Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर को उतार सकती है भाजपा, प्रज्ञा बोलीं दुश्मन को परास्त करने के लिए तैयार हूँ

Pragya-Thakur-Bhopal
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)
Pragya-Thakur-Bhopal

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट भाजपा की सबसे सुरक्षित सीट है और 1989 से लगातार भाजपा यहाँ से जीतती आ रही है लेकिन इस बार कांग्रेस ने यहाँ से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को मैदान में उतारा है जिसके बाद भाजपा अब तक मनन कर रही है कि यहाँ से किसे मैदान में उतारा है। हाल में अफवाह उड़ी थी कि भाजपा यहाँ से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को मैदान में उतार सकती है लेकिन बाद में अन्य भाजपा नेताओ का नाम यहाँ से सामने आने लगा। अब फिर यहाँ से प्रज्ञा ठाकुर के नाम पर चर्चाएं होने लगी हैं। भाजपा प्रज्ञा ठाकुर के नाम पर विचार कर रही है लेकिन साथ में ये भी सोंच रही है कि विपक्ष कहीं ये न कहने लगे कि बीजेपी हिंदू असामाजिक तत्वों को बढ़ावा देती है।
सबसे पहले दिग्विजय सिंह ने ही हिन्दू आतंकवाद का नारा बुलंद किया था और भाजपा बाटला हाउस एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों के आजमगढ़ स्थित घर पर भी वह गए थे और उनके परिवारों से मुलाकात की थी। इए एनकाउंटर में दिल्ली पुलिस के सीनियर पुलिस ऑफिसर मोहन चंद्र शर्मा की मौत हो गई थी।

प्रज्ञा ठाकुर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा कि दुश्मन को परास्त करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।उनका इशारा दिग्विजय सिंह की तरफ था, जिन्होंने साध्वी पर आतंकवादी होने का टैग लगाया था। साधवी ने कहा, 'मेरी कुछ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हैं, जिनके लिए दिग्विजय सिंह जिम्मेदार हैं। मैं कभी उन धब्बों को नहीं भूल सकती, जो उन्होंने मेरी जिंदगी पर लगाए हैं।' जब उनसे पूछा गया कि क्या पार्टी की तरफ से आपके चुनाव लड़ने को लेकर कोई फैसला लिया गया है, तो उन्होंने कहा कि वह दुश्मन को परास्त करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

India News

Post A Comment:

0 comments: