Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

फरीदाबाद के इतिहास में पहली बार सेक्टर 28 दफ्तर में मिठाई खाते खिलाते देखे गए दो मंत्री

Minister-Moolchand-Sharma-Meet-Krishanpal-Gurjar
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

फरीदाबाद: सेक्टर 28 के दफ्तर पर दो मंत्री कल एक साथ दिखे। ये दफ्तर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का है और कल यहाँ हरियाणा के केबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से मिलने पहुंचे। इसके पहले भी फरीदाबाद में दो मंत्री थे लेकिन इस दफ्तर पर शायद दोनों मंत्री एक साथ नहीं दिखे। मूलचंद शर्मा के दफ्तर पर पहुँचते ही केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने उन्हें मिठाई खिलाई और मूलचंद शर्मा ने भी कहा कि उनके लिए कृष्णपाल गुर्जर ही सब कुछ हैं। दोनों मंत्रियों का ये मिलाप शहर के लिए शुभ हो सकता है। 
दोनों मंत्रियों ने मिलकर काम किया तो जिले के विकास में चार चाँद लग सकते हैं। पिछली बार फरीदाबाद में जो कुछ हो रहा था वो सब जानते हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और केबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा में ये लगाव देख फरीदाबाद की जनता भी खुश दिख रही है। जनता को उम्मीद है कि अब फरीदाबाद में सब कुछ ठीक होगा। 

कहा जा रहा है कि फरीदाबाद के इतिहास में सेक्टर 28 के दफ्तर में पहली बार दो मंत्री एक साथ दिखे हैं। एक केंद्र  और एक राज्य के मंत्री हैं। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है और शहर की जनता को उम्मीद है कि ऐसा अब हमेशा होता रहेगा। इसके पहले इस दफ्तर पर अनेक मंत्री आ चुके हैं लेकिन वो फरीदाबाद के नहीं थे। फरीदाबाद का कोई नेता मंत्री बनने के बाद पहली बार इस दफ्तर पर दिखा है। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: