Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

हुड्डा के सामने शारदा राठौर ने बल्लबगढ़ के MLA को कहा बिजली चोर, अजाद बोले दहाड़ रही है बल्लबगढ़ की शेरनी

Sharda-Rathore-Ballabgarh-Rally
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)
Sharda-Rathore-Ballabgarh-Rally

बल्लभगढ़ 31 मार्च : अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रिय महासचिव एवं हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि प्रदेश की जनता ने पूरे पांच साल एक अनुभवहीन सरकार झेली है। इससे हरियाणा और विकास बहुत पीछे चला गया। सभी वर्ग भाजपा सरकार से त्रस्त हैं। चाहे वह किसान हो, मजदूर हो, छोटा व्यापारी हो या दुकानदार हो। यहां तक कि सरकारी कर्मचारी सडक़ों पर आंदोलन कर रहे हैं। भाजपा शासनकाल में किसान को उसकी फ सल की लागत तक  नहीं मिल रही, मज़दूर को उसकी मेहनत का पारिश्रमिक नहीं मिल रहा। छोटे व्यापारी का व्यापार चौपट हो गया है। कुछ पूंजीपतियों को छोड़ दें तो बाकी व्यापारी अब अपनी जमापूंजी से गुजारा कर रहें हैं। 

गुलाम नबी आजाद रविवार को बल्लभगढ़ अनाज मंडी में परिर्वतन यात्रा को सबोधित कर रहे थे। बल्लबगढ़ मंडी में रैली का आयोजन महिला कांग्रेस की राष्ट्रिय महासचिव एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर ने किया।गुलाम नबी आजाद अपने सम्बोधन में शारदा राठौर को बल्लबगढ़ की शेरनी कहते हुए सम्बोधित किया तो लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। 

 इससे पहले गांव चंदावली बाइपास मोड से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। जहां से खुली जीप और बाइक सवार कार्यकत्र्ता जोश से लबरेज कांगेस जिंदाबाद के नारे लगाते हुए परिर्वतन यात्रा को मोहना रोड से राष्टिय राजमार्ग से होकर रैली स्थल पर पहुंचे।    

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस की बात सुनने जिस तरह सडक़ों पर लोग उमड़ पड़े हैं, उससे हमें पूरा विश्वास है कि राज्य की दस की दस लोकसभा सीट कांग्रेस जीतेगी। इसके बाद विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस प्रदेश की जनता को मनोहरलाल सरकार से निजात दिलाएगी।
इस अवसर पर डा. अशोक तंवर , पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप , पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने भी रैली को संबोधित किया। इस दौरान रैली की आयोजक शारदा राठौर ने गुलाम नबी आजाद सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह परिवर्तन यात्रा केंद्र  व राज्य में सत्ता परिवर्तन का शंखदान करेगी। जनविरोधी हरियाणा सरकार का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है। है। भाजपा नेता बिजली चोरी  कर सरकारी खजाने को चूना लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बल्लबगढ़ के सत्ताधारी विधायक पर एक नहीं हाल में दो बिजली चोरी के आरोप लगे हैं। 

 अब जनता चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। 2014 में भाजपा ने जितने वायदे किए थे अब पांच साल पूरे होने पर वो वायदे झूठ का पुलिंदा बन कर रह गए हैं। किसान अपनी बदहाली पर खून के आंसू बहा रहा है। कानून व्यवस्था की स्थिति बुरी तरह चरमरा गई है। अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। बहन बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। विकास के नाम पर भाजपा नेताओं ने सिर्फ अपना व अपने परिवार का विकास किया है। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला महिला कांगे्रस अध्यक्ष साधना सिंह ने भी सभी का स्वागत किया। इस मौके पर बडी संख्या में बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता व  कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: