कुमार आर्य, आईजी एसटीएफ सतीश बालन, आईजी करनाल रेंज सतिंदर गुप्ता सहित सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित थे।

आधार के जरिए साइबर ठगी करने वाले आरोपी को पलवल साइबर पुलिस ने दबोचा

palwal-cyber-police-haryana

हरियाणा: पलवल, दिनांक 10 दिसंबर 2022, मामले का खुलासा हेतु आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी विजय पाल सिंह ने बताया कि जिला पुलिस कप्तान राजेश दुग्गल आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को अपराध एवं  अपराधियों पर अंकुश लगाने के सख्त निर्देश जारी किए हुए हैं। जिसके तहत कार्य करते हुए साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण एवं उनकी टीम ने आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम वित्तीय धोखाधड़ी के मामले का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

उन्होंने बताया कि मामले में गांव दुधौला के रहने वाले भरत सिंह ने शिकायत दी है कि उसकी पत्नी सुनीता का सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में खाता है।  बीती दो नवंबर को जब वह बैंक में रुपयों की निकासी करने के लिए गए तो उन्हें पता चला कि उनके खाते से दो लाख नौ हजार 140 रुपये निकाल लिए गए हैं। यह ठगी आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के जरिए की गई।  इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी। इससे पूर्व भी एक न्यायाधीश के साथ आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के जरिए धोखाधड़ी कर 24500 रुपयों की ठगी की गई। इस प्रकार के बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रभावी  दिशा निर्देश दिए जिन के अनुरूप कार्य करते हुए साइबर ठगी के इन मामलों की जांच गहनता से करते हुए मामले का भंडाफोड़ किया।

पुलिस की नजरों से बचने के लिए मजदूर के खातों का किया गया प्रयोग

दिन-प्रतिदिन सामने आ रहे ऐसे मामलों की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना पुलिस ने गहनता से जांच शुरु कर दी। जांच में पाया गया कि पीडि़तों के खातों से निकाले हुए रुपये जिला मथुरा के रहने वाले चांद खान के खातों में जमा हुए हैं। पुलिस खातों के जरिए चांद खान तक पहुंची और चाँद खान को काबू कर पूछताछ की गई। चांद खान ने बताया कि वह मथुरा में चाय की दुकान पर बर्तन साफ़ करने का कार्य करता है। करीब दो माह पहले मूल रूप से मध्यप्रदेश के मुरैना के रहने वाले इंद्रजीत और मथुरा के रहने वाले जीतू ने लड़की की शादी में कन्यादान राशि दिलाने का बहाना बनाकर उससे आधार कार्ड और पैन कार्ड ले लिए। इसके बाद आरोपितों ने उन कागजातों के आधार पर उसके खाते खुलवा लिए। आरोपितों द्वारा ठगी की राशि इन खातों में ट्रांसफर कर दी जाती और फिर यह राशि अपने अन्य साथियों के खातों में भेज दी जाती और मिलते ही पैसे निकाल लिए जाते। 

ठगी करने के लिए अपनाया शातिराना तरीका

आरोपितों द्वारा ठगी के लिए बेहद शातिराना तरीका अपनाया गया था। ठगी को अंजाम देने के लिए आरोपितों ने  रजिस्ट्री हासिल की।  इसके बाद आरोपितों द्वारा सबसे पहले प्राप्त हुई रजिस्ट्रियों से खरीदार विक्रेताओं के लगे हुए अंगूठे के निशान व आधार कार्ड नंबर को लिया गया। उसके बाद अंगूठे का क्लोन तैयार कर एईपीएस (आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के जरिए) से अलग-अलग खातों रुपये निकाल लिए गए। इतना ही नहीं आरोपितों ने बड़ी संख्या अंगूठे के क्लोन तैयार कर रखे हुए थे, जिनसे रुपये निकालने थे।  गिरफ्तार आरोपी के फोन से करीब 600 रजिस्ट्रियां मिली हैं। आरोपी को आज पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है रिमांड अवधि के दौरान ठगी गई रकम की बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे। आरोपी से गहनता से पूछताछ जारी है।

121 किलोग्राम गोमांस के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा गौतस्कर एजाज

HARYANA-POLICE-NEWS

हरियाणा: 09 दिसंबर, थाना उटावड़ प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि राजेश दुग्गल पुलिस अधीक्षक पलवल के नेतृत्व में गौ तस्करी एवं गौ मांस बेचने वालों पर अंकुश लगाने के सख्त निर्देश जारी किए हुए हैं जिनकी पालना के तहत उनकी टीम ने गौ तस्करी के 3 मामलों में फरार चल रहे आरोपी गौ तस्कर पर शिकंजा कसने में कामयाबी हासिल की है।

 थाना प्रभारी ने बताया कि दिनांक 20 जुलाई 2022 को थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक नसीब खान  अपनी टीम के साथ गांव रूपडाका बस अड्डा पर मौजूद थे जहां उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई  कि वकील पुत्र बाबुदीन, सकील पुत्र बाबुदीन, मुसतकीम पुत्र सलीम, एजाज पुत्र कल्लु, कल्लु पत्र मजीद उर्फ चीता निवासीयान गाव रूपडाका थाना उटावड जिला पलवल सभी मिलकर गऊकसी करते है व गऊ कसी करके गाय का माँस बेचते है जो आज भी उपरोक्त सभी व्यक्तियो ने मिलकर गाव रूपडाका के खेती जंगल नियर अहाता के पास गऊ कसी कि हैं और कट्टे हुये गौ मांस को मोटर साईकल पर रखकर बेचने के लिए ले जायेगे। 

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बतलाये हुये स्थान गाव रूपडाका खेती जंगल नियर अहाता के पास रैड कि जो पुलिस पार्टी की गाडी भनक पाकर पांचों आरोपी मोके से अपने अपने हाथो मे कुलाहडी छुरा आदी उठाकर रात का अंधेरा होने का फायदा उठाकर मौका से भाग गये।मौका पर ताजा कट्टा हुआ गौ मांस एवं एक मोटर साईकल पर रखे बेगो में गोमांस मिला। वजन करने पर गौ मांस का कुल वजन 121 किलो ग्राम मिला।  मोटर साईकल पर कोई नंबर प्लेट ना होने पर साइबर  सेल से पता किया जो मोटरसाइकिल चोरी शुदा मिली जिस पर मुकदमा नम्बर 78 दिनाक 6.2.2022 थाना एन ई बी जिला अलवर राजस्थान दर्ज रजिस्टर पाया गया। 

गौ मास व बरामद शुदा चोरी कि मोटर साईकल व लोहा तराजु व भाटो को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। आरोपी तभी से फरार चले हुए थे जिनकी सरगर्मी से तलाश जारी थी इसी दौरान विश्वसनीय सूत्र की सूचना के आधार पर वारदात में शामिल एक आरोपी एजाज पुत्र कल्लु निवासी गाव रूपडाका थाना उटावड जिला पलवल क़ो रूपडाका बस अड्डा  से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ इससे पूर्व भी दो अन्य मामले थाना उटावड़ में गौ तस्करी के संबंध में दर्ज हैं। आरोपी को आज पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है जबकि फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है जिनकी धरपकड़ जारी है जो शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने चलाया ऑपरेशन आक्रमण-3, हजारों जगह पड़े छापे, 998 गिरफ्तार- DGP हरियाणा

DGP-Haryana-Prashant-Kumar-Agrawal

चंडीगढ़, 8 दिसंबर - हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश से अपराध व आपराधिक तत्वों का सफाया करने के लिए विशेष अभियान ऑपरेशन आक्रमण-3 चलाया गया।  इसके तहत प्रदेशभर में एक साथ की गई छापेमारी के दौरान आईपीसी, एनडीपीएस, एक्साइज और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत 785 केस दर्ज करके 998 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध हथियार व नशा भी बरामद किया गया।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हरियाणा प्रशांत कुमार अग्रवाल ने आज इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस विभाग अवैध हथियारों, नशीले पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी सहित राज्य में आपराधिक गतिविधियों पर सटीक जानकारी एकत्र कर रहा है। एसपी/डीसीपी के नेतृत्व में 6333    पुलिसकर्मियों की 970 टीमों ने अपराध और अपराधियों पर 7 दिसंबर की सुबह से शुरू होकर दिन भर रात तक समन्वित छापेमारी की। एक साथ कई स्थानों पर अपराधियों को निशाना बनाने के बहुत ही उत्साहजनक परिणाम सामने आए। पुलिस टीमों द्वारा कुल 52 अवैध हथियार और 24 कारतूस जब्त किए गए। इसी प्रकार, 7.951 किलो गांजा, 167.77 ग्राम हेरोइन, 402 ग्राम सुल्फा, 3.992 किलो अफीम, 5.350 किलो चूरा पोस्त, 242 बोतल प्रतिबंधित सीरप (कोरेक्स) और 25 प्रतिबंधित इंजेक्शन भी बरामद किये गए।

इस अभियान के दौरान छापेमारी करने वाली टीमों ने 137 उद्घोषित अपराधियों और 33 बेल जंपर्स को पकड़ने में भी कामयाबी हासिल की। पकडे़ गए ये बदमाश कई मामलों में वांछित थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे थे। इसके अतिरिक्त, विशेष अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में शामिल 316 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।

शराब तस्करों पर नकेल कसते हुए 3866 बोतल देशी शराब, 300 बोतल अंग्रेजी शराब, 59 बोतल बीयर, 1483 बोतल अवैध शराब, 680 लीटर लाहन जब्त कर अवैध शराब बनाने के 2 भट्टी भी नष्ट की गई।जुआ अधिनियम के तहत गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 4.44 लाख रुपये से अधिक की नकदी भी बरामद की।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश से अपराध और आपराधिक तत्वों का सफाया करने के लिए ऑपरेशन आक्रमण के तहत खुफिया-संचालित व्यापक कार्रवाई की श्रृंखला में यह तीसरा विशेष अभियान था जो प्रदेश के नागरिकों को एक सुरक्षित और स्थिर वातावरण प्रदान करने की दिशा में हरियाणा पुलिस विभाग की दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

करोड़ो रुपयो का जमीन घोटाला, STF सोनीपत ने 5000 रूपये के ईनामी आरोपी तरसेम को दबोचा

hariyana-stf

हरियाणा: 15 नवम्बर 2022, पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार (ह.पु.से.) एस.टी.एफ. सोनीपत, सन्दीप कुमार HPS उप पुलिस अधीक्षक सोनीपत के दिशा-निर्देशानुसार मे निरीक्षक प्रवीन इंचार्ज एस.टी.एफ यूनिट सोनीपत की टीम ने स्पेशल टास्क फोर्स (S.T.F.) हरियाणा द्वारा उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देशानुसार वांछित अपराधियों पर कार्यवाही करते हुए एसटीएफ यूनिट सोनीपत की टीम ने आरोपी तरसेम पुत्र अजमेर सिंह वासी पोलट्री एरिया नजदीक DAV पब्लिक स्कूल , थाना नीलोखेडी , जिला करनाल को काबू किया है I जो पानीपत जिले के बहुचर्चित करोड़ो रुपयो के जमीन घोटाला केस में फरार चल रहा था । आरोपी तरसेम अभियोग संख्या 239 दिनांक 20.04.2021 धारा 406/ 420/ 467/ 468/ 471/ 506 IPC थाना शहर पानीपत , जिला पानीपत में फरार चल रहा था। जिस पर पुलिस महानिदेशक हरियाणा द्वारा 5000 रूपये का ईनाम घोषित किया हुआ था। 

अपराधी तरसेम पुत्र अजमेर सिंह वासी पोलट्री एरिया नजदीक DAV पब्लिक स्कूल , थाना नीलोखेडी , जिला करनाल पर दर्ज अभियोगो का विवरण-


1. Fir No 239 dated 20.04.2021 u/s 406/420/467/468/471/506 IPC, PS City Panipat , Distt. Panipat

2. Fir No 242 dated 20.04.2021 u/s 406/420/467/468/471/506 IPC, PS City Panipat , Distt. Panipat

ATM ठग अकरम और मोहम्मद पकडे गए, 209 ATM कार्ड बरामद

palwal-haryana-police

चंडीगढ़,10 नवंबर - हरियाणा पुलिस ने धोखे से एटीएम बदलकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का चंद घंटों में पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 209 एटीएम कार्ड और एक पेटीएम स्वाइप मशीन भी बरामद की है।

पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि यह गैंग मदद के नाम पर भोले भाले लोगों के एटीएम कार्ड बदल लेता था और फिर वारदात को अंजाम देता था।

9 नवंबर, 2022 को एनआईटी फरीदाबाद में रहने वाले उत्तराखंड के निवासी धर्मवीर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने खाते में बैलेंस चेक करने के लिए एटीएम में गया था। कुछ समय बाद, उसे बैंक खाते से 5000 रुपये और 10000 रुपये की कटौती के बारे में दो एसएमएस प्राप्त हुए। चेक करने पर उसने पाया कि उसका एटीएम कार्ड बदल गया है और जालसाजों ने पैसे निकाल लिए।

शिकायत पर संज्ञान लेते हुए, खुफिया और अन्य इनपुट के आधार पर एक पुलिस टीम ने पलवल जिले के निवासी अकरम और मोहम्मद के रूप में पहचाने गए दो आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उनके पास से राष्ट्रीयकृत सहित अन्य निजी बैंकों के 209 एटीएम कार्ड और एक भारत स्वाइप मशीन भी बरामद की।

जांच के दौरान पता चला कि दोनों का आपराधिक अतीत रहा है और उन्होंने 2014 से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और हरियाणा के पलवल में एटीएम कार्ड धोखाधड़ी की कई वारदातों को अंजाम दिया है। दोनों जालसाज स्वाइप मशीन के जरिए फर्जी अकाउंट में पैसे डालकर वापस पैसा निकाल कर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। आरोपी अकरम के खिलाफ उज्जैन (एमपी) में अलग-अलग थानों में इसी तरह की धोखाधड़ी के छह मामले दर्ज पाए गए।

उन्होंने कहा कि अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता का पता लगाने के लिए आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा।

फरीदाबाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी साजिद को पकड़ा

faridabad-police-haryana

फरीदाबाद: डीसीपी एनआईटी नरेंद्र कादियान के दिशा निर्देश के पर कार्यवाई  करते हुए क्राइम ब्रांच 65 व महिला थाना एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर माया की टीम ने दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम साजिद है। आरोपी के खिलाफ कल महिला थाना एनआईटी में पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था । महिला थाना एनआईटी सब इंस्पेक्टर मुकेश की टीम द्वारा आरोपी की धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच 65 की सहायता ली गई, सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी साजिद की उम्र करीब 30 वर्ष है। 

आरोपी शादीशुदा है और 3 बच्चे हैं। आरोपी वेल्डिंग का काम करता है। आरोपी ने पिडित़ को बहला-फुसलाकर  करीब 6 महीने पहले दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। लड़की के पेट में दर्द होने पर, चेक करवाया गया तब पता चला कि लड़की प्रेग्नेंट है। परिजनो के पूछने पर लड़की ने दुष्कर्म की वारदात के बारे में बताया। परिजनों द्वारा आरोपी के खिलाफ महिला थाना एनआईटी में शिकायत दी ग्ई । तत्परता से कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच और महिला थाना एनआईटी की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है आरोपी को आदालत में पेश करके जेल भेजा जाएगा ।

हरियाणा के सिरसा में चला बुलडोजर, ढहाया गया नशा तस्कर का किला

sirsa-police-haryana

चंडीगढ 28 अक्तूबर - हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश में नशे के सौदागरों पर की जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई के तहत जिला सिरसा में नशा तस्कर द्वारा अवैध रूप से पंचायती जमीन पर कब्जा कर निर्मित किए गए मकान पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। पुलिस द्वारा स्थानीय प्रशासन के सहयोग से यह कार्रवाई की गई।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा एक और जहां नशा तस्करों की धरपकड की जा रही है वहीं नशे के सौदागरों द्वारा अर्जित की गई काली कमाई व पंचायती जमीन पर किए गए अवैध कब्जों पर भी पीला पंजा चलाना शुरु कर दिया है। इसी कड़ी में आज जिला सिरसा के गांव गंगा निवासी नशा तस्कर निर्मल सिंह द्वारा अवैध रूप से पंचायती जमीन पर कब्जा कर निर्मित किए गए मकान पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज किया गया।  

नशा तस्कर निर्मल ने करीब 200 गज पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बना रखा था, जिनको स्थानीय प्रशासन के सहयोग से जेबीसी मशीन से ढहा कर आर्थिक प्रहार किया गया।

उन्होंने बताया कि उक्त नशा तस्कर के खिलाफ सदर डबवाली थाना में तीन अभियोग मादक पदार्थ अधिनियम के तहत जबकि एक अभियोग आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज है। इसके अतिरिक्त निर्मल के खिलाफ पंजाब के गिद्दड़बाहा थाने में भी एक मामला मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज है और फिलहाल वह जिला जेल सिरसा में बंद है।

भविष्य में भी नशे के काले कारोबार से अवैध सम्पत्ति बनाने वाले नशा तस्करों पर पुलिस प्रशासन का एक्शन लगातार जारी रहेगा।

काला जठेड़ी के काले साम्राज्य पर हरियाणा पुलिस ने चलाया बुलडोजर, अवैध सम्पत्ति को किया ध्वस्त

HARYANA-POLICE

चंडीगढ़, 14 अक्टूबर - हरियाणा पुलिस ने अपराधियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्तियों को गिराने के अपने अभियान को जारी रखते हुए आज सोनीपत जिले में तीन दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल कुख्यात अपराधी संदीप उर्फ काला जठेडी द्वारा अवैध वसूली कर सरकारी जमीन पर बनाई अवैध इमारतों को ध्वस्त करते हुए आर्थिक रूप से अपराधी पर कड़ा प्रहार किया।

 हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि पुलिस और नागरिक प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा इन परिसरों पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।

उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस बदमाशों और नशीले पदार्थों के तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है और पिछले कुछ दिनों में ऐसे आपराधिक तत्वों द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गई कई संपत्तियों को ध्वस्त किया गया है।

इसी कड़ी में पुलिस ने शुक्रवार को गांव जठेडी निवासी आरोपी संदीप उर्फ काला द्वारा अवैध वसूली करके कमाई दौलत से व अवैध कब्जा कर सरकारी भूमि पर खड़ी 6 दुकानों, एक सर्विस स्टेशन व एक आरओ प्लांट को गिरा दिया गया। इन परिसरों का निर्माण अवैध वसूली से अर्जित कमाई से किया गया था।

 आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास व लूट आदि के तहत विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। आरोपी अभी भी कई मामलों में जेल की सजा काट रहा है और कुछ मामले अभी भी लंबित हैं।

पुलिस द्वारा अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने वाले अपराधियों की सूची तैयार की जा रही है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

85000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया हरियाणा पुलिस का हेड कॉन्स्टेबल, अन्य दो पर मामला दर्ज

haryana-police

चंडीगढ़, 12 अक्टूबर- हरियाणा राज्य विजिलेंस ब्यूरो ने हरियाणा पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को होमगार्ड वालंटियर भर्ती करने के एवज में 85,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफतार किया है।

ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि गिरफ्तार हेड कांस्टेबल की पहचान प्रभुदयाल के रूप में हुई है। इस मामले में जिन दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उनमें होमगार्ड प्लाटून कमांडर विनोद कुमार और सेंटर कमांडर राजेश कुमार बुमरा शामिल हैं। तीनों आरोपी सिरसा जिले में तैनात हैं।

जिला सिरसा के टिकरी गांव निवासी शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी एचसी और सह-आरोपी प्रदेश के होमगार्ड विभाग में उसे होमगार्ड वालंटियर भर्ती करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे हैं।

शिकायत मिलने पर तथ्यों की जांच के बाद विजिलेंस टीम ने एक टीम गठित कर रेड करते हुए आरोपी हेड कांस्टेबल को शिकायतकर्ता से 85,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

तीनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है

अवैध शराब बेंचकर बनाई गई बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, ध्वस्त हुआ काला साम्राज्य

haryana-police

चंडीगढ़, 11 अक्टूबर - हरियाणा पुलिस द्वारा बदमाशों व नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई लगातार जारी है। पिछले कुछ दिनों में पुलिस ने विभिन्न जिलों में ऐसे आपराधिक तत्वों द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गई काफी संपत्ति ध्वस्त की है।

इसी क्रम में आज सोनीपत जिले में अवैध शराब के डेढ़ दर्जन से भी अधिक मुकदमों में शामिल आरोपी भूपेंदर द्वारा अवैध शराब के काले कारोबार से सरकारी भूमि पर बनाई गई इमारतों पर कार्रवाई करते हुए शराब तस्कर पर कड़ा प्रहार किया गया।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस पिछले काफी समय से नशा व शराब तस्करों की धर-पकड़ करके उन्हें सलाखों के पीछे भेजने के साथ-साथ अपराधियों पर आर्थिक रूप से कड़ा प्रहार भी कर रही है। आसानी से कोई भी अपराधी अपराध की दुनिया को छोड़ने के लिए तैयार नहीं होता इसीलिए पुलिस द्वारा अपराधियों पर आर्थिक प्रहार करके उनके अवैध धंधों को गहरा नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज खरखौदा में सिसाना निवासी आरोपी भूपेंदर के द्वारा अवैध शराब की तस्करी करके कमाई दौलत से व अवैध कब्जा कर सरकारी भूमि पर खड़ी दो इमारतों को ध्वस्त किया गया। आरोपी के खिलाफ मिली शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए इन इमारतों पर नगर निगम व पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में एक्साइज एक्ट के तहत मामले दर्ज हंै। आरोपी कई मामलों में जेल की सजा भी काट चुका है और कुछ मामले अभी विचाराधीन हैं। परंतु आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आता और बाहर आने के पश्चात फिर से अवैध धंधे शुरू कर देता है। पुलिस और जिला प्रशासन ने आरोपी द्वारा अवैध तरीके से बनाई गई इमारतों को ध्वस्त करके आरोपी पर आर्थिक रूप से कड़ा प्रहार किया है।  

पुलिस द्वारा अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने वाले अपराधियों की सूची तैयार की जा रही है जिनके खिलाफ कठोर कार्रवाई इसी प्रकार जारी रहेगी। 

50 लाख की फिरौती मांगने वालों को पलवल पुलिस ने फ़टाफ़ट दबोच लिया

haryana-palwal-police

हरियाणा: पलवल, दिनांक 11 अक्टूबर 2022: डीएसपी होडल सज्जन सिंह ने प्रेस वार्ता कर पलवल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी का खुलासा करते हुए बताया कि नवीन गर्ग पुत्र गौतम चंद गर्ग निवासी हसनुपर ने गत दिनांक 10 अक्टूबर 2022 को थाना हसनपुर में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी कि दिनांक 10.10.2022 को समय 04.07. पी0एम0 पर जब वह हसनपुर में अपनी किराना की दुकान फर्म कन्हैयालाल धर्म प्रकाश पर था तो उसके फोन नं० 8215671208 पर फोन नं ० 9166560758 से फोन आया जिसने अपना नाम रावत निवासी राजस्थान बतलाया और उसे व परिवार को हत्या का भय दिखाकर 50 लाख की फिरौती मांगी। शिकायत के आधार पर तुरंत ही आईपीसी के संबंधित धारा 386 आईपीसी के तहत थाना हसनपुर में अभियोग संख्या 230 दर्ज किया गया।

डीएसपी होडल ने आगे बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए राजेश दुग्गल आईपीएस पुलिस अधीक्षक पलवल के कुशल मार्गदर्शन में कार्य करते हुए होडल सीआईए प्रभारी निरीक्षक जंगशेर सिंह की टीम में तैनात सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार ने साइबर सेल प्रभारी विनोद कुमार की सहायता एवं तकनीकी संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए मामले का चंद घंटे के अंदर भंडाफोड़ कर फिरौती की इस वारदात को अंजाम देने वाले चारों आरोपियों को हसनपुर क्षेत्र से धर दबोचने में विशेष सफलता प्राप्त की।

आरोपियों की पहचान 1. कृष्ण पुत्र बिजेन्द्र निवासी माहोली थाना हसनपुर 2. राजू पुत्र तुलसी निवासी हसनपुर  3. वीरु उर्फ वीर सिंह पुत्र गंगराम निवासी माहोली थाना हसनपुर 4 जसवंत उर्फ भोंगा पुत्र करतार निवासी गांव लिखी थाना हसनपुर जिला पलवल के रूप में हुई।

आरोपियों से गहन पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कृष्ण जो बॉडरों पर टोल टैक्स पर पर्ची वगैरा का काम करता था ने राज0 - गुजरात बार्डर से एक सिम कार्ड फ़्रॉड करने की नियत से खरीदी थी,जिसे आरोपी कृष्ण ने अपने गांव के वीरु उर्फ वीरसिंह को दी थी। आरोपी वीर उर्फ वीर सिंह कस्बा हसनपुर में नाईपने/ सलून का काम करता है तथा पिडित नवीन गर्ग का इसकी दुकान पर आना जाना था जिस कारण इसके पास पिडित का मोबाईल नम्बर भी था । आरोपी वीरु उर्फ वीर सिंह ने अपने अन्य साथी राजू पुत्र तुलसी तथा जसवंत उर्फ़ भोंगा, के साथ मिलकर पैसा कमाने के लिये यह फिरोती की मांग की। अभियोग में धारा 420 आईपीसी जोड़ी गई है सभी आरोपियों को पेश अदालत कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान वारदात में प्रयुक्त मोबाइल आदि के बरामद के प्रयास किए जाएंगे।