Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

मांगों का समाधान नहीं हुआ तो कर्मचारी आंदोलन व हड़ताल के बाद करेंगे चक्का जाम : शास्त्री

NAGAR-PALIKA-KARMCHARI-SANGH-HARYANA
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

NAGAR-PALIKA-KARMCHARI-SANGH-HARYANA

फरीदाबाद 12 जून - निगम आयुक्त व नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रतिनिधि मंडल के बीच आज दोपहर बाद निगम आयुक्त आवास पर वार्ता हुई मांगों पर नहीं बनी सहमति संघ प्रतिनिधियों ने वार्ता का बहिष्कार कर आंदोलन करने की दी चेतावनी कर्मचारी कल निगम आयुक्त का घेराव कर देंगे हड़ताल का नोटिस। 

गौरतलब है कि लगभग 1 महीने से निगम मुख्यालय पर नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के नेतृत्व मेंआंदोलन कर रहे कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल को निगम आयुक्त द्वारा पत्र भेजकर आज 3- 30 बजे अपने आवास पर वार्ता के लिए बुलाया था वार्ता में सरकार के पत्र के अनुसार सफाई व सीवर मैन कर्मचारियों को सरकार की नीति अनुसार नियमित करना एलटीसी देने सफाई व सीवर मैन कर्मचारियों के साथ माली बेलदार ट्यूबल ऑपरेटर व हेल्पर ड्राइवर इलेक्ट्रिशियन आदि फोर्थ क्लास कर्मचारियों को तेल साबुन देने से कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर उन्हें ग्रेजुएटी का लाभ देने सभी कर्मचारियों को एसीपी का लाभ देने माली बेलदार ट्यूबवेल ऑपरेटर हेल्पर को एफएमडीए में शामिल ना करने डब्ल्यूबीजी व पॉलिथीन के चालान सैनिटेशन स्टॉप्स से जबरन ने करवाने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के वेतन में सरकार के पत्र अनुसार बढ़ोतरी करने व जूनियर इंजीनियर हेमंत त्यागी तथा क्लर्क आकाश को बहाल करने अनुबंधित एवं नियमित कर्मचारियों की आज की आयु करने पहचान पत्र बनाने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के वेतन में सरकार के पत्र के अनुसार बढ़ोतरी करने व इनको को एलटीसी देने हरियाणा कौशल रोजगार निगम में शामिल किए गए ड्राइवरों का अनुभव पोर्टल पर दर्ज करने आदि मांगों पर निगम आयुक्त ने सरकार से विचार विमर्श कर अनुमति लेने की बात कही जिस पर नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रतिनिधि मंडल ने एतराज करते हुए वार्ता का बहिष्कार कर दिया और कल निगम का घेराव कर हड़ताल व आंदोलन नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा निगम आयुक्त नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने मांगों को पूरा होने तक आंदोलन जारी करने का भी फैसला लिया है। 


वार्ता में निगम प्रशासन की ओर से निगम आयुक्त जितेंद्र दहिया अतिरिक्त निगम आयुक्त गौरव अंतिल नगर निगम सचिव जयदेव कुमार चीफ इंजीनियर विरेंद्र कर्दम स्थापना अधिकारी सृष्टि बब्बर वित्तीय नियंत्रक भारत भूषण कालड़ा व अभियंता ओमप्रकाश कर्दम मौजूद रहे नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री राज्य सचिव अनूप वाल्मीकि जिला प्रधान दलीप सिंह बहुत सुदेश कुमार जिला कार्यकारी प्रधान, यूनियन के प्रधान गुरचरण खांडिया,सचिव कृष्ण जिंदा लिया वरिष्ठ उप प्रधान कैसियर दर्शन सिंह सोया कोषाध्यक्ष दर्शन सिंह सोया मैकेनिकल वर्कर वाटर सप्लाई यूनियन से देवी चरण शर्मा इलेक्ट्रिशियन यूनियन से मनोज शर्मा सैनिटेशन स्टाफ यूनियन से शिवकुमार आदि शामिल रहे।

निगम कर्मचारियों ने आज भी बदस्तूर तीसवें दिन क्रमिक भूख हड़ताल पर सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरचरण खांड्या व सैनिटेशन स्टाफ यूनियन के प्रधान शिवकुमार की अध्यक्षता मेंभूख हड़ताल जारी रखी और भोजन अवकाश के समय जमकर नारेबाजी की। निगम कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि निगम प्रशासन ने सरकार द्वारा मानी गई मांगों का समाधान हेतु ठोस कदम नहीं उठाए तो निगम कर्मचारी कल आंदोलन व हड़ताल का नोटिस देने के बाद चक्का जाम करेंगे।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: