Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

दिल्ली की मेहरबानी से हरियाणा के डीजीपी का बढ़ा कार्यकाल, विज का भी बढ़ा पारा

Haryana-DGP-Manoj-Yadav
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली- दिल्ली की मेहरबानी से हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव का कार्यकाल एक साल तक बढ़ गया है लेकिन हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का पारा भी अब और बढ़ गया है।   डीजीपी मनोज यादव के एक्सटेंशन की जानकारी मिलने के बाद विज ने देर शाम गृह सचिव राजीव अरोड़ा को एक और पत्र लिख दिया है। 

उन्होंने लिखा है कि डीजीपी का महकमे में अधिकारियों के ऊपर नियंत्रण नहीं है, वे अपने कार्य में अक्षम हैं। यहां तक कि उनसे किसान आंदोलन भी नहीं संभला। इसके अलावा अनिल विज ने पत्र में हरियाणा की कानून व्यवस्था का भी हवाला दिया है।

विज के इस पत्र के बाद विपक्ष के निशाने पर प्रदेश की कानून व्यवस्था आनी लाजमी है, क्योंकि पांच मार्च से हरियाणा विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है। ऐसे में विपक्ष कानून व्यवस्था और किसान आंदोलन पर गृह मंत्री की इस टिप्पणी को निशाना बना सकता है।

आपको बता दें कि विज प्रदेश में नया डीजीपी चाहते थे लेकिन उनकी नहीं चली और अब डीजीपी मनोज यादव की कुर्सी पक्की हो गई है। कल सीएम ने प्रेस वार्ता में ये जानकारी दी थी। अब केंद्र चाहेगा तभी डीजीपी दिल्ली पहुँच सकते हैं। माना जा रहा है कि विज भी जल्द हार नहीं मानेंगे। 



फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: