Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

Showing posts with label lucknow news. Show all posts

हरियाणा पुलिस का नशे पर कड़ा प्रहार, 661 kg से अधिक नशीले पदार्थ के साथ पलवल से दो तस्कर गिरफ्तार

Haryana-Police-Is-strong-attack-on-drugs-two-smugglers-arrested-from-Palwal-with-more-than-661-kg-of-narcotics

चंडीगढ़: हरियाणा के पलवल में कल पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी, जिला पुलिस ने लगभग 1.50 करोड़ रुपये की 661.45 किलोग्राम गांजा पट्टी (भांग) जब्त की है और दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी राजेश दुग्गल ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार शाम को पुलिस टीम ने होडल शहर के पास एक नाके पर एक कंटेनर को रोके जाने के बाद भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद किया। दावा किया गया है कि विशाखापत्तनम से आ रहे ट्रक में गांजा के  22 बोरे थे।

जांच अधिकारी बताया कि जांच के दौरान फरीदाबाद जिले के धौज गांव के आरोपी जमशेद और अरबाज ने खुलासा किया कि वे दवा लाए थे, आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से गुरुग्राम में डिलीवरी के लिए।उन्होंने कहा कि इस साल जिले में बरामद मादक पदार्थ की यह दूसरी सबसे बड़ी खेप है। एक मार्च को एक ट्रक से करीब 1,369 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था, जिसमें दिल्ली पुलिस के एक एएसआई समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था. उन्होंने बताया कि इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

बीजेपी और सपा की हार जीत में दांव पर लगाया बीघा ज़मीन

Bigha-land-put-at-stake-in-the-defeat-of-BJP-and-SP


नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के विरिया डांडी गांव में बड़ा ही अटपटा मामला सामने आया है बताया जा रहा है की विधान सभा में किसकी सरकार बनेगी इस बात पर चार बीघा जमीन दावं पर लगा दिया। मिली जानकारी के मुताबिक़ ककराला में दो किसानों में पंचायत के दौरान भाजपा और सपा सरकार बनने पर बहस हो गई।

बहस इतनी बढ़ गई की दोनों व्यक्तियों ने अपना-अपना चार बीघा खेत दावं पर लगा दिया। शर्त ये थी की जो भी शर्त हारेगा वो वो जीतने वाले को अपनी चार बीघा जमीन एक साल के लिए दे देगा। एक शर्त को बाकायदा एक कागज पर लिखा पढ़ी हुई जो की सोसल मिडिया पर वायरल हो रहा है। शर्त लगाने वाले व्यक्तियों का नाम है भाजपा का समर्थन करने वाले व्यक्ति का नाम विजय सिंह और वहीँ समाज वादी पार्टी की तरफ से शेर अली इन्ही दोनों व्यक्तियों में शर्त लगी था।

वीडियो कॉल कर पति को बताया मेरी बिमारी कभी ठीक नहीं होगी, फिर उठाया ये कदम

Told-husband-that-I-will-never-be-fine-then-committed-suicide

नई दिल्ली: लखनऊ में हुवा एक दुःखद हादसा, बताया जा रहा है की बीते शनिवार को एक सरकारी डॉक्टर की पत्नी ने खुद को गाली मार कर आत्महत्या कर कर लिया। मिली जानकारी के मुताबिक़ महिला काफी दिन से मानसिक तनाव में चल रही थी, जिसके कारण महिला ने आत्महत्या करने का फैसला लिया। 

महिला का नाम अंजू वर्मा था जो कि बाराबंकी के एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका थीं। जिनका पिछले दो सालों से डिप्रेसन का इलाज चल रहा था। पुलिस के मुताबिक़ मृतका अंजू ने अपने पति समीर वर्मा जो की बलरामपुर अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट हैं, उन्हें वीडियो कॉल करके बात किया कहा मेरी बिमारी कभी ठीक नहीं होगी। जिसके बाद घर  लाइसेंसी रिवाल्बर से खुद को गोली मार लिया। हादसे के वक्त मृतका के सास-ससुर अंजू वर्मा दोनों घर पर ही मौजूद थे,

गोली की आवाज सुन कर मौके पर पहुंच कर घटना की सारी जानकारी अपने बेटे समीर वर्मा को दिया जिसके बाद अंजू वर्मा को KGMU के ट्रॉमा सेंटर में ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। ADSP प्राची सिंह ने कहा हमें  'मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है"