Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

कृषि बिल- चढूनी ने कहा किसानों से सस्ते में लेकर पूरे देश में मंहगे दाम पर खाद्य पदार्थ बेंचेंगे कुछ लोग

Krishi-Bill-Live-Update
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

चंडीगढ़- कृषि अध्यादेश आज राज्य सभा में भी पास हो गया। हरियाणा की तमाम सड़कें तीन घंटे के लिए जाम की गईं और अब किसान नेता सरकार से आर-पार की जंग के मूड में दिख रहे हैं। भारतीय किसान युनियन के हरियाणा अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी का पारा आज और बढ़ गया है। चढूनी के नेतृत्व में चंडीगढ़-हरिद्वार नेशनल हाइवे जाम किया गया जहाँ उन्होंने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस अध्यादेश के लागू होते ही कुछ लोग किसानों से सस्ते में खाद्य सामग्री खरीदकर मंहगे दाम पर पूरे देश में बेंचेंगे। इसी बात को लेकर किसानों में गुस्सा है। 

उन्होंने कहा कि पूरे देश के किसानों को एक मंच पर इकठ्ठा कर इस बिल के खिलाफ देश भर में आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिर चाहे लाठी मारो या गोली, सरकार से ये आंदोलन नहीं संभलने वाला है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के पीछे कांग्रेस का हाथ नहीं है। 17 किसान संगठन हैं क्या सब कांग्रेसी हैं? उन्होंने कहा कि जल्द एक रणनीति बनाई जाएगी। किसान झुकने वाले नहीं हैं। 
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: