Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

नूह पहुंचे लखन सिंगला, निकाय चुनावों में बनाई गई जीत की रणनीति

Lakhan-Singla-at-Nuh
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

 

नूह- हरियाणा नगर निगम व निकाय चुनावों की तिथि की घोषणा के बाद कांग्रेस पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है। इन चुनावों के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नूंह मेवात जिले के प्रभारी नियुक्त किए गए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लखन सिंगला ने कांग्रेस विधायक दल के उप नेता चौधरी आफताब अहमद के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं व  पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली और  पार्टी की रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान कांग्रेस के कार्यक्रताओं, पदाधिकारियों व नेताओं ने लखन सिंगला को अपने सुझाव दिए कि किस तरह तीनों मेवात की सीटों पर जीत दर्ज की जा सके। 

प्रभारी लखन सिंगला ने बताया कि कांग्रेस पार्टी आत्म मंथन कर रही है और बहुत जल्द ये फैसला हो जाएगा कि पार्टी चुनाव सिंबल पर लडेगी या नहीं। लेकिन कार्यक्रता पूरी तरह से कमर कस लें और मेवात की तीनों सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए जुट जाएं। इस दौरान नूंह के अलावा पुन्हाना व फिरोजपुर झिरका के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए जिनसे प्रभारी लखन सिंगला ने अलग अलग विचार विमर्श भी किया।

यहां होने हैं चुनाव

प्रदेश में 18 नगर परिषदों में चुनाव होंगे। इनमें गोहाना, होडल, पलवल, सोहना, मंडी डबवाली, चरखी दादरी, झज्जर, जींद, कैथल, हांसी, बहादुरगढ़, नरवाना, टोहाना, नूंह, कालका, नारनौल, फतेहाबाद और भिवानी शामिल हैं। इनके साथ ही प्रदेश में 31 नगरपालिकाओं तरावड़ी, निसिंग, चीका, महम, राजौंद, पिहोवा, उचाना, महेंद्रगढ़, शाहाबाद, घरौंडा, सफीदों, गन्नौर, भूना, बावल, ऐलनाबाद, नांगल चौधरी, नारायणगढ़, रतिया, बरवाला, समालखा, फिरोजपुर झिरखा, पुन्हाना, असंध, लाडवा, रानिया, इस्माइलाबाद, साढौरा, कुंडली, सीवन, बाढ़ड़ा और बादली में चुनाव होने हैं। हरियाणा में अब 50 शहरी निकायों में चुनाव कराए जाएंगे।


कांग्रेस विधायक दल के उप नेता चौधरी आफताब अहमद ने कहा कि प्रदेश में अब कांग्रेस की लहर चल रही है, हाल ही में सात पूर्व विधायकों का कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करना इस बात का सबूत है कि प्रदेश सरकार से सब तरफ निराशा फैली हुई है, जनता हो या नेता सब कांग्रेस की तरफ देख रहे हैं। मेवात के कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा जजपा की गलत नीतियों से परेशान हैं और सरकार को करारा जवाब देंगे। 

आफताब अहमद ने मौजूदा प्रदेश सरकार पर मेवात से भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि जिले में कोई नई परियोजना आना तो दूर कांग्रेस की पूरानी परियोजनाओं को लटकाया जा रहा है। वहीं पीसीसी सदस्य चौधरी महताब अहमद ने कहा कि उनके कांग्रेस कार्यकर्त चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं और जीत दर्ज करने को उत्सुक भी हैं।


इस दौरान कांग्रेस नेता अनिल शर्मा, अब्दुल रज्जाक पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नगीना, राज कुमार चौटानी पूर्व पार्षद व पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष झिरका, हाजी नईम फिरोजपुर नमक, शरीफ सरपंच अड़बर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, अख्तर चंदेनी, हाजी सहाबुद्दीन कैराका, अय्यूब खान आकेड़ा, अरशद टाई चेयरमैन, विष्णु सिंगला नूह, विक्रम बाल्मीकि, मदन तंवर पार्षद, राजू पार्षद नूह, संजय मक्कड़, कैलाश, एडवोकेट शमीम, नियामत, एडवोकेट नरेश सैनी सोहना, जमशेद सरपंच आकेड़ा, शोहराब सरपंच मालब, हक्कू मेवली खुर्द, उस्मान बड़का, मास्टर जमील टाई, मम्मन सरपचं हिरमथला, फजरुद्दीन बेसर, वहीद सलम्बा जक्की सलम्बा, रजा मौहम्मद सलम्बा, लीडर सालाहेड़ी, हक्कू रानिका, साहुन रानिका, सुभाष, ताहिर, अली मौहम्मद बड़वा, कासम बड़ौजी, अब्दुल वहीद आकेड़ा, दीन मौहम्मद कंवरसिका, राहुल सिंगला मेवली, ललित सिंगला मेवली, असलम शाह नूह, अख्तर सलम्बा, नरेश शर्मा नूह, वीरेंद्र गर्ग नूह, भोपा नूह, सना साकरस, शाहीद पतरिया, आफाक एनएसयूआई, शमीम रहनिया, अल्ताफ धंदूका, आदिल टाई, जमशेद सादेई व अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: