नई दिल्ली- किसान आंदोलन को 100 दिन होने वाले हैं और किसान आंदोलन के कारण ही हरियाणा में पंचायत चुनाव रोके गए हैं। कल हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि माहौल ठीक होने पर चुनाव करवाए जाएंगे। आंदोलन इतनी जल्द ख़त्म होते भी नहीं दिख रहा है। कल किसान महापंचायत झुंझुनू में भारतीय किसान युनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने एलान किया कि आंदोलन पूरे साल चलेगा। 2021 के अंत तक चलेगा।
टिकैत ने कहा कि किसानों के मसले पर सरकार बिल्कुल खामोश बैठी है। कलम और कैमरा दोनों गोली व बंदूक के साए में है। देश के विभिन्न हिस्सों में हो रही किसान पंचायतों को लेकर टिकैत ने कहा कि देशभर में किसानों को एकजुट करने के लिए ही किसान पंचायतों का आयोजन किया जा रहा है। कर्नाटक तक जाकर किसान पंचायत की जाएगी और किसानों को जागरूक किया जाएगा। किसानों द्वारा भाजपा नेताओ के किए जा रहे विरोध पर टिकैत ने कहा कि किसान खुद की मर्जी से ही भाजपा नेताओं का विरोध कर रहे है।
Post A Comment:
0 comments: