Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

Showing posts with label jhajjar news. Show all posts

गंगा दशहरा व भगवान परशुराम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर बहादुरगढ़ पहुंचे नवीन जयहिंद

naveen-jaihind-rohtak-haryana

जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद बीते रविवार गंगा दशहरा के अवसर पर बहादुरगढ़ पहुंचे जहा भगवान श्री परशुराम सेवादल व भगवान श्री परशुराम वायु सेना की टीम द्वारा गंगा दशहरा व भगवान परशुराम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर 22वां विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जयहिन्द ने समस्त आयोजको की पूरी टीम को बधाई दी और सभी साथियों के साथ हवन में बैठे और हवन कुंड में आहुति डाल सबके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। साथ ही भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

नवीन जयहिंद ने गंगा दशहरा की पूरे प्रदेश को बधाई दी और बताया गंगा दशहरा हमारा प्रमुख त्योहार है जो ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को मनाया जाता है। इसी दिन मां गंगा का अवतरण पृथ्वी पर हुआ था। इस दिन गंगा स्नान करने से कई तरह के पापों से मुक्ति मिलती है, मोक्ष की प्राप्ति होती है तथा जीवन में सुख-शांति का आगमन होता है।

साथ ही जयहिंद ने बताया भगवान परशुराम जी किसी एक समाज के नही है, वे सर्व समाज के भगवान है और न्याय के देवता है, साथ ही जयहिंद ने कहा की भगवान परशुराम जी का असली भगत वही है जो दूसरों की मदद के लिए लिए हमेशा सबसे आगे खड़ा हो, सिर्फ किसी की जय बोलने से वो किसी का भगत नही हो सकता।

परशुराम जन्मोत्सव का न्योता देने झज्ज़र पहुंचे नवीन जयहिंद

naveen-jaihind-rohtak-haryana

झज़्ज़र | जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद झज्ज़र वासियों को पहरावर (रोहतक) में रविवार 19 मई को मनाया जा रहा भगवान परशुराम जन्मोत्सव का  न्यौता देने ब्राह्मण धर्मशाला में पहुँचे । इस मौक़े पर जयहिंद ने कहा कि 36 बिरादरी में अगर किसी के साथ भी अन्याय हो रहा हो तो उन्हे आवाज उठानी चाहिए और हमेशा दूसरों की भलाई के लिए तैयार रहना चाहिए । ग़रीब कमजोर की लड़ाई लड़ने वाला ही परशुराम का असली चेला होता है और जो आवाज नहीं उठा सकते वह किसी भी भगवान के भक्त नहीं हो सकते ।  

जयहिंद ने कहा कि आगामी 19 मई को पहरावर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया जायेगा और उसका न्योता 36 बिरादरी का भाईचारा 36 बिरादरी को घर -घर दे कर आएगा | देश में अयोध्या में श्री राम की सबसे बड़ी मूर्ति लगाई गई हैं और  पहरावर में 121 फीट भगवान् परशुराम मंदिर मूर्ति निर्माण की नींव रखी जाएगी | 

भगवान परशुराम की मूर्ति न्याय, मान-सम्मान और स्वाभिमान की प्रतिक होगी |यमुनानगर के बहुत सारे साथियों ने समाज के हक़ की लड़ाई में सहयोग दिया था |  सामाजिक योद्धाओं (36 बिरादरी) को जिन्होंने पहरावर की जमींन के लिए संघर्ष किया उन्हे भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर सम्मानित जायेगा |

जयहिंद ने साथ ही कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से गैर -राजनीतिक और सामाजिक रहेगा | किसी भी तरह से राजनीतिक बयानबाजी इस कार्यक्रम नहीं होगी | जयहिंद ने कहा कि इस मौके पर देशी घी का भंडारा किया जायेगा और 36 बिरदारी के लोग प्रसाद ग्रहण करने पहुंचेगे | प्रदेश ही नहीं बल्कि दुसरे राज्यों से भी परशुराम भक्त इस जन्मोत्सव में हिस्सा लेने पहुंचेंगे |

साथ ही जयहिंद ने कहा कि जन्मोत्सव में लोग अपनी शासन और प्रशासन से जुड़ी समस्याओं लेकर आयेंगे । समाधान के लड़ाई वे लड़ेंगे । हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा । खाटू श्याम बाबा के आशीर्वाद से लोगों की आवाज़ उठाने का काम कर रहे है ।और आगे भी करते रहेंगे । 

पिछली साल भी सैकड़ों लोग अपनी समस्या लेकर  जन्मोत्सव में आये थे और उनकी लगभग सभी समस्याओं का समाधान करवाया था | 19 मई को पहरावर में  पूरे राज्य  से 36 बिरादरी का भाईचारा आये, अपनी समस्या साथ लाए और भगवान परशुराम का आशीर्वाद व प्रसाद ग्रहण करें ।

इस मौक़े पर इंस्पेक्टर प्रवीण कौशिक, (पंडित राज प्रधान ब्राह्मण सभा झज्जर), सत्यनारायण, धर्मवीर, बालकिशन, संत सुरेशी सहित सैंकड़ों झज्जरवासी मोजूद रहे ।

जयहिंद ने अपनी "जनता जगाओं  - नेताओं पर सवाल दागो" मुहीम को लेकर कहा कि आपके पास वोट मांगने आये नेताओं चाहे पक्ष के हो या विपक्ष के किसी का रास्ता न रोके सवाल करें बल्कि उनसे सवाल करें | उन्होंने पांच साल में बुढ़ापा पेंशन(थारा फूफा जिन्दा है), फैमिली आईडी, बेरोजगारी (बेरोजगारों की बारात), खराब सडकों की समस्या, पानी की समस्या, नशे व अपराध की समस्या सहित किन मुद्दों पर आपकी आवाज उठाई  | जब वे आपके पास आये तो उनका न तो रास्ता रोको और न ही उन पर पथराव करो, अपने मुद्दों पर उनसे सवाल पूछों | किसी और की  राजनीति के चक्कर में अपना भाईचारा खराब न करें |

जयहिंद ने वही SYL के मुद्दे पर भी नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सभी पार्टियों के नेता SYL के मुद्दे पर चुप है | syl हरियाणा का हक़ का पानी है | आज प्रदेश के हर जिले -गावं में पानी की किल्लत चल रही है |सरकारी आंकड़ों के अनुसार 70 % हरियाणावासी जहरीला पानी पी रहा है | कहि लोग गन्दा पानी पीने को मजबूर है तो कहि पीने को पानी मिल ही नहीं रहा है| 

किसानों के खेत सुख रहे है | बच्चे -बुजुर्ग और महिलाएं गन्दा पानी पीने की वजह से लाइलाज बिमारियों से ग्रस्त हो रहे है | ऐसे में नेताओं को चाहिए कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार वे जनता के हक़ की आवाज उठाये और SYL पर खुल कर बोले | सब वोटों लुटने के चक्कर में एक्टिंग कर रहे है एक्शन कोई नहीं ले रहा है |

साथ ही जयहिंद ने कहा कि वोट मांगने आए नेताओं को शहर/गांव/मोहल्ले/गली का पानी जैसा आप पानी (जहरीला/मीठा) पीते है पिलाए व उनसे दारू नहीं घी- दूध नगद दान में ले |

साथ ही जयहिंद ने अपील की कि सभी मतदाता अपना वोट जरुर डाल कर आये चाहे नोटा भी ही क्यों डाले |

झज्जर पुलिस और गौ रक्षकों को बड़ी कामयाबी

 झज्जर- झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा गश्त के दौरान गो रक्षक दल की मदद से वध के लिए एक गाड़ी में दो बैलों को ले जाते हुए दो आरोपियो को काबू किया। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक सदर झज्जर उप निरीक्षक सुंदरपाल ने बताया कि पशु क्रूरता के मामले में दो आरोपियों को काबू किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉ अर्पित जैन द्वारा अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए कड़ी निगरानी रखने के संबंध में कड़े दिशा-निर्देश किए गए थे। एसपी के दिशा निर्देशानुसार कार्यवाही करके पशु क्रूरता के मामले में दो आरोपियों को काबू किया गया। 

          उन्होंने बताया कि सचिन पुत्र जगबीर निवासी महराणा ने शिकायत देते हुए बताया कि 19/20 दिसंबर 2023 कि रात वह गुड़गांव रोड़ झज्जर गौशाला के सामने मौजुद था तभी एक मारुती की कैरी गाड़ी बादली बाईपास की तरफ से आती हुई दिखाई दी मैनें कैंटर से गाड़ी का पीछा किया और सिलानी गांव के कट से पहले गाड़ी को रुकवाया। गाड़ी चालक से मैनें पुछा की गाडी में क्या है उसने बताया कि इसमें दो गाय है। मेरे द्वारा चैक करने पर इसमें दो बैल मिले।मेरे पुछने पर ड्राईवर ने अपना नाम दिपु व उसके साथ बैठे व्यकित ने अपना नाम राजेश बताया दोनों व्यक्ति उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। 

गौ रक्षा दल की मिली सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए थाना मे तैनात उप निरीक्षक राजेश कुमार की पुलिस टीम द्वारा झज्जर गुड़गांव रोड पर बनी गौशाला पर पहुंचकर गाड़ी को चैक किया गया तो गाड़ी मे दो बैल मिले। जिस पर पुलिस टीम द्वारा गाड़ी सहित दोनों आरोपियों को मौके पर पशु क्रूरता के मामले में काबू किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दीपू व राजेश दोनों आरोपी निवासी बहता हाजीपुर हाल गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के तौर पर की गई । पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए थाना सदर झज्जर में मामला दर्ज किया गया । पशु क्रूरता के मामले में पकड़े गए दोनों आरोपियों को अदालत झज्जर में पेश किया गया । माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ऑटो पर लगाए गए यूनिक नंबर व ट्रैफिक व्यवस्था का एसपी डॉ अर्पित जैन ने लिया जायजा

JHAJJAR-POLICE-NEWS

बहादुरगढ़ - महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने तथा जिला में महिला अपराध पर अंकुश लगाने को मद्देनजर रखते हुए झज्जर पुलिस द्वारा जिला के प्रत्येक ऑटो पर यूनिक नंबर लगाए जाने का अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिला के बहादुरगढ़ व झज्जर क्षेत्र में चलने वाले अधिकतर ऑटो व ई रिक्शा पर स्थानीय यातायात पुलिस द्वारा विशेष यूनिक कोड नंबर लगाए जा चुके हैं। 

ऑटो रिक्शा पर लगाए गए यूनिक नंबर कोड को जांचने तथा ट्रैफिक व्यवस्थाओं को जांचने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय झज्जर डॉ अर्पित जैन ने बहादुरगढ़ का दौरा किया। बहादुरगढ़ शहर के विभिन्न मार्गों पर ओचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने अनेक ऑटो चालकों तथा ऑटो में सवार महिलाओं से यूनिक कोड के संबंध में बातचीत करते हुए जानकारी ली। 

इस दौरान उन्होंने अनेक ऑटो रिक्शा पर लगाए गए उनके यूनिक नंबर चैक किये। व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने थाना प्रबंधक यातायात बहादुरगढ़ को प्रत्येक ऑटो पर यूनिक नंबर लगाने व यूनिक कोड नंबर ना लगवाने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ नियम अनुसार चालान की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ऑटो में सवार महिलाओं से बातचीत करते हुए उन्हें ऑटो में लगे यूनिक नंबर के बारे में जागरुक करते हुए जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अगर कोई महिला ऑटो में यात्रा करती है तो ऑटो में लगे यूनिक नंबर की फोटो जरूर अपने फोन में खींच ले। 

यह नंबर ऑटो में तीन जगह लिखा मिलेगा, ऑटो के आगे पीछे और अंदर। यदि कोई महिला ऑटो में सफर के दौरान सुरक्षित महसूस करें तो डायल 112 पर इसकी सूचना के बाद कुछ इस समय में ही पुलिस सहायता मिल जाएगी। अगर ऑटो चालक किसी प्रकार की घटना के पश्चात भाग जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। क्योंकि प्रत्येक ऑटो का रजिस्ट्रेशन करके यूनिक कोड नंबर दिया गया है। 

रजिस्ट्रेशन नंबर से ऑटो चालक के बारे में फोटो सहित पूरी जानकारी तुरंत प्राप्त की जा सकती हैं। उपरोक्त के अलावा महिला सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए झज्जर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा स्कूल, कॉलेज व अन्य संस्थानों में जाकर छात्राओं, महिलाओं व बच्चों को जागरूक करने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इस दौरान बहादुरगढ़ में युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षित करने वाली एक संस्था की टीम ने पुलिस अधीक्षक महोदय से लघु सचिवालय बहादुरगढ़ में मुलाकात की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने निशुल्क कोचिंग की इस प्रक्रिया की सरहाना करते हुए कहा कि यह एक बहुत अच्छी पहल है। इस अवसर पर प्रशिक्षण देने वाली टीम के साथ दिल्ली पुलिस के विभिन्न पदों पर चयनित 17 यूवको के उज्जवल भविष्य की भी कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गई। 

नशा तस्करों पर झज्जर पुलिस का कड़ा प्रहार, 100 किलो 250 ग्राम नशा बरामद


बादली/झज्जर - नशा विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए झज्जर पुलिस को मादक पदार्थ गांजा की खेप के साथ दो गाड़ियों में आठ आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई है। गिरफ्त में आए नशा तस्कर गिरोह के आरोपियों के कब्जे से दो गाड़ियों सहित 100 किलो 250 ग्राम गांजा की बरामदगी हुई। पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन आईपीएस द्वारा विशेष रुप से गठित एन्टी नार्कोटिक सैल झज्जर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशे की खेप को बादली क्षेत्र से बरामद करने में सफलता हासिल की है। टीम द्वारा नशे की खेप के साथ तस्करी के आठ आरोपियों को भी गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई है। 

नशा तस्करी के अवैध धंधे में लिप्त पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से मौका पर उड़ीसा से तस्करी करके लाया गया लाखों रुपए का गांजा बरामद हुआ। एन्टी नार्कोटिक सैल की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर सतर्कता से कार्रवाई करते हुए एक क्रेटा व SX4 गाड़ी से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ गांजा की खेप के साथ आठ आरोपियों को थाना बादली के एरिया से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है। 

पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री शत्रुजीत कपूर आईपीएस के आदेशों की पालना करते हुए व रोहतक रेंज के एडीजीपी श्री के के राव के दिशा निर्देशानुसार विशेष रूप से चलाए जा रहे नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत के एंटी नारकोटिक सैल झज्जर के प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार की टीम ने उडीसा से दो गाड़ियों में छिपाकर तस्करी करके लाई गई गांजा की खेप के साथ आठ आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय झज्जर में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन ने बताया कि झज्जर पुलिस द्वारा नशा तस्करों व नशीले पदार्थों के अवैध धंधे में लिप्त दोषियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 

विशेष अभियान के तहत एंटी नार्कोटिक सैल झज्जर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करके नशा तस्करी के एक गिरोह को भारी मात्रा में नशीले पदार्थ गांजा के साथ काबू करने में सफलता प्राप्त की गई है। उन्होंने बताया कि एंटी नार्कोटिक सैल झज्जर में तैनात उप निरीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम थाना बादली क्षेत्र में खुफ़िया तौर पर तैनात थी। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक नशा तस्कर गिरोह के सदस्य भारी मात्रा में नशीला पदार्थ गांजा लिए हुए हैं। जो एक क्रेटा व sx4 गाड़ी में छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में नशीला पदार्थ गांजा को सप्लाई करने के लिए केएमपी बादली से होते हुए रोहतक की तरफ जाएंगे।

उन्होंने बताया कि थाना बादली एरिया में मुस्तैदी से तैनात नारकोटिक सैल की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तत्परता से केएमपी पहुंची। टीम द्वारा बादली के निकट कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर नाकाबंदी करके छोटे वाहनों पर निगाह रखनी शुरू की गई। टीम को एक पर क्रेटा गाड़ी व एक sx4  गाड़ी दूर से आती दिखाई दी। टीम द्वारा शक की बिनाह पर दोनों गाड़ियों को काबू किया गया। 

गाड़ियों में नशीला पदार्थ होने की सूचना पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा ड्यूटी मजिस्ट्रेट को मौका बारे सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे ड्यूटी मजिस्ट्रेट सतवीर सिंह नायब तहसीलदार बादली के समक्ष नियम अनुसार दोनों गाड़ियों की तलाशी ली तो sx4 गाड़ी में छिपाकर रखे गए 20 पैकेट मिले जो अलग-अलग कट्टों में चार-चार पैकेट डाल रखे थे। एक कट्टे का वजन 20 किलो 50 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 05 कट्टों में बरामद गांजा का वजन किया गया तो 100 किलो 250 ग्राम पाया गया। जिसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए मौका पर दोनों गाड़ियों में सवार आठ आरोपियों को काबू किया गया। 

मादक पदार्थ गांजा के साथ मौका पर पकड़े गए आरोपियों की पूछताछ में पहचान कपिल निवासी थूराना जिला हिसार, सूर्यभान निवासी खेदड जिला हिसार, सचिन व मोनू निवासी उण जिला चरखी दादरी, दिनेश निवासी बावड़ी गेट भिवानी, बलजीत व मुकेश निवासी लुहारी राधू जिला हिसार तथा दीपक निवासी जसिया जिला रोहतक के तौर पर की गई। गांजा के साथ पकड़े गये आठों आरोपियों के खिलाफ नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत कारवाही करते हुए थाना बादली में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। 

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए आठों को माननीय अदालत में पेश किया गया। जहां से चार आरोपियों बलजीत, कपिल, सूरजभान व मुकेश को पूछताछ के लिए 09 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया व अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। मामले की जांच पड़ताल की करवाई जारी है।

हरियाणा सर्कल कबड्डी महाकुंभ में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे नवीन जयहिंद

NAVEEN-JAIHIND-IN-JHAJJAR-HARYANA

झज्जर - जैसा कि आप सभी जानते है कि हर साल स्व. प्रधान चौधरी इन्द्रजीत जी की याद में कबड्ड़ी का टूर्नामेंट करवाया जाता है। इस साल भी हरियाणा के झज्जर जिले के भम्भेवा गांव में तीसरा हरियाणा सर्कल कबड्ड़ी महाकुंभ करवाया गया,साथ ही रक्तदान शिविर व आंखों की निशुल्क जांच केंद्र भी खोला गया। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने नवीन जयहिन्द वहां पहुंचे। जयहिन्द ने हरियाणा व पंजाब की महिला वर्ग की प्रत्येक खिलाड़ी को 500 रुपये देकर पुरस्कृत किया।

जयहिन्द ने एक संदेश देते हुए कहा कि खेल हमे नशे व क्राइम से दूर रखता है और खेल हमे शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। कबड्डी प्रदेश की माटी का पारंपरिक खेल हैं। इसे गांव-गांव में पुराने समय से खेला जा रहा है। इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं से हमारा भाईचारा भी मजबूत बनता हैं।

जयहिंद ने प्रतियोगिता के आयोजको का धन्यवाद करते हुए कहा की समय समय पर इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए ताकि समाज के जरूरत मंद लोगो की सहायता करने के साथ साथ आपसी भाई चारे की भावना बनी रहे रक्तदान शिविर में सैकड़ों लोगो ने रक्तदान किया और सैकड़ों लोगो की आखों की जांच पीजीआई रोहतक से आए डॉ. की टीम द्वारा  की गई।

पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ा मारने का प्रयास, SP अर्पित जैन के सख्त निर्देश, झज्जर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

 

बहादुरगढ़- झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा गहनता से जांच पड़ताल करते हुए एक आरोपी को नाका ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गाड़ी चढ़ाने के मामले में काबू किया गया। थाना सदर बहादुरगढ़ के अंतर्गत पुलिस चौकी एच एल सिटी बहादुरगढ़ के पास नाकाबंदी के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने व सरकारी कर्मचारियों पर जान से मारने की नीयत से गाड़ी से टक्कर मारने के मामले में एक आरोपी को काबू किया गया। पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन के दिशा निर्देश अनुसार उप पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी एचएल सिटी बहादुरगढ़ की टीम द्वारा गहनता से कार्रवाई करते हुए मामले में एक आरोपी को काबू किया गया।

             बहादुरगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए उप पुलिस अधीक्षक धर्मबीर सिंह ने बताया कि एचएल सिटी चौकी बहादुरगढ़ के पास पुलिस की एक टीम द्वारा नाकाबंदी के दौरान वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक लाल रंग की स्विफ्ट गाड़ी आई जिसको रुकवाने के लिए इशारा किया गया तो ड्राइवर ने जान से मारने की नीयत से गाड़ी को नाका पर तैनात पुलिस टीम पर चढ़ा दिया। गाड़ी की टक्कर से होमगार्ड एक का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। टीम इंचार्ज की शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना सदर बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। दर्ज मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन ने उपरोक्त मामले पर तत्परता एवं गहनता से कार्रवाई करने तथा दोषी को जल्द से जल्द पकड़ने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। 

उन्होंने बताया कि एसपी के दिशा निर्देश अनुसार गहनता से कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी एचएल सिटी की टीम ने उपरोक्त मामले में एक आरोपी को काबु किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान संस्कार निवासी रायबरेली उत्तर प्रदेश हाल सेक्टर 15 बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी ने उपरोक्त वारदात का खुलासा किया। पकड़े गए आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गाड़ी से टक्कर मार महिला की ह्त्या करने वाले आरोपी को झज्जर पुलिस ने दबोचा

Jhajjar-Police-Arrest-Criminal

बहादुरगढ़- गांव कुलासी में एक महिला की गाड़ी से टक्कर मारकर हत्या करने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सदर बहादुरगढ़ की पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई मामले की जानकारी देते हुए थाना सदर बहादुरगढ़ प्रबंधक निरीक्षक मनोज ने बताया कि राजकुमार पुत्र सतीश निवासी कुलासी ने शिकायत देते हुए बताया कि मैं और मेरे ताऊ का लड़का अपनी दुकान के सामने गाड़ी में बैठे हुए थे जो हमारे गांव का ही पवन अपनी गाड़ी वेगनार लेकर आया और हमसे बात करने लगा बातों ही बातों में वह हमारे साथ गाली गलौज करने लगा और हमारा आपस में लड़ाई झगड़ा हो गया। 

बीच बचाव के बाद वह गाड़ी लेकर अपने घर की तरफ चला गया और हमारा परिवार वहीं खड़ा था तभी इसी लड़ाई झगड़े की रंजिश को मन में रखते हुए पवन ने जान से मारने की नियत से मेरी ताई को सीधी गाड़ी की टक्कर मारी जिससे मेरी ताई को सिर में काफी चोट आई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना सदर बहादुरगढ़ में अपराधिक मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन के द्वारा उपरोक्त मामले में गहनता से जांच करने और दोषी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए उपरोक्त मामले में थाना सदर बहादुरगढ़ की पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को काबू किया गया पकड़ में आया आरोपी की पहचान पवन निवासी कुलासी जिला झज्जर के तौर पर की गई। 

प्राथमिक जांच में सामने आया कि आपसी लड़ाई झगड़ा की रंजिश को मन में रखते हुए इस वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद जब राजकुमार के द्वारा अपनी घायल ताई को इलाज के लिए ले जाया जा रहा था तब भी आरोपी द्वारा गाड़ी को टक्कर मारी गई। पकड़े गए आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया माननीय अदालत के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

झज्जर पुलिस को बड़ी कामयाबी



बादली । बदली निवासी एक व्यक्ति को षड्यंत्र के तहत घर से बुलाकर उसकी हत्या करने व उसके शव को खुर्दबुर्द करने की नियत से जलाने के मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए डीएसपी बहादुरगढ़ धर्मबीर सिंह के नेतृत्व में झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा दो आरोपियों को काबू करने में कामयाबी हासिल की गई है। 

मामले की जानकारी देते डीएसपी बहादुरगढ़ धर्मबीर सिंह ने बताया कि 30 अक्टूबर 2023 की रात को मुकेश अपने घर पर था। मनोज नाम का एक व्यक्ति उसे घर से बुलाकर ले गया था। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी पत्नी ने उसके पास कॉल की लेकिन मोबाइल फोन बंद था। 

काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा तो मुकेश के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक नवंबर 2023 को थाना बादली में अपराधिक मामला दर्ज किया गया था। उपरोक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉ अर्पित जैन द्वारा मामले की गहनता से जांच पड़ताल करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए उपरोक्त मामले की गहनता से छानबीन करते हुए दो आरोपियों को काबु किया गया। पकड़े गए आरोपियो ने प्राथमिक पूछताछ में उपरोक्त मामले का खुलासा किया।

उन्होंने बताया कि थाना प्रबंधक बादली उपनिरीक्षक रमेश चंद की टीम द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान संदीप उर्फ सोनू व रिंकू दोनों निवासी बादली के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनों को अदालत बहादुरगढ़ में पेश करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। 

पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ करने पर मालूम हुआ कि हत्या की नियत से उसको अपहरण करके आरो प्लांट बादली में ले जाकर मारपीट करने के बाद खेतों में ले जाकर दोनों आरोपियों ने मृतक मुकेश को गोली मारी थी।आरोपियो से वारदात में प्रयोग की गई दो गाड़ियां व दो अवैध पिस्तौल सहित 11 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनो को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से दोनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उपरोक्त मामले में स्थानीय पुलिस कार्यवाही करते हुए एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को काबु किया जा चुका है। मामले की जांच पड़ताल की कार्रवाई जारी है।

जेल में बंद कैदी की मृत्यु का आरोप ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों पर लगा

Officers-on-duty-were-accused-of-death-of-a-prisoner-in-jail

चंडीगढ़: हरियाणा के झज्जर जिला जेल में एक विचाराधीन कैदी की मौत हो गई। मृतक कृष्ण बिरोहर गांव का रहने वाला एक हत्याकांड के सिलसिले में जेल में बंद था। जेल प्रशासन ने इसे आकस्मिक मौत होने का दावा किया है, लेकिन परिजनों को आशंका है कि यह हत्या है। उन्होंने घटना के समय ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

“जेल प्रशासन के अनुसार, एक ट्रैक्टर-ट्रेलर की चपेट में आने से कृष्ण की मौत हो गई, जो परिसर में निर्माण सामग्री ले आया था। ट्रैक्टर को कृष्ण ने खुद शुरू किया था, ”डीएसपी राहुल देव ने कहा, जेल के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया जाएगा ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि न्यायिक जांच चल रही है और डॉक्टरों के एक बोर्ड द्वारा शव परीक्षण किया गया।

”कैदी मृतक कृष्ण के भाई पवन ने कहा कि उनका भाई पिछले तीन महीनों से जेल में बंद था। और पवन ने कहा कि “मुझे जेल से सुबह 11.58 बजे एक फोन आया और फोन करने वाले ने मुझे बताया कि मेरे भाई की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। मैं झज्जर के सिविल अस्पताल ले गया जहां शव रखा गया था। यह हत्या है। इसलिए, हम ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चाहते हैं

दो आधे जले हुए शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस को ऑनर किलिंग की आशंका

There-was-a-stir-in-the-area-due-to-the-discovery-of-two-half-burnt-bodies-police-feared-honor-killing

हरियाणा: झज्जर के बहादुरगढ़ क्षेत्र के तंदाहेरी-जखोदा मार्ग पर स्थित खेतों में शुक्रवार को एक पुरुष व महिला के जले शव बरामद किए गए। शवों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। झज्जर के एसपी वसीम अकरम ने कहा कि दंपति की हत्या के बाद शवों को फेंक दिया गया और जला दिया गया होगा।

ऑनर किलिंग की आशंका को ध्यान में रखते हुए भी छानबीन की जा रही है। पुलिस टांडाहेड़ी के ग्रामीणों से पूछा की  कि घटनास्थल पर खड़े सरकंडों में आग कब लगी थी। घटनास्थल से महिला की चप्पलें और गले का एक लॉकेट मिला है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया गया।

सड़क हादसे में हुई हरियाणा पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत

Painful-death-Haryana-Police-jawan-road-accident

नई दिल्ली: हरियाणा के झज्जर जिले के कुलाना मोड़ पर देर शाम हरियाणा पुलिस के जवान की सड़क  कयके पर मौत हो गयी।  बताया जा रहा है की SPO सुनील कुमार निवासी सुभाना गाँव के निवासी थे जो की हरियाणा पुलिस में सिपाही पद पर कार्यरत थे।

हर रोज की तरह सुनील कुमार ड्यूटी ख़त्म कर के अपने घर के लिए बाइक से रवाना हुए जैसे से कुलाना मोड़ पर पहुंचे किसी अज्ञात वाहन टक्कर मार दिया।  जिससे सिपाही सुनील कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को पोस्टमार्डम के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल में भेज दिया और टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।