Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

हरियाणा राजभवन में हुवा होली मिलन समारोह, CM खट्टर ने पंजाब के CM भगवंत मान के साथ मनाई होली

Holi-meeting-held-in-Haryana-Raj-Bhavan-CM-Khattar-celebrated-Holi-with-Punjab-CM-Bhagwant-Mann
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)
Holi-meeting-held-in-Haryana-Raj-Bhavan-CM-Khattar-celebrated-Holi-with-Punjab-CM-Bhagwant-Mann

चण्डीगढ़: हरियाणा राजभवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ,पंजाब के राज्यपाल  बनवारी लाल पुरोहित, पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवन्त मान, हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री  दुष्यंत चौटाला हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष  ज्ञान चंद गुप्ता, मुख्य सचिव  संजीव कौशल, मुख्य प्रधान सचिव  डी.एस. ढेसी, सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक व मुख्यमंत्री हरियाणा के अतिरिक्त प्रधान सचिव  अमित कुमार अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ सहित अन्य अधिकारीगण व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

हरियाणा के राज्यपाल  बंडारू दत्तात्रेय ने मुख्यमंत्री हरियाणा  मनोहर लाल, पंजाब के राज्यपाल  बनवारी लाल पुरोहित, पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवन्त मान, हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री  दुष्यंत चौटाला, हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष  ज्ञान चंद गुप्ता, मुख्य सचिव  संजीव कौशल, मुख्य प्रधान सचिव  डी.एस. ढेसी सहित सभी अधिकारी गणों को रंग गुलाल लगाकर व पुष्प बरसाकर होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने समारोह में उपस्थित सभी कर्मचारियों को भी तिलक लगाया और बधाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान के साथ की गई और इसके बाद कला एवं सांस्कृतिक विभाग की ओर से संगीतमय कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

chandigarh news

haryana

Haryana News

india

India News

punjab news

Post A Comment:

0 comments: