Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

बाढ़ प्रभावितों की हरसंभव मदद करेगी कांग्रेस पार्टी : बलजीत कौशिक

Faridabad-Congress-District-President-Baljeet-Kaushik
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

Faridabad-Congress-District-President-Baljeet-Kaushik

फरीदाबाद। यमुना का जलस्तर बढऩे के साथ ही यमुना से सटे गांवों व कालोनियों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। इसी को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बाढ़ प्रभावित कालोनियों व गांवों में जाकर स्थिति का जायजा लिया और राहत-बचाव कार्याे में प्रशासन का सहयोग किया। 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा में बेघर हुए लोगों के साथ कांग्रेस पार्टी की पूरी हमदर्दी है और कांग्र्रेेस पार्टी हरसंभव उनकी मदद करेगी, चाहे खाद्य सामग्री, दवाईयां या फिर उनके रहने की व्यवस्था हो, कांग्रेस पार्टी कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ेगी।  

कौशिक ने जलभराव वाले क्षेत्रों में जाकर लोगों से बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया कि आपदा के इस समय वह हिम्मत न हारे क्योंकि उन्होंने कांग्र्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दे दिए है कि वह बाढ़ संभावित इलाकों में जाकर लोगों की मदद करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव लोगों के दुख-दर्द में अपनी भागेदारी निभाई है और आगे भी पार्टी इस कार्य को बखूबी निभाएगी। 

बलजीत कौशिक ने शहर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से भी अपील की कि वह संकट की इस घड़ी में प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आए और उन्हे संभव मदद उपलब्ध करवाएं। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रुप से पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, युवा कांग्रेस के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रिंकू चंदीला, विनोद कौशिक अध्यक्ष विचार विभग एनपीसीसी, डा.सौरभ उपाध्यक्ष एआईपीसी हरियाणा, दिनेश शर्मा, फतेह सिंह दांगी, देवेंद्र दीक्षित, विकास फागना, इकबाल कुरैशी, जयभगवान भारद्वाज, डा. पराग गौतम, रमेश कौशिक, कर्मवीर शर्मा, ईश्वर नंबरदार, जतिन भड़ाना, सन्नी शाह, निखिल अरोड़ा सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। 

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: