इस अवसर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागी व प्रतिभागी टुकडिय़ों द्वारा परेड और मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर युद्ध वीरांगनाओं, शहीदों के आश्रितों, प्रतिभागियों, खिलाडिय़ों, प्रतिभागियों सहित उत्कृष्टï कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि धनेश अदलखा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के ज्ञात-अज्ञात वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। उन्होंने कहा कि आज का यह दिन हमें असंख्य वीर-शहीदों द्वारा दिए गए बलिदानों से मिला है। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व और मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार हरियाणा को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है।
हरियाणा सरकार प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में विकसित हरियाणा का रोडमैप लेकर चल रही है और 2047 में जब देश आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा तब ‘विकसित भारत’ का जो नक्शा उभर कर आएगा उसमें विकसित हरियाणा की एक अलग पहचान होगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए पोर्टल के माध्यम से लोगों को न केवल योजनाओं का लाभ दिया है बल्कि राजकाज में जनता की भागीदारी को भी सुनिश्चित किया है।
सरकार ने बजट जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज तैयार करने से पहले आम नागरिक की राय ली और उन सुझावों को बजट में शामिल कर जनता के लिए कल्याणकारी बजट बनाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अनेक ऐसी योजनाओं को अमलीजामा पहनाया है, जिससे गरीब व्यक्ति के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के तहत गांवों को 24 घंटे बिजली, हर घर नल से स्वच्छ जल, हैप्पी कार्ड से गरीबों को मुफ्त यात्रा, श्रमिकों को वित्तीय सहायता, किसानों को बोनस और मुआवजा, यह सब हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
इस अवसर पर एसडीएम त्रिलोकचंद सहित युद्ध वीरांगनाएं, शहीदों के आश्रित सहित अन्य अधिकारीगण व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


Post A Comment:
0 comments: