Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

सोनिया, हुड्डा को झटका देकर टीम मोदी में शामिल हुईं शारदा राठौर, CM ने कहा स्वागत है

Sharda-Rathore-Joins-BJP
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

चंडीगढ़/ फरीदाबाद: 8 सितम्बर को पीएम मोदी की रोहतक रैली के बाद किसी भी समय हरियाणा विधानसभा चुनावों का एलान हो सकता है और चुनाव के एलान के बाद तुरंत आचार संहिता लग जाएगी। हरियाणा कांग्रेस का वश चले तो कई नेता एक दूसरे का सिर फोड़ दें। अब भी कांग्रेस आपस में लड़ रही है जिस कारण कांग्रेस में भगदड़ मच सकती है जिसकी शुरुवात कल फरीदाबाद से हो चुकी है जहाँ दो बार कांग्रेस की विधायक रहीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शारदा राठौर कल भाजपा परिवार में शामिल हो गईं। शारदा राठौर के कांग्रेस छोड़ने के बाद हरियाणा कांग्रेस ही नहीं राष्ट्रीय कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पिछले साल फरवरी  में शारदा राठौर को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया था।

 शारदा राठौर शिक्षित एवं एक अच्छी वक्ता और संघर्षशील प्रवृति की नेता मानी जाती हैं। वे फरीदाबाद जिले की पहली ऐसी महिला थीं, जिन्हें कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पद दिया गया था। शारदा राठौर  सबसे पहले 1994 में नगर निगम की पार्षद चुनी गईं। वे 2004 और 2009 में विधानसभा चुनाव जीती और प्रदेश में दोनों बार मुख्य संसदीय सचिव पद पर रहीं। वे 2005 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य रहीं। वे 10 वर्ष तक जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। 

सूत्रों की मानें तो भाजपा में शामिल होने से ठीक पहले मुख्य्मंत्री मनोहर लाल और शारदा राठौर में बातचीत हुई थी। अफवाहें ये भी है शारदा राठौर को भाजपा में शामिल करवाने में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बड़ी भूमिका है। कहा जा रहा है कि सेक्टर 28 वाले मंत्री जी भी चाहते थे शारदा राठौर भाजपा परिवार का सदस्य बनें और कल देर शाम मुख्यमंत्री की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने पार्टी का पटका पहनाकर उन्हें भाजपा ज्वाइन करवाई। इस अवसर पर शारदा राठौर ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों के अनुसार कार्य करेंगी। 

अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या भाजपा शारदा राठौर को विधानसभा चुनावों में मैदान में उतरेगी। इस सवाल का जबाब भाजपा के पास ही होगा लेकिन सूत्रों की मानें तो शारदा राठौर को भाजपा की टिकट मिलेगी। फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में 9 विधानसभा सीटें हैं कहीं से भी उन्हें मैदान में उतारा जा सकता है और उन्हें कहें से भी मैदान में उतारा गया तो वो जीत भी सकती हैं। उनके भाजपा में शामिल होने से कई नेताओं के समीकरण अब इधर-उधर होने लगे हैं। सीएम ने शारदा का इस तरह से स्वागत किया है। एक ट्वीट कर
हरियाणा कांग्रेस का यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में कई और बड़े नेता भाजपा में भर्ती हो सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस दिन प्रतिदिन कमजोर होती जा रही है। कांग्रेस हाईकमान को गुलाम, कश्मीर और पकिस्तान ही दिखाई दे रहा है हरियाणा कांग्रेस नहीं। 
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: