Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

Showing posts with label Haryana-Sps-News. Show all posts

रोहतक में 28 नवंबर से होगी सेना की भर्ती, जानें क्या-क्या है जरूरी दस्तावेज?

To-make-Agniveer-there-will-be-recruitmentn-Rohtak-from-November-28-know-what-are-the-documents-required

चंडीगढ़, 13 सितंबर : रोहतक के राजीव गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में झज्जर, रोहतक, पानीपत व सोनीपत के अभ्यर्थियों के लिए आगामी 28 नवंबर से 11 दिसंबर तक सेना की भर्ती की जाएगी। सेना भर्ती कार्यालय के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अग्निवीर जीडी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन पदों के लिए आवेदन करने वालों को  एडमिट कार्ड अभ्यर्थियों दारा रजिस्टर की गयी ई मेल आईडी पर 25 अक्टूबर 2022 से भेजे जायेंगे। इस बारे अधिक जानकारी  www.joinindianarmy.nic.com  वेब साइट पर हासिल की जा सकती है ।

भर्ती में भागीदारी के लिए यह दस्तावेज होंगे अनिवार्य

प्रवक्ता ने बताया कि भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य है अन्यथा भर्ती मे भाग नहीं लेने दिया जाएगा। आवश्यक दस्तावेजों में एडमिट कार्ड, ऑरिजनल शैक्षणिक प्रमाणपत्र, ओपन स्कूल प्रमाणपत्र के साथ टीसी/एसएलसी प्रमाणपत्र जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा हस्ताक्षर किया हुआ होना चाहिए व जाति प्रमाण पत्र व मूल निवास प्रमाणपत्र, एफिडेविट (प्रारूप  www.joinindianarmy.nic.com  वेब साइट पर है), अविवाहित प्रमाण पत्र,चरित्र प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड एवं बैंक पास बुक, 20 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ शामिल है। उन्होंने कहा की उपरोक्त सभी कागजातों की 2 अतिरिक्त फोटो कॉपी लेकर आना भी अनिवार्य है।

गेमिंग कम्पनी के साथ ठगी, हरियाणा पुलिस की साइबर टीम ने बचाये 30 लाख रुपये

online froud- dgp haryana

चंडीगढ़, 17 अगस्त - हरियाणा पुलिस की राज्य अपराध शाखा ने पंचकूला स्थित एक गेमिंग कंपनी के साथ साइबर जालसाज द्वारा की गई ठगी के मामले में तेजी से प्रभावी कार्रवाई करते हुए यूजर के खाते में जमा 30 लाख रुपये को फ्रिज करने में कामयाबी हासिल की है।

इसके अतिरिक्त, साइबर टीम ने जनवरी और जुलाई, 2022 के बीच साइबर अपराधियों की रफतार पर बे्रक लगाते हुए आम जनता के करीब 11 करोड़ रुपये उनके बैंक खातों में वापस लाने में भी मदद की है।

अपर पुलिस महानिदेशक, राज्य अपराध शाखा हरियाणा, ओपी सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पंचकूला स्थित एक गेमिंग कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर ने 1930 में शिकायत दर्ज कर जानकारी दी कि एक एप्लिकेशन यूजर ने उनके साथ 35 लाख रुपये की साइबर ठगी की है। 14 अगस्त को कंपनी की खाता रिपोर्ट तैयार करते समय पता चला कि 11 अगस्त को एक यूजर के वाॅलेट में 35 लाख रुपये अनधिकृत जमा हुए हैं जिसे यूजर द्वारा 12 और 13 अगस्त को अपने वाॅलेट से अपने पर्सनल खाते में स्थानांतरित किया गया है।

जैसे ही इस ट्रांसक्शन का पता चला, शिकायतकर्ता ने यूजर से बात की, जिसने पैसे देने से इनकार कर दिया और फोन बंद कर दिया। धोखाधड़ी का पता चलने के बाद, इसकी शिकायत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर की गई। पीड़ित द्वारा 1930 पर ‘गोल्डन ऑवर्स‘ में दी गई सूचना पर साइबर टीम ने एक्शन लेते हुए तुरंत यूजर के खाते में जमा 30 लाख रुपये फ्रीज कर दिए। इस संबंध में साइबर पुलिस स्टेशन, पंचकूला में एक शिकायत दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है।

नेशनल साइबर हेल्पलाइन प्रतिदिन बचा रही लाखों रूपये

नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 की शुरुआत इसी साल जनवरी में हुई थी। इस पहल को आगे बढ़ाते हुए राज्य में कुल 29 साइबर पुलिस थाने स्थापित किए गए हैं, जिनमें साइबर अपराध के पीड़ित लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। वर्तमान में राज्य में 1930 पर प्रतिदिन 600 से अधिक कॉल प्राप्त हो रही हैं। हमारी साइबर टीम द्वारा 24 घंटे की इस हॉटलाइन पर रोजाना करीब 7 लाख रुपये बचाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि साइबर नोडल एजेंसी के रूप में कार्यरत राज्य अपराध शाखा ने 1930 पर मिली शिकायतों के बाद इस साल जुलाई तक आमजन के करीब 11 करोड़ रुपये बचाए है। इस संबंध में 459 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

राज्य अपराध शाखा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से कर रही जागरूक, करती है मजाकिया ट्वीट और पूछती है साइबर क्राइम पर सवाल

ओपी सिंह, जो स्वयं एक टेक-सैवी अधिकारी हैं और साइबर अपराधों की रोकथाम पर कड़े फैसले लेने के लिए जाने जाते हैं, ने बताया कि समय के साथ कंप्यूटर, स्मार्टफोन और इंटरनेट के उपयोग में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। हाल के दिनों में प्रौद्योगिकी के बढ़ते उपयोग ने साइबर धोखाधड़ी में भी तेजी से वृद्धि की है। साथ ही जागरूकता के अभाव में साइबर क्राइम पांव पसार रहा है।

इसे देखते हुए हमने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए जागरूकता फैलाने का निर्णय लिया है। जन जागरूकता बढ़ाने के लिए ट्विटर, फेसबुक, कू और इंस्टाग्राम पर मजेदार ट्वीट और पोस्ट किए जा रहे हैं। हम चाहते हैं कि जनता जागरूक हो और साथ ही बोरियत भी महसूस न करे। एक छात्र सोशल मीडिया से जुड़ा है और एक गृहिणी भी, हम उन्हें घर बैठे जागरूक करना चाहते हैं ताकि साइबर जालसाजों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके। इसके अलावा जागरूकता बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साइबर क्राइम से जुड़े सवाल भी पूछे जा रहे हैं।

उन्होंने लोगों से सतर्क रहते हुए किसी भी प्रकार के ऑनलाइन प्रलोभन से दूर रहने का भी आग्रह किया। साइबर क्राइम के माध्यम से यदि कोई ठगा जाता है तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर ऐसी धोखाधड़ी की सूचना दें।

लगभग 5 हजार नई पेंशन हर महीने बन रही हैं- CM खट्टर

About-5-thousand-new-pensions-are-being-made-every-month-CM-Khattar

चण्डीगढ़, 2 अगस्त - मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विज़न के अनुरूप गठित नए नागरिक संसाधन सूचना विभाग द्वारा बनाया गया आठ अंकों का परिवार पहचान पत्र प्रदेश के लोगों के लिए कारगर दस्तावेज सिद्ध हो रहा है ।  जैसे ही कोई नागरिक 60 वर्ष की आयु पूरी कर लेता है तत्काल उसका नाम अपने आप वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के लाभ पात्रों की सूची में शामिल हो जाता है। अब उसे न तो किसी दफतर के चक्कर काटने पड़ते हैं और न ही किसी के आगे फरियाद करने की जरूरत होती है।

हर महीने लगभग 5 हजार नई पेंशन बन रही हैं

मुख्यमंत्री जहां-जहां जाते हैं, वहां पर नये लाभ पात्रों को स्टेज पर बुलाकर स्वयं वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना की सूची में नाम शामिल होने का प्रमाण पत्र देते हैं और लोगों से पूछते हैं कि सरपंच, नंबरदार या किसी और के पास जाने की जरूरत तो नहीं पड़ी, तो उत्तर मिलता है, नहीं जी। 60 वर्ष की आयु होते ही परिवार पहचान पत्र से अपने आप सूची में नाम शामिल हुआ है और आपके हाथों हम आज प्रमाण पत्र ले रहे हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार हर महीने लगभग 5 हजार नई पेंशन बन रही हैं । परिवार पहचान पत्र को आधार कार्ड से भी कारगर दस्तावेज मान रहे हैं लोग। ये एक ऐसा दस्तावेज सिद्ध हुआ है जिसके माध्यम से सभी सरकारी योजनाओं/सेवाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को मिलने लगा है। इस पोर्टल पर अब तक 70 लाख से अधिक परिवारों का पंजीकरण हो चुका है जिस राज्य की 2.76 करोड़ आबादी कवर हो जाती है इनमें से लगभग 86 प्रतिशत परिवारों का डाटा सत्यापित हो चुका है। युवाओं की शिक्षा, कौशल व बेरोजगारी का डाटा भी इस पोर्टल पर डाला गया है।

मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान परिवार योजना के तहत स्व-रोजगार के लिए 28 हजार लोगों का बैंकों के माध्यम से ऋण मंजूर हुआ

 पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत को सही मायने में हरियाणा ने मूर्तरूप दिया है। इसके लिए एक नई मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान परिवार योजना लागू की गई। योजना का उ६ेश्य ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय 1 लाख रूपये से कम है, उनकी आय 1.80 लाख करना है। इसके लिए भी परिवार पहचान पत्र के डाटा का उपयोग किया गया और लगभग 3.50 लाख परिवारों की जिनकी आय 1 लाख रूपये से कम थी उन परिवारों के लिए तीन चरणों में अंत्योदय मेलों का आयोजन किया गया। जिसमें 1.50 लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया और 28 हजार लोगों का बैंकों ने स्व-रोजगार के लिए 80 हजार से  2 लाख रूपये तक का ऋण मंजूर किया जो सही मायने में अंत्योदय के मूलमंत्र को चरित्रार्थ करता है। 

ऐसे भी लाभपात्रों को भी मुख्यमंत्री स्वयं स्वीकृत ऋण का पत्र अपने हाथों से वितरित करते हैं और पूछते हैं कि इस पैसे का क्या करोगे , तो महिलाओं में से कोई ब्यूटी पार्लर, कोई मनियारी की दुकान तो कोई रेडीमेड कपड़ों की दुकान तो कोई दूध की डेयरी खोलने की बात कहता है। मुख्यमंत्री का मानना है कि अवसर मिले तो स्व-रोजगार से आगे का जीवन सुधर सकता है इतना ही नहीं मुख्यमंत्री स्वयं लोगों से लिया गया ऋण समय पर वापिस अदा करने की अपील भी करते हैं।

पलवल पुलिस ने हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, हथियार फरमा सहित डेढ़ दर्जन उपकरण किया बरामद

Palwal-police-busted-arms-manufacturing-factory-recovered-one-and-a-half-dozen-equipment-including-arms-firma

हरियाणा: पलवल, अपराध जांच शाखा सीआईए सेल होडल प्रभारी निरीक्षक जंगशेर सिंह ने बताया कि राजेश दुग्गल आईपीएस पुलिस अधीक्षक पलवल द्वारा अपराधियों एवं अवैध हथियार धारकों पर नकेल कसने के निर्देश जारी किए हुए हैं जिनके तहत दिनांक 10.07.2022 को स्टाफ में तैनात उप निरीक्षक हनीश खान के नेतृत्व में टीम ने विश्वसनीय सूत्रों की सूचना के आधार पर अवैध हथियार बरामदगी की हरियाणा में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 35 पिस्टल एवं 6 देसी कट्टा कुल 41 अवैध हथियार  तथा 11 मैगजीन सहित दो तस्करों 1. किलोर सिंह पुत्र कोत सिंह निवासी शाहपुरा थाना सेंधवा जिला बड़वानी मध्य प्रदेश 2.जाम सिंह पुत्र सुखपाल सिंह निवासी शाहपुरा थाना सेंधवा जिला बड़वानी मध्य प्रदेश को धर दबोचने विशेष सफलता प्राप्त की थी। 

कामयाबी का खुलासा राजेश दुग्गल पुलिस कप्तान पलवल द्वारा प्रेस वार्ता के माध्यम से पहले किया गया था। बरामद अवैध हथियार के स्त्रोत एवंम नेटवर्क(जाल) का पता लगाने के लिये दोनों आरोपियो को 7 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर हासिल किया गया। आगे जानकारी देते हुए प्रभारी सीआईए होडल ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान विवेचना अधिकारी सहायक उप निरीक्षक ओमप्रकाश के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर मध्य प्रदेश में स्थित उनकी अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए भट्टी एवं अवैध हथियार फरमा बनाने के उपकरण सहित डेढ़ दर्जन औजार बरामद कर उनके हथियार तस्करी के मंसूबों पर पानी फेर दिया। 

आरोपियों की फैक्ट्री से भट्टी, मैगजीन एवं पिस्टल बनाने के अलग अलग फरमा, हथोड़ा, आरी, लोहा संडासी, रेती, तूरफान छेनी, दो लोहा पाइप, मैगजीन बनाने का फरमा, चिमटा पत्ती, पिस्टल फरमा, गोल रेती, छेनी, आरी का ब्लेड, रेगमार लोहा सुंबा, बैरल का सुंबा, लोहा चद्दर, मैगजीन का स्प्रिंग, एक भट्टी व पंखा बरामद किए गए। हथियार तस्करी के इस नेटवर्क बारे आरोपियों से गहनता से पूछताछ जारी है। रिमांड अवधि उपरांत आरोपियों को पेश अदालत किया जाएगा।


करोड़ो रूपए के धोखाधड़ी में न्यायालय से पीओ घोषित किये गए आरोपियों की 14 लाख से अधिक की संपत्ति हुई कुर्क

Property-worth-Rs-14-lakh-32-thousand-984-was-attached-to-the-accused-who-were-declared-PO-from-the-court-in-a-fraud-of-crores-of-rupees

चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने पानीपत जिले में धोखाधड़ी के एक मामले में न्यायालय से पीओ घोषित किये गए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाही करते हुए आरोपियों की 14 लाख 32 हजार 984 रूपए संपत्ति कुर्क करवाई है।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया की वर्ष 2018 में सैक्टर 12 निवासी राजीव लीखा ने सेवॉय क्रिएशन्स नामक फर्म के मालिक साहिल गुगलानी निवासी माडल टाउन पानीपत व फर्म के सदस्य सतीश गुगलानी और सुशांत, इन तीनों की पत्नी के खिलाफ व्यापार में उसके व अन्य फर्मो के साथ करोड़ो रूपए की धोखाधड़ी करने बारे थाना चांदनी बाग पानीपत  में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करवाया था।

शिकायत में बताया था की आरोपी यार्न ट्रेडिंग, मैन्यूफक्चरिंग व इससे संबंधित व्यापार करते हैं। आरोपियों ने उससे व शहर में अन्य कई फर्मों से करोड़ो रूपये का कच्चा माल उधार में लेकर कबाड़ी को कम कीमत में नगद में बेच दिया। आरोपी षड़यंत्र के तहत करोड़ो रूपये की ठगी कर शहर से भाग गए है। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406,420,120बी के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई थी।

न्यायालय में पेश ना होने पर फरवरी 2020 में कोर्ट द्वारा आरोपियों को पीओ घोषित किया गया था। थाना चांदनी बाग पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ का प्रयास करने के साथ ही आरोपियों की संपत्ति की जानकारी जुटाकर मिली 14 लाख 32 हजार 984 रूपए की संपत्ति को कोर्ट से कुर्क करवाया गया।

अन्य ऐसे आरोपी जो कानूनी प्रक्रिया से बचने के लिए फरार चल रहे है, पुलिस द्वारा उनकी चल व अचल संपत्ति को कुर्क करने की कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।

स्नैचिंग व चोरी के 50 मामलों के आरोपी सरफरोज उर्फ चिल्लू को हरियाणा पुलिस ने पकड़ा

Haryana-Police-arrested-Sarfaroz-alias-Chillu-accused-of-50-cases-of-snatching-and-theft

चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने रेवाड़ी, धारूहेड़ा, गुरुग्राम और राजस्थान में स्नैचिंग और चोरी के लगभग 50 मामलों में शामिल एक आरोपी को नूंह जिले से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उसके कब्जे से एक देसी कट्टा, स्नैच किए 7 मोबाइल फोन, 55 सिम कार्ड और दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान नूंह के रानियाकी निवासी सरफरोज उर्फ चिल्लू के रूप में हुई है। वह करीब 50 स्नैचिंग और चोरी की घटनाओं में शामिल पाया गया है। 

दिनांक 08.06.2022 को सूचना प्राप्त हुई कि गिरफ्तार आरोपित अवैध हथियार एवं चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अपने खेत में मौजूद है। इसके बाद पुलिस की टीम पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने हरियाणा के रेवाड़ी, धारूहेड़ा, गुरुगाम और साथ लगते राजस्थान के इलाकों में स्नैचिंग और चोरी के करीब 50 मामलों में अपनी संलिप्तता का खुलासा किया। यह भी पता चला कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर स्नैचिंग और चोरी को वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपी से पूछताछ में चोरी और स्नैचिंग की और भी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना संबंधित पुलिस को दे दी गई है। उसे गहन पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

ADC डॉ मोहम्मद इमरान रजा ने अंत्योदय मेला के तीसरे राउंड की जानकारी

ADC-Dr-Mohammad-Imran-Raza-informed-about-the-third-round-of-Antyodaya-Mela

हरियाणा: फरीदाबाद अतिरिक्त उपायुक्त डॉक्टर मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि मुख्यमंत्री परिवार उत्थान  योजना के तहत जिला में अन्तोदय परिवार उत्थान मेलों के तीसरे चरण में जिला में योग्य व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है। इन मेलों में जिस विभाग को जो भी दायित्व मिला है उसे पूरी निष्ठा के साथ पूरा करना सुनिश्चित करके अन्तोदय परिवार उत्थान मेलों को सफल बनाने में कोई कोर-कसर न छोङे। 

एडीसी डॉक्टर मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि सरकार आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत जिला में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों का तीसरा चरण 10 जून से शुरू होगा जो 24 जून तक चलेगा। इन मेलों के लिए अलग-अलग शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में परिवारों को आमंत्रित किया जा रहा है, जिनको मेलों के माध्यम से जानकारी देकर स्वरोजगार के प्रति जागरूक किया जाएगा। एडीसी डॉक्टर मोहम्मद  इमरान रजा मुख्यमंत्री उत्थान योजना के तहत अन्तोदय परिवार उत्थान मेलों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को बेहतर क्रियान्वयन के टिप्स दे रहे थे।

मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों के जिला नोडल अधिकारी एवं एडीसी ने मेलों के आयोजन को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि तीसरे चरण के तहत मुख्यमंत्री परिवार उत्थान मेलों का आयोजन 10 जून से बल्लभगढ़ ब्लॉक से शुरू किया जाएगा। मेले में 300 पात्र लाभार्थियों को सरकार की किसी योजना के साथ जोड़कर उनकी आय बढ़ाने की कोशिश होगी। एक लाख रुपए से कम आय वाले परिवारों को तीसरे चरण के मेलों के लिए चुना गया है। मेलों के माध्यम से इन परिवारों की आय को एक लाख 80 हजार रुपए तक करने का लक्ष्य है।

यह होगा तीसरे राउंड का शेड्यूल

जिला में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत 10 जून को बल्लभगढ़ ब्लॉक के लिए, 13 जून को फरीदाबाद ब्लाक के लिए, 15 जून को तिगावं ब्लॉक  के लिए, 16 जून को  के लिए, 17  जून को फरीदाबाद शहरी व बड़खल के लिए अन्तोदय परिवार उत्थान मेलों का आयोजन किया जा रहा है।एडीसी ने बताया कि  लाभार्थी परिवार को मेलों में लाने और ले जाने के लिए बसों के जरिये परिवहन व्यवस्था भी की जाएगी। बैठक में एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल, एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त इंद्रजीत कुल्हाड़िया, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी करण कपूर सहित बैठक से जुड़े विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 की टीम ने चार शातिर चोरों को धरदबोचा

The-team-of-Faridabad-Crime-Branch-Sector-65-exposed-the-gang-that-carried out frequent thefts

फरीदाबाद-डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देशों पर कार्रवाही करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 प्रभारी सब इंस्पेक्टर ब्रह्म प्रकाश की टीम ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दा फाश करते हुए 4 आरोपियों को और गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी सतवीर उर्फ सत्ता पलवल जिले के गांव सोलाका का, आरोपी छोटे लाल उर्फ नूरका पलवल जिले के गांव बडोली का, आरोपी मोनू पलवल जिले के गांव बामनीखेड़ा का और आरोपी राजकुमार पलवल जिले के गांव लूलवाड़ी का रहने वाला है। 

आरोपियों के 11 साल से फरार चल रहे हैं आरोपी मुकेश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी छोटेलाल को चंदावली पुल से, आरोपी सतवीर को फतेहपुर गांव के भट्टा से, आरोपी राजकुमार को गांव लूलवाड़ी से और आरोपी मोनू को बस स्टैंड बल्लभगढ़ से गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर रेड कर गिरफ्तार किया है।

आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सत्यवीर ने थाना आदर्श नगर में 22 फरवरी को एक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें आरोपी से ₹3000 नगद के साथ सोने का पेंडल बरामद किया गया है। आरोपी छोटे लाल उर्फ नूरका ने थाना सदर बल्लभगढ़ के एरिया में एक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। 

आरोपी छोटेलाल और मोनू ने 19 फरवरी को थाना खेड़ी पुल के एरिया में एक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें आरोपियों से दो चांदी के सिक्के, 1 जोड़ी पायल चांदी, एक जोड़ी ईयररिंग बरामद की गई है। आरोपी छोटे लाल ने 8 अप्रैल को थाना सदर बल्लभगढ़ के एरिया में एक अन्य चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिस वारदात में आरोपी से ₹14000 नगद बरामद किए गए हैं। 

आरोपी मोनू ने एक चोरी की वारदात को थाना के गांव के क्षेत्र में 14 मई को अंजाम दिया था जिसमें आरोपी से एक सोने की चेन बरामद की गई है। आरोपी मोनू और राजकुमार ने 3 फरवरी को थाना सूरजकुंड के एरिया में एक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था जिसमें आरोपियों से सोने का मंगलसूत्र बरामद किया गया है। गिरोह के मुख्य आरोपी मुकेश को थाना कोतवाली के छोरी के मुकदमे में पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है।चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

फरीदाबाद की झील में घूमने गई युवतियों से छेड़छाड़ और वसूली करने वाले पकड़े गए

Those-who-molested-and-extorted-girls-who-went-for-a-walk-in-the-lake-of-Faridabad-were-caught


हरियाणा: फरीदाबाद DCP क्राइम नरेंद्र कादयान के द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने के दिए गए दिशा-निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 प्रभारी इंस्पेक्टर रविंदर की टीम ने डेथ वैली झील में लड़कियों से छेड़छाड़ करने के मामले में 2 आरोपियों को मेवला महाराजपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर में रहने वाले गौरव और कृष्ण के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी गौरव की मेवला महाराजपुर में दूध की डेरी है और आरोपी कृष्ण ऑटो ड्राइवर का काम करता है। दोनों आरोपियों ने, डेथ वैली झील में घूमने आए 2 लड़कियों से छेड़छाड़ व अश्लील कमेंट किए और झील में आने के नाम पर ₹5000 वसूली की थी। जिसकी शिकायत लड़कियों द्वारा थाना सूरजकुंड में दी थी। जिस पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 द्वारा मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी गौरव को 29 मई को तथा आरोपी कृष्ण को 30 मई को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी गौरव से ₹1000 बरामद किए गए हैं।पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गौरव अपने साथियों के साथ मिलकर डेथ वैली झील में बैठकर शराब पी रहा था। शिकायतकर्ता लड़कियां अपने साथियों के साथ दिल्ली से डेथ वैली झील में घूमने आई थी। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

फरीदाबाद से शुरू हो सकती है हरियाणा में बदलाव की हवा लेकिन घी पचाना सीखें प्रदेशाध्य्क्ष 

चंडीगढ़- युगों-युगों से एक कहावत चली आ रही है कि एकजुटता में बहुत बड़ी ताकत होती है। राजनीति के क्षेत्र में इस कहवत का पालन करने वाली पार्टियों के नेताओं को सफलता जल्द मिलती है और जो इस कहावत का अनादर करते हैं वो बार-बार असफल होते भी देखे गए हैं। हरियाणा कांग्रेस के बारे में लगभग दो हफ्ते पहले लिखे एक लेख में मैंने पाठकों को बताया था कि तमाम चुनावों में कांग्रेसी नेता करोड़ों रूपये खर्च करके भी हार जा रहे हैं जबकि देश और प्रदेश में सत्ता पर काबिज पार्टी के ऐसे नेता भी चुनाव जीत जा रहे हैं जिन्हे लोग जानते तक नहीं हैं। जो जनता के बीच में भी नहीं रहते। 

हरियाणा कांग्रेस कहीं न कहीं राह से भटक गई थी और जितने मुँह उतनीं बातें होती थीं। कोई हुड्डा के नाम की जाप करता था तो कोई तंवर ( पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ) तो कोई सैलजा ( तंवर के बाद प्रदेश अध्यक्ष रहीं, हाल में बदलाव हुआ ) तो कोई सुरजेवाला, कोई कुलदीप बिश्नोई, कोई अजय यादव, कोई किरण चौधरी तो कोई अन्य नेता के नाम का, लगभग 8 वर्षों से हरियाणा कांग्रेस में यही सब देखा जा रहा था लेकिन आज एक बदलाव देखा गया। फरीदाबाद में कल होने वाले विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम से पहले आज फरीदाबाद के तमाम कांग्रेसी नेता एक मंच पर दिखे। शाम को सर्किट हाउस पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आस-पास शहर के तमाम ऐसे कांग्रेसी भी दिखे जिन पर किसी और गुट के होने का ठप्पा लगा था। 

लगता है कि हरियाणा के कांग्रेसियों को समझ में आ गया है कि एकजुट रहेंगे तभी कुछ हो सकता है, चुनाव में टिकट न मिला और पार्टी के साथ जुड़े रहे और सरकार बनी तो विधायक नहीं तो चेयरमैन तो बन ही सकते हैं और अपनी ही पार्टी के नेता का विरोध करेंगे तो न वो विधायक बन पाएंगे, ना ही हमारी पार्टी की सरकार बनेगी और हम भी अगले पांच साल तक झुनझुना ही बजायेंगे। इससे तो चेयरमैन का पद ही अच्छा है और अपनी पार्टी की सरकार अच्छी है। 

शहर के एनआईटी दशहरा मैदान में लगभग 20 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। काफी ऊंचा टेंट लगाया गया है ताकि किसी को गर्मी का अहसास न हो और सैकड़ों बड़े कूलर भी लगाए जा रहे हैं। इस खास कार्यक्रम के आयोजन में बड़खल  से चुनाव लड़ चुके विजय प्रताप सिंह का खास योगदान है और फरीदाबाद के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला, उनके सुपुत्र और युवा कांग्रेस अध्यक्ष नितिन कुमार सिंगला भी खास भूमिका निभा रहे हैं। यही नहीं शहर के लगभग सभी दिग्गज कांग्रेसी एक साथ दिख रहे हैं और कार्यक्रम को सफल बनाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। 

अधिवक्ता विंग में भी जोश है, कम समय में बड़ा नाम कमा चुके एडवोकेट राजेश खटाना भी खास भूमिका निभा रहे हैं, सुप्रीम कोर्ट के वकील विकास वर्मा के साथ अभी कुछ देर पहले एडवोकेट खटाना पूर्व सीएम हुड्डा से मिलते हुए दिखे। पृथला, बल्लबगढ़, तिगांव के कांग्रेसी भी सर्किट हॉउस में दिखे। तिगांव से ललित नागर, पृथला से तेवतिया परिवार सर्किट हॉउस में दिखा। 

कल का यह कार्यक्रम कितना सफल होगा ये तो वक्त बताएगा लेकिन आज कई दिनों बाद शहर में शाम से अब तक बिजली नहीं गई, कहा जा रहा है कि पूर्व सीएम हुड्डा शहर में हैं इसलिए बिजली नहीं काटी गई क्यू कि शाम को मीडिया से  उन्होंने कहा था कि विपक्ष आपके समझ कार्यक्रम में लग रहा है बिजली का झटका मुख्य कार्यक्रम होगा। हुड्डा प्रदेश के दो बार मुख्य्मंत्री रह चुके हैं। शायद उनकी बात दूर तक पहुँच चुकी है और जनता को राहत मिली है शाम से अब तक बिजली नहीं काटी गई। फरीदाबाद के कांग्रेसी आज एकजुट दिखे, जनता का भला हुआ, ऐसे एकजुट रहे तो कांग्रेसियों का भी भला होगा और राजनीति के एक जानकार का कहना है कि 2024 में कांग्रेस फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में 9 में से कम से कम 6 सीटें जीत सकती है। 

राजनीति के एक चाणक्य का कहना है कि अब फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस का अगर कुछ बुरा होगा तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान के कारण? उदयभान के बारे में चर्चाएं हैं कि उनमे घमंड आ गया है। उदयभान घी पचाना किसी राजनीतिक डाक्टर या वैद से सीखें वरना हरियाणा कांग्रेस का हाजमा खराब कर बैठेंगे। कहाँ कौन बैठा है और कहाँ क्या बोलना है ये सब उन्हें सीखने की जरूरत है। दो दिन से उन्हें बड़े-बड़े नेता बधाई दे रहे हैं और अच्छे वाले गुलदस्ते लेकर उनके पास पहुँच रहे हैं तो वो आसमान पर न चढ़ें। एक हफ्ते पहले कहाँ थे उसे ध्यान में रखें। 

भिवानी से पांच बसें भरकर कलायत महापंचायत के लिए रवाना हुए आंगनवाड़ी वर्कर हैल्पर यूनियन

Anganwadi-Worker-Helper-Union-left-for-Kalayat-Mahapanchayat-after-filling-five-buses-from-Bhiwani

हरियाणा: भिवानी आंगनवाड़ी वर्कर हैल्पर यूनियन, सीटू, किसान सभा व संयुक्त किसान मोर्चा ने संयुक्त रूप से पांच बसें भरकर भिवानी से कलायत महापचांयत के लिए सैकड़ो की संख्या में महिला व पुरुष प्रातः रवाना हुए हैं, सिवानी, तोशाम व पुराने बस स्टेन्ड से सरकार विरोधी नारे लगाते हुए इन्होंने मांग की है कि भाजपा जजपा सरकार आंगनवाड़ी वर्करों की जायज मांगे माने अन्यथा किसान मजदूर भी उनके साथ शामिल होकर प्रेदश सरकार के विरूद्ध बड़े आन्दोलन का बिगुल बजा देंगे।

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बलबीर सिंह बजाड़, मास्टर शेर सिंह व किसान सभा के जिला कार्यकारी सचिव कामरेड ओमप्रकाश ने कहा कि आंगनवाड़ी वर्कर व हैल्पर पिछले चार महिनों से अपनी जायज मांगों के लिए शान्तिपूर्ण तरीके से आन्दोलन कर रही हैं, राज्य सरकार उनकी जायज मांगे मानने की बजाए उनका उत्पीड़न कर रही है तथा ताकत के बल पर उनको अकेली समझकर उनके आन्दोलन को कुचलना चाहती है, संयुक्त किसान मोर्चा व किसान सभा हरगिज ऐसा नही होने देंगे, क्योंकि ये बहने किसान, मजदूर व छोटे प्यापारियों की बेटी हैं, राज्य सरकार इनकी जायज मांगों पर 2018 में समझोता करके उसे लागू करने से मुकर गई है, किसान मजदूर व प्यापारी उसे मुकरने नहीं देगा तथा वर्करों के आन्दोलन को मजबूत करके राज्य सरकार के घमण्ड को तोड़ डालेगा।

उन्होंने कहा कि कलायत महापंचायत में जो भी फैसला होगा, उसे लागू करने के लिए पूरी ताकत झोकी जाएगी, इस महापंचायत में शामिल होने वालों में किसान नेता रामफल देशवाल, करतार ग्रेवाल, अनूप राठी, राजबीर बोहरा, नरेन्द्र धनाना, फूलसिंह देशवाल बलियाली, यादविरेन्द्र शर्मा, राजेश कुंगड़, महेन्द्र यादव,अजीत बाडी धनाना, कर्मचारी नेता मास्टर वजीर सिंह, सुखदेव पालवास, रतन जिंदल, नरेश शर्मा, प्रताप सिंह सिंहमार, ओमप्रकाश दलाल, महाबीर धनाना, आंगनवाड़ी नेता ईशवर व सैंकडों आंगनबाड़ी वर्कर व हैल्पर शामिल थी।

मॉर्निंग वॉक करने वालों के साथ लूट करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

The-miscreant-who-robbed-the-morning-walkers-injured-in-a-police-encounter

चंडीगढ़: उत्तरप्रदेश में बदमाशों की धर पकड़ लगातार जारी है।  कहीं एनकाउंटर तो कही चेकिंग के दौरान दबोचा जा रहा है। आपको बता दें कि आज सुबह पुलिस ने चेकिंग के दौरान थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस की मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों के साथ छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाश से हुई मुठभेड़ में लुटेरा सूरज उर्फ लल्ला पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे नॉएडा पुलिस ने गिररफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया की बदमाश के कब्जे से 02 लूटे गये मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल व अवैध हथियार बरामद हुआ। इस वक्त उत्तर प्रदेश पुलिस जबरदस्त एक्शन मोड़ में है।  उत्तर प्रदेश के इस रवैये से बड़े-बड़े बदमाश पुलिस स्टेशन आके आत्मसमर्पण कर रहे है और जो भागने की कोशिस कर रहे है उनका सीधा एनकाउंटर हो रहा है। आज नॉएडा में हुए मुठभेड़ में लुटेरा सूरज उर्फ लल्ला के पैर में गोली मार कर गिरफ्तार कर लिआ गया। बदमाश से हुई पुलिस मुठभेड़ के संबंध में एडीसीपी नोएडा द्वारा दी गई बाइट देखें। 

9.40 करोड़ रूपये की लागत से गुरुग्राम के नेहरू स्टेडियम में लगेगा नया हॉकी एस्ट्रोट्रफ

 New-Hockey-Astro-Turf-to-be-set-up-at-Gurugrams-Nehru-Stadium-at-a-cost-of-Rs-9-40-crore

चण्डीगढ: हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने बताया कि जल्द ही लगभग 9.40 करोड़ रूपये की लागत से गुरुग्राम के नेहरू स्टेडियम में नया हॉकी एस्ट्रोट्रफ लगाया जाएगा। यह कार्य वित्त वर्ष 2022-23 में पूरा कर लिया जाएगा। यह जानकारी सरदार संदीप सिंह ने आज यहां हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान एक सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए दी ।

खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री ने सदन को अवगत करवाते हुए कहा कि इसके अलावा गुरूग्राम जिले के गांव फाजिलपुर में लगभग 2.04 करोड़ रूपये की लागत से खेल स्टेडियम निर्माणाधीन है। उन्होंने बताया कि इस समय जिले में 10 प्रशिक्षक तथा 08 कनिष्ठ प्रशिक्षक है जो विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण दे रहे हैं ।

बाप CM के क्षेत्र में, बेटा PM के क्षेत्र में, भूपेंद्र ने खट्टर को करनाल में तो दीपेंद्र ने मोदी को बनारस में घेरा

नई दिल्ली-  देश की राजनीति आने वाले दिनों में करवट ले सकती है। थोड़ा समय जरूर लगेगा। जिस तरह से देश की अधिकतर जनता अब खून के आंसू रोने लगी है और खाना, पीना, चलना, बिजली, पानी, गैस सब जी का जंजाल बनने लगे हैं उसे देख लगता है कि बदलाव की बयार जरूर बहेगी भले ही इस बयार की शुरुआत राज्यों से हो। केंद्र में इस समय विपक्ष बहुत कमजोर है जिसका फायदा सत्तापक्ष को मिल रहा है और देश की जनता को भयंकर मंहगाई से जूझना पड़ रहा है और सत्ताधारी अपनी मस्ती में मस्त हैं। आज कुछ ख़ास देखने को मिला। यूपी में प्रियंका गांधी की रैली थी वो भी पीएम मोदी के लोकसभा क्षेत्र में और वहां हरियाणा के राज्य सभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद थे और रैली को सम्बोधित करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार को जमकर घेरा। 

दीपेंद्र जहाँ पीएम के क्षेत्र में दहाड़ रहे थे वहीं उनके पिता पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के गढ़ में उसी समय दहाड़ रहे थे। करनाल में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने आज  'विपक्ष आपके समक्ष' कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम में भारी भीड़ देख पूर्व सीएम हुड्डा हरियाणा सरकार पर जमकर बरसे। सीएम मनोहर लाल अपने क्षेत्र में कई बार गए लेकिन इतनी भीड़ उनके कार्यक्रमों में नहीं पहुँची। तस्वीर देखें खबर जारी है 

करनाल में पहुँची भीड़ को सम्बोधित करते हुए पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि हमें सबने कहा कि भाई दो साल हो गए हैं। अब तो बाहर निकालो और हम लोगों के हक की लड़ाई लड़ो। इसलिए अब घर से निकला हूं और यहां से शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि आपसे इजाजत लेने के बाद अब भाजपा-जजपा की सरकार से दो हाथ करेंगे। हुड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपना बयान वापस ले लिया, तो मैं उसकी चर्चा नहीं करुंगा। लेकिन आप लोगों से यह कहने नहीं आया हूं की लठ उठा लो लेकिन एक बात जरूर कहना चाहूंगा कि समय आने पर वोट से जवाब जरूर दीजिए। इससे बड़ी चोट कोई नहीं होती। लठ का दर्द तो दो दिन में ठीक हो जाएगा लेकिन वोट की चोट पांच साल रहेगी। ऐसे बयान देने वालों को पांच साल की चोट मारें। मैं आपसे यही पूछने आया हूं कि यदि आपको मंजूर हो तो पूरे हरियाणा में घूमेंगे। नवंबर के पहले सप्ताह में ऐसा ही कार्यक्रम जींद में आयोजित होगा। एक और तस्वीर खबर जारी है 

पूर्व सीएम ने कहा  अब आम जन के द्वार जाएंगे और उनकी समस्याओं को सुनकर क्षेत्रीय मुद्दों को इकट्ठा करेंगे। करनाल में बहुत से भाइयों, व्यापारियाें, कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। कांग्रेस इन समस्याओं को विधानसभा सत्र में रखेगी और सरकार को घेरेगी। हर विधानसभा क्षेत्र में ऐसा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

पूर्व CM हुडा ने कहा कि लोगों ने हमें विपक्ष की जिम्मेदारी दी है। भाजपा-जजपा की सरकार बनी पर ये गठबंधन नहीं बल्कि मौका परस्ती है। चुनाव के दौरान एक दल कहता था कि हम 75 पार करेंगे, दूसरा दल कहता था हम इन्हें यमुना पार करेंगे। विकास के लिए नहीं, खुद के विकास के लिए गठबंधन हुआ। हमने भी दो साल का समय दिया। प्रदेश 2014 में प्रति व्यक्त आय, प्रति व्यक्ति निवेश में नंबर वन था और आज बेरोजगारी में नंबर एक हो गया है। अपराध में बहुत तेजी आ रही है। किसान को एमएसपी नहीं मिल रहा। मजदूर को मजूदरी नहीं मिल रही। कर्मचारी परेशान हैं।