Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

चौधर का नारा देने वालों को जनता ने दिखा दिया आईना लोकतंत्र में जनता ही सबसे बड़ी ताकत-शर्मा

हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

रोहतक, 8 जून। भाजपा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि चौधर का नारा देकर जातिवाद के नाम पर राजनीति करने वालो को प्रदेश की जनता ने आईना दिखा दिया है और अब विधानसभा चुनाव में भी विपक्ष का सूपड़ा साफ हो जाएगा। भाजपा इस बार विधानसभा चुनाव में एक रिकार्ड कायम करेगी।
     शनिवार को भाजपा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा सांपला में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में आज सबसे बडी ताकत जनता है। सांसद ने कहा कि दस साल के शासनकाल के दौरान कांग्रेस ने जमकर भ्रष्टाचार किया था, जिसे आज भी लोग भूल नहीं पाए है। उन्होंने कहा कि चौधर के नाम पर लोगों को बरगलाया गया और जनता के हितों के लिए कोई काम नहीं किया, जिसका नतीजा जनता ने लोकसभा चुनाव में दे दिया है।
      उन्होंने दावा किया कि भाजपा 80 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी और रोहतक लोकसभा क्षेत्र की नौ की नौ विधानसभा सीटों पर भारी बहुमत से भाजपा प्रत्याशी विजय होंगे। सांसद ने कहा कि प्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के काम पर मोहर लगा कर दस की दस सीटे उनकी झोली में डाली है और अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार की पारदर्शिता व ईमानदारी के नाम पर प्रदेश की जनता मोहर लगा कर विधानसभा चुनाव में रिकार्ड दर्ज कराएगी। 

        उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि प्रदेश में कांग्रेस कितने गुटों में बटी है, यह जगजाहिर है। कांग्रेस नेताओं को प्रदेश की जनता से कोई लेना देना नहीं है, वे तो सिर्फ कुर्सी के लिए लड़ रहे हैं। यहीं हाल इनेलो का है। उन्होंने इनेलो सुप्रीमो के बयान पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हार से चौटाला की बौखलाहट बढ़ी हुई है। विधानसभा चुनाव में तो इनेलो एक सीट भी नहीं जीत पाएगी। 
          डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि देश में भाजपा का संगठन सबसे मजबूत है और एक एक कार्यकर्त्ता पार्टी के लिए समर्पित है। आज कार्यकर्त्ताओं की बदौलत ही भाजपा विश्व की सबसे बडी पार्टी है, जिसमें एक छोटे से छोटा कार्यकर्त्ता उच्च पद पर पहुंच सकता है, जोकि अन्य किसी पार्टी में संभव नहीं है। 
     उनका कहना था कि कांग्रेस ने तो हमेशा से ही परिवारवाद को बढावा दिया है। विधानसभा चुनाव नजदीक है और एक बार फिर से परिवारवाद, जातिवाद व भाई भतीजाबाद को समाप्त करने का समय आ गया है।
           इस अवसर पर उमेद पहलवान, रामकर्ण हुड्डा, शिवकुमार रंगीला, अमन भारद्वाज, संदीप शर्मा, मोनू अत्री, अजय भारद्वाज, सुशील कुमार, चन्द्रभान अत्री प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: