Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

फरीदाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं भूपेंद्र हुड्डा

Bhupinder-Singh-Hooda-Faridabad
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)
Bhupinder-Singh-Hooda-Faridabad

चंडीगढ़: लोकसभा चुनावों के लिए हरियाणा कांग्रेस अच्छे उम्मीदवारों की तलाश में है। इस बार मैदान में कई दिग्गज लोकसभा चुनाव लड़ते देखे जा सकते हैं। कहा जा रहा है कि फरीदाबाद में अब तक कोई मजबूत उम्मीदवार न होने के कारण पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को फरीदाबाद से मैदान में उतारा जा सकता है।  अम्बाला से भाजपा सांसद रतनलाल कटारिया के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी है। इसी तरह से कुरुक्षेत्र से पूर्व सांसद नवीन जिंदल चुनाव लड़ सकते हैं। करनाल में कांग्रेस मराठा वीरेंद्र सिंह के नाम पर मंथन कर रही है। ब्राह्मण चेहरे के तौर पर पूर्व स्पीकर एवं गन्नौर विधायक कुलदीप शर्मा का नाम भी चर्चाओं में है।

 इसी तरह से पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के नाम की चर्चाएं भी करनाल के लिए सुनने को मिल रही हैं। वहीं कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि पार्टी करनाल और कुरुक्षेत्र सीट पर नये समीकरण भी बैठा सकती है। मेनका गांधी की टिकट घोषित होने के बाद अब करनाल से भाजपा किसी पंजाबी चेहरे को मैदान में उतार सकती है। सीएम की लिस्ट में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया का नाम टॉप पर बताया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस भाजपा उम्मीदवार का मुकाबला करने के लिए यहां से नवीन जिंदल को भी मैदान में उतारा जा सकता है। अगर जिंदल करनाल से मैदान में आएंगे तो फिर पार्टी के मीडिया विभाग के चेयरमैन रणदीप सिंह सुरजेवाला को कुरुक्षेत्र से चुनाव लड़वाया जा सकता है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के भी लोकसभा चुनाव लड़ने की प्रबल संभावना है। वे सोनीपत से चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसा भी संभव है कि हुड्डा को फरीदाबाद से चुनावी रण में उतार दिया जाए। फरीदाबाद के कई कांग्रेसी नेता हाल में हुड्डा से अपील कर चुके हैं कि वो फरीदाबाद से ही लड़ें। 
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: