Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

होडल में धूमधाम से मनाया गया उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

Independence-Day-celebrations-were-held-with-great-enthusiasm-in-Hodal
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)
Independence-Day-celebrations-were-held-with-great-enthusiasm-in-Hodal

होडल (पलवल), 15 अगस्त। होडल की पुरानी अनाज मंडी में उपमंडल स्तर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन बड़ी ही भव्यता के साथ किया गया। एसडीएम बलीना ने होडल में आयोजित उपमंडल स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पधारकर ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण कर भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली। 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में एसडीएम बलीना ने उपमंडल वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए सभी ज्ञात-अज्ञात अमर शहीदों व सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया और उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

समारोह की मुख्य अतिथि एसडीएम बलीना ने अपने संबोधन में कहा कि आज हर घर तिरंगा कार्यक्रम से तिरंगे के साथ पूरा देश देश भक्ति के रंग में रंगा हुआ है। इस दिन के लिए मां भारती के अनगिनत सपूतों ने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। इसी दिन के लिए असंख्य देशभक्तों ने कष्ट झेले और यातनाएं सही। 

एसडीएम बलीना ने देश की सीमाओं पर मुश्किल हालातों के बीच मुस्तैदी से तैनात वीर जवानों को स्वतंत्रता दिवस की विशेष तौर पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने उन वीर सैनिकों को भी सलाम किया, जिन्होंने आजादी के बाद देश की एकता व अखंडता की खातिर अपने प्राण न्योछावर कर दिए। 

समारोह में मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता सेनानियों तथा वीरांगनाओं व उनके परिजनों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर एसडीएम बलीना ने उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को भी प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूल की छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं।

इस अवसर पर नगर परिषद चेयरमैन इंद्रेश सौरोत, डीएसपी विवेक चौधरी, तहसीलदार मोहम्मद खान, बीडीपीओ नरेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी जगत सिंह, आर.एस. राणा, प्रवीण राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, जगमोहन गोयल, विधायक होडल प्रतिनिधि जगप्रिय, दिनेश कुमार, समाजसेवी रामकिशन सिकरइया, एसएचओ कृष्ण गोपाल, दिनेश कुमार, प्रधानाचार्य राकेश बघेल समेत विभागों के अधिकारी व कर्मचारी, मनोनित पार्षद, अध्यापकगण सहित स्कूली बच्चे एवं मौजिज व्यक्ति मौजूद रहे।
फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Palwal News

Post A Comment:

0 comments: