Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

अशोक तंवर बने रहेंगे हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष, कांग्रेस की बैठक में नहीं हुआ घमासान का समाधान

Ashok-Tanwar-Haryana-Congress-news
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

नई दिल्ली: अशोक तंवर हरियाणा के कांग्रेस अध्यक्ष बने रहेंगे। दिल्ली दरबार से भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए कोई खास खबर नहीं आई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ हुई हरियाणा के कांग्रेसियों की बैठक में हरियाणा कांग्रेस के घमासान का कोई समाधान नहीं हुआ। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अलग-अलग कांग्रेसियों से उनकी राय ली और सभी कांग्रेसियों को एकजुटता का सन्देश दिया। कुलदीप बिश्नोई, रणदीप सुरजेवाला, किरण चैधरी और नवीन जिंदल बैठक में नहीं पहुंचे। 

भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद और कांग्रेस को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अहमद पटेल से भी राहुल गांधी ने राय ली। पूर्व केबिनेट मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने जल्द संगठन के विस्तार की मांग की। उनकी इस मांग पर सभी कांग्रेसियों से सहमति जताई लेकिन नए अध्यक्ष के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के अब जो नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे वही हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Haryana News

Post A Comment:

0 comments: