Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

परिवर्तन यात्रा से बदलेगा चुनावी परिदृश्य, कांग्रेस एकजुट : आजाद

Haryana-Congress-Rath-Yatra
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)
Haryana-Congress-Rath-Yatra

चंडीगढ़:  जब देश की आबादी 32 करोड़ थी उस वक्त अनाज की बेहद कमी थी। ये कांग्रेस पार्टी की नीतियों का ही प्रभाव है कि आज हमारे देश का किसान बहुत सी फसलों और फलों का निर्यात करता है। यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और हरियाणा के प्रभारी गुलाब नबी आजाद ने आज यहां कांग्रेस समन्वय समिति की नारनौल, महेंद्रगढ़ होते हुए दादरी पहुंची परिवर्तन यात्रा के स्वागत में उमड़े भारी जन समूह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आजादी और किसानों की लड़ाई साथ साथ लड़ी। पश्चिमी चंपारण में महात्मा गांधी ने किसानों के लिए अंग्रेजों के खिलाफ निलाह आंदोलन चला उन्हें झुकने पर विवश कर दिया था। आज भी कांग्रेस पार्टी उसी जज्बे के साथ किसानों और गरीबों के साथ खड़ी है। कांग्रेस शासनकाल में ही किसान की फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया गया और सफल हरित क्रान्ति हुई I उन्होंने कहा कि हरियाणा के किसान 24 कैरेट के सोने के समान है और उन्हें पूरा विश्वास है कि वो भाजपा की ज्यादतियों का पूरा हिसाब लेंगे।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा से हरियाणा का चुनावी परिदृश्य पूरी तरह बदल जायेगा और कांग्रेस की एकजुटता से देश में धर्म और विभिन्न प्रदेशों में जात पात की राजनीति करने वाली भाजपा को हरियाणा की जनता लोकसभा चुनावों में करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को आपस में बांटकर फिर से सत्ता हथियाना चाहती है पर जनता उनकी असलियत जान चुकी है और अब उनके बहकावे में आने वाली नहीं है।

               
उन्होंने कहा कि भाजपा राज में किसानों को अपनी फसल निर्धारित समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए दर दर की ठोकरें खानी पड़ रही है। पिछले चुनाव में हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कहने वाले भाजपा नेता अब चुप्पी साधे हुए हैं। कर्मचारियों का शोषण किया गया और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाले भाजपाईयों के राज में पिछले 5 साल में महिलाओं के प्रति अपराधों में भारी इजाफा हुआ है।

               

समन्वय समिति के चेयरमैन और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कि भाजपा ने अपने शासनकाल में हर वर्ग पर जुल्म ढाए हैं यही वजह है कि जनता कांग्रेस राज को याद कर रही है और हरियाणा की जनता वोट की चोट से भाजपा से बदला लेगी I उन्होंने अपने कार्यकाल की याद दिलाते हुए कहा कि हमारी सरकार ने चौटाला द्वारा खेती की जीवन रेखा मानी जाने वाली तोड़ी गई स्लैब प्रणाली बहाल की , 1600 करोड़ के बिल माफ किये , किसानों को उसकी फसल के पूरे दाम मिलने के साथ गरीबों को सौ सौ गज के मुफ्त आवासिय प्लाट, सस्ता अनाज और बच्चों को वजीफे दिए गए। किसानों का 2 हजार 36 करोड़ रूपए का फसली ऋण माफ़ किया गया और किसानों की गिरफ्तारी और जमीन कुर्क का काला कानून ख़त्म किया I

             

उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा के इस पिछड़े क्षेत्र के लिए चौ. बंशी लाल ने नहर, बिजली, सड़कों समेत अनेक उल्लेखनीय कार्य किये थे जिसे हमारी सरकार ने आगे बढ़ाया और इस क्षेत्र को एन सी आर में शामिल करने के साथ महेंद्रगढ़ में सेंट्रल यूनिवर्सिटी, भिवानी में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज भी कांग्रेस सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि दादरी को बेशक भाजपा ने जिला घोषित किया हो पर उसका आधारभूत ढांचा हमारी सरकार ने तैयार किया। मिनी सचिवालय, 100 बेड का अस्पताल, किसान मॉडल स्कूल, 2 ओवरब्रिज, पॉलीटेक्निक, आईटीआई, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, नई अनाज मंडी, सब्जी मंडी का श्रेय कांग्रेस सरकार को जाता है।

हुड्डा ने कहा कि सिर्फ कांग्रेस की ऐसी पार्टी है जो सबको साथ लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के किसानों से वादा किया है कि हमारी सरकार बनने पर कर्जे माफ किए जाएंगे और गरीबों को 72 हजार की न्यूनतम आय की गारंटी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में तीन राज्यों में कांग्रेस सरकार बनी वहां दो दिन के अंदर किसानों के कर्जे माफ किये।

                 

लोकसभा चुनावों में हरियाणा की सभी दस सीटें कांग्रेस को जिताने का आह्वान करते हुए हुड्डा ने कहा कि परिवर्तन यात्रा ने दिखा दिया है कि कांग्रेस परिवार एकजुट है और यहाँ से पार्टी की लोक सभा उम्मीदवार श्रुति चौधरी साथ-साथ हरियाणा की सभी दस की दस लोक सभा सीट कांग्रेस जीतेगी I उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस सरकार बनने के बाद हरियाणा सरकार ताश के पत्तों की भांति ढह जाएगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर किसानों की जमीन औने पौने दामों पर हड़पने का आरोप लगाते हुए कहा कि नए राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी के लिए सरकार किसानों को उनकी जमीन का मार्केट रेट पर ना देकर उनका शोषण कर रही है जो असहनीय है।

 विधायक दल की नेता किरण चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व सांसद श्रुति चौधरी, पूर्व सी.पी.एस. राव दान सिंह, पूर्व मंत्री राव नरेन्द्र सिंह, पूर्व सी.पी.एस. अनीता यादव, पूर्व विधायक नरेश यादव और पूर्व विधायक राधे श्याम शर्मा, पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, पूर्व विधायक रणवीर महेंद्रा, ने भी अपने विचार रखे I



इस अवसर पर विधायक जयवीर सिंह वाल्मिकी, बिहार कांग्रेस के सहप्रभारी अनिल ठक्कर, पूर्व सी.पी.एस. रणसिंह मान, पूर्व विधायक नृपेन्द्र सिंह सांगवान, पूर्व विधायक जगजीत सिंह सांगवान, पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह सांगवान, पूर्व विधायक शिव शंकर भारद्वाज, पूर्व विधायक राम किशन फौजी, किसान कांग्रेस राष्ट्रीय संयुक्त समन्वयक राजू मान, संदीप तंवर, जयदीप धनखड़, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष सचिन कुंडू, प्रदेश एन.एस.यू.आई अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा, ठाकुर लाल सिंह, बलजीत सिंह फोगाट, अनिल धनखड़, व अन्य नेतागण भी मौजूद रहे I

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: