Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

9 बजे बाद और 5 बजे से पहले जाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों पर अब चलेगा निगमायुक्त का चाबुक 

MCF-Faridabad-News
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

फरीदाबाद, 14 नवम्बर।  फरीदाबाद नगर निगम की आयुक्त सोनल गोयल ने निगम के  सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को समय का पूर्ण रूप से पाबंद होते हुए ठीक 9 बजे कार्यालय में आने और 5 बजे से पूर्व कार्यालय न छोड़ने की हिदायत देेते हुए भोजनावकाश 1.30 दोपहर से लेकर 2.00 बजे तक करने की हिदायतें दी है। निगमायुक्त के द्वारा आज जारी किये गये आदेशों के अनुसार अवकाश स्वीकृत करवाये बिना अवकाश पर जाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को डयूटी से अनुपस्थित माना जाएगा और नो वर्क-नो पे के सिद्धांत पर उनका वेतन काटा जाएगा। अधिकारी व कर्मचारियों को कोर्ट केस या निगम के किसी कार्य के लिए कार्यालय से बाहर जाने से पूर्व अपने से वरिष्ठ अधिकारी को सूचना देनी होगी।          

           निग्मायुक्त ने तुरंत प्रभाव से फाईल ट्रैकिंग सिस्टम व्यवस्था लागू करने के निर्देश भी दिए है, जिससे कि फाईलों की मूवमेंट सुगतमता से पता चल सके।  उन्होंने निगम मुख्यालय सहित निगम के सभी कार्यालयों व फील्ड में स्थित परिसरों की समुचित साफ-सफाई करने के आदेश भी निगम के सफाई विभाग को दिए हंै। जारी किए गए उक्त आदेशों के अनुसार निगम के सभी विभागाध्यक्षों के द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उनके विभागों व शाखाओं से संबंधित सभी सूचनाएं निगम की वेबसाईट पर अपडेटिड हो। निगम के सभी विभाग व शाखाएं विकास कार्यों से संबंधित वर्क आर्डर, सार्वजनिक सूचनाएं और अधिकारी व कर्मचारियों केे स्थानान्तरण आदेशों की प्रतियां निगम के आई0टी0 विंग को व्यापक जनहित में निगम की वेबसाईट पर डालने के लिए भेजेंगे।

             इन आदेशों के अनुसार एक अत्यधिक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए निग्मायुक्त ने यह कड़े निर्देश दिए हैं कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी कार्यालय प्रस्तावों पर केवल हस्ताक्षर करने की बजाय अधीनस्थ कर्मचारी या अधिकारी के द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के संबंध में अपनी टिप्पणी आवश्यक रूप से दर्ज करेंगे और हस्ताक्षर करने के बाद अपने नाम व पदनाम वाली मोहर भी हस्ताक्षर के नीचे लगाएंगे। निग्मायुक्त ने आम नागरिकों से संबंधित सभी प्रकार के कार्यालय आदेश या सार्वजनिक सूचना निगम की वेबसाईट पर डालने के निर्देश भी आई.टी. विंग को दिए है। निग्मायुक्त ने कार्यालयों की फाईलों की प्रक्रिया में आमूल-चुल सुधार करने के निर्देश देते हुए निगम के स्थापना अधिकारी को इन आदेशों को निगम के हरेक अधिकारी व कर्मचारी से नोट करवाने के लिए कहा है।  निगमायुक्त का कहना है कि इन आदेशों के लागू होने के बाद निगम के सिस्टम में निश्चित तौर से काफी सुधार आयेगा, जिससे न केवल आम नागरिक लाभान्वित होंगे बल्कि कर्मचारियों व अधिकारियों को भी काम करने में आसानी होगी।

2- फरीदाबाद नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी को अब अवकाश पर जाने से पूर्व और शनिवार रविवार और राजपत्रित अवकाश के दिनों में फरीदाबाद छोड़ने से पूर्व निग्मायुक्त या अपने सक्षम अधिकारी से अनुमति लेनी होगी।

         निग्मायुक्त सोनल गोयल ने आज इस आशय के आदेश जारी करते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा बिना अनुमति अवकाश पर जाने और अवकाश के दिनों में शहर से बाहर जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि ऐसा करने से न केवल कार्यालय का कामकाज बल्कि आपातकालीन प्रकृति के कार्य भी बुरी तरह से प्रभावित होते है। उन्होंने अपने इन आदेशों की दृढ़ता से पालना करने के निर्देश देते हुए कहा है कि ऐसा न करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: