चंडीगढ़- राज्य सभा में आज पास हुए कृषि बिल पर तोशाम की विधायिका एवं कांग्रेस नेत्री किरण चौधरी ने आज का दिल काला दिन बताया है। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार छुट्टी के दिन ये क़ानून किसानों पर थोपा गया है। उन्होंने कहा कि ये किसानों के लिए ही नहीं देश की जनता के लिए भी काला दिन है।
उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों के हितों की रक्षा करनी चाहिए लेकिन यहाँ सब उलटा हो रहा है। किसानों की आवाज दबाई जा रही है। छुट्टी के दिन उन पर क़ानून थोपे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपनी छोटी मानसिकता दिखाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ है। उन्हें गुलाम नहीं बनने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है।
Post A Comment:
0 comments: