Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

अक्टूबर में हरियाणा में फिर सत्ता में लौटेगी इनेलो: OP चौटाला

हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

कुरुक्षेत्र राकेश शर्मा  : इनेलो प्रमुख चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि राजनीतिक हालात बदलते रहते हैं कभी सुखद प्रस्तिथियां आती हैं तो कभी दु:खद परिस्थितियों का सामना करना पडता है। चौ. देवीलाल की सोच के लोग विकट परिस्थितियां को बदलने की क्षमता रखते हैं। पार्टी पर इस प्रकार के हालात पहली बार नही आए हैं इससे पहले भी पार्टी इस प्रकार के हालातों का सामना कर चुकी हैं लेकिन कार्यकर्ताओं ने अपनी हिम्मत और संगठन के बल पर इन सभी हालातों का सामना करके इनेलो को सत्ता में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कार्यकर्ता हताश और निराश न होकर हिम्मत से काम लें संगठन को मजबूत करें, उन्हे पूरा विश्वास है कि अक्तूबर मास मे होने वाले विधानसभा के चुनाव में इनेलो कार्यकर्ताओं के बल पर दोबारा से फिर हरियाणा की सत्ता में लौटेगी। चौ. ओमप्रकाश चौटाला पिपली रोड़ स्थित एक नीति पैलेस में जिला इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इनेलो की लोकसभा चुनाव में बुरी तरह हार के बावजूद भी चौटाला को सुनने के लिए कार्यकर्ताओं का हुजूम बैठक में उमड़ा हुआ था। कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम देखकर चौटाला काफी गदगद नजर आए। 

बैठक को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप, पार्टी के प्रदेश सचिव गगनजोत संधू, गत विधानसभा चुनाव में शाहबाद से इनेलो प्रत्याशी रामकरण काला, लाडवा मार्किट कमेटी के पूर्व चेयरमैन पूर्ण चंद बडशामी, जिला प्रधान संदीप टेका सहित अनेक इनेलो नेताओं ने संबोंधित किया। 
चौटाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि वे कार्यकर्ताओं द्वारा चयन किए गए लोगों को ही चुनाव में टिकट देंगें और विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के बीच रहकर पार्टी प्रत्याशियों के लिए जनता के बीच आकर झोली पसार कर वोट तथा आर्थिक सहायता मांगेंगे। उन्होने कहा कि जो अच्छे कार्यकर्ता किसी कारणवश संगठन में पद पाने से वंचित रह गए हैं उनकी सूचि भी पार्टी कार्यालय में भेजी जाए। ऐसे कार्यकर्ताओं को पद देकर उनकी सेवा का लाभ उठाया जाएगा। चौटाला ने कहा कि कार्यकर्ता रूठे लोगों को मनाएं और अन्य दलों में जो अच्छे लोग हैं उन्हे पार्टी में शामिल करें लेकिन दगाबाज स्वार्थी और लुटेरे लोगों को किसी भी किमत पर पार्टी में दोबारा शामिल नही किया जाएगा और कार्यकर्ता ऐसे लोगों को जो अपने स्वार्थ के कारण पार्टी को धोखा देकर चले गए दोबारा शामिल करने के लिए उन पर दबाव न डालें। उन्होने कहा कि पांडवों ने 12 वर्ष का वनवास काटा था, भगवान राम ने 14 वर्ष और अब इनेलो का 15 वर्ष का वनवास खत्म हो चुका है। 
भाजपा सरकार पर कड़े प्रहार करते हुए चौटाला ने कहा कि आज देश और प्रदेश का हर वर्ग का नागरिक भाजपा सरकार से दु:खी है। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने छदम राष्ट्रवाद व जातिवाद का काडऱ् खेलकर चुनाव जीता है। विधानसभा चुनाव में अलग मुद्दे होते हैं प्रधानमंत्री मोदी को हिटलर जैसा तानाशाह बताते हुए उन्होने कहा कि हिटलर ने तो जर्मनी का बहुत विकास करवाया था लेकिन मोदी ने देश के लिए कुछ नही किया केवल मात्र धर्म और जाति के आधार पर देश को बांटने का काम किया है। मोदी पर कटाक्ष करते हुए चौटाला ने कहा कि जिस लाल कृष्ण आडवाणी ने मोदी की गुजरात में मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाई थी आज उस आड़वाणी के साथ मोदी का बर्ताव कैसा है सारा देश जानाता है। उन्होने कहा कि जो व्यक्ति कु़र्सी बचाने वाला का नही हो सका वह देश का क्या होगा। 

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि कार्र्यकर्ताओं ने जी-जान के साथ मेहनत करके लोकसभा का चुनाव लड़ा। बेशक नतीजे आशा के अनुरूप नही रहे लेकिन कार्यर्ताओं ने मेहनत करने में कोई कसर नही छोड़ी। उन्होने कहा कि भाजपा ने यह चुनाव जाति के नाम पर लडा। इस चुनाव में कोई मुद्दा नही था केवल भाजपा ने मोदी के नाम पर राष्ट्रवाद की आड में यह चुनाव जीता। उन्होने कहा कि हर चुनाव के म़ुद्दे अलग होते हैं। कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के नतीजों से हताश ना हो। उन्हे पूरी उम्मीद है कि विधानसभा में इनेलो भारी जीत हासिल करके प्रदेश में सरकार बनाएगी। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Post A Comment:

0 comments: