Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

नगर निगम नियमित चालक यूनियन व आउटसोर्सिंग चालक यूनियन का बॉडी गठित की

municipal-workers-union
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

फरीदाबाद, 4 फरवरी। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की इकाई नगर निगम नियमित चालक यूनियन व आउटसोर्सिंग चालक यूनियन का 30 दिसंबर 2021 को सर्व सम्मति सम्पन्न हुए त्रिवार्षिक चुनाव में नियमित चालक यूनियन के प्रधान परसराम अधाना व आउटसोर्सिंग चालक यूनियन के प्रधान वेद भडाना को प्रधान पद पर विजयी घोषित किया गया था।

चुनाव के बाद आज 4 फरवरी को आउटसोर्सिंग चालक यूनियन व नियमित चालक यूनियन ने अपने 11-11 सदस्यों की बॉडी गठित की जिसमें नियमित चालक यूनियन के प्रधान परसराम अधाना के साथ वरिष्ठ उपप्रधान मलखान सिंह भाटी, उप प्रधान लख्मीचंद, सचिव हरिचंद डागर, कोषाध्यक्ष जगदीश सिंह, सचिव असफर खान, प्रचार सचिव धनीराम, ऑडिटर हवा सिंह तथा कार्यकारिणी सदस्य अशोक लोहट, सुखपाल सिंह व रामदेव को चुना गया तथा आउटसोर्सिंग चालक यूनियन की तरफ से प्रधान वेद भड़ाना, वरिष्ठ उप प्रधान महेश फोगाट, उप प्रधान मनोज यादव, सचिव संतराज, सह सचिव राजकुमार, प्रचार सचिव करण डागर, कोषाध्यक्ष हरेंद्र, ऑडिटर योगेश शर्मा तथा कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप, भगत सिंह, हुकम सिंह को चुना गया चुने हुए पदाधिकारियों को नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य उप महासचिव सुनील कुमार चिंडालिया ने शपथ ग्रहण कराई।

इस मौके पर चुनाव अधिकारी  जिला सचिव नानक चंद खैरालिया तथा नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरचरण खांडिया उपस्थित रहे। नव निर्वाचित प्रधान परशराम अधाना व वेद भड़ाना ने यह विश्वास दिलाया कि संघ के जो भी आंदोलन होंगे उन सभी आंदोलनों में हम बढ़-चढक़र के भाग लेंगे।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: