Faridabad Assembly

Palwal Assembly

Faridabad Info

आज से 11 फरवरी तक होगा सांसद खेल महोत्सव का आयोजन : DC विक्रम सिंह

DC-VIKRAM-SINGH-FARIDABAD
हमें ख़बरें Email: psrajput75@gmail. WhatsApp: 9810788060 पर भेजें (Pushpendra Singh Rajput)

DC-VIKRAM-SINGH-FARIDABAD

फरीदाबाद, 08 फरवरी। डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि जिला फरीदाबाद में आज शुक्रवार से सांसद खेल महोत्सव के तीसरे संस्करण का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री एवं फरीदाबाद लोकसभा सांसद कृष्णपाल गुर्जर बतौर मुख्य अतिथि प्रात: 10 बजे सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर से करेंगे। इस कार्यक्रम में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के विधायकगण तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य लोकसभा क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हुई प्रतिभाओं को बेहतरीन मंच प्रदान करना है। डीसी विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सांसद खेल महोत्सव शुक्रवार 09 से 11 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इस खेल महोत्सव को इस बार अनोखे भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा और पिछले वर्षों की अपेक्षा अधिक खिलाड़ी इसमें अपनी हिस्सेदारी करेंगे। 

सांसद खेल महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सांसद खेल महोत्सव में इस बार विभिन्न प्रकार के 13 खेलों की प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए स्थान, नोडल अधिकारी व अन्य व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली गई हैं। वहीं प्रत्येक खेल के साथ उसकी एसोसिएशन को भी जोड़ा गया है।

उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि इस बार के सांसद खेल महोत्सव में स्मैशिंग वॉलीबॉल, हॉकी, टेबल टेनिस, शूटिंग वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, खो-खो, नेशनल कबड्डी, सर्कल कबड्डी, फुटबॉल, कुश्ती, पैरा बैडमिंटन खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। यह खेल महोत्सव आम लोगों को खेलों के साथ जोडऩे का बहुत अच्छा माध्यम है। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर पर शेयर करें

Faridabad News

Post A Comment:

0 comments: