Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

Showing posts with label Rohtak-Haryana-News. Show all posts

ब्रह्मचर्य जीवन अपना कर ही हनुमान जी जैसा भक्त बन सकते हैं - जयहिंद

NAVEEN-JAIHIND-ROHTAK-HARYANA

जयहिंद सेना प्रमुख डॉ नवीन जयहिंद मंगलवार को हनुमान जयंती के अवसर पर रोहतक में  अलग -अलग जगह आयोजित समारोह में शिरकत की | इस मौके पर नवीन जयहिंद और उनके साथियों ने हनुमान जी का आशीर्वाद लिया और प्रसाद गृहण किया | नवीन जयहिंद ने हिसार बाईपास चौक मार्किट एसोसिएशन,रूपया चौक, गांव सांपला,मोखरा गावं, सुनारियां गाँव  सहित कई गावों में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत  की |

जयहिंद ने बजरंग बलि जी से प्रदेश की जनता की खुशहाली और समृद्धि की कामना के लिए आशीर्वाद माँगा | साथ ही कामना की जैसा धैर्य और शक्ति हनुमान जी में है उनके कुछ अंश प्रदेश के युवाओं में भी हो ताकि वे नशे और अपराध से बचे रहे | 

जैसा अनुशासित जीवन और भगवान श्री राम के प्रति बजरंग बलि जी की निष्ठा से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने जीवन में अनुसरण करना चाहिए | ब्रह्मचर्य  जीवन को अपना कर ही हनुमान जी जैसी भक्ति कर सकते है | हनुमान जी की कृपा दृष्टि सदैव प्रदेश की जनता पर रहे और प्रदेश फलता -फूलता रहे |

नवीन जयहिंद ने इस मौके पर मौजूद बुजुर्गों से भी आशीर्वाद लिया और बच्चों में भी नवीन जयहिंद को देख कर काफी उत्साह दिखा | बच्चों ने जयहिंद के साथ फोटो खिंचवाने शुरू कर दिया | बुजुर्गों ने भी नवीन जयहिंद को पगड़ी पहना सम्मानित किया |

इस में बॉक्स --

इस मौके पर नवीन जयहिंद ने मौजद सभी भक्तो को रविवार 19 मई को पहरावर में आयोजित 121 फीट भगवान परशुराम  मंदिर मूर्ति निर्माण और परशुराम जन्मोत्सव का न्योता दिया | इस दिन पहरावर में 36 बिरादरी के भाईचारे के साथ भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया जायेगा और देशी घी के भंडारे का आयोजन किया जायेगा |

मंत्री देवेंद्र बबली को भिजवाया जाए आगरा के पागलखाने,, नवीन जयहिंद


पंचकूला। हरियाणा में ई-टेंडरिंग के विरोध में चंडीगढ़ कूच करने जा रहे सरपंचों को जनवीं जयहिंद ने  भी समर्थन दिया।   सरपंचो के समर्थन में  नवीन  जयहिंद भी  पंचकूला पहुंचे झा पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स पर सरपंच चढ़ गए। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए हल्के बल का प्रयोग भी किया। जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारी सरपंचों के बीच धक्का मुक्की भी हुई। प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल रही । 

नवीन जयहिंद के साथ सरपंचो  सीएम आवास घेराव के लिए पहुंचे थे लेकिन पंचकूला में ही पुलिस ने बारिकटिंग्स लगा कर सरपंचो को रोक लिया  हलकी  झड़प के  बाद पुलिस ने  सरपंचो पर लाठी चार्ज कर दिया। पुलिस के द्वारा पंचकूला-चंडीगढ़ बॉर्डर पर रोके जाने के बाद सरपंच धरने पर बैठ गए । प्रदर्शनकारी सरपंचों ने कहा है कि अब यह पक्का धरना तभी उठेगा जब उनकी सभी मांगे मान ली जाएंगी।

उन्होंने ई-टेंडरिंग पर सरकार के रवैये को लेकर मुख्यमंत्री की हठधर्मिता को जिम्मेदार ठहराया।हजारों की संख्या में लोग पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित शालिग्राम ग्राउंड में एकत्र हुए जहां से नवीन जयहिंद के साथ  दोपहर बाद सभी पैदल मार्च करते हुए CM आवास चंडीगढ़ की तरफ बढ़े। हालांकि चंडीगढ़-पंचकूला बॉर्डर हाउसिंग बोर्ड से थोड़ा पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया।


सरपंचो के  समर्थन में पंचकूला पहुंचे नवीन जयहिंद ने  कहा की पंचायत  मंत्री देवेंदर सिंह  बबली को पागल खाने  भिजवाना  चाहिए।   सरकार के  मंत्री अपने सरपंचो की बात सरकार तक नहीं  पहुंचा  पा रहे है। 

जयहिंद ने  कहा की सरपंच गाँव का  मुख्यमंत्री होता है और जब उनके पास  बजट ही नहीं होगफा तो वो गाँव का  विकास  किस तरह से  करेंगे। जयहिंद ने कहा की जन नायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला भी हरियाणा के पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली को पागल कह चुके है  इसलिए उन्हें  पागलखाने भिजवाया जाए।

बातचीत से नही बनी बात ,पुलिस ने फिर किया लाठीचार्ज , जयहिंद ने सरपंचो को पहुंचाया अस्पताल 

पुलिस द्वारा लाठिया भांजने के बाद सरपंच धरने पर बैठ गए  जिसके बाद सरकार से वार्ता का दौर शुरू हुआ लेकिन वार्ता के दौरान बात नही बन पाई जिसके बाद एक बार फिर से पुलिस ने सरपंचो पर लाठीचार्ज किया। इस दौरान लगभग 30 से 50 सरपंचो को गम्भीर चोटे आयी । पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया । एक सरपंच को गंभीर चोट आयी जिसे नवीन जयहिंद तुरन्त अस्पताल लेकर पहुंचे।

दुष्यंत चौटाला ने की बड़ी घोषणा, राशन कॉर्ड बनाने में लगने वाली फीस खत्म की जाएगी

deputy-cm-dushyant-chautala-haryana

चंडीगढ़ , 21 दिसंबर - हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार जल्द डिजिटलाइजेशन के क्षेत्र में एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। प्रदेश सरकार लाभार्थियों को चार रंगों के अलग-अलग राशन कार्डों से मुक्ति दिलाएगी। प्रदेश सरकार ने परिवार पहचान पत्र के वेरिफिकेशन के जरिए राशन कार्ड बनाने का निर्णय लिया है। राशन कार्ड बनाने में लगने वाली 20 रुपए फीस को भी समाप्त किया जाएगा।


यह जानकारी उपमुख्यमंत्री ने आज रोहतक में पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि एक लाख 80 हजार रुपए की सालाना आय से नीचे के परिवारों को परिवार पहचान पत्र के माध्यम से ऑटोमेटिक बीपीएल श्रेणी के लाभार्थी बनाए जाएंगे और आधार कार्ड के वेरिफिकेशन से लाभार्थी को राशन की सुविधा मिलेगी।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर प्रदेश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल का सीधा खातों में भुगतान, आयुष्मान कार्ड सुविधा और अब राशन कार्डों का डिजिटलाइजेशन होने से आमजन की सुविधाएं और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि जनहित में ऐसे कार्यों से जननायक चौ. देवीलाल की विचारधारा को ताकत मिली है।

जनता के हक के लिए जेल गए जयहिंद ने दी CM खट्टर को चेतावनी

Naveen-jai-hind

रोहतक।  बुधवार को रोहतक पीजीआई में चल रही नर्सिंग काउंसलिंग में बीच  बचाव करने पहुंचे नवीन  जयहिंद के खिलाफ  विभिन्न धाराओं में  मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने 15 दिसंबर को  उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जयहिंद ने गिरफ्तारी से  ठीक पहले मीडिया से  बात की जहां उन्होंने  बताया की वो हमेशा प्रदेश के लोगो के हक़ की आवाज को  उठाते  रहेंगे  चाहे ये सर्कार उनकी आवाज  दबाने के  लिए उनपर कितने ही मुकदमे क्यों न  दर्ज करवा दे।  जयहिंद ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया की प्रशासन और सरकार ने ये अफवाह फैलाई है  की नवीन जयहिंद फरार है  जबकि उनका फ़ोन खो जाने के कारण वो किसी से संपर्क नहीं कर पाए और पीजीआई में हुए हंगामे के  बाद से  ही वो अपने निवास स्थान पर थे , उन्होंने कहा की वो कोई चोर , डाकू या  भगोड़े नहीं है जो इन छोटे मोठे मुकदमो से  डर कर भाग जाए बल्कि  सरकार उनपर चाहे कितने मुकदमे दर्ज करा ले  प्रदेश के युवाओ को रोजगार दिलाने के  लिए वो ये लड़ाई आगे भी जारी रखेंगे। जयहिंद ने मुख्यमंत्री को चेतावनी देते हुए कहा है की अगर मुख्यमंत्री वाकेहि प्रदेश के युवाओ के भविष्य की चिंता करते है तो वह अपने कार्यकाल में हुई सभी सरकारी भर्तियों की जांच कराये। जयहिंद ने बताया की चाहे हुड्डा सरकार रही हो या खट्टर सरकार उनपर अबतक दर्जनों मुकदमे दर्ज कराये गए है  लेकिन वो इन मुकदमो से  न कभी डरे थे और न डरेंगे।  बल्कि वो आगे भी प्रदेश के युवाओ के हितो की लड़ाई लड़ेंगे।

सरकार करा ले मुकदमे दर्ज लेकिन नहीं रुकेगी ये लड़ाई 

जयहिंद ने सरकार और मुख्यमंत्री मनोहर लाल  खट्टर को चेतावनी देते हुए कहा की  ये सरकार चाहे कितने भी  मुकदमे जयहिंद और उनके साथियो पर दर्ज करा ले  , लेकिन जनता और युवाओ के  हितो की  लड़ाई वो आगे भी लड़ते रहेंगे।  जयहिंद युवाओ को  उनका हक़ दिलाने के लिए आज भी जेल गए है और आगरा आगे भी ऐसी नौबत अति है  तो वो जेल जाने के  लिए  तैयार है।   

प्रदेश के युवाओ का हक़ उन्हें दिला कर रहेंगे- जयहिंद  

जयहिंद ने  कहा की प्रदेश के युवा बेरोजगार सडको पर खड़े है उन्हें कॉउंसलिंग से धक्के निकल कर बाहर फेंका जा रहा है और  अन्य प्रदेशो के बच्चो को हरियाणा की सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता दी जा रही है। लेकिन  अब  ऐसा नहीं चलेगा  हरियाणा की सरकारी नौकरियों पर पहला हक़ प्रदेश के युवाओ का  है और उन्हें ये हक़ हम दिला कर रखेंगे।  

जेल से  निकलते ही जायेंगे चंडीगढ़ 

जयहिंद ने ये शपथ ली है की इस प्रदेश के  भविष्य प्रदेश के युवाओ को उनका हक़ दिलाने के  लिए वो जेल से  निकलते ही घर आने की बजाये  मुख्यमंत्री से  मिलने के लिए चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। जयहिंद ने  कहा की मुख्यमंत्री कहते है की अगर किसी को कोई समस्या है  तो मुझसे मिलने आये  आज उनके प्रदेश के युवा ही सबसे ज्यादा परेशान है  और उन्हें उनका हक़ दिलाने के लिए वो मुख्यमंत्री से जरूर मिलने जायेंगे। 

हमारी लड़ाई रजिस्ट्रार के साथ नही सरकार के साथ है - नवीन जयहिन्द

जयहिंद ने बताया की युवाओ के हक़ की ये लड़ाई रजिस्ट्रार से नहीं है बल्कि उस सरकार से है जो युवाओ के  भविष्य को अधर में लटकाने का काम कर रही है।  सरकार जबतक प्रदेश के युवाओ के भविष्य को सुनिश्चित नहीं करती और जब तक प्रदेश की सरकारी नौकरियों में बाहरी प्रदेश क लोगो की भर्ती को बंद नहीं करती हमारी ये लड़ाई नहीं रुकेगी 

अमित और  सविता ने फ़ोन कर बताया था , डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में चल रही धान्द्ली

रोहतक के पीजीआई में नर्सिंग भर्ती को लेकर  चल रहे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की काउंसलिंग से बुधवार को सविता दहिया  और  अमित ने नवीन जयहिंद को फ़ोन कर  के पीजीआई में चल रही अनियमितताओं के बारे में बताते हुए उनसे मांग की के वो पीजीआई पहुंच कर उनके हक़ की बात कौंसिल से करे।  और जब नवीन जयहिंद वह पहुंचे तो बीच बचाव में उनसे भी हाथापाई की गयी।

नवीन के साथ सोनू मालिक (मोखरा) ने भी दी गिरफ्तारी  

नवीन जयहिंद की गिरफ्तारी के बाद मोखरा निवासी सोनू मलिक ने भी गिरफ्तारी दे दी , सोनू खुद पीजीआई थाने  पहुंचे और सरेंडर कर दिया।  पीजीआई थाने में  नवीन जयहिंद के खिलाफ दर्ज नामजद FIR में उनके 10-12 साथियों पर भी  आरोप लगा है।  जिसके बाद सोनू मालिक ने खुद अपनी गिरफ्तारी दी।

देश के लिए मरने व मैडल लाने में नंबर 1 हरियाणा - नवीन जयहिंद

naveen-jaihind-rohtak-haryana

हरियाणा: रोहतक : बीते मंगलवार 1 नवंबर डॉ नवीन जयहिंद ने फेसबुक पर लाइव आकर हरियाणा दिवस कि  बधाई देते हुए कहा कि हरियाणवी होने पर गर्व होना चाहिए। हरियाणा धरती पर स्वर्ग हैं, यहां दूध दही का खाना, हुक्के का पीना, भाईचारे का एक साथ बैठना। हरियाणवियों जैसा हशोड और मखौल सारी दुनिया में कही नही हैं। हरियाणवी बोली एक नंबर की हैं और अगर किसी को हरियाणवी बोलते हुए शर्म आती हैं तो उसे जय हरियाणा नही कहना चाहिए, हरियाणा के राजनेताओं को भी हरियाणवी बोलनी चाहिए। स्वस्थ ठीक रखने के लिए मखौल के लिए तो हरियाणवी बोलनी ही चाहिए।

वही नवीन जयहिंद ने हरियाणा का परिचय देते हुए कहा कि देश के लिए मेडल लाने में हरियाणा का सबसे ऊपर नाम हैं और देश की रक्षा में हरियाणवी शहादत के लिए हमेशा आगे रहते हैं।  कृष्ण भगवान ने गीता का ज्ञान कुरुक्षेत्र हरियाणा में ही दिया। मराठाओं ने दक्षिण से यहां आकर लड़ाई लड़ी, पानीपत की लड़ाईयां यहां लड़ी गई। हरियाणा और हरियाणवी की पहचान सभी जगह हैं। नीरज चोपड़ा का हरियाणवी बोलना गर्व की बात हैं। आज देश ही नहीं विदेशों में हरियाणवी रहते और हरियाणवी बोलते हैं ये गर्व की बात हैं। और अगर कोई हरियाणवी बोलने को गवार समझता हैं तो हम गवार होने पर गर्व हैं।हर किसी को अपनी जाति, धर्म, जिले, राज्य पर गर्व होना चाहिए। जितने चाहते भाषाएं सिख लो अच्छी बात हैं और अपनी को मत भूलो।

नवीन जयहिंद ने हरियाणा का इतिहास बताते हुए कहा कि सूर्य कवि दादा लखमीचंद और जाट मेहरसिंह का सब जानते है। हरियाणा की अपनी संस्कृति, लोक गीत, रागनी, पहनावा, परंपरा, सभ्यता बहुत सम्मनीय हैं।

नवीन जयहिंद ने कहा कि सभी को हरियाणा दिवस पर देखना चाहिए की उन्होंने हरियाणा के लिए क्या किया। सामाजिक और राजनीतिक लोगों को तो दिवस पर अपने कामों के बारे में बताना ही चाहिए। 

वही नवीन जयहिंद ने प्रचार प्रसार करने वालों को थल और वायु सेना बताते हुए कहा कि जो फेसबुक ट्विटर से प्रचार प्रसार करते हैं वो वायुसेना हैं और जो थल पर जाकर प्रचार प्रसार करते हैं वो थलसेना हैं। वही नवीन जयहिंद ने कहा कि मैं सामाजिक आदमी हूं, हो सकता हैं मैं किसी के सुख में शामिल न हो पाऊ लेकिन दुख के समय में बेशक रात को 12 बजे बुला लेना।

साथ ही नवीन जयहिंद ने कहा कि हरियाणा को नशे का सबसे बड़ा खतरा हैं इसके लिए सभी को ध्यान देना होगा। उड़ते पंजाब जैसे उड़ता हरियाणा ना बन जाएं। वही गुजरात हादसे पर भी नवीन जयहिंद ने शोक व्यक्त किया। कहा की ये सब सरकार और प्रशासन की ही गलतियों के कारण होता हैं।

वही सरपंच, जिला परिषद के चुनाव पर नवीन जयहिंद ने कहा कि सभी उम्मीदवारों से ये अपील करता हूं कि किसी भी राजनैतिक पार्टी या नेता की बातों में आए बिना, भाईचारे की भावना के साथ चुनाव लडे, हार जीत चलती रहती हैं। और हरियाणा दिवस पर उन सभी लोगों का आभार व्यक्त करता हूं उन्हें बधाई देता हूं जिन्होंने सर्व सहमति के साथ चुनाव किए और चुने गए हैं। सरकार के कारण पहले ही चुनाव इतने देर से हुई हैं ये सरकार पहले ही आर्थिक रूप से प्रभावित कर चुकी हैं।

बॉक्स

जयहिंद हाज़िर हैं सरकार।

1 नवंबर 2021 को अखबार में एक खबर छपी थी की नवीन जयहिंद हाजिर हो और आज भी एक नवंबर हैं इस बीच हमने लोगों के साथ मिलकर समाज के लिए काम किए हैं जिनमे बेरोजगारों के लिए विधानसभा का घेराव, सूटकेस कार्यक्रम, भ्रष्टाचार के खिलाफ़ आवाज, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ ट्रैक्टर मार्च, धरने पर बैठे एक्सटेंशन लेक्चरर का समर्थन, झोटा बुग्गी से भ्रष्टाचार के विरोध उपले और रूपये फेकना, सोटा लेकर खिलाड़ियों को कोटा दिलाना, पैरालंपिक खिलाड़ियों की आवाज उठाना, मानेसर 1810 एकड़ जमीन मामला, पहरावर में फरसा और बुल्डोजर लेकर जमीन पर कब्जा, दलित पत्रकार के लिए रामदेव का विरोध, रोहनात में दलित के धरने पर मरने के समर्थन में, जुलाना में दलित लड़के का पुलिस हिरासत में मरने के समर्थन में, अग्निपथ योजना के विरोध में, बुजुर्गों, विकलांगों,विधवाओं की पेंशन, किसानों की आवाज, जनता दरबार, रावण दरबार,आदमपुर में पुरानी पेंशन बहाल करो को लेकर, सिंहपुरा के दलितों के घरों के बचारो के लिए सरकार का विरोध जैसे अनेकों कार्यक्रम किए। एक साल में सरकार को इतनी हाजरी दे दी हैं अगर ये भी कम हुई तो और भी दे देंगे।

रोहतक में 'जन संवाद कार्यक्रम' के दौरान CM खट्टर ने बुजुर्ग महिला को दिए 2500 रुपये

During-the-'Jan-Samvad-Program'-in-Rohtak,-CM-Khattar-gave-2500-rupees-to-an-elderly-woman

चंडीगढ़, 15 सितंबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि प्रदेशभर में जिन भी बुजुर्गों की पेंशन परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) की वेरिफिकेशन की वजह से कटी है, उस पेंशन को तत्काल ठीक करके बहाल किया जाए। गुरुवार को रोहतक के जिला विकास भवन में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने एक बुजुर्ग महिला को अपनी जेब से 2500 रुपये दिए और अधिकारियों को तत्काल उनकी पेंशन शुरू करने के आदेश दिए।

रोहतक दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने जन संवाद कार्यक्रम में आम जन की समस्याएं सुनी। इस दौरान बुजुर्गों की पेंशन कटने से जुड़ा मामला सामने आया। एक बुजुर्ग महिला की विधवा पेंशन कट जाने की समस्या मुख्यमंत्री ने सुनी। उन्होंने सर्वप्रथम अधिकारियों से इसका कारण जाना और फिर पेंशन बहाली के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने महिला से बातचीत की और अपनी जेब से 2500 रुपये पेंशन के दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रोहतक में 160 लोगों की पेंशन कटी थी। इनमें से 70 की पेंशन दोबारा शुरू हो गई है, वहीं बाकि लोगों की पेंशन शाम तक शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रदेशभर के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। तत्काल प्रभाव से लोगों की पेंशन बहाली की जाएगी और पिछली पेंशन की अदायगी भी की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ व सुविधा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी वजह से परिवार पहचान पत्र की शुरूआत की गई है। आज पीपीपी के माध्यम से सीधे सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति के पास पहुंच रहा है।

मास्टरमाइंड के साथ दबोचा गया बड़ा ATM जालसाज गिरोह, तीन राज्यों को थी तलाश

Big-ATM-fraudster-gang-caught-with-mastermind-three-states-were-on-the-lookout

चंडीगढ़, स्टेट क्राइम ब्रांच,  हरियाणा पुलिस  की एटीएम फ्रॉड इन्वेस्टीगेशन सेल ने अलग अलग दो अनट्रेस मुकदमों में आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों मुकदमों में कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और कोर्ट से रिमांड हासिल कर पूछताछ की जा रही है। स्टेट क्राइम ब्रांच, हरियाणा, प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया की एंटी फ्रॉड इन्वेस्टीगेशन सेल यमुनानगर ने एटीएम फ्रॉड के मास्टरमाइंड जयवीर सिंह को बुधवार शाम गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर तीन अलग अलग राज्यों में 16 केस दर्ज है। इसके अलावा एंटी फ्रॉड इन्वेस्टीगेशन सेल रोहतक ने एटीएम फ्रॉड में लिप्त दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।दोनों आरोपी पहले ही अन्य केस में जेल में बंद थे , और ज़मानत पर बाहर आये हुए थे।  

एक आरोपी आरोपी पर दर्ज है 3 राज्यों में केस, दूसरे मुकदमे में किए दो आरोपी रोहतक से गिरफ्तार : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित दहिया, हपुसे

नोडल अफसर अमित दहिया , हपुसे ने बताया की एंटी फ्रॉड इन्वेस्टीगेशन सेल यमुनानगर ने  दिल्ली निवासी आरोपी जयवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। जनवरी माह में शिकायतकर्ता रणवीर सिंह निवासी गाँधी नगर ने जिला पुलिस यमुनानगर को शिकायत दी थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका एटीएम बदल दिया। जब वह घर आया तो पता चला कि उसके खाते से अनधिकृत ट्रांसक्शन से करीबन 90 हज़ार रूपए निकाल लिए है।  जिला पुलिस द्वारा यह केस अनट्रेस कर दिया गया था।  यह केस राज्य अपराध शाखा, हरियाणा में स्थापित एटीएम फ्रॉड इन्वेस्टीगेशन सेल को सौंपा गया जिन्होंने फोटो और वीडियो के आधार दोबारा से तफ्तीश करते हुए आरोपी जयवीर सिंह को सुल्तानपुरी दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपी पर करीबन 16 मुकदमे अलग अलग राज्यों में दर्ज है।  इसमें  नौ केस गाजिय़ाबाद (उत्तर प्रदेश), दो दिल्ली, दो अम्बाला  व  एक-एक केस करनाल, कैथल और यमुनानगर में दर्ज है। दौरान तफ्तीश आरोपी के पास से 17 एटीएम कार्ड बरामद किये गए है। इस केस की तफ्तीश, उप निरीक्षक परमवीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक राजकुमार व नरेंदर द्वारा की गयी है।

जयवीर सिंह जगह बदल बदल करता था अपराध, गाजिय़ाबाद और दिल्ली, तो कभी अम्बाला, कैथल और यमुनानगर जिलों में की धोखाधड़ी

दिल्ली निवासी एटीएम फ्रॉड का मास्टर माइंड जयवीर सिंह, मुलत हिसार का रहने वाला है लेकिन वर्तमान में सुल्तानपुरी, दिल्ली में रह रहा था।  अपराध करने के लिए आरोपी अलग अलग स्थान ढूंढता था और हर बार अपराध करने के बाद अपनी जगह बदल लेता था ताकि स्थानीय पुलिस से बच सके । आरोपी हर बैंक के एटीएम कार्ड अपनी जेब में रखता था ताकि जिस भी बैंक का एटीएम हो , उसी अनुसार अपने अपराध को अंजाम दे सके। पुलिस की पकड़ से बचने के लिए किसी भी एक जगह वह ज़्यादा समय तक नहीं रुकता था।

रोहतक में 2 आरोपी गिरफ्तार, साल भर पहले किया था 3.43 लाख का एटीएम कार्ड फ्रॉड  

स्टेट क्राइम ब्रांच, हरियाणा, प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया अन्य मुकदमे में एंटी फ्रॉड इन्वेस्टीगेशन सेल रोहतक ने दो आरोपियों कमल, निवासी जेपी कॉलोनी, रोहतक और सुमित निवासी खोखराकोट, रोहतक को एटीएम फ्रॉड में गिरफ्तार किया है। शिकायतकत्र्ता अजित निवासी बहराण जिला झज्जर ने जिला पुलिस को शिकायत दी थी की 25 जुलाई 2021 को अपने बेटे को एटीएम कार्ड दिया था। आरोपियों ने धोखे से बेटे के पास से एटीएम कार्ड बदल दिया और उस कार्ड से करीबन 3  लाख 43 हज़ार रूपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया। जिला पुलिस द्वारा यह केस अनट्रेस कर दिया गया था। इस केस की दोबारा तफ्तीश करते हुए एंटी फ्रॉड इन्वेस्टीगेशन सेल रोहतक ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर रोहतक में दोनों आरोपियों को धर दबोचा। दोनों आरोपी कमल और सुमित पहले ही अन्य केसों में सजायफ्ता है और इस वक़्त ज़मानत पर बाहर आये हुए थे। दोनों आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है और तफ्तीश की जा रही है। इस टीम में अनुसन्धान अधिकारी उप निरीक्षक बलबीर सिंह के अलावा सहायक उपनिरीक्षक संजय व मुख्य सिपाही रवि रहे।

एटीएम मशीन में बरतें सावधानी, बिना गार्ड वाली एटीएम मशीन को बनाते है निशाना : ओ.पी. सिंह, आईपीएस , अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक

जैसा कि विदित है, प्रदेश में एटीएम फ्रॉड के अनट्रेस मुकदमों पर स्टेट क्राइम ब्रांच, हरियाणा की एटीएम फ्रॉड इन्वेस्टीगेशन सेल ने काम करना शुरू किया है। सभी अनछुए पहलुओं पर अनुसंधान टीम काम करती है की कहीं कोई सबूत छूट तो नहीं गया है। इन्वेस्टीगेशन पर ध्यान दिया जाए और मेहनत की जाये तो अपराध करने वालों को सलाखों के पीछे पहुँचाया जा सकता है। ऐसे आरोपी अक्सर बच्चे , बूढ़े या महिला को अधिकतर अपना शिकार बनाते है। लोगों की एटीएम की जानकारी कम होने का फायदा उठाते है और मौका देखते ही मदद का बहाना कर कार्ड बदल देते है।  इसी दौरान वो एटीएम पासवर्ड भी जान लेते है। इस बात का ध्यान रखना चाहिए की जब भी एटीएम मशीन पर लेन देन करें तो आपके आस पास कोई नहीं हो।  इसके अलावा ऐसी आपराधिक गतिविधियां अक्सर शहर के बाहर वाली एटीएम मशीन या बिना गार्ड वाली एटीएम मशीन पर होती है। इस बात का ख्याल रखें की जब भी एटीएम पर अपना पिन डाले तो अपने हाथ से कीपैड को ढक लें। थोड़ा सा ध्यान रखने से आप अपने साथ होने वाले इस फ्रॉड से बच सकते है।

16 वर्ष बाद पुलिस के हाँथ लगे चौहरा मर्डर करने वाले तीन सगे भाई, उम्र हो गई है 70 से 75 साल

After-16-years-the-three-real-brothers-who-committed-a-four-sided-murder-at-the-hands-of-the-police-the-age-is-70-to-75-years

हरियाणा के रोहतक में हुए 16 वर्ष पुराने चौहरा  हत्याकांड में पुलिस को अब जा कर कामयाबी हाँथ लगी। आपको बता दें कि तीन सगे  भाई मध्यप्रदेश के नीमच से गिरफ्तार किए गए, इन तीनो आरोपियों पर पच्चीस-पच्चीस हजार रूपए का इनाम रखा गया था। मिली जानकारी के मुताबिक़ लगभग डेढ़ दसक पहले तीनों आरोपी CRPF में कार्यरत थे, गिरफ्तार आरोपियों की उम्र 70 से 75 साल के बीच में है।

बहादुर सिंह व सतपाल वारदात के समय रिटायर हो चुके थे, जबकि धर्मपाल ड्यूटी से गैर हाजिर हो गया था।एसटीएफ रोहतक के इंस्पेक्टर हरेश सहरावत ने बताया कि जून 2006 में दो पक्षों के बीच गांव में रंजिश चल रही थी। रंजिश के चलते गांव के बाहरी क्षेत्र में रह रहे परिवार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी गई।

फायरिंग में तीन सगे भाइयों ठंडी, प्रेम, राजेश के अलावा काले की मौत हो गई। हत्याकांड में तीन सगे भाइयों की भूमिका सामने आई थी, जो वारदात से पहले परिवार सहित गांव छोड़कर चले गए थे। पुलिस ने आरोपी बहादुर सिंह, सतपाल व धर्मपाल की तलाश शुरू की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। आरोपी मध्यप्रदेश के नीमच में 16 एकड़ में फार्म हाउस व दुग्ध डेयरी चला रहे थे, वहीँ से एसटीएफ ने उन्हें गिरफ्तार किया।

नहीं थम रहा रोहतक में अपराध, रिटोली गांव में बस चालाक को मरी गोली हुई मौत

Bus-cunning-was-shot-in-Ritoli-village-crime-is-not-stopping-in-Rohtak

नई दिल्ली: हरियाणा के रोहतक जिले के रिटोली गांव में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते एक सप्ताह में तीन बड़े आपराधिक मामले सामने आये हैं। बताया जा रहे है की आज सुबह रोहतक में एक प्राइवेट बस चालाक को कुछ लोगों ने होली मार कर घात उतार दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक़ मृतक व्यक्ति की पहचान हंसराज के रूप में हुई है।

ये घटना सोमवार की सुबह तड़के 6:30 बजे गांव से सवारियां भरकर वह रोहतक के लिए निकला हुआ था। जब बस डीघल मोड़ पर पहुंची तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से बस ड्राइवर को गोली मार दी फायरिंग होते ही बस में बैठे लोगों में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे और तत्कालीन उसे PGI Trauma Center ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें की बीते पिछले एक सप्ताह में ये तीसरी बड़ी घटना है।

रोहतक में ट्रैफिक नियमो का उलंघन और आम लोगों के ऊपर अब नज़र रखेंगे 180 कैमरे

Violation-of-traffic-rules-in-Rohtak-and-now-180-cameras-will-keep-an-eye-on-the-common-people

नई दिल्ली: हरियाणा के रोहतक में लगभग 60 ऐसे संवेदनशील जगहों को पहचान  की गई है जहँ अब 180 CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे न केवल जनता की आवाजाही पर निगरानी रखने के लिए बल्कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को दंडित करने के लिए भी उच्च-रिज़ॉल्यूशन वाले क्लोज सर्किट टेलीविजन (सीसीटीवी) कैमरों की आवश्यकता होती है। अधिकांश बिंदु शहर की बाहरी सड़कों पर स्थित हैं, जिनका उपयोग अपराधी अपराध करने के बाद भागने के लिए करते हैं।

ये कैमरे चेन स्नैचिंग, सेंधमारी, लूट और अन्य आपराधिक मामलों में शामिल लोगों की पहचान करने में मददगार साबित हो रहे हैं. एक पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि कैमरों की फुटेज से अपराधियों के बारे में जानकारी मिलने पर कई मामलों का खुलासा भी हुआ है। डीएसपी ने कहा, "चूंकि ये सभी बिंदु नगर निगम, रोहतक के अधिकार क्षेत्र में आते हैं, इसलिए इनकी एक सूची निगम के अधिकारियों को कई उद्देश्यों के लिए उच्च रिज़ॉल्यूशन कैमरों की स्थापना के लिए भेजी गई थी।

"नगर निगम" के महापौर मनमोहन गोयल ने कहा कि महानिदेशक, शहरी स्थानीय निकाय, हरियाणा द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में नए 180 सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम पुलिस विभाग द्वारा किया जाना था, इसलिए एक प्रस्ताव रखा गया था। इस संबंध में हरियाणा पुलिस आवास निगम को भेजा गया है। 


CDS बिपिन रावत ने हमारी सेनाओं को विश्व में एक अलग पहचान दिलाई- विज

 चंडीगढ़, 10 दिसम्बर- हरियाणा के गृहमंत्री  अनिल विज ने गत दिनों हैलीकॉप्टर दुर्घटना में वीरगति को प्राप्त हुए  सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी और अन्य जाबांज सैनिकों को अम्बाला के सदर बाजार चौक पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। गृहमंत्री श्री विज ने स्व. जनरल रावत एवं अन्य के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए और मोमबत्तियां जलाकर उन्हें नमन किया। 

  गृहमंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि सीडीएस बिपिन रावत ने हमारी सेनाओं को विश्व में एक अलग पहचान दिलाई है। आज सारा राष्ट्र उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।

Hands raised against Manish Grover will be cut off - BJP MP Arvind sharma



Rohtak-(Rishika rajput)- In Rohtak, Haryana, the matter of taking BJP hostages has heated up. BJP anger is on seventh heaven after this matter. BJP demostrated against congress in Rohtak due to this. In which former minister of state for cooperation Manish Grover and Arvind Sharma are also present. During this demonstration MP Arvind Sharma made a big attack on former Chief minister Bhupender Singh Hooda and his son Deepender Hooda MP of Rajaya Sabha.
He said that Manish Grover was targeted in this incident becouse Deepender Hooda's defeat in Lok Sabha elections was due to Manish Grover..
Meanwhile MP Arvind Sharma warned congress party and Deepender Hooda should listen that if any eye rises towards Manish Grover he will take out his eye. If any hand rises, he will cut off his hand.

रोहतक के कन्या पाठशाला के निर्माण में घटिया मैटेरियल, ग्रामीणों ने कहा UP की तरह यहाँ मरेंगी बेटियां

नई दिल्ली- गाजियाबाद के मुरादनगर हादसे के बाद योगी सरकार की जमकर किरकिरी कुछ भ्रष्ट अधिकारियों के कारण हुई। सूत्रों की मानें तो मुरादनगर जैसे भ्रष्ट पूरे में हैं और लगभग हर राज्यों में इनका काला कारनामा जारी है। कुछ ठेकेदार भ्रष्ट अधिकारियों से मिलकर ये काला कारनामा करते हैं। कुछ स्थानीय नेताओं से भी मिले हुए होते हैं। बेगुनाह बेमौत मर रहे हैं। गाजियाबाद हादसे में 24 लोगों की जान गई जिसके  बाद हमने हरियाणा के पाठकों से पूंछा कि कहीं सरकारी निर्माण में घटिया मैटेरियल लग रहा हो तो जानकारी दें। प्रदेश के तमाम जिलों से लोग घटिया मैटेरियल से सरकारी निर्माण की जानकारी दे रहे हैं। 

अब हरियाणा के रोहतक जिले की महम तहसील के भराड़ गांव से संजय राठी कुछ जानकारी दे रहे हैं जिनका कहना है कि गांव में निर्माणाधीन कन्या पाठशाला में घटिया मैटेरियल लगाया जा रहा है।  पहले ये वीडियो देखें 


उनका कहना है कि बीम में मिट्टी भर रहा है मिट्टी ये वीडियो भी देखें 


उनका कहना है कि गाजियाबाद के शमशान घाट की तरह यहाँ मरेंगी बेटियां जब ये निर्माण तैयार होगा और पढ़ने आएंगी बेटियां, ये वीडियो भी देखें 

उनका कहना है कि ईंट भी खराब लग रही है। देखें ये वीडियो 

उनका कहना है कि रेत, डस्ट भी घटिया की लग रही है। ठेकेदार कहता है कि कोई आवाज उठाएगा तो फांसी लगा मर जाऊंगा और आवाज उठाने वाले को फंसा दूंगा। लोकल पंचायत के लोगों को फंसा दूंगा।  ये वीडियो भी देखें