Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

Together - As One ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को कम्बल व् अन्य गर्म कपडे बाँट मनाया नया साल 

together-as-one-Trust-News
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

फरीदाबाद: शहर में कड़ाके की सर्दी के बाद शहर की कई समाजसेवी संस्थाएं हर रोज शहर में कम्बल वितरण अभियान चला रही हैं।  शहर की एक समाजसेवी  ट्रस्ट  Together - As one ने  Lets Make Their Winter “Warm अभियान के तहत  नए साल पर सड़क किनारे रह रहे लोगों / फेरीवालों/साधुओं आदि को पुराने कपड़े एंव 201 नए  कम्बल एंव 7 रजइया बांटते हुऐ अपना नया साल मनाया। 

ट्रस्ट  के अध्यक्ष अरुण ओझा ने फरीदाबाद, गुड़गांव, नोएडा और दिल्ली के लोगों को धन्यवाद दिया, उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि हमारा समाज दूसरों की मदद करने के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, बस हमें टीम बनाने और उन्हें एक साथ लाने की जरूरत है और हम निश्चित रूप से यह एक दिन हासिल करेंगे।

उन्होंने  ट्रस्ट के सदस्यों को धन्यवाद दिया। इस मौके पर  राहुल, केशव, पीयूष, आदित्य, शुभम, अश्वनी, विशाल, पूजा, रोहित दुबे, शालिनी, आशीष, विवेक, परमोद, विक्रांत, अनुराग और रोहित आदि मौजूद रहे। उन्होंने संस्था के सदस्यों से कहा कि  जितना संभव हो सके वंचितों एवं जरूरतमंदों की मदद करें। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि आप इस ट्रस्ट के सदस्य बनने के लिए या ट्रस्ट में शामिल होने और समाज की भलाई के लिए काम करने के लिए twecan05@gmail.com पर हमारे साथ जुड़ें या हमें 9968476191,9871316317,9582333266,9810945720, 9990233349 पर कॉल करें।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: