Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

कर्मचारी मजदूर किसान एवं आम नागरिकों ने आज की इस हड़ताल से सिर्फ चेतावनी दी है - शास्त्री

nagar-palika-karmchari-sangh-haryana
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)


फरीदाबाद 16 फरवरी, राष्ट्रीय ट्रेड यूनियनो एवं कर्मचारी संघो, केंद्रीय कर्मचारी संगठनों, मजदूर किसान संगठनों के आवाहन पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल का फरीदाबाद में दिखा व्यापक असर सरकारी अर्ध सरकारी निगम बोर्ड शिक्षा विभाग टूरिज्म बिजली  हुड्डा विभाग परियोजनाओं में काम करने वाले मजदूर एवं कर्मचारी कल कारखानों में काम करने वाले मजदूरो व  सभी कार्यालयो तथा रोडवेज में भी रहा चक्का जाम व अन्य कामकाज रहा ठप्प।

यह दावा सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने नगर निगम मुख्यालय बीके चौक पर आज हजारों कर्मचारियों की सभा को संबोधित करते हुए किया । शास्त्री ने कहा कि प्रदेश में कर्मचारी मजदूर किसान एवं आम नागरिकों ने इस हड़ताल में भाग लेकर सरकार को चेतावनी दी है, कि निकट भविष्य में यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं किया तो सरकार के लिए मजदूर कर्मचारी किसान मिलकर संघर्ष के रूप में बड़ी चुनौती पेश करेंगे। 

इसके अलावा कर्मचारी संगठनों ने अपने-अपने कार्यालयो व सेक्टर 12 उपायुक्त कार्यालय सहित दर्जनों स्थानो पर हड़ताल कर विरोध सभाएं एवं प्रदर्शन किये। नगर निगम सेक्टर 12 सहित सभी विभागों में हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फैडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लाम्बा ने संबोधित किया। श्री लांबा ने कहा कि 16 फरवरी की 1 दिन की हड़ताल मात्र आगाज है, सभी राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कर्मचारी मजदूर संगठन केंद्रीय कर्मचारी संगठन आन्दोलन को तेज करेंगे ।

हड़ताल को सफल बनाने के लिए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान करतार सिंह जागलान सचिव युद्ध वीर सिंह खत्री वरिष्ठ उपप्रधान बलबीर बालगोहर  नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य उप महासचिव सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरचरण खाडिया फेडरेशन के प्रधान रमेश जागलान बिजली यूनियन के नेता शब्बीर खान रोडवेज के नेता रविंद्र नागर मैकेनिकल वर्कर यूनियन के नेता जगदीश सहित दर्जनों नेताओं ने हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी कार्यालयो पर बैठे  हडताली कर्मचारियों को संबोधित किया। 

यह है मांगे :- सरकारी क्षेत्र में कार्यरत सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को 2 वर्ष की सेवा के आधार पर नियमित करने की नीति बनाने, पुरानी पेंशन बहाल करने, हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग किया जाए स्थाई काम पर स्थाई भर्ती करने, सभी वर्गों की वेतन विसंगतियां दूर करने, केंद्रीय आठवां व हरियाणा का अलग से वेतन आयोग गठित किया जाए, समय बद्द पदोन्नति एसीपी का लाभ दिया जाए, कॉमन कॉडर में भर्ती किए गए कर्मचारियों को विभागीय कॉडरो में शामिल किया जाए, नई भर्ती पदोन्नति आदि में आरक्षण के नियमों को दृढ़ता से पालन किया जाए व बैकलॉग पूरा किया जाए, बढ़ती जनसंख्या के अनुपात में नए पद सृजित किये जाए, छटनी ग्रस्त कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लिया जाए, पावर बिल 2023 नई शिक्षा नीति रोड सेफ्टी बिल और चारों लेबर कोड रद्द किया जाए, निजीकरण पर रोक लगाई जाए।

हड़ताल को अन्य के इलावा कर्मी नेता देवी चरण शर्मा मनोज शर्मा शहाबुद्दीन अतर सिंह भडाना शक्ति सिंह शिव कुमार श्रीपाल मोरिया मास्टर भी रेखा रानी प्रेमपाल कृष्ण चंडालिया सुदेश कुमार महिला नेता सरोज देवी ललिता देवी शकुंतला कमला कमलेश ज्ञानोदय देवी आदि ने भी संबोधित किया।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: