नई दिल्ली- पंजाब के जालंधर में सीआईए ने दो बदमाशों को दबोचा है जिनके पास से एक पिस्टल, चार जिन्दा कारतूस, 315 बोर का एक कट्टा और दो जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है। ये दोनों बड़ी बारदात के फिराक में थे। इनमे एक हरियाणा का रहने वाला है जिसका नाम गुरजिंदर पुत्र भूरा है और दूसरा चंद्र कहने पुत्र शाम लाल नवा शहर पंजाब का ही है।
दोनों बदमाशों से पूंछतांछ में बताया कि दोनों 7 बड़ी बारदातों को अंजाम देने के फिराक में थे। ये दोनों गायक सिद्धू मूसेवाला से 50 लाख की फिरौती मांगने वाले थे और दोनों ने प्लान बनाया था कि अगर मूसेवाला फिरौती देने से मना करते हैं तो ये दोनों गोलीमारकर उनकी हत्या कर देते। आज बुधवार को दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा।
ਸ਼੍ਰੀ ਸਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ PPS , SSP ਜਲੰਧਰ ਦਿਹਾਤੀ ਜੀ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ , CIA Staff, ਜਲੰਧਰ-ਦਿਹਾਤੀ ਵਲੋਂ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਗੈਂਗ ਦੇ 2 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਸਮੇਤ 2 ਦੇਸੀ ਪਿਸਤੌਲਾਂ ਅਤੇ 6 ਰੌਂਦ ਜ਼ਿੰਦਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ । pic.twitter.com/pdZOHiMQb2— Jalandhar Rural Police (@Jal_R_Police) September 15, 2020
आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला पंजाबी सिंगर हैं। हाल ही में इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, जिसमें ये एके-47 चलाते दिख रहे हैं। सिद्धू के खिलाफ IPC की धारा 188 (कानूनी आज्ञा का पालन न करना) और डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 51 के तहत केस दर्ज किया गया था। वहीं छह पुलिसवालों को सस्पेंड भी किया गया था जो उनके साथ दिख रहे थे। और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। सिद्धू कई वीडियो में हथियार के साथ दीखते हैं जिन पर बैन लगाया जा चुका है।
Post A Comment:
0 comments: