Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

Showing posts with label Delhi News. Show all posts

4th वाको इंडिया ओपन इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग टूर्नामेंट शुरू

4th-WAKO-India-Open-International-Kickboxing-Tournament-begins

फरीदाबाद / नई दिल्ली, 1 फरवरी 2025 : चौथा वाको इंडिया ओपन इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग टूर्नामेंट आज केडी जाधव इंडोर स्टेडियम, इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली में शुरू हुआ। यह टूर्नामेंट 1 से 5 फरवरी 2025 तक चलेगा, जिसकी शुरुआत आज खिलाड़ियों के आगमन, उनके रजिस्ट्रेशन और फिज़िकल असेसमेंट से हुई। 

रविवार को टूर्नामेंट समारोह का विधिवत उद्घाटन होगा। टूर्नामेंट के पहले दिन सभी खिलाड़ियों का पंजीकरण, स्वास्थ्य और फिटनेस जांच की गई। कुल 887 प्रविष्टियों में से 479 भारतीय और 108 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

वाको इंडिया के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल 7 वाको इवेंट्स शामिल हैं: पॉइंट फाइटिंग, लाइट कॉन्टैक्ट, किक लाइट, म्यूजिकल फॉर्म्स, फुल कॉन्टैक्ट, लो किक्स और के1 रूल्स। इस चैंपियनशिप का मुख्य उद्देश्य पूरे भारत में किक बॉक्सिंग को बढ़ावा देना है, जो राज्यों को एकता के सूत्र में बांधते हुए ओलंपिक और एशियन गेम्स के मूल्यों का पालन करता है। यह चैंपियनशिप भविष्य के खेल सितारों को प्रोत्साहित करेगी और युवाओं में खेल भावना विकसित करने में मदद करेगी।

अंतराष्ट्रीय फेडरेशन वाको अध्यक्ष रॉय बेकर ने संतोष कुमार अग्रवाल और वाको इंडिया को इस विशाल एवं भव्य आयोजन के लिए अग्रिम बधाई देते हुए वाको इंडिया को उनके नेतृत्व में सफल होने के लिए संतोष अग्रवाल के कार्य की सराहना की।

वाको इंडिया के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल और वाको तकनीकी समिति के सदस्य ने सभी प्रतिभागियों को इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। अग्रवाल ने कहा कि यह टूर्नामेंट दर्शकों के लिए एक अंतरराष्ट्रीय खेल मंच उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम है। हम सभी देशवासियों से आग्रह करते हैं कि वे इस आयोजन में अपनी उपस्थिति अवश्य दर्ज कराएं।

डॉ. रीना कुमार, अकादमिक निदेशक, इंडियन एकेडमी ऑफ स्पोर्ट्स डेंटिस्ट्री (आईएएसडी ) ने डॉ.अतुल सुरवे के साथ एथलीट्स की मौखिक जांच की। पेशेवर दंत चिकित्सकों ने पहले पीसीडीए (पूर्व-प्रतियोगिता दंत मूल्यांकन) किया, इसके बाद उन्हें उनके मौखिक स्वास्थ्य रखरखाव पर विशेषज्ञों की सलाह दी गई। इसके बाद, खिलाड़ियों को माउथ गार्ड के बारे में शिक्षित किया गया और अंत में, एंटी-केरियोस टूथपेस्ट के साथ एक गुडी बैग प्रदान किया गया।

"वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन" "वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ किकबॉक्सिंग ऑर्गेनाइजेशन (वाको )" का सदस्य है और युवा मामले और खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। वाको को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी ) द्वारा मान्यता प्राप्त है।

बॉक्स:

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक एथलीट उज्बेकिस्तान से आए (41 किक बॉक्सर), कजाकिस्तान से 26 और पाकिस्तान से 12 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण की वजह से ग्रेप-3 लागू : DC

DC-Harish-Kumar-Vashisht-Palwal

पलवल, 04 जनवरी। देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण के बढ़ते हुए स्तर को देखते हुए कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट यानी सीएक्यूएम ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ग्रैप-थ्री पुन: लागू कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते हुए एक्यूआई के मद्देनजर लोगों को बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।

उपायुक्त डा. हरीश कुमार वरिष्ठ ने बताया कि राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। इस कारण से कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) ने दिल्ली और एनसीआर के इलाके में ग्रेप थ्री की पाबंदियां लागू करने का फैसला किया है। पहले प्रदूषण के स्तर में कमी आने के कारण इसे हटा लिया गया था। 

उन्होंने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग और भारतीय उष्ण कटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के पूर्वानुमानों के अनुसार, प्रतिकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण वायु गुणवत्ता की स्थिति और खराब होने की आशंका है। 

ऐसे में ग्रैप थ्री की पाबंदिया पुन: लागू करते हुए नागरिकों से सिटीजन चार्टर की अनुपालना करने का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का यह स्तर आमजन के लिए हानिकारक है। यही वजह है कि लोगों को सलाह दी गई है कि वे बेवजह घर से बाहर ना निकलें। बेहद जरूरी होने पर ही बाहरी गतिविधियां करें।

उपायुक्त ने बताया कि ग्रेप-3 के दिशानिर्देशों के तहत निर्माण कार्यों पर पूरी तरह से रोक रहेगी, साथ ही तोडफ़ोड की गतिविधियों पर भी बैन लगाया गया है। दिल्ली एनसीआर में ग्रेप-3 के तहत अब गैर-जरूरी खनन कार्यों को भी अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। ग्रेप-3 के तहत अंतरराज्यीय बसों पर प्रतिबंध रहेगा। ग्रेप-3 के दौरान पेंटिंग, पॉलिशिंग और वर्निशिंग से जुड़े कार्यों पर रोक रहेगी। 

इस दौरान सडक़ निर्माण या बड़े मरम्मत कार्य पर भी रोक रहेगी। किसी भी तरह के निर्माण कार्य से जुड़े मलबे को ढोने पर पाबंदी रहेगी। इस चरण के तहत धूल पैदा करने वाले किसी भी तरह के सामान जैसे-सीमेंट, राख, ईंट, बालू, पत्थर आदि की लोडिंग-अनलोडिंग पर पाबंदी रहेगा। वेल्डिंग और गैस कटिंग से जुड़े बड़े कार्यों पर रोक रहेगी। पानी की नई लाइन बिछाने, सीवर लाइन डालने, ड्रेनेज और जमीन के अंदर केबल डालने के कार्यों पर रोक रहेगी।

बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा खतरा :

दिल्ली-एनसीआर में एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है, जो बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा हानिकारक हो सकता है। इस बीच, कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने सडक़ों की मशीन से सफाई बढ़ाने का आदेश दिया है। 

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को कारपूल करने और जितना संभव हो सके सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की सलाह दी जा रही है। सम्पूर्ण राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में धूल वाली/वायु प्रदूषण फैलाने वाली विभिन्न श्रेणियों की सी एंड डी गतिविधियों पर सख्त प्रतिबंध लागू कर दिया गया है।

उपायुक्त की आम नागरिकों से अपील :

-वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने नागरिकों से ग्रेप के निर्देशों का पालन करने की अपील की है, इसका जिला के सभी नागरिक पालन करें।

-छोटे सफर के लिए पैदल चलें या साइकिल का उपयोग करें।

-प्रदूषण न फैलाने वाले परिवहन का चुनाव करें और साझा यात्रा करें।

-संभव हो तो घर से ही काम करने का विकल्प अपनाएं।

-हीटिंग के लिए कोयले और लकड़ी का उपयोग न करें।

-अपनी यात्रा को संयोजित करें और अनावश्यक सफर से बचें।

कल 7 नवंबर को नई दिल्ली में होगा ‘‘सशक्त युवा विकसित भारत’’ विषय पर वॉकथॉन का आयोजन

Walkathon-on-the-topic-“Strong Youth Developed India”-in-Delhi

फरीदाबाद, 6 नवंबर- भारत स्काउटस एवं गाइडस के मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त डॉ के.के. खंडेलवाल ने कहा कि कल यानि 7 नवंबर, 2024 को भारत स्काउटस एवं गाइडस के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं और इस दिशा में हीरक जयंती वर्ष में नई दिल्ली में ‘‘सशक्त युवा विकसित भारत’’ विषय पर एक भव्य वॉकथॉन को आयोजित किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली में ‘‘सशक्त युवा विकसित भारत’’ विषय पर भव्य वॉकथॉन में लगभग एक हजार बच्चे भाग लेंगें। 

वे आज नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वॉकथॉन रन फॉर बीएसजी को गौरव गौतम, युवा सशक्तिकरण और उद्यमिता, खेल और कानून एवं विधायी मामलों के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), हरियाणा सुबह 7.00 बजे (रिपोर्टिंग सुबह 5.45 बजे, इंडिया गेट, नई दिल्ली) इंडिया गेट से झंडी दिखाकर रवाना करेंगें। उन्होंने बताया कि यह वॉकथॉन प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी द्वारा प्रचारित मिशन लाइफ पहल का समर्थन करती है, जो स्थिरता, फिटनेस और युवा सशक्तिकरण पर केंद्रित है। इस यादगार कार्यक्रम के लिए देश भर से प्रतिभागी एकत्रित होगे तथा बीएसजी राज्य, जिला और स्थानीय संघ देश भर में आंदोलन के लिए एकता को बढ़ावा देने के लिए इसी प्रकार के वॉकथॉन का आयोजन करेंगे।

*वर्तमान में इस संस्था के माध्यम से 65 लाख सदस्य प्रशिक्षण ले रहे हैं - खंडेलवाल*

उन्होंने बताया कि भारत स्काउटस एवं गाइडस दुनिया की अकेली ऐसा संस्था है जिनके सदस्य तीन प्रतिक्षा लेते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इस संस्था के माध्यम से 65 लाख सदस्य प्रशिक्षण ले रहे हैं तथा अब तक लगभग 4.5 करोड इस संस्था के साथ जुड चुके हैं। उन्होंने बताया कि भारत स्काउटस एवं गाइडस में स्काउटिंग में प्रतिज्ञा ली जाती है कि मैं ईश्वर व देश के प्रति कर्तव्य का पालन करूंगा अर्थात सारी मानवता के प्रति कर्तव्य करना, बीमार की तिमारदारी करना, प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में सहयोग करना, पशु व पक्षियों के देखभाल तथा पेड व पौधों इत्यादि का सरंक्षण करना शामिल है। 

उन्हांेने देश के प्रति प्रतिज्ञा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि एक स्काउट को वतन के वास्ते जीना सिखाया जाता है तथा सार्वजनिक रक्षा करना, सदभाव बनाए रखना, मेलजोल बनाए रखना तथा दूसरों की सहायता बनाए रखना भी सिखाया जाता है। उन्होंने कहा कि कभी दूसरों की सहायता करना व्यर्थ नहीं जाता है क्योंकि यह प्राकृतिक प्रवृति बन जाती है। 

*भारत स्काउटस एवं गाइडस को अब नई चुनौतियों के साथ आगे बढना होगा- खंडेलवाल*

डॉ खंडेलवाल ने बताया कि एक स्काउट को अच्छा नागरिक भी बनाया जाता है और इस संबंध में नौ नियम का पालन करना एक स्काउट को बताया जाता है जिसमें क्रेडिविलिटी, अनुशासन, सहासी होना, विनम्र होना इत्यादि हैं। उन्होंने बताया कि स्काउट एक अच्छे नागरिक को तैयार करना एक नींव हैं ताकि एक अच्छा नागरिक तैयार हो सकें। 

उन्होंने बताया कि इसमें जीवन को जीने का कौशल, नैतिक कर्तव्यों के साथ-साथ भौतिकता को ध्यान में रखते हुए सहायता करना, प्रबंधन जैसी कुशलता सिखाई जाती है। उन्होंने कहा कि भारत स्काउटस एवं गाइडस को अब नई चुनौतियों के साथ आगे बढना होगा क्योंकि नई शिक्षा नीति के अनुरूप हमें आगे बढना होगा और इस कडी में भारत स्काउटस एवं गाइडस ने कक्षा एक से 12वीं तथा 12वीं के बाद पढने वाले छात्रों के लिए नए पाठयक्रम तैयार किए हैं ताकि नई युवा पीढि को ओर भी अधिक सशक्त बनाया जा सकें। 

*भारत स्काउटस एवं गाइडस को आज के युवा के अनुरूप ढालना होगा- खंडेलवाल*

उन्होंने कहा कि भारत स्काउटस एवं गाइडस को आज के युवा के अनुरूप ढालना होगा क्योंकि आज का युवा आईटी, एआई और नोलेज आधारित है और इसलिए आज के युवा को सक्रिय रूप से भागीदारी करने के लिए भारत स्काउटस एवं गाइडस को नए रूप में काम करना होगा। उन्होंने जम्बूरी के बारे में बताया कि जम्बूरी एक प्रकार से एकत्रित होकर रहकर काम करने की प्रणाली है और जमूरी में 25 से 30 हजार युवा एक साथ टेंटेड एरिया में 7 से 10 दिन तक रहते हैं ताकि उनमें टीम भावना का विकास हो सकें और वे अपने कौशल को दिखा सकें। 

इस संबंध में उन्होंने बताया कि आने वाली 28 जनवरी, 2025 से 3 फरवरी, 2025 के बीच तमिलनाडु की त्रिचुरापल्ली में जमूरी का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी और वहां पर एक ट्राइवल फेयर भी आयोजित किया जाएगा। इस जमूरी में विदेशों से 5 हजार बच्चे शामिल होगें और तमिलनाडु सरकार द्वारा लगभग 30 करोड रूपए खर्च किए जाएंगें। 

इस मौके पर भारत स्काउटस एवं गाइडस के कार्यकारी निदेशक व अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

*भारत स्काउट्स एवं गाइड्सः* 

स्वतंत्रता-पूर्व भारत (1907-1947) में स्काउटिंग और गाइडिंग गतिविधियों का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय स्काउटिंग और गाइडिग  परिषदों से संबद्ध विभिन्न संघों द्वारा किया जाता था। भारत में स्वतंत्रता के बाद, भारत सस्कार के शिक्षा मंत्रालय ने इन आंदोलनों को मूल्यवान शैक्षिक कार्यक्रमों के रूप में मान्यता दी और बॉय स्काउट्स ऑफ इंडिया हिंदुस्तान स्काउट एसोसिएशन गर्ल गाइड्स एसोसिएशन और सेवा समिति जैसे संगठनों को एकीकृत करने के प्रयास आरम्भ किस तत्कालीन शिक्षा सचिव डी ताराचंद के नेतृत्व में इन प्रयासों के परिणामस्वरूप भारत में स्काउटिंग और गाइडिंग गतिविधियों के लिए एकीकृत संगठन के रूप में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का गठन हुआ।

नई दिल्ली में मनाया गया 116वां वार्षिक बोनालू महोत्सव

116th-Annual-Bonalu-Festival-celebrated-in-NewDelhi

चंडीगढ़, 9 जुलाई - हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज नई दिल्ली स्थित इंडिया गेट के पास कर्तव्य पथ पर सिंहवाहिनी महाकाली देवालयम, लाल दरवाजा, हैदराबाद द्वारा आयोजित 116वें वार्षिक बोनालू महोत्सव समारोह में शिरकत की।

इस अवसर पर उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि बोनालू महोत्सव समारोह दिल्ली में हर साल मनाया जा रहा है जोकि हमारी संस्कृति को संजोए रखने में सहयोग कर रहा है। उन्होंने आयोजको से आह्वान करते हुए कहा कि वे इसी प्रकार से हर वर्ष की तरह दिल्ली में बोनालू महोत्सव समारोह आयोजित करते रहे ताकि हमारी वर्तमान और भावी पीढ़ियों को इस संस्कृति के बारे जानकारी रहे कि हम किस प्रकार से बोनालू महोत्सव को मनाते है।  

इस मौके पर उन्होंने सिंहवाहिनी महाकाली देवालयम, लाल दरवाजा, हैदराबाद को इस आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि भविष्य इसी प्रकार से आपके द्वारा बोनालु महोत्सव मनाया जाता रहे ताकि दिल्ली और उत्तर भारत में रहने वाले तेलंगाना के लोग हमेशा अपनी संस्कृति के जुड़े रहे। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वार्षिक बोनालू महोत्सव नई दिल्ली में मनाया जा रहा है, जो तेलंगाना राज्य की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित करता है।

इस मौके पर राज्यपाल का पुष्पगुच्छ देकर बोनालू महोत्सव समारोह में स्वागत किया गया और उन्होंने महोत्सव में परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना की। उन्होंने बोनालू महोत्सव समारोह में विभिन्न कलाकारों से बातचीत की और उनका उत्साहवर्धन किया।

इस मौके पर सिंहवाहिनी महाकाली देवालयम, लाल दरवाजा, हैदराबाद के अध्यक्ष सी. राजेंद्र यादव, दिल्ली बोनालु समारोह के प्रभारी के. वेंकटेश और जी. अरविंद कुमार गौड़, महासचिव बी. मारुति यादव और ए. चंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष पोषणी सतीश मोदीराज, संयोजक जी. अरविंद गौड़, सांस्कृतिक सचिव ए. विनोद कुमार, प्रचार सचिव एस. शास नारायण, आयोजन सचिव ए. श्रीनिवास गुप्ता और सी. कार्तिक यादव सहित अन्य उपस्थित थे। 

पूर्व पत्नी का मामला होता तो हाथ तोड़ चुके होते, जुबान निकाल चुके होते-जयहिंद

naveen-jaihind-rohtak-haryana

जयहिंद सेना प्रमुख डॉ नवीन जयहिंद ने स्वाति मालीवाल के साथ हुई घटना को एक स्कैंडल बताते हुए कहा कि दिल्ली मुख्यमंत्री आवास “गटर हाउस” है जिससे बड़ी गन्दी बदबू आ रही है | “गटर हाउस”  में हुई ये घटना एक गहरी साजिश और बहुत बड़ा स्कैंडल है | इस पुरे मामले में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर भी एफआईआर दर्ज होनी चाहिए | क्योंकि उसके घर पर ये घटना हुई है | 

जिसने इस घटना को अंजाम दिया है उसकी इतनी औकात नहीं है कि वो एक राज्य सभा सांसद के साथ इस तरह की घटना को अंजाम दे | जयहिंद ने स्वाति की जान को खतरा बताते हुए कहा कि उसे डराया जा रहा है और धमकाया जा रहा है| नहीं तो कोई पीसीआर को फोन कर बुलाता और न ही वो थाने में जाती | अब भी उसे चुप कराया जा रहा है डराया जा रहा है|

जयहिंद ने कहा कि ये मामला पूर्व पत्नी का नहीं है सिर्फ , लाखों महिलाओं का मान -सम्मान और स्वाभिमान जुड़ा हुआ है | अगर पूर्व पत्नी का मामला होता तो अब तक जो हाथ स्वाति पर उठे वे हाथ टूट चुके होते और जिसने अपनी जुबान से इस साजिश के आदेश दिया है उसकी जुबान निकल चुके होते | ये मामला मेरा व्यक्तिगत मामला नहीं है |

जयहिंद ने देश के गृह मंत्री, दिल्ली पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग से अपील करी की कि ये चुप क्यों है | स्वाति की जान को खतरा है | कल को उसका कोई एक्सीडेंट हो सकता है या उसके साथ कोई अचानक हादसा हो सकता है | स्वाति एक राज्यसभा सांसद है कोई आम महिला नहीं है | दिल्ली पुलिस को भी स्वतः संज्ञान ले इस पुरे मामले की जांच करनी चाहिए |  

जयहिंद ने स्वाति को भी समाने आ कर अपनी मान-सम्मान की लड़ाई लड़ने की बात कहि कि स्वाति झाँसी की रानी है , मर्दानी है | वो टुचभाइयों से नहीं डर सकती | जिसने लाखों महिलाओं की आवाज उठाई और हजारों महिलाओं को इन्साफ दिलवाया हो | एक दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी और अभी सांसद है वो भी अगर अपने साथ हुई बदसलूकी के खिलाफ आवाज नही उठा पाएगी तो आम घरों की लड़कियों -महिलाओं के साथ क्या ही होगा |

जयहिंद ने वही दिल्ली मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ तो ये महिला सम्मान और नारी सशक्तिकरण की बात कर रहे और दूसरी तरफ “गटर हाउस” में उनकी ही महिला राज्यसभा सांसद के साथ इतना बर्बतापूर्ण व्यवहार किया जाता है | इन दोगले लोगों का कोई इमान नही है | इस मामले को लेकर स्वाति को सामने आना चाहिये और खुद के लिए आवाज उठानी चाहिए|

वही जयहिंद ने बताया कि उनका स्वाति के साथ 2020 में तलाक हो गया था उसके बाद स्वाति के साथ उनका कोई सम्पर्क नहीं है | इसलिए ये उनकी पूर्व पत्नि का मामला नहीं बल्कि एक महिला- एक सांसद का मामला है, लाखों महिलाओं की बात है | अगर इस मामले का सच सबके सामने नही आया तो समाज में एक गलत संदेश जायेगा | 

अगर एक सामान्य परिवार के साथ ऐसा हुआ होता तो उसके पुरे परिवार को उठा लेते, उसके घर पर ताला लग गया होता | अगर जयहिंद से मदद मांगी गई तो वे सबसे पहली कतार में खड़े होंगे | अकेले वो नहीं लाखों लोग स्वाति की मदद के लिए खड़े है | अभी वो ट्रोमा में है सदमे है लेकिन स्वाति को खुद आगे आ कर सारे मामले को जनता के सामने रखना होगा |

जयहिंद ने कहा कि वे कई सालों से इन लोगों को जानते है | अन्ना आन्दोलन की कोर कमेटी का सदस्य रहे है | तिहाड जेल में भी अन्ना और केजरीवाल के साथ वो ही गये थे | नेशनल एग्जीक्यूटिव का हिस्सा रहे है | पार्टी के हरियाणा के अध्यक्ष रहे है | उनसे ज्यादा इन लोगों को कोई नहीं जानता है | व्यक्तिगत मामला होगा तब उन्हें किसी सिस्टम की जरूरत नहीं है वो अपने तरीके से इस मामले पर बात करेंगे |

इसी में बॉक्स –

जयहिंद से वही संजय सिंह को केजरीवाल का तोता बताते हुए कहा कि संजय सिंह कैसे सांसद बने है उन्हें बताने की जरूरत नहीं है | उनके बयान सिर्फ लिपा पोती है इस पूरी साजिश को दबाने के लिए |  ये सिर्फ एक्टिंग है | एक्टिंग के आलावा कुछ नही है संजय सिंह के पास | ये कोई विरोधी पार्टियों का मामला नहीं है | अगर उनका जमीर बचा हुआ , शर्म बची है तो कुछ तो लिहाज करते | 

स्वाति को अपनी छोटी बहन बताते थे | उसकी बहन के साथ इतनी बड़ी घटना हो गई और वो कार्यवाही की बात कर रहा है | संजय सिंह सुप्रीम कोर्ट , हाई कोर्ट या एसपी , डीसीपी लगा हुआ है जो कार्यवाही करेगा | क्या है संजय सिंह | कार्यवाही ये है कि वे बोले एफआईआर दर्ज हो, जो उस वक्त उस गटर हाउस में मोजूद थे |

जयहिंद ने कहा कि संजय सिंह स्वाति के नाम की मांडवाली न करें | अगर हिम्मत है तो उसके घर जाने की बजाये उसे पुलिस थाने ले साथ ले जाए और एफआईआर दर्ज करवाए | दीन-ईमान कुछ बचा है तो स्वाति के साथ खड़े हो उसे न्याय दिलवाए | जयहिंद ने इस पुरे मामले की गहन जाँच और स्वाति से अपने लिए आवाज उठाने और लड़ने की  बात कही |

Artography Studio's annual art exhibition from June 2 at AIFACS Art Gallery


New Delhi : Dedicated to art based education, 'Artography Studio' is organizing an annual art exhibition at AIFACS Art Gallery, Rafi Marg, New Delhi from 2nd June. Over 80 artists will present over 300 works of art, including a wide range of artworks including digital art, paintings, photography and installations, during the 7-day art exhibition. 


Sanjay Gupta, the father of Indian superheroes and founder of Raj Comics, as the chief guest at the inauguration of the exhibition, besides Vinay Vikram Singh, CEO of twinbrains CGI, Naresh Kapuria, director of art and culture at The Lalit Hotels, renowned art director Kazi M Raghib among others. 


Many respected personalities from the art world will be present. Vijay Kumar, the organizer of the exhibition and founder of Artography Studio, said that this is an important opportunity for art lovers, art collecting enthusiasts, art businessmen, art enthusiasts and art students. 


The exhibition will also see live demonstration of the best paintings by art experts. Artography Studio has been awarded International Award for Best Institute of Fine Arts in Delhi.

विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही पर सीएम खट्टर ने व्यक्त किया सन्तोष

cm-manohar-lal-khattar-haryana

चंडीगढ़, 27 दिसंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दो दिनों की सदन में चली कार्यवाही पर संतोष व्यक्त किया है और कहा कि विधायी कार्य होने के साथ-साथ विधायकों की भागीदारी भी बढ़ी है।

सदन की कार्यवाही के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनिर्वाचित पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों को फंड आवंटित करने के लिए नई व्यवस्था की जाएगी। सरपंचों के अधिकार पहले की तरह हरियाणा पंचायती राज अधिनियम के तहत ही बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि शहरी स्थानीय निकायों की जिम्मेवारियों को ध्यान में रखते हुए उनके अधिकार भी बढ़ने चाहिएं।

मनोहर लाल ने कहा कि प्रॉपर्टी आईडी बनाने का कार्य याशी कंपनी को दिया गया था। इस कार्य में आई त्रुटियों को दूर करने के लिए शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कार्य कर रहे हैं, जल्द ही इस कार्य के पूरा होने की उम्मीद है।

उन्होंने आज हुए विधायी कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। आज वर्ष 2022-23 की 1261 करोड़ रुपये की बजट संशोधित अनुमान भी पारित किये गए। इसके अलावा, 7 विधेयक भी पारित हुए। 2022 का विधानसभा का अंतिम सत्र बताते हुए उन्होंने मीडियाकर्मियों को नववर्ष 2023 की शुभकामनाएं दी।

हरियाणा कौशल रोजगार निगम पर लाये गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर सदन में मुख्यमंत्री द्वारा विस्तार से उत्तर देने के बावजूद भी मुख्य विपक्षी दल का वॉक आउट पर पूछे जाने पर मनोहर लाल ने कहा कि उनकी एक-एक गलतफहमी को दूर किया गया। फिर भी अगर कोई अच्छा सुझाव आता है तो वे शामिल करेंगे। आरंभ में पोर्टल बनाया गया है और यदि कुछ त्रुटियां हुई हैं तो उन्हें दूर किया जा रहा है। विपक्ष को तो इस बात की चिंता है, जो सफेद कुर्ताधारी उनके लिए कमाई करते थे, अब वे बेरोजगार हो गए हैं। जबकि हमने निगम के माध्यम से पारदर्शी व सुविधाजनक तरीके से घर के निकट ही रोजगार देने का काम किया है, वही विपक्ष को रास नहीं आ रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ अमित अग्रवाल, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव के मकरंद पाण्डुरंग, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य उपस्थित रहे।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बोले पलवल से ब्रज परिक्रमा के लिए बनेगा रोड

DEPUTY-CM-DUSHYANT-CHAUTALA-HARYANA

चंडीगढ़, 26 दिसंबर। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए बताया कि हरियाणा राज्य में पड़ने वाले बृज परिक्रमा की कुल लंबाई 37.85 किलोमीटर है जिसमे से 6.25 किलोमीटर पुन्हाना निर्वाचन क्षेत्र में और 31.60 किलोमीटर होडल निर्वाचन क्षेत्र में पड़ता है। उन्होंने बताया कि होडल निर्वाचन क्षेत्र में 30.10 किलोमीटर लंबाई में सड़क पहले से मौजूद है और शेष 1.50 किलोमीटर लंबाई के लिए सरकार ने भूमि की खरीद के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है जो कि ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से प्रक्रियाधीन है। दुष्यंत चौटाला ने आगे बताया कि यमुना नदी पर पुल का निर्माण उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया जाना है।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सदन के एक सदस्य द्वारा पीपली से यमुनानगर तक सड़क को चार मार्गीय बनाए जाने के सवाल पर बताया कि राज्य सरकार ने इस मार्ग को केंद्र सरकार से राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने के लिए अनुरोध किया है और इस बारे में प्रपोजल भी बन चुका है, जो कि पटियाला-चीका-पिहोवा-पिपली-लाडवा-यमुनानगर तक बनना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि अगर केंद्र सरकार भारतमाला के तहत इस रोड को नहीं बनाती है तो राज्य सरकार स्टेट हाईवे बना कर इस सड़क को चार मार्गीय बनाने का काम करेगी।

एक अन्य सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में डिप्टी सीएम ने बताया कि टोहाना से रतिया तक सड़क मार्ग पर ट्रैफिक का सर्वे करवाया जाएगा, अगर वाहनों की संख्या नियम के तहत पाई गई तो सड़क को चार मार्गीय बनाया जाएगा।

CM खट्टर की शान में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पढ़े कसीदे, बोले- संत व संस्कारवान मुख्यमंत्री हैं मनोहर लाल

rajnath-singh-haryana

चंडीगढ़, 13 नवम्बर  - देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हरियाणा संस्कारों, वीरता व गौरवमयी इतिहास की धरा है जो पूरे देश- दुनिया को संस्कृति का संदेश देती है। ऐसी वीर भूमि को वे प्रणाम करते हैं जो त्याग की प्रेरणा व शौर्य के बलिदान का प्रतीक है। पृथ्वीराज चौहान, राव तुलाराम जैसे महान वीर सपूतों की प्रतिमाएं हमें जीवन में आगे बढ़ने की सीख देते हैं।

रक्षा मंत्री रविवार को झज्जर जिला के गांव कुलाना में पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा के अनावरण उपरांत समारोह को संबोधित कर रहे थे।  प्रतिमा अनावरण समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वागत किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पृथ्वीराज चौहान के गौरवशाली व्यक्तित्व को सलाम करते हुए कहा कि हरियाणा की हवाओं में वीरता तैरती है। देश ही नहीं विदेशों में ये बात मानी जाती है कि हरियाणा का गौरवशाली इतिहास सदैव दूसरों के लिए अनुकरणीय रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के हर गांव में हमारे सैनिकों की कहानी का गौरव देखने को मिलता है। देश की सरहदों की रक्षा हमारे यहाँ के जवान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि झज्जर जिला के मातनहेल में सैनिक स्कूल की फीसीब्लिटी देखी जाएगी और जो भी सम्भव इस दिशा में कदम उठाए जाएंगे वो सक्रियता से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा देश के विकास में सहभागी बन रहा है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में भारत की अतुलनीय पहचान कायम हुई है और 2047 विजन के साथ भारत अमेरिका व चीन को पीछे छोड़ते हुए नम्बर वन बनने की ओर अग्रसर है।

 संत व संस्कारवान मुख्यमंत्री हैं मनोहर लाल : राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तारीफ करते हुए कहा कि संत व संस्कारवान मुख्यमंत्री के रूप में मनोहर लाल जी ने बेहतर कार्य हरियाणा के विकास के लिए किए हैं। उन्होंने कहा कि जनता के लिए काम करने वाले संत प्रवर्ती के मुख्यमंत्री मनोहर लाल हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि सत्ता के शिखर पर भी उनके दामन पर एक भी दाग नहीं है और भयमुक्त व भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विनम्रता, शालीनता पूर्वक प्रदेश की सेवा करने के लिए वे उन्हें बधाई देते हैं।

पृथ्वीराज चौहान का गौरवमयी इतिहास : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुलाना में पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति के अनावरण समारोह में कहा कि पृथ्वीराज चौहान का गौरवमयी इतिहास रहा है और देश की सामाजिक, सांस्कृतिक दिशा को मोड़ने वाले पृथ्वीराज चौहान को युवा शक्ति से उनके शौर्य व बलिदान को संदेश लेते हुए प्रेरणा लेनी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि इतिहास का विकृत स्वरूप कई वर्षों तक दिखाया गया, इसलिए पृथ्वीराज चौहान के नाम पर शोध संस्थान एवं स्मारक तरावड़ी में बनाने की घोषणा सरकार ने की है। उन्होंने कहा कि संत महापुरुष विचार प्रसार योजना बनाकर हरियाणा सरकार ने महापुरुषों को याद करने की पहल की है। उन्होंने गौरवमय ढंग से कहा कि हम देश की आबादी का केवल 2 फीसदी हैं लेकिन फिर भी हर दसवाँ सैनिक हरियाणा का है।

 मुख्यमंत्री ने की झज्जर जिला के लिए घोषणा :

-मुख्यमंत्री ने कहा कि राजपूत सभा झज्जर के वित्तीय मामले का हल निकाला जाएगा , वहाँ के भवन के लिए भी 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पूरे जिले की लोक निर्माण विभाग के लिए 100 करोड़ रुपये  की लागत से नई बनाने व मरम्मत कराने की घोषणा की। साथ ही नई पंचायतों के कामों के लिए 100 करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टर 6,9 झज्जर को विकसित कराया जाएगा और क्षेत्र में जलभराव की समस्या को दूर किया जाएगा।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने किया अभिनंदन :

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री मनोहरलाल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देश में हरियाणा गौरवगाथा के साथ युवा शक्ति को देशभक्ति की प्रेरणा दे रहा है। उन्होंने बताया कि देश की रक्षा के लिए बलिदान में हमारी 25 प्रतिशत भागीदारी है। उन्होंने कहा कि पीएम के नेतृत्व में आज बदला हुआ भारत है।

इन गणमान्य व्यक्तियों की रही मौजूदगी

इस  अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव,रोहतक से सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल,राज्यसभा सांसद  जनरल डीपी वत्स,पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा,पृथला के विधायक नयनपाल रावत,पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता,सोहना से विधायक संजय सिंह,राई के विधायक मोहन लाल बुडोली, कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

हरियाणा पहुंचे केजरीवाल ने कहा देश के सभी सरकारी स्कूलों को मॉडर्न बनायें PM मोदी

AAP-HISAR-DELHI-CM-ARVIND-KEJRIWAL-AND-PUNJAB-CM-BHAGWANT-MAAN

हरियाणा:हिसार, 07 सितंबर, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश के 130 करोड़ लोगों को साथ ले भारत को दुनिया का नंबर-1 देश बनाएंगे। भारत की आजाद हुए 75 साल हो गए, लेकिन हम अभी तक भी अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं दे पाएं है। देश के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा नहीं दे पाएं। इन सुविधाओं के बगैर देश नंबर वन नहीं बन सकता। स्कूलों को मॉडर्न बनाने का काम देर से शुरू हुआ है। लेकिन अब हम सभी 130 करोड़ भारतीय देश को नंबर वन बनाने का काम करेंगे। ये बात आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कही। वे बुधवार को हिसार में प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे। 

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो देश हमसे बाद में आजाद हुए, वो विकास की नई इबारत लिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जापान द्वितीय विश्व युद्ध में ध्वस्त हो गया था। वो भी आज दुनिया के विकसित देशों में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर भारत को दुनिया का नंबर-1 देश बनाना है और इस मुहिम से हर देशवासी को जोड़ना है। इसके लिए मैं पूरे देश की यात्रा करूंगा। देश के कोने कोने में जा कर लोगों से बात करेंगे।

 इसके लिए सभी लोगों को साथ लेकर चलेंगे। आप 9510001000 नंबर पर मिस्ड कॉल कर इस कैंपेन से जुड़ सकते हैं। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारत को दुनिया का नंबर-1 देश बनाने के लिए सबसे पहले हमें अपने बच्चों को शानदार व फ्री शिक्षा देनी होगी और पूरे देश के स्कूलों को शानदार बनाना होगा। यह काम 75 साल पहले शुरू हो जाना चाहिए था, लेकिन अच्छी बात ये है कि अब यह शुरू हो गया है। 

पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी, देश के सभी सरकारी स्कूलों को बनाएं मॉडर्न : अरविंद केजरीवाल

उन्होंने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है देश के 14500 सरकारी स्कूलों को मॉडर्न बनाने से काम नहीं चलेगा। देश भर में 10.50 लाख सरकारी स्कूल हैं। अगर हम एक साल में महज 14500 स्कूलों को अच्छा करेंगे, तो 10.50 लाख स्कूलों को अच्छा करने में 100 साल लग जाएंगे। इसलिए मेरी पीएम से अपील है कि सभी राज्य सरकारों के साथ मिलकर प्लान बनाया जाए, ताकि अगले 5 साल में वार मोड में और मिशन मोड में देश के सभी 10.50 लाख सरकारी स्कूलों को एक साथ मॉडर्न बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकें। उन्होंने कहा कि आओ सभी एकजुट अगले पांच सालों में देश के सभी सरकारी स्कूलों को नंबर वन बनाने का काम करें।

देश के 130 करोड़ लोग एकजुट हों तो भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाने से कोई नहीं रोक सकता : अरविंद केजरीवाल*

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रेस वार्ता में कहा कि अभी कुछ दिन पहले हमने एक कैंपेन मेक इंडिया नंबर-1 चालू किया था। देश के 130 करोड़ लोगों का सपना है कि भारत दुनिया का नंबर वन देश बने। लोगों का प्रश्न है कि हमें आजाद हुए 75 साल हो गए, फिर भी भारत पिछड़ा क्यों रह गया? इस दौरान कितने देश हमसे आगे निकल गए। 

आज जब दुनिया में कहा जाता है कि भारत एक गरीब और पिछड़ा देश है, तो बहुत तकलीफ होती है। देश के 130 करोड़ लोगों का सपना है कि भारत दुनिया का नंबर वन, विकसित, अमीर, सर्वश्रेष्ठ व शक्तिशाली देश बने। पिछले 75 साल में इन्हीं नेताओं और इन्हीं पार्टियों की वजह से भारत पिछड़ा रह गया। इन्होंने 75 सालों में बस राजनीति की, अगर देश को इनके भरोसे छोड़ दिया, तो अगले 75 साल और भारत पिछड़ा ही रह जाएगा। 

अब 130 करोड़ लोगों को एक साथ आना पड़ेगा और 130 करोड़ लोगों का एलाइंस करना पडे़गा। अगर देश के 130 करोड़ लोग मिल जाएं, तो भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाने से कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने पूरे देश के सभी 130 करोड़ देशवासियों से कहा कि आएं एकजुट होकर इस अभियान से जुड़ें और देश को नंबर वन बनाने में अपना योगदान दें।

9510001000 पर मिस्ड कॉल कर मेक इंडिया नंबर-1 कैंपेन से जुड़ें : अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पाटी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेक इंडिया नंबर-1 कैंपेन से जो भी लोग जुड़ना चाहते हैं, वे इस नंबर 9510001000 पर मिस्ड कॉल करके हमारे साथ जुड़ सकते हैं। 

जैसे ही देश आजाद हुआ था, हमें सबसे पहला काम देश के कोने-कोने में शानदार सरकारी स्कूल बनाने चाहिए थे- अरविंद केजरीवाल

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने अक्सर कई बार बोला है कि भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाने के लिए बहुत सारे काम करने हैं। लेकिन आवश्यक शर्त यह है कि जब तक हमारे देश के हर बच्चे को अच्छी से अच्छी, शानदार और फर्स्ट क्लास की शिक्षा नहीं मिलेगी, जैसे अमीरों के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा मिलती है, वैसी ही शिक्षा इस देश के हर बच्चे को मिलनी चाहिए। चाहे वो गरीब घर का हो या मिडिल क्लास का हो, उसे अच्छी से अच्छी और फ्री में शिक्षा नहीं मिलेगी, तब तक देश आगे नहीं बढ़ेगा। 

1947 में हमारा देश आजाद हुआ। उसके बाद हमने कई क्षेत्रों में तरक्की तो किया। लेकिन उस समय एक बड़ी गलती रह गई। जैसे ही देश आजाद हुआ था, हमें सबसे पहला काम गांव-गांव के अंदर शानदार सरकारी स्कूल बनाने चाहिए थे। अगर पूरा देश आज शिक्षित होता और सारे बच्चों को अच्छी शिक्षा मिली होती, तो हमारा देश आज गरीब नहीं होता। हमारे 75 साल खराब हो गए। 

हरियाणा में बीजेपी सरकार ने 190 स्कूल और पिछली सरकारों में 500 स्कूल बंद हुए

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज देश में एक गलत ट्रेंड चल रहा है। सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है। हरियाणा में इस सरकार ने अभी तक 190 स्कूलों को बंद कर दिया। पिछली कांग्रेस सरकार में 500 स्कूलों को बंद करने का काम किया गया। देश में 27 करोड़ बच्चे स्कूलों में जाते हैं। वहीं 18 करोड़बच्चे सरकारी स्कूलों में जाते हैं, अगर सरकारी स्कूल बंद कर दिए तो गरीबों के 18 करोड़ बच्चे कहां जायेंगे। अगर 18 करोड़ बच्चे अनपढ़ रह गए तो देश तरक्की कैसे करेगा। हमें इन 18 करोड़ बच्चों को शिक्षित करना है।

हम सब को मिलकर अगले पांच साल में देश के 10.50 लाख सरकारी स्कूलों को एक साथ ठीक करना है : अरविंद केजरीवाल

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने 5 सितंबर को एक एलान किया कि देश भर में 14500 सरकारी स्कूलों को अच्छा व मॉडर्न बनाया जाएगा। यह बहुत अच्छी बात है। लेकिन महज 14500 स्कूलों को अच्छा करने से क्या होगा? देश भर में 10.50 लाख सरकारी स्कूल हैं। अगर 14500 स्कूलों को एक साल में अच्छा करेंगे, तो 10.50 लाख सरकारी स्कूलों को अच्छा करने में 70-80 साल लग जाएंगे। इतना समय तो नहीं है। वैसे ही हमारे 75 साल खराब हो गए हैं। 

मेरी प्रधानमंत्री जी और केंद्र सरकार से अपील है कि सभी राज्य सरकारों के साथ मिलकर प्लान बनाया जाए और देश भर में स्थित 10.50 लाख सरकारी स्कूलों को एक साथ मॉडर्न और अच्छी गुणवत्ता का बनाया जाए। साथ ही, कोशिश यह की जाए कि अगले 5 साल के अंदर हम यह लक्ष्य हासिल कर सकें। जब तक हमारे देश के बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं मिलेगी, तब तक देश आगे नहीं बढ़ सकता है। 

आप दुनिया का किसी भी विकसित देश को उठा कर देख लीजिए, जिसमें जापान, फ्रांस, अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा और यूरोप के देश हैं, इनमें से एक देश बता दीजिए, जो विकसित और अमीर बन हो गया है और उन्होंने अपने बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा का इंतजाम नहीं किया हो। अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिए बिना हम आगे नहीं बढ़ सकते हैं। इसलिए 14500 सरकारी स्कूल तो एक तरह से समुद्र में बूंद की तरह हैं। देश भर में 10.50 लाख सरकारी स्कूल हैं और हम सब को मिलकर इन सभी स्कूलों को अगले पांच साल में एक साथ ठीक करना है।

एसवाईएल के फैसले की जिम्मेदारी केन्द्र की, पीएम को समाधान बता सकता हूं : केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एसवाईएल नहर के विवाद पर कहा कि एसवाईएल के विवाद को हल करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। केंद्र सरकार को इसका समाधान ढूंढना चाहिए जिससे दोनों राज्यों की पानी की जरूरत पूरी हो सके। दोनों राज्यों में पानी का स्तर काफी नीचे चला गया है और दोनों को सिंचाई व पीने के लिए पानी की आवश्यकता है। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री यदि उन्हें चाय पर निमंत्रित करें तो वे एसवाईएल विवाद का हल उन्हें बता सकते हैं। इसी मुद्दे पर कुलदीप बिश्नोई के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केजरीवाल ने कहा कि कुलदीप बिश्रोई भाजपा में अपने केस वापस करवाने के लिए शामिल हुए हैं। वे जहां हैं वहीं रहें, हमें उनकी जरूरत नहीं है।

केजरीवाल ने कहा कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल होनी चाहिए। इसे बंद करना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

पंजाब की तरक्की के रास्ते पर लेकर चलेंगे, युवाओं को देंगे उद्योगों के लिए प्लेटफार्म : भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेसवार्ता में कहा कि देश के 130 करोड़ भारतीयों का सुर मिलेगा तो देश तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ेगा। पूरे देश के सभी राज्यों को एकजुट होकर चलने से ही देश नंबर वन बनेगा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में पहले पार्टियां नफरत की राजनीति करती थी। आम आदमी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली की बात करती है। 130 करोड़ देश वासियों एक सोच को लेकर आगे बढ़ेंगे तो देश विश्व में नंबर वन बनेगा।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यूक्रेन जैसे छोटे देश में जाकर हमारे यहां के होनहार बच्चे करोड़ों खर्च करके मेडिकल की शिक्षा ले रहे हैं। जबकि यहां के कोटा सिस्टम के चलते वे यहां पर पिछड़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि होनहार बच्चों की विदेश जाने से रोकने के लिए यहां की शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव करना पड़ेगा। जब देश में ही युवाओं को मौका नहीं  मिलेगा तो ही देश तरक्की करेगा।

उन्होंने कहा कि इससे पहले की सरकारों ने 75 सालों में देश में नफरत की राजनीति करने का काम किया है। अच्छी शिक्षा, अच्छी स्वास्थ्य सुविधा और फ्री बिजली, पानी की बात केवल आम आदमी पार्टी ने की है। इस विचार को सभी राज्यों में ले जाने का काम आम आदमी पार्टी करेगी।

उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने अच्छे स्कूल, फ्री शिक्षा और अच्छे स्वास्थ्य का काम करके दिखाया। अब पंजाब में भी दिल्ली मॉडल को लागू करके तरक्की के रास्ते पर लेकर आया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जोमाटो, ओला और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों के मालिक पंजाब से हैं। उसी रास्ते पर पंजाब के युवाओं को ले जाने के लिए ब्रेन ड्रेन रोकने के लिए पंजाब में उद्योग धंधे स्थापित किए जा रहे हैं। युवाओं को पंजाब में ही प्लेटफार्म देने का काम आम आदमी पार्टी कर रही है। पहले बड़ी बड़ी कंपनियां पंजाब के परिवारों के साथ एमओयू करके जाती थी। अब पंजाब के आम आदमी के साथ और जनता के साथ एमओयू किया जाता है। पंजाब को जल्द ही विश्व मानचित्र पर लाने का काम किया जाएगा।

एसवाईएल की मीटिंग में बुलाया गया तो अवश्य होऊंगा शामिल

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी एसवाईएल नहर के विवाद पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर पंजाब में कुछ कहते हैं, और हरियाणा में अलग बयान देते हैं। इस मामले पर ये दल गंदी राजनीति करके लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने  कहा कि एसवाईएल की मीटिंग में उन्हें बुलाया गया तो वे अवश्य शामिल होंगे। परंतु दुख की बात है कि बैठक के बाद सामान्यत अपने स्वार्थ में गलत बयानबाजी शुरू कर दी जाती है। इस विवाद को हल करने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है।

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मिले गृह मंत्री अमित शाह से, कई जरूरी मुद्दों पर हुई चर्चा

Haryana-Governor-Bandaru-Dattatreya-met-Home-Minister-Amit-Shah-discussed-many-important-issues

चण्डीगढ़:हरियाणा के राज्यपाल  बंडारू दत्तात्रेय ने आज केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की और प्रदेश में चल रही विकासकारी गतिविधियों की जानकारी दी। दत्तात्रेय ने गृह मंत्री से वार्तालाप के दौरान हरियाणा सहित जम्मू कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश तथा चण्डीगढ़ राज्यों को नशा-मुक्त बनाने के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में सभी राज्यों के राज्यपाल, उप-राज्यपालों व प्रशासकों की बैठक आयोजित करने का सुझाव दिया है। इस बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हों और बैठक में लिए गए निर्णयों की दृढ़ता से अनुपालना सुनिश्चत की जाए। उन्होंने कहा कि इस बैठक में लिए गए निर्णयों से उत्तर भारत के इन राज्यों के युवाओं को नशे से दूर रखने में सहायता मिलेगी और समय रहते समन्वय के साथ उचित कार्यवाही की जा सकेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक प्रभावी युवा नीति बनाई गई है। इस नीति के तहत युवाओं को सामाजिक जागरूकता तथा नशा मुक्ती जैसे कार्यक्रमों से जोड़ा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश को नशा मुक्त करने में युवा शक्ति का बेहतर ढंग से उपयोग शुरू कर दिया है।राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में बजट सत्र का सुचारू संचालन हुआ है और इस बार प्रदेश के विकास के लिए 1.77 लाख करोड़ रूपये से भी अधिक राशि का प्रावधान किया गया है, जो पिछले वर्ष से 15.6 प्रतिशत अधिक है। इससे राज्य में सकारात्मक माहौल बना है, जिससे प्रदेश में चहुंमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने प्रदेश में चलाई जा रही महिलाओं तथा युवा सशक्तिकरण की अनेक योजनाओं की जानकारी भी दी।दत्तात्रेय ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वन स्टाॅप सेंटर, वूमैन हेल्पलाईन, उज्जवला, स्वाधार गृह जैसी योजनाएं हरियाणा के लिए वरदान साबित हो रही हैं। इससे ज्यादा से ज्यादा महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं।

पंजाब की जीत के बाद हरियाणा में तेजी से में पैर पसार रही है 'AAP', हर रोज सैकड़ो लोग हो रहे हैं शामिल

After-the-victory-of-Punjab-AAP-is-spreading-rapidly-in-Haryana-every-day-hundreds-of-people-are-joining

चंडीगढ़:हरियाणा, फरीदाबाद सीआईएसएफ में असिस्टेंड कमांडेंट के पद पर रही रूचि कौल एवं एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेसी नेता बॉबी मावी ने रविवार को आप पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का दामन थामा। पार्टी की नीतियों एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर इनके साथ अंकुर कौल, शशि जसरोटिया, एकता जसरोटिया, देशराज, अरूण, हरप्रीत सिंह, धीरज गुप्ता, मेघा गुप्ता, गौरव भड़ाना, अशोक कुमार राणा, सुरेश प्रतापगढ़ी, राजन कपासिया, विनय कपासिया सहित दर्जनों अन्य युवाओं ने भी टोपी एवं पटका पहनकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने युवा साथियों की हौसलाफजाई करते हुए कहा कि पंजाब विधानसभा चुनावों में 117 सीटों में से 92 सीट जीतकर बम्फर जीत हासिल करने के बाद कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जब तक हरियाणा में सत्ता हासिल नहीं कर लेती, पार्टी कार्यकर्ताओं का यह जोश जारी रहेगा। भड़ाना ने कहा कि हरियाणा के अंदर आम आदमी की लोकप्रियता दिन और रात बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी ने तय किया है स्वच्छ राजनीति के साथ-साथ लोगों के बीच से भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे। भड़ाना ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार को रोकने में पूरी तरह असफल साबित हुई है। प्रदेश सरकार में शामिल मंत्रियों एवं नेताओं की शह पर अधिकारी करोड़ों रुपए कमा रहे हैं और प्रदेश के ईमानदार मुख्यमंत्री इस डर से कार्यवाही नहीं करते, कहीं उनकी ईमानदार पार्टी की छवि खराब न हो जाए। फरीदाबाद नगर निगम में 400 करोड़ का घपला, राजस्व विभाग में खुली लूट, एक्साईज विभाग में बड़ी बेईमानी के बाद एचपीएससी के अधिकारियों से करोड़ों रुपए की बरामदगी, सीएम सिटी में तैनात तहसीलदार 5 लाख रुपए की रिश्वत लेेते पकड़ा जाता है, मगर सरकार केवल जांच के नाम पर प्रदेश की जनता को बेवकूफ बनाने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में आम आदमी पार्टी की लहर चल रही है। पंजाब की जीत के बाद कार्यकताओं का उत्साह बढ़ा हुआ है और अब आने वाले निगम चुनावों में फरीदाबाद में आम आदमी पार्टी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश को भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से केवल आप पार्टी ही मुक्ति दिला सकती है। पंजाब की भांति हरियाणा विधानसभा में होने वाले चुनावों में प्रदेश के धुरंधरों को आम आदमी धूल चटाएगा। इस मौके पर जिला महासचिव भीम यादव, मेयर पद के भावी उम्मीदवार ओ पी वर्मा, हंसराज दायमा, युवा जोन उपाध्यक्ष हितेश पाल्टा, रघुवर दयाल, संदीप राव, अजय खटाना, परमजीत कौर, विक्रांत भाटी, जोगेन्द्र चंदीला एवं चन्दन सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

अमित शाह की फोटो के साथ छेड़छाड़ करने वाले रिटायर्ड फौजी पर FIR दर्ज

Case-filed-against-retired-soldier

नई दिल्ली: शाहबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की फोटो के साथ छेड़छाड़ करने और उसे वायरल करने के मामले में रिटायर्ड फौजी नरेंद्र कुमार के खिलाफ ईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिटायर्ड फौजी नरेंद्र कुमार द्वारा पुलवामा से संबंधित चार फोटो सोसल मीडिया पर डाले गए थे। बताया जा रहा है की सोसल मिडिया पर डाले गए चारो फोटो मे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की फोटो पर कालिख पोत दी गई थी।

जिसके बाद पोस्ट के वायरल होते ही लोगों में आक्रोश पैदा हुआ और पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई। पोस्ट में पुलवामा अटैक को लेकर भी उपरोक्त व्यक्ति द्वारा टिप्पणी की गई थी। शाहबाद कोतवाली में उपरोक्त रिटायर्ड फौजी के खिलाफ IT Act के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। 'केंद्रीय गृह मंत्री की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है' -एडिशनल एसपी डॉ.संसार सिंह

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को अदालत ने सुनाई 20 वर्ष की सजा, 31,500 रुपये का जुरमाना भी लगाया

The-court-sentenced-the-accused-of-raping-a-minor-to-20-years-also-imposed-a-fine-of-Rs-31500

चंडीगढ़: हरियाणा के हिसार में 14 साल की बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में जिला अदालत ने एक युवक को 20 साल कैद की सजा सुनाई है.अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीमा सिंघल की अदालत ने भिवानी जिले के रहने वाले युवक विकास को जेल की सजा के अलावा 31,500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई.पुलिस ने कहा कि 17 जनवरी, 2020 को पीड़िता के पिता की शिकायत पर दोषी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता धारा 363, 366-ए, 376 (3), 342 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था। यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की धाराएँ।

पीड़िता के पिता की शिकायत में कहा था कि लड़की 16 जनवरी, 2020 की रात करीब 2 बजे लड़की घर से बहार निकली थी। जब वह कुछ देर तक नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी तलाश की तो पता चला कि विकास अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया था। इस बीच, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, नारनौल, डॉ अब्दुल मजीद की एक अदालत ने आज एक व्यक्ति संदीप को एक साल पहले अपनी पत्नी पिंकी की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसने उस पर 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया, जो भुगतान करने में विफल रहा, जिससे उसे अतिरिक्त वर्ष साधारण कारावास की सजा भुगतनी पड़ेगी।

बिजली मंत्री चौ0 रणजीत सिंह ने 23 और गाँवों को ‘म्हारा गांव-जगमग गांव’ होली पर दिया तोहफा

Power-Minister-Ch-Ranjit-Singh-gifted-23-more-villages-on-Mhara-Gaon-Jagmag-Gaon-Holi

चंडीगढ़: हरियाणा के बिजली मंत्री चौ0 रणजीत सिंह ने कहा है कि ‘म्हारा गांव जगमग गांव’ योजना के प्रति ग्रामीण उपभोक्ताओं का रुझान निरंतर बढ़ता जा रहा है। बिजली निगमों ने 23 और गांव को ‘म्हारा गांव-जगमग गांव’ योजना में शामिल कर ‘होली’ का तोहफा दिया है और इसके साथ ही हरियाणा के 5592 गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो जाएगी। बिजली मंत्री ने कहा कि बिजली निगमों ने इस वर्ष 26 जनवरी को 82 नये गांवों को भी ‘म्हारा गांव-जगमग गांव’ योजना में शामिल किया था और अब होली के पावन अवसर पर 23 और नये गांवों को  शामिल करने के साथ वर्ष 2022 में ही 115 गांव योजना शामिल होने के फलस्वरूप प्रदेश में 24 घंटे बिजली आपूर्ति वाले गांव की संख्या 5592 हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के इन 23 गांवों में सोनीपत जिले के 7 गांवों में बढ़ खालसा, राई, असवरपुर, भोगीपुर, रजलुगढ़ी, मेहरा और मदीना, रोहतक के 4 गांवों में रुड़की, पोलांगी, रीठल नरवाल और रीठल फोगाट, झज्जर के 4 गांवों में लोहाट, देवरखाना, मुंडाखेड़ा और बराही तथा पानीपत के 8 गांवों में बिजावा, कैथ, शाहपुर, बुआना लखु,  पुथर, ककोदा, बांध और शिवा शामिल हैं।बिजली मंत्री ने बताया कि अब प्रदेश 10 जिले नामतः सिरसा, फतेहाबाद, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, अंबाला, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर व करनाल ऐसे जिले बन गए हैं जहां 24 घंटे बिजली की उपलब्धता हुई है।

चौ0 रणजीत सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर भी बिजली निगमों ने 82 गांवों को इस योजना में शामिल किया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य शेष गांवों को ‘म्हारा गांव-जगमग गांव’ योजना में शामिल करने के लिए कार्य तीव्रता से किया जा रहा है। योजना से ग्रामीण उपभोक्ताओं में बिजली के बिलों का भुगतान समय पर करने, बिजली चोरी रोकने और बिजली निगमों के कर्मचारियों के साथ सहयोग करने की दिशा में सकारात्मक परिवर्तन आया है। उन्होंने बताया की ‘म्हारा गांव-जगमग गांव’ योजना के तहत बिजली पंचायतों के माध्यम से नये कनेक्शन जारी करना, खराब मीटरों को बदलना, बिजली बिलों को ठीक करना, अनधिकृत बिजली लोड को नियमित करना, बिजली बिलों का प्रभावी वितरण करना, पुराने क्षतिग्रस्त कंडक्टर को ए.बी. केबल में बदलना तथा उपभोक्ताओं के बिजली मीटरों को परिसर से बाहर स्थानांतरित करना मुख्य रूप से शामिल है। उन्होंने बताया कि प्रदेश का लाइन लॉस भी घटकर लगभग 14 प्रतिशत हो गया है जो कभी 33 प्रतिशत से अधिक होता था।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने भिवानी जिले के बाढड़ा गांव में वर्ष 2015 में एक रैली के दौरान स्वयं ग्रामीण उपभोक्ताओं से बिजली के बिल भरने की आदत डालने की अपील की थी और इसका परिणाम यह हुआ कि लोग स्वयं अपने बिल जमा करने के लिए आगे आ रहे हैं। इसके बाद 01 जुलाई, 2015 से  मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाने के लिए कुरूक्षेत्र जिले के दयालपुर गांव से ‘म्हारा गांव-जगमग गांव’ योजना की शुरुआत की थी। इसके फलस्वरूप आज 5592 गांव इस योजना में शामिल हो गये हैं। चौधरी रणजीत सिंह ने बताया कि बिजली मंत्री होने के नाते मेरे लिए व हरियाणा के लिए गर्व का विषय है कि बिजली निगमों की कार्यप्रणाली की सराहना केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने भी की है और उन्होंने केन्द्र सरकार से एक टीम अध्ययन के लिए हरियाणा का दौरा करने की बात कही हैं। उन्होंने कहा कि यह हरियाणा के इतिहास में शायद पहला अवसर है जब बिजली निगमों की चारों वितरण कम्पनियां मुनाफे में पहुंची है। ‘म्हारा गांव-जगमग गांव’ योजना लागू होने के बाद से उपभोक्ताओं में जागरूकता आई है जिसके फलस्वरूप बिजली बिल भरने के प्रति लोग आगे आ रहे हैं।

CM खट्टर ने पंजाब में नई सरकार बनने पर सतलुज-यमुना लिंक नहर का उठाया मामला

CM-Khattar-raised-the-issue-of-Sutlej-Yamuna

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंजाब में नई सरकार बनने पर सतलुज-यमुना लिंक नहर का मामला उठाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की नई सरकार की अब दोहरी जवाबदेही है, क्योंकि हमने पंजाब से पानी लेना है और दिल्ली को पानी देना है। ऐसे में एसवाईएल के लिए पानी देने की उनकी जवाबदेही ज्यादा है, क्योंकि अब दोनों राज्यों में आम आदमी पार्टी की सरकार है। मुख्यमंत्री गुरुवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में एक प्रेसवार्ता के दौरान बोल रहे थे। एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पंजाब सरकार को अब सोचना पड़ेगा जब कुछ दिनों में उनके प्रदेश का बजट पेश होगा।

उनके राज्य का डेबिट टू जीएसडीपी अनुपात 48 प्रतिशत है, जो हरियाणा का महज 24.98 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अलग-अलग बात की शेखी बघारतें हैं, दिल्ली की हरियाणा से तुलना नहीं हो सकती। दिल्ली में लगभग 1100 सरकारी स्कूल होंगे लेकिन हरियाणा में 15 हजार सरकारी स्कूल हैं। वहीं उनके यहां खेती की जमीन हरियाणा की तुलना में बेहद कम है, जबकि हरियाणा में 80 लाख एकड़ कृषि भूमि है। इसी तरह अलग-अलग क्षेत्रों की भी यही हालत है इसलिए दिल्ली की तुलना हरियाणा से नहीं की जा सकती, बल्कि हरियाणा की तुलना पंजाब से जरूर की जा सकती है।

सीएमजीजीए का किसी संगठन से कोई लेना-देना नहीः मुख्यमंत्री

एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में चीफ मिनिस्टर गुड गवर्नेंस एसोसिएट (सीएमजीजीए) का किसी भी राजनीतिक संगठन से कोई लेना-देना नहीं है और सरकार इन्हें कोई वेतन नहीं देती। इनके वेतन के लिए सामाजिक संगठन जरुर काम कर रहे हैं। जो सहभागिता करते हैं। उन्होंने कहा कि एक मुख्यमंत्री किसी को भी अपना सलाहकार रख सकता है ।

उन्होंने कहा कि पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के साथ-साथ अब समय गवर्नमेंट कम्यूनिटी पार्टनरशिप का  है। इसके तहत लोग समाज की भलाई के लिए अपना योगदान कर सकते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल के दौरान सरकार द्वारा बनाए गए समर्पण एप्लीकेशन के माध्यम से सामाजिक काम के लिए करीब 75 हजार लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था और अपनी सामाजिक भागीदारी भी दी थी। इसी तर्ज पर अब नया पोर्टल बनाया गया है। इसके तहत 2900 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इन्हें जल्द सामाजिक कार्यों में लगाया भी जाएगा।

ममता बनर्जी के भतीजे सहित TMC राष्ट्रीय महासचिव व उनकी पत्नी को दिल्ली उच्च न्यायालय ने जारी किया समन

Delhi-High-Court-issues-summons-to-TMC-

नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय ने पश्चिम बंगाल में एक कथित कोयला घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी को नया समन जारी किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और उनकी पत्नी रूजीरा बनर्जी को अगले सप्ताह यहां जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने 11 मार्च को दंपति की उस याचिका को खारिज कर दिया था जिसमें उन्होंने समन को चुनौती दी थी जिसमें उन्हें ईडी के समक्ष पेश होने को कहा गया था। ED ने दावा किया था कि TMC MP इस अवैध व्यापार से प्राप्त धन का लाभार्थी था। उन्होंने सभी आरोपों से इनकार किया है.ED ने CBI द्वारा दर्ज नवंबर 2020 की प्राथमिकी के आधार पर धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया, जिसमें राज्य के कुनुस्तोरिया और कजोरा क्षेत्रों में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की खदानों से संबंधित करोड़ों रुपये के कोयला चोरी घोटाले का आरोप लगाया गया था। आसनसोल के आसपास स्थानीय कोयला संचालक अनूप मांझी उर्फ ​​लाला को इस मामले में मुख्य संदिग्ध बताया जा रहा है।


दिल्ली मेट्रो तीन लाइनों पर करीब दो घंटे तक सेवाएं बाधित रहीं, यात्री रहे परेशान

Services-disrupted-Delhi-Metro

नई दिल्ली: DMRC की तरफ से कहा गया की कुछ तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली मेट्रो के तीन लाइनों पर गुरुवार को करीब दो घंटे तक सेवाएं बाधित रहीं। कई यात्रियों ने ट्रेनों के आगमन की प्रतीक्षा में लंबी कतारों में खड़े यात्रियों की तस्वीरें साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने यात्रियों को सतर्क करने के लिए सुबह करीब 9 बजे ट्वीट किया: "सेवा अपडेट: वायलेट, ग्रीन और पिंक लाइनों पर सेवाओं में देरी। कृपया अपने आवागमन में कुछ अतिरिक्त समय दें।"एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि देरी एक “रोक” के कारण हुई थी।

इस बीच, यात्रियों ने ट्विटर पर कई स्टेशनों पर लंबी कतारों की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें लोग ट्रेनों के आने का इंतजार कर रहे थे। सुबह करीब 11.30 बजे DMRC ने फिर ट्वीट किया:"सेवा अद्यतन। सेवाओं को सामान्य कर दिया गया है। हालांकि, किसी और असुविधा से बचने के लिए, सिस्टम अभी भी निगरानी में है। यात्रियों से अनुरोध है  कि वे अपने यात्रा में कुछ अतिरिक्त समय दें।" हालांकि मेट्रो की सर्विस में हुई असुविधा को परेशान यात्रियों ने बाकायदा ट्वीटर पर लताड़ा और कई घंटो तक दिल्ली मेट्रो ट्वीटर पर ट्रेंड करती रही। 


 

हरियाणा को पंजाब की तरह एक नई राजनीति देगी आम आदमी पार्टी- डा सुशील गुप्ता


नई दिल्ली, 15 मार्च। पंजाब में बदलाव को लेकर आम आदमी पार्टी को मिले भारी बहुमत के उपरांत  पार्टी का परिवार दिन प्रतिदिन बढता जा रहा है। यहीं कारण है कि हरियाणा में भाजपा-कांग्रेस सरकारों में बडे से बडा मंत्री, विधायक व अधिकारी नेता आम आदमी पार्टी का दामन थामने को उतारू है। आज मंगलवार को भाजपा, बीएसपी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पूर्व विधायक और पूर्व मंत्रियों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर पार्टी के हरियाणा सहप्रभारी डा सुशील गुप्ता ने पंजाब और दिल्ली के बाद हरियाणा में लोग कह रहे हैं कि यहां भी बदलाव होना चाहिए। हरियाणा के लोगों को कहना है पंजाब और दिल्ली के अंदर लोगों ने परिवर्तन करके दिखाया है, ठीक इसी तरह हरियाणा में परिवर्तन होगा। राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि आने वाले समय में हरियाणा को एक नई राजनीति देने की सोच लेकर पार्टी आई है। इसी सोच के कारण प्रदेश के कई महत्वपूर्ण व्यक्ति आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज हरियाणा का प्रत्येक नागरिक अच्छी शिक्षा, स्वास्थ, 24 घंटे बिजली, पानी, रोजगार, सुरक्षा चाहता है। यह केवल आम आदमी पार्टी के साफसुथरी सरकार ही दे सकती है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जी का दिल्ली मॉडल अब पंजाब में लागू हो चुका है। हरियाणा की जनता जल्द इसका अपने यहां भी लागू करना चाह रही है। जिसका असर जल्द ही देखने को मिलेगा।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता ने पार्टी मुख्यालय में आज भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य दलों के विधायक-मंत्री रह चुके नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इनमें राजकुमार, चेयरमैन हरियाणा अनुसूचित जाती व पूर्व युवा कांग्रेस कमेटी सदस्य,कपूर सिंह, लोकसभा प्रत्याशी 2014 के, समाजिक कार्यकता, पूर्व महासचिव बीआर अंबेडकर सभा, संदीप कुमार गोयल  अग्रवाल सभा जगादारी,मेयर प्रत्याशी बीएसपी से 2018 में, संजय शर्मा हलका टोहाना कांग्रेस से प्रदेश प्रवक्ता एवं बीएसपी के विधायक प्रत्याशी 2004 में,सुरेन्द्र दहिया पानीपत से नेशनल संयोजक एआईसीसी राजस्थान, यूथ जिला अध्यक्ष पानीपत में, मनीष खत्री सरपंच गांव कुंडली, समाजसेवी,संदीप गोयल समाजसेवी और देवेन्द्र सैनी पत्रकार गोहाना  पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी को टोपी और पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया।

इस दौरान राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता ने कहा कि पंजाब चुनाव के बाद पूरे देश के अंदर लोग एक परिवर्तन महसूस कर रहे हैं। दिल्ली और पंजाब के बीच में मौजूद हरियाण भी चाहता है कि वहां पर भी परिवर्तन हो। दिल्ली- पंजाब की तरह धर्म और जाति की राजनीति को छोड़ के काम की राजनीति को पसंद किया है।

कर्नाटक हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, हिजाब इस्लाम का हिस्सा नहीं, स्कूलों में हिजाब नहीं यूनिफार्म चलेग

Big-decision-of-Karnataka-High-Court-Hijab-is-not-part-of-Islam-Uniform-will-not-work-in-schools

नई दिल्ली, मंगलवार 15 मार्च कर्नाटक उच्च न्यायालय ने  राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पहनने पर प्रतिबंध को बरकरार रखते हुए कहा कि हिजाब पहनना इस्लाम की अनिवार्य प्रथा नहीं है। मुख्य न्यायाधीश रितु राज अवस्थी की अध्यक्षता वाली पूर्ण पीठ ने कहा, "5 फरवरी के सरकारी आदेश को अमान्य करने के लिए कोई मामला नहीं बनता है। जिसमें न्यायमूर्ति कृष्णा एस दीक्षित और न्यायमूर्ति जयबुन्निसा एम खाजी भी शामिल थीं - ने कर्नाटक में शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पहनने पर प्रतिबंध को चुनौती देने वाली कुछ मुस्लिम लड़कियों द्वारा दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया। इस मुद्दे पर 'सरकारी आदेश' जारी करने की सरकार की शक्ति को बरकरार रखते हुए,

उच्च न्यायालय ने कहा कि स्कूल की वर्दी निर्धारित करना संविधान और छात्रों के अनुच्छेद 19 (1) (ए) के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार पर एक उचित प्रतिबंध था। इसका विरोध नहीं कर सका। बेंच ने 11 दिनों की मैराथन लाइव स्ट्रीम सुनवाई के बाद 25 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। पीठ ने याचिकाकर्ताओं और कर्नाटक के महाधिवक्ता प्रभुलिंग नवदगी के लिए कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं के अलावा शिक्षकों और कॉलेज विकास समितियों का प्रतिनिधित्व करने वाले कुछ अधिवक्ताओं को सुना था, जिनके सदस्य स्थानीय विधायक थे। 9 फरवरी को स्थापित, मुख्य न्यायाधीश अवस्थी के नेतृत्व वाली पीठ ने 11 दिनों के लिए दिन-प्रतिदिन के आधार पर सुनवाई की, कुछ छात्राओं द्वारा दायर की गई याचिकाओं पर शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पहनने पर प्रतिबंध को चुनौती दी गई, जहां एक विशेष वर्दी निर्धारित की गई है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने 10 फरवरी को छात्रों को धार्मिक पोशाक पहनकर शिक्षण संस्थानों में जाने से रोक दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने हिजाब विवाद में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था,

पिछले दिसंबर में उडुपी में लड़कियों के लिए pre-university college में ड्रेस कोड का उल्लंघन करने के लिए याचिकाकर्ताओं को कथित तौर पर प्रवेश से वंचित कर दिया गया था। राज्य सरकार ने जोर देकर कहा था कि राज्य उच्च न्यायालय को यह तय करना चाहिए कि क्या हिजाब इस्लाम का एक अनिवार्य अभ्यास है, यह कहते हुए कि इस मुद्दे को तय करना महत्वपूर्ण है, क्योंकि याचिकाकर्ताओं ने इसे अपने धर्म के अधिकार के हिस्से के रूप में बताया है। कई मुस्लिम लड़कियों ने कर्नाटक सरकार के 5 फरवरी के आदेश को चुनौती दी थी जिसमें छात्रों को ऐसे कपड़े पहनने से रोक दिया गया था जो शांति, सद्भाव और कानून व्यवस्था को बिगाड़ सकते थे। जबकि उसने कहा था कि वह सभी के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करेगा और उचित समय पर इस मामले को उठाएगा।