Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करेगी गन्ना की सीओ-0118 किस्म : MD द्विजा

MD-Palwal-Sugar-Mill-Dwija
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

MD-Palwal-Sugar-Mill-Dwija

पलवल, 2 सितंबर। प्रबंधक निदेशक पलवल शुगर मिल द्विजा ने किसानों का आह्वान किया कि वे गन्ने की अगेती खेती के लिए सीओ-0238 के स्थान पर सीओ-0118 किस्म का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि इस किस्म की पलवल शुगर मिल एरिया में बहुत अच्छी पैदावार है। उन्होंने बताया कि सीओ-0238 की किस्म में लाल सड़न रोग आ गया है। इसलिए सीओ-0238 की जगह अगेती किस्म सीओ-0118 गन्ने की बिजाई करें। 

उन्होंने बताया कि गन्ना की सीओ-0118 किस्म किसानों को प्रति हेक्टेयर बेहतर उपज के साथ ही चीनी मिलों के लिए भरपूर रिकवरी से लैस है। उन्होंने बताया कि सीओ-0238 प्रजाति में लाल सड़न रोग दिखाई देने पर गन्ना किसान इसके स्थान पर सीओ-0118 किस्म का इस्तेमाल कर लाभान्वित हो सकते हैं।

रोग प्रतिरोधी है सीओ-0118 किस्म :

एमडी शुगर मिल ने बताया कि सीओ-0118 लाल सड़न रोग प्रतिरोधी है और यह सीओ-0238 की जगह उपयुक्त किस्म है। इस प्रजाति का गुड़ हल्के पीले रंग का ए1 श्रेणी का बनता है। उन्होंने बताया कि सीओ -0118 किस्म की पैदावार सीओ-0238 से भी अधिक है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे सीओ-0118 के गन्ने को अपने लिए व अन्य किसानों के लिए बीज के रूप में ही प्रयोग में लाएं और 4 फुट की दूरी पर बिजाई करें।

बंपर उत्पादन के लिए जानी जाती है सीओ-0118 किस्म :

एमडी शुगर मिल ने बताया कि सीओ-0118 बंपर उत्पादन के लिए जानी जाती है। इसके गन्ने लंबे, मध्यम मोटाई के होते हैं। इसकी पोरिया बेलनाकार होती है। सूखने पर इसकी पत्तियां अपने आप गिर जाती है। गन्ने की पोरियां फटती नहीं है। उन्होंने बताया कि किसान अपने खेतों में सीओ-0118 किस्म का प्रयोग कर बंपर पैदावार प्राप्त कर अपनी आर्थिक को और अधिक मजबूत कर सकते हैं।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Palwal News

Post A Comment:

0 comments: